Thursday, 08 Oct 2026 | 08:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में आम का सही चुनाव कैसे करें? लू से बचाव और एनर्जी होगी बूस्ट, जानिए डाइटीशियन की राय

ask search icon

Last Updated:April 13, 2026, 16:10 IST गर्मी आते ही बाजारों में आम की खुशबू और स्वाद दोनों छा जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा और पका आम सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि सेहत का भी सुपरफूड है? जानिए डाइटीशियन से इसके जबरदस्त फायदे… गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजारों में आम की मिठास घुलने लगती है. फलों का राजा कहा जाने वाला आम अब फरीदाबाद की मंडियों में भी पहुंच चुका है और लोगों की थालियों में अपनी खास जगह बना रहा है. कोई कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी का आनंद ले रहा है तो कोई पके आम के रसदार स्वाद का मजा ले रहा है. तेज धूप और लू के बीच कच्चे आम से बना पन्ना लोगों को राहत देता है, जबकि पके आम शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं. लोकल18 से बातचीत में सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद की चीफ डाइटीशियन डॉ. मीना कुमारी बताती हैं कि कच्चा और पका आम दोनों ही अपने-अपने तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. गर्मियों की शुरुआत में आने वाला कच्चा आम अक्सर चटनी और आम पन्ना के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. यह स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही लू से बचाने में भी मदद करता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए लाभकारी होता है. डॉ. मीना के अनुसार, कच्चे आम का पन्ना शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. गर्मियों में यह डिहाइड्रेशन और लू से बचाव में भी अहम भूमिका निभाता है, जिससे त्वचा भी सुरक्षित रहती है.  Add News18 as Preferred Source on Google वहीं दूसरी ओर, पका आम भी पोषण से भरपूर होता है. इसमें प्राकृतिक शुगर पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है. इसमें मौजूद विटामिन A आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जो लोग दुबले-पतले हैं, उनके लिए पका आम वजन बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है.  डॉ. मीना यह भी सलाह देती हैं कि घर पर बना मैंगो शेक ज्यादा सुरक्षित और हेल्दी विकल्प है. बाहर मिलने वाले मैंगो शेक में अक्सर अतिरिक्त चीनी और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. कई बार ये शेक लंबे समय तक स्टोर किए जाते हैं, जिससे इनके स्वाद और गुणवत्ता पर असर पड़ता है.  इसलिए गर्मियों में आम का सेवन जरूर करें, लेकिन संतुलित मात्रा और सही तरीके से करें. कच्चा हो या पका, दोनों ही रूपों में आम न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. बस जरूरत है सही चुनाव और सही सेवन की, ताकि आप इस गर्मी में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का पूरा आनंद ले सकें.  First Published : April 13, 2026, 16:10 IST

लिवर में जमी गंदगी बिना दवा के हो जाएगी साफ, डॉक्टर शुभम वत्स्य ने बताए 7 आसान तरीके, देखें वीडियो

ask search icon

  Natural Liver Detox Tips: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने, पाचन में मदद करने और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने का काम करता है. खराब खानपान, ज्यादा तला-भुना भोजन, शराब का सेवन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लिवर में धीरे-धीरे गंदगी और फैट जमा होने लगता है, जिससे फैटी लिवर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गैस्ट्रो के मशहूर डॉक्टर शुभम वत्स्य ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बताया है कि कुछ फूड्स लिवर डिटॉक्स करने में चमत्कारी होते हैं. इन मैजिक फूड्स का सेवन करने से नेचुरल तरीके से लिवर डिटॉक्स होता है.

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

रिटायर्ड डीएसपी पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग:मंदसौर में सौंपा ज्ञापन; पन्ना में सीट बेल्ट विवाद को गंभीर अपराध बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार (सेवानिवृत्त टीआई) के नेतृत्व में मंदसौर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मंदसौर कंट्रोल रूम में सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर को दिया गया। ज्ञापन में जिला पन्ना के मडला थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भारत सिंह चौहान और उनकी 76 वर्षीय पत्नी राजश्री चौहान के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को निरस्त करने की मांग की गई है। यह है पूरा मामला संघ के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को भारत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ कार से पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 से गुजर रहे थे। इसी दौरान मंडला थाने के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। पेंशनर्स संघ का आरोप है कि आरक्षक को वाहन चेकिंग का वैधानिक अधिकार नहीं था, इसके बावजूद वाहन रोका गया और चौहान दंपती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का दावा है कि इस घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिसमें दंपती द्वारा समझाइश दी जाती दिखाई दे रही है। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने पर सवाल ज्ञापन में कहा गया है कि चौहान की पत्नी के पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक को लेकर पुलिस ने गलत आरोप लगाते हुए यह दर्शाया कि आरक्षक पर बंदूक तानकर धमकी दी गई, जबकि वीडियो में ऐसा कोई तथ्य नहीं दिखता। इसके बावजूद थाना प्रभारी उप निरीक्षक रचना पटेल द्वारा एक आरक्षक की रिपोर्ट के आधार पर गंभीर प्रकरण बना दिया गया। संघ ने इसे “असत्य एवं मनगढ़ंत कहानी” बताते हुए कहा कि केवल सीट बेल्ट न पहनने जैसे सामान्य मोटर व्हीकल एक्ट के मामले को अनावश्यक रूप से गंभीर अपराध में बदल दिया गया। “80 साल के पेंशनर से बाधा संभव नहीं” ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 35-40 वर्षों तक पुलिस सेवा देने वाले 80 वर्षीय अधिकारी और उनकी 76 वर्षीय पत्नी द्वारा 8-10 पुलिसकर्मियों के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना तर्कसंगत नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि मामला तथ्यों के विपरीत दर्ज किया गया है। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें पुलिस पेंशनर्स संघ ने दावा किया कि प्रदेशभर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ थानों व अन्य संस्थानों में अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ रहा है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखीं भारत सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को खारिज किया जाए। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। मप्र पुलिस मैन्युअल के नियम 64(11) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। निष्पक्ष जांच के लिए मामले की जांच पन्ना जिले के बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। वीडियो फुटेज को जांच का आधार बनाया जाए।

धुरंधर 2 ने 25 दिनों में कमाए ₹1712 करोड़:विदेशों में ₹415 करोड़ बटोरे; पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने से ₹30 करोड़ दूर

धुरंधर 2 ने 25 दिनों में कमाए ₹1712 करोड़:विदेशों में ₹415 करोड़ बटोरे; पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने से ₹30 करोड़ दूर

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और चौथे हफ्ते के बाद भी इसकी कमाई में मजबूती बनी हुई है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म अब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है। 25वें दिन तक धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,712.98 करोड़ रुपए हो गया है। पुष्पा 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपए है। फिल्म को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 30 करोड़ रुपए से भी कम की जरूरत है। भारत में कमाई में अब भी 150 करोड़ पीछे टिकटों की बिक्री के मामले में ‘धुरंधर 2’ फिलहाल ‘पुष्पा 2’ से पीछे चल रही है। बुकमायशो के डेटा के मुताबिक, धुरंधर 2 के अब तक 1.71 करोड़ टिकट बिके हैं। वहीं पुष्पा 2 के 1.92 करोड़ टिकट बिके थे। भारत में कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 ने 1,234.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। धुरंधर 2 अब तक 1,083.67 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। यानी घरेलू बाजार में फिल्म अभी 150.43 करोड़ रुपए पीछे है। हिंदी बेल्ट में दबदबा, साउथ में सुस्त धुरंधर 2 की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है। फिल्म के कुल कलेक्शन का 94% हिस्सा यानी 1,017.79 करोड़ रुपए सिर्फ हिंदी मार्केट से आया है। तुलना करें तो पुष्पा 2 को साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट (812.14 करोड़) से भी भारी सपोर्ट मिला था। हालांकि, धुरंधर 2 को तेलुगु मार्केट से सिर्फ 41.85 करोड़ रुपए ही मिले हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन में पुष्पा 2 से पीछे है। विदेशों में धुरंधर की जबरदस्त कमाई धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इसका ओवरसीज कलेक्शन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फिल्म ने पुष्पा 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने विदेशों में 415.50 करोड़ रुपए बटोरे हैं, जबकि पुष्पा 2 का विदेशी कलेक्शन 259.50 करोड़ रुपए था। विदेशों से हुई 156 करोड़ की ज्यादा कमाई ने भारत में हुए कलेक्शन के अंतर को कम कर दिया है।

1 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कितनी चीनी होती है? गटकने से पहले जान लेंगे, तो हाथ लगाने से भी डरेंगे

authorimg

Last Updated:April 13, 2026, 15:26 IST Cold Drinks and Sugar: कोल्ड ड्रिंक की एक लीटर वाली बोतल में करीब 100 से 110 ग्राम चीनी हो सकती है. यह करीब 20 से 25 चम्मच चीनी के बराबर है. WHO के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 25 से 36 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को कोल्ड ड्रिंक न पीने की सलाह देते हैं. इसका ज्यादा सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी या नारियल पानी बेहतर विकल्प होते हैं. कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इससे परहेज करना चाहिए. (Image – AI) Sugar Content in Soft Drinks: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक पीना सभी को अच्छा लगता है. ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीने से लोगों को गर्मी से निजात मिलती है और वे तरोताजा महसूस करते हैं. प्यास लगते ही कई लोग पानी की जगह सीधे फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकालकर गटक लेते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि 1 लीटर की एक बोतल में कितनी चीनी होती है? अगर आप इसका सही आंकड़ा जान लेंगे, तो शायद अगली बार इसे पीने से पहले कई बार सोचेंगे. हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को शुगरी ड्रिंक्स से दूरी बनाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. अगर आप लंबे समय तक इसका लगातार सेवन करेंगे, तो इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कोका कोला की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक करीब 100 मिलीलीटर कोका कोला में 10.6 ग्राम शुगर होती है. इसके हिसाब से देखें, तो 330 ml की एक केन में करीब 35 ग्राम चीनी होती है. 1 लीटर की बोतल में करीब 106 ग्राम चीनी होती है. अलग-अलग कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा में थोड़ा बहुत अंतर होता है. हालांकि बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है. चीनी को चम्मच के हिसाब से देखें, तो एक चम्मच में करीब 5 ग्राम चीनी आती है. इस लिहाज से कोल्ड ड्रिंक की 330 ml की केन में 35 ग्राम यानी 7 चम्मच चीनी होती है. 1 लीटर की बात करें, तो इसमें करीब 20 से 21 चम्मच चीनी हो सकती है. इसके अलावा भी कोल्ड ड्रिंक्स में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार एक वयस्क को दिनभर में 25 से 36 ग्राम करीब 5 से 8 चम्मच से ज्यादा एडेड शुगर नहीं लेनी चाहिए. कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल में सामान्य व्यक्ति की पूरे दिन की जरूरत से कई गुना ज्यादा चीनी होती है. इतनी ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन शरीर पर बुरा असर डालता है. सबसे पहले यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन पर दबाव पड़ता है. बार-बार ऐसा होने पर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसके अलावा एडेड शुगर शरीर में फैट के रूप में जमा होती जाती है, जिससे मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ने लगती है. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद हाई शुगर कंटेंट दांतों के लिए भी खतरनाक होता है. इसमें मौजूद एसिड और चीनी मिलकर दांतों की ऊपरी परत एनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कैविटी और दांतों की सड़न की समस्या बढ़ जाती है. बच्चों और किशोरों में इसका असर और भी तेजी से देखा जाता है. इसके अलावा शुगरी ड्रिंक्स आपकी भूख को भी प्रभावित करती हैं. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद आपको जल्दी भूख लग सकती है, जिससे आप ज्यादा खाना खाते हैं. इससे वजन बढ़ने का खतरा और बढ़ जाता है. कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि ज्यादा मीठी ड्रिंक्स का सेवन दिल की बीमारियों और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के खतरे को भी बढ़ा सकता है. ऐसे में कोल्ड ड्रिंक में छिपी चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप इन ड्रिंक्स का सेवन सीमित करें और उनकी जगह पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के जूस जैसे विकल्प अपनाएं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 15:26 IST

सतना में पुस्तक-गणवेश मेला शुरू, तीन दिन चलेगा:स्टूडेंट्स को सस्ती सामग्री उपलब्ध; एचपीवी टीकाकरण वाली छात्राओं को मिल रही विशेष छूट

सतना में पुस्तक-गणवेश मेला शुरू, तीन दिन चलेगा:स्टूडेंट्स को सस्ती सामग्री उपलब्ध; एचपीवी टीकाकरण वाली छात्राओं को मिल रही विशेष छूट

शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से सतना जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से जिला स्तरीय तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ किया गया। यह मेला शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। मेले का औपचारिक उद्घाटन सोहावल की विकासखंड शिक्षा अधिकारी आयुषी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन अभिभावकों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य उन्हें एक ही स्थान पर कॉपियां, किताबें, स्कूल यूनिफॉर्म, बैग एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उचित दामों पर उपलब्ध कराना है। मेले में जिले के कई प्रतिष्ठित दुकानदारों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धी दरों पर सामग्री उपलब्ध हो रही है। बाजार की तुलना में अधिक छूट मेले की खास बात यह है कि यहां बाजार की तुलना में अधिक छूट दी जा रही है। जहां सामान्य बाजार में किताबों पर लगभग 10 प्रतिशत तक छूट मिलती है, वहीं मेले में 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा, कॉपियों पर भी आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों को काफी राहत मिल रही है। एक विशेष पहल के तहत, एचपीवी टीकाकरण कराने वाली बालिकाओं के लिए अतिरिक्त ऑफर भी रखा गया है। इस कदम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि शिक्षा संबंधी आवश्यक सामग्री किफायती दरों पर प्राप्त की जा सके।

माएं-बुआएं सही या गलत…. पीरियड्स में खट्टा खाना सच में नुकसान करता है? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

ask search icon

Last Updated:April 13, 2026, 15:00 IST Diet During Periods: पीरियड्स हर महिला के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आते हैं. किसी के लिए यह केवल सामान्य थकान होती है, तो किसी के लिए पेट में असहनीय मरोड़ यानी क्रैम्प्स (Cramps), कमर दर्द और मूड स्विंग्स (Mood Swings) जैसी बड़ी परेशानी. अक्सर इन दिनों सिर्फ मीठा या जंक फूड खाने का मन करता है. अक्सर महिलाएं पूछती हैं कि पीरियड्स में क्या खाना चाहिए ताकि दर्द कम हो और शरीर में कमजोरी न आए. पीरियड्स को लेकर हमारे यहां अब भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. खासकर खान-पान को लेकर अक्सर माएं-बुआएं सलाह देती हैं कि इन दिनों खट्टा या ठंडा नहीं खाना चाहिए. कई लड़कियां बिना किसी ठोस कारण को जाने अपनी पसंदीदा चीजें छोड़ देती हैं. असल में क्या पीरियड्स में खट्टा खाने से कोई नुकसान होता है या ये सिर्फ सुनी-सुनाई बातें हैं? सही जानकारी ज्यादा जरूरी है, वरना लोग बेवजह परेशान रहते हैं. आइए डॉक्टर से जानते हैं पूरी सच्चाई. लोकल18 को सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद की गाइनॉकॉलोजिस्ट डॉ. रैना चावला ने बताया कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन का हिस्सा होती है और आमतौर पर 12 से 50 साल की उम्र तक रहती है. इसके बावजूद समाज में इसे लेकर कई गलतफहमियां फैली हुई हैं. खासकर खट्टा या ठंडा खाने से जुड़ी बातें इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. न इससे पीरियड्स का फ्लो बदलता है और न ही दर्द पर कोई असर पड़ता है. यानी ये सिर्फ एक बाद झूठ हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. Add News18 as Preferred Source on Google डॉ. रैना बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान सबसे जरूरी है पोषक और संतुलित आहार लेना. इस समय शरीर में खून की कमी होना आम बात है, खासकर जब ब्लीडिंग ज्यादा हो रही हो. ऐसे में आयरन और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाना फायदेमंद होता है, जैसे पालक, मेथी, गुड़, चना, दाल, सेब और केला। ये शरीर को जरूरी ताकत देते हैं. साथ ही, पानी और जूस का भरपूर सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो. वह आगे बताती हैं कि इन दिनों कमजोरी और दर्द लगभग हर लड़की और महिला को होता है. दर्द कम करने में काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स, जिनमें मैग्नीशियम होता है, मददगार हो सकते हैं. हालांकि ऐसा कोई एक फूड नहीं है, जिससे दर्द पूरी तरह खत्म हो जाए, लेकिन सही खान-पान से काफी फर्क पड़ता है. जिन महिलाओं को ज्यादा दर्द या ब्लीडिंग होती है, उन्हें अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए. वह बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना कम ही खाना चाहिए. इस समय घर का हल्का-फुल्का और हेल्दी भोजन सबसे बेहतर होता है. साथ ही, थोड़ा-बहुत योग या हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद रहती है. शरीर थोड़ा एक्टिव रहता है तो आराम भी मिलता है. असल में पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से कुछ भी नुकसान नहीं होता. बस सही जानकारी रखें और अपनी डाइट व व्यवहार को संतुलित रखें, यही सबसे बेहतर है. यानी पीरियड्स में खट्टा खाया जा सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है.  First Published : April 13, 2026, 15:00 IST

दिखने में आम, असर में जबरदस्त! पहाड़ों में उगने वाला ये पौधा देता है पथरी से राहत, जानें इस्तेमाल का तरीका

ask search icon

Last Updated:April 13, 2026, 14:45 IST Pattharchatta for Kidney Stone: पहाड़ों की पथरीली जमीन पर उगने वाला पत्थरचट्टा आयुर्वेद का वह अनमोल तोहफा है, जो अपने नाम के अनुरूप ही शरीर की पथरी को काटकर बाहर निकालने की ताकत रखता है. किडनी स्टोन से लेकर पेट की गैस और यूरिन इन्फेक्शन तक, यह छोटा सा पौधा बड़े-बड़े रोगों में रामबाण की तरह काम करता है. खास बात यह है कि इसके मोटे और रसीले पत्तों का सही इस्तेमाल आपको बिना किसी महंगी दवा के स्वस्थ रख सकता है. डॉक्टर से जानिए इस पौधे के फायदे, इस्तेमाल का सही तरीका और वो सावधानियां जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं. उत्तराखंड में पाया जाने वाला पत्थरचट्टा एक औषधीय पौधा है, जिसे आयुर्वेद में बेहद खास माना गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में यह आसानी से पाया जाता है, लोग इसे घरेलू इलाज के रूप में लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. इसके मोटे और रसीले पत्तों में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. खास बात यह है कि यह पौधा बिना ज्यादा देखभाल के भी उग जाता है. इसका नियमित और सही तरीके से उपयोग कई छोटी-बड़ी बीमारियों में राहत दिला सकता है. यही वजह है कि आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग इसे प्राकृतिक दवा के रूप में भरोसे के साथ अपनाते हैं. डॉ. ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि पत्थरचट्टा को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या में खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है. इसके पत्तों में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में बनने वाले कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल को तोड़ने में मदद करते हैं. इससे पथरी धीरे-धीरे छोटे टुकड़ों में बदलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल सकती है. नियमित सेवन से नई पथरी बनने की संभावना भी कम हो सकती है. हालांकि यह असर व्यक्ति की स्थिति और पथरी के आकार पर निर्भर करता है. इसलिए अगर पथरी बड़ी हो या तेज दर्द हो रहा हो तो घरेलू उपाय के साथ डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है, ताकि किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके. पत्थरचट्टा सिर्फ किडनी स्टोन ही नहीं, बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, आंतों की सफाई में मदद करता है. जिन लोगों को बार-बार पेट में जलन या अल्सर की समस्या होती है, उनके लिए भी यह पौधा उपयोगी हो सकता है. इसका नियमित सेवन शरीर को हल्का और स्वस्थ महसूस कराता है. हालांकि, किसी भी पुरानी या गंभीर पेट की बीमारी में इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही मात्रा और तरीका तय किया जा सके. Add News18 as Preferred Source on Google पत्थरचट्टा में सूजन-रोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे बाहरी उपयोग के लिए भी उपयोगी बनाते हैं. अगर शरीर में कहीं सूजन, चोट या घाव हो जाए, तो इसके पत्तों का लेप लगाने से राहत मिल सकती है. यह घाव को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. ग्रामीण इलाकों में लोग छोटे-मोटे घावों पर इसका उपयोग पारंपरिक उपचार के रूप में करते हैं. इसके अलावा कीड़े के काटने या हल्की जलन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि गहरे या गंभीर घाव में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है, क्योंकि हर स्थिति में घरेलू इलाज पर्याप्त नहीं होता है. पत्थरचट्टा को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक माना जाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर में शुगर का स्तर संतुलित रखने में मदद मिल सकती है. यह यूरिन इन्फेक्शन यानी पेशाब से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देता है. इसके प्राकृतिक गुण बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे जलन और संक्रमण कम हो सकता है. हालांकि, डायबिटीज या गंभीर यूरिन इन्फेक्शन के मरीजों को इसे दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए. इसे केवल सहायक उपाय के रूप में ही अपनाना बेहतर होता है, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को जारी रखना जरूरी है. पत्थरचट्टा का सेवन करना बेहद आसान है, लेकिन सही मात्रा और तरीका जानना जरूरी है. आमतौर पर इसके 1-2 ताजे पत्ते सुबह खाली पेट चबाना सबसे सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है. इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है. कुछ लोग इसका जूस बनाकर भी सेवन करते हैं. बाहरी उपयोग के लिए पत्तों को पीसकर लेप बनाया जा सकता है. ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में और जरूरत के अनुसार ही इसका उपयोग करना चाहिए, ताकि इसके लाभ सुरक्षित तरीके से मिल सकें. जहां पत्थरचट्टा के कई फायदे हैं, वहीं इसका अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है. जरूरत से ज्यादा पत्ते खाने पर गले में सूखापन, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को इससे एलर्जी या पेट में हल्की परेशानी भी हो सकती है. गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. साथ ही, अगर किसी को पहले से कोई दवा चल रही है, तो उसके साथ इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से पूछना जरूरी होता है. सही जानकारी और सावधानी के साथ ही इसका उपयोग सुरक्षित और लाभकारी साबित हो सकता है. पत्थरचट्टा एक असरदार घरेलू औषधि है, लेकिन हर स्थिति में यह पूरी तरह इलाज नहीं हो सकता. खासतौर पर किडनी स्टोन अगर बड़ा हो या तेज दर्द, उल्टी या पेशाब में खून जैसी समस्या हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसी तरह, लंबे समय तक पेट दर्द, ब्लड शुगर या यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बनी रहने पर भी मेडिकल जांच जरूरी होती है. घरेलू उपाय केवल शुरुआती या हल्की समस्याओं में ही कारगर होते हैं. सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और सही इलाज मिल पाता है. First Published : April 13, 2026, 14:45 IST

बड़ा तालाब किनारे कब्जे पर चली JCB:भोपाल के सेवनिया, गौरागांव में कार्रवाई; बाउंड्रीवॉल समेत पक्के निर्माण तोड़े

बड़ा तालाब किनारे कब्जे पर चली JCB:भोपाल के सेवनिया, गौरागांव में कार्रवाई; बाउंड्रीवॉल समेत पक्के निर्माण तोड़े

भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को फिर से कार्रवाई की। टीटी नगर एसडीएम वृत्त की टीम सेवनिया और गौरा गांव पहुंची। यहां पर बड़ा तालाब के दायरे में ही बाउंड्रीवॉल समेत कई पक्के निर्माण थे। जिन्हें जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल रावत के निर्देशन में टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। ताकि, हंगामा होने पर निपटा जा सके। दोपहर तक कार्रवाई चली। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण हटा दिए गए। बता दें कि प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिन्हें अगले 15 दिन में हटाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने (16 मार्च 2022) के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। बड़ा तालाब के FTL (फुल टैंक लेवल) से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते सोमवार को यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की देखिए तस्वीरें… दो महीने में लिस्टेड किए कब्जे पिछले दो महीने से जिला प्रशासन अतिक्रमण को चिह्निंत कर रहा था। टीटी नगर एसडीएम वृत्त के गौरा गांव, बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा कब्जे सामने आए थे। वहीं, बैरागढ़, बहेटा में भी लोगों ने तालाब की सीमा पर निर्माण कर लिए हैं। किस दिन, कहां होगी कार्रवाई? गांवों में सबसे ज्यादा कब्जे टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सामने आए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निर्माण किए गए हैं। वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में भी सीमांकन के दौरान करीब 2.5 किमी में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्माण वेटलैंड नियमों के खिलाफ हो सकता है। बैरागढ़ सर्कल में भी बड़ी संख्या में अतिक्रमण सामने आया है। मामला NGT तक पहुंचने की तैयारी पर्यावरणविद् राशिद नूर के मुताबिक, मामला गंभीर है और इसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में उठाया जाएगा।

शाजापुर में महिला ने कार में की तोड़फोड़:राधे-राधे चौराहे पर देर रात की घटना, CCTV फुटेज में दिखी वारदात

शाजापुर में महिला ने कार में की तोड़फोड़:राधे-राधे चौराहे पर देर रात की घटना, CCTV फुटेज में दिखी वारदात

शाजापुर के ज्योतिनगर स्थित राधे-राधे चौराहे पर रविवार-सोमवार की रात एक महिला ने खड़ी कार में तोड़फोड़ की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला पत्थर से कार के शीशे तोड़ती दिख रही है। यह घटना रात करीब 1:57 बजे हुई। फुटेज के अनुसार, महिला ने पहले कार के सामने वाले हिस्से को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सफल न होने पर उसने साइड के शीशे को तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद, महिला ने कार के पिछले शीशे पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बाइक चालक से हुआ था विवाद कार मालिक नीरज कुमार मालवीय, निवासी ज्योति नगर, ने लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल की रात वे शादी से लौटकर कार पार्क कर रहे थे, तभी एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनकी कार को नुकसान पहुंचाया और गाली-गलौज की। नीरज कुमार के अनुसार, उसी व्यक्ति की पत्नी ने रात में आकर उनकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच कर रही है।