Health Tips: कभी बीमार नहीं होंगे! गर्मियों में सुबह दो बार खाएं यह खास फल, थकान और कमजोरी होगी तेजी से दूर

Last Updated:May 16, 2026, 07:51 IST Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में पोषण से भरपूर फलों का सेवन शरीर को ऊर्जा और ताजगी देने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फलों का सुबह नियमित सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है. यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है. इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है. खासतौर पर सुबह दो बार इसका सेवन करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और गर्मी का असर कम महसूस होता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या होती है. ऐसे में अंजीर के फल का सही तरीके से सेवन किसी रामबाण से कम नहीं हैं. अंजीर के फल को खाने का सही तरीका यह है कि इसे रात को भिगोकर रख दें और सुबह 1 से 2 फल भूखे पेट खाएं. जिन लोगों को कमजोरी या थकान की समस्या रहती है, उन्हे अंजीर को दूध में उबालकर खाना चाहिए. क्योंकि पानी में भिगोने से इसकी तासीर समान्य हो जाती है. इससे इस फल का फायदा भी बढ़ जाता है. सिरोही के सेवानिवृत जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दामोदरप्रसाद चतुर्वेदी ने इस फल के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में ही इस फल को गुणकारी फल माना है. अंजीरमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से तत्व पाए जाते है, जो शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ ही पुराने बीमारियों के इलाज में भी उपयोग होता रहा है. अंजीर में पाए जाने वाले केल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद होते है. बढ़ती उम्र के साथ लोगो में हड्डियों का कमजोर होना आम बात है. अंजीर का नियमित सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी बनी रहती है. हड्डियों में फ्रेक्चर या चोट लगने पर इसका सेवन जल्दी राहत प्रदान करता है. Add News18 as Preferred Source on Google अंजीर में कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण यह पर को भरा रखता है. इससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन घटाएं में मदद मिलती है. वहीं ये फल एंटी ऑक्सीडेंट तत्व की वजह से शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करता है. इससे अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी इसे मददगार माना जाता है. यह फल बच्चों के लिए भी काफी हेल्दी होता है. बच्चों के शारीरिक विकास में इस फल का सेवन लाभदायक होता हैं. बुजुर्गों में जोड़े के दर्द की दिक्कत होने पर दूध के साथ अंजीर का सेवन जल्दी राहत प्रदान करता है. आज के समय में एक उम्र के बाद दिल से जुड़ी तकलीफे होना आम बात है. ये फल दिल को स्वस्थ बनाए रखने के काम करता है. हालांकि किसी भी गंभीर बीमारी होने पर इसका सेवन चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए. इस फल में पाए वाले पोषक तत्वों की वजह से ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और कब्ज व पेट से जुड़ी तकलीफों को दूर करने में भी मददगार होता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसका नियमित सेवन करने से गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कत नहीं होती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। विमेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी फातिमा सना की यह पारी इंटरनेशनल के साथ ओवरऑल विमेंस टी-20 क्रिकेट में भी सबसे तेज फिफ्टी है। मैरी केली ने 2022 में वॉर्विकशायर और लॉरा हैरिस ने 2025 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। 19वें ओवर में 24 रन, 19 गेंदों में नाबाद 62 रन तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। फातिमा सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं। तब टीम का स्कोर 152 रन पर 4 विकेट था। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद कुदजई चिगोरा की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े। फातिमा ने 19वें ओवर में नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने ओवर में 4, 4, 6, 6 और 4 रन के साथ 24 रन बनाए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का अंत दो चौकों के साथ किया और 19 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर फातिमा की तूफानी पारी और सायरा जबीन के नाबाद 50 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। यह टी-20 में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम ने 237 रन बनाए थे। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 90 रन पर सिमट गई। सादिया इकबाल और नशरा संधू ने मिलकर 5 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना ने भी 2.1 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। 2026 में 206 के स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बना रहीं फातिमा कप्तान फातिमा सना इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह 2026 में 5 पारियों में 229 रन के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.30 का रहा है, जो इस साल 10 से ज्यादा गेंद खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज में सबसे बेहतर है। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 90 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। —————————————————————– टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात मैच; GT की नजरें टॉप-2 पर IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। विमेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी फातिमा सना की यह पारी इंटरनेशनल के साथ ओवरऑल विमेंस टी-20 क्रिकेट में भी संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी है। मैरी केली ने 2022 में वॉर्विकशायर और लॉरा हैरिस ने 2025 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। 19वें ओवर में 24 रन, 19 गेंदों में नाबाद 62 रन तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। फातिमा सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं। तब टीम का स्कोर 152 रन पर 4 विकेट था। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद कुदजई चिगोरा की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े। फातिमा ने 19वें ओवर में नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने ओवर में 4, 4, 6, 6 और 4 रन के साथ 24 रन बनाए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का अंत दो चौकों के साथ किया और 19 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर फातिमा की तूफानी पारी और सायरा जबीन के नाबाद 50 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। यह टी-20 में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम ने 237 रन बनाए थे। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 90 रन पर सिमट गई। सादिया इकबाल और नशरा संधू ने मिलकर 5 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना ने भी 2.1 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। 2026 में 206 के स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बना रहीं फातिमा कप्तान फातिमा सना इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह 2026 में 5 पारियों में 229 रन के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.30 का रहा है, जो इस साल 10 से ज्यादा गेंद खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज में सबसे बेहतर है। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 90 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था; कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री को शक के आधार पर रोका गया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री की गहन जांच की। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी और उसके सामान की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों को 24 कैरेट सोना मिला, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था। बरामद सोना कड़ा और गोल्ड बिस्किट के रूप में था। कस्टम विभाग के अनुसार जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1 किलो 676 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे सोने को कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया। वहीं आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सुरक्षा और निगरानी सख्त प्रारंभिक जांच में यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। कस्टम विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते एयरपोर्ट पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़:पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। हालात बिगड़े पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। लिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने चौकी पर हमला किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के तीन बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव:पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात तनाव के बाद इलाके में इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। कोई समस्या नहीं है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के चार बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की कई घटनाएं आई थी। रिजल्ट के दो दिन बाद ही 6 मई को नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसके अलावा दो और भाजपा और TMC समर्थकों की हत्या हुई थी। कई शहरों में TMC ऑफिस पर हमले की भी खबरे आई थी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया: असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में ‘वन्दे मातरम’ को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्टूटेंट्स को इसमें शामिल होना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।
अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..
कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने IPL 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में अंशुल कम्बोज के दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 4-4 सिक्स लगे। पहले मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के ओवर में 28 रन बटोरे, फिर निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। लखनऊ-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. अंशुल ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन दिए। IPL में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60+ रन देने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले खलील अहमद ने 2025 में RCB के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दिए थे। अंशुल की 16 में से 11 गेंदों पर चौका या छक्का लगा। यानी उनकी 68.75% गेंदें बाउंड्री के लिए गईं। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर के स्पेल में इससे खराब बाउंड्री प्रतिशत सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर का रहा है, जिनकी 2024 में दिल्ली के खिलाफ 12 में से 10 गेंदों पर बाउंड्री लगी थी। अंशुल ने अपने स्पेल में 8 छक्के भी खाए, जो IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में यश दयाल ने KKR के खिलाफ 8 छक्के दिए थे। 2. मार्श ने LSG के लिए इस सीजन लगाए 31 छक्के मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 31 छक्के हो गए हैं। LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 3. मार्श-इंग्लिस ने लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए IPL में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। LSG के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने 2022 में KKR के खिलाफ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 4. पूरन LSG के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले फील्डर लखनऊ के निकोलस पूरन टीम के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 21 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20-20 कैच हैं। 5. CSK ने इस सीजन 21 खिलाड़ियों को मौका दिया चेन्नई ने IPL 2026 में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिला, जो इस सीजन CSK के लिए खेलने वाले 21वें खिलाड़ी बने। इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से ज्यादा खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। 6. अंशुल ने पावरप्ले में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर फेंका चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के एक ओवर में मिचेल मार्श ने 28 रन बटोर दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी CSK गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2024 में मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे ओवर में 27 रन दिए थे। वहीं, मार्श ने इस ओवर में 28 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बराबरी भी कर ली। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2025 में विशाखापट्टनम में ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 28 रन बनाए थे। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दोनों टीमें काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरीं उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 2. संजू ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए चेन्नई के संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने कवर के ऊपर शानदार ड्राइव लगाकर पहला चौका हासिल किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में दमदार शॉट खेला। पांचवीं गेंद पर संजू को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री तक पहुंच गई। 3. आकाश ने 3 विकेट लेकर तीन बार निकाली पर्ची लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डालते हुए ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट किया। हर विकेट के बाद आकाश ने जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। पर्ची पर लिखा था- “आकाश जानता है कि उसे टी-20 में विकेट कैसे लेना है।” 3.5 ओवर में आकाश ने हार्ड लेंथ गेंद पर गायकवाड को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया। अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर कैच हो गया। इसके बाद 5.3 ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को डीप स्क्वेयर लेग पर कैच कराया। फिर 7.2 ओवर में आकाश ने उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर उर्विल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। तीसरा विकेट लेते ही आकाश ने फिर पर्ची निकालकर जश्न मनाया। 4. कार्तिक की सिक्स से फिफ्टी चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फुल गेंद डाली, जिसे कार्तिक ने फ्रंट फुट पर आकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। 5. मार्श ने लगातार चार छक्के लगाए लखनऊ के बैटर मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में लगातार 4 सिक्स लगा दिए। अंशुल की बॉल पर पहला सिक्स कवर के ऊपर से आया, जबकि अगली तीन गेंदों पर उन्होंने डीप
IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।






