Saturday, 17 Oct 2026 | 06:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

राजधानी में रंगपंचमी की रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी रोड पर बदमाशों ने दो भाइयों को रोककर चाकू की नोक पर 55 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट अपने भाई के साथ कार से जा रहे थे। दोनों प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जब वे स्मार्ट सिटी रोड से चूनाभट्टी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से स्कूटी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन अड़ा दिया। चाकू दिखाकर छीनी नकदी बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों भाइयों को धमकाया और उनके पास रखी नकदी से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 55 लाख रुपए थे। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना 7 तारीख की रात की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पीड़ितों ने 8 मार्च को पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद शामला हिल्स पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हवाला एंगल की भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस लेनदेन से जुड़ी थी। प्रारंभिक तौर पर यह रकम प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि हवाला एंगल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। शामला हिल्स क्षेत्र में पहले भी इस तरह की लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

पन्ना में मटेरियल से भरा डंपर पलटा:ड्राइवर-हेल्पर मौके से भागे, बिलपुरा के पास रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर लगा लंबा जाम

पन्ना में मटेरियल से भरा डंपर पलटा:ड्राइवर-हेल्पर मौके से भागे, बिलपुरा के पास रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर लगा लंबा जाम

पन्ना जिले के रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर बिलपुरा के पास मंगलवार शाम, 10 मार्च को सामान से भरा एक डंपर पलट गया। ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। इस हादसे की वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। प्रत्यक्षदर्शी शैलेन्द्र यादव ने बताया चालक और हेल्पर का पता नहीं पाया है। शायद दोनों भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक, निर्माण सामग्री (मटेरियल) से भरा यह डंपर टिकरिया मोड़ और बिलपुरा के बीच अचानक बेकाबू होकर पलट गया। डंपर ठीक सड़क के बीचों-बीच गिरा, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। अच्छी बात यह रही कि डंपर की चपेट में कोई दूसरी गाड़ी या इंसान नहीं आया। लगा लंबा जाम, यात्री परेशान हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई और आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी खबर पुलिस और प्रशासन को दी। जाम में फंसे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद से रास्ता साफ करने की कोशिश मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से डंपर को हटाने का काम शुरू किया। भारी-भरकम क्रेन मंगवाई गई है ताकि डंपर को किनारे कर जल्द से जल्द रास्ता खुलवाया जा सके और ट्रैफिक फिर से शुरू हो सके।

स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

सिवनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में दलसागर तालाब के पास एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार, 10 मार्च की रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, जिसमें कुछ युवक एक छात्र को पीटते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब कुछ लड़कों ने एक छात्र को घेरकर उसके साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। मिशन स्कूल का छात्र बताया जा रहा पीड़ित शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र मिशन अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विद्यार्थी लग रहा है। हालांकि, अब तक छात्र या उसके परिवार की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर खुद ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। छात्र की स्कूल ड्रेस से उसके स्कूल की पहचान की जा रही है। पुलिस फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों और पीड़ित छात्र, दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि पहचान होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पानी किस बर्तन में पीना है सबसे सही? स्टील, ग्लास और कॉपर में छुपा बड़ा फर्क

authorimg

Last Updated:March 10, 2026, 22:08 IST पानी पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पानी किस बर्तन में पीना बेहतर होता है. घरों में आमतौर पर स्टील, कांच और तांबे के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं और हर एक के अपने फायदे होते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इन तीनों में से कौनसा बर्तन पानी पीने के लिए ज्यादा सुरक्षित और सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है. फोटो AI से जेनरेट की गई है. पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है, लेकिन कई बार लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पानी किस बर्तन में पीना ज्यादा बेहतर होता है. अलग-अलग तरह के बर्तनों में पानी रखने से उसके गुणों पर असर पड़ सकता है. घरों में आमतौर पर स्टील, कांच और तांबे के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं. हर बर्तन की अपनी खासियत होती है और अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि किस बर्तन में पानी पीना ज्यादा सुरक्षित और सही माना जाता है. आज के समय में स्टेनलेस स्टील के गिलास और बोतल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. स्टील मजबूत होता है और इसमें जंग लगने की संभावना भी कम होती है. सबसे खास बात यह है कि स्टील पानी के साथ किसी तरह की खतरनाक केमिकल रिएक्शन नहीं करता. यही कारण है कि इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना जाता है. स्टील के बर्तन साफ करना भी आसान होता है और सही तरह से धोने पर इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहता है. इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी में पानी पीने के लिए स्टील एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. कांच के गिलास में पानी पीने के फायदेकांच यानी ग्लास के बर्तन भी पानी पीने के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. कांच एक न्यूट्रल मटेरियल होता है, जिससे पानी के स्वाद या गुणवत्ता में कोई बदलाव नहीं होता. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कांच में रखा पानी बिल्कुल शुद्ध स्वाद देता है. इसके अलावा कांच में कोई केमिकल नहीं मिलते, इसलिए यह भी सुरक्षित माना जाता है. हालांकि कांच के बर्तन नाजुक होते हैं और गिरने पर टूट सकते हैं, इसलिए इन्हें संभालकर इस्तेमाल करना पड़ता है. साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए तो कांच का गिलास भी पानी पीने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपराभारत में तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा काफी पुरानी है. आयुर्वेद के अनुसार तांबे के पात्र में रखा पानी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. कहा जाता है कि तांबे में हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. आमतौर पर तांबे के बर्तन में पानी को 6 से 8 घंटे तक रखने के बाद पीना बेहतर माना जाता है. हालांकि इसका ज्यादा इस्तेमाल भी सही नहीं माना जाता, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए. आखिर सबसे सुरक्षित विकल्प कौनसा हैअगर रोजमर्रा के इस्तेमाल की बात करें तो स्टील और कांच दोनों ही पानी पीने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प माने जाते हैं. वहीं तांबे के बर्तन का पानी भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उसे सही तरीके से और सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि जिस भी बर्तन में पानी रखें, उसे हमेशा साफ रखें. साफ बर्तन और शुद्ध पानी ही शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखने और सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. About the Author Vividha Singh विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : March 10, 2026, 22:08 IST

नरसिंहपुर में हाईवे पर तेंदुए का शव मिला:वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, 3 साल का था

नरसिंहपुर में हाईवे पर तेंदुए का शव मिला:वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, 3 साल का था

नरसिंहपुर-सागर नेशनल हाईवे 44 पर झिराघाटी के पास मंगलवार रात एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुआ सड़क की उस लेन पर पड़ा था जो सागर से नरसिंहपुर की ओर जाती है। घटना की खबर डायल 112 के जरिए पुलिस को मिली, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि झिराघाटी के पास किसी एक्सीडेंट में एक ‘चीता’ घायल हो गया है। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो पता चला कि वह एक तेंदुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। 3 साल का था नर तेंदुआ बरमान वन परिक्षेत्र अधिकारी एचएल बिसेन के मुताबिक, मारा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब 3 साल के आसपास है। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। जंगल से निकलकर पार कर रहा था रोड अंदेशा जताया जा रहा है कि तेंदुआ सागर और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर लगे जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा होगा, तभी वह किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। वन विभाग की टीम ने मौके की बारीकी से जांच की है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मखाना क्रिस्पी रेसिपी: मखाने से 2 टेस्टी मसाला, मिनटों में तैयार होगी कुरकुरी टिक्की और गार्लिक रोस्टेड मखाना

मखाना क्रिस्पी रेसिपी: मखाने से 2 टेस्टी मसाला, मिनटों में तैयार होगी कुरकुरी टिक्की और गार्लिक रोस्टेड मखाना

10 मार्च 2026 को 21:56 IST पर अद्यतन किया गया मखाना क्रिस्पी रेसिपी: मखाने से कुछ ही समय में कुरकुरे मखाने लाल हो जाते हैं। इससे आप टिक्की से लेकर गार्लिक रोस्ट तैयार कर सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)मखाना रेसिपी(टी)कुरकुरा मखाना टिक्की रेसिपी(टी)लहसुन भुना हुआ मखाना रेसिपी(टी)स्वस्थ नाश्ता रेसिपी(टी)फॉक्स नट रेसिपी(टी)शाम के नाश्ते के विचार(टी)भारतीय स्वस्थ स्नैक्स(टी)मखाना के फायदे और रेसिपी

निवाड़ी में 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस:बिना अनुमति प्लॉटिंग पर कार्रवाई, प्रशासन ने 17 मार्च को दस्तावेजों के साथ बुलाया

निवाड़ी में 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस:बिना अनुमति प्लॉटिंग पर कार्रवाई, प्रशासन ने 17 मार्च को दस्तावेजों के साथ बुलाया

निवाड़ी जिले में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना अनुमति के धड़ल्ले से प्लॉट काटकर जमीन बेचने वाले पांच कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर कोर्ट ने इन सभी को नोटिस भेजकर 17 मार्च को पेश होने का फरमान सुनाया है। जांच में पता चला कि इन लोगों ने न तो कॉलोनाइजर का लाइसेंस लिया था और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) से कोई मंजूरी ली थी। नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी सरकारी परमिशन के जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े कर बेच दिए गए, जो कि सीधा-सीधा कानून का उल्लंघन है। इन लोगों को थमाया गया नोटिस प्रशासन ने जिन पांच मामलों में कार्रवाई की है, वे ये हैं- चंद्रपाल यादव (झांसी): ओरछा के फुटेरा गांव में बिना लाइसेंस प्लॉटिंग करने का आरोप। रेणु सिंह राठौर (जेर): पृथ्वीपुर में करीब 11 अलग-अलग खसरा नंबरों की जमीन पर अवैध तरीके से प्लॉट बेचने का मामला। बिजयकांत और उदयकांत सोनी (पृथ्वीपुर): करगुवा गांव की भारी-भरकम जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप। शैलेंद्र सिंह यादव (झांसी): ओरछा में करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन पर बिना मंजूरी के प्लॉटिंग। लक्ष्मीनारायण नामदेव (झांसी): ओरछा की जमीन पर बिना किसी परमिशन के टुकड़े कर बेचने का आरोप। 17 मार्च को पेशी, वरना होगी सख्त कार्रवाई एसडीएम की जांच में इन सभी को नियमों का दोषी पाया गया है। कलेक्टर कोर्ट ने साफ कह दिया है कि अगर ये लोग 17 मार्च 2026 को अपने कागजों के साथ हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ एकतरफा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इन जमीनों को फिर से पुराने हाल में लाने (अवैध निर्माण ढहाने) की तैयारी भी कर सकता है।

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: रातभर नहीं सताएंगे मच्छर, घर में मौजूद इन 7 मच्छरों से तुरंत शुरू

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं | छवि: एआई मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: बारिश और गर्मी के मौसम में मच्छरों की समस्या लगभग हर घर में तनाव का कारण बनी हुई है। मच्छरों की वजह से सिर्फ रातों की नींद ही बुरी होती है, बल्कि मछलियां नहीं, बल्कि मच्छरों की वजह से मच्छरों की नींद ही खराब होती है। ऐसे में कई लोग केमिकल वाले कॉइल और स्पाइडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दांतों और गंध से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, मच्छरों को भगाने के लिए घर में ही मौजूद काइल और स्पाइडर का काम किया जा सकता है। ये उपाय सरल भी हैं और स्वास्थ्य लाभ से सुरक्षित भी माने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 7 घरों और घरेलू उपायों के बारे में… नीम के तेल के साथ कपूर का मिश्रण मच्छरों को भगाने का सबसे आसान तरीका नीम के तेल के साथ कपूर को मिलाकर बनाना माना जाता है। इसके लिए आप घर में मौजूद कपूर लेकर उन्हें नीम के तेल में पाउडर मिला लें। फिर इसे दिए में या फिर किसी डिफ्यूजर में डालकर जलाएं। इसके एसोसिएट रूम में रेजिडेंट मच्छर आसानी से भाग जाएंगे। कपूर के संगीत से भाग जाते हैं मच्छर कपूर की असरदार मच्छरों की अनदेखी से बाहर है। इसके लिए एक कमरे में कपूर बंद करके 15 से 20 मिनट के लिए दरवाजा बंद कर दें। इसके तेज स्मेल से मच्छर दूर भाग जाते हैं। टेम्पलेट और लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है टेम्पलेट और लैंग्वेज का उपयोग करके भी मच्छरों से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए एक नींबू को बीच में से मिलाकर 12-15 लौंग को लगा दिया गया। अब इसे कमरा या फिर घर के दूसरे में रख दें, ऐसा करने से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकते हैं। लहसुन से उदहारण लहसुन की मदद से भी मच्छरों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में डाल लें। इसे ठंडा होने के बाद पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी साथियों में शामिल कर लें। इसके विघटन से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकेंगे। तेज़पत्ते का स्मोक तेजपत्ते पर नीम का तेल लगाकर उसे उसके दादा से मच्छर भाग जाते हैं। इसके पूरे कमरे में फैला हुआ सामान, इसे एक थोक व्यापारी माना जाता है, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस, लैवेंडर और पेपरमिंट जैसे कुछ एसेंशियल तेलों की महक कोमोसाइट्स को देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए डिफ्यूज़र का उपयोग किया जा सकता है या नारियल के तेल का उपयोग त्वचा पर किया जा सकता है। सिरका और सुपरमार्केट सोडा का शॉक मच्छरों से बचने के लिए घर में भी मच्छर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में सफेद सिरका, छोटी डिश सोप और पिंच भर सोडा सोडा बना लें। इस मिक्स को स्प्रे बोतल में मच्छरों वाली जगह पर स्प्रे किया जा सकता है। ऐसा करने से प्रभाव के प्रभाव से मच्छर गायब ही रहते हैं। मच्छरों से बचने के जरूरी उपाय घर के आस-पास भी पानी जमा नहीं होने दिया जाना चाहिए क्योंकि यहां पानी में ही मच्छर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा रॉकेट और रॉकेट के अलावा भी मच्छरों से बचाव का अच्छा उपाय माना जाता है। यह भी पढ़ें: दूध उबालने के टिप्स: पॉट से बाहर की ओर फैला हुआ दूध, इन 5 किचन ट्रिक्स से नहीं होगी गैस सेनेटरी (टैग्सटूट्रांसलेट)मच्छर घरेलू उपचार(टी)प्राकृतिक मच्छर प्रतिरोधी(टी)घर पर मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं(टी)नीम तेल मच्छर उपाय(टी)मच्छरों के लिए कपूर(टी)सिट्रोनेला तेल मच्छर प्रतिरोधी(टी)मच्छर नियंत्रण युक्तियाँ(टी)मच्छरों के लिए भारतीय घरेलू उपचार

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मऊगंज जिले में एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने उससे शादी की और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोहागी के चिराव निवासी डॉ. अरविंद कुमार गोंड नईगढ़ी के महेवा और सोहागी के बड़ागांव में अपना क्लीनिक चलाता था। पीड़िता इलाज कराने वहां पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जान-पहचान बढ़ गई। मांग भरकर की थी शादी आरोप है कि मार्च 2025 में डॉक्टर युवती को अपनी चाची के घर ले गया। वहां उसने खुद को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के मान जाने पर उसने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। राज खुला तो हो गया फरार धोखाधड़ी का पता तब चला जब युवती 26 फरवरी को अपने गांव से वापस लौटी। उसने देखा कि डॉक्टर अपना क्लीनिक और कमरा समेटकर गायब हो चुका है। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने पहले नईगढ़ी थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई न होने पर मंगलवार को वह एसपी (SP) कार्यालय पहुंची। एसपी दिलीप सोनी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।