Wednesday, 07 Oct 2026 | 07:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज:SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं अपराधी हूं?

पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज:SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं अपराधी हूं?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि वे अपनी याचिका असम की अदालत में दाखिल करें। सुनवाई के दौरान खेड़ा ने कहा- असम की अदालतें बंद हैं, इसलिए उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए। क्या मैं कोई अपराधी हूं, जो मुझे इतनी राहत भी नहीं मिल सकती? जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने यह मांग ठुकरा दी। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा को लेकर दिए गए आरोपों से जुड़ा है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि उनके पास एक से ज्यादा पासपोर्ट और विदेश में संपत्तियां हैं, जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। इसके दो दिन बाद असम पुलिस ने दिल्ली में उनके घर पर तलाशी ली, हालांकि उस समय खेड़ा हैदराबाद में थे। पुलिस कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई खेड़ा पर कोर्ट में गलत डाक्यूमेंट देने का आरोप सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल तुषार मेहता ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के आगे और पीछे अलग-अलग जानकारी और नंबर थे। इसे फोरम शॉपिंग बताया। इस पर खेड़ा की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि याचिका जल्दबाजी में दाखिल हुई थी, इसलिए गलत दस्तावेज लग गया था। इसे बाद में ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह जालसाजी नहीं बल्कि गलती थी और मामला मूल रूप से मानहानि का है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेजों में गड़बड़ी को गंभीर माना और जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि खेड़ा असम की अदालत में जाकर अपनी बात रखें। तलंगाना कोर्ट से मिली थी अग्रिम जमानत इससे पहले 10 अप्रैल को तेलंगाना हाईकोर्ट ने खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, ताकि वे असम की अदालत में जा सकें। असम सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। अब समझें पूरा मामला… 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए 6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया हिमंता ने दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं।

फेसबुक पर प्रेमिका संग फोटो पोस्ट, फिर लगाई फांसी:राजगढ़ में पेड़ पर गमछे से लटका मिला शव; युवक 6 महीने के बेटे का पिता

फेसबुक पर प्रेमिका संग फोटो पोस्ट, फिर लगाई फांसी:राजगढ़ में पेड़ पर गमछे से लटका मिला शव; युवक 6 महीने के बेटे का पिता

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार खेड़खेड़ा गांव के युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ पुरानी तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं। इसके बाद युवक ने गमछे से फंदा बनाकर पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद करीब ढाई घंटे में ही उसकी मौत की खबर सामने आ गई। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके देखा दरअसल, खेड़खेड़ा निवासी रामबाबू तंवर (25) का शव शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। सुबह-सुबह खेत की ओर निकले ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल भोजपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भेजा गया। सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नाम न बताने की शर्त पर मृतक के करीबी दोस्त ने बताया कि रामबाबू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका के साथ फोटो स्टेटस पर लगाई थी। घटना से एक दिन पहले गांव में शादी समारोह था। रामबाबू भी उसमें शामिल हुआ था। परिवार और गांव वालों के मुताबिक, वह पूरी तरह सामान्य नजर आ रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। चार साल पहले हुई थी शादी 6 महीने का एक बेटा भी रामबाबू की शादी करीब चार साल पहले गादिया लोहार समाज में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और छह महीने का एक मासूम बेटा है। फिलहाल प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग को इसका कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: 19 पर हत्या से जुड़े मामले की जानकारी… जानें पश्चिम बंगाल के पहले चरण में कितने करोड़पति

पश्चिम बंगाल चुनाव: 19 पर हत्या से जुड़े मामले की जानकारी... जानें पश्चिम बंगाल के पहले चरण में कितने करोड़पति

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सभी आश्रमों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को है, इससे पहले एक इंटरव्यू वाली रिपोर्ट सामने आई है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) के अनुसार पहले चरण में उतरने वाले प्रतियोगी में लगभग हर 4 साल में एक पर आपराधिक मामला दर्ज है। इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लगभग हर पांचवां उम्मीदवार करोड़पति है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 1475 बदमाशों में 23 प्रतिशत (345) बदमाशों के मुताबिक ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 20 प्रतिशत (294) पर तो गंभीर मामले दर्ज हैं. हत्‍या के प्रयास के मामले में 100 से अधिक लाभार्थी दर्ज हैं। 6 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिन पर ऊपर अपवित्रता के आरोप हैं। 19 पर हत्या से जुड़ा मामला रिपोर्ट में सबसे डेट्स वाली बात ये है कि 19 कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या से जुड़े मामले हैं। 105 पर हत्या के प्रयास का आरोप है. 98 दावेदार ऐसे हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज करते हैं। प्रमुखों में सबसे बड़ा मामला भाजपा के ऊपर है। उन्होंने 152 में से 106 में इन मामलों की जानकारी दी है. इस सूची में कांग्रेस के 63, सीपीएम के 43 और कांग्रेस के 39 उम्मीदवार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव से पहले EC सख्त! बर्नोल-बोरोलीन का ज़िक्र क्या कहा जानिए गंभीर आरोप की बात करें तो बीजेपी के 63 प्रतिशत, सीपीएम के 37 प्रतिशत, औद्योगिक के 32 और कांग्रेस के 22 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट में 66 रेज़्यूमे को ‘रेड इलैक्ट्रोनिक क्षेत्र’ के बारे में बताया गया है। ये वो इलाका है, जहां 3 या उससे ज्यादा लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभ्यर्थी कितने करोड़पति? पहले चरण में 309 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। ऑलवेज की एवरेज प्रॉपर्टी 1.34 करोड़ रुपये आंकी गई है। पार्टी को देखें तो लैंडस्केप एवरेज प्रॉपर्टी में सबसे आगे है। उनकी एबेज प्रॉपर्टी 5.70 करोड़ रुपये है। 2.57 करोड़ के साथ बीजेपी दूसरे और 2.06 करोड़ रुपये के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जमीन के 72 फीसदी, भारतीय जनता पार्टी के 47 फीसदी, सीपीएम के 24 और कांग्रेस के 33 फीसदी दावेदार हैं, संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह भी पढ़ें- ‘दीदी को बयान का समय’, अमित शाह की ममता सरकार पर हमले, घुसपैठ और सीमा बाड़ लगाने को लेकर लेकर आए ये बड़े वादे सबसे अमीर और सबसे गरीब आंध्र के जाकिर हुसैन सबसे अमीर दावेदार हैं, कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। सबसे गरीब उम्मीदवार रुबिया बटम (500 रुपये) है, जिसके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। इनमें सुश्रता सारेन (700 रुपए) और जशोदा बर्मन भी शामिल हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)भारतीय जनता पार्टी(टी)टीएमसी(टी)कांग्रेस(टी)डब्ल्यूबी चुनाव 2026(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 तारीख(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव बीजेपी उम्मीदवार(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव बीजेपी उम्मीदवार(टी)टीएमसी उम्मीदवार(टी)पश्चिम बंगाल कांग्रेस उम्मीदवार

गाडरवारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, VIDEO:वाहन जलकर खाक, फायर बिग्रेड टीम ने मुश्किल से पाया काबू

गाडरवारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, VIDEO:वाहन जलकर खाक, फायर बिग्रेड टीम ने मुश्किल से पाया काबू

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से बस को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फुटवियर ब्रांड के नाम में जुड़ा ‘एआई’, शेयर उछले 582%:सिलिकॉन वैली का स्टेटस सिंबल रहा ऑलबर्ड्स ब्रांड अब ‘जीपीयू’ के कारोबार में उतरा

फुटवियर ब्रांड के नाम में जुड़ा ‘एआई’, शेयर उछले 582%:सिलिकॉन वैली का स्टेटस सिंबल रहा ऑलबर्ड्स ब्रांड अब ‘जीपीयू’ के कारोबार में उतरा

कभी दुनिया के सबसे आरामदायक और ‘इको-फ्रेंडली’ जूते बनाने वाली कंपनी ऑलबर्ड्स ने बुधवार को कॉरपोरेट जगत का सबसे चौंकाने वाला ‘यू-टर्न’ लिया। कंपनी अपने जूतों के बिजनेस समेटेगी और एआई चिप बनाने के काम में उतरेगी। इस घोषणा के बाद वॉल स्ट्रीट पर कंपनी के शेयरों में 582% से अधिक की ऐतिहासिक उछाल देखी गई। नवंबर 2021 के बाद से ऑलबर्ड्स का शेयर लगातार दबाव में था। लेकिन बुधवार को जैसे ही कंपनी ने ‘जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर’ में उतरने का ऐलान किया, इसके शेयर रॉकेट की तरह चढ़े। मंगलवार की क्लोजिंग (2.5 डॉलर) के मुकाबले यह शेयर 14.5 डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, उछाल के बावजूद कंपनी की मार्केट वैल्यू 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,397 करोड़ रुपए) से कम है, जो कभी 4 अरब डॉलर (37,245 करोड़ रुपए) थी। पर 2021 की लिस्टिंग के मुकाबले इसकी वैल्यू अब भी 90% कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलबर्ड्स अब ‘न्यूबर्ड एआई’ के नाम से अपनी नई पहचान बनाएगी। कंपनी ने हाल ही में अपने फुटवियर एसेट्स और ब्रांडिंग को महज 39 मिलियन डॉलर में ‘अमेरिकन एक्सचेंज ग्रुप’ को बेच दिया। अब कंपनी गुप्त निवेशक के साथ 5 करोड़ डॉलर (करीब 465 करोड़ रुपए) का सौदा करके ‘हाई-परफॉरमेंस जीपीयू एसेट्स’ खरीदेगी। यानी जो कंपनी कभी ऊन से बने टिकाऊ जूते बेचती थी, अब वह टेक स्टार्टअप को कंप्यूटिंग पावर किराए पर देने का काम करेगी। ऑलबर्ड्स की पहचान ऊन से बने इको-फ्रेंडली जूतों से थी ऑलबर्ड्स की पहचान दुनिया भर में ऊन से बने इको-फ्रेंडली जूतों और ‘बी कॉर्प’ सर्टिफिकेशन (पर्यावरण मानकों वाली कंपनी) से थी। लेकिन एआई डेटा सेंटर्स चलाने में भारी बिजली व पानी की खपत होती है। इसीलिए कंपनी ने चार्टर से ‘पर्यावरण संरक्षण’ व ‘पब्लिक बेनिफिट’ जैसे शब्दों को हटाने का फैसला किया है। अगले माह शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी। रिटेल एनालिस्ट हिथा हर्जोग का कहना है कि सिर्फ नाम में एआई जोड़ने से शेयर का इतना उछलना इसे एक ‘मीम स्टॉक’ जैसा बनाता है। अभी तक कंपनी ने कोई एआई उत्पाद या कमाई नहीं दिखाई है। बराक ओबामा की पहली पसंद थे कभी ये जूते 2014 में शुरू हुई ऑलबर्ड्स एक समय सिलिकॉन वैली के टेक वर्कर्स और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहली पसंद थी। विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी का नया तरीका बिजनेस बदलाव से ज्यादा उसे खत्म करने का तरीका है। जब भी कोई कंपनी डूबने लगती है, वह नई तकनीक का सहारा लेती है। 2017 में सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली ‘लॉन्ग आइलैंड आइस्ड टी’ ने नाम बदलकर ‘लॉन्ग ब्लॉकचेन’ रखा था, जिससे शेयर 380% उछले थे। बाद में कंपनी डीलिस्ट हुई और इनसाइडर ट्रेडिंग की बात सामने आई।

सेहत के लिये ताजे फ्रूट या जूस क्या है ज्यादा बेहतर? जानिये दोनों में अंतर

अब उदयपुर में भी दिखेंगे जिराफ! सज्जनगढ़ पार्क में शुरू हुई नई सफारी

आजकल सेहत को लेकर लोग काफी ज्यादा सजग हो गए हैं और इसी वजह से “फल खाएं या जूस पिएं?” यह सवाल अक्सर ज्यादातर लोगों के मन में उठता है. दोनों ही फलों से बने होते हैं और पोषण देते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज़ से दोनों के फायदे और फर्क समझना ज़रूरी है. आइए विस्तार से जानते हैं कि ताजे फल बेहतर हैं या उनका बना हुआ जूस. ताजे फल: सेहत का संपूर्ण पैकेजताजे फल प्राकृतिक रूप में होते हैं और इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ताजे फल खाने के फायदे:फलों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है और कब्ज से बचाता है.फाइबर ब्लड शुगर को धीरे‑धीरे बढ़ने देता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है.फल खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है.चबाने की प्रक्रिया से दिमाग को तृप्ति का संदेश मिलता है, ओवरईटिंग नहीं होती.विटामिन C, A, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पूरी मात्रा में मिलते हैं. यानी ताजे फल शरीर को संतुलित पोषण देते हैं और लंबे समय तक फायदा पहुंचाते हैं. फ्रूट जूस: तुरंत ऊर्जा लेकिन कुछ सीमाएंफ्रूट जूस खासतौर पर उन लोगों को पसंद आता है, जिन्हें जल्दी ऊर्जा चाहिए या फल चबाने में परेशानी होती है. जूस के फायदे:शरीर को तुरंत तरल और एनर्जी मिलती है.बीमार या कमजोर व्यक्ति के लिए आसानी से पचने वाला.गर्मियों में डिहाइड्रेशन से कुछ हद तक राहत. लेकिन जूस के नुकसान भी हैं: जूस निकालते समय फलों का फाइबर निकल जाता है.जूस में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है.बार‑बार जूस पीने से वजन बढ़ और ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है.पैकेट वाले जूस में प्रिज़र्वेटिव और अतिरिक्त चीनी हो सकती है. एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं?अधिकांश डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पूरा फल खाना जूस पीने से ज्यादा बेहतर है.अगर जूस पीना हो, तो घर का ताजा जूस लें, बिना चीनी मिलाए.स्मूदी (ब्लेंड किया हुआ फल) जूस से बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें फाइबर बना रहता है. अगर आपकी प्राथमिकता लंबी उम्र, अच्छा पाचन, संतुलित वजन और बेहतर शुगर कंट्रोल है, तो ताजे फल जूस से कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं. जूस को कभी‑कभार लिया जा सकता है, लेकिन रोज़मर्रा की डाइट में पूरे फल ही शामिल करना सबसे समझदारी भरा विकल्प हो सकता है.

राम गोपाल ने धुरंधर 2 पर उठाया सवाल:कहा- फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल सही तरीके से नहीं दिखाया

राम गोपाल ने धुरंधर 2 पर उठाया सवाल:कहा- फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल सही तरीके से नहीं दिखाया

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर कहा कि इसमें दाऊद इब्राहिम का किरदार सही तरीके से नहीं दिखाया गया। फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज के बाद से ही राम गोपाल वर्मा इसकी क्राफ्ट और स्टोरीटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में राइटर हुसैन जैदी के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत में उन्होंने विस्तार से फिल्म को लेकर अपनी राय रखी। वर्मा ने कहा कि उन्हें फिल्म के कई पहलू प्रभावित करते हैं, लेकिन दाऊद इब्राहिम के किरदार को लेकर वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बस एक बात से असहमति है। मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया गया है, वह सही नहीं है। उनके पास अपने सोर्स हो सकते हैं, लेकिन मेरी नजर में इसे गलत तरीके से दिखाया गया है।’ बता दें कि फिल्म में दाऊद को ‘बड़े साहब’ के रूप में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान से भारत में आतंकी ऑपरेशन चलाने वाला मास्टरमाइंड है। दाऊद अब एक्टिव नहीं है: राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि वह इस विषय पर अंतिम अधिकार का दावा नहीं करते, लेकिन उनके अनुसार दाऊद लंबे समय से इनएक्टिव है। वर्मा ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक, दाऊद करीब 20 साल पहले आपराधिक गतिविधियों से दूर हो चुका है। उन्होंने यह भी माना कि इस मुद्दे पर पूरी सच्चाई कोई भी कन्फर्म नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “मैं इसे गलत साबित नहीं कर सकता और डायरेक्टर भी इसे सही साबित नहीं कर सकते।”

राम गोपाल ने धुरंधर 2 पर उठाया सवाल:कहा- फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल सही तरीके से नहीं दिखाया

राम गोपाल ने धुरंधर 2 पर उठाया सवाल:कहा- फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल सही तरीके से नहीं दिखाया

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर कहा कि इसमें दाऊद इब्राहिम का किरदार सही तरीके से नहीं दिखाया गया। फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज के बाद से ही राम गोपाल वर्मा इसकी क्राफ्ट और स्टोरीटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में राइटर हुसैन जैदी के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत में उन्होंने विस्तार से फिल्म को लेकर अपनी राय रखी। वर्मा ने कहा कि उन्हें फिल्म के कई पहलू प्रभावित करते हैं, लेकिन दाऊद इब्राहिम के किरदार को लेकर वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बस एक बात से असहमति है। मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया गया है, वह सही नहीं है। उनके पास अपने सोर्स हो सकते हैं, लेकिन मेरी नजर में इसे गलत तरीके से दिखाया गया है।’ बता दें कि फिल्म में दाऊद को ‘बड़े साहब’ के रूप में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान से भारत में आतंकी ऑपरेशन चलाने वाला मास्टरमाइंड है। दाऊद अब एक्टिव नहीं है: राम गोपाल वर्मा ने साफ किया कि वह इस विषय पर अंतिम अधिकार का दावा नहीं करते, लेकिन उनके अनुसार दाऊद लंबे समय से इनएक्टिव है। वर्मा ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक, दाऊद करीब 20 साल पहले आपराधिक गतिविधियों से दूर हो चुका है। उन्होंने यह भी माना कि इस मुद्दे पर पूरी सच्चाई कोई भी कन्फर्म नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “मैं इसे गलत साबित नहीं कर सकता और डायरेक्टर भी इसे सही साबित नहीं कर सकते।”

हिमाचल CM पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार:जयराम बोले-सुक्खू का जाना अच्छी खबर, बिहार भी गए थे; वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

हिमाचल CM पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार:जयराम बोले-सुक्खू का जाना अच्छी खबर, बिहार भी गए थे; वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना हुए। वह, कल दिल्ली से कोलकाता जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को स्टार प्रचारक बना रखा है। सीएम सुक्खू शनिवार को कल सुबह दिल्ली से कोलकाता रवाना होंगे। वहीं सीएम सुक्खू के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू बिहार भी गए थे और वहां कांग्रेस विधायक दल बोलेरो गाड़ी में फिट हो गया। राजस्थान भी गए थे। वहां भी कांग्रेस की करारी हार हुई। दरअसल, बिहार में कांग्रेस कुल 6 सीटें जीत पाई थी। इस वजह से नेता प्रतिपक्ष ने सीएम सुक्खू पर यह तंज कसा। असम चुनाव में भी सुक्खू ने झूठ बोला: जयराम जयराम ने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम सुक्खू असम भी गए थे। वहां पर भी सुक्खू ने 10 की 10 गारंटी पूरी करने का बहुत बड़ा झूठ बोला। कहा कि सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपए, पांच लाख युवाओं को नौकरी जैसी सभी गारंटी पूरी कर दी है। सुक्खू का पश्चिम बंगाल जाना बीजेपी के लिए अच्छी खबर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने तंज भरे लहजे में कहा कि सीएम सुक्खू का पश्चिम बंगाल जाना बीजेपी के लिए अच्छी खबर है और वहां बीजेपी की सरकार बननी तय है। कल शाम कोलकाता रुकेंगे सीएम वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू कल कोलकाता पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम के वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है। शाम को सीएम कोलकाता में ही रुकेंगे। उनकी वापसी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

उज्जैन में घर-गाड़ियों पर पत्थरबाजी:रहवासी बोले- लाठी-डंडे, चाकू-तलवार लेकर आए थे बदमाश; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

उज्जैन में घर-गाड़ियों पर पत्थरबाजी:रहवासी बोले- लाठी-डंडे, चाकू-तलवार लेकर आए थे बदमाश; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र में गुरुवार देर रात 10-12 अज्ञात बदमाशों ने घरों पर हमला कर पत्थरबाजी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना रात करीब एक बजे की है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बदमाश ढांचा भवन के पास स्थित बाफना पार्क कॉलोनी पहुंचे और अचानक घरों के बाहर जमा होकर गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडे, चाकू और तलवार से लैस थे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडे, चाकू और तलवार जैसे हथियारों से लैस थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने पत्थरबाजी कर कई घरों की खिड़कियां तोड़ दीं। बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। डॉक्टर की कार और अन्य मकानों को नुकसान हमले में डॉ. प्रदीप अग्रवाल की कार के शीशे तोड़ दिए गए। एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर पर भी पत्थर फेंके गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवार बाहर गए हुए थे, जिससे घरों में केवल महिलाएं और बुजुर्ग ही मौजूद थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी 112 के जरिए पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।