Thursday, 24 Sep 2026 | 02:51 PM

Trending :

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने एक वीडियो में किया है। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारा के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में उमर फारूकी ने दावा किया है कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग इस फिल्म को फेक बताते थे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर “धुरंधर: द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)” टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए ‘दंगल’ के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर’ (2025) और ‘धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने किया। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फारूकी ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारी के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में फारूकी ने दावा किया कि धुरंधर 2 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा) टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ एंड अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

ट्रेंडी सूट बैकलाइन डिज़ाइन: रोज़ मॉडल वाले सूट को डिमांड बुटीक के रूप में देखें, सेव कर लें 6 ट्रेंडी डिज़ाइन

ट्रेंडी सूट बैकलाइन डिज़ाइन

16 मई 2026 को 08:36 IST पर अपडेट किया गया ट्रेंडी सूट नेकलाइन डिज़ाइन: क्या आप भी रोज़ एक ही तरह के बोरिंग सूट डिज़ायन बोर हो रहे हैं? अब आपके सिंपल और डेली वियर को बिल्कुल ब्यूटिक के रूप में एलिगेंट लुक मिलेगा। बस अपने टेलर से कहा और सूट के बैक नेक पर ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन। अनुसरण करना : रोज़ाना वाले सूट में अगर आप थोड़ा ग्लैम लुक चाहते हैं, तो डीप राउंड या स्क्वायर बैक के साथ डोरी डिज़ाइन सबसे अच्छा है। इसमें आप प्लास्टिक से बनी कस्टमाइज़्ड लटकन या कार्यशाला वर्कशॉप वाली लटकन लगा सकते हैं। छवि: मेटा एआई अगर आप बहुत बड़ा या दीप नहीं देखना चाहते हैं, तो ‘की-होल’ पैटर्न आपके लिए प्रभावित है। एक छोटे से सा ओवल में, ड्रॉप या डायमंड स्पीच का कट बनाया जाता है, जिसके ऊपर एक प्रिंज़री बटन या हुक लगता है। छवि: मेटा एआई आज वी-नेकराइन फ्रंट और बैक दोनों में काफी ट्रेंड में है। बैक पर एक विभाग या विभाग वी-कैट डेक ने अपने बीच में सूट के कॉन्ट्रास्टिंग विभाग के पोटली बटन की लाइन स्थापित की। छवि: मेटा एआई अगर आप अपने डेली वियर कुर्तियां या सूट्स में लिटिल लिबरल और यूथफुल टच शामिल चाहते हैं, तो जियो ऑर्गनाइज़ कट-आउट ट्रेन करें। पीठ पर स्कोकोर या ट्राइएंगल कट किट में दो-तीन आदि पट्टियां लगाई जाती हैं। छवि: मेटा एआई आपके पुराने सूट को थोड़ा सा गर्लिश और बबली लुक देने के लिए ‘बो’ डिज़ाइन बिल्डिंग पर वापस जाएं। गले को छोटा सा ब्रॉडकास्टिंग उपकरण नीचे की तरफ एक कपड़ा की सुंदर सी बो-ताई जोड़ा करवाएं। बो को प्लेन बिल्डिंग से लेकर बिल्डिंग तक छवि: मेटा एआई इन दिनों ऑर्गेन्जा आर्किटेक्चर और लेस का क्रेज़ स्काई पर स्थित है। आप अपने सूट के पिछले हिस्सों में एक बड़ा कट करवाकर वहां ट्रांसपेरेंट ऑरजेन्जा फैब्रिकेशन लगा सकते हैं। छवि: मेटा एआई द्वारा प्रकाशित: आर्या पांडे प्रकाशित 16 मई 2026 को 08:36 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)सूट नेक डिजाइन नवीनतम(टी)फैंसी सूट नेक डिजाइन(टी)सूट के गले के डिजाइन(टी)सूट गाला डिजाइन नवीनतम(टी)सूट के लिए बैक नेक डिजाइन(टी)सिंपल सूट नेक डिजाइन(टी)सिंपल सूट नेक डिजाइन(टी)स्टाइलिश सूट नेकलाइन डिजाइन(टी)कुर्ती बैक नेक डिजाइन(टी)कुर्ती बैक नेक डिजाइन

भीषण गर्मी में मधुमेह मरीज हो जाएं सतर्क! शरीर में पानी की कमी बन सकती है जानलेवा, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

authorimg

Last Updated:May 16, 2026, 08:26 IST Diabetes Summer Tips: भीषण गर्मी का असर मधुमेह यानी डायबिटीज मरीजों पर अधिक गंभीर हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज तापमान और शरीर में पानी की कमी से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी, चक्कर, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में डायबिटीज मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए. संतुलित आहार, नियमित दवा और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करना बेहद जरूरी है. विशेषज्ञ हल्का और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही कैफीन और अधिक मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. ख़बरें फटाफट जोधपुर: राजस्थान में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब मधुमेह मरीजों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है. जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में सेवाएं दे रहे मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर रौनक गांधी ने बताया कि जिन मरीजों की मधुमेह नियंत्रित नहीं रहती, उनमें शरीर से पानी की कमी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है.उन्होंने कहा कि जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है तो ग्लूकोज़ के साथ पानी भी अधिक मात्रा में पेशाब के जरिए बाहर निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और भीषण गर्मी इसे और गंभीर बना देती है. ऐसे में मरीजों को नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना चाहिए और प्यास लगने के संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि मधुमेह की कुछ दवाइयाँ, जिन्हें ग्लिफ्लोज़िन वर्ग की दवाइयां कहा जाता है, जैसे डापा ग्लिफ्लोज़िन और एम्पा ग्लिफ्लोज़िन, शुगर नियंत्रित करने के साथ हृदय और किडनी के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन ये पेशाब की मात्रा बढ़ाकर शरीर में पानी की कमी भी बढ़ा सकती हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में मधुमेह मरीजों को विशेष सावधानी बरतने, धूप से बचने, हल्का भोजन करने और नियमित रूप से शुगर की जांच करवाने की सलाह दी गई है. हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचावडॉक्टर रौनक गांधी ने सलाह दी कि मधुमेह मरीज प्यास लगने का इंतजार न करें और समय-समय पर पानी पीते रहें.शरीर जब पानी की जरूरत महसूस कराता है तो उस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है. मरीजों को गर्मी में अधिक सतर्कउन्होंने यह भी बताया कि डायबिटीज़ की कुछ दवाइयाँ, खासकर एसजीएलटी-2 इनहिबिटर्स, शरीर में यूरिन की मात्रा बढ़ा देती हैं. डापा ग्लिफ्लोज़िन और एम्पा ग्लिफ्लोज़िन जैसी दवाइयाँ शुगर कंट्रोल, हार्ट और किडनी के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके कारण शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है.इसलिए इन दवाइयों का सेवन करने वाले मरीजों को गर्मी में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Rajasthan

बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम:विश्व कप जीताने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और कोच ने नंदी के कान में कही मनोकामना

बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम:विश्व कप जीताने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और कोच ने नंदी के कान में कही मनोकामना

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोच भी शामिल हुए। कप्तान हरमनप्रीत के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया। भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी:9 से 12 हो सकती है, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मौका संभव; जुलाई में आखिरी फैसला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी:9 से 12 हो सकती है, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मौका संभव; जुलाई में आखिरी फैसला

भविष्य में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9 की बजाय सभी 12 फुल मेंबर देशों की टीमें खेल सकती हैं। पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर रोजर ट्वोज की अगुवाई वाले ICC वर्किंग ग्रुप ने यह सिफारिश की है। इसका मकसद जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को WTC के मुख्य ढांचे में शामिल करना है। ICC ने पिछले साल WTC के नए स्ट्रक्चर पर सुझाव देने के लिए यह वर्किंग ग्रुप बनाया था। सिफारिशें पहले चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) के पास जाएंगी। इसके बाद ICC बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने चौथे साइकिल में चल रही है। माना जा रहा है कि 2027-29 साइकिल तक मौजूदा ढांचा बरकरार रह सकता है, लेकिन आगे बड़े बदलाव हो सकते हैं। ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) इस मुद्दे पर 21 मई को वर्चुअल मीटिंग में चर्चा करेगी। इसके बाद 30-31 मई को IPL फाइनल वीकेंड के दौरान अहमदाबाद में ICC बोर्ड की इन-पर्सन बैठक होगी। जुलाई में AGM में अंतिम फैसला हो सकता है ICC जुलाई में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस मामले पर बड़ा फैसला ले सकती है। यह बैठक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होगी, जो 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। ‘वन-टेस्ट सीरीज’ को भी WTC में शामिल करने पर विचार वर्किंग ग्रुप ने एक टेस्ट मैच वाली सीरीज को भी WTC पॉइंट्स सिस्टम में शामिल करने का सुझाव दिया है। अभी WTC में किसी सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच होना जरूरी है। 2027 में इंग्लैंड में खेला जाएगा फाइनल ICC का मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) अगले साल मार्च में खत्म होगा। इसके बाद जून 2027 में इंग्लैंड में WTC फाइनल खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्मेट में 9 फुल मेंबर टीमें दो साल में तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज खेलती हैं। इन बाइलेटरल सीरीज का कार्यक्रम संबंधित क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं, जबकि अंतिम मंजूरी ICC देती है। दोहा से अहमदाबाद शिफ्ट हुई ICC बैठक ICC की मई में होने वाली त्रैमासिक बैठकें पहले कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित थीं। पश्चिम एशिया में तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते बैठक का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया। PCB चीफ मोहसिन नकवी के भारत आने पर संशय बैठक अहमदाबाद में होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर नजरें हैं। भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों के बीच यह स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में शामिल होने भारत आएंगे या वर्चुअली जुड़ेंगे।

WTC में अब 9 की जगह 12 टीमें खेलेंगी:अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 1 टेस्ट की सीरीज से भी मिलेंगे पॉइंट्स; जुलाई में आखिरी फैसला

WTC में अब 9 की जगह 12 टीमें खेलेंगी:अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 1 टेस्ट की सीरीज से भी मिलेंगे पॉइंट्स; जुलाई में आखिरी फैसला

भविष्य में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 9 की बजाय सभी 12 फुल मेंबर देशों की टीमें खेल सकती हैं। पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर रोजर ट्वोज की अगुवाई वाले ICC वर्किंग ग्रुप ने यह सिफारिश की है। इसका मकसद जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को WTC के मुख्य ढांचे में शामिल करना है। ICC ने पिछले साल WTC के नए स्ट्रक्चर पर सुझाव देने के लिए यह वर्किंग ग्रुप बनाया था। सिफारिशें पहले चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) के पास जाएंगी। इसके बाद ICC बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने चौथे साइकिल में चल रही है। माना जा रहा है कि 2027-29 साइकिल तक मौजूदा ढांचा बरकरार रह सकता है, लेकिन आगे बड़े बदलाव हो सकते हैं। ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) इस मुद्दे पर 21 मई को वर्चुअल मीटिंग में चर्चा करेगी। इसके बाद 30-31 मई को IPL फाइनल वीकेंड के दौरान अहमदाबाद में ICC बोर्ड की इन-पर्सन बैठक होगी। जुलाई में AGM में अंतिम फैसला हो सकता है ICC जुलाई में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस मामले पर बड़ा फैसला ले सकती है। यह बैठक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होगी, जो 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। ‘वन-टेस्ट सीरीज’ को भी WTC में शामिल करने पर विचार वर्किंग ग्रुप ने एक टेस्ट मैच वाली सीरीज को भी WTC पॉइंट्स सिस्टम में शामिल करने का सुझाव दिया है। अभी WTC में किसी सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच होना जरूरी है। 2027 में इंग्लैंड में खेला जाएगा फाइनल ICC का मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) अगले साल मार्च में खत्म होगा। इसके बाद जून 2027 में इंग्लैंड में WTC फाइनल खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्मेट में 9 फुल मेंबर टीमें दो साल में तीन घरेलू और तीन विदेशी सीरीज खेलती हैं। इन बाइलेटरल सीरीज का कार्यक्रम संबंधित क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं, जबकि अंतिम मंजूरी ICC देती है। दोहा से अहमदाबाद शिफ्ट हुई ICC बैठक ICC की मई में होने वाली त्रैमासिक बैठकें पहले कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित थीं। पश्चिम एशिया में तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते बैठक का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया। PCB चीफ मोहसिन नकवी के भारत आने पर संशय बैठक अहमदाबाद में होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर नजरें हैं। भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों के बीच यह स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में शामिल होने भारत आएंगे या वर्चुअली जुड़ेंगे।

लखनऊ में धोनी की CSK का क्रेज… VIDEO:पीली जर्सी से नहाया इकाना स्टेडियम, मैच से पहले नन्हे फैंस भिड़े

लखनऊ में धोनी की CSK का क्रेज... VIDEO:पीली जर्सी से नहाया इकाना स्टेडियम, मैच से पहले नन्हे फैंस भिड़े

इकाना स्टेडियम में एलएसजी और सीएसके के बीच मैच खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैच नहीं खेल रहे थे, लेकिन स्टेडियम में उनके नाम की जर्सी का क्रेज सबसे अधिक रहा। फैंस उनके नाम पर सीएसके को सपोर्ट करते रहे। विराट कोहली के आरसीबी के बाद इस सत्र में सबसे अधिक फैंस का जोश इस मैच में हाई रहा। इस बीच कई क्यूट मोमेंट्स भी नजर आए। इसमें दो बच्चों में एलएसजी और सीएसके को सर्पोट करने को लेकर बहस हुई। स्थिति यह थी कि होम ग्राउंड पर हुए मैच में भी LSG के फैंस कुछ ही नजर आए, जबकि CSK का क्रेज देखते बना। ऊपर टैप कर देखिए VIDEO…

Health Tips: कभी बीमार नहीं होंगे! गर्मियों में सुबह दो बार खाएं यह खास फल, थकान और कमजोरी होगी तेजी से दूर

ask search icon

Last Updated:May 16, 2026, 07:51 IST Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में पोषण से भरपूर फलों का सेवन शरीर को ऊर्जा और ताजगी देने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फलों का सुबह नियमित सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है. यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है. इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है. खासतौर पर सुबह दो बार इसका सेवन करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और गर्मी का असर कम महसूस होता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या होती है. ऐसे में अंजीर के फल का सही तरीके से सेवन किसी रामबाण से कम नहीं हैं. अंजीर के फल को खाने का सही तरीका यह है कि इसे रात को भिगोकर रख दें और सुबह 1 से 2 फल भूखे पेट खाएं. जिन लोगों को कमजोरी या थकान की समस्या रहती है, उन्हे अंजीर को दूध में उबालकर खाना चाहिए. क्योंकि पानी में भिगोने से इसकी तासीर समान्य हो जाती है. इससे इस फल का फायदा भी बढ़ जाता है. सिरोही के सेवानिवृत जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दामोदरप्रसाद चतुर्वेदी ने इस फल के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में ही इस फल को गुणकारी फल माना है. अंजीरमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से तत्व पाए जाते है, जो शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ ही पुराने बीमारियों के इलाज में भी उपयोग होता रहा है. अंजीर में पाए जाने वाले केल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद होते है. बढ़ती उम्र के साथ लोगो में हड्डियों का कमजोर होना आम बात है. अंजीर का नियमित सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी बनी रहती है. हड्डियों में फ्रेक्चर या चोट लगने पर इसका सेवन जल्दी राहत प्रदान करता है. Add News18 as Preferred Source on Google अंजीर में कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण यह पर को भरा रखता है. इससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन घटाएं में मदद मिलती है. वहीं ये फल एंटी ऑक्सीडेंट तत्व की वजह से शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करता है. इससे अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी इसे मददगार माना जाता है. यह फल बच्चों के लिए भी काफी हेल्दी होता है. बच्चों के शारीरिक विकास में इस फल का सेवन लाभदायक होता हैं. बुजुर्गों में जोड़े के दर्द की दिक्कत होने पर दूध के साथ अंजीर का सेवन जल्दी राहत प्रदान करता है. आज के समय में एक उम्र के बाद दिल से जुड़ी तकलीफे होना आम बात है. ये फल दिल को स्वस्थ बनाए रखने के काम करता है. हालांकि किसी भी गंभीर बीमारी होने पर इसका सेवन चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए. इस फल में पाए वाले पोषक तत्वों की वजह से ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और कब्ज व पेट से जुड़ी तकलीफों को दूर करने में भी मददगार होता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसका नियमित सेवन करने से गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कत नहीं होती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। विमेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी फातिमा सना की यह पारी इंटरनेशनल के साथ ओवरऑल विमेंस टी-20 क्रिकेट में भी सबसे तेज फिफ्टी है। मैरी केली ने 2022 में वॉर्विकशायर और लॉरा हैरिस ने 2025 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। 19वें ओवर में 24 रन, 19 गेंदों में नाबाद 62 रन तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। फातिमा सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं। तब टीम का स्कोर 152 रन पर 4 विकेट था। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद कुदजई चिगोरा की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े। फातिमा ने 19वें ओवर में नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने ओवर में 4, 4, 6, 6 और 4 रन के साथ 24 रन बनाए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का अंत दो चौकों के साथ किया और 19 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर फातिमा की तूफानी पारी और सायरा जबीन के नाबाद 50 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। यह टी-20 में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम ने 237 रन बनाए थे। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 90 रन पर सिमट गई। सादिया इकबाल और नशरा संधू ने मिलकर 5 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना ने भी 2.1 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। 2026 में 206 के स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बना रहीं फातिमा कप्तान फातिमा सना इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह 2026 में 5 पारियों में 229 रन के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.30 का रहा है, जो इस साल 10 से ज्यादा गेंद खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज में सबसे बेहतर है। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 90 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। —————————————————————– टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात मैच; GT की नजरें टॉप-2 पर IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर