‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम की बस के ब्रेक फेल:ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर ताछिला-बेमर के पास हुआ हादसा, बस में सवार करीब 20 लोग सुरक्षित

ऋषिकेश और चंबा के बीच ताछिला-बेमर के पास रविवार को ‘आश्रम 4’ की शूटिंग टीम को लेकर जा रही टूरिस्ट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस जयपुर, राजस्थान की थी और इसमें शूटिंग दल के करीब 20 सदस्य सवार थे। ढलान पर ब्रेक फेल होने से बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक शाहिद अली की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। नाली में उतारकर बस को रोका ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने घबराने के बजाय बस को नियंत्रित किया। उन्होंने बस को सड़क किनारे बनी नाली में उतार दिया और धीरे-धीरे सुरक्षित रोक लिया। चालक के इस फैसले से बस पलटने या किसी दूसरी गाड़ी से टकराने की स्थिति नहीं बनी। सभी लोग सुरक्षित निकले बस रुकने के बाद उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। बाद में शूटिंग टीम के सदस्यों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। शूटिंग दल ने चालक शाहिद अली की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले की सराहना की। पहाड़ी सड़कों पर हादसे रोकना चुनौती उत्तराखंड में पहाड़ी सड़कों पर सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। हादसों को रोकने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से प्रवर्तन अभियान चलाए जाते हैं। वहीं, निर्माण एजेंसियां सड़कों की स्थिति सुधारने और ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर काम कर रही हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ पाई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट के साथ वाहन की तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति और ढलान जैसे कारण भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं।
दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज

दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक और मॉडर्न एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को दिल्ली में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के फैशन शो में अभिनेत्री कृति सेनन शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। कृति ने ग्रे और सिल्वर कलर का हैवी मिरर-वर्क वाला लहंगा पहना। इस लुक की मुख्य खासियत पारंपरिक दुपट्टे की जगह शीर फैब्रिक का केप स्टाइल दुपट्टा रहा। वहीं, मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर, श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर एथनिक लुक्स में पहुंचीं। दिवाली पार्टी: शिल्पा, मृणाल और श्रिया का पारंपरिक लुक इधर मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में भी कई अभिनेत्रियां एथनिक लुक्स में शामिल हुईं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग और हेयर बन बनाया था। मृणाल ठाकुर नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि श्रिया सरन ने शिमरी सिल्वर साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। श्रिया ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर भी पारंपरिक लुक में पहुंचीं। देखें पार्टी में एक्ट्रेस का लुक… ये खबर भी पढ़ें शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। पूरी खबर पढ़ें

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की। ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा। बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।” चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।” चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।” ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है। फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है। पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं। फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा। आमिर की फिल्मों को ताइवान में काफी पसंद किया गया ताइवान में भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और वहां के लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। यहां भारतीय फिल्मों को मुख्य रूप से चीनी भाषा के सबटाइटल्स के साथ दिखाया जाता है। ताइवान में आमिर खान की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ताइवान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। फिल्म ने वहां करीब 16.7 करोड़ ताइवानी डॉलर कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 41 करोड़ रुपए होती है। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी ताइवान में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वहां करीब 8.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसे एक साथ 73 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस समय यह किसी भारतीय फिल्म की ताइवान में सबसे बड़ी रिलीज थी। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ भी ताइवान के दर्शकों को पसंद आई थी। इस फिल्म ने वहां 5.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। इसके अलावा ‘द लंचबॉक्स’, ‘अंधाधुन’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी भारतीय फिल्मों को भी ताइवान में दर्शकों ने पसंद किया।
ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में चल रहे ताइवान फिल्म फेस्टिवल में चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे प्रभावशाली लगी। चेन ने आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की। ताइवान फिल्म फेस्टिवल के जरिए भारतीय दर्शकों को वहां की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह फेस्टिवल 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में इसका आयोजन होगा। बता दें कि भारत और ताइवान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए चेन आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं, जो वास्तविक राजदूत के रूप में काम करता है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मुमिन चेन ने कहा, “क्योंकि मैं राजनीतिक विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने जो सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी, वह ‘धुरंधर’ थी।” चेन ने आमिर खान की भी तारीफ की मुमिन चेन ने कहा, “भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। अब वह फिल्मों में एक्टिंग कम करते हैं। वह निर्माता के तौर पर भारतीय समाज और गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।” चेन ने आगे कहा, “शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दूसरे बड़े फिल्मी सितारे भी मुझे बहुत पसंद हैं।” ताइवान के लोग भी फिल्में पसंद करते हैं: चेन चेन ने कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीयों की तरह फिल्में पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बहुत कम लोग ताइवान की फिल्मों के बारे में जानते हैं। ऐसे में यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का मौका है। फेस्टिवल में खेल, तकनीक और संस्कृति से जुड़ी फिल्मों पर खास ध्यान दिया गया है। इनमें बेसबॉल पर आधारित एक फिल्म भी शामिल है। इसके जरिए ताइवान में खेलों की लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है। पिछले साल भारत और ताइवान के सहयोग से बनी फिल्म ‘डेमन हंटर’ दिखाई गई थी। लिंग ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी खूबसूरत कहानियां बनाई जाती हैं। फेस्टिवल में ताइवान की संस्कृति और रामायण पर आधारित डांस फ्यूजन ड्रामा भी पेश किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से दोनों देशों के बीच फिल्म और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा।
'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग का जिक्र किया। उन्होंने यंग DSA से बात करते हुए कहा, “हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं।” सलमान खान पहले से तय कामों के कारण एपिसोड में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह रोहित शेट्टी ने शो होस्ट किया और आसिफ खान, स्काउट OP और यंग DSA को रियलिटी चेक दिया। शो के दौरान जब कंटेस्टेंट्स यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान एक ग्रुप बनाकर काजी तौकीर को बुली कर रहे थे और आक्रामक व्यवहार दिखा रहे थे, इसको लेकर रोहित शेट्टी ने तीनों को फटकार लगाई। आसिफ खान के व्यवहार पर रोहित ने लगाई फटकार रोहित ने आसिफ खान को उनके आक्रामक व्यवहार के लिए फटकार लगाई। उन्होंने स्काउट OP को अरिश्फा खान का पैर पकड़कर घसीटने के लिए भी डांटा। रोहित ने आसिफ से कहा, “अगर शो में काजी नहीं है, तो चर्चा के लिए कोई मुद्दा नहीं रहेगा। मैं शो देख रहा हूं और यहां आया हूं।” उन्होंने कहा, “नॉमिनेशन टास्क के दौरान आपकी और काजी की बहस हुई थी। काजी ने तुरंत माफी मांग ली थी।” रोहित के मुताबिक, ऐसा लगा कि आसिफ और उनके साथी काजी को उकसा रहे थे। वे चाहते थे कि काजी हाथ उठाएं और शो से बाहर हो जाएं। उन्होंने आसिफ से कहा, “आप बहुत आक्रामक हो जाते हैं। आपको देखना डरावना लगता है। आपने काजी को लगभग हेडबट कर दिया था।” यंग DSA से बोले- गैंगस्टर जैसे मत घूमो यंग DSA को फीडबैक देते हुए रोहित ने कहा कि उनका अकेले खेलना अच्छी बात है। उन्होंने यंग से अपनी क्षमता दिखाने और अकेले खेलने की सलाह दी। रोहित ने कहा, “यह शो आपको बहुत कुछ देता है। इसलिए यंग, अकेले खेलना शुरू करो। आपमें क्षमता है।” उन्होंने कहा, “मैंने कई बार देखा है कि आप लोग गैंगस्टर की तरह घूमते हैं, लेकिन आप किसी गैंग में नहीं रहते।” डायरेक्टर ने कहा कि हमारे शो के होस्ट (सलमान) 60 के हैं। कुछ हफ्ते पहले टी-शर्ट उतारकर पूरे इंटरनेट को हिला दिया। तुम्हारे सामने जो खड़ा है, वो 52 का है। रोहित ने यंग DSA, स्काउट OP और आसिफ खान से कहा, “आप खुद को गैंगस्टर समझते हैं, लेकिन दसवीं कक्षा के छात्रों जैसे दिखते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं। आप लोग किस वजह से गैंगस्टर की तरह घूम रहे हैं?” रोहित ने कहा, “लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने आपको कुछ कहा, तो उन्हें ट्रोल किया जाएगा। लेकिन जिंदगी में हमारे साथ जो हो रहा है, क्या उससे हम ट्रोलिंग से डर जाएंगे?” फरवरी में रोहित के घर पर चली थीं पांच गोलियां इस साल फरवरी में मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने की थी, ऐसा आरोप है। मुंबई पुलिस ने इस घटना के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर भी बंदूकधारियों ने फायरिंग की थी। टाइगर श्रॉफ की कार पर भी हुई थी फायरिंग हाल ही में 18 अक्टूबर को जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। टाइगर को गोली नहीं लगी। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने टाइगर, सलमान खान, आमिर खान और रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। जनवरी में रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’ काम की बात करें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है।

सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; इमोशनल होकर बोलीं- यह बहुत दुख देता है

बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में 24 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंची थीं, जबकि उनका शो शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होना था। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर कुटले खान का शो शुरू हो गया। शिल्पा ने कहा, “वो नहीं गाने दे रहे।” फैंस ने नाराज होकर “शिल्पा-शिल्पा” के नारे लगाए और आयोजकों को हूट किया। बाद में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस तरह की घटना से दुख होता है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में दो स्टेज बनाए गए थे। मेन स्टेज के बाईं ओर एक छोटा दूसरा स्टेज था। कार्यक्रम का फॉर्मेट तय था। पहले मेन स्टेज पर कलाकार परफॉर्म करता था। इसके बाद दूसरे स्टेज के आर्टिस्ट परफॉर्म करते थे। उनका शो खत्म होने पर अगला आर्टिस्ट मेन स्टेज पर आता था। हालांकि, कार्यक्रम तय समय से पीछे चल रहा था। शिल्पा राव की परफॉर्मेंस शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होनी थी। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंचीं। उन्होंने फिल्म ‘अनवर’ (2007) का गाना ‘तोसे नैना लागे’ गाकर शो शुरू किया। शुरुआत में परफॉर्मेंस शानदार रही और दर्शक उत्साहित हो गए। गाना खत्म होने से पहले ही शिल्पा का माइक अचानक बंद हो गया। उन्होंने बैकस्टेज टीम को इशारा किया। इसके बाद एक क्रू मेंबर तुरंत उनके लिए दूसरा माइक लेकर पहुंचा। शिल्पा ने दर्शकों से कहा, “मुझे माइक की जरूरत नहीं है। आप लोग मेरी आवाज हैं।” इस पर दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी कार्यक्रम में मौजूद हैं और उनका जन्मदिन है। इसके बाद दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाना गाया। इससे माहौल भावुक हो गया। शिल्पा ने इसके बाद ‘तेरे हवाले’ गाया। उन्होंने ‘कलंक’ (2019) का टाइटल ट्रैक, ‘खुदा जाने’ और ‘वो अजनबी’ भी परफॉर्म किया। ‘खुदा जाने’ फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ (2008) का गाना है। ‘वो अजनबी’ फिल्म ‘द ट्रेन’ (2007) का गाना है। ‘सैयारा’ (2025) के गाने ‘बर्बाद’ के लिए द रिश भी शिल्पा के साथ स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद शिल्पा ने फिल्म ‘देवरा’ (2024) का गाना ‘छुट्टमल्ले’ गाया। कुटले खान का शो शुरू होते ही मेन स्टेज बंद ‘छुट्टमल्ले’ खत्म करने के बाद शिल्पा अगले गाने की तैयारी कर रही थीं। तभी बिना किसी सूचना के मेन स्टेज की लाइट बंद हो गई। इसी समय शिल्पा का माइक भी बंद कर दिया गया। ठीक उसी वक्त दूसरे स्टेज की लाइट जल उठी और कुटले खान ने परफॉर्म करना शुरू कर दिया। दर्शकों को कुछ सेकंड बाद समझ आया कि क्या हुआ है। शिल्पा की परफॉर्मेंस अचानक खत्म कर दी गई थी। मेन स्टेज अंधेरे में था। फिर भी साफ दिख रहा था कि शिल्पा इस घटना से हैरान, नाराज और परेशान थीं। दर्शकों ने जोर-जोर से “शिल्पा-शिल्पा” के नारे लगाने शुरू कर दिए। वे मांग कर रहे थे कि शिल्पा को परफॉर्मेंस पूरी करने दी जाए। हंगामे के बीच शिल्पा का माइक फिर चालू किया गया। वह आगे आईं और उन पर स्पॉटलाइट डाली गई। इस दौरान कुटले खान बगल वाले स्टेज पर गाते रहे। शिल्पा ने कुटले खान से कहा, “कुटले जी, मैं एक लाइन बोलकर निकल जाऊंगी, ठीक है? आप बहुत अच्छा गा रहे हो। आप बहुत सही गा रहे हो।” ‘मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती’ दर्शकों के लगातार नारे लगाने के बीच शिल्पा ने कहा, “मैं सिर्फ बाय कहना चाहती थी। मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती। वो नहीं गाने दे रहे।” उनकी बात सुनकर दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की। शिल्पा ने आगे कहा, “लेकिन मैं एक बात कहूंगी। आप लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस के 15-20 मिनट शानदार बना दिए।” उन्होंने कहा, “लंबे समय बाद मैंने मुंबई में परफॉर्म किया है।” हालांकि, वह अपनी बात पूरी कर पातीं, इससे पहले उनका माइक फिर बंद कर दिया गया। उस समय दूसरे स्टेज पर कुटले खान की परफॉर्मेंस जारी थी। शिल्पा असहाय नजर आईं और कुछ नहीं कर सकीं। स्टेज से चली गईं। इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा किस्सा अधूरा रह गया कॉन्सर्ट के बाद शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर घटना को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने लिखा, “मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। हमसे इतनी खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली गई, यह बहुत दुख देता है।” शिल्पा ने आगे लिखा, “लेकिन जब म्यूजिक रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी।” उन्होंने लिखा, “आज रात हमारा किस्सा अधूरा रह गया। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी। आई लव यू, मुंबई। हमेशा और हमेशा।” इस कार्यक्रम में नीरज श्रीधर, रूप कुमार राठौड़, अनु मलिक, यूफोरिया, हरिहरन, हिमेश रेशमिया और कई अन्य कलाकारों ने भी परफॉर्म किया।
शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंची थीं, जबकि उनका शो शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होना था। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। शिल्पा ने कहा, “वो नहीं गाने दे रहे।” बाद में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस तरह की घटना से दुख होता है। वहीं, घटना को लेकर आयोजकों ने माफी मांगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में दो स्टेज बनाए गए थे। मेन स्टेज के बाईं ओर एक छोटा दूसरा स्टेज था। कार्यक्रम का फॉर्मेट तय था। पहले मेन स्टेज पर कलाकार परफॉर्म करता था। इसके बाद दूसरे स्टेज के आर्टिस्ट परफॉर्म करते थे। उनका शो खत्म होने पर अगला आर्टिस्ट मेन स्टेज पर आता था। हालांकि, कार्यक्रम तय समय से पीछे चल रहा था। शिल्पा राव की परफॉर्मेंस शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होनी थी। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंचीं। उन्होंने फिल्म ‘अनवर’ (2007) का गाना ‘तोसे नैना लागे’ गाकर शो शुरू किया। शुरुआत में परफॉर्मेंस शानदार रही। गाना खत्म होने से पहले ही शिल्पा का माइक अचानक बंद हो गया। उन्होंने बैकस्टेज टीम को इशारा किया। इसके बाद एक क्रू मेंबर तुरंत उनके लिए दूसरा माइक लेकर पहुंचा। शिल्पा ने दर्शकों से कहा, “मुझे माइक की जरूरत नहीं है। आप लोग मेरी आवाज हैं।” इस पर दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी कार्यक्रम में मौजूद हैं और उनका जन्मदिन है। इसके बाद दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाना गाया। शिल्पा ने इसके बाद ‘तेरे हवाले’ गाया। उन्होंने ‘कलंक’ (2019) का टाइटल ट्रैक, ‘खुदा जाने’ और ‘वो अजनबी’ भी परफॉर्म किया। ‘खुदा जाने’ फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ (2008) का गाना है। ‘वो अजनबी’ फिल्म ‘द ट्रेन’ (2007) का गाना है। ‘सैयारा’ (2025) के गाने ‘बर्बाद’ के लिए द रिश भी शिल्पा के साथ स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद शिल्पा ने फिल्म ‘देवरा’ (2024) का गाना ‘छुट्टमल्ले’ गाया। कुटले खान का शो शुरू होते ही मेन स्टेज बंद ‘छुट्टमल्ले’ खत्म करने के बाद शिल्पा अगले गाने की तैयारी कर रही थीं। तभी मेन स्टेज की लाइट बंद हो गई। इसी समय शिल्पा का माइक भी बंद कर दिया गया। ठीक उसी वक्त दूसरे स्टेज की लाइट जल उठी और कुटले खान ने परफॉर्म करना शुरू कर दिया। दर्शकों को कुछ सेकंड बाद समझ आया कि क्या हुआ है। शिल्पा की परफॉर्मेंस अचानक खत्म कर दी गई थी। मेन स्टेज अंधेरे में था। फिर भी साफ दिख रहा था कि शिल्पा इस घटना से हैरान, नाराज और परेशान थीं। दर्शकों ने जोर-जोर से “शिल्पा-शिल्पा” के नारे लगाने शुरू कर दिए। वे मांग कर रहे थे कि शिल्पा को परफॉर्मेंस पूरी करने दी जाए। हंगामे के बीच शिल्पा का माइक फिर चालू किया गया। वह आगे आईं और उन पर स्पॉटलाइट डाली गई। इस दौरान कुटले खान बगल वाले स्टेज पर गाते रहे। शिल्पा ने कुटले खान से कहा, “कुटले जी, मैं एक लाइन बोलकर निकल जाऊंगी, ठीक है? आप बहुत अच्छा गा रहे हो। आप बहुत सही गा रहे हो।” ‘मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती’ दर्शकों के लगातार नारे लगाने के बीच शिल्पा ने कहा, “मैं सिर्फ बाय कहना चाहती थी। मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती। वो नहीं गाने दे रहे।” उनकी बात सुनकर दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की। शिल्पा ने आगे कहा, “लेकिन मैं एक बात कहूंगी। आप लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस के 15-20 मिनट शानदार बना दिए।” उन्होंने कहा, “लंबे समय बाद मैंने मुंबई में परफॉर्म किया है।” हालांकि, वह अपनी बात पूरी कर पातीं, इससे पहले उनका माइक फिर बंद कर दिया गया। उस समय दूसरे स्टेज पर कुटले खान की परफॉर्मेंस जारी थी। शिल्पा असहाय नजर आईं और कुछ नहीं कर सकीं। स्टेज से चली गईं। इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा किस्सा अधूरा रह गया कॉन्सर्ट के बाद शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। हमसे इतनी खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली गई, यह बहुत दुख देता है।” शिल्पा ने आगे लिखा, “लेकिन जब म्यूजिक रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी।” उन्होंने लिखा, “आज रात हमारा किस्सा अधूरा रह गया। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी। आई लव यू, मुंबई। हमेशा और हमेशा।” आयोजकों ने माफी मांगी घटना के बाद आयोजकों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पहले की परफॉर्मेंस तय समय से ज्यादा चलने के कारण कार्यक्रम में देरी हुई। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के नियमों और वेन्यू के तय समय की पाबंदियों के चलते शिल्पा का शो समय से पहले खत्म करना पड़ा। आयोजकों ने कहा कि वे शिल्पा राव की कला और संगीत में उनके योगदान का सम्मान करते हैं। उन्होंने शिल्पा, उनकी टीम और फैंस से हुई परेशानी के लिए दुख जताया।
दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद

18 अक्टूबर को सिंगर दलेह मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए एक मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। इस सरेआम बेइज्जती पर दलेर मेहंदी कुछ कह नहीं सके और तुरंत गाना शुरू कर दिया। सामने आए वीडियो में दलेर मेहंदी काफी असमंजस में दिखे। तब तो कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ, लेकिन इस बेइज्जती से उनके छोटे भाई मीका सिंह ने कहा, “दलेर जी की जो इमेज उन्होंने खराब की, वह बहुत गलत है। मैं उनको (मंत्री) कभी माफ नहीं करूंगा।” मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है। इस मामले में 22 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से कॉल पर बात कर खेद जताया और बीच-बचाव किया। फिर बयान में धामी ने कहा था- “उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है।” ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी कई इंडियन और इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच पर बुरा सलूक हुआ है। एक्ट्रेस गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया, वहीं सिंगर के चेहरे पर एक सिरफिरा फैन हमला कर चुका है। एक नजर ऐसे ही कुछ मामलों पर- 1. कपड़ों पर आपत्ति होने पर गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया 2014 में गौहर खान शो इंडियाज रॉ स्टार होस्ट कर रही थीं, तभी एक शख्स दौड़ते हुए मंच पर आया और उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। टीम ने तुरंत उस आदमी को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी गई। शख्स ने पुलिस बयान में कहा कि गौहर ने छोटे कपड़े पहन रखे थे, इसलिए उसने उन्हें थप्पड़ मारा। उस शख्स के खिलाफ धारा 354, 323 और 506 के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 2. सुनील पाल को मंच से बेइज्जत कर भगाया गया 17 जनवरी 2026 को सुनील पाल इस्कॉन जुहू के एक मुशायरे का हिस्सा बने थे। उन्हें पहले गुलदस्ता देने के लिए मंच पर बुलाया गया, लेकिन जैसे ही वो मंच पर कुछ बोलने के लिए रुके, उन्हें बार-बार नीचे जाने को कहा गया और उनके हाथों से माइक छीन लिया गया। जब सुनील ने विनती कर कहा कि शुक्रिया तो बोलने दीजिए, तो पास खड़े शख्स ने सख्त लहजे में कहा- आप बैठिए जाकर, और माइक छीनकर उन्हें जबरदस्ती मंच से उतार दिया। 3. सिंगर करण औजला पर फेंका गया जूता सिंगर करण औजला लंदन में परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें जूता फेंककर मार दिया। करण बेहद नाराज हुए और मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दीं। 4. गुरू रंधावा ने फैन को रोका तो पड़ा मुक्का गुरु रंधावा 2019 में वैंकूर के मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोक दिया, लेकिन जैसे ही सिंगर कॉन्सर्ट खत्म कर मंच से उतरे, तो उस शख्स ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वो जख्मी हो गए। 6. सिंगर के साथ मंच पर शख्स ने की बदसलूकी दिसंबर 2025 में बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के स्कूल कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दी। वो देवी पर आधारित गाना गा रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर चढ़ आया और बदसलूकी करने लगा। सिंगर इस इंसिडेंट से काफी डर गईं। विवाद इतना बढ़ा कि सिंगर ने शिकायत दर्ज करवाई। जॉन अब्राहम को फीमेल फैन ने पहुंचाई चोट, एक्टर ने दिया धक्का 12 फरवरी 2012 को जॉन अब्राहम मंगलुरु (तब मैंगलोर) में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान सेल्फी लेने आई एक महिला फैन ने उनका हाथ पकड़कर काट लिया। जॉन डर गए और धक्का देकर उस महिला को पीछे किया। परफॉर्मेंस के बीच सेलेब्स के साथ हुईं ये घटनाएं भी पढ़िए- कनिका कपूर का पकड़ा गया पैर दिसंबर 2025 में मे’गॉन्ग फेस्टिवल में गाते समय एक व्यक्ति अचानक मंच पर पहुंचा और कनिका कपूर के पैर पकड़ लिए। एक्ट्रेस डर गईं, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम ने उस शख्स को हटाया। अरिजीत सिंह का हांथ खींचा 2023 में औरंगाबाद के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने हाथ मिलाने के लिए अरिजीत सिंह का हाथ जोर से खींच लिया। इससे उनके हाथ में चोट आई। अरिजीत ने मंच से ही फैन को समझाया कि कलाकारों के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए। कैलाश खेर पर फेंकी गई बोतल कर्नाटक में 2023 में परफॉर्मेंस के बीच कैलाश खेर पर बोतल फेंकी गई। पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा गया। अवा मैक्स को मारा गया मंच पर थप्पड़ अमेरिकन सिंगर अवा मैक्स जून 2023 में लॉस एंजिलिस में परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर आ गया। सिंगर समझ पातीं, उससे पहले ही शख्स ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे सिंगर की आंख में गहरी चोट आई थी। लिल नैस एक्स पर मंच पर फेंका गया सेक्स टॉय अमेरिकन सिंगर लिल नैस एक्स स्वीडन में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, तभी दर्शकों में से एक शख्स ने उन पर सेक्स टॉय फेंका था। सिंगर पिंक पर फेंकी गई अस्थियां अमेरिकन सिंगर पिंक