Friday, 02 Oct 2026 | 02:08 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पन्ना में दो बाइकों की भिड़ंत, अतिथि शिक्षक की मौत:स्कूल जाते समय हुआ हादसा, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

पन्ना में दो बाइकों की भिड़ंत, अतिथि शिक्षक की मौत:स्कूल जाते समय हुआ हादसा, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

पन्ना के मोहन्द्रा-सिमरिया मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में एक अतिथि शिक्षक की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम हथकुरी निवासी हरि प्रभात गर्ग (मोनू गर्ग) अपनी बाइक से सुनवानी स्कूल में अध्यापन कार्य के लिए जा रहे थे। पडरिया के पास मोहन्द्रा-सिमरिया मार्ग पर सिमरिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हरि प्रभात गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पुष्पेंद्र चौधरी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पवई के बीएमओ डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक अतिथि शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

आम खाने का सही तरीका क्या है? जानिए गर्मियों में आम खाते समय किन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकती है परेशानी!

perfGogleBtn

होमफोटोलाइफ़फूड आम खाने का सही तरीका क्या है? गर्मियों में आम खाते समय किन बातों का रखें ध्यान Last Updated:April 30, 2026, 12:40 IST How to eat mango properly: आम गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. आम को खाने से पहले पानी में भिगोना चाहिए ताकि इसकी गर्मी कम हो जाए. इसे भारी खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए, इससे पाचन खराब हो सकता है. दही, छाछ या पुदीना के साथ खाने से आम का असर संतुलित रहता है. ज्यादा आम खाने से बचें और हमेशा संतुलित मात्रा में ही सेवन करें. How to eat mango properly: जैसे ही गर्मी शुरू होती है, बाजार में चारों तरफ पीले, रसीले और मीठे आम नजर आने लगते हैं. आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि गर्मियों की पहचान बन जाता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को आम का इंतजार रहता है. कोई इसे सीधे काटकर खाना पसंद करता है, तो कोई आम का शेक, आइसक्रीम या मिठाई बनाकर इसका मजा लेता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आम खाने का भी एक सही तरीका होता है. अगर इसे गलत तरीके से खाया जाए, तो यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि आम का स्वाद लेने के साथ साथ उसके सही सेवन के तरीके को भी समझा जाए, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसका पूरा मजा उठा सकें. आम की तासीर और शरीर पर असर: आम की तासीर गर्म मानी जाती है. यही वजह है कि ज्यादा मात्रा में या गलत समय पर आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. कई लोगों को आम खाने के बाद मुंह में छाले, पेट में जलन, एसिडिटी या त्वचा पर रिएक्शन भी हो सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि आम नुकसानदायक है, बल्कि इसका सही तरीके से सेवन करना जरूरी है. अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो आम से मिलने वाले फायदे आसानी से मिल सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google आम को खाने से पहले भिगोना क्यों जरूरी है: आम खाने का सबसे जरूरी और पारंपरिक तरीका है इसे पानी में भिगोना. बाजार से आम लाने के बाद उसे सीधे खाने की बजाय कम से कम 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक साफ पानी में भिगोकर रखना चाहिए. इससे आम की अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है. साथ ही आम की सतह पर लगे केमिकल या गंदगी भी साफ हो जाती है. भिगोने से आम ज्यादा सुरक्षित और पचने में आसान हो जाता है. आम खाने का सही समय और तरीका: आम खाने का सही समय भी बहुत मायने रखता है. इसे भारी खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन धीमा हो सकता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है. आम को मिड स्नैक या खाने के कुछ समय बाद खाना ज्यादा बेहतर होता है. इसके अलावा आम को दही, पुदीना या छाछ जैसे ठंडे पदार्थों के साथ खाने से इसकी गर्मी संतुलित हो जाती है और पाचन भी आसान हो जाता है. ज्यादा आम खाने से हो सकती है परेशानी: आम स्वाद में इतना अच्छा होता है कि लोग इसे ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, लेकिन यही गलती नुकसान पहुंचा सकती है. ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पेट खराब हो सकता है. इसलिए हमेशा संतुलन बनाए रखना जरूरी है. दिन में एक या दो आम खाना सही माना जाता है. सही आम कैसे पहचानें: आजकल बाजार में कई बार केमिकल से पकाए गए आम भी मिलते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि प्राकृतिक तरीके से पके हुए आम ही खरीदें. आम को पानी में डालकर भी जांच सकते हैं, प्राकृतिक आम आमतौर पर पानी में डूब जाते हैं, जबकि केमिकल से पके आम ऊपर तैर सकते हैं. इसके अलावा बहुत ज्यादा चमकदार या एकदम पीले रंग के आम से भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए. आम के साथ क्या खाएं और क्या नहीं: आम को दूध के साथ मिलाकर शेक बनाना ठीक है, लेकिन ज्यादा भारी और मसालेदार खाने के साथ आम खाना सही नहीं माना जाता. इससे पाचन पर असर पड़ सकता है. वहीं अगर आप आम को हल्के खाने या स्नैक के तौर पर लेते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : April 30, 2026, 12:40 IST

देवास में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले निर्माणाधीन मकान के काम के सिलसिले में आया था

देवास में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले निर्माणाधीन मकान के काम के सिलसिले में आया था

देवास के कंचनपुर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पास एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बिलासा निवासी सुमेर सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही कंचनपुर में अपने निर्माणाधीन मकान के काम के सिलसिले में आए थे और वहीं रह रहे थे। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें पेड़ पर लटका देखा। इसी दौरान मृतक का भतीजा आदित्य यादव नवादा से उनके लिए खाना लेकर पहुंचा, जिसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को पैपराजी के सामने साथ डांस स्टेप्स करते नजर आए। यह वीडियो तब का है जब मुंबई में दोनों एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को पोज दिए और डांस स्टेप्स भी करते दिखे। नीतू ने बेटे को गले लगाया और उनके गाल पर प्यार से किस किया। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लू डेनिम जींस और लेमन कलर की शर्ट में दिखे, जबकि नीतू कपूर डेनिम जींस, व्हाइट-ब्लू शर्ट और ब्लेजर में नजर आईं। दोनों के इस अंदाज पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जोड़ी और बॉन्डिंग की तारीफ की है। नीतू कपूर फिल्म ‘दादी की शादी’ में आएंगी नजर गौरतलब, नीतू कपूर (नीतू सिंह) 70 और 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’ और ‘धर्मवीर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 67 की उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वो फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Skin Care Tips: गर्मियों में भी बरकरार रहेेगी चेहरे की चमक, अपनाएं ये घरेलू टिप्स, सब पूछेंगे दमकती त्वचा का राज

ask search icon

Last Updated:April 30, 2026, 11:50 IST Summer Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन काफी खराब होने लगती है. तेज धूप और गर्म हवाओं का असर हमारे चेहरे पर साफ नजर आने लगता है. खासतौर पर जो लोग रोजाना घर से बाहर काम पर जाते हैं, उन्हें स्किन टैनिंग की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम्स का सहारा लेते हैं, जो कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं. अगर आप चेहरे पर नैचुरल ग्‍लो देखना चाहते हैं या फिर चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजों के नियमित इस्तेमाल कर सकते है. (सावन पाटिल/खंडवा) गर्मी का मौसम आते ही सूरज की किरणें त्वचा पर गहरा असर डालने लगती हैं और टैनिंग एक आम समस्या बन जाती है. ऐसे में चेहरे की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा दिन नहीं टिकता. अगर आप भी नैचुरल ग्लो चाहते हैं, तो आपकी किचन में ही इसका आसान और सस्ता इलाज मौजूद है. कच्चा दूध स्किन के लिए एकदम नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करता है. बस थोड़ा ठंडा दूध लें, उसमें रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से साफ करें. कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा. धूप में रहने से अगर चेहरा काला पड़ गया है, तो टमाटर आपके काम का है. टमाटर के रस में थोड़ा बेसन और हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं और 15-20 मिनट तक लगाएं. इससे टैनिंग कम होगी और स्किन में निखार आएगा. Add News18 as Preferred Source on Google शहद स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में काम आते हैं. चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाकर धो लें आपको खुद फर्क महसूस होगा. गर्मियों में खीरा स्किन के लिए बेस्ट है. इसके स्लाइस आंखों पर रखें या रस चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. हल्दी और मलाई का कॉम्बिनेशन तो पुराने समय से ही फेमस है. एक चम्मच मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा और नैचुरल ग्लो भी आएगा. बेसन और दही दोनों ही स्किन के लिए काफी बेनेफिशियल हैं और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं. आप इस फेस पैक को चेहरे के अलावा हाथों पर भी लगा सकते हैं. ग्लोइंग स्किन देने वाले इस पेस पैक को बनाने के लिए 5 चम्मच बेसन, 3 चम्मच दही और 1 चम्मच शङद मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं. ये सारे नुस्खे पूरी तरह नैचुरल हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है. साथ ही, किसी भी चीज को लगाने से पहले एक छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन न हो. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : April 30, 2026, 11:50 IST

अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर में कुएं की दीवार धंसी, अधेड़ की मौत:खेत में सिंचाई के लिए कुआं खोदते समय हादसा, बेटे ने बचाने की कोशिश की

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। बेटे ने दिखाई हिम्मत, लेकिन नहीं बचा सके पिता घटना के समय उनका 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर वहीं मौजूद था। पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने निकाला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया। काम के दौरान हुआ हादसा पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मुरैना के मैरिज गार्डन में आग:रात 2.30 बजे गोदाम में रखे गद्दे और कुर्सियां जलीं; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरैना के मैरिज गार्डन में आग:रात 2.30 बजे गोदाम में रखे गद्दे और कुर्सियां जलीं; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित अंबाह बाईपास पर वैष्णो मैरिज गार्डन के गोदाम में दरम्यानी बुधवार रात करीब 2.30 बजे अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में रखी कुर्सियां, गद्दे, रजाई और अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गार्डन में कोई शादी समारोह नहीं था, जिससे कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रात 2.30 बजे भड़की आग, दमकल ने बुझाई अंबाह बाईपास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन के उस हिस्से में रात 2.30 बजे आग लगी, जहां शादी समारोह में उपयोग होने वाले सामान का स्टॉक रखा जाता है। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। थाना प्रभारी बोले- नुकसान का आकलन करेगा राजस्व विभाग स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया ने बताया कि, “बाई पास पर स्थित वैष्णो मैरिज गार्डन में आग लगी है । गार्डन का वह हिस्सा है जहां रजाई, गद्दे,कुर्सी स्टॉक किया जाता है। आग क्यों लगी इसकी जांच कर रहे हैं,बाकी राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जाता है।” प्रशासन आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

मुरलीधरन बोले-IPL में ‘बिग बिजनेस’ का खेल:फेयर मुकाबले नहीं, मनोरंजन जरूरी; अब गेंदबाजों को पिटाई के लिए तैयार रहना होगा

मुरलीधरन बोले-IPL में ‘बिग बिजनेस’ का खेल:फेयर मुकाबले नहीं, मनोरंजन जरूरी; अब गेंदबाजों को पिटाई के लिए तैयार रहना होगा

सनराइजर्स हैदराबाद के चीफ कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि गेंदबाजों को मान लेना चाहिए कि उन्हें मार पड़ेगी। उनके अनुसार खेल बल्लेबाजों के पक्ष में झुक चुका है, इसलिए गेंदबाजों को इस स्थिति के साथ खुद को ढालना होगा। उन्होंने बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में IPL में बल्ले और गेंद के संतुलन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह टूर्नामेंट दर्शकों के मनोरंजन और स्पॉन्सरशिप के बिजनेस पर टिका है। उन्होंने कहा,’अगर हम बॉलिंग फ्रेंडली विकेट देंगे, तो दर्शक इसे बोरिंग कहेंगे। लोग चौके-छक्के देखना चाहते हैं, इसीलिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ जैसे नियम लाए गए हैं। अगर खेल से मनोरंजन खत्म हुआ तो स्पॉन्सर्स और लोगों की दिलचस्पी कम हो जाएगी। फिलहाल बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहेगा, गेंदबाजों को खुद को अपडेट करने में समय लगेगा।’ हैदराबाद ने 244 रन के लक्ष्य को हासिल किया हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 244 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। इस सीजन में ऐसे बड़े रन चेज पहले भी हुए हैं। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं हैदराबाद ने जयपुर में 229 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया था। पावरप्ले का गणित बदला: पहले 50 रन बनते थे, अब 80 बन रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरलीधरन ने खेल के बदलते स्वरूप पर बात की। उन्होंने कहा,’आजकल एक गेंदबाज के लिए परफॉर्म करना बहुत मुश्किल है। जब हम खेलते थे, तब पावरप्ले के 6 ओवरों में 40 से 50 रन को अच्छा स्कोर माना जाता था, लेकिन अब यह औसत 70 से 80 रन तक पहुंच गया है। अब हर टीम के पास ऐसे ओपनर्स हैं जो सिर्फ अटैक करना जानते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि गेंद अंदर आ रही है या बाहर।’ 23 साल के सलिल ने बुमराह को जड़ा ‘नो-लुक सिक्स’ युवा बल्लेबाजों के निडर रवैये का उदाहरण देते हुए मुरलीधरन ने अनकैप्ड खिलाड़ी सलिल अरोड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा,’जसप्रीत बुमराह जैसा दिग्गज गेंदबाज भी अब छक्के खा रहा है। जब 23 साल का नया लड़का सलिल, बुमराह को ‘नो-लुक सिक्स’ मारता है, तो यह अविश्वसनीय है। पहले युवा सोचते थे कि बुमराह के सामने टिकना कैसे है, अब वे सोचते हैं कि उन्हें छक्का कैसे मारना है। मॉडर्न गेम के साथ कॉन्फिडेंस लेवल बहुत बढ़ गया है।’ स्पिनर्स के लिए चिंता: टर्न के बजाय तेज फेंकने पर जोर मुरलीधरन ने जमीनी स्तर पर स्पिन बॉलिंग सिखाने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘आजकल के स्पिनर्स गेंद को टर्न कराने के बजाय सिर्फ तेज फेंकने की कोशिश करते हैं। बच्चों को 10-12 साल की उम्र से ही गेंद को स्पिन कराना सिखाना चाहिए। अगर आप स्पिन नहीं कराएंगे, तो बल्लेबाज को चकमा नहीं दे पाएंगे। अभी हालात ऐसे हैं कि नेट प्रैक्टिस में स्पिनर्स भी थ्रो-डाउन बॉलर की तरह दिखते हैं, जिन पर बैटर आसानी से लंबे शॉट लगाते हैं।’ आज के दौर में शेन वॉर्न और मैं भी होते तो खूब पिटते’ जब मुरलीधरन से पूछा गया कि क्या वो और शेन वॉर्न आज की पिचों पर सफल होते, तो उन्होंने कहा,’ हम गेंद टर्न तो कराते, लेकिन शायद बड़ा फर्क पैदा नहीं कर पाते। विकेट इतने अच्छे हैं कि शायद हमें भी एक-दो विकेट मिलते और बल्लेबाज 40 रन आसानी से बना लेते। मेरे समय में 170 टी-20 मैचों में शायद दो बार ही ऐसा हुआ जब मुझे 40 से ज्यादा रन पड़े। आज के दौर में अगर कोई स्पिनर 40 रन देता है, तो माना जाता है कि उसने अच्छी गेंदबाजी की है। हम इन दो युगों की तुलना नहीं कर सकते।’ ———————————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अतुल कासबेकर द्वारा पोस्ट की गई रील में नाना पाटेकर हल्के भूरे शॉर्ट्स और सफेद बनियान में नजर आते हैं। गले में गमछा डाले वे बिना किसी कठिनाई के ट्राइसेप डिप्स करते हैं और अंत में मुस्कुराते हैं। अतुल ने दावा किया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू हुई थी। अतुल ने पोस्ट के कैप्शन में उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना ने उन्हें अपने फिटनेस गोल्स दोबारा तय करने पर मजबूर कर दिया। शिल्पा शेट्टी-बादशाह ने तारीफ की नाना का वीडियो सामने आने पर कई यूजर्स ने उनकी उम्र में इस लेवल की फिटनेस पर हैरानी जताई। कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शिल्पा शेट्टी ने क्लैप इमोजी के साथ उनकी फिटनेस की तारीफ की। सिंगर बादशाह ने “OG” लिखा। एक्टर राहुल देव और विनीत सिंह ने भी उनके फिटनेस लेवल की तारीफ की। नाना ने हाल ही में ओटीटी डेब्यू किया वर्क फ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर ने हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘संकल्प’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 11 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा नाना फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने इस्माइल खान नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। मूवी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी।