Friday, 25 Sep 2026 | 01:42 AM

Trending :

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा 13 साल की छात्रा ने बनाया स्टडी ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu & Vivek Joshi Profile Details
EXCLUSIVE

बिजनेस के मामले में भी सबसे कीमती फीफा वर्ल्ड कप:99 हजार करोड़ विज्ञापनों पर खर्च, एक विज्ञापन का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा आर्थिक महाकुंभ है, जो पेरिस ओलिंपिक से करीब चार गुना बड़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की लगभग तीन-चौथाई आबादी यानी करीब 600 करोड़ लोग लोग इस आयोजन से जुड़ेंगे। 39 दिन तक चलने वाले इतने बड़े आयोजन को लेकर दुनिया भर के ब्रांड्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर की कंपनियां इस वर्ल्ड कप में विज्ञापनों पर लगभग 99 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही हैं। फीफा और विश्व व्यापार संगठन की स्टडी के अनुसार, यह वर्ल्ड कप वैश्विक इकोनॉमी में करीब 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का योगदान देगा और दुनियाभर में आठ लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा अमेरिका की अर्थव्यवस्था को होगा, जहां सिर्फ होटल, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में ही करीब 41 हजार करोड़ रुपए की बंपर कमाई होगी, जबकि कुल फायदा 1 लाख 62 करोड़ तक होगा। विज्ञापनों की कीमत आसमान छू रही है। वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अपना विज्ञापन दिखाने के लिए कंपनियों को लगभग 236 करोड़ रुपए तक की भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है। टीवी ब्रॉडकास्टर्स भी शुरुआती विज्ञापनों के लिए करीब 47 करोड़ रुपए का न्यूनतम पैकेज दे रहे हैं। फीफा को ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और टिकटों की बिक्री से करीब 84 हजार करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद है, जो 2022 के कतर वर्ल्ड कप (करीब 71 हजार करोड़) के मुकाबले काफी ज्यादा है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टूर्नामेंट शुरू होने से बहुत पहले ही सभी 16 ग्लोबल स्पॉन्सरशिप डील बिक चुकी थीं। एडिडास, कोका-कोला और पहली बार टेक पार्टनर के रूप में जुड़ी लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियां टॉप स्पॉन्सर बनने के लिए 1400 से 1900 करोड़ रुपए तक खर्च कर रही हैं। इतना पैसा खर्च, क्योंकि एक फोटो से पूरी दुनिया में चमक सकता है ब्रांड लेनोवो के एक अधिकारी ने बताया कि 2022 के वर्ल्ड कप फाइनल में जब अर्जेंटीना ने विनिंग पेनल्टी मारी थी, तो गोल के ठीक पीछे स्क्रीन पर वीजा (Visa) का लोगो चमक रहा था और जीत की वह तस्वीर अगले दिन दुनिया के हर अखबार के पहले पन्ने पर छपी थी। आज के दौर में, जब दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना बेहद मुश्किल है, तब फीफा वर्ल्ड कप ब्रांड्स को दुनियाभर के अरबों लोगों के बीच अपनी अमिट पहचान बनाने का ऐसा सुनहरा मौका देता है, जिसकी कीमत किसी भी रकम से कहीं ज्यादा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी:अगले 6 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

April 27, 2026/
10:08 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) हिमाचल प्रदेश के छह दिन के दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं। वह शिमला से...

भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

May 5, 2026/
3:20 am

बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को...

खबर हटके- 20 साल तक पेट में रहा थर्मामीटर:घसीटाराम-खोजाराम जैसे नाम बदल सकेंगे बच्चे; दुल्हन ने चेहरा दिखाने के लिए मांगे ₹90 लाख

April 15, 2026/
4:30 am

चीन में एक व्यक्ति के पेट में 20 साल तक थर्मामीटर पड़ा रहा। वहीं, राजस्थान के स्कूलों में अब बच्चे...

13 Held, NTA Denies Irregularities

May 11, 2026/
3:40 pm

16 मिनट पहलेलेखक: अवधेश आकोदिया कॉपी लिंक 3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका...

One Room Home & 1984 Riots Factory Loss

July 12, 2026/
5:30 am

37 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने हाल ही में बताया कि उनका परिवार एक कमरे के घर...

AP EAMCET 2026 Results Soon at cets.apsche.ap.gov.in — Steps To Check AP EAPCET Scorecard, Rank Card Today. (Representative/File Photo)

June 1, 2026/
2:46 pm

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 14:46 IST नेता के करीबी सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई यह सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं कि...

राजनीति

बिजनेस के मामले में भी सबसे कीमती फीफा वर्ल्ड कप:99 हजार करोड़ विज्ञापनों पर खर्च, एक विज्ञापन का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा

बिजनेस के मामले में भी सबसे कीमती फीफा वर्ल्ड कप:99 हजार करोड़ विज्ञापनों पर खर्च, एक विज्ञापन का खर्च 200 करोड़ से ज्यादा

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा आर्थिक महाकुंभ है, जो पेरिस ओलिंपिक से करीब चार गुना बड़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की लगभग तीन-चौथाई आबादी यानी करीब 600 करोड़ लोग लोग इस आयोजन से जुड़ेंगे। 39 दिन तक चलने वाले इतने बड़े आयोजन को लेकर दुनिया भर के ब्रांड्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर की कंपनियां इस वर्ल्ड कप में विज्ञापनों पर लगभग 99 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही हैं। फीफा और विश्व व्यापार संगठन की स्टडी के अनुसार, यह वर्ल्ड कप वैश्विक इकोनॉमी में करीब 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का योगदान देगा और दुनियाभर में आठ लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा अमेरिका की अर्थव्यवस्था को होगा, जहां सिर्फ होटल, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में ही करीब 41 हजार करोड़ रुपए की बंपर कमाई होगी, जबकि कुल फायदा 1 लाख 62 करोड़ तक होगा। विज्ञापनों की कीमत आसमान छू रही है। वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अपना विज्ञापन दिखाने के लिए कंपनियों को लगभग 236 करोड़ रुपए तक की भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है। टीवी ब्रॉडकास्टर्स भी शुरुआती विज्ञापनों के लिए करीब 47 करोड़ रुपए का न्यूनतम पैकेज दे रहे हैं। फीफा को ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और टिकटों की बिक्री से करीब 84 हजार करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद है, जो 2022 के कतर वर्ल्ड कप (करीब 71 हजार करोड़) के मुकाबले काफी ज्यादा है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टूर्नामेंट शुरू होने से बहुत पहले ही सभी 16 ग्लोबल स्पॉन्सरशिप डील बिक चुकी थीं। एडिडास, कोका-कोला और पहली बार टेक पार्टनर के रूप में जुड़ी लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियां टॉप स्पॉन्सर बनने के लिए 1400 से 1900 करोड़ रुपए तक खर्च कर रही हैं। इतना पैसा खर्च, क्योंकि एक फोटो से पूरी दुनिया में चमक सकता है ब्रांड लेनोवो के एक अधिकारी ने बताया कि 2022 के वर्ल्ड कप फाइनल में जब अर्जेंटीना ने विनिंग पेनल्टी मारी थी, तो गोल के ठीक पीछे स्क्रीन पर वीजा (Visa) का लोगो चमक रहा था और जीत की वह तस्वीर अगले दिन दुनिया के हर अखबार के पहले पन्ने पर छपी थी। आज के दौर में, जब दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना बेहद मुश्किल है, तब फीफा वर्ल्ड कप ब्रांड्स को दुनियाभर के अरबों लोगों के बीच अपनी अमिट पहचान बनाने का ऐसा सुनहरा मौका देता है, जिसकी कीमत किसी भी रकम से कहीं ज्यादा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket