Tuesday, 13 Oct 2026 | 05:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ यात्रियों के सिर फूटे हैं। एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में 6 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चे की मौत छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है। इनकी गई जान 1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया। देखिए, तस्वीरें… हादसे के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

रीवा में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:72 CAF जांच में गड़बड़ी; एक चेहरे पर कई सिम जारी कर रहे थे

रीवा में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:72 CAF जांच में गड़बड़ी; एक चेहरे पर कई सिम जारी कर रहे थे

रीवा में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस मुख्यालय और दूरसंचार विभाग के निर्देश पर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान सिविल लाइन, सिटी कोतवाली और समान थाना क्षेत्रों में जांच की गई। जांच में कुल 72 कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) खंगाले गए, जिनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं। सिविल लाइन क्षेत्र से 41, सिटी कोतवाली से 19 और समान क्षेत्र से 12 CAF की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पीओएस संचालक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही व्यक्ति के चेहरे पर कई सिम कार्ड जारी कर रहे थे। कई मामलों में CAF में लगी लाइव फोटो और दस्तावेजों में दर्ज व्यक्ति अलग-अलग पाए गए। आरोपी अधिक कमीशन कमाने के लालच में फर्जी आईडी तैयार कर उसमें अपनी फोटो एडिट कर सिम एक्टिवेट करते थे। ओटीपी के लिए फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करते थे इतना ही नहीं, आरोपी ग्राहक की जगह अपनी ही लाइव फोटो अपलोड कर देते थे और ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपने या फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। इस तरह बिना वैध दस्तावेज वाले लोगों को भी आसानी से सिम उपलब्ध कराए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने सिविल लाइन और समान थाने में अपराध दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और दूरसंचार अधिनियम की धारा 42(3)(ई) के तहत कार्रवाई की है। दो गिरफ्तार, तीन से पूछताछ हो रही पुलिस ने इस मामले में आशीष कुमार विश्वकर्मा उर्फ अनिकेत, कमल कुशवाहा उर्फ राजा और लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। फर्जी सिम जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से फर्जी सिम कार्ड के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

पीरियड्स में लड़कियों-महिलाओं का कवच बन रहा मोरिंगा, डॉक्टर बोलीं, पैड्स में करें इस्तेमाल

authorimg

Moringa in Periods: आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स मुसीबत जैसे महसूस होते हैं. इसकी एक वजह सिर्फ खून के रिसाव से होने वाली परेशानी ही नहीं है बल्कि कई ऐसी गंभीर बीमारियां भी हैं, जो अचानक से धावा बोल देती हैं और उनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस ऐसी ही एक बीमारी है, जिस पर फीमेल्स का ही ध्यान तब नहीं जाता, जब तक कि वह गंभीर नहीं हो जाता. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गाजियाबाद अध्यक्ष और महिला मामलों की एक्सपर्ट डॉ. अल्पना कंसल कहती हैं कि पीरियड्स की देखभाल को अभी भी सैनिटरी पैड तक ही सीमित माना जाता है. 90 फीसदी लोग समझते हैं कि पीरियड्स में पैड्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सैनिटरी पैड का उद्देश्य केवल रिसाव से बचाना ही नहीं होना चाहिए, जैसा कि अभी तक हो रहा है, बल्कि माइक्रोबायोम संतुलन को बनाए रखना और फीमेल्स में संक्रमण से बचाव भी होना चाहिए. डॉ. कंसल कहती हैं कि मासिक धर्म में सिर्फ खून के बहाव को ही नहीं रोकना होता, बल्कि यह वह समय भी है जब योनि का वातावरण ज्यादा संवेदनशील हो जाता है. भारत की आर्द्र जलवायु में लंबे समय तक पैड का इस्तेमाल, गर्मी, नमी और घर्षण के साथ मिलकर योनि के नाजुक माइक्रोबायोम को प्रभावित कर सकता है. इसके सबसे गंभीर परिणाम के रूप में महिलाओं में जीवाणु संक्रमण यानि बैक्टीरियल वेजिनोसिस सामने आता है. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि यीस्ट संक्रमण पर तो खूब चर्चा होती है, लेकिन गर्भवती होने और बच्चा पैदा करने की उम्र में महिलाओं में सबसे सामान्य योनि संबंधी समस्याओं में से एक होने के बावजूद जीवाणु संक्रमण यानि बैक्टीरियल वेजिनोससि को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता है. कब होता है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? बैक्टीरियल वेजिनोसिस तब होता है जब योनि में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का स्तर कम होने होने से बैक्टीरिया का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है और हानिकारक एनारोबिक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है. बैक्टीरियल वेजिनोसिस या बीवी के सामान्य लक्षणों में पतला, धूसर-सफेद स्राव, तेज मछली जैसी गंध (जो अक्सर मासिक धर्म के बाद अधिक महसूस होती है), हल्की जलन या खुजली शामिल है. हालांकि कई मामलों में तो कोई लक्षण ही नहीं दिखाई देते हैं. पीरियड्स में बढ़ती है बीमारी वे कहती हैं कि मासिक धर्म के दौरान, अंतरंग क्षेत्र में पर्यावरणीय बदलावों के कारण रिस्क बढ़ सकता है. सैनिटरी पैड, विशेष रूप से लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर एक गर्म और नम सूक्ष्म वातावरण बनाते हैं. भारत की पहले से ही नमी वाली परिस्थितियों में यह प्रभाव और भी तेज हो जाता है. डॉक्टर अल्पना कहती हैं, ‘मासिक चक्र के दौरान लंबे समय तक घर्षण, नमी और पसीने के कारण जननांग क्षेत्र के आसपास की विशेष रूप से नाजुक त्वचा में पीरियड्स के दौरान जलन होने की आशंका ज्यादा होती है. हमारे पास आने वाली अधिकतर महिलाएं जलन की शिकायत करती हैं. ऐसे में सांस लेने लायक, त्वचा के अनुकूल और सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक रूप से मूल्यांकित सैनिटरी पैड असुविधा को कम करने में मदद कर सकते है, बशर्ते वे नियामक और सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों. मोरिंगा है इसका इलाज हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कई स्टडीज में इस बात के संकेत मिले हैं कि मोरिंगा युक्त सैनिटरी पैड इस घर्षण से होने वाली जलन को कम करने और त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि मोरिंगा में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं. इसके रोगाणुरोधी गुण पैड की सतह पर हानिकारक रोगाणुओं की वृद्धि को सीमित करके एक स्वस्थ बाहरी वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं. मोरिंगा के एंटीऑक्सीडेंट्स यौगिक नम परिस्थितियों में त्वचा की सुरक्षात्मक परत को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं. इसलिए मोरिंगा का इस्तेमाल करते हुए पैड्स बनने चाहिए. स्टडी में मिले मोरिंगा के मजबूत सबूत डॉ. अल्पना कहती हैं कि 2025 में लाइफ पत्रिका में मौरिंगा पर एक अध्ययन प्रकाशित हुआ जिसमें इसके पत्तों के कुछ अर्क के सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुणों की प्रयोगशाला में पुष्ठि होने की बात कही गई. इसमें मजबूत एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाए गए. शोधकर्ताओं ने इन गुणों का श्रेय फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स, क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे जैव-सक्रिय यौगिकों को दिया जो अंतरंग स्वच्छता और मासिक धर्म की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

पन्ना में मजदूर को छत से फेंका:भागवत कार्यक्रम से लौटते समय लूटा, जिला अस्पताल रेफर

पन्ना में मजदूर को छत से फेंका:भागवत कार्यक्रम से लौटते समय लूटा, जिला अस्पताल रेफर

पन्ना जिले के गढ़ी करहिया गांव में बुधवार शाम एक मजदूर को लूटपाट के बाद स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया गया। यह घटना तब हुई जब मजदूर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम से लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। घायल की पहचान गढ़ी करहिया निवासी 36 वर्षीय बृजेश पटेल, पिता तुलसी पटेल के रूप में हुई है। गुरुवार को घायल के भाई नरेश पटेल ने बताया कि बृजेश गांव में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहीं पर गांव के ही दो युवक, विजय पटेल और बड़ेदा पटेल ने बृजेश को घेर लिया। वे उसे स्कूल की छत पर ले गए और उसकी जेब से 11,700 रुपए जबरन छीन लिए। घर की चादर खरीदने रखे थे रुपए बृजेश पेशे से मजदूर है और उसने यह राशि अपने घर के लिए सीमेंट की चादरें खरीदने के लिए बचाई थी। जब उसने अपनी कमाई छीने जाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। ऊंचाई से गिरने के कारण बृजेश के सिर, कंधे और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गुरुवार को जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई; युवक घायल:पन्ना में अपने बच्चों की स्कूल फीस भरकर लौट रहे थे

वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई; युवक घायल:पन्ना में अपने बच्चों की स्कूल फीस भरकर लौट रहे थे

पन्ना के धरमपुर मार्ग पर गुरुवार 26 मार्च को नवोदय विद्यालय ठाकुर बाबा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ग्राम गहरा निवासी 32 वर्षीय मजबूत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्चे की फीस जमा कर लौट रहे थे घर जानकारी के मुताबिक, मजबूत सिंह अपने बच्चे की स्कूल फीस जमा कर लौट रहे थे। फीस जमा करने के बाद वे अपनी बाइक से धरमपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर शाम करीब 5 बजे जैसे ही वे ठाकुर बाबा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे बाइक से नियंत्रण खो बैठे। पेड़ से टकराई बाइक, बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद उनकी बाइक सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह टूट गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मजबूत सिंह के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं और ज्यादा खून बहने से वे बेहोश हो गए थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Pets Care Tips : गर्मियों में अपने पेट्स के बालों को ट्रिम कराना क्यों इतना जरूरी? आगरा के पशु चिकित्सक से जानिए खतरे

authorimg

Last Updated:March 26, 2026, 17:43 IST Pets Care Summer : गर्मियों के साथ पेट्स के लिए समस्याएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसे मौसम में पेट्स का खास ख्याल रखना जरूरी है. थोड़ी सी चूक से लेने के देने पड़ सकते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संजीव नेहरू से बात की. वे बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए. हमेशा अच्छे पशु चिकित्सक से ही बालों को ट्रिम कराएं. बालों के ज्यादा कट जाने से स्किन रोग हो सकता है. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स हेल्दी रहेगा. चिड़चिड़ा नहीं होता है. उसे बीमारियां नहीं घेरेंगी. आगरा. गर्मियां हमेशा से पेट्स लवर के लिए चुनौती रही हैं. इन दिनों बदलते मौसम के साथ गर्मी भीषण होती जा रही है. ऐसे मौसम में आप अपने पेट्स का विशेष ख्याल रखें अन्यथा वह बीमार पड़ सकते हैं. लोकल 18 से आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए, ताकि उन्हें गर्मी, एलर्जी, कीड़ों और अन्य बीमारियों से बचाया जा सके. हमेशा पेट्स को अच्छे पशु चिकित्सक से बालों को ट्रिम कराना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पेट्स के बालों के अधिक कट जाने से उनको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बाल अधिक कट जाने पर धूप सीधे पेट्स के शरीर पर पड़ती है, जिससे उन्हें एलर्जी आदि हो सकती है. चिड़चिड़ा नहीं होगा डॉ. संजीव नेहरू के मुताबिक, गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. बदलते मौसम में अपने पेट्स का ध्यान रखना जरूरी है. थोड़ी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है. बालों का ट्रिम कराने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है. हमेशा पेट्स को अनुभवी चिकित्सक की देखरेख में ही इलाज कराना चाहिए. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स चिड़चिड़ा नहीं होता है. अगर पेट्स को गर्मी लगेगी तो वह चिड़चिड़ा और सुस्त हो जाएगा. उसे बीमारियां घेर सकती हैं. और क्या होगा पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि पेट्स के बालों को ट्रिम कराने के कई फायदे हैं. इससे पेट्स अपने आप को हल्का महसूस करेगा. उसे गर्मी कम लगेगी. बालों के ट्रिम होने से नए और अच्छे बाल ग्रोथ के साथ आएंगे, जिससे वह और ज्यादा सुंदर दिखेगा. डॉ. नेहरू ने बताया कि बालों के ट्रिम होने से त्वचा, एलर्जी या दूसरी कोई बीमारी नहीं लगेगी. बदलते मौसम में पेट्स को कीड़े लग जाते है. बालों के ट्रिम कराने से ऐसा नहीं होगा. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Agra,Uttar Pradesh First Published : March 26, 2026, 17:43 IST

बैंक ऑफ इंडिया से किसान के एक लाख रुपए चोरी:ब्लैड से काटा थैला, CCTV में नजर आई संदिग्ध महिला

बैंक ऑफ इंडिया से किसान के एक लाख रुपए चोरी:ब्लैड से काटा थैला, CCTV में नजर आई संदिग्ध महिला

बड़वानी जिले के खेतिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार दोपहर एक किसान के साथ एक लाख रुपए की चोरी हो गई। क्राप लोन जमा करने आए किसान ओंकार जाधव की थैली को दो महिलाओं ने ब्लेड से काटकर रुपए चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मोरतलाई निवासी ओंकार जाधव अपने बेटे प्रदीप के साथ फसल बेचकर क्राप लोन के एक लाख रुपए जमा कराने बैंक पहुंचे थे। उन्होंने ब्याज के लिए 5000 रुपए निकालने हेतु विड्राल पर्ची भरी। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। इनमें से एक महिला का चेहरा स्कार्फ से ढका हुआ था। विड्राल पर्ची भरते समय एक महिला ने किसान ओंकार जाधव के कंधे पर टंगी थैली को ब्लेड से काट दिया। थैली से 500-500 रुपए के नोटों के दो बंडल, कुल एक लाख रुपए, चुराकर दोनों महिलाएं चुपचाप बैंक परिसर से बाहर निकल गईं। तस्वीरें देखिए… ऐसे पता चला पता किसान को कुछ देर बाद थैली हल्की महसूस हुई और जब उन्होंने जांच की तो एक लाख रुपए गायब थे। यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। ओंकार जाधव ने तत्काल खेतिया थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

एक्टर बोमन ईरानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानियों से बात वाले बयान पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और यहां तक कि उन्होंने ट्रम्प से गैस सिलेंडर लाने को भी कहा। बोमन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रम्प ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों को बुलाया गया है,स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं यानी बोमन ईरानी। मैं तैयार हूं। हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” बोमन ने आगे कहा, “मेरी सिर्फ एक शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। उनकी टीम यहां मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आए। हम उन्हें उनकी पसंद का खाना खिलाएंगे, धानसक और कस्टर्ड खिलाएंगे और अगर ट्रम्प गैस सिलेंडर भी ले आएं, तो मुझे लगता है कि सबके लिए जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।” वेस्ट एशिया में तनाव जारी वेस्ट एशिया में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और जल्द समाधान हो सकता है, लेकिन पेंटागन 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी में है। 22 मार्च को ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से इजराइल के अराद और डिमोना शहरों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। राहत और बचाव दल पूरी रात घायलों की मदद और मलबा हटाने में जुटे रहे। अस्पतालों में कई लोगों का इलाज किया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई।

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद, जब वह सऊदी अरब के एयरस्पेस में था, तब उसे वापस लौटाने का फैसला लिया गया। कुल मिलाकर विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, विमान में उड़ान के दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनी गईं। वहीं एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन वापस लौटने का फैसला किया गया था। दिल्ली में विमान की जांच की जा रही है। 15 मार्च: न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय इसी विमान में खराबी हुई थी एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के इसी A350-900 (VT-JRF) विमान में 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। तब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। तब बताया गया कि उड़ान के दौरान करीब 33,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों को विमान के फर्श पर कंपन महसूस हुई थी।

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा दुफेड़ा साहिब में ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा राम सिंह गंडुआं वालों के पवित्र अंगीठा साहिब स्थान पर दूसरा यादगारी समागम आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस समागम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। युवराज सिंह ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन सुना और आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। युवराज सिंह इस स्थान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संत बाबा राम सिंह के पक्के श्रद्धालु हैं। यहीं पर युवराज सिंह ने ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की थी। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रहे उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पूरी मर्यादा के साथ हुई। भाई मनदीप सिंह भामिया वालों ने अपने मधुर कीर्तन से संगतों को निहाल किया। कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में संत बाबा राम सिंह जी की शिक्षाओं को याद करते हुए सेवा और सिमरन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज सेवा को धर्म समझने का संदेश दिया। कुलविंदर कौर ने भी संगत को संबोधित किया समागम के दौरान बाबा जी की आध्यात्मिक बेटी कुलविंदर कौर ने भी संगत को संबोधित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संत बाबा राम सिंह जी के दिखाए रास्ते पर चलने और सच्चे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।