Tuesday, 06 Oct 2026 | 07:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

खाने से पहले आम को पानी में क्यों भिगोना चाहिए? यहां जानें इसके पीछे का कारण

authorimg

Last Updated:April 19, 2026, 12:41 IST गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे खाने से पहले पानी में भिगोना क्यों जरूरी माना जाता है? दरअसल, इसके पीछे कई वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण छिपे हुए हैं, जो आपकी सेहत से जुड़े हैं. Mango जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, ‘फलों का राजा’ आम बाज़ारों में हर जगह नज़र आने लगता है. छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई आम के स्वाद का दीवाना हो जाता है. हालांकि, डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि सिर्फ़ स्वाद की चाह में बिना सोचे-समझे आम खाने से सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में आम खाने के फ़ायदों और उससे जुड़ी ज़रूरी सावधानियों के बारे में कुछ अहम बातें बताई हैं. आम तौर पर, गर्मियों के मौसम में जो फल प्राकृतिक रूप से उगते हैं, वे हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. आम में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है; ये न सिर्फ़ गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को ज़रूरी हाइड्रेशन भी देते हैं। इससे यह पक्का होता है कि शरीर में पानी की कमी न हो. आम में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. यह आम तौर पर माना जाता है कि आम शरीर के लिए बहुत ही बढ़िया होते हैं. कोई भी चीज़ सेहत के लिए तभी फ़ायदेमंद होती है, जब उसे सीमित मात्रा में खाया जाए। आम खाने से सेहत को कई फ़ायदे होते हैं, लेकिन, अगर इन्हें ज़्यादा मात्रा में खाया जाए, तो ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं. खास तौर पर, ज़्यादा आम खाने से शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है, जिससे चेहरे और शरीर पर मुहासे या रैशेज़ निकल सकते हैं. इसके अलावा, तय सीमा से ज़्यादा आम खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे दस्त या पेट से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं. छोटे बच्चों को आम बहुत पसंद होता है. वे जितने भी आम मिलें, सब खा लेते हैं. लेकिन माता-पिता को उनके मामले में सावधान रहना चाहिए. कई बच्चे आम को छिलके समेत ही खा लेते हैं. यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. आम के छिलके में कुछ केमिकल्स या स्राव होते हैं, जो त्वचा पर लगने से खुजली हो सकती है. इसलिए आम को अच्छे से धोकर, छिलका निकालकर और टुकड़ों में काटकर देना सबसे अच्छा है. बच्चों का शरीर बहुत संवेदनशील होता है. इसलिए उन्हें एक से ज्यादा आम न दें. अगर आमों का सेवन सही तरीके से और सीमित मात्रा में किया जाए, तो वे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. हालांकि, अगर  स्वाद के चक्कर में इनका अत्यधिक सेवन कर लिया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है. About the Author Rajvant Prajapati With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 19, 2026, 12:39 IST

शादी से लौट रहे 3 युवक हादसे का शिकार:छिंदवाड़ा में बाइक का एक्सीडेंट; 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

शादी से लौट रहे 3 युवक हादसे का शिकार:छिंदवाड़ा में बाइक का एक्सीडेंट; 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिंडई डबीर पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। वर्तमान में इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर घायलों का अमरवाड़ा अस्पताल में इलाज जारी है। सड़क किनारे पड़े मिले युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद सड़क किनारे बाइक गिरी हुई नजर आई। इसके साथ ही तीनों युवक आसपास बेसुध पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवकों की शिनाख्त जारी, हादसे का कारण अज्ञात पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक और घायल युवकों की पहचान की जा रही है। यह हादसा किन कारणों से और कैसे हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सिंगोड़ी पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

दमोह में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट का:एक पक्ष ने गुरु की हत्या की धमकी देने का आरोप

दमोह में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट का:एक पक्ष ने गुरु की हत्या की धमकी देने का आरोप

दमोह में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। शनिवार रात एक पक्ष की खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह किन्नरों ने उनके साथ मारपीट की और उनके गुरु की हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलवारी मोहल्ला निवासी खुशी किन्नर ने बताया कि वह दमोह शहर में शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर गुड़िया नायक उनसे प्रतिदिन एक लाख रुपये की मांग करती है। खुशी किन्नर के अनुसार, शनिवार रात आशा, जोया, शब्बो और मीना किन्नर सहित गुड़िया नायक उनके घर में घुस आए। उन्होंने खुशी के साथ मारपीट की, उनके बाल काट दिए और पेट में चाकू मारने का प्रयास भी किया। विवाद के बाद सभी आरोपी किन्नर मौके से फरार हो गए। घायल खुशी किन्नर ने अपने हटा स्थित गुरु पिंकी नायक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। खुशी किन्नर ने बताया कि गुड़िया नायक ने धमकी दी है कि वे उनके हटा वाले गुरु पिंकी की हत्या कर देंगे और सांप्रदायिक हिंसा फैलाएंगे। खुशी किन्नर ने पुलिस से मारपीट करने वाले सभी किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। खुशी का कहना है कि यदि उसे और उसके गुरु पिंकी नायक को कुछ होता है तो उसके जवाबदार यह सभी किन्नर रहेंगे। हटा से दमोह पहुंचे किन्नर पिंकी नायक ने बताया की खुशी हमारी चेला है। वह दमोह में बहार गुरु के पास रहती है और लोगों के घरों में खुशी के मौके पर जाकर पैसे मांगती है। गुड़िया व अन्य किन्नर इसे बहला फैसला कर अपने साथ ले आए और इसके साथ मारपीट की गई। कई दिनों से मुझे करने की धमकी दी जा रही है। क्योंकि सागर में जो किरण गुरु किन्नर का विवाद चल रहा है मैं उनके पक्ष में हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगी। यह बात गुड़िया किन्नर और अन्य लोगों को अच्छी नहीं लग रही। इसलिए वह मेरी हत्या करने की बात कह रहे हैं और मेरे चेले खुशी को इन्होंने बुरी तरह मारा है। इसलिए हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- ‌सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे

न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- ‌सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए फैंस स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस दौरान फैंस ने कहा कि आज सरपंच साहब सरपंच श्रेयस अय्यर 70-80 रन बनाएंगे। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। मैच देखने के लिए पहुंच रहे फैंस के PHOTOS… मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि 1990 के दशक में कश्मीर में उग्रवाद के दौरान उनके नाना को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों की मदद के चलते उनकी जान बच गई थी। समय ने ‘दॉस्टकास्ट’ यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कश्मीर में उग्रवाद और कश्मीरी पंडितों के पलायन के प्रभाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को भी रातोंरात कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कॉमेडियन ने बताया, उनके नाना सोमनाथ कौल एक जाने-माने डॉक्टर थे और उनका नाम आतंकियों की हिट लिस्ट में था। उन्हें जान से मारने के लिए चिट्ठी जारी की गई थी। चिट्ठी में लिखा गया था- ‘यहां से चले जाओ, नहीं तो कल जान ले लेंगे।’ इस घटना के बाद समय का परिवार बहुत डर गया था। हालांकि, समय ने यह भी बताया कि उनके नाना की इलाके में बहुत इज्जत थी। वो कई लोगों का मुफ्त इलाज करते थे, इसलिए लोग उन्हें बहुत मानते थे। इसलिए वहां के कश्मीरी मुसलमानों ने उनके नाना को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने आतंकियों को कहा था कि वह उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन आतंकवादियों ने समय के परिवार को तुरंत कश्मीर छोड़ने के लिए कहा। जिसके बाद रातों-रात सबने अपना सामान एक वैन में रखा और घर छोड़ दिया। उन्होंने अपने बचपन पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने उनकी पहचान और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी आज भी कश्मीर जाने में डर महसूस करती है। रैना ने यह भी बताया कि उनकी मां जब कई साल बाद कश्मीर गईं, तो वहां की बदली परिस्थितियां देखकर इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।

गर्मियों में बादाम खाने चाहिए या नहीं? अधिकतर लोगों के मन में होता है यह सवाल, एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब

authorimg

Last Updated:April 19, 2026, 10:31 IST Almonds in Summer: बादाम की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से लोग इसे गर्मी के मौसम में अवॉइड करते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि गर्मियों में बादाम खाना सुरक्षित है, लेकिन सही मात्रा और तरीके का ध्यान रखना जरूरी है. भीगे हुए बादाम सीमित मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और गर्मी का असर भी कम होता है. गर्मियों में रातभर पानी में भिगोकर बादाम का सेवन किया जा सकता है. Right Way to Eat Almonds in Summer: गर्मी के मौसम में लोगों का मन ठंडी चीजें खाने का करता है. सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग खानपान में काफी बदलाव कर लेते हैं. माना जाता है कि गर्मियों में उन फूड्स को अवॉइड करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म होती है. ऐसी चीजों का सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है. ड्राई फ्रूट्स के शौकीन लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या गर्मी में बादाम खाना सही है? लोगों को लगता है कि बादाम गर्म तासीर वाला होता है, इसलिए इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में भी बादाम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका तरीका सही होना चाहिए. ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन करने से नुकसान हो सकता है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बादाम सेहत के लिए एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और दिमाग को तेज रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में भी शरीर को इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इस वजह से गर्मी के मौसम में भी बादाम खा सकते हैं. हालांकि गर्मियों में बादाम खाने का तरीका बदलना जरूरी होता है. सूखे बादाम खाने के बजाय उन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छिलका हटाकर खाना बेहतर होता है. भिगोने से बादाम की गर्म तासीर कम हो जाती है और यह पचने में भी आसान हो जाता है. इससे शरीर में गर्मी बढ़ने की आशंका कम रहती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन ने बताया कि गर्मी में बादाम की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. गर्मियों में रोज 4 से 6 भीगे हुए बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए संतुलन बनाए रखना ही सबसे जरूरी है. अगर आप बादाम को ठंडे फूड्स जैसे दूध, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाएंगे, तो इसका असर और भी संतुलित हो जाता है. यह शरीर को ठंडक बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही जरूरी पोषण भी देता है. खासकर बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर हो सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में बादाम खाना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में लेना चाहिए. बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और कई फायदे मिलते हैं. हर मौसम में बादाम का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें. सही जानकारी और संतुलित आहार के साथ आप हर मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 19, 2026, 10:31 IST

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर के नंदबाग इलाके में शनिवार रात फर्नीचर कारीगर के साथ लूट की वारदात हुई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 4-5 बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र शर्मा (34) रात करीब 10 बजे नंदबाग कचरा प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा। तभी 4-5 बदमाश मदद के बहाने पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मार दिया और जेब से करीब 8 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित घटना के बाद धर्मेंद्र करीब एक घंटे तक मौके पर घायल पड़ा रहा। होश आने पर वह अनमोल नर्सिंग होम पहुंचा, जहां से परिजनों को सूचना दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि वह बाणगंगा में अपनी बहन के घर थी। पति उसे लेने जा रहे थे। धर्मेंद्र फर्नीचर का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना तिलक नगर के स्कीम नंबर 140 में एक युवक से मोबाइल झपटमारी की घटना हुई। कमल भंडारी सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाश ने बाइक से आकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या:नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं, कार में आए हमलावर, 10 गोलियां मारीं

इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या:नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं, कार में आए हमलावर, 10 गोलियां मारीं

इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल का ही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं जानकारी के अनुसार, राजिंदर सिंह (48) कोवो में रहता है, उनके तीन बच्चे हैं, जबकि गुरमीत सिंह (48) अग्नाडेल्लो-क्रीमोना में रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी। दोनों सेवादार गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने 10 गोलियां चलाई इस दौरान एक तीसरा व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 10 गोलियां चलाई । इसके बाद हमलावर मौके से कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। नगर कीर्तन कैंसिल हुआ घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। गुरुद्वारा के पास वैशाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन होना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। ***************** ये खबर भी पढ़ें: कनाडा की क्रिकेट में लॉरेंस गैंग की एंट्री:गुरदासपुर के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन बनाने का डाला प्रेशर, प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी कनाडा के क्राइम ब्यूरो (CBC) ने अपनी रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को लेकर कई खुलासे किए। 17 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि है कि गैंग कनाडा की क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी दे रही है। इसका कारण पंजाबी मूल के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन न बनाना है। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन:दिल्ली में ली आखिरी सांस; राज्यसभा के रह चुके सांसद; गुरदासपुर में हुआ था जन्म

पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन:दिल्ली में ली आखिरी सांस; राज्यसभा के रह चुके सांसद; गुरदासपुर में हुआ था जन्म

सीनियर भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार बलबीर पुंज का देहांत हो गया है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। हालांकि वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। अक्सर पंजाब आते रहते थे। उनकी रचनाएं कई मैगजीन व न्यूज पेपर में प्रकाशित होती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शोक जताया है। पंजाब भाजपा प्रभारी भी रहे बलबीर पुंज का जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वर्ष 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। वह कई पदों पर रहे। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 वर्षों तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेशके प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। अयोध्या से संवाद’ पुस्तक भी लिखी ‘अयोध्या से संवाद’ उनकी सबसे चर्चित किताबों में से एक है। इस पुस्तक में उन्होंने अयोध्या विवाद के इतिहास को सरल तरीके से समझाया है। साथ ही उन्होंने यह बताया है कि भारत को अपनी सोच और नजरिए को औपनिवेशिक प्रभाव (विदेशी शासन की मानसिकता) से बाहर निकालकर अपनी असली पहचान को समझने की जरूरत है।

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटिड पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ASI ने यह शिकायत देकर केस कराया थाना डिवीजन नंबर 8 के जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत में लिखवाया है कि 18 अप्रैल 2026 को वह पुलिस टीम के साथ फव्वारा चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवती ने अपने साथी के साथ एलिवेटेड पुल पर होटल पार्क प्लाजा के सामने सड़क पर वीडियो बनाई है। इसका तुरंत संज्ञान लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल रील की जांच की गई। इस रील को कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी आपत्तिजनक बताकर शेयर किया था। इसके बाद युवती और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। ASI परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। युवती के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उससे युवती का पता लगाने में पुलिस की साइबर और टेक टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। दोनों वायरल वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि, वह अब तक 255 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। उसके प्रोफाइल बायो में उसने लिखा है- डोंट बी ए वुमन दैट नीड्स ए मैन…बी ए वुमन ए मैन नीड्स (वह महिला मत बनो जिसे एक पुरुष की जरूर है, वह महिला बनो जिसकी पुरुष को जरूरत हो)। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट कर रखे हैं। वहीं, कुछ वीडियो में वह हुक्का पीते हुए भी नजर आई है।