Health Tips: लू से बचाव में कितना कारगर है प्याज? जानिए एक्सपर्ट की सलाह और देसी उपाय

Last Updated:May 04, 2026, 17:13 IST Heat Stroke Prevention Measures: जोधपुर सहित मरुस्थलीय क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है. ऐसे में पारंपरिक उपायों में प्याज का सेवन फिर चर्चा में है. चिकित्सकों के अनुसार, प्याज शरीर में पानी और लवण का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है. इसके साथ ही लोगों को अधिक तरल पदार्थ लेने, धूप से बचने और सुबह-शाम बाहर निकलने की सलाह दी गई है. ये देसी उपाय आज भी लू से बचाव में कारगर माने जा रहे हैं. ख़बरें फटाफट जोधपुर. मरुस्थलीय क्षेत्रों में पड़ रही तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच लोगों के स्वास्थ्य पर असर साफ नजर आने लगा है. ऐसे में पारंपरिक उपाय एक बार फिर चर्चा में हैं, जिनमें प्याज का सेवन खास तौर पर अहम माना जा रहा है. ग्रामीण और बुजुर्गों की मान्यता है कि गर्मी के दिनों में नियमित रूप से प्याज खाने से शरीर पर लू का असर कम पड़ता है. यही कारण है कि रेगिस्तानी इलाकों में आज भी लोग अपने भोजन में प्याज को प्रमुखता देते हैं. बढ़ते तापमान के बीच यह देसी उपाय लोगों के लिए राहत का साधन बनता दिख रहा है. डॉक्टर मोहन मकवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. प्याज के सेवन से शरीर में पानी और लवण का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है. इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो सिर को ढककर ही बाहर जाएं. गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका उन्होंने बताया कि दिन में निकलने के बजाय सुबह या शाम के समय बाहर निकलना अधिक सुरक्षित रहता है. अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, छाछ, नींबू पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव संभव होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा दोनों का संतुलन ही गर्मी से बचाव का बेहतर तरीका है. रेगिस्तानी इलाके में लंबे समय समय से अपनाए जा रहे हैं ये तरीके जहां एक ओर प्याज जैसे घरेलू उपाय शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं, वहीं दूसरी ओर नियमित रूप से पानी पीना और धूप से बचाव जैसे उपाय बेहद जरूरी हैं .रेगिस्तानी इलाकों में लंबे समय से अपनाए जा रहे ये तरीके आज भी उतने ही कारगर साबित हो रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग इन सरल उपायों को अपनाकर खुद को और अपने परिवार को लू के खतरों से सुरक्षित रखें. About the Author deep ranjan दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Rajasthan
फुल क्रीम और टोन्ड मिल्क में क्या अंतर है? किस दूध में ज्यादा पोषक तत्व, आपके लिए क्या बेहतर

Last Updated:May 04, 2026, 16:52 IST Full Cream vs Toned Milk: जब आप दूध खरीदने जाते हैं, तो दुकानदार पूछता है फुल क्रीम चाहिए या टोन्ड मिल्क? अक्सर लोग इसे लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो फुल क्रीम और टोन्ड मिल्क में मुख्य अंतर फैट और कैलोरी का होता है, जबकि बाकी पोषक तत्व लगभग समान रहते हैं. लोग अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों में से कोई एक चुन सकते हैं. फुल क्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क में मुख्य अंतर फैट का होता है. Full Cream vs Toned Milk Benefits: दूध हमारी डाइट का अहम हिस्सा है और यह शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. पुराने समय में लोग गाय-भैंस का दूध पीते थे, लेकिन अब शहरों में अधिकतर लोगों के पास सिर्फ पैकेट वाला दूध खरीदने का ऑप्शन है. पैकेट में कई तरह का दूध बिकता है. आमतौर पर जब भी लोग दूध खरीदने जाते हैं, तब उनके पास फुल क्रीम मिल्क और टोन्ड मिल्क का ऑप्शन होता है. यह देखकर कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. मन में सवाल आता है कि फुल क्रीम और टोन्ड मिल्क क्या है. दोनों में क्या अंतर होता है और सेहत के लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर है. इस बारे में आपको जरूरी बातें जान लेनी चाहिए. क्या है फुल क्रीम और टोन्ड मिल्क ? फुल क्रीम मिल्क में फैट की मात्रा ज्यादा होती है. आमतौर पर इस दूध में लगभग 6% तक फैट होता है. यह दूध ज्यादा गाढ़ा और क्रीमी होता है, इसलिए इसका स्वाद भी ज्यादा रिच होता है. इसमें कैलोरी अधिक होती है, जो बच्चों, एथलीट्स या वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा इसमें फैट सॉल्यूबल विटामिन्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं. टोन्ड मिल्क में फैट की मात्रा कम कर दी जाती है, जो लगभग 3% के आसपास होती है. इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध में स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाया जाता है. स्किम्ड मिल्क वह दूध होता है, जिसकी मलाई निकाल ली जाती है. इसका स्वाद हल्का होता है और यह कम कैलोरी वाला विकल्प है. यह उन लोगों के लिए बेहतर है, जो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं. सेहत के लिए कौन सा दूध बेहतर? पोषण के लिहाज से देखा जाए तो दोनों तरह के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी मिनरल्स लगभग समान मात्रा में होते हैं. फर्क सिर्फ फैट और कैलोरी का होता है. अगर आप कम फैट लेना चाहते हैं, तो टोन्ड मिल्क सही रहेगा. अगर आपको ज्यादा एनर्जी और रिच टेस्ट चाहिए, तो फुल क्रीम मिल्क बेहतर विकल्प है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों के लिए फुल क्रीम दूध ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि उन्हें ग्रोथ के लिए ज्यादा फैट और एनर्जी की जरूरत होती है. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं या हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, उनके लिए टोन्ड मिल्क ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें
प्रचंड गर्मी ने आगरा के लोगों को किया जीना मुश्किल, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, एक्सपर्ट ने दी खास सलाह

Last Updated:May 04, 2026, 16:50 IST Agra News: भीषण गर्मी के प्रकोप से आगरा के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. मई की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. आगरा के जिला अस्पताल और सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है. एक्सपर्ट ने इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोगों को कुछ उपाय बताए हैं. आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. आगरा में तापमान 40 पार पहुंच गया है. हालांकि पिछले एक-दो दिन पहले हल्की बूंदाबादी से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन फिर वही हाल है. मई की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. आगरा के जिला अस्पताल और सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है. जिला अस्पताल के चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि लू, दस्त, उल्टी, बुखार जैसे मरीज अचानक बढ़ गए है. उन्होंने कहा कि अस्पताल कि ओपीडी हर वक़्त फुल जा रही है. लोगों को बताया जा रहा है कि यह सब समस्या गर्मी की वजह से हो रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि बेवजह दोपहर में घर से ना निकलें और सुबह जल्दी उठकर काम को निपटा लें. उन्होंने कहा कि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भयंकर धूप और लू का प्रकोप रहता है. ऐसे में व्यक्ति बीमार हो रहा है. पर्याप्त पानी पीते रहने की सलाह दी जा रही है. गर्मी में ऐसे करें बचाव, नहीं होंगे बीमारआगरा के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि लोग लू की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं. ऐसे कई मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लू लगने से इंसान को उल्टी, दस्त, बुखार और शरीर टूटने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. डॉ. ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे पहले तो धूप में निकलने से बचना है. यदि कार्य अधिक महत्वपूर्ण है तो कॉटन के फुल कपड़े पहने. अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें, जिससे बॉडी को पानी मिल सके. उन्होंने कहा कि धूप में आने के बाद एकदम से ठंडा पानी या AC में ना बैठें, पहले शरीर के तापमान को सामन्य होने दें. हेल्दी फूड का सेवन करें, बाहर के खाने से बचें, जिससे फूड पोइजनिंग या लूज मोशन ना हो. डॉ. आशीष ने बताया कि लू ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोगों को बस लू की चपेट में आने से बचाव करना है. मरीजों की संख्या में अचानक इजाफाआगरा के जिला अस्पताल में तैनात डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि जैसे ही भीषण गर्मी ने दस्तक दी है, वैसे ही अस्पताल में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई. उन्होंने बताया कि लू की चपेट में आये मरीज अधिक आ रहे हैं. उन्हें अधिक पानी, धूप में ना निकलने की सलाह और अन्य बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा की आने वाले समय में और ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है. ऐसे में बचाव ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए धूप में निकलने से बचें. सुबह जल्दी उठकर कोशिश करें कि 12 बजे तक सभी काम निपट जाए और फिर शाम 4 बजे के बाद किसी कार्य को करें. उन्होंने कहा कि दोपहर 1 स 4 के बीच सबसे ज्यादा हिट वेव चलती है, जो लोगों को बीमार कर रही है. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Agra,Uttar Pradesh Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
प्लास्टिक चटनी रेसिपी: क्या आपने देखा बंगाल का मशहूर ‘प्लास्टिक चटनी’, चिलचिलाती गर्मी में शरीर को बनाएगी ठंडी; नोट करें गुप्त रेसिपी

प्लास्टिक निर्माण की सामग्री: 2 कच्चा आम, 1 कप चीनी स्वाद, 1 कप पानी, 2 सूखी लाल मिर्च, 1/2 छोटा काला पंचफोरन, नमक का स्वाद, 1/2 छोटा काला नमक, मसाला छवि: एआई बनाने की आसान विधि: सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें पंचफोरन और ड्राई लाल मिर्च प्लास्टर सा भून लें। अब केट में कच्चे आम डाले और 2-3 मिनट तक का समय दिया। छवि: एआई फिर होता है पानी नामांकित आम को नर डे। जब हम थोड़ा पक जाएं, तब उसमें चीनी, नमक और नमक काला डाल दें। अब इसे अंतिम रूप दिया गया है जब तक कि प्लास्टिक जब तक सामान्य प्लास्टिक न दिखे। छवि: एआई अंतिम में आटा और 2 मिनट का आटा। गैस बंद करें और ठंडा करें। इस रेसिपी को आप दाल-चावल, दाल-चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। अनोखा-ठंडी चिप्स खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। छवि: एआई आम को अंतिम सीमा तक जरूरी है, जब तक वह हासिल नहीं कर लेता। बहुमत न करें, छोटी चाशनी जैसी कंसिस्टेंसी रखें। आप इसमें थोड़ा सा भी जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा। छवि: एआई गर्मी में रॉ आम शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसे लू से बच में भी माना जाता है। इसके अलावा पाचन तंत्र भी बेहतर काम करता है। छवि: फ्रीपिक अगर आपके पास अभी तक यह अनोखा प्लास्टिक प्लास्टर स्ट्रेंथ नहीं है, तो यह गर्मी जरूर बनाई जा सकती है। इसका स्वाद आपके लिए एक नया कारखाना है। छवि: एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)बंगाल प्लास्टिक चटनी रेसिपी(टी)चटनी रेसिपी(टी)बंगाल प्रसिद्ध चटनी(टी)प्लास्टिक चटनी रेसिपी(टी)कच्चे आम की चटनी(टी)कच्चे आम की चटनी(टी)साल्टिक की चटनी
आप भी मच्छरों को भगाने के लिए जला रहे कॉइल? अंबाला में मौसम बदलते ही आई आफत

Last Updated:May 04, 2026, 16:30 IST Ambala News : अगर आपको भी रात में सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, छाती में कसाव और गले से सीटी जैसी आवाज आने जैसी समस्या है, तो इस मौसम में सतर्क होने की जरूरत है. बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच एलर्जी और दमा तेजी से फैल रहा है. गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ परेशानी बढ़ जाती है. अंबाला की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी शर्मा लोकल 18 से बताती हैं कि , मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली कॉइल और अगरबत्ती समस्या बढ़ सकते हैं. इनसे निकलने वाला धुआं सांस की नलियों को प्रभावित करता है. अंबाला. बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच एलर्जी और दमा जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. गर्मियां आते ही जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, दमा (अस्थमा) मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है. अगर आपको भी रात में सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, छाती में कसाव (जकड़न) व गले से सीटी जैसी आवाज आने जैसी समस्या है, तो इस मौसम में सतर्क होने की जरूरत है. अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी शर्मा लोकल 18 से बताती हैं कि मौसम परिवर्तन के कारण ही कई लोगों को श्वास से जुड़ी समस्या होने लगती हैं. ऐसे में एलर्जी और दमा के मरीजों को अपने आसपास के वातावरण और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. डॉ. मीनाक्षी बताती हैं कि आयुर्वेद में कहा गया है कि अगर आपको किसी भी चीज से समस्या है तो सबसे पहले आप उससे दूरी बनाएं, फिर जो टिप्स हैं उसे अपनाएं. एलर्जी का मुख्य कारण धूल, धुआं, परागकण और पालतू जानवरों के बाल होते हैं. मरीजों को इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. घर की नियमित सफाई बेहद जरूरी है ताकि धूल जमा न हो. घर में पालतू जानवर रखने से भी बचना चाहिए. उनके बाल और त्वचा के कण एलर्जी बढ़ा सकते हैं. डॉ. मीनाक्षी के मुताबिक, मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली कॉइल और अगरबत्ती भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है. इनसे निकलने वाला धुआं सांस की नलियों को प्रभावित करता है, जिससे दमा के मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है. इसके बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना अधिक सुरक्षित है. एलर्जी और दमा के मरीजों को ठंडे पेय पदार्थ, फास्ट फूड और प्रिजर्वेटिव खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए. चॉकलेट, टॉफी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसे पदार्थ शरीर में एलर्जिक प्रतिक्रिया को बढ़ा सकते हैं. इसके स्थान पर ताजे फल, हरी सब्जियां और हल्का भोजन लेना अधिक लाभकारी है. पानी पीने का तरीका बदलें पानी को उबालकर पिएं और गर्मी के मौसम में उबले हुए पानी को ठंडा होने के लिए रख सकते हैं, लेकिन नल का सीधा पानी नहीं पीना चाहिए. आयुर्वेद में कपूर की स्ट्रीम को काफी फायदेमंद बताया गया है. दाल चीनी और मेथी दाने का भी प्रयोग किया जा सकता है. लेमन ग्रास और तुलसी आयुर्वेद में अस्थमा से ग्रस्त मरीजों के लिए फायदेमंद है. घरों के आसपास पेड़-पौधे जरूर लगाएं. उससे भी शुद्ध हवा मिलती है. About the Author Priyanshu Gupta प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें
क्या तमिलनाडु में विजय लहर के पीछे प्रशांत किशोर हैं? जन सुराज नेता का पुराना वीडियो हुआ वायरल | भारत समाचार

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 16:09 IST प्रशांत किशोर ने कहा था कि वह तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा लोकप्रिय होना चाहते हैं. चुनाव रणनीतिकार ने कहा था कि वह टीवीके को जीत दिलाएंगे। (तस्वीरें: पीटीआई फ़ाइल) 2026 के तमिलनाडु चुनाव में विजय की तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद जन सुराज पार्टी (जेएसपी) प्रमुख प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किशोर को थलपति विजय के साथ मंच साझा करते हुए दिखाया गया है, जो पिछले साल आयोजित टीवीके बैठक की तरह लग रहा था। यह भी पढ़ें | तमिलनाडु ने अपने ‘जन नायकन’ का ताज पहनाया: कैसे विजय सरकार बना सके | 3 परिदृश्यों की व्याख्या किशोर, जिन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम किया था और 2019 में आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की जबरदस्त वृद्धि के पीछे थे, को यह कहते हुए सुना गया था कि वह तमिलनाडु में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तुलना में “अधिक लोकप्रिय” होना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है। धोनी तमिलनाडु में प्रशांत किशोर से ज्यादा लोकप्रिय हैं। कोई गलती न करें, अगले साल जब मैं योगदान दूंगा और आपको जीत दिलाने में मदद करूंगा, तब मैं लोकप्रियता में धोनी से आगे हो जाऊंगा।” चुनाव रणनीतिकार ने कहा था कि वह टीवीके को जीत दिलाएंगे। “अगर मैं अगले साल टीवीके को जीतने में मदद करता हूं, तो तमिलनाडु में कौन अधिक लोकप्रिय होगा? मेरे साथी बिहारी, एमएस धोनी, जो सीएसके को हर बार जीत दिलाते हैं या प्रशांत किशोर। तो आप देखिए, जीतने के लिए मेरी अपनी लड़ाई है। मुझे तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है। इसलिए, मुझे धोनी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है, जो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाते हैं। मैं आपके नेतृत्व में टीवीके को जीत दिलाऊंगा; इसलिए मैं यहां हूं, “उन्होंने कहा। यह भी पढ़ें | तमिलनाडु में विजय की ‘व्हिसल पोडु’ की एंट्री एमजीआर, एनटीआर के समानांतर है: दक्षिण में ‘स्टार पावर’ को डिकोड करना के साथ एक साक्षात्कार में थान्थी टीवी पिछले साल किशोर ने कहा था कि अगर एआईएडीएमके बीजेपी के साथ जाती है और डीएमके गठबंधन अपनी पकड़ बनाए रखता है तो विजय के पास तमिलनाडु जीतने का अच्छा मौका है। “अगर वह अकेले जाते हैं, तो उनके पास बहुत अच्छा मौका है। उनके पास तमिलनाडु को जीतने का अच्छा मौका है। इस वीडियो को रखें और नतीजे आने पर इसे चलाएं। उसके पास एक अच्छा मौका है, बशर्ते वह प्रयास और घंटों का प्रयास करे और अपने आसपास एक राजनीतिक बुनियादी ढांचा तैयार कर सके। अगर अन्नाद्रमुक भाजपा के साथ जाती है, तो द्रमुक गठबंधन वैसे ही बना रहेगा, और टीवीके अकेले लड़ेगी,” उन्होंने कहा था। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया क्या तमिलनाडु में विजय लहर के पीछे प्रशांत किशोर हैं? जन सुराज नेता का पुराना वीडियो वायरल अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)प्रशांत किशोर टीवीके वीडियो(टी)प्रशांत किशोर तमिलनाडु(टी)थलपति विजय पार्टी(टी)तमिलगा वेट्री कड़गम(टी)टीवीके चुनाव 2026(टी)एमएस धोनी की लोकप्रियता(टी)चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके(टी)वायरल राजनीतिक वीडियो
राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा देकर महिला को झांसे में लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को प्रदेश के बड़े नेताओं की आवाज भी सुनाई। भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग बहानों से उससे बड़ी रकम वसूली गई, जिसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब वादा पूरा नहीं हुआ तो महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। 4 प्वाइंट्स में पढ़िए पूरा मामला… प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सुनाई आवाज पीड़िता भावना पांडे ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को आरोपी ने राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया। विश्वास दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की आवाज भी सुनाई। जिससे महिला आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपियों ने पांच सितारा होटल में विधायकों के ठहरने और विधानसभा से जुड़े खर्च का हवाला देकर उनसे पैसे मांगे। झांसे में आकर दिए रुपए झांसे में आकर भावना पांडे ने अलग-अलग माध्यमों से कुल लगभग 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें बैंक ट्रांसफर, HDFC के जरिए भुगतान और नकद रकम शामिल है। जिसके बाद दीपक सेन नाम का व्यक्ति पीड़िता के ऑफिस पहुंचा और खुद को महाराष्ट्र विधायक का पीए बताकर नकद रकम भी ले गया। पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने काम नहीं कराया और लगातार टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने पैसे नहीं किए वापस रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और पैसा वापस नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें सोनिया नंदा, सुनीता कश्यप, मदन लाल और यशपाल बिष्ट जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने फोन के जरिए उसे विश्वास में लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई रकम की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की जीत:बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने दी बधाई; टाइगर श्रॉफ बोले- आप पर लोगों का यह भरोसा देखना अद्भुत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में तमिल एक्टर थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) अपने पहले ही चुनाव में 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स ने विजय को बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “विजय सर को बहुत बधाई। लोगों का आप पर यह भरोसा देखना अद्भुत है। आपके इस नए चैप्टर के लिए आपको और शक्ति मिले।” वहीं, तेलुगु स्टार नानी ने एक्स (X) पर लिखा, “पहले लोगों ने शक किया और अब ताज पहना दिया। अंडरडॉग का जीतना हमेशा एक ‘एब्सोल्यूट सिनेमा’ जैसा होता है। उम्मीद है तमिलनाडु के लोगों के लिए अब अच्छा समय आएगा।” फिल्मी सितारों ने बताया ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिनेमा इंडस्ट्री से निकलकर राजनीति में इतनी बड़ी छाप छोड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने विजय को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बताया है। वहीं मलयालम एक्टर अजू वर्गीस ने लिखा कि किस्मत भी बहादुर लोगों का साथ देती है। एक्टर सिबी सत्यराज ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ब्लास्टू! ब्लास्टू! अब सब अच्छा होगा।” पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत होती है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े के काफी करीब है। खास बात यह है कि TVK राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी भी बन गई है। किसी नई पार्टी के लिए यह प्रदर्शन काफी बड़ा माना जा रहा है। एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा था कदम थलपति विजय ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी पार्टी TVK के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अब पूरी तरह से राजनीति में उतरेंगे और अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगे। विजय की पार्टी ने राज्य में ‘बदलाव’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त शासन’ का नारा दिया था, जिसे जनता का भारी समर्थन मिला। तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) का दबदबा रहा है, जिसे विजय ने कड़ी चुनौती दी है।
बिग बॉस फेस बसीर अली ने कैमरामैन को पीटा:दावा- पार्टी में शराब पीकर एक्ट्रेसेस से कर रहा था बदतमीजी, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे भी थे मौजूद

बिग बॉस 17 फेम बसीर अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कैमरामैन को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। अफरा-तफरी के बीच बसीर अली काफी एग्रेसिव दिखे। इस दौरान वहां प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे भी मौजूद रहे। सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि बसीर अली ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा और उसे घसीटा, जिसके बाद उस शख्स ने बसीर की तरफ बोतल फेंककर मारी। वहां मौजूद लोग भी दोनों को अलग करवाते नजर आए। कुछ देर बार पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला। दावा किया जा रहा है कि मारपीट का ये वायरल वीडियो प्रिंस नरुला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग का है। बसीर के अलावा उस पार्टी में प्रिंस नरुला, शिव ठाकरे, स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कियारा भी थे। जैसे ही सौंदर्या और कियारा पार्टी में पहुंचीं एक कैमरामैन ने उन्हें देखते ही उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। जब सौंदर्या ने ये बात बसीर को बताई, तो वो उनकी सिक्योरिटी के लिए हर बार उनके साथ बाहर जा रहे थे। एक दो बार फिर उस कैमरामैन ने बदतमीजी की। बसीर ने इस पर आपत्ति जताई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जब बसीर कार की तरफ जाने लगे, तो वो कैमरामैन उन्हें देखकर गालियां देने लगा। ये देख बसीर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे दूर खड़े झगड़ा देख रहे थे।
बिग बॉस फेस बसीर अली ने कैमरामैन को पीटा:दावा- पार्टी में शराब पीकर एक्ट्रेसेस से कर रहा था बदतमीजी, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे भी थे मौजूद

बिग बॉस 17 फेम बसीर अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कैमरामैन को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। अफरा-तफरी के बीच बसीर अली काफी एग्रेसिव दिखे। इस दौरान वहां प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे भी मौजूद रहे। सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि बसीर अली ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा और उसे घसीटा, जिसके बाद उस शख्स ने बसीर की तरफ बोतल फेंककर मारी। वहां मौजूद लोग भी दोनों को अलग करवाते नजर आए। कुछ देर बार पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला। दावा किया जा रहा है कि मारपीट का ये वायरल वीडियो प्रिंस नरुला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग का है। बसीर के अलावा उस पार्टी में प्रिंस नरुला, शिव ठाकरे, स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कियारा भी थे। जैसे ही सौंदर्या और कियारा पार्टी में पहुंचीं एक कैमरामैन ने उन्हें देखते ही उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। जब सौंदर्या ने ये बात बसीर को बताई, तो वो उनकी सिक्योरिटी के लिए हर बार उनके साथ बाहर जा रहे थे। एक दो बार फिर उस कैमरामैन ने बदतमीजी की। बसीर ने इस पर आपत्ति जताई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जब बसीर कार की तरफ जाने लगे, तो वो कैमरामैन उन्हें देखकर गालियां देने लगा। ये देख बसीर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि प्रिंस नरुला और शिव ठाकरे दूर खड़े झगड़ा देख रहे थे।






