Sunday, 08 Nov 2026 | 10:26 PM

Trending :

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद

18 अक्टूबर को सिंगर दलेह मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए एक मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। इस सरेआम बेइज्जती पर दलेर मेहंदी कुछ कह नहीं सके और तुरंत गाना शुरू कर दिया। सामने आए वीडियो में दलेर मेहंदी काफी असमंजस में दिखे। तब तो कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ, लेकिन इस बेइज्जती से उनके छोटे भाई मीका सिंह ने कहा, “दलेर जी की जो इमेज उन्होंने खराब की, वह बहुत गलत है। मैं उनको (मंत्री) कभी माफ नहीं करूंगा।” मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है। इस मामले में 22 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से कॉल पर बात कर खेद जताया और बीच-बचाव किया। फिर बयान में धामी ने कहा था- “उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है।” ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी कई इंडियन और इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच पर बुरा सलूक हुआ है। एक्ट्रेस गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया, वहीं सिंगर के चेहरे पर एक सिरफिरा फैन हमला कर चुका है। एक नजर ऐसे ही कुछ मामलों पर- 1. कपड़ों पर आपत्ति होने पर गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया 2014 में गौहर खान शो इंडियाज रॉ स्टार होस्ट कर रही थीं, तभी एक शख्स दौड़ते हुए मंच पर आया और उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। टीम ने तुरंत उस आदमी को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी गई। शख्स ने पुलिस बयान में कहा कि गौहर ने छोटे कपड़े पहन रखे थे, इसलिए उसने उन्हें थप्पड़ मारा। उस शख्स के खिलाफ धारा 354, 323 और 506 के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 2. सुनील पाल को मंच से बेइज्जत कर भगाया गया 17 जनवरी 2026 को सुनील पाल इस्कॉन जुहू के एक मुशायरे का हिस्सा बने थे। उन्हें पहले गुलदस्ता देने के लिए मंच पर बुलाया गया, लेकिन जैसे ही वो मंच पर कुछ बोलने के लिए रुके, उन्हें बार-बार नीचे जाने को कहा गया और उनके हाथों से माइक छीन लिया गया। जब सुनील ने विनती कर कहा कि शुक्रिया तो बोलने दीजिए, तो पास खड़े शख्स ने सख्त लहजे में कहा- आप बैठिए जाकर, और माइक छीनकर उन्हें जबरदस्ती मंच से उतार दिया। 3. सिंगर करण औजला पर फेंका गया जूता सिंगर करण औजला लंदन में परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें जूता फेंककर मार दिया। करण बेहद नाराज हुए और मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दीं। 4. गुरू रंधावा ने फैन को रोका तो पड़ा मुक्का गुरु रंधावा 2019 में वैंकूर के मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोक दिया, लेकिन जैसे ही सिंगर कॉन्सर्ट खत्म कर मंच से उतरे, तो उस शख्स ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वो जख्मी हो गए। 6. सिंगर के साथ मंच पर शख्स ने की बदसलूकी दिसंबर 2025 में बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के स्कूल कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दी। वो देवी पर आधारित गाना गा रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर चढ़ आया और बदसलूकी करने लगा। सिंगर इस इंसिडेंट से काफी डर गईं। विवाद इतना बढ़ा कि सिंगर ने शिकायत दर्ज करवाई। जॉन अब्राहम को फीमेल फैन ने पहुंचाई चोट, एक्टर ने दिया धक्का 12 फरवरी 2012 को जॉन अब्राहम मंगलुरु (तब मैंगलोर) में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान सेल्फी लेने आई एक महिला फैन ने उनका हाथ पकड़कर काट लिया। जॉन डर गए और धक्का देकर उस महिला को पीछे किया। परफॉर्मेंस के बीच सेलेब्स के साथ हुईं ये घटनाएं भी पढ़िए- कनिका कपूर का पकड़ा गया पैर दिसंबर 2025 में मे’गॉन्ग फेस्टिवल में गाते समय एक व्यक्ति अचानक मंच पर पहुंचा और कनिका कपूर के पैर पकड़ लिए। एक्ट्रेस डर गईं, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम ने उस शख्स को हटाया। अरिजीत सिंह का हांथ खींचा 2023 में औरंगाबाद के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने हाथ मिलाने के लिए अरिजीत सिंह का हाथ जोर से खींच लिया। इससे उनके हाथ में चोट आई। अरिजीत ने मंच से ही फैन को समझाया कि कलाकारों के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए। कैलाश खेर पर फेंकी गई बोतल कर्नाटक में 2023 में परफॉर्मेंस के बीच कैलाश खेर पर बोतल फेंकी गई। पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा गया। अवा मैक्स को मारा गया मंच पर थप्पड़ अमेरिकन सिंगर अवा मैक्स जून 2023 में लॉस एंजिलिस में परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर आ गया। सिंगर समझ पातीं, उससे पहले ही शख्स ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे सिंगर की आंख में गहरी चोट आई थी। लिल नैस एक्स पर मंच पर फेंका गया सेक्स टॉय अमेरिकन सिंगर लिल नैस एक्स स्वीडन में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, तभी दर्शकों में से एक शख्स ने उन पर सेक्स टॉय फेंका था। सिंगर पिंक पर फेंकी गई अस्थियां अमेरिकन सिंगर पिंक

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां

पंजाबी संगीत की दुनिया में ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास ने जयपुर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। सिंगर ने फिल्म ‘किक’ का सॉन्ग ‘यार ना मिले’, ‘इश्क दा सूटा’, ‘रात जश्न दी’, ‘बंब जट्ट’, ‘मीठी मीठी’, ‘तरस’, ‘धुरंधर’ टाइटल ट्रैक और ‘शरारत’ जैसे सॉन्ग सुनाए। वहीं कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस में मौजूद जैस्मीन की मां बेटी को मंच पर परफॉर्म करते देख खुद को थिरकने से रोक नहीं सकीं। जयपुर में प्रस्तुति के दौरान जैस्मीन ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ाव दिखाया। उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’ को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं पारंपरिक अंदाज वाले बंधेज ड्रेस में सजी जैस्मीन ने अपने लुक और स्टेज प्रेजेंस से भी ध्यान खींचा। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने शनिवार को अपने सुपरहिट गानों के साथ एल्बम के गीत भी पेश किए। उनकी गाने और डांस से दर्शक शुरू से लेकर आखिरी पलों तक झूमते रहे। जैसे-जैसे उनके लोकप्रिय गानों की धुनें गूंजती गईं। ऑडियंस भी तालियों, हूटिंग और डांस के साथ उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं। इवेंट के फोटोज यहां देखिए… बंधेज परिधान में मंच पर दिखा पंजाबी अंदाज जैस्मीन की परफॉर्मेंस में उनके पहनावे और मंच पर मौजूदगी का भी खास आकर्षण रहा। बंधेज परिधान में नजर आईं सिंगर ने अपने लुक को पंजाबी संगीत की ऊर्जा और अंदाज के साथ पेश किया। गानों के दौरान उनका लगातार डांस करना और दर्शकों को अपने साथ झूमने के लिए प्रेरित करना कॉन्सर्ट की खासियत रहा। जैस्मीन ने अपने लोकप्रिय गीतों को पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। फैन ने भेंट किया लाइव स्केच, जैस्मीन ने लगाया गले कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन के एक फैन ने उन्हें खास तोहफा दिया। एक फैन ने उनका लाइव स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया। इस कलाकृति को देखकर जैस्मीन ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी। वह कार्यक्रम के यादगार पलों में शामिल हो गया। उन्होंने स्केच को गले लगाया और उसमें गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे व्यक्ति को ‘चौधरी जी’ कहकर संबोधित किया। कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों की पसंद भी साफ तौर पर सामने आई। ऑडियंस की ओर से ‘धुरंधर’ के गाने की सबसे ज्यादा डिमांड की गई।

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में कथित ड्रग्स बिक्री और नशा करने वालों की मौजूदगी पर चिंता जताई। उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर कर मुंबई पुलिस से पार्क को सुरक्षित बनाने की अपील की। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। बच्चों के पार्क में नशा करने वालों की मौजूदगी पर सवाल कुणाल कोहली ने शनिवार को X अकाउंट पर कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने दावा किया कि पार्क में नशा करने और ड्रग्स बेचने वालों का एक समूह मौजूद है, जिससे वहां गंदगी फैल रही है। फिल्ममेकर ने कहा कि इस पार्क में हर सुबह छोटे बच्चे खेलने आते हैं। ऐसे में वहां कथित गतिविधियां बच्चों के लिए चिंता का विषय हैं। कुणाल ने पोस्ट में लिखा कि वहां मौजूद कुछ लोग कभी-कभी बिना कपड़ों के सोते हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिनका जिक्र वह सोशल मीडिया पर नहीं कर सकते। उन्होंने पुलिस से पार्क को इस समूह से खाली कराने की अपील की। मुंबई पुलिस ने दिया जवाब, शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई कुणाल कोहली की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इसके बाद कुणाल ने त्वरित जवाब के लिए आभार जताया। ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कुणाल कुणाल कोहली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘हम तुम’, ‘फना’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ का निर्देशन किया है। ‘हम तुम’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी नजर आए थे, जबकि ‘फना’ में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। कुणाल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहे हैं।

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट पर मंच का अपमान करने का आरोप लगा है। सौरव जोशी और उनकी पत्नी को इस महोत्सव में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। देर रात उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मंच का सम्मान करते हुए अपने जूते उतार दिए, लेकिन सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने जूते नहीं उतारे। इस घटना के बाद से उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर सौरव जोशी ट्रोल हो रहे हैं। लोग लगातार स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट कर सौरव जोशी पर सवाल उठा रहे हैं। कल इस महोत्सव में मैथिली ठाकुर परफॉर्म करेंगी। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप- हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। देर रात जब उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतार दिए, जबकि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट जूते पहने हुए मंच पर पहुंचे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सौरव जोशी को ट्रोल किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम के स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठा रहे हैं। 2. लोकगीतों और जागर से सजी पहली शाम- कुमाऊं द्वार महोत्सव का उद्घाटन 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन कलाकारों को मंच देने और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिशाएं संस्था ने दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद संगीता सोनल ने ‘ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली’ गीत प्रस्तुत किया। गायक अमित बाबू गोस्वामी और किरन चोपड़ा ने भी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, ‘खिड़की मां भैरोली’ गीत से चर्चित सोरघाटी के गायक कैलाश कुमार ने दर्शकों का मनोरंजन किया। 3. प्रीतम भरतवाण के जागर पर झूमे दर्शक- महोत्सव की पहली शाम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण रहे। उन्होंने अपने लोकगीतों और जागर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में ‘सरुली मेरो जिया लगी रे’, ‘तेरी रौंथ्याली मुखुड़ी मां’ और ‘बिंदुली’ जैसे गीत शामिल रहे। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने महोत्सव के आयोजन को उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी ने भी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 4. आज लोकगीत और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं- महोत्सव के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से लोकगायन और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक प्रस्तुति सोरघाटी की हलजात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा लोकगायक सुरेश राजन, न्योली गायिका आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, रामदाई का होटल फेम गायक सत्येंद्र गंगोला, भगवती दनपुरिया और बाल कलाकार रितु लोहिया व नैतिक कुमार प्रस्तुतियां देंगे। जानकी रावत की डांस परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। 5. 25 अक्टूबर को मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति- महोत्सव के अगले प्रमुख आकर्षण 25 अक्टूबर को देखने को मिलेंगे। इस दिन प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु; तकनीकी खराबी के बाद स्टेडियम में उतारा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक निजी हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत मुंबई के 6 श्रद्धालु सवार थे। (पढ़ें पूरी खबर)

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा। वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलेंगे। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिलजीत ने अपने अंदाज में उन लोगों पर निशाना साधा, जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे। 3 पाइंट् में पढ़ें क्या बोले दिलजीत…. परमिशन को लेकर क्यों हुआ विवाद दिल्ली पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा संबंधी इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं के कारण अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस के साथ बैठक कर अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना पेश की, जिसके बाद अनुमति मिल गई। सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे कॉन्सर्ट में करीब 1,500 से 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर तक नो-कार जोन बनाने की योजना बताई गई है। प्रवेश और निकास के रास्तों, पार्किंग तथा पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि अंतिम व्यवस्था में बदलाव संभव है।

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है। IMA ने फिल्म में मेडिकल सेक्टर में भ्रष्टाचार को आम बताने और डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर चिंता जताई है। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। IMA ने कहा कि फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट पूरे हेल्थकेयर सेक्टर में भ्रष्टाचार और अनैतिक कामों की गलत इमेज बना सकता है। IMA ने पत्र में कहा, “हम फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में मेडिकल प्रोफेशन को दिखाने को लेकर गंभीर चिंता जताते हैं। इसके प्रमोशनल कंटेंट में हेल्थकेयर सेक्टर में भ्रष्टाचार को आम बताने, मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हिंसा दिखाने और लोगों के भरोसे व कर्मचारियों की सुरक्षा पर संभावित असर को लेकर चिंता है।” एसोसिएशन ने आगे कहा, “डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारियों पर शारीरिक हमले दिखाने वाले दृश्य हिंसा को सामान्य बना सकते हैं। ऐसे हमले अगर वीरतापूर्ण या सही ठहराए गए काम की तरह दिखें, तो मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ दुश्मनी बढ़ सकती है।” IMA ने साफ किया कि वह भ्रष्टाचार, अनैतिक मेडिकल प्रैक्टिस या प्रोफेशनल गलती का समर्थन नहीं करता। उसके मुताबिक, किसी भी गलत काम पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। IMA ने सरकार से निष्पक्ष समीक्षा की मांग की IMA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से फिल्म के कंटेंट और मेडिकल प्रोफेशन के चित्रण की निष्पक्ष समीक्षा करने को कहा। एसोसिएशन ने फिल्म बनाने वालों से कथित गलत कामों को आम बताने और हेल्थकेयर कर्मचारियों पर हिंसा दिखाने वाले हिस्सों में उचित सुधार की मांग की। इसके अलावा, IMA ने सरकार से कहा कि अगर लागू कानून के तहत उचित हो, तो फिल्म पर रोक या दूसरी कार्रवाई पर विचार किया जाए। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, IMA की शिकायत के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बताया है कि फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं हुई है। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को दी। फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर 19 अक्टूबर को जारी किया गया था। जिसमें सनी कहते हैं कि इंसान डॉक्टर को भगवान मानता है, उसके हाथों में अपनी जिंदगी सौंप देता है। अगर वो डॉक्टर विश्वासघात करेगा, तो वो बेचारा क्या करेगा? फिल्म में सनी देओल अपनी बेटी को खोने के बाद भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। दूसरे डायलॉग में सनी कहते हैं, “मामूली-सी बीमारी लेकर उनके पास जाता है, तो वो 5 लाख का बिल बनाते हैं, 25 टेस्ट करवाते हैं। खुद ऑर्गनाइजेशन यही करती आ रही है। वहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते, कमीशन लिखते हैं। यह सब हम लोग बर्दाश्त करते हैं, लेकिन कब तक?” फिल्म में सनी देओल के अलावा इसमें रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा और टीनू आनंद भी हैं। फिल्म की बाकी कास्ट में विर्ति वाघानी, जीशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी शामिल हैं।

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' विवादों में आई:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर जताई आपत्ति; सरकार को लिखा पत्र

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है। IMA ने फिल्म में मेडिकल सेक्टर में भ्रष्टाचार को आम बताने और डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर चिंता जताई है। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। IMA ने कहा कि फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट पूरे हेल्थकेयर सेक्टर में भ्रष्टाचार और अनैतिक कामों की गलत इमेज बना सकता है। IMA ने पत्र में कहा, “हम फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में मेडिकल प्रोफेशन को दिखाने को लेकर गंभीर चिंता जताते हैं। इसके प्रमोशनल कंटेंट में हेल्थकेयर सेक्टर में भ्रष्टाचार को आम बताने, मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हिंसा दिखाने और लोगों के भरोसे व कर्मचारियों की सुरक्षा पर संभावित असर को लेकर चिंता है।” एसोसिएशन ने आगे कहा, “डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारियों पर शारीरिक हमले दिखाने वाले दृश्य हिंसा को सामान्य बना सकते हैं। ऐसे हमले अगर वीरतापूर्ण या सही ठहराए गए काम की तरह दिखें, तो मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ दुश्मनी बढ़ सकती है।” IMA ने साफ किया कि वह भ्रष्टाचार, अनैतिक मेडिकल प्रैक्टिस या प्रोफेशनल गलती का समर्थन नहीं करता। उसके मुताबिक, किसी भी गलत काम पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। IMA ने सरकार से निष्पक्ष समीक्षा की मांग की IMA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से फिल्म के कंटेंट और मेडिकल प्रोफेशन के चित्रण की निष्पक्ष समीक्षा करने को कहा। एसोसिएशन ने फिल्म बनाने वालों से कथित गलत कामों को आम बताने और हेल्थकेयर कर्मचारियों पर हिंसा दिखाने वाले हिस्सों में उचित सुधार की मांग की। इसके अलावा, IMA ने सरकार से कहा कि अगर लागू कानून के तहत उचित हो, तो फिल्म पर रोक या दूसरी कार्रवाई पर विचार किया जाए। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, IMA की शिकायत के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बताया है कि फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं हुई है। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को दी। फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर 19 अक्टूबर को जारी किया गया था। जिसमें सनी कहते हैं कि इंसान डॉक्टर को भगवान मानता है, उसके हाथों में अपनी जिंदगी सौंप देता है। अगर वो डॉक्टर विश्वासघात करेगा, तो वो बेचारा क्या करेगा? फिल्म में सनी देओल अपनी बेटी को खोने के बाद भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। दूसरे डायलॉग में सनी कहते हैं, “मामूली-सी बीमारी लेकर उनके पास जाता है, तो वो 5 लाख का बिल बनाते हैं, 25 टेस्ट करवाते हैं। खुद ऑर्गनाइजेशन यही करती आ रही है। वहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते, कमीशन लिखते हैं। यह सब हम लोग बर्दाश्त करते हैं, लेकिन कब तक?” फिल्म में सनी देओल के अलावा इसमें रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा और टीनू आनंद भी हैं। फिल्म की बाकी कास्ट में विर्ति वाघानी, जीशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी शामिल हैं।

अजमेर दरगाह पहुंचे बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख:पत्नी जीनेलिया-बच्चों संग की जियारत, फैंस में सेल्फी लेने की होड़

अजमेर दरगाह पहुंचे बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख:पत्नी जीनेलिया-बच्चों संग की जियारत, फैंस में सेल्फी लेने की होड़

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख शुक्रवार को अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और बच्चों सहित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर जियारत कर दुआ मांगी। रितेश देशमुख के दरगाह पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। रितेश देशमुख और उनके परिवार ने पुलिस सुरक्षा के बीच दरगाह में जियारत की। इस दौरान खादिमों की ओर से उन्हें जियारत करवाई गई। जियारत के बाद उनकी दस्तारबंदी की गई और तबर्रुक भेंट किया गया। इसके बाद अभिनेता परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह से रवाना हो गए। फिल्मों की कामयाबी और देश में अमन-चैन की मांगी दुआ दरगाह में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने बॉलीवुड में कामयाबी, अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। साथ ही देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा कायम रहने की कामना की। ख्वाजा साहब की दरगाह में देश-विदेश से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी रहता है। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी भी यहां प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। प्रशंसकों में दिखा उत्साह रितेश देशमुख को अपने बीच देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए। कई लोग उनके साथ तस्वीर लेने और सेल्फी खिंचवाने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के चलते अभिनेता और उनके परिवार की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। (फोटो वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)

मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

रेटिंग: 3.5/5 ड्यूरेशन: लगभग 2 घंटे 20 मिनट। ‘धुरंधर’ के बाद अब भारत, पाकिस्तान और जासूसी की दुनिया पर एक और फिल्म आई है, लेकिन इस बार मामला गंभीर नहीं, मजेदार है। उड़ता तीर में एक पाकिस्तानी जासूस को देशभक्ति तो याद रहती है, बस यह भूल जाता है कि उसे किस देश के लिए देशभक्ति दिखानी है। इसके बाद शुरू होती है गलतियों की ऐसी कॉमेडी कि पूरा मिशन गड़बड़ा जाता है और दर्शकों के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। यहां दिमाग लगाने से ज्यादा पेट पकड़कर हंसने की गुंजाइश है। कहानी: भारत को बर्बाद करने आया जासूस, अपने ही मिशन का दुश्मन बन गया बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) और उसका दोस्त अशफाक (सुहैल नैय्यर) पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव हैं। दोनों भारत के खिलाफ साजिश रचने और देश को नुकसान पहुंचाने के मिशन पर यहां आते हैं। इसके लिए वे भारतीय काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड यानी CTS में घुसपैठ कर लेते हैं। बिलाल ऑफिसर विक्रांत बनता है, जबकि अशफाक ध्रुव की पहचान के साथ यूनिट में जगह बना लेता है। अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए बिलाल डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने वाली यामिनी (सारा अली खान) को अपने प्यार के जाल में फंसाता है, ताकि अपने मकसद के लिए उसका इस्तेमाल कर सके। लेकिन एक हादसे के बाद बिलाल कोमा में चला जाता है और उसकी याददाश्त चली जाती है। अब उसे याद ही नहीं रहता कि वह पाकिस्तानी जासूस है। वह खुद को भारतीय अफसर विक्रांत समझने लगता है और उसके ऊपर देशभक्ति का ऐसा जुनून सवार होता है कि वह भारत में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों को एक के बाद एक पकड़वाने लगता है। अब अशफाक की मुश्किल समझिए। उसे पता है कि बिलाल कौन है और दोनों किस मिशन पर भारत आए थे। वह अपने पाकिस्तानी आकाओं को हालात समझाने की कोशिश करता है, लेकिन बिलाल की हरकतों के सामने उसका कोई जोर नहीं चलता। बिलाल को लगता है कि वह देश की सेवा कर रहा है, जबकि अशफाक को अपने ही दोस्त की वजह से मिशन फेल होने का डर सता रहा है। वह न बिलाल को आसानी से रोक सकता है, न अपने आकाओं को संतुष्ट कर पा रहा है। इसी उधेड़बुन से फिल्म में कई मजेदार सिचुएशन पैदा होती हैं। एक्टिंग: आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग, राहुल बोस के एक्सप्रेशंस मजेदार आयुष्मान खुराना फिल्म की जान हैं। एक पाकिस्तानी जासूस का अपनी असली पहचान भूलकर भारतीय अफसर बन जाना कहानी का सबसे बड़ा कॉमिक पॉइंट है। आयुष्मान अपनी कॉमिक टाइमिंग, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज से इस कन्फ्यूजन को मजेदार बनाते हैं। वह पूरे आत्मविश्वास से देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, जबकि उन्हें पता ही नहीं कि असल में उनका मिशन क्या था। इस विरोधाभास से कई अच्छे सीन बनते हैं। सुहैल नैय्यर ने अशफाक के रूप में अच्छा साथ दिया है। उन्हें पता है कि बिलाल क्या कर रहा है, लेकिन वह उसे रोकने में नाकाम हैं। ऊपर से पाकिस्तानी आकाओं के सवालों का जवाब भी देना है। दोस्त की देशभक्ति और अपनी मजबूरी के बीच फंसे अशफाक के सीन कई बार हंसाते हैं। राहुल बोस CTS चीफ बर्मन के किरदार में खास तौर पर प्रभावित करते हैं। उनके पास ज्यादा डायलॉग नहीं हैं, लेकिन आंखों की हरकत, चेहरे के भाव और हालात पर उनके रिएक्शन कई बार जोरदार हंसी दिलाते हैं। कुछ सीन में उनका बिना कुछ बोले रिएक्ट करना ही काफी है। दिवंगत मुकुल देव आतंकियों के सरगना अजहर मकसूद के रूप में प्रभाव छोड़ते हैं। राम कपूर पाकिस्तानी आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी और गुलशन ग्रोवर मीर के किरदार में नजर आते हैं। दोनों अपने हिस्से का काम ठीक करते हैं। सारा अली खान की यामिनी कहानी के मिशन में अहम है, लेकिन उनके किरदार को और मजबूत स्पेस मिल सकता था। वहीं, रघुबीर यादव जैसे अनुभवी कलाकार का मौलाना के किरदार में और बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता था। डायरेक्शन: ‘धुरंधर’ से अलग, जासूसी की दुनिया में कॉमेडी आकाश कौशिक ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन भी किया है। आतंकवाद और जासूसी जैसे गंभीर विषय को कॉमेडी में बदलना आसान नहीं है। फिल्म का आइडिया दिलचस्प है। भारत को नुकसान पहुंचाने आया पाकिस्तानी ऑपरेटिव अपनी याददाश्त खोने के बाद भारत की सुरक्षा में जुट जाता है और अपने ही मिशन को नाकाम करने लगता है। जहां धुरंधर जैसी फिल्में जासूसी और आतंकवाद की दुनिया को गंभीर और तनावपूर्ण अंदाज में दिखाती हैं, वहीं उड़ता तीर उसी दुनिया को कॉमेडी के नजरिए से पेश करती है। पहले हाफ में यह आइडिया अच्छा काम करता है। बिलाल की देशभक्ति और अशफाक की मजबूरी से कई मजेदार सीन बनते हैं। हालांकि, दूसरे हाफ में फिल्म थ्रिल और ट्विस्ट की तरफ बढ़ती है। कुछ मोड़ पहले ही समझ आने लगते हैं और गंभीरता बढ़ने के साथ कॉमेडी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। फिल्म अगर आखिर तक पहले हाफ वाली मस्ती बनाए रखती, तो इसका असर और बेहतर हो सकता था। म्यूजिक: ‘चन्न’ है सुकून देने वाला सचिन जिगर का संगीत कुल मिलाकर अच्छा है। अरिजीत सिंह की आवाज में ‘चन्न’ रोमांटिक और सुकून देने वाला गाना है, जिसे फिल्म से अलग भी सुना जा सकता है। ‘जय हिंद’ ठीक है और आखिर के करीब आने वाला ‘चूज़े’ भी माहौल बनाता है। बाकी गाने भी अच्छे हैं, हालांकि एक दो जगह म्यूजिक कहानी की रफ्तार रोकता है। धर्मा के हिट गानों और खलनायक के बैकग्राउंड स्कोर का इस्तेमाल भी दिलचस्प है। फाइनल वर्डिक्ट: दिमाग नहीं, हंसी चलाइए! उड़ता तीर का पहला हाफ ज्यादा दमदार है। आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग, सुहैल की बेबसी और राहुल बोस के एक्सप्रेशंस कई जगह हंसाते हंसाते लोटपोट कर देते हैं। दूसरे हाफ में कहानी थोड़ी धीमी पड़ती है और ट्विस्ट बहुत चौंकाते नहीं, लेकिन फिल्म का कॉन्सेप्ट और कॉमेडी कई जगह मजा देते हैं। आकाश कौशिक की यह कोशिश आतंकवाद और जासूसी जैसे गंभीर विषय को हल्के फुल्के अंदाज में पेश करती है। धुरंधर की गंभीर स्पाई थ्रिलर वाली दुनिया से उलट, यहां पाकिस्तानी जासूस अपने ही मिशन का बंटाधार कर रहा है और उसका दोस्त अपने आकाओं को जवाब देते देते परेशान है। यही फिल्म का सबसे मजेदार पहलू है।

राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी फिल्म ‘अमलपट्टा’:पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर 12 नवंबर को होगी रिलीज़, कहानी तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई के इर्द-गिर्द

राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी फिल्म ‘अमलपट्टा’:पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर 12 नवंबर को होगी रिलीज़, कहानी तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई के इर्द-गिर्द

राजस्थान में अफीम तस्करी की दुनिया और उसमें वर्चस्व की लड़ाई अब बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसी पृष्ठभूमि पर बनी मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘अमलपट्टा’ 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी तस्करी के कारोबार में दबदबा कायम करने की जंग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर बताया जा रहा है। आरजे 27 प्रोडक्शन यूनिवर्सल के बैनर तले बनी इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर उदयपुर में लॉन्च किया गया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘A’ (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाण पत्र प्राप्त यह फिल्म अफीम की खेती, तस्करी के अवैध कारोबार, नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय सत्ता के बीच चलने वाले खेल को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। अफीम तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर होगी कहानी मूवी के डायरेक्टर सौरभ जैन ने बताया कि ​फिल्म की कहानी अफीम तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई और इसी बीच हुई एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरे इलाके के अपराध चक्र और आपसी टकराव को बेनकाब करती है। ब्रिक्स फिल्म शिखर सम्मेलन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 5 फिल्मों में चयन निर्माता आस्था वर्मा ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग महज 38 दिनों में मेवाड़ के वास्तविक स्थानीय लोकेशनों पर पूरी की गई है। हाल ही में मुंबई में आयोजित ब्रिक्स फिल्म शिखर सम्मेलन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच फिल्मों में भी इसका चयन हुआ था। मेवाड़ की मिट्टी से निकली एक गंभीर क्राइम-थ्रिलर का अनुभव देगी फिल्म ​सौरव चतुर्वेदी द्वारा लिखित इस फिल्म में स्थानीय मेवाड़ी भाषा और परिवेश की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए हिंदी संवादों का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के तकनीकी पक्षों में राहुल जैन ने छायांकन और संपादन की कमान संभाली है, जबकि गणपत सिंह भाटी ने साउंड रिकॉर्डिस्ट के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। यह फिल्म स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों की बड़ी भागीदारी के साथ मेवाड़ की मिट्टी से निकली एक गंभीर क्राइम-थ्रिलर का अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है।