शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का बीम महिला पर गिरा, मौत:बैतूल में पंचायत निधि से बना; दीवार में दरार की आने पर की थी तोड़फोड़

बैतूल में खेड़ी सांवलीगढ़ के नवनिर्मित पंचायती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार तोड़ते समय छत का सीमेंट का बीम गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय छाया पति पंजाबराव के रूप में हुई है। हादसे में उनका चेहरा बुरी तरह चोटिल हो गया था। घायल मजदूर 58 वर्षीय डीका शेषराव का इलाज जारी है। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पंचायत निधि से लगभग छह माह पहले 15 दुकानों के साथ बनाया गया था। दुकान आवंटन के बाद एक दुकानदार ने दुकान में दरार आने की शिकायत की थी। इसी के बाद पंचायत ने मरम्मत कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। मरम्मत के दौरान दीवार तोड़ते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार तोड़ते समय दीवार तो कॉम्प्लेक्स के पीछे गिर गई लेकिन बीम महिला मजदूर पर जा गिरा। इस घटना ने कॉम्प्लेक्स के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह कॉम्प्लेक्स 15 दिन पहले ही तैयार हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग

फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब की कहानी पर आधारित ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब की भारत में रिलीज फिलहाल रुकी हुई है। फिल्म को अब तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना ने दावा किया कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था। बोर्ड को इसमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं मिला, लेकिन इसे संवेदनशील माना गया। फिल्म की स्क्रीनिंग फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी। नंदवाना के मुताबिक, फिल्म में न हिंसा है, न अश्लील सीन और न ही कोई राजनीतिक संवाद है। इसके बावजूद भारत-इजराइल संबंधों को ध्यान में रखते हुए इसे मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में बदलाव के लिए कट्स सुझाए जाते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। रिवाइजिंग कमेटी को भेजी गई फिल्म फिल्म को अब रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया है। मनोज नंदवाना ने कहा कि कमेटी कब बनेगी, इसकी जानकारी नहीं है और तब तक फिल्म पुरानी हो सकती है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सर्टिफिकेट न मिलने पर कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा है। फिल्म फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब पर आधारित ट्यूनीशियाई फिल्ममेकर काउथर बेन हानिया की इस फिल्म में हिंद रजब की सच्ची कहानी दिखाई गई है। जनवरी 2024 में गाजा सिटी से भागते समय उसकी कार पर हमला हुआ था। फिल्म में कहानी रेड क्रिसेंट के वालंटियर्स के नजरिए से दिखाई गई है। फिल्म में हिंद रजब की असली आवाज का इस्तेमाल किया गया है। 12 दिन बाद उसका शव उसके परिवार और दो वालंटियर्स के साथ मिला था। फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2025 में वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे ग्रैंड ज्यूरी प्राइज मिला। इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया। यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को भारत में सेंसर सर्टिफिकेट में दिक्कत हुई हो। 2024 की फिल्म संतोष को भी सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जिससे इसकी रिलीज नहीं हो सकी।
बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों और सभी मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। एक माह तक रोजे रखने के बाद चांद दिखने पर यह त्योहार मनाया जाता है। शाही जामा मस्जिद के अतिरिक्त सिंधी बस्ती स्थित शाही ईदगाह में सुबह 7:15 बजे, सिलमपुरा स्थित फारूकी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे और गणपति नाका स्थित कदमे रसूल ईदगाह में सुबह 7:15 बजे ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश और दुनिया में अमन, शांति तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। समाजजन एक-दूसरे के घरों पर पहुंचे और शिरखुरमा व सिवैयां खिलाकर मुंह मीठा कराया, जिससे त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। बच्चों में भी इस दौरान खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।
मैहर में भीड़ में फंसा मासूम, पुलिस ने बचाया:चक्कर खाकर गिरे श्रद्धालु को दिया प्राथमिक उपचार; चैत्र नवरात्रि मेले में सुरक्षा बल तैनात

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में श्रद्धालुओं की मदद की। भारी भीड़ के बीच फंसे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं अचानक अस्वस्थ होकर गिरे एक अन्य श्रद्धालु को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। भीड़ में फंसे बच्चे को सुरक्षित निकाला पहली घटना मंदिर परिसर के मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक महिला का छोटा बच्चा अत्यधिक भीड़ के कारण फंस गया था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्चे को सुरक्षित निकालकर उसकी मां के सुपुर्द किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई के लिए महिला ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। चक्कर खाकर जमीन पर गिरा श्रद्धालु इसी दौरान दर्शन के लिए कतार में लगा एक श्रद्धालु अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और भीड़ से अलग कर प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस की इस संवेदनशीलता के कारण श्रद्धालु को समय पर राहत मिल सकी। श्रद्धालुओं ने की पुलिस की सराहना मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की इन दोनों कार्रवाइयों की स्थानीय नागरिकों और दर्शनार्थियों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और जवानों को विशेष रूप से बुजुर्गों व बच्चों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं।
दतिया में ईद-उल-फितर पर 10 स्थानों पर अदा हुई नमाज:ईदगाह और मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अमन-चैन की मांगी दुआ

दतिया जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर सहित पूरे जिले में करीब 10 स्थानों पर सामूहिक नमाज अदा की गई, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर रवाना हुए। शहर की प्रमुख ईदगाह और बड़ी मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। ईदगाह और मस्जिदों में अदा हुई नमाज निर्धारित समय पर इमाम ने नमाज अदा कराई, जिसके बाद सभी ने हाथ उठाकर देश की तरक्की और समाज में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। नमाज के दौरान माहौल पूरी तरह धार्मिक और शांतिपूर्ण रहा। नमाज के बाद आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने ईदी लेकर त्योहार का आनंद लिया। अन्य कस्बों में भी रही रौनक, प्रशासन सतर्क दतिया के अलावा भांडेर, इंदरगढ़ और सेवढ़ा में भी ईदगाहों पर सामूहिक नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और पूरे जिले में व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही।
अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

IPL शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी 21 मार्च को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। टीम के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए। टीम के साथ मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। दर्शन कर लौटते समय सीढ़ियों पर दोनों एक-दूसरे के गले मिले। तेज गेंदबाज मयंक यादव, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, फील्डिंग कोच भरत अरुण, हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के डॉयरेक्टर टॉम मूडी भी अयोध्या पहुंचे। टीम जैसे ही दर्शन कर बाहर निकलने लगी तो फैंस खिलाड़ियों के साथ सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे। 3 तस्वीरें देखिए- मंदिर में मिला रामनामी पटका और प्रसाद राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को मंदिर प्रशासन की तरफ से प्रसाद के साथ पीले रंग का रामनामी पटका दिया गया। टीम के खिलाड़ियों ने भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन करने के साथ राम दरबार के भी दर्शन किए। मंदिर के अर्चकों ने मंत्रोच्चार के साथ रामलला के दर्शन कराए। 2 बसों से अयोध्या गए टीम के खिलाड़ी टीम के खिलाड़ी तड़के में दो बस से अयोध्या गए थे। मौके पर 30 सदस्यीय दल में खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के लोग भी शामिल रहे। दर्शन कर लौटते समय मंदिर की सीढ़ियों पर टीम के मालिक और कप्तान ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद गले मिले। इस दौरान फैंस में ऋषभ पंत के साथ सेल्फी लेने के लिए क्रेज रहा। मौके पर फैंस ने उनके साथ में सेल्फी ली। इस दौरान कई फैंस LSG के मालिक के साथ में भी फोटो खिंचाते हुए नजर आए। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों ने मंदिर को बैकग्राउंड कर सोलो फोटो खिंचवाई। ———————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश : ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता एकमंच पर दिखे। (पूरी खबर पढ़िए)
हरदा में लिफ्ट ट्रॉली गिरने से युवती गंभीर घायल:कमर में लगी चोट; केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग निर्माण में तार टूटने से हादसा

हरदा में केंद्रीय विद्यालय की नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान हुए एक हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार सुबह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अबगांवखुर्द के पास यह घटना हुई, जब रेत चढ़ा रही लिफ्ट की ट्रॉली का तार टूट गया और वह नीचे खड़ी युवती पर गिर गई। युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के साथ मजदूरी कर रही थी युवती घायल युवती की पहचान मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय आना बाई ओझा के रूप में हुई है, जो बंशीलाल ओझा की बेटी हैं। उनकी मां पार्वती ओझा ने बताया कि परिवार के लोग केंद्रीय विद्यालय की बिल्डिंग निर्माण में मजदूरी कर रहे हैं। सुबह करीब दस बजे आना बाई लिफ्ट से रेत चढ़ा रही थी। रेत खाली करने के बाद छत से नीचे आते समय लिफ्ट का तार टूट गया। इससे ट्रॉली टूटकर नीचे खड़ी आना बाई के ऊपर गिर गई। युवती को कमर में गंभीर चोट डॉक्टरों के अनुसार, युवती की कमर में चोट लगी है और एक्स-रे या सिटी स्कैन के बाद ही फ्रैक्चर या अंदरूनी चोट की सही जानकारी मिल पाएगी। पार्वती बाई ने यह भी बताया कि आना बाई शादीशुदा हैं और उनकी दो बेटियां हैं। पति से विवाद के चलते वह चार महीने से मायके में रहकर मजदूरी कर रही थीं।
‘देखना है ज़ोर कितना…’: बंगाल चुनाव से पहले ईद की सभा में ममता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की कसम खाई | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 21, 2026, 12:31 IST ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के चल रहे संशोधन के माध्यम से लोगों के “मतदान अधिकार छीनने” का प्रयास करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने रेड रोड पर सभा को संबोधित किया। (एएनआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कसम खाई कि तृणमूल कांग्रेस का प्राथमिक उद्देश्य भाजपा को राज्य से बाहर करना और देश को पार्टी के प्रभाव से बचाना है। कोलकाता के रेड रोड पर ईद-अल-फितर की नमाज में भाग लेने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने भाजपा को सत्ता से हटाने के अपनी पार्टी के लक्ष्य को दोहराया और बंगाल की सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में सभी समुदाय शांति से एक साथ रहते हैं। “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है..अल्लाह आपको सलामत रखे…भारत और बंगाल की खुशहाली हो…खुद को इतना बुलंद कर कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है…हमारा एक ही इरादा है-बीजेपी को हटाना और देश की रक्षा करना,” उन्होंने समाचार एजेंसी के हवाले से कहा एएनआई. #घड़ी | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर पर लोगों द्वारा रेड रोड पर नमाज अदा करने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “…सरफ़रोशी की धूम अब हमारे दिल में है, देखो ज़ोर किस तरह के बाज़ू-ए-कातिल में है…अल्लाह तुम्हें आशीर्वाद दे…भारत और बंगाल समृद्ध हो। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं… pic.twitter.com/K8x13OkhYB– एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के चल रहे संशोधन के माध्यम से लोगों के “मतदान अधिकार छीनने” का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने घोषणा की कि वह एसआईआर के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी और कसम खाई कि वह पीएम मोदी को लोगों के अधिकार छीनने नहीं देंगी। उन्होंने भाजपा को “गुंडों और चोरों की पार्टी” बताया। बनर्जी ने सभा में कहा, “हम मोदी जी और भाजपा को आपका मतदान अधिकार छीनने की अनुमति नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे।” बनर्जी ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण या सत्यापन के नाम पर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने के किसी भी कदम का उनकी पार्टी द्वारा विरोध किया जाएगा। “एसआईआर में लोगों के नाम हटा दिए गए। मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली, कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। मैं बंगाल में सभी जातियों, समुदायों और पंथों के साथ खड़ा हूं। मैं यह लड़ाई जारी रखूंगा…बीजेपी चोरों और गुंडों की पार्टी है, गद्दारों की पार्टी है…ऐसे गद्दार भी हैं जो वोट बांटने के लिए बीजेपी से पैसे लेते हैं। उनसे मैं कहूंगा- “मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है,” उसने सभा में ज़ोर से जयकार करते हुए कहा। #घड़ी | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर पर लोगों द्वारा रेड रोड पर नमाज अदा करने के बाद सीएम ममता बनर्जी का कहना है, “…SIR में लोगों के नाम हटा दिए गए। मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली, कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकार… pic.twitter.com/y6Spq65OLp– एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर राज्य को अस्थिर करने और अप्रत्यक्ष नियंत्रण थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों से धन और हथियार लाकर अशांति पैदा करने के प्रयासों का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति “अघोषित राष्ट्रपति शासन” जैसी है और लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट और सतर्क रहने का आग्रह किया। रेड रोड पर वार्षिक ईद मण्डली – पूर्वी भारत में सबसे बड़ी में से एक – अक्सर चुनावी वर्षों के दौरान एक राजनीतिक मंच के रूप में दोगुनी हो जाती है, जिससे पार्टियों को राज्य के बड़े मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने का अवसर मिलता है, जो आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है। इस वर्ष के आयोजन का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है क्योंकि राज्य एक उच्च-स्तरीय विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है, जिसमें टीएमसी लगातार चौथे कार्यकाल की मांग कर रही है, जबकि भाजपा 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनावों में प्राप्त लाभ को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। (एजेंसियों से इनपुट के साथ) पहले प्रकाशित: मार्च 21, 2026, 12:31 IST समाचार राजनीति ‘देखना है ज़ोर कितना…’: बंगाल चुनाव से पहले ईद की सभा में ममता ने बीजेपी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी ईद भाषण(टी)ममता बनर्जी बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)तृणमूल कांग्रेस बनाम बीजेपी(टी)ईद मण्डली रेड रोड कोलकाता(टी)मतदान अधिकार पश्चिम बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव
नवरात्रि व्रत में गैस, अपच, कब्ज से हैं परेशान, पानी में मिक्स करें ये खट्टा रस, पीने से बॉडी होगी डिटॉक्स, होंगे कई फायदे

Last Updated:March 21, 2026, 12:21 IST Vrat me nimbu pani peene ke fayde: चैत्र नवरात्रि चल रहा है. काफी लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, लेकिन कई बार पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं लोगों को हो जाती हैं. इससे बचने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पी सकते हैं. इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है. एसिडिटी कम होती है. आंतें साफ होती हैं. आप अपना व्रत आसानी से पूरा कर सकते हैं. नवरात्रि व्रत में नींबू पानी पीने के फायदे. Vrat me nimbu pani peene ke fayde: चैत्र नवरात्र के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, लेकिन भारी भोजन से परहेज भी करना पड़ता है. ऐसे में नींबू पानी एक आसानी से बनाए जाने वाला, प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है, जो व्रत में न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इस घरेलू नुस्खे को काफी फायदेमंद बताता है. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए वरदान साबित होता है. नींबू में भरपूर विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है. व्रत के दिनों में शरीर कमजोर होने का खतरा रहता है, लेकिन नींबू पानी नियमित लेने से सर्दी-जुकाम, थकान और संक्रमण से बचाव होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. व्रत में अक्सर पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है, एसिडिटी को कम करता है और आंतों को साफ करता है. इससे व्रत आसानी से पूरा होता है और शरीर हल्का महसूस होता है. साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. व्रत के दौरान शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा बनी रहती है. नींबू पानी वजन नियंत्रण में भी सहायक है. व्रत में मीठे-तले भोजन से परहेज करने के बावजूद कई लोगों का वजन बढ़ जाता है. गुनगुना नींबू पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, फैट बर्न करने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित रखता है. व्रत के बाद भी इसे जारी रखने से वजन संतुलित रहता है. त्वचा के लिए भी यह रामबाण है. व्रत में पानी कम पीने से त्वचा रूखी हो सकती है. नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मुंहासे, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरा चमकदार बनाते हैं. नियमित सेवन से त्वचा जवां और स्वस्थ दिखती है. नींबू पानी बनाने का तरीका भी आसान है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें. स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं, लेकिन चीनी बिल्कुल न डालें. बहुत गर्म पानी न लें, सिर्फ गुनगुना ही इस्तेमाल करें. व्रत में फलाहार के साथ या दिन में 2-3 बार पी सकते हैं. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : March 21, 2026, 12:21 IST
मखाना बर्फी: व्रत में खाओ मखाना बर्फी, सेहत भी बनी रहेगी और स्वाद भी ऐसा कि रुक नहीं पाओगे, पढ़ें आसान रेसिपी

21 मार्च 2026 को 12:00 IST पर अद्यतन किया गया व्रत में अगर कुछ स्वादिष्ट मिठाई खाने का मन हो रहा है तो, 15 मिनट में बनने वाली मखाना बनाएं। दूध से बनी यह आसान रेसिपी सेहत के लिए भी अच्छी है और व्रत के लिए भी असरदार है। घर पर कैसे जानें? (टैग्सटूट्रांसलेट) मखाना बर्फी रेसिपी(टी) व्रत स्पेशल मिठाई(टी) 15 मिनट की मिठाई(टी)नवरात्रि रेसिपी(टी)स्वस्थ फॉक्स नट बर्फी(टी)मखाना बर्फी(टी)मखाना बर्फी(टी)मखाना रेसिपी






