Friday, 02 Oct 2026 | 02:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-5 मई से भर सकते आवेदन-फॉर्म:एग्जाम में 166 अयोग्य घोषित; जानिए-कितने पदों पर भर्ती और कितने कैंडिडेट्स सिलेक्ट

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-5 मई से भर सकते आवेदन-फॉर्म:एग्जाम में 166 अयोग्य घोषित; जानिए-कितने पदों पर भर्ती और कितने कैंडिडेट्स सिलेक्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए 400 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है। ये भर्ती 125 पदों के लिए थी। ऑनलाइन डिटेल आवेदन फॉर्म भरने के लिए 5 से 11 मई 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जाएगा। परीक्षा में 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 166 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी। कृषि विभाग करेगा डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (कृषि विभाग) की ओर से ही की जाएगी। इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन-पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें। कृषि विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर कैंडिडेट्स को उपस्थित होना होगा। संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।

उमरिया में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि-बारिश:आम की फसल को नुकसान की आशंका; तापमान में गिरावट से राहत

उमरिया में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि-बारिश:आम की फसल को नुकसान की आशंका; तापमान में गिरावट से राहत

उमरिया जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। इस अचानक बदलाव से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमरिया, मानपुर सहित पूरे क्षेत्र में बारिश हुई। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में भी मौसम के बदले मिजाज का असर दिखा, जहां बारिश और ओलों के कारण अफरातफरी मच गई। लोग अपनी दुकानों और सामान को बचाने में जुटे रहे। उड़द की फसल पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि इस बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रहती है, तो गर्मी में बोई जाने वाली मूंग और उड़द की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिनों में जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया था। 25 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद 26 अप्रैल को अधिकतम 43.7 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री, 27 अप्रैल को अधिकतम 43.2 डिग्री व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस, 28 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री व न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और 29 अप्रैल को अधिकतम 41.5 डिग्री व न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। 30 अप्रैल को 3.2 मिमी बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।

गर्मियों में करते हैं वर्कआउट, तो भूलकर भी न पहनें इस फैब्रिक के जिम वियर, जानें कौन सा कपड़ा है बेस्ट

ask search icon

  Mens gym wear in summer: गर्मी हो या सर्दी, जो लोग जिम जाकर वर्कआउट रेगलुर करते हैं, वे हर दिन जिम जाना पसंद करते हैं. फिर चाहे कितनी भी भीषण गर्मी क्यों न पड़ रही हो. इनके लिए अपनी फिटनेस सबसे बढ़कर होती है. लेकिन, वर्कआउट करते समय एक बात सबसे ज्यादा परेशान करती है पसीने से गीले कपड़े जो शरीर से बार-बार चिपक जाते हैं. यह काफी इर्रिटेट करता है. ऐसे में जिम में भी सही फैब्रिक के कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है, ताकि पसीना एब्जॉर्ब हो जाए. गर्मी में पुरुषों के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करने के लिए अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा होना चाहिए, ताकि पसीने से ये गीले ना हों, तो इस वीडियो में आप सही जानकारी पा सकते हैं. यूट्यूब चैनल Health & Beauty with Arun पर शेयर किए गए इस वीडियो में ये बताया गया है कि गर्मी में अंडरवियर और फिटनेस वियर का फैब्रिक कैसा हो, ताकि आप कंफर्टेबल महसूस करें और स्किन की सेहत भी अच्छी बनी रहे. गलत फैब्रिक के फिटनेस वियर पहनने से पसीना तो अधिक आएगा ही, साथ ही खुजली, बदबू, फंगल इंफेक्शन आदि समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. जानिए सही फैब्रिक का चुनाव करके पुरुष वर्कआउट के दौरान स्किन की सेहत और हाइजीन का ध्यान कैसे रखें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी

नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर साझा नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद वैश्विक स्तर पर विरोध हुआ, जिसके बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी कर इसे ‘मैप की गलती’ बताया। बुधवार को नेपाल एयरलाइंस के सोशल मीडिया हैंडल से एक रूट मैप शेयर किया गया। इस मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। यह पोस्ट X और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और एयरलाइन की आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद नेपाल एयरलाइंस ने 24 घंटे के भीतर माफी जारी की। एयरलाइन ने कहा कि यह एक ‘कार्टोग्राफिक इनएक्युरेसी’ थी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और एविएशन मिनिस्ट्री नेपाल के समक्ष कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन कलाकृतियां लौटाईं: 1.4 करोड़ डॉलर की विरासत वापस अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन कलाकृतियां लौटाई हैं। ये कलाकृतियां तस्करी नेटवर्क के जरिए विदेश पहुंचाई गई थीं, जिन्हें जांच के बाद बरामद कर वापस किया गया। मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने मंगलवार को इन कलाकृतियों की वापसी की घोषणा की। ये सभी कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच के दौरान बरामद की गईं। जांच में बदनाम आर्ट डीलर सुभाष कपूर और तस्कर नैन्सी वीनर से जुड़े नेटवर्क सामने आए। इन नेटवर्क्स के जरिए भारत समेत कई देशों की सांस्कृतिक धरोहर की चोरी और बिक्री की जाती थी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में कलाकृतियां लौटाई गईं। भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग की सराहना की। लौटाई गई वस्तुओं में 20 लाख डॉलर की अवलोकितेश्वर की कांस्य प्रतिमा शामिल है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित संग्रहालय से चोरी हुई थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंदिर से चोरी की गई नृत्यरत गणेश की मूर्ति भी शामिल है। एक लाल बलुआ पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी वापस की गई है, जिसकी कीमत करीब 75 लाख डॉलर बताई गई। यह प्रतिमा भी तस्करी कर अमेरिका पहुंचाई गई थी। मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की एंटीक्विटीज ट्रैफिकिंग यूनिट अब तक 6200 से ज्यादा सांस्कृतिक वस्तुएं बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत 485 मिलियन डॉलर से अधिक है। इनमें से 5900 से ज्यादा वस्तुएं 36 देशों को लौटाई जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी भी कई कलाकृतियां विदेशों में हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

युवा कांग्रेस को 8 दिन में मिले 7 करोड़ रुपए:रोज 1 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन रहे; कांग्रेस को पिछले साल मिला 25 करोड़ का चंदा

युवा कांग्रेस को 8 दिन में मिले 7 करोड़ रुपए:रोज 1 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन रहे; कांग्रेस को पिछले साल मिला 25 करोड़ का चंदा

राजस्थान में 8 दिन में युवा कांग्रेस के 9 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन चुके हैं। इससे मेंबर फीस से कुल करीब 7 करोड़ रुपए मिले हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव के दौरान रोज 1 करोड़ रुपए संगठन के फंड में आ रहे हैं। दूसरी ओर, पिछले एक साल में कांग्रेस पार्टी को पूरे राजस्थान से केवल 25 करोड़ रुपए का चंदा मिला था। युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए हर बार पार्टी का सदस्य बनना पड़ता है। हर सदस्य के लिए इस बार 75 रुपए शुल्क जमा कराना अनिवार्य है, तभी वह वोटिंग कर सकता है। राजस्थान में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 21 अप्रैल से सदस्यता अभियान और वोटिंग शुरू हुई है। वोटिंग प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। रोज सवा लाख वोट पड़ रहे जानकारी के अनुसार- चुनाव में रोजाना करीब सवा लाख वोट पड़ रहे हैं। मेंबर फीस के हिसाब से यह राशि करीब एक करोड़ रुपए जमा हो रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के अपने-अपने युवा चेहरे प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इस कारण बड़े नेताओं के भी खास कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हैं। जो भी चेहरा प्रदेशाध्यक्ष बनेगा, उससे जुड़े नेता का कद अपने आप में पूरे प्रदेश में बड़ा माना जाएगा। इस लड़ाई में बड़े चेहरों का वजूद दांव पर है। इसमें मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुट से माना जा रहा है। वहीं अनिल चौपड़ा को सचिन पायलट गुट का प्रत्याशी माना जा रहा है। 8 दिन में 9.32 लाख मेंबर बनाए प्रदेश में करीब 7 हजार से ज्यादा युवा अलग-अलग पदों के लिए चुनाव मैदान में हैं। ये सब अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए सदस्यता अभियान में जुटे हैं। एक वोटर प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए वोट कर रहा है। 28 अप्रैल तक 8 दिन में कुल 9 लाख 32 हजार 175 मेंबर बनाए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 41 हजार 514 मेंबर की करीब 4 करोड़ रुपए फीस जमा हो चुकी है। वहीं 3 लाख 90 हजार 661 मेंबर की फीस के करीब 3 करोड़ रुपए प्रक्रियाधीन है। पिछले चुनाव में 20 लाख मेंबर बने थे, इस बार बढ़ाई मेंबर फीस युवा कांग्रेस के पिछले चुनाव में कुल 20 लाख मेंबर बने थे। इनका शुल्क करीब 10 करोड़ रुपए जमा हुआ था। पिछली बार यह शुल्क प्रति सदस्य केवल 50 रुपए था। इस बार 75 रुपए है। युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार पिछली बार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी थे। इस बार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशी हैं। इस बार निशा खींचड़, अनिल चौपड़ा, भगवती मीन, प्रकाश चंद मीना, अलफिजा, अभिषेक चौधरी, राजकुमार परसवाल, डिंपल, शीतल, तेजकरण चौधरी, छगन लाल, सुमन बानो, निरमा मेघवाल, पूजा भार्गव, दिव्यानी कटारा, शीतल कुमारी, यशमीन बानो, आशीष बैरवा, राहुल खान और मोहित मल्होत्रा मैदान में हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक 7 हजार से ज्यादा युवा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में काम आता है फंड कांग्रेस के खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया- युवा कांग्रेस के चुनाव पूरी पारदर्शिता से होते हैं। 35 साल तक के युवा सदस्य बन सकते हैं। यही वोट करते हैं। सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के काम आती है। हर साल नए मेंबर बनाए जाते हैं। सबसे सदस्यता शुल्क लिया जाता है। इसकी जानकारी इंडियन यूथ कांग्रेस एप पर भी अपडेट होती रही है।

एग्जिट पोल: DMK-AIADMK में क्या है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल: DMK-AIADMK में क्या है एग्जिट पोल?

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: तमिल के एक्जिट पोल में एम के स्टालिन के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकारी फिल्म बनी हुई है। जाहिर है कि ये स्टूडेंटस के लिए संजीवनी का काम है, क्योंकि लगातार 10 साल की सरकार के बाद जो एंटी इंकंबेंसी है, स्टालिन कम करने में कामयाब रहे हैं। और वो भी तब जब विक्ट्री की टीवी के इस चुनाव में बेहद स्ट्रैटिजी लड़की है और उसका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. इसके बावजूद अगर स्टालिन जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं तो ये आने वाले दिनों में उस हिंदी विरोध को और धराशायी हो जाएंगे, जिसके जरिए वे बीजेपी को तमिल में घुमाएंगे। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: 15 साल बाद बंगाल में बदलेगी सत्ता? भाजपा बहुमत का जादुई पात्र हो सकती है रही बात आइआइए की, तो उद्यमियों के बाद पार्टी में जो टूट गई, उसकी पढ़ाई वो अब तक नहीं कर पाई है। बीजेपी के साथ लेने के बाद भी ई पलनीस्वामी तमिल में 30 से ज्यादा इंच की बढ़त की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। जबकि राजनीति में नए-नए आए सुपर स्टार विजय अपनी पार्टी टीवी के जरिए न सिर्फ प्लास्टिक उपस्थिति दर्ज करवाकर ए आईए मीडियाके की जगह को खत्म करते दिख रहे हैं, बल्कि कुछ एकजुटता पोल में तो सबसे बड़ी विजय पार्टी उभरती हुई नजर आ रही हैं। एक्सिस माई इंडिया का लेक्चरर वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हुए कई चुनावी सर्वेक्षण किए गए हैं। एक्सिस माई इंडिया के अनुमानों के अनुसार, अभिनेता विक्ट्री की पार्टी तमीजगा वेत्री कदमगम (टीवीके) इस बार का सबसे बड़ा उलटफेर कर सकता है, जिसमें 98 से 120 एडवेंचर मीटिंग का अनुमान लगाया गया है। दूसरी ओर, फ्रांसिस्को डीएमके को 92 से 110 फ्रेमवर्क के साथ सीक्वल की झलक दिख रही है, जबकि दूसरी ओर राज्य की दूसरी प्रमुख शक्ति एआईएडीएमके को 22 से 32 फ्रेमवर्क पर नजर आ रही है। विजय की पार्टी का प्रदर्शन न केवल द्रविड़ राजनीति के पारंपरिक समीकरणों को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उन्हें सत्ता की कुंजी के रूप में यह दर्जा भी कायम रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- ‘मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार…’, बंगाल में जीत को लेकर क्या बोल गईं ममता (टैग्सटूट्रांसलेट)डीएमके(टी)तमिलनाडु चुनाव(टी)तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026(टी)एग्जिट पोल 2026(टी)चुनाव 2026(टी)विधानसभा चुनाव 2026(टी)एमके स्टालिन(टी) डीएमके(टी)तमिलनाडु चुनाव(टी)तमिलनाडु डाकिट पोल 2026(टी)एग्जिट पोल 2026(टी)चुनाव 2026(टी)विधानसभा चुनाव 2026

दिल्ली के गृहमंत्री और गोवा के कैबिनेट मंत्री महाकाल पहुंचे:भस्म और दद्योदक आरती में शामिल हुए, नंदी हॉल से लिया भगवान का आशीर्वाद

दिल्ली के गृहमंत्री और गोवा के कैबिनेट मंत्री महाकाल पहुंचे:भस्म और दद्योदक आरती में शामिल हुए, नंदी हॉल से लिया भगवान का आशीर्वाद

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग राज्यों के मंत्री दर्शन के लिए पहुंचे। गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई भस्म आरती में और दद्योदक आरती में शामिल होने के लिए दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद महाकाल मंदिर पहुंचे। गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई सुबह चार बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सुबह 7:30 बजे होने वाली दद्योदक आरती में दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद पहुंचे और नंदी हाल से दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुभाष उत्तम फल देसाई और गृह मंत्री आशीष सूद का स्वागत किया गया। गोवा के मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई ने कहा कि बहुत दिन से सोच रहा था दर्शन करने का। आज दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं। अपने जीवन काल में सभी की एक बार दर्शन के लिए आना चाहिए। सुभाष उत्तम ने मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि मंदिर समिति यहां पर भक्तों को दर्शन आसानी से करवा रही है।

महापौर निधि का कानून में प्रावधान नहीं:ग्वालियर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, 6 मई को अगली सुनवाई; महापौर ने बताया भेदभावपूर्ण फैसला

महापौर निधि का कानून में प्रावधान नहीं:ग्वालियर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, 6 मई को अगली सुनवाई; महापौर ने बताया भेदभावपूर्ण फैसला

ग्वालियर में महापौर निधि पर रोक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए इस रोक को पूरी तरह वैध बताया है। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2 मार्च को जारी आदेश में केवल महापौर निधि पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि नगर निगम अधिनियम में महापौर निधि का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए इस पर रोक लगाना पूरी तरह कानूनी है। महापौर की ओर से दायर याचिका में इस आदेश को भेदभावपूर्ण और नियमों के विरुद्ध बताया गया है। इसमें सवाल उठाया गया है कि जब सभापति और पार्षद निधि जारी रखी गई हैं, तो केवल महापौर निधि पर ही रोक क्यों लगाई गई। महापौर ने 2 मार्च के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की है। अब 6 मई को होने वाली सुनवाई इस पूरे विवाद में अहम मानी जा रही है, जहां कोर्ट का रुख आगे की दिशा तय करेगा। याचिका में तीन मुख्य आपत्तियां रखी गई हैं

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

सतना में भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। गुरुवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, बुधवार को दिन भर तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से खास राहत नहीं मिली थी। उमस और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित किया था, लेकिन गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी से स्थिति में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश-हरियाणा में बने ऊपरी चक्रवात के कारण एक ट्रफ लाइन मणिपुर से मध्य प्रदेश तक बनी हुई है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से सतना समेत रीवा संभाग में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं के साथ होने की संभावना है।

मैहर में दादी करा रही थी बाल विवाह:कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकी; कानून के बारे में बताया

मैहर में दादी करा रही थी बाल विवाह:कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकी; कानून के बारे में बताया

मैहर जिले के ग्राम रामगढ़ में प्रशासन ने बुधवार रात करीब 8 बजे एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी को बाल विवाह की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह के मार्गदर्शन में महिला और बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाह रुकवाया। यहां करीब 13 साल की लड़की का विवाह कराया जा रहा था। बच्ची की दादी ही करा रही थी शादी बालिका के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रह रही है। दादी ही उसका बाल विवाह करा रही थी। थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा और नायब तहसीलदार अनिल सिंह को सूचना मिलते ही वे रात करीब 8 बजे ग्राम रामगढ़ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बालिका की दादी और अन्य परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह तुरंत रोकने पर सहमति जताई और यह आश्वासन दिया कि बच्ची का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।