ट्रम्प ने आर्मी के बाद नौसेना चीफ को बर्खास्त किया:ईरान जंग के बीच परमाणु विभाग के साइटिंस भी सस्पेंड, हनी ट्रैप में फंसे थे

अमेरिका में रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के भीतर लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले आर्मी चीफ को हटाया और अब नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को भी पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही परमाणु विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू हग को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है, जो कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंस गया था। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। फारस की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना सक्रिय है और इसी बीच शीर्ष स्तर पर लगातार बदलाव हो रहे हैं। रक्षा मंत्री से तालमेल नहीं बना सके पेंटागन की तरफ से छोटा सा बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हटाए जाने की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से फेलन और पेंटागन के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार मतभेद चल रहे थे। खासकर नौसेना के जहाज निर्माण कार्यक्रम, काम करने के तरीके और नेतृत्व को लेकर उनके और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच टकराव बढ़ता जा रहा था। दरअसल, अमेरिका अपनी नौसेना को मजबूत करने के लिए नए युद्धपोत, पनडुब्बियां और सपोर्ट जहाज तेजी से बनाना चाहता है। इसके लिए बड़े स्तर पर शिपबिल्डिंग सुधार शुरू किए गए थे, जैसे नए जहाजों के डिजाइन को तेज करना, निर्माण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना और प्राइवेट शिपयार्ड के साथ तालमेल बेहतर करना। इन योजनाओं में कई दिक्कतें आ रही थीं। जहाजों के बनने में देरी हो रही थी, कई प्रोजेक्ट तय समय से काफी पीछे चल रहे थे। लागत भी लगातार बढ़ रही थी, यानी बजट से ज्यादा खर्च हो रहा था। हेगसेथ का मानना था कि जरूरी सैन्य सुधारों को लागू करने में फेलन काफी धीमे हैं। ट्रम्प से सीधे संपर्क करने से भी नाराजगी बढ़ी वहीं, फेलन का सीधे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से संपर्क करना भी विवाद की वजह बना। दरअसल फेलन सीधे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से संपर्क कर रहे थे, जबकि आम तौर पर ऐसा नहीं किया जाता। अमेरिकी सेना में एक तय कमांड चेन होती है। यानी फैसले और जानकारी नीचे से ऊपर एक तय क्रम में जाती है। जैसे नौसेना के अधिकारी पहले अपने सीनियर को रिपोर्ट करते हैं, फिर रक्षा मंत्रालय के जरिए बात राष्ट्रपति तक पहुंचती है। लेकिन आरोप था कि फेलन ने इस तय व्यवस्था को नजरअंदाज करते हुए सीधे राष्ट्रपति से बात की या अपने मुद्दे रखे। इससे हेगसेथ नाराज हो गए थे। रैंडी जॉर्ज- समय से एक साल पहले जबरन निकाले गए अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को 2 अप्रैल को हटा दिया गया। रैंडी का पद साल 2027 में समाप्त होने वाला था। उनके जाने के बाद वाइस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल क्रिस्टोफर ला नेव कार्यवाहक आर्मी चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। ला नेव पहले हेगसेथ के सहायक रह चुके हैं। इस पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर कोई वजह नहीं दी गई है। पेंटागन ने सिर्फ इतना कहा कि वह रिटायर हो रहे हैं और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, जो संकेत मिलते हैं, उनसे लगता है कि यह फैसला व्यक्तिगत गलती की वजह से नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर हो रहे बदलाव का हिस्सा है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ अपने पद संभालने के बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटा या बदल चुके हैं। यानी सेना के टॉप लेवल पर नई टीम बनाई जा रही है। एक और बात यह है कि रैंडी जॉर्ज को पिछली सरकार के समय नियुक्त किया गया था। नई सरकार अक्सर अपने भरोसे के लोगों को लाना चाहती है, इसलिए पुराने अधिकारियों को हटाया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ के पद के लिए नामित किया था और 2023 में सीनेट ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। एंड्रयू हग का वीडियो वायरल, हटाए गए इसी बीच परमाणु विभाग से जुड़े अधिकारी एंड्रयू हग का मामला भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनका एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक रेस्टोरेंट में एक महिला को संवेदनशील जानकारी दे रहे थे। वीडियो में अमेरिका के न्यूक्लियर और केमिकल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जिक्र होने का दावा किया गया है। यह भी दावा किया गया कि अमेरिका के पास अभी भी नर्व एजेंट मौजूद हैं और एक अमेरिकी आर्मी केमिस्ट की मौत इनके संपर्क में आने से हुई। एंड्रयू हग का वायरल वीडियो… साथ ही ईरान को लेकर अमेरिकी योजनाओं का भी जिक्र बताया गया है, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हग ‘चीफ ऑफ केमिकल न्यूक्लियर श्योरिटी’ थे और न्यूक्लियर व केमिकल सेफ्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें जांच पूरी होने तक प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसके अलावा जनरल डेविड होडने और विलियम ग्रीन जूनियर जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटाया जा चुका है।
बैतूल में गैस सिलेंडर हादसे में युवक की मौत:पाइप लगाते समय भड़की थी आग, 90% झुलसा था; 10 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा

बैतूल के वैष्णवी नगर क्षेत्र में 14 अप्रैल को गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे 38 वर्षीय योगेश डांगे की मौत हो गई है। पाइप लगाते समय गैस रिसाव के बीच लाइटर जलाने से अचानक आग भड़क गई थी, जिससे युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। भोपाल में 10 दिन तक चले इलाज के बाद जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो परिजन उन्हें बैतूल वापस ले आए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, योगेश घर पर गैस सिलेंडर में पाइप लगा रहे थे। इसी दौरान पानी गर्म करने की तैयारी करते समय अचानक सिलेंडर से पाइप निकल गया। गैस का रिसाव होने लगा और जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से योगेश बुरी तरह झुलस गए थे। पड़ोसी महिला ने पानी डालकर बुझाई आग हादसे के वक्त योगेश को आग की लपटों से घिरा देख एक पड़ोसी महिला ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। महिला ने ही अन्य लोगों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 90% झुलस गए थे, भोपाल में चला 10 दिन इलाज घटना के बाद योगेश को पहले बैतूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, वे लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल में 10 दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें भोपाल से बैतूल वापस ले आए थे, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक योगेश डांगे मूल रूप से टिमरनी के निवासी थे। वे बैतूल में अकेले रहकर ऑनलाइन काम करते थे। योगेश अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनकी मां साईखेड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता किसान हैं।
राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर
छिंदवाड़ा में लोगों को काटने दौड़ी महिला, पानी देख भागी:3 महीने पहले कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक कराया; अब बिगड़ी हालत

छिंदवाड़ा के तामिया के अतरिया ग्राम टिपाखेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को तीन महीने पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था लेकिन समय पर सही इलाज न मिलने के कारण अब उसकी हालत गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का व्यवहार कुत्ते जैसा हो गया और वह लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। महिला के दामाद ने बताया कि टीपाखेड़ा निवासी पूरन उइके ने बताया कि उनकी सास जगवती (50) को जनवरी 2026 में कुत्ते ने काटा था। उस समय परिवार ने अस्पताल में इलाज कराने के बजाय गांव में झाड़-फूंक करवा ली। शुरुआती दिनों में महिला सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला में अजीब लक्षण दिखने लगे वह पानी देखकर डरने लगी और उससे दूर भागती थी। इसके साथ ही उसका व्यवहार कुत्तों जैसा हो गया। स्थिति तब गंभीर हो गई जब वह आसपास के लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत तामिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दिनेश पलास ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर की अपील डॉक्टर दिनेश पलास ने बताया कि कुत्ते के काटने के मामलों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन और उचित इलाज बेहद जरूरी है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। कुत्ते के काटने के बाद तुरंत घाव को साफ पानी और साबुन से धोना चाहिए और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जाकर टीकाकरण कराना चाहिए। झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है।
ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा:कहा- प्यार और जंग में सब जायज; एक्ट्रेस ने गवाह बनने की अर्जी दी थी

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से उन्हें फिर लेटर लिखा है। 21 अप्रैल को लिखे इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को बेबी बोम्मा और माय जैकी कहा। लेटर में उसने लिखा कि प्यार और जंग में सब जायज है और वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। सुकेश ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि तुम मेरी हो और मैं तुम्हारा हमेशा रहूंगा। उसने जैकलीन के लिए यह भी लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करता है और यह रिश्ता उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। लेटर के अंत में उसने JFS फॉरएवर लिखते हुए खुद को बेबी बॉय बताया। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में है सुकेश सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद है। सुकेश ने जेल से जैकलीन को अब तक एक दर्जन से अधिक लेटर भेजे हैं। वह लगभग हर खास मौके जैसे होली, ईस्टर, क्रिसमस, वैलेंटाइन डे, महिला दिवस और जन्मदिन पर लेटर लिखता रहा है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दिया है। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में होगी। इस केस में जैकलीन से कई बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है। केस रद्द करने की उनकी पिछली अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई थी। सुकेश पर क्या आरोप हैं? बता दें कि सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं… …………… जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:₹200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 17 अप्रैल 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
सुकेश ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा:कहा- प्यार और जंग में सब जायज; एक्ट्रेस ने गवाह बनने की अर्जी दी थी

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से उन्हें फिर लेटर लिखा है। 21 अप्रैल को लिखे इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को बेबी बोम्मा और माय जैकी कहा। लेटर में उसने लिखा कि प्यार और जंग में सब जायज है और वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। सुकेश ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि तुम मेरी हो और मैं तुम्हारा हमेशा रहूंगा। उसने जैकलीन के लिए यह भी लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करता है और यह रिश्ता उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। लेटर के अंत में उसने JFS फॉरएवर लिखते हुए खुद को बेबी बॉय बताया। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में है सुकेश सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद है। सुकेश ने जेल से जैकलीन को अब तक एक दर्जन से अधिक लेटर भेजे हैं। वह लगभग हर खास मौके जैसे होली, ईस्टर, क्रिसमस, वैलेंटाइन डे, महिला दिवस और जन्मदिन पर लेटर लिखता रहा है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दिया है। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में होगी। इस केस में जैकलीन से कई बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है। केस रद्द करने की उनकी पिछली अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई थी। सुकेश पर क्या आरोप हैं? बता दें कि सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं… …………… जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:₹200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 17 अप्रैल 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
टीकमगढ़ में 41.8 डिग्री पहुंचा तापमान:अगले तीन तक और बढ़ेगा, बच्चे दोपहर में घर लौट रहे

टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पड़ोसी जिलों में बढ़ती गर्मी के कारण नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, लेकिन टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। 41.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में और बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और शनिवार को 43 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा, शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और रविवार को 27 डिग्री रहने की संभावना है। दिन के साथ रात का तापमान बढ़ने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रहे स्कूल सागर जिले के कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं, टीकमगढ़ में स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे बच्चे गर्म हवाओं के बीच स्कूल से घर लौटते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
राइटर मधु किश्वर मामले में नया मोड:वीडियो वाले दंपति ने की इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस, 25 को बुलाया

फेमस राइटर मधु किश्वर मामले में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मिसलीडिंग वीडियो मामले में जो एफआईआर दर्ज की है उसमें दिखाई दे रहे दंपति ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। वहीं दूसरी ओर राइटर मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने पहला नोटिस दिल्ली में उसके घर देकर 22 अप्रैल को पुलिस स्टेशन 26 में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। इसके बाद मामले में फिर से चंडीगढ़ पुलिस ने दूसरा नोटिस राइटर मधु किश्वर को भेज दिया है और 25 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। अब देखते हैं कि 25 अप्रैल को भी राइटर मधु किश्वर पेश होती हैं या फिर नहीं। एफआईआर की कॉपी देने से इनकार राइटर मधु किश्वर ने कहा कि दूसरी बार एक और नोटिस लेकर आए पुलिसकर्मी चंडीगढ़ पुलिस के थे, जिनके साथ दिल्ली पुलिस का भी एक व्यक्ति शामिल था। मैं हैरान हूं कि इस टीम ने भी मुझे एफआईआर की कॉपी देने से इनकार कर दिया, लेकिन मुझसे 25 अप्रैल को चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन 26 में पेश होने की उम्मीद कर रहे हैं। मेरे सहायक ने हमारे बीच हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की है, जिसे मैं कुछ ही मिनटों में साझा करूंगा। जब मैंने इंस्पेक्टर से बार-बार पूछा कि मुझे एफआईआर की कॉपी क्यों नहीं दी जा रही, तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। दंपति ने की इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन चंडीगढ़ की एसएसपी कवंरदीप कौर ने कहा कि पुलिस स्टेशन 26 में जो राइटर मधु किश्वर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उस मामले में जो वीडियो में दंपति हैं, उन दोनों ने पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। साथ ही राइटर मधु किश्वर को 22 अप्रैल को नोटिस जारी कर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आईं, जिसके बाद उन्हें दूसरा नोटिस भेजकर फिर से बुलाया गया है। दरअसल, मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में 20 अप्रैल को ही एक शिकायत पर FIR दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। चंडीगढ़ पुलिस रात में दिल्ली पहुंची दिल्ली में मधु किश्वर के दफ्तर में उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच बात हुई। इस दौरान मधु किश्वर ने कहा कि न उनकी तरफ से कोई दुर्भावना थी और न दूसरी तरफ से। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से पूछा कि क्या वह स्थानीय पुलिस के साथ नहीं आए हैं? इस पर चंडीगढ़ से आई महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम साथ आई है। मधु किश्वर ने इस टीम को कानून का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के घर पर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस न तो आ सकती है और न ही उन्हें अरेस्ट कर सकती है। उन्होंने इस मुद्दे पर पुलिस टीम के सीनियर अधिकारी से भी बात की तो उसने बताया कि ये टीम चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में सिर्फ नोटिस देने आई है। इस पर उन्होंने कहा कि कानून का पालन करते हुए दिन में आना चाहिए। मधु किश्वर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने शालीनता और शिष्टाचार बनाए रखा। जैसे ही उन्हें एफआईआर की कॉपी मिलेगी, वह चंडीगढ़ में दर्ज इस केस में शामिल होंगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला भ्रामक पोस्ट-क्लिप शेयर की जा रही: दरअसल, 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी का बताकर एक फर्जी और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसे लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने लेखिका मधु किश्वर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की एक टीम देर रात उनको नोटिस देने पहुंची थी। यह मामला सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। SHO बोले- राइटर पर शेयर करने का आरोपः सेक्टर 19 चंडीगढ़ की SHO सरिता रॉय ने कहा कि 19 अप्रैल को सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है। यह एक वीडियो से जुड़ी है जिसे एक्स पर पोस्ट किया गया था। मधु किश्वर पर इसे रीपोस्ट करने का आरोप है। हम उन्हें 35.3 BNSS का नोटिस देने आए थे। उन्हें पुलिस स्टेशन में पेश होने का नोटिस दिया गया है। अश्लील शब्द यूज किए, नुकसान पहुंचाने का मकसद: शिकायतकर्ता के अनुसार, यह सब जानबूझकर किया गया, जिसमें अश्लील शब्दों का उपयोग करते हुए झूठे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार किए गए हैं। आरोप है कि संबंधित लोगों को यह जानकारी थी या उन्हें विश्वास करने का पर्याप्त कारण था। उनका उद्देश्य किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
तमिलनाडु चुनाव: कई बूथों पर वोटों में गड़बड़ी, वोटिंग शुरू होने में देरी, जानें ताजा हालात

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: 234 सामूहिक वाली तमिल विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हालाँकि, कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग खंड (ईवीएम) में तकनीकी मनोरंजन देखने को मिला है, जिसके कारण मतदान में देरी होने लगी। वीवीपैट में फिल्में आने से वोट में देरी हुई कई बूथों पर वोटिंग की याचिका के बाद चुनाव अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाए, फिर बिना किसी वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। ख़तरनाक समस्याओं के बावजूद पूरे राज्य में बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में हिस्सेदारी देखने को मिली। इस बीच, नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू ने तिरुची के थिलाई नगर में एक मतदान केंद्र पर प्रतीक्षा करते हुए देखा, क्योंकि वीवीपैट में आई गतिविधियों के कारण मतदान कुछ समय के लिए रुका हुआ था। सभी फ़र्ज़ी वोट नीचे दिए गए हैं अन्य बूथों पर अप्रचलित रूप से सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मायालापुर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने अपना वोट डाला। उन्होंने चुनाव आयोग के पदाधिकारियों की भी सराहना की। तमिलसाई सुंदरराजन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग के नतीजे बहुत अच्छे हैं। तमिल के तंजावुर में भी वोटिंग प्रक्रिया जारी है। तमिलनाडु के मंत्री और स्कूल के उम्मीदवार गोवी चेझियान ने तंजावुर में चोपालम स्थित सरकारी स्कूल माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यह भी पढ़ें: बंगाल ने शुरुआती घंटों में ही तय किया बड़ा फैसला, जानें 9 बजे तक के आंकड़े से मुख्य मत? भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुंदर और अभिनेता-फिल्म निर्माता सुंदर सी. ने भी अपना वोट डाला. शुरुआती वोटरों में मशहूर अभिनेता अजीत कुमार भी शामिल थे. केंद्रीय राज्य मंत्री और सनातनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने कोयम्बेडु क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। एल. मुरुगन ने कहा, ‘अपनी लोकतांत्रिक मित्रता को पूरा किया जाना चाहिए। सभी लेक को आगे आना चाहिए और इस चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।’ उलुंदुरपेट्टई विधानसभा में 375 मतदान केंद्र बनाये गये हैं कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट्टई विधानसभा क्षेत्र में कुल 375 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और वहां अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, कन्याकुमारी में मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग अपना वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के बड़े पैमाने पर काम किए गए। वोटिंग पर पीने के पानी और व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। एआईएडीएमके के जनरल एडप्पाडी के। पलानीस्वामी ने अपने परिवार के साथ सेलम के सिलुवम्पलयम पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में एक पोलिंग बूथ बनाकर अपना वोट डाला। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मोदी पर मोदी की बड़ी सहमति, फिर दी सफाई, भड़की बीजेपी बोली- मांगो माफ़ी
तिलक नगर में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी:हिंदूवादियो ने रोका, हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, तीन के खिलाफ एफआईआर

इंदौर के तिलक नगर इलाके में बुधवार को मवेशियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी को रोककर तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक लोडिंग वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने वाहन का पीछा कर उसे रोका। जांच करने पर गाड़ी के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे मिले। गाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर और उसके साथियों से मवेशियों के परिवहन से जुड़े दस्तावेज और बिल मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मेडिकल और बिल भी नहीं मिला, तीन पर केस दर्ज पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता वीरेन्द्र सक्सेना की सूचना पर पवन (निवासी बड़ी ग्वालटोली), राज (निवासी कनाड़िया) और चेतन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये तीनों गाड़ी में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास मवेशियों का कोई वैध बिल या मेडिकल दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में भी वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। कार्रवाई के बाद सभी मवेशियों को नगर निगम के कांजी हाउस (कोदवाड़ा विभाग) को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







