ट्रम्प-पुतिन के समर्थन के बावजूद हंगरी में चुनाव हारे ऑर्बन:16 साल बाद सत्ता से बाहर, पुराने साथी पीटर मग्यार भारी बहुमत से जीते

विक्टर ऑर्बन हंगरी का प्रधानमंत्री चुनाव हार गए हैं। वे 16 साल से सत्ता में थे। विपक्षी तिस्जा पार्टी के पीटर मग्यार अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। मग्यार पहले ऑर्बन की पार्टी फिदेस से जुड़े थे, लेकिन पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनसे अलग हो गए थे। ऑर्बन दुनिया के गिने-चुने नेताओं में हैं, जिनकी करीबी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इस बार के चुनाव में करीब 80% रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। नतीजों को बड़े राजनीतिक उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। इसका असर यूरोप और ग्लोबल राजनीति पर पड़ेगा। तिस्जा पार्टी की 138 सीटों के साथ बड़ी जीत BBC के मुताबिक, शुरुआती नतीजों में तिस्जा पार्टी ने 199 में 138 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, ऑर्बन की फिदेस पार्टी को सिर्फ 55 सीटें ही मिली हैं। तिस्जा को करीब 53% और फिदेस को करीब 37% वोट मिले। इन चुनाव नतीजों के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में देर रात तक जश्न चलता रहा। डेन्यूब नदी किनारे हजारों लोग जुटे। कारों के हॉर्न, झंडे और नारेबाजी के बीच जश्न चलता रहा। कई जगह लोगों ने रूसियों घर जाओ जैसे नारे लगाए। हंगरी में जश्न की 4 तस्वीरें… ट्रम्प के करीबी माने जाते हैं ऑर्बन ऑर्बन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वे विपक्ष से देश की सेवा करेंगे। ऑर्बन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। हाल ही में उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने चुनाव से पहले हंगरी का दौरा किया था और उनका समर्थन किया था। ऑर्बन यूरोप में ट्रम्प के सबसे भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। 2016 में ट्रम्प के पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा पर ऑर्बन पहले यूरोपीय नेता थे जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया था। ऑर्बन को पुतिन का भी समर्थक माना जाता है ऑर्बन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते रहे हैं। उनकी राजनीति रूस से करीबी और यूरोपीय यूनियन से दूरी पर आधारित रही है। उन्होंने रूस पर लगे प्रतिबंधों का कई बार विरोध किया और यूक्रेन युद्ध जल्दी खत्म करने की बात कही। उनके आलोचकों का कहना है कि यह रुख रूस को खुश करने के लिए है। ऑर्बन ने रूस के बड़े हमले के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने की यूरोपीयन यूनियन की कोशिशों में बार-बार बाधा डाली। साथ ही उन्होंने पुतिन से करीबी रिश्ते बनाए रखे और रूस से ऊर्जा आयात पर हंगरी की निर्भरता खत्म करने से इनकार किया पीटर मग्यार का राजनीतिक एजेंडा और वादे जीत के बाद पीटर मग्यार ने कहा कि जनता ने झूठ पर सच्चाई को चुना है। उन्होंने यूरोपीयन यूनियन (EU) और NATO के साथ रिश्ते मजबूत करने का वादा किया। EU यह देखेगा कि मग्यार यूक्रेन को लेकर हंगरी की नीति में क्या बदलाव करते हैं। माना जा रहा है कि विदेश नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। मग्यार ने भ्रष्टाचार खत्म करने, न्यायपालिका की स्वतंत्रता बहाल करने और शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार की बात कही। साथ ही उन्होंने ऑर्बन काल की ‘पैट्रोनेज सिस्टम’ (NER) खत्म करने का वादा किया। ऑर्बन के न जीतने की क्या वजह? विक्टर ऑर्बन 2010 में पहली बार हंगरी की सत्ता में आए और तब से उन पर कई आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि सत्ता में आते ही उन्होंने सिस्टम अपने हिसाब से बदलना शुरू किया। उन्होंने चुनाव के ऐसे नियम तय किए कि फायदा उनकी फिदेस पार्टी को मिले। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने देश की करीब 80% मीडिया और सरकारी संस्थाओं को कंट्रोल में रखा था। उन्होंने EU में अपने करीबियों के लिए कई मुश्किलें पैदा की, जिससे हंगरी के कई फैसले विवादों में आ गए। ————————- ये खबर भी पढ़ें… युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइंस पर भी रोक लगा देंगे युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) और देश की ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को अपनी पत्नी बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुर्किये से कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाई जा सकती है। कैनेरुगाबा ने X पर लिखा कि अगर तुर्किये ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 30 दिन में संबंध तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो वे भुगतान करें या हम उनका दूतावास बंद कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें…
गर्मियों में गलत तरीके से तो नहीं खा रहे खीरा, बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, जानें खीरा खाने का सही तरीका

Last Updated:April 13, 2026, 18:14 IST Right ways to eat kheera: खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में अहम भूमिका निभाता है. खीरे के तापमान का भी ध्यान रखना जरूरी है. कई लोग इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं माना जाता. बहुत ठंडी चीजें खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. जानिए, खीरा खाने का सही तरीका और फायदे. खीरा कब और किसी नहीं खाना चाहिए? गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने खानपान में ऐसी चीजें शामिल करने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखें. खीरा भी उन्हीं में से एक है, जो अक्सर सलाद के रूप में हर घर की थाली में शामिल होता है, हालांकि बहुत से लोग यह नहीं जानते कि खीरे को सही तरीके से कैसे खाया जाए, ताकि इसके पूरे फायदे मिल सकें. गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर खीरा पेट से जुड़ी समस्याएं भी पैदा कर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि सही तरीके से खाया गया खीरा न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि त्वचा को भी अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाता है. खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती, तो खून का प्रवाह बेहतर रहता है और पोषक तत्व आसानी से त्वचा तक पहुंचते हैं. यही प्रक्रिया चेहरे पर ताजगी और निखार लाने में मदद करती है. इसके साथ ही खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उन्हें रिपेयर करने में मदद करते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. खीरे को खाने से पहले अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी सतह पर धूल, बैक्टीरिया या केमिकल्स हो सकते हैं. अगर खीरा ऑर्गेनिक है, तो इसे छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है. खीरे का जूस शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालने में भी मदद करता है, जिससे शरीर फिट रहता है. खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर होता है. जरूरत से ज्यादा खीरा खाने से पेट में गैस, अपच या भारीपन महसूस हो सकता है. इसका कारण यह है कि खीरे में मौजूद कुछ तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, खासकर तब जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए. इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. खीरे के तापमान का भी ध्यान रखना जरूरी है. कई लोग इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं माना जाता. बहुत ठंडी चीजें खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. गैस या दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि खीरे को हल्का सामान्य तापमान पर लाकर खाया जाए, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 18:14 IST
रेडमी का बजट स्मार्टफोन A7 प्रो भारत में लॉन्च:जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स, 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ शुरुआती कीमत ₹12,499

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने सोमवार को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो लॉन्च किया है। बजट सेगमेंट का यह फोन बड़ी बैटरी और लेटेस्ट गूगल जेमिनी और सर्कल टू सर्च AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलेगा। फोन को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपए है। कंपनी शुरुआती सेल में ₹1,000 का डिस्काउंट दे रही है। फोन की सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी। डिजाइन: आर्मर जैसी मजबूती और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले रेडमी का यह फोन मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है। इसमें तीन कलर- ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज का ऑप्शन मिलते हैं। स्पेसिफिकेशंस: बड़ी स्क्रीन और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम डिस्प्ले: इसमें 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है। स्मूथ विजुअल्स के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट और तेज धूप में स्क्रीन साफ देखने के लिए 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह आंखों की सुरक्षा के लिए ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। परफॉर्मेंस: बेहतर स्पीड के लिए इसमें यूनिसोक T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU दिया गया है। इसमें 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है, जिससे कुल रैम 8GB तक हो जाती है। सॉफ्टवेयर: यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित लेटेस्ट हाइपर OS 3 पर काम करता है। कंपनी ने 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का मेन AI कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी और चार्जिंग: इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 7.5W की रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी है, जिससे आप अपना दूसरा फोन या ईयरबड्स भी चार्ज कर सकते हैं।
शाजापुर में बिजली के खंभे से निकला पानी:सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से हुआ रिसाव

शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित वरदान हॉस्पिटल के पास सोमवार को बिजली के खंभे के नीचे से अचानक पानी निकलने लगा। घटना से आसपास के दुकानदार और राहगीर हैरान रह गए। यह खंभा हाल में सड़क निर्माण कार्य के दौरान स्थानांतरित किया गया था। स्थानीय निवासियों ने तत्काल नगर पालिका और बिजली कंपनी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने जांच की, जिसमें सामने आया कि खंभा लगाते समय जमीन के नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी वजह से तेज दबाव के साथ पानी बाहर आ रहा था। स्थिति को देखते हुए, खंभे को हटाकर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। दुकानदारों ने इसे लापरवाही बताया। उनका कहना था कि समय रहते समस्या का पता नहीं चलता, तो पानी के लगातार दबाव से खंभा गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। संबंधित विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा:शव को जलाया, JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा; बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े किए। शव जलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टुकड़ों को गाड़ दिया। मामला गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चौधरी (40) है। धापू-पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। अफेयर के कारण रची हत्या की साजिश धापू बाई और पंकज चौधरी के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और 10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या कर दी। शव जलाने की कोशिश, फिर गड्ढे में दफनाया अगले दिन शनिवार को पंकज ने खेत में काम के बहाने जेसीबी बुलवाई और गड्ढा खुदवाया। पहले शव जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नहीं जला। इसके बाद टुकड़े कर गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया। वारदात से जुड़ी ये 5 तस्वीरें देखिए… बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी बेटी दिलकश ने बताया- शनिवार को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां धापू बाई और आरोपी पंकज पर शक जताया था। पापा शुक्रवार रात 8:30 बजे घर से निकले थे। पंकज की गाड़ी से किसी कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। बेटा नीतीश योगी ने बताया- सुबह पिताजी से बात हुई थी। अगले दिन भानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज ने हत्या की है। मृतक की बहन करिश्मा ने बताया- भाई को शुक्रवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच लेकर गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। स्थानीय बोले- आरोपी के घर पर बुलडोजर चले कमलेश राजगुरु ने आरोपी पंकज का मकान तोड़ने और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की मांग की। रविवार रात पुलिस पूछताछ में मामला गहराया और गुमशुदगी हत्या में बदल गई। जांच में घटनाक्रम स्पष्ट हुआ। सोमवार को पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए गए। मौके से दो तलवार और एक सब्बल भी जब्त किया गया। प्रशासन का आश्वासन गरोठ SDOP विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने मर्डर करने की बात स्वीकार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आरोपी शामिल होंगे, को उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें निवाड़ी में मछली काटने वाली छुरी से लड़की का गला काटा मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर निवाड़ी जिले में युवती की गला काटकर हत्या की गई है। उसकी कुछ दिन में शादी होने वाली थी। मर्डर स्पॉट से 100 मीटर दूर UP के युवक की फांसी पर लटकी डेडबॉडी मिली। मामला सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी ढिमरपुरा का है। पढ़ें पूरी खबर…
राजगढ़ के उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं उजागर:कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल; चाठा केंद्र पर लापरवाही पर नोटिस

राजगढ़ उपार्जन केंद्रों पर सब कुछ ठीक होने के दावों के बीच सोमवार को हकीकत तब सामने आई, जब कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। कालीपीठ, चाठा और बेलास केंद्रों के दौरे में व्यवस्थाओं की असल तस्वीर दिखी- जहां कुछ जगह काम ठीक मिला, वहीं चाठा केंद्र पर लापरवाही ने अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। चाठा उपार्जन केंद्र पर अव्यवस्थाएं देखकर कलेक्टर का रुख सख्त हो गया। मौके पर ही नाराजगी जताते हुए उन्होंने नोडल अधिकारी नरेश मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि अगर किसानों को परेशानी हुई तो सीधे जिम्मेदारी तय होगी। कलेक्टर बोले- किसानों को सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कई जगहों पर बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह व्यवस्थित नहीं थीं। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों को पानी, छांव और बैठने जैसी जरूरी सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए। रिकॉर्ड को भी कलेक्टर ने बारीकी से जांचा खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था और रिकॉर्ड को भी कलेक्टर ने बारीकी से जांचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा और खरीदी समय पर पूरी होनी चाहिए, ताकि किसानों को भुगतान में देरी न हो। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण के बाद साफ संकेत मिल गए हैं कि अब उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। प्रशासन की नजर अब सीधे जमीनी कामकाज पर है, जहां किसान ही असली कसौटी बन रहे हैं।
लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर:5 विभागों को अल्टीमेटम; राजगढ़ की समय-सीमा बैठक में रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के निर्देश

राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने की, जबकि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में अधिकारियों को पुराने और महत्वपूर्ण अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने का सख्त संदेश दिया गया। निर्देश दिए गए कि सभी दस्तावेजों का डिजिटलीकरण कर उन्हें ई-ऑफिस या किसी अन्य सुरक्षित माध्यम में संरक्षित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत उपलब्ध हो सकें। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण को लेकर भी सख्ती बरती गई। विशेष रूप से बॉटम-5 में शामिल विभागों को अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई। लंबित आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हितग्राहियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
‘आपने भाजपा, आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लिया’: केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कहा | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:13 अप्रैल, 2026, 16:29 IST आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा यदि उनके मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश एक निश्चित विचारधारा से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं जो उनकी अपनी विचारधारा के विपरीत है। सुनवाई के लिए आने पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सुनवाई से हटने के आवेदन पर बहस कर रहे हैं। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) यह बताते हुए कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने भाजपा और आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लिया था, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के माध्यम से समझाया कि “एक कार्यात्मक लोकतंत्र में, धारणा मायने रखती है”। केजरीवाल ने कहा कि क्या दिल्ली की आबकारी नीति का मामला राजनीतिक है, उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा यदि मामले की अध्यक्षता करने वाले न्यायाधीश एक निश्चित विचारधारा से संबंधित एक निश्चित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जो उनकी अपनी विचारधारा का विरोध करता है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 13 अप्रैल, 2026, 16:29 IST समाचार राजनीति ‘आपने भाजपा, आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लिया’: केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कहा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला (टी) अरविंद केजरीवाल (टी) दिल्ली उच्च न्यायालय (टी) न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा (टी) अधिवक्ता परिषद (टी) भाजपा आरएसएस लिंक (टी) न्यायिक निष्पक्षता (टी) राजनीतिक मामला
उमरिया के चंदिया में महिला की संदिग्ध मौत:जहर खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, परिवार में तीन छोटे बच्चे

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई है। रात में बिगड़ी तबीयत ग्राम बांसा निवासी सीताबाई ने रविवार रात अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद चंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने बताया कि सीताबाई के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। कारणों की तलाश में जुटी पुलिस एसडीओपी पीएल परस्ते ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आत्महत्या या अन्य कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मुस्लिम प्रेमी के घर मिली हिंदू लड़की की लाश:दरभंगा में पिता बोले- बेटी को भगाकर ले गया था, इस्लाम कबूल नहीं करने पर मार डाला

‘’मेरी बेटी ने इस्लाम कबूल नहीं किया, इसलिए लड़के ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी मेरे घर के पड़ोस का है और वो 13 जनवरी को मेरी बेटी को भगाकर ले गया था। हम लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन महीने बाद ही मेरी बेटी की लाश मिली है।’’ दरभंगा नगर पंचायत क्षेत्र के सम्राट चौक के रहने वाले पेशे से किसान 45 साल के शख्स ने ये बातें कही। शख्स ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम लड़के पर लगाया है। मृतका की पहचान 14 साल, जबकि आरोपी की उम्र 16 साल के नाबालिग के रूप में की गई है। उधर, पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के मामले पर मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल की 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतका के पिता ने बताया कि तीन महीने पहले यानी 13 जनवरी को पड़ोस का रहने वाला नाबालिग मेरी बेटी को घर से भगाकर ले गया था। मेरी बेटी चार बेटियों में तीसरे नंबर पर थी। बेटी को भगाए जाने की शिकायत कुशेश्वरस्थान थाना में की थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह आरोपी लड़का मेरी बेटी को ठेला पर लेकर सीएचसी गया था, जहां डॉक्टर ने इलाज से पहले ही मेरी बेटी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लड़का मेरी बेटी की लाश लेकर अपने घर आ गया। इस बात की जानकारी किसी ने हम लोगों को दी। जब हम लोग लड़के के घर गए तो देखा कि मेरी बेटी की लाश पड़ी है। मृतका के पिता के मुताबिक, 13 जनवरी को जब मेरी बेटी को आरोपी भागकर ले गया था, तब हम लोग लड़के के घर पहुंचे थे। उनके परिजन से कहा था कि हमारी बेटी को वापस कर दो। नाबालिग आरोपी के घरवालों ने मुझसे कहा था कि मेरा बेटा आपकी लड़की को कहां लेकर गया है, इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है, वो जैसे आएगा, आपकी लड़की आपको सौंप देंगे, लेकिन दो महीने पहले जब आरोपी मेरी बेटी को लेकर आया, तो मेरी बेटी को मेरे हवाले नहीं किया गया। ‘बेटी ने कॉन्टैक्ट नहीं किया सोचा कि खुश होगी’ मृतका के पिता ने कहा कि जब दो महीने पहले आरोपी मेरी बेटी को घर लेकर आया तो इसकी जानकारी हम लोगों को हुई। लेकिन जब बेटी ने हम लोगों से संपर्क नहीं किया तो हम लोगों ने सोचा कि बेटी खुश होगी, इसलिए हम लोगों ने तय किया कि बेटी ने अगर अपनी मर्जी से लड़के से शादी की है, तो हम लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से बेटी को परेशान किए जाने की जानकारी हम लोगों को मिल रही थी। पता चला था कि इस्लाम कबूल करने के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती है, जब मेरी बेटी को इसके लिए कहा जाता है, तो वो इनकार कर देती है। ‘मृतका के मौसा पर आरोपी नाबालिग ने चाकू से किया हमला’ मृतका के मौसा ने बताया कि सुबह मैं खेत में काम कर रहा था। इस दौरान मुझे जानकारी मिली कि भतीजी की हत्या हो गई है। मैं घर न जाकर सीधा आरोपी के घर पहुंचा, वहां देखा कि मेरी भतीजी की लाश पड़ी है। मेरे साढ़ू और उनकी पत्नी मौके पर ही थे। मैंने आरोपी नाबालिग को देखा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा, तभी आरोपी ने मेरे कमर पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। वहीं, मृतका की चाची ने बताया कि भतीजी जब घर से गई थी तो हम लोगों ने सोचा था कि अपनी मर्जी से गई है, वापस लौट आएगी। इसलिए पुलिस को आवेदन देने के बाद दोबारा थाना नहीं गए। उन्होंने कहा कि अब मेरी भतीजी को मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं करने पर मार डाला गया है। एसडीपीओ बोले- मामले की पड़ताल की जा रही है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में लड़के ने बताया कि है कि उसकी पत्नी को बुखार था, बुखार की वजह से ही उसकी मौत हुई है। मौके पर मौजूद प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। मौत के कारणों के संबंध में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन की ओर से आवेदन दिए जाने और कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप भी लगा है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के तत्कालीन एसएचओ अंकित चौधरी से बात की है, उन्होंने कहा है कि आवेदन ही नहीं मिला था। जब एसडीपीओ से कहा गया कि लड़की के पिता की ओर से थाना में दिए गए आवेदन की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है, इसके जवाब में प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, अगर मामला सही होता है, तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







