Saturday, 17 Oct 2026 | 07:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच में भारत को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाया सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम हिस्से में टीम गोल करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था। 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे की बढ़त मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने बढ़त बना ली। संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की, जिन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। भारत ने 39वें मिनट में वापसी की। मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से जोरदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी से फिर आगे निकला चाइनीज ताइपे पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराया और गोलकीपर पंथोई से लगकर गेंद गोल में चली गई। इससे ताइपे ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच लगभग तय कर दिया। टक्कर के बाद घायल हुईं स्वीटी देवी और पंथोई मैच के 83वें मिनट में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू एक अटैक रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी टक्कर कप्तान स्वीटी देवी से हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। पंथोई के चेहरे पर सूजन आई है, जबकि स्वीटी देवी कुछ समय तक मैदान पर स्थिर पड़ी रहीं। बाद में दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। —————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जसप्रीत T20 वर्ल्डकप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में, कुल 4 भारतीय शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। पढ़ें पूरी खबर

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच में भारत को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाया सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम हिस्से में टीम गोल करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था। 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे की बढ़त मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने बढ़त बना ली। संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की, जिन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। भारत ने 39वें मिनट में वापसी की। मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से जोरदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी से फिर आगे निकला चाइनीज ताइपे पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराया और गोलकीपर पंथोई से लगकर गेंद गोल में चली गई। इससे ताइपे ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच लगभग तय कर दिया। टक्कर के बाद घायल हुईं स्वीटी देवी और पंथोई मैच के 83वें मिनट में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू एक अटैक रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी टक्कर कप्तान स्वीटी देवी से हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। पंथोई के चेहरे पर सूजन आई है, जबकि स्वीटी देवी कुछ समय तक मैदान पर स्थिर पड़ी रहीं। बाद में दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। —————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जसप्रीत T20 वर्ल्डकप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में, कुल 4 भारतीय शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। पढ़ें पूरी खबर

सिंगरौली में युवक का शव नदी में मिला:पत्नी से विवाद के बाद लापता था, चार दिन बाद मिली लाश

सिंगरौली में युवक का शव नदी में मिला:पत्नी से विवाद के बाद लापता था, चार दिन बाद मिली लाश

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगाने वाले युवक रामनरेश प्रजापति का शव मंगलवार शाम बिजुल नदी में मिला है। रामनरेश पिछले शुक्रवार से लापता था और पुलिस औक एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, रामनरेश का अपनी पत्नी अमरौती देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले बुधवार को उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे सिर में चोट आई थी। डर के मारे पत्नी बच्चों के साथ किसी दूसरे के घर चली गई थी। इसके बाद शुक्रवार की रात करीब 1 बजे नशे की हालत में रामनरेश ने अपने ही घर में रखे कपड़ों और घर के एक हिस्से में आग लगा दी। कुल्हाड़ी लेकर लोगों को डराया जब पड़ोसी आग बुझाने दौड़े, तो रामनरेश कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर उन पर झपट पड़ा, जिससे कोई भी आग पर काबू नहीं पा सका। बाद में मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। घटना के बाद से ही वह गायब हो गया था। नदी में मिला शव नदी किनारे रामनरेश की मोटरसाइकिल मिलने के बाद से ही उसके डूबने की आशंका जताई जा रही थी। चार दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को उसका शव मिला। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं आंवला रसम राइस, हल्का और पौष्टिक वन पॉट भोजन जो वजन घटाने और पाचन के लिए है फायदेमंद

authorimg

Last Updated:March 10, 2026, 20:34 IST Amla Rasam Rice Recipe: अगर आप हल्का, जल्दी बनने वाला और सेहत के लिए अच्छा खाना ढूंढ रहे हैं, तो आंवला रसम राइस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह साउथ इंडियन स्टाइल का वन पॉट भोजन है जिसमें चावल, दाल, टमाटर, मसाले और आंवला एक साथ पकाए जाते हैं. आंवला इस डिश को हल्की खटास देने के साथ साथ इसमें पोषण भी बढ़ाता है. इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह पेट के लिए भी हल्का माना जाता है. ख़बरें फटाफट आंवला रसम राइस रेसिपी Amla Rasam Rice Recipe: साउथ इंडियन खाने की खासियत होती है कि वह हल्का, स्वादिष्ट और पचने में आसान होता है. ऐसी ही एक डिश है रसम, जिसे अक्सर चावल के साथ खाया जाता है. रसम का स्वाद हल्का खट्टा और मसालेदार होता है जो पेट को आराम देता है. आंवला रसम राइस इसी स्वाद का एक आसान और झटपट बनने वाला रूप है. इसमें चावल, दाल, टमाटर और मसालों के साथ आंवला मिलाकर एक ही बर्तन में पकाया जाता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बर्तन भी कम गंदे होते हैं. आजकल लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए और शरीर के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में यह वन पॉट डिश काफी काम की साबित हो सकती है. खास बात यह है कि इसमें आंवला मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. आंवला क्यों होता है फायदेमंदआंवला को आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा यह पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है. जब आंवला को रसम राइस में मिलाया जाता है, तो यह डिश को हल्की खटास देता है और स्वाद को और भी ताजा बना देता है. साथ ही यह भोजन को और ज्यादा पौष्टिक बना देता है. क्या यह वजन कम करने में मदद कर सकता हैजो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, वे अक्सर हल्का और संतुलित खाना चुनते हैं. आंवला रसम राइस में कम तेल का इस्तेमाल होता है और इसमें चावल, दाल और आंवला जैसे सरल तत्व होते हैं. यह पेट को भारी नहीं बनाता और आसानी से पच भी जाता है. आंवला पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर का मेटाबोलिज्म भी अच्छा रहता है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाने से यह एक हेल्दी भोजन बन सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. बिना ओखली के भी बन सकती है यह रेसिपीपारंपरिक तरीके से रसम बनाने में ओखली में मसाले कूटे जाते हैं. लेकिन अगर आपके पास ओखली नहीं है, तो भी यह रेसिपी आसानी से बन सकती है. आप आंवला, टमाटर, लहसुन और मसालों को मिक्सर में पीसकर एक पेस्ट बना सकते हैं. इससे समय भी बचेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा. आजकल व्यस्त दिनचर्या में ऐसे आसान तरीके काफी काम आते हैं. View this post on Instagram

बैतूल के विजयग्राम में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश:17 मार्च तक पानी नहीं मिला तो स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी

बैतूल के विजयग्राम में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश:17 मार्च तक पानी नहीं मिला तो स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी

बैतूल के भेसदेही विकासखंड की विजयग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर झल्लार थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को अपनी समस्या बताते हुए एक आवेदन सौंपा। उन्होंने प्रशासन को 17 मार्च तक पेयजल व्यवस्था न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले चार माह से नल-जल योजना से पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण करीब 800 की आबादी वाले नीमढाना में पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। अब तक लोग हैंडपंप और निजी बोर से पानी का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन अब वे स्रोत भी सूख गए हैं। महिलाओं को आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच और सचिव को अवगत कराया गया। कलेक्टर और विधायक तक भी शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को पंचायत में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सरपंच और सचिव को भी बुलाया गया था, लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव की पुरानी सड़क बंद पड़ी है और पुलिया का निर्माण कार्य भी अधूरा है, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 17 मार्च तक गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे विजयग्राम बस स्टैंड पर चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Health Tips: आपके मसाले के डिब्बे में छिपा है बीमारियों का काल! एक्सपर्ट से जानिए सफेद जीरे के जादुई फायदे

authorimg

Last Updated:March 10, 2026, 20:22 IST Safed Jeera Health Benefits: रसोई के मसालदानी में रखा साधारण सा दिखने वाला सफेद जीरा असल में सेहत का वो खजाना है, जिसके गुणों से आज भी कई लोग अनजान हैं. बागपत के मशहूर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र चौधरी ने सफेद जीरे के कुछ ऐसे गुप्त और असरदार फायदे साझा किए हैं, जो न केवल पाचन तंत्र को फौलादी बनाते हैं बल्कि शरीर में खून की कमी को भी तेजी से दूर करते हैं. अगर आप भी आए दिन होने वाली पेट की समस्याओं या कमजोरी से परेशान हैं, तो सफेद जीरे के ये लाभ आपकी जिंदगी बदल सकते हैं. बागपत: भारतीय रसोई में मसालों का अपना एक खास महत्व है और इन्हीं मसालों में शुमार सफेद जीरा स्वास्थ्य के नजरिए से किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. अक्सर हम इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन आयुर्वेद की दृष्टि में यह एक बेहद शक्तिशाली औषधि है. बागपत के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी बताते हैं कि सफेद जीरे के भीतर छिपे औषधीय गुण शरीर की इम्यूनिटी को इस कदर मजबूत कर देते हैं कि छोटी-मोटी बीमारियां पास भी नहीं फटकतीं. यह न केवल पाचन को बेहतर करता है, बल्कि बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी काम करता है. आयरन से भरपूर है सफेद जीरासफेद जीरे की सबसे बड़ी खासियत इसका आयरन से भरपूर होना है. डॉ. चौधरी के अनुसार, आज के समय में महिलाओं और बच्चों में खून की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. ऐसे में अगर सफेद जीरे को नियमित आहार का हिस्सा बनाया जाए, तो इसके परिणाम चौंकाने वाले होते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से सुधारता है और शरीर की आंतरिक गंदगी को साफ करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं. इतना ही नहीं, जो लोग पेट की गर्मी या त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं, उनके लिए भी सफेद जीरा एक शीतल औषधि के रूप में काम करता है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है. जानें इस्तेमाल करने का तरीकाइस चमत्कारी मसाले को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद आसान है. इसे लेने का सबसे सरल और असरदार तरीका यह है कि रात के समय एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर छोड़ दिया जाए और सुबह उस पानी का सेवन किया जाए. इसके अलावा, दोपहर के भोजन में दही या छाछ के साथ इसका उपयोग पाचन तंत्र को तुरंत राहत पहुंचाता है. डॉ. राघवेंद्र चौधरी का कहना है कि चाहे सब्जी में तड़के के रूप में हो या फिर पानी के साथ, सफेद जीरे का किसी भी रूप में किया गया सेवन शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है. About the Author Seema Nath सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें Location : Baghpat,Uttar Pradesh First Published : March 10, 2026, 20:22 IST

भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस ने पटेल समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 26 साल के युवक दीपक साकेत को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अटरिया के रहने वाले दीपक साकेत ने अपनी फेसबुक आईडी से पटेल समाज को लेकर गलत और उकसाने वाली बातें लिखी थीं। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिससे समाज के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और इलाके का माहौल बिगड़ने लगा। पुरानी घटना के चलते बढ़ गया था खतरा इलाके में तनाव की एक बड़ी वजह यह भी थी कि चार दिन पहले ही ढाबा गौतमान गांव में पटेल और साकेत परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। ऐसे नाजुक समय में दीपक ने खुद को ‘जय भीम वाला’ बताते हुए धमकी भरी पोस्ट डाल दी, जिससे दो समाजों के बीच विवाद और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस की कार्रवाई हनुमना पुलिस ने मंगलवार को तुरंत एक्शन लिया और दीपक को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भाईचारा बिगाड़ने वाली या भड़काऊ बातें लिखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इलाके में शांति बनी रहे।

डायबिटीज और पेट के कीड़ों का दुश्मन ‘पलाश’, फूल-बीज और छाल में छिपे औषधीय गुण

authorimg

Last Updated:March 10, 2026, 19:49 IST Palash Flower Benefits: त्वचा संबंधी रोगों में पलाश काफी उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेद में बताया गया है कि पलाश के बीज का पेस्ट लगाने से एक्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन में राहत मिल सकती है. इससे त्वचा का रूखापन और खुजली भी कम होती है. सीधी. फागुन आते ही आते ही विंध्य क्षेत्र में पलाश के फूलों की बहार आ जाती है. इसे ग्रामीण क्षेत्र में टेसू के फूल के नाम से भी जाना जाता है. चमकीले लाल और नारंगी रंग के ये फूल दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं. हालांकि लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण अब पलाश के पेड़ों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है. इसके बावजूद जहां भी पलाश के पेड़ दिखाई देते हैं, वहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है. पलाश के फूल जितने मनमोहक दिखाई देते हैं, उतने ही औषधीय गुणों से भी भरपूर माने जाते हैं. आयुर्वेद में पलाश के फूल, बीज, पत्ते और छाल का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है. छोटे घाव से लेकर त्वचा संबंधी रोगों और कई अन्य समस्याओं में भी इसका उपयोग लाभकारी माना जाता है. मध्य प्रदेश के सीधी के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष कुमार ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन समय से ही पलाश के फूलों का उपयोग होली के प्राकृतिक रंग बनाने में किया जाता रहा है. होली के कई दिन पहले लोग इन फूलों को पानी में भिगो देते थे. इसके बाद उन्हें उबालकर ठंडा किया जाता था, जिससे हल्का नारंगी रंग तैयार हो जाता था. यह प्राकृतिक रंग त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है. पलाश के बीजों में एंटी वर्मडॉ संतोष कुमार के अनुसार, पलाश के बीजों में एंटी वर्म यानी कृमिनाशक गुण पाए जाते हैं. इसी वजह से इसका उपयोग पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए किया जाता है. पलाश के बीज का पाउडर नियमित रूप से लेने से पेट के संक्रमण में भी राहत मिल सकती है. इसके अलावा पलाश के फूलों में एस्ट्रिंजेंट गुण मौजूद होता है, जो दस्त जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है. मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायकउन्होंने कहा कि पलाश में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण भी पाए जाते हैं, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं. इसके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है. वहीं पलाश के पत्तों में टिक्ता गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कफ और पित्त को कम करने में सहायक होते हैं. इससे शरीर का चयापचय बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है. डॉ संतोष कुमार के मुताबिक, गलत खानपान के कारण जब रक्त दूषित होने लगता है, तब पलाश की छाल का उपयोग खून को साफ करने के लिए किया जाता है. यह शरीर के अंदर से रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है और दूषित रक्त से होने वाली बीमारियों से बचाव करती है. त्वचा संबंधी रोगों में उपयोगीत्वचा संबंधी रोगों में भी पलाश काफी उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पलाश के बीज का पेस्ट लगाने से एक्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन में राहत मिल सकती है. इससे खुजली और त्वचा का रूखापन भी कम होता है. इसके अलावा पलाश के बीज का काढ़ा घाव भरने में भी सहायक माना जाता है. पलाश के फूल को गुलाब जल के साथ पीसकर घाव पर लगाने से रक्तस्राव रुकने में मदद मिलती है और घाव जल्दी भरने लगता है. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. Location : Sidhi,Madhya Pradesh First Published : March 10, 2026, 19:49 IST

हिटेजी कंपनी में पदस्थ चालक ने की आत्महत्या:गाड़ी से टकरा गया था बाइक चालक, पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर, डर में खा लिया जहर

हिटेजी कंपनी में पदस्थ चालक ने की आत्महत्या:गाड़ी से टकरा गया था बाइक चालक, पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर, डर में खा लिया जहर

हिटेजी कंपनी जो कि एटीएम मशीन में केस लोड करने का काम करती है। इसी कंपनी में पदस्थ एक वाहन चालक ने सोमवार की रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम शिवा प्रजापित (35) है, जो बेलखाड़ू का रहने वाला था। बीते एक साल से कंपनी में ड्राइवर के पद पर पदस्थ शिवा की गाड़ी जो बलदेवबाग में खड़ी थी। 3 मार्च को रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक सवार युवक खड़ी गाड़ी से टकरा गया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाहन को शिवा प्रजापति चलाया करता था, जिसने बलदेवबाग में सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर दिया था और एक्सीडेंट हुआ। पुलिस ने शिवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कंपनी से नहीं मिली मदद खड़ी गाड़ी से बाइक सवार के टकराने पर पुलिस ने शिवा प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस बीच जब उसे जानकारी लगी तो उनसे कंपनी के अधिकारियों से फोन पर बात की, जिस पर उसे यह कहा गया कि अपना लाईसेंस लेकर आ जाओ। इस पर शिवा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करती है, कोर्ट जाना पड़ेगा, तो उसका खर्चा कौन देगा। कंपनी पैसा देगी तो वह कुछ काम का नहीं। इस पर कंपनी की और से कहा गया कि तुम जमानतदार ढ़ूढ कर रखो। शिवा ने कहा कि जो भी व्यक्ति जमानत लेगा तो पैसे मांगेगा। हमारे पास जमीन नहीं है। कंपनी तुम्हारी जमानत करवा रही है, पर पैसे तुम्हें देने होंगे। शिवा को जब लगने लगा कि कंपनी से मदद नहीं मिल रही है, तो उसने कहा कि आप कंपनी की लिस्ट से मेरा नाम काट दो, अब हम गाड़ी नहीं चलाएंगे। कल से नहीं आएंगे। इस पर कंपनी की और से उससे फोन पर कहा गया कि अगर नाम कट गया तो 6 माह तक जेल में ही पड़े रहोगे, इतना सुनने के बाद शिवा ने कहा कि कोई परेशानी नहीं हम देख लेगें। इतना कहने के बाद शिवा ने फोन बंद कर लिया और घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किया प्रदर्शन मंगलवार को मेडिकल कालेज में शिवा का पीएम करवाया गया। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर हिटेजी कंपनी के आफिस पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित के परिवार वालों की कंपनी मदद करे, क्योंकि टेंशन के कारण ही उसने आत्महत्या की है। शिवा के दोस्त रोहित शर्मा का कहना था कि सुपरवाइजर संतोष नाम के शख्स से वो परेशान था, उसे धमकाया जा रहा था। ताला लगाकर अधिकारी हुए गायब शिवा के छोटे भाई अरुण का कहना था कि 3 मार्च को बलदेवबाग आफिस के सामने गाड़ी खड़ी करके गांव आ गए थे, जिससे कोई अंजान बाइक सवार टकरा गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शिवा ने फौरन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की तो सुपरवाइजर संतोष ने बात की। अरुण का कहना था कि सुपरवाइजर ने कहा कि 6 साल की सजा होगी, आपकी जमानत नहीं होगी। जिस पर शिवा ने कहा कि जमीन नहीं है, और बिना इसके कौन जमानत लेगा। इतना सब होने के बाद शिवा ड़र गया और आत्महत्या कर ली। मंगलवार को परिजन जब शव लेकर कंपनी पहुंचे तो वहां पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि प्रताड़ना के कारण ही उन्होंने आत्महत्या की है। शिवा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे 7 और 4 साल के है। छोटा भाई है जो कि मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है। घर चलाने वाला एक मात्र शिवा ही था, जिसने कि आत्महत्या कर ली। हम मदद कर रहे हैं आत्महत्या करने से पहले शिवा ने सुपरवाइजर संतोष से बात किया था, जिस पर उसे आश्वासन देते हुए मदद करने की बात कही, पर जब मृतक को पता चला कि उसे मदद नहीं मिल रही है, उल्टा एफआईआर हो गई है, और अब जेल जाना होगा, जिस पर से वह डर गया। इधर हंगामे की जानकारी लगते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत करवाया। पुलिस का कहना था कि घटना कोतवाली थाने की है, शिवा ने आत्महत्या अपने गांव बेलखाड़ू में लगाया है, इसलिए आगे की जांच वहीं पर होगी।

कृतिका कामरा- गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इनवाइट:मुंबई में 11-12 मार्च को शादी, रिसेप्शन की जगह ‘द पार्टी आफ्टर’ नाम से खास जश्न

कृतिका कामरा- गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इनवाइट:मुंबई में 11-12 मार्च को शादी, रिसेप्शन की जगह ‘द पार्टी आफ्टर’ नाम से खास जश्न

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर की शादी को लेकर अब धीरे-धीरे नई-नई डिटेल्स सामने आने लगी हैं। दोनों 11 और 12 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले उनका वेडिंग इनवाइट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसका अंदाज पारंपरिक शादियों से बिल्कुल अलग और काफी मजेदार है। कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को बहुत ज्यादा भव्य बनाने के बजाय इसे करीबी दोस्तों और परिवार के बीच निजी अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। हालांकि समारोह प्राइवेट होगा, लेकिन इसमें फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई जाने-माने चेहरे शामिल हो सकते हैं। ‘द पार्टी, आफ्टर’ नाम से खास सेलिब्रेशन स शादी की सबसे खास बात उनका अनोखा वेडिंग इनवाइट है। आम तौर पर शादियों में रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी का आयोजन होता है, लेकिन कृतिका और गौरव ने इसकी जगह “द पार्टी, आफ्टर” नाम से एक खास लेट-ईवनिंग सेलिब्रेशन रखा है।यह पार्टी दरअसल एक तरह की आफ्टर-पार्टी होगी, जहां मेहमान औपचारिकता से हटकर आराम से बैठकर संगीत, बातचीत और जश्न का आनंद ले सकेंगे। इनवाइट में मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात को खुलकर एंजॉय करने का न्योता दिया गया है। जैज नाइट और स्पीकईजी बार जैसा होगा माहौल जानकारी के मुताबिक यह खास पार्टी दक्षिण मुंबई के एक प्राइवेट वेन्यू पर आयोजित की जाएगी। यहां का माहौल जैज नाइट और स्पीकईजी बार से प्रेरित रखा गया है। इसका मतलब है कि पार्टी में हल्का संगीत, क्लासी डेकोर और एक रिलैक्स्ड माहौल देखने को मिलेगा। इनवाइट का डिजाइन भी काफी खास है। इसमें मोनोक्रोम थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देता है। साथ ही इसमें हल्का-फुल्का और मज़ेदार टेक्स्ट रखा गया है, जिससे साफ पता चलता है कि यह कपल अपनी शादी को औपचारिक कम और यादगार ज्यादा बनाना चाहता है।