500 रु. में नौकरी की, ताने सहे, आज फैशन आइकन:मनीष मल्होत्रा के संघर्ष की कहानी, रंगीला से बने बॉलीवुड के बड़े चेहरे

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें कई चुनौतियां पार करनी पड़ी हैं। अभी मनीष “मेट गाला’ में प्रदर्शित अपने विशेष परिधानों को लेकर चर्चा में हैं। जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी…. मुंबई के एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में 5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष अपने स्कूली दिनों में मां के साथ न सिर्फ साड़ी खरीदने जाते, बल्कि साड़ियों को लेकर उन्हें फैशन टिप्स भी देने लगे थे। यहीं से फैशन और कॉस्ट्यूम डिजाइन के प्रति उनका लगाव बढ़ने लगा। बचपन से ही वे फिल्मों के बेहद शौकीन थे। वे लगभग हर फिल्म देखने जाते, लेकिन कलाकारों के अभिनय से ज्यादा मनीष का ध्यान उनके पहनावे पर होता था। कलाकारों के परिधान देख कर वे फैशन की बारीकियां समझने लगे। संघर्ष – डिजाइनिंग की डिग्री नहीं ले पाए, सेट पर लोग कपड़े सिलने वाला बोलते 1980 के दशक में फैशन डिजाइनिंग को पुरुषों का पेशा नहीं माना जाता था। लोग उनका मजाक उड़ाते थे। मनीष कभी डिजाइनिंग की औपचारिक पढ़ाई भी नहीं कर पाए, क्योंकि तब देश में पुरुषों के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स नहीं होते थे। और विदेश जाकर कोर्स करने के पैसे उनके पास नहीं थे। कॅरिअर की शुरुआत में उन्होंने मुम्बई के “इक्विनॉक्स’ बुटीक में महज 500 रुपए महीने की नौकरी की। यहां उन्हें ग्राहकों को कपड़े दिखाने और उन्हें तह करने का काम मिला। खाली समय में मनीष छिप कर डिजाइन स्केच बनाते थे। बॉलीवुड के शुरुआती वर्षों में प्रोड्यूसर उनके डिजाइन को अधिक ग्लैमरस बता कर रिजेक्ट कर देते। सेट पर उनसे कहा जाता कि तुम कपड़े सिलने वाले हो, उन्हें दो और चलते बनो। शुरुआत – “रंगीला’ से बने बॉलीवुड के बड़े चेहरे, जैक्सन की जैकेट डिजाइन की मल्होत्रा ने 1990 में फिल्म “स्वर्ग’ में जूही चावला के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर बॉलीवुड में डेब्यू किया। मनीष बताते हैं कि “गुमराह’ के लिए उन्हें पहली बार यश जौहर ने 10 हजार रुपए दिए। 1995 में “रंगीला’ में उर्मिला मातोंडकर के आउटफिट डिजाइन ने उन्हें रातोंरात बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बना दिया। 1996 में माइकल जैक्सन भारत आए थे तो मनीष ने उनकी जैकेट डिजाइन की थी। सफलता – खुद के नाम को ही लग्जरी ब्रांड बनाया, श्रमिकों के कल्याण से भी जुड़े मनीष ने 2005 में अपने नाम से ही डिजाइनर कपड़ों का लग्जरी ब्रांड लॉन्च किया। वे स्किन केयर और ज्वेलरी में भी अपने कलेक्शन लॉन्च कर चुके हैं। आईफा, फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड उन्हें मिल चुके हैं। वे चिकनकारी की महिला श्रमिकों के कल्याण की एक सामाजिक संस्था से भी जुड़े हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 2500 करोड़ रुपए बताई जाती है।
500 रु. में नौकरी की, ताने सहे,आज हैं फैशन आइकन:मेट गाला से माइकल जैक्सन तक; मनीष मल्होत्रा के संघर्ष की कहानी

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें कई चुनौतियां पार करनी पड़ी हैं। अभी मनीष “मेट गाला’ में प्रदर्शित अपने विशेष परिधानों को लेकर चर्चा में हैं। जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी…. मुंबई के एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में 5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष अपने स्कूली दिनों में मां के साथ न सिर्फ साड़ी खरीदने जाते, बल्कि साड़ियों को लेकर उन्हें फैशन टिप्स भी देने लगे थे। यहीं से फैशन और कॉस्ट्यूम डिजाइन के प्रति उनका लगाव बढ़ने लगा। बचपन से ही वे फिल्मों के बेहद शौकीन थे। वे लगभग हर फिल्म देखने जाते, लेकिन कलाकारों के अभिनय से ज्यादा मनीष का ध्यान उनके पहनावे पर होता था। कलाकारों के परिधान देख कर वे फैशन की बारीकियां समझने लगे। संघर्ष – डिजाइनिंग की डिग्री नहीं ले पाए, सेट पर लोग कपड़े सिलने वाला बोलते 1980 के दशक में फैशन डिजाइनिंग को पुरुषों का पेशा नहीं माना जाता था। लोग उनका मजाक उड़ाते थे। मनीष कभी डिजाइनिंग की औपचारिक पढ़ाई भी नहीं कर पाए, क्योंकि तब देश में पुरुषों के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स नहीं होते थे। और विदेश जाकर कोर्स करने के पैसे उनके पास नहीं थे। कॅरिअर की शुरुआत में उन्होंने मुम्बई के “इक्विनॉक्स’ बुटीक में महज 500 रुपए महीने की नौकरी की। यहां उन्हें ग्राहकों को कपड़े दिखाने और उन्हें तह करने का काम मिला। खाली समय में मनीष छिप कर डिजाइन स्केच बनाते थे। बॉलीवुड के शुरुआती वर्षों में प्रोड्यूसर उनके डिजाइन को अधिक ग्लैमरस बता कर रिजेक्ट कर देते। सेट पर उनसे कहा जाता कि तुम कपड़े सिलने वाले हो, उन्हें दो और चलते बनो। शुरुआत – “रंगीला’ से बने बॉलीवुड के बड़े चेहरे, जैक्सन की जैकेट डिजाइन की मल्होत्रा ने 1990 में फिल्म “स्वर्ग’ में जूही चावला के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर बॉलीवुड में डेब्यू किया। मनीष बताते हैं कि “गुमराह’ के लिए उन्हें पहली बार यश जौहर ने 10 हजार रुपए दिए। 1995 में “रंगीला’ में उर्मिला मातोंडकर के आउटफिट डिजाइन ने उन्हें रातोंरात बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बना दिया। 1996 में माइकल जैक्सन भारत आए थे तो मनीष ने उनकी जैकेट डिजाइन की थी। सफलता – खुद के नाम को ही लग्जरी ब्रांड बनाया, श्रमिकों के कल्याण से भी जुड़े मनीष ने 2005 में अपने नाम से ही डिजाइनर कपड़ों का लग्जरी ब्रांड लॉन्च किया। वे स्किन केयर और ज्वेलरी में भी अपने कलेक्शन लॉन्च कर चुके हैं। आईफा, फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड उन्हें मिल चुके हैं। वे चिकनकारी की महिला श्रमिकों के कल्याण की एक सामाजिक संस्था से भी जुड़े हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 2500 करोड़ रुपए बताई जाती है।
लक्ष्मीर भंडार जारी रहेगा: बीजेपी बंगाल में ममता की फ्लैगशिप योजना को क्यों खत्म नहीं करेगी | भारत समाचार

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 14:59 IST टीएमसी ने मतदाताओं, विशेषकर महिला लाभार्थियों को बार-बार चेतावनी दी थी कि अगर राज्य में सत्ता में आई तो भाजपा लक्ष्मीर भंडार और अन्य प्रत्यक्ष-लाभ योजनाओं को बंद कर देगी। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विकास है। छवि/एक्स पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सबसे बड़े चुनाव प्रचार अभियानों में से एक को बेअसर करने के लिए तेजी से कदम उठाया और घोषणा की कि बंगाल में लक्ष्मी भंडार योजना और अन्य सभी चल रहे कल्याण कार्यक्रम नई भाजपा सरकार के तहत जारी रहेंगे। अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए – जहां सरकार ने छह प्रमुख फैसले लिए – अधिकारी ने कहा: “लक्ष्मीर भंडार को कोई रोक नहीं होगी…बंगाल में चल रही सभी लाभार्थी योजनाएं बंद नहीं होंगी।” यह घोषणा बड़ा राजनीतिक महत्व रखती है क्योंकि लक्ष्मीर भंडार 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अभियान के केंद्रीय फ्लैशप्वाइंट में से एक के रूप में उभरा था। तृणमूल कांग्रेस और उसकी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए, यह योजना केवल एक कल्याणकारी कार्यक्रम नहीं थी बल्कि एक राजनीतिक ढाल थी जिसके चारों ओर अधिकांश अभियान बनाया गया था। टीएमसी ने बार-बार महिला मतदाताओं और लाभार्थियों को चेतावनी दी कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो लक्ष्मीर भंडार और अन्य प्रत्यक्ष-लाभ योजनाओं को रद्द कर देगी। बनर्जी ने हर रैली में इस मुद्दे को उठाया और चुनाव को बंगाल के कल्याण मॉडल और भाजपा सरकार के तहत इसके संभावित निराकरण के बीच एक विकल्प के रूप में पेश करने का प्रयास किया। पूरे अभियान के दौरान, टीएमसी ने भाजपा को “महिला विरोधी” के रूप में चित्रित करने की कोशिश की, यह तर्क देते हुए कि भगवा पार्टी न तो प्रत्यक्ष नकद-हस्तांतरण योजनाओं में विश्वास करती है और न ही यह समझती है कि लक्ष्मीर भंडार जैसे कार्यक्रम पूरे बंगाल में घरेलू वित्त के साथ कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं। भाजपा इस मुद्दे पर बार-बार बचाव की मुद्रा में दिखी। जबकि कई भाजपा नेताओं ने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि योजना जारी रहेगी – कुछ ने बढ़े हुए भुगतान का भी वादा किया – दूसरों ने यह सुझाव देकर विवाद पैदा कर दिया कि ऐसे कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा की जा सकती है या बंद कर दिया जा सकता है। प्रतिक्रिया ने अंततः भाजपा नेतृत्व को बार-बार यह स्पष्ट करने के लिए मजबूर किया कि यदि पार्टी सरकार बनाती है तो लक्ष्मीर भंडार को रोका नहीं जाएगा। यह योजना, जिसने 2021 में बनर्जी को सत्ता विरोधी लहर से निपटने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वर्तमान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों की 25 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,200 रुपये तक प्रदान करती है, जबकि अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों को 1,000 रुपये मासिक मिलते हैं। यह भी पढ़ें | भाजपा की बंगाल विजय को बनने में 15 साल लगे: इसके उदय के पीछे के वास्तुकारों पर एक नजर अभियान के दौरान टीएमसी की कल्याण राजनीति की तीखी आलोचना करने के बावजूद लक्ष्मीर भंडार को बनाए रखने के भाजपा के फैसले की तुलना इस बात से की गई है कि 2014 में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यूपीए-युग की कई प्रमुख योजनाओं को कैसे संभाला था। सबसे प्रमुख उदाहरण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) था, जिसे भाजपा ने शुरू में कांग्रेस-युग की “विफलता” के प्रतीक के रूप में हमला किया था, अंततः इसे बनाए रखने, विस्तार करने और राजनीतिक रूप से पुन: पैकेजिंग करने से पहले। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संसद में मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं का “जीवित स्मारक” कहा था, फिर भी यह योजना बाद में केंद्र के सबसे बड़े ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों में से एक बन गई, खासकर कोविड-19 के दौरान। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा बंगाल में इसी तरह की रणनीति का प्रयास कर सकती है – पहले लाभार्थियों को आश्वासन देना कि लक्ष्मीर भंडार सार्वजनिक प्रतिक्रिया से बचना जारी रखेगा, फिर योजना का ऑडिट या पुनर्गठन करना, टीएमसी के तहत कथित “रिसाव” या भ्रष्टाचार को उजागर करना, और अंततः भाजपा सरकार के स्वयं के कल्याण आख्यान के तहत इसे राजनीतिक रूप से पुनः ब्रांड या विस्तारित करने का प्रयास करना। लक्ष्मीर भंडार को बरकरार रखने के अलावा, अधिकारी ने अवैध आव्रजन को रोकने के उद्देश्य से लंबित बाड़ लगाने के काम को पूरा करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए बांग्लादेश सीमा पर भूमि अधिग्रहण का रास्ता भी साफ कर दिया – एक मुद्दा जिसे भाजपा ने अभियान के दौरान आक्रामक रूप से सामने रखा था। भाजपा ने बार-बार टीएमसी सरकार पर एक छिद्रित सीमा की अनुमति देने का आरोप लगाया था, जिसने कथित तौर पर मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश से बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को भारत में प्रवेश करने और चुनावी समर्थन के बदले में अज्ञात रहने में सक्षम बनाया था। एक और बड़ी घोषणा केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत को बंगाल में लागू करना थी। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाली सभी केंद्रीय कल्याण योजनाएं अब राज्य में लागू की जाएंगी, जो कई केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के लिए बनर्जी के लंबे समय से चले आ रहे विरोध के उलट है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अक्सर केंद्र प्रायोजित योजनाओं को अपनाने से इनकार कर दिया था जब बंगाल में पहले से ही अपने समानांतर संस्करण थे, जैसा कि आयुष्मान भारत के मामले में था। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने राज्य के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी सफलता दर्ज की, जिसने भगवा पार्टी को बंगाल की प्रमुख राजनीतिक ताकत के रूप में मजबूती से स्थापित किया। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद आक्रामक विस्तार के रूप में जो शुरू हुआ, उसका समापन भाजपा द्वारा राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के साथ हुआ, जिसने नाटकीय रूप से बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को नया आकार दिया। उस उभार के केंद्र में अधिकारी थे, जो 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी से अलग होने के बाद बंगाल
फीफा वर्ल्ड कप में यलो फीवर:हिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर 9 देशों की किट का रंग पीला; जर्सी का बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 48 टीमों के फीफा वर्ल्ड कप में इस बार एक खास रंग का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। यह रंग है पीला। दुनिया के मशहूर रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के सुपरहिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर इस बार 9 देशों ने अपनी होम या अवे किट के लिए सुनहरे और पीले रंग को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल के हाफ-टाइम शो में यही कोल्डप्ले बैंड अपनी धुनों का जादू बिखेरता नजर आएगा। पीली जर्सी का जिक्र हो और ब्राजील का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बास्केटबॉल लेजेंड माइकल जॉर्डन के साथ कोलैबोरेशन वाली जर्सी के भारी बज के बावजूद, ब्राजील की असली पहचान उसकी पारंपरिक ‘क्लीन यलो’ होम जर्सी ही है, जो इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, दक्षिणी गोलार्ध के रग्बी दिग्गज देश ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी अपनी पारंपरिक ‘यलो-गोल्ड’ जर्सी में नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया को मेजबान अमेरिका, पराग्वे और तुर्किए के साथ रखा गया है, जहां उन पर खासी नजर रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम मैक्सिको की धरती पर चेक रिपब्लिक और दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा। दूसरी ओर, कोलंबिया ने दशकों पुरानी लाल-नीले ट्रिमिंग्स वाली सिंपल पीली जर्सी रखी है। लेकिन पहली बार उतर रहे जमैका की जर्सी इस बार कोलंबिया को भी फीका कर सकती है। जमैका की किट म्यूजिक लेजेंड बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट है। इसमें बोल्ड गोल्ड, हरे और रूबी लाल रंग के साथ साउंड वेव्स, विनाइल रिकॉर्ड्स और कैसेट पैटर्न को उकेरा गया है। इसके अलावा ‘ब्लैकस्टार’ घाना की टीम भी पीली जर्सी में नजर आएगी। स्वीडन की जर्सी इस बार 70 के दशक की एनर्जी से प्रेरित है। इसमें उस दौर की जींस और पारंपरिक स्वीडिश लोक परिधानों पर मिलने वाली खास ‘फ्लावर स्टिचिंग’ (फूलों की कढ़ाई) की झलक दिखेगी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में सफेद रंग के अलावा लाल और नीला रंग अभी भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बेस कलर है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में फैंस को नाइजीरिया की क्रिएटिव जर्सी और इटली की टीम की कमी बहुत खलेगी। इटली के फैंस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के न होने के गम को भुलाने के लिए कोल्डप्ले के मशहूर दर्द भरे गीत- ‘फिक्स यू’, ‘लॉस्ट’ और ‘द हार्डेस्ट पार्ट’ सुन सकते हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा है। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा कुराकाओ हल्के पीले रंग की जर्सी पहनकर उतरेगा, जिसके कंधों पर विंटेज रेट्रो स्ट्राइप्स हैं। इसी ग्रुप में इक्वाडोर भी है, जिसकी बोल्ड पीली जर्सी के कॉलर पर लिखा है- ‘सपना देखो, आगे बढ़ो और इतिहास बनाओ।’ आइवरी कोस्ट ने भी पीले रंग के बेस में हल्का नारंगी शेड चुना है।
नेतन्याहू बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा:बंकर में छिपे, सत्ता पर पिता खामेनेई जैसी पकड़ नहीं, जनता के विद्रोह का डर सता रहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन उनकी सत्ता पर पकड़ उनके पिता अली खामेनेई जैसी मजबूत नहीं है। CBS न्यूज के शो ‘60 मिनट्स’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि मुजतबा किसी बंकर या गुप्त जगह पर छिपे हुए हैं और वहीं से सत्ता संभालने की कोशिश कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान इस समय 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे कमजोर दौर में है। उनके मुताबिक, शासन के भीतर दरारें बढ़ रही हैं और अलग-अलग गुटों में मतभेद सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघर्ष जारी रखना चाहते हैं, जबकि दूसरे लोगों को डर है कि इससे अर्थव्यवस्था टूट जाएगी और जनता सड़कों पर उतर सकती है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी शासन को सबसे ज्यादा डर अपनी ही जनता से है। उन्होंने दावा किया कि इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़े और लोगों ने शासन के खिलाफ आवाज उठाई। अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हुए थे मुजबता ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल हुए थे। इसके बाद से वह गुप्त ठिकाने पर रह रहे हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने पर हमला किया था। दावा किया गया है कि उसी हमले में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। बताया गया कि मुजतबा खामेनेई की हालत गंभीर रही है। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन किया गया है और अब उन्हें नकली पैर लगाना पड़ सकता है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह जल गए हैं। इस वजह से उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है और आगे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं, और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर उनसे मिलने नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगा सकता है। नेतन्याहू बोले- ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत नुकसान पहुंचा नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ हाल की कार्रवाई में पेट्रोकेमिकल प्लांट, स्टील प्लांट और मिसाइल निर्माण से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, इससे ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत दोनों को नुकसान पहुंचा है। इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनके मुताबिक, ईरान के पास अब भी एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है, कई परमाणु केंद्र सक्रिय हैं और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल इस बात पर सहमत हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर आर्थिक दबाव और समझौते से लक्ष्य हासिल हो जाए तो सैन्य कार्रवाई जरूरी नहीं होगी। नेतन्याहू का दावा- हमला नहीं करते तो ईरान एक-दो महीने में परमाणु बना लेता इंटरव्यू में नेतन्याहू ने दावा किया कि अगर इजराइल और अमेरिका ने हाल में कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान एक-दो महीने में परमाणु बम बना सकता था। उन्होंने कहा कि ईरान लंबे समय से परमाणु हथियार और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने की कोशिश कर रहा था। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ऐसा देश है, जो खुले तौर पर अमेरिका और इजराइल के विनाश की बात करता है। उनके मुताबिक, ईरान की मिसाइल क्षमता भविष्य में अमेरिका तक हमला करने की स्थिति में पहुंच सकती थी। इसी बीच, नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरानी शासन का कमजोर होना हिजबुल्लाह, हमास और हूती जैसे संगठनों को भी प्रभावित करेगा। उनके मुताबिक, ये सभी संगठन ईरान के समर्थन पर टिके हैं और अगर तेहरान कमजोर हुआ तो इनकी ताकत भी घटेगी। उन्होंने दावा किया कि युद्ध से पहले हिजबुल्लाह के पास करीब डेढ़ लाख मिसाइलें और रॉकेट थे। इजराइल ने इनमें से 90% से ज्यादा नष्ट कर दिए हैं, लेकिन खतरा अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत दोनों को नुकसान पहुंचा सोशल मीडिया और अमेरिका में इजराइल की छवि को लेकर पूछे गए सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि कई विदेशी ताकतें बॉट फार्म और फर्जी अकाउंट के जरिए इजराइल विरोधी माहौल बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर खासतौर पर युवा अमेरिकियों पर पड़ा है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल आने वाले वर्षों में अमेरिकी सैन्य आर्थिक मदद को धीरे-धीरे खत्म करना चाहता है। उनके मुताबिक, इजराइल अब मदद लेने वाले देश की बजाय अमेरिका का बराबरी वाला साझेदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगले 10 साल में अमेरिकी सैन्य सहायता को शून्य तक लाने की योजना बनाई जा सकती है। साथ ही इजराइल खुफिया जानकारी, तकनीक और मिसाइल डिफेंस जैसे क्षेत्रों में अमेरिका के साथ साझेदारी बढ़ाना चाहता है।
तेलुगु एक्टर भरत कांत का सड़क हादसे में निधन:ट्रक से कार टकराई, करीबी दोस्त बिग बॉस फेम आशु रेड्डी ने की इमोशनल पोस्ट

तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी. साई त्रिलोक की भी जान चली गई। दुर्घटना आदिबाटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आउटर रिंग रोड (ORR) के एग्जिट नंबर 12 के पास हुई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात हुआ, जब कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आदिबाटला पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। भरत कांत ने 2021 की फिल्म ग्रामम और 2024 की फिल्म टेनेंट में काम किया था। उन्होंने वेब सीरीज गीतांजलि और पार्वती परमेश्वरुलु में भी एक्टिंग की थी। भरत कांत के निधन पर आशु रेड्डी ने दुख जताया बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर भरत कांत के निधन पर दुख जताया है। भरत कांत उनके करीबी दोस्त थे। आशु रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर भरत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा, “तुम्हारे बिना जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरेगा। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मुझे आपके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। काश यह सच न होता। हम दोनों ने साथ में जो पल बिताए और जो प्यार आपने मुझे दिया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। आपके जाने का दुख कभी कम नहीं होगा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”
तेलुगु एक्टर भरत कांत का सड़क हादसे में निधन:ट्रक से कार टकराई, करीबी दोस्त बिग बॉस फेम आशु रेड्डी ने की इमोशनल पोस्ट

तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी. साई त्रिलोक की भी जान चली गई। दुर्घटना आदिबाटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आउटर रिंग रोड (ORR) के एग्जिट नंबर 12 के पास हुई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात हुआ, जब कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आदिबाटला पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। भरत कांत ने 2021 की फिल्म ग्रामम और 2024 की फिल्म टेनेंट में काम किया था। उन्होंने वेब सीरीज गीतांजलि और पार्वती परमेश्वरुलु में भी एक्टिंग की थी। भरत कांत के निधन पर आशु रेड्डी ने दुख जताया बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर भरत कांत के निधन पर दुख जताया है। भरत कांत उनके करीबी दोस्त थे। आशु रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर भरत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा, “तुम्हारे बिना जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरेगा। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मुझे आपके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। काश यह सच न होता। हम दोनों ने साथ में जो पल बिताए और जो प्यार आपने मुझे दिया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। आपके जाने का दुख कभी कम नहीं होगा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”
कपिल शर्मा शो में सुनील पाल का आरोप:बोले- समय रैना के सामने मुझे अभिमन्यु की तरह घेरा गया, मेरे जोक्स काटे

कॉमेडियन सुनील पाल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी अपीयरेंस के बाद आरोप लगाया है कि शो के दौरान उन्हें ‘टारगेट’ किया गया और उनके कई अच्छे जोक्स को एडिट कर दिया गया। सुनील पाल हाल ही में वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ कपिल के शो में नजर आए थे। सुनील बोले- मुझे अभिमन्यु की तरह घेरा गया एक हालिया इंटरव्यू में सुनील पाल ने शो के माहौल पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “वहां जो कुछ हुआ वह एकतरफा था। मुझे वहां अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया था। कई लोगों ने गौर किया होगा कि लोग जानबूझकर मेरे जोक्स पर नहीं हंस रहे थे, जबकि समय रैना की छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा रिएक्ट किया जा रहा था।” सुनील ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिएक्शन पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने समय रैना को ‘अगला कपिल शर्मा’ तक कह दिया था। ’15 मिनट का एक्ट तैयार था, पर मौका नहीं मिला’ सुनील पाल ने बताया कि उन्हें शो के लिए क्या ब्रीफ दिया गया था। उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया था कि यह एक स्टैंड-अप सेगमेंट होगा, इंटरव्यू नहीं। मैंने 15 मिनट का एक स्केच तैयार किया था, जिसे डायरेक्टर ने फाइनल भी किया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि मेरे साथ समय और रणवीर भी हैं। मुझे अपना स्टैंड-अप करने का मौका ही नहीं मिला और जो जोक्स मैंने मारे, उन्हें भी काट दिया गया।” सुनील का मानना है कि अर्चना पूरन सिंह का न हंसना भी इसी ‘प्लानिंग’ का हिस्सा था। गाली-गलौज और वल्गर इशारे एडिट करने का आरोप सुनील ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शो के दौरान समय रैना ने कई अपशब्दों और वल्गर इशारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले एडिट कर दिया गया। सुनील को लगता है कि यह पूरा सेगमेंट पहले से फिक्स था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि ऑफ-कैमरा समय रैना उनके साथ बहुत सम्मान से पेश आते हैं और उनके पैर भी छूते हैं। समय रैना और सुनील पाल का पुराना विवाद सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान शुरू हुआ था। उस समय रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट पर मचे बवाल के बीच सुनील पाल ने समय रैना की कड़ी निंदा की थी और उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। कपिल के शो में जब ये दोनों साथ आए, तो समय रैना ने भी उस पुरानी बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि सुनील ने मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं दिया।
Hanta virus India| how hanta virus spreads| भारत में आ गया हंता वायरस? क्या छूने से फैलता है, गंगाराम के डॉक्टर ने बताया नोरो वायरस से कितना अलग है?

होमताजा खबरदेश भारत में आ गया हंता वायरस? क्या छूने से फैलता है, गंगाराम के डॉक्टर ने कहा? Last Updated:May 11, 2026, 13:15 IST Hanta Virus Threat to India or not: अटलांटिक में क्रूज शिप एमवी होंडियस पर हंता वायरस से 3 मौतें होने और डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद ज्यादातर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस वायरस का भारत में भी खतरा है? इस पर सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. एन के गांगुली ने हंता वायरस के खतरे और बचाव के तरीकों पर विस्तार से बताया है. हंता वायरस भारत में आ चुका है या नहीं, इसे लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सीनियर डॉक्टर एन के गांगुली ने क्या है, जान लें? Hanta Virus threat to India or not: अटलांटिक महासागर में डच’एमबी हडियस’ (MV Hondius) क्रूज शिप पर फैले हंता वायरस के कहर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. इससे हुई 3 मौतों के बाद डब्ल्यूएचओ ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की थी. कोरोना से भी ज्यादा गंभीर और खतरनाक बताए जा रहे इस वायरस को लेकर सबसे बड़ा एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या हंता वायरस भारत में भी पहुंच चुका है? इस पर अब सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली के सीनियर डॉक्टर एन के गांगुली ने बेहद जरूरी जानकारियां दी हैं, साथ ही हंता वायरस और नोरो वायरस में बीच अंतर के बारे में भी बताया है. डॉ. गांगुली ने कहा कि भारत में फिलहाल हंता वायरस फैलने जैसी कोई स्थिति नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि हंता वायरस और नोरो वायरस दोनों अलग-अलग हैं. उन्होंने कहा कि नोरो वायरस मुख्य रूप से डायरिया और पेट की बीमारी करता है. हंता वायरस दो तरह की गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है.पहला पल्मोनरी सिंड्रोम, जिसमें संक्रमण के बाद मरीज के फेफड़ों में पानी भर जाता है. और इसका दूसरा सबसे खराब असर रीनल सिंड्रोम के रूप में देखने को मिलता है जिसमें किडनी प्रभावित होती है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है. क्या हंता वायरस नया वायरस है? डॉक्टर गांगुली कहते हैं कि हंता वायरस कोई नया वायरस नहीं है. इसका नाम कोरिया की “हंटा” नदी के नाम पर रखा गया है. सबसे पहले हंता वायरस के मामले कोरिया में सामने आए थे, बाद में यह कई देशों में फैल गया. क्या यह इंसान से इंसान में फैलता है? डॉ. गांगुली का कहना है कि हंता वायरस के अलग-अलग प्रकार होते हैं. आमतौर पर हंता वायरस इंसान से इंसान में बहुत कम फैलता है लेकिन अर्जेंटीना और चिली में मिलने वाला “एंडी स्ट्रेन” इंसान से इंसान में फैल सकता है. साल 2018 में अर्जेंटीना में हंता वायरस का ह्यूमन-टू-ह्यूमन ट्रांसमिशन देखा गया था. बचने के लिए क्या करें डॉक्टर कहते हैं कि हंता वायरस संक्रमित चूहों की लार और उनके संपर्क से फैलता है. किसी भी वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जैसे कोरोना के समय बचाव के तरीके अपनाए गए थे, ठीक वैसे ही तरीके हंता वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा सकते हैं, हालांकि फिलहाल भारत में इसका खतरा नहीं है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi
सुकून बेच रहा ट्रैवल सेक्टर, वेलनेस बना प्रीमियम बिजनेस मॉडल:वेलनेस टूरिज्म मार्केट सालाना 7% बढ़ रहा; 5 साल में करीब दोगुना हो जाएगा

देश में वेलनेस अब सिर्फ लग्जरी या छुट्टियों का हिस्सा नहीं रह गया। लोग इसे सेहत और मानसिक संतुलन में निवेश की तरह देखने लगे हैं। यही वजह है कि वेलनेस रिट्रीट्स और माइंडफुल ट्रैवल की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि होलिस्टिक वेलनेस अनुभव पारंपरिक स्पा कल्चर की जगह ले रहे हैं। इसमें योग, मेडिटेशन, हेल्दी न्यूट्रिशन और माइंडफुल हॉस्पिटैलिटी जैसी सुविधाएं हैं। यात्री अब दिखावे वाली लग्जरी के बजाय मानसिक सुकून वाले अनुभवों को तरजीह दे रहे हैं। वेलनेस का असर अब केवल बड़े होटलों तक सीमित नहीं है। लोग अब भीड़भाड़ से दूर रेंटल विला और शांत होमस्टे को तरजीह दे रहे हैं। स्लीप रिचुअल्स, डिजिटल डिटॉक्स और स्थानीय शुद्ध भोजन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक, करीब 60% यात्री ट्रिप में कम से कम एक ऐसी गतिविधि जरूर शामिल करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक सुकून मिले। यात्री डिजिटल डिटॉक्स, क्लीन ईटिंग, स्लीप-फोकस्ड स्टे को तवज्जो दे रहे खर्च – घरेलू पर्यटन पर 15.5 लाख करोड़ रुपए खर्च कम्युनिकेट इंडिया के मुताबिक, 2024 में भारतीयों ने यात्रा पर 15.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि विदेशी पर्यटकों का खर्च महज 3.1 लाख करोड़ रहा। द लीला पैलेस नई दिल्ली के मुताबिक, अब लोग ऊर्जा बढ़ाने वाली पारंपरिक पद्धतियों को तरजीह दे रहे हैं। इसी कारण से व्यक्तिगत थैरेपी को अब दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा रहा है। ट्रेंड – होटल वेलनेस और डाइट चार्ट जैसे ऑफर दे रहे होटलों में अब कस्टमाइज्ड वेलनेस चार्ट बनाए जा रहे हैं। इसमें होटल पहुंचने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श और चेक-इन के बाद व्यक्तिगत डाइट प्लान जैसे फीचर्स हैं। लोग इस पर होने वाले खर्च को स्वास्थ्य के लिए जरूरी निवेश मानते हैं। यात्री डिजिटल डिटॉक्स (मोबाइल-गैजेट्स से दूरी) और स्लीप-फोकस्ड स्टे को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। स्वीकार्यता – भारत अब दुनिया का टॉप डेस्टिनेशन ग्लोबल वेलनेस इंस्टीट्यूट (जीडब्ल्यूआई) के अनुसार, भारत अब दुनिया के टॉप डेस्टिनेशंस में शामिल हो चुका है। इस साल वैश्विक स्तर पर इस सेक्टर का मूल्य करीब 641 लाख करोड़ रुपए आंका गया है। भारत अपनी आयुर्वेद और योग जैसी पद्धतियों के कारण बड़े पैमाने पर विदेशियों को आकर्षित कर रहा है। आउटलुक – 2030 तक एशिया में सबसे तेज ग्रोथ विशेषज्ञों के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत इस सेक्टर का इंजन बनकर उभरेगा। जीडब्ल्यूआई का अंदाजा है कि साल 2030 तक इस क्षेत्र की कुल बढ़त का एक बड़ा हिस्सा भारत और चीन से आएगा। इसका कारण मध्यम वर्ग की बढ़ती आय है। भारत का वेलनेस टूरिज्म बाजार अभी 2.9 लाख करोड़ का है। 2031 तक 4.1 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।







