Sunday, 18 Oct 2026 | 01:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पति को तलाशते हुए रोहतक पहुंची आंध्र प्रदेश की महिला:बोली- समुद्र किनारे की शादी, 40 लाख हड़पकर हरियाणा आया, होटलों में यौन शोषण किया

पति को तलाशते हुए रोहतक पहुंची आंध्र प्रदेश की महिला:बोली- समुद्र किनारे की शादी, 40 लाख हड़पकर हरियाणा आया, होटलों में यौन शोषण किया

हरियाणा के रोहतक में आंध्र प्रदेश की एक महिला ने तिलक नगर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि युवक ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उससे दोस्ती की। फिर खुद को ‘आर्य समाजी’ बताकर फर्जी तरीके से शादी रचाई। आरोपी युवक ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि घर बनाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। आरोपी युवक का भाई गुरुग्राम पुलिस में ASI के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि पुलिस थाने में दोनों के बीच हुए समझौते का पत्र भी गायब करा दिया गया है। अब महिला को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों ने पहल की है। अब सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला… सामाजिक संगठनों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पांचाल और ‘भारत मुक्ति मोर्चा’ की मनीषा बिरला बोहत ने कहा कि ढाई महीने से महिला दर-दर भटका रही है। बार बार SP से मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। एससी-एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी आरोपी बाहर घूम रहा है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर विशाखापट्‌टनम भेजी रोहतक सिविल लाइन थाने की SHO अंकिता ने बताया कि महिला की शिकायत पर रोहतक में जो कार्रवाई बनती थी, वह की गई है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके विशाखापट्टनम भेज दी है। आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले। इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। 30वें करोड़पति बने कपिल लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

गर्मियों में पेट की समस्याएं ज्यादा क्यों होती हैं? आखिर क्या है इसकी वजह, डॉक्टर से समझ लीजिए

authorimg

Last Updated:March 10, 2026, 08:00 IST Summer Digestive Problems: गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोएन्टराइटिस का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी में डिहाइड्रेशन और डाइजेशन स्लो होने से एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. सही खान-पान और हाइड्रेशन के जरिए इन परेशानियों से बचा जा सकता है. गर्मी में ज्यादा तापमान पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है. Health Tips for Summer Season: गर्मियों का मौसम सेहत के लिए काफी चैलेंजिंग होता है. ज्यादा तापमान और चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. तापमान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में पेट की समस्याएं बढ़ जाती है. कई लोग उल्टी-दस्त, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ता तापमान हमारे शरीर के आंतरिक संतुलन और पाचन तंत्र को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. गर्मियों में हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है, जिससे खाना पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. चलिए डॉक्टर से समझते हैं कि आखिर गर्मी का पेट की सेहत से क्या रिश्ता है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि गर्मियों में पेट खराब होने का सबसे बड़ा कारण बैक्टीरिया और वायरस का तेजी से पनपना है. ज्यादा तापमान और ह्यूमिडिटी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं. इस मौसम में बाहर रखा हुआ खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. अगर ऐसा दूषित खाना या दूषित पानी पी लिया जाए, तो यह सीधे तौर पर गैस्ट्रोएन्टराइटिस या फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है. यही वजह है कि गर्मियों में ताजा खाना खाने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकलता है और इससे पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका सबसे बुरा असर आंतों की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा शरीर अपने तापमान को कंट्रोल करने के लिए ब्लड फ्लो को स्किन की ओर मोड़ देता है, जिससे पाचन तंत्र को मिलने वाली खून की सप्लाई कम हो जाती है. यही वजह है कि गर्मियों में भारी खाना खाने के बाद पेट फूलना और भारीपन महसूस होना एक कॉमन समस्या है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म बदल जाता है, जिससे पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है. तेज धूप और लू के संपर्क में आने से शरीर में हीट स्ट्रे’ पैदा होता है, जो पेट की परत को संवेदनशील बना देता है. इसके अलावा अगर मसालेदार खाना, चाय-कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन किया जाए, तो सीने में जलन और खट्टी डकारें आने लगती हैं. इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दही, छाछ, खीरा और तरबूज का सेवन बढ़ाना चाहिए, ताकि पेट का pH लेवल संतुलित रहे और गर्मी का प्रभाव कम हो सके. डॉक्टर अरोड़ा के अनुसार पेट की इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें. दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं और इसमें ओआरएस या नींबू पानी शामिल करें. बाहर के खुले कटे हुए फल और स्ट्रीट फूड से परहेज करें, क्योंकि उन पर मक्खियों के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. खाना हमेशा हल्का और सुपाच्य रखें और एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय छोटे अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं. अगर पेट में मरोड़, बार-बार उल्टी या बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो इसे सामान्य गर्मी न समझें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह गंभीर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 08:00 IST

महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर सहित एक अन्य को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस ने साध्वी सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहां वीडियो फुटेज देखने और पूछताछ में पता चला कि बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। बता दें, साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है। 50 हजार का लालच देकर बनारस से बुलाया बनारस निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी। तब उसकी मुलाकात साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल मुझसे मिलने बनारस आया था। उसे मुझे 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और कहा कि उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज करा देना। मैंने मना किया तो मुझे धमकी दी गई। कहा कि जब मैं उज्जैन गई थी, तब मंदाकिनी पुरी ने उसके कुछ अश्लील फोटो ले लिए हैं। अगर उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। महिला ने बताया कि मैंने डर के कारण घनश्याम पटेल से मोबाइल पर बात की। बाद में घनश्याम ने महिला के बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स का टिकट भी कराया। रंग पंचमी के दिन अखाड़े में पकड़ाई महिला महिला 8 मार्च को उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंची। यहां आरोपी घनश्याम पटेल महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तुरंत उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। एसपी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए। साध्वी सहित अन्य पर मामला दर्ज पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि घनश्याम पटेल ने उसे महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के आधार पर पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे। आरोप लगाने वाले महिला के भी वीडियो वायरल इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने भी महिला के कुछ वीडियो वायरल किए। एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। उसने उसी महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का इंटरव्यू न चलाने और एक लाख रुपया एक्सटॉर्शन मनी न देने के कारण मेरे खिलाफ महिला अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक फर्जी FIR कराई है। पटेल ने कहा कि वीडियो एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रेषित किया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देकर दोषी महिला के विरुद्ध FIR दर्ज की जाना चाहिए।

12 इंच के पत्ते का कमाल! अल्सर से लेकर जोड़ों के दर्द का दुश्मन, आयुर्वेद में माना जाता संजीवनी

authorimg

Champa Health Benefits: हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती, लेकिन उनके औषधीय गुण बेहद कमाल के होते हैं. ऐसा ही एक पेड़ है सफेद चंपा. देखने में यह जितना सुंदर होता है, उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है. इसकी खास बात यह है कि इसके पत्ते लगभग 12 इंच तक लंबे हो सकते हैं और इसके फूलों की खुशबू बहुत तेज और मनमोहक होती है. आयुर्वेद में इस पेड़ के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है—चाहे वह पत्ते हों, फूल हों, छाल हो या जड़. माना जाता है कि यह पेड़ कई तरह की बीमारियों में राहत देने में मदद कर सकता है. आयुर्वेदिक चिकित्सालय रीवा के डीन डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ (MD, मेडिसिन) के मुताबिक, सफेद चंपा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे कई आयुर्वेदिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है. पुराने घाव जल्दी भरने में मददअगर किसी को पुराना घाव है जो जल्दी भर नहीं रहा, तो सफेद चंपा की छाल को पीसकर लेप लगाने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद में माना जाता है कि इससे घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है और सूजन भी कम हो सकती है. त्वचा रोगों में भी उपयोगीखुजली, दाद, फंगल इन्फेक्शन या दूसरे त्वचा रोगों में भी इसके इस्तेमाल का जिक्र मिलता है. इसकी छाल का लेप त्वचा पर लगाने से राहत मिल सकती है और संक्रमण कम होने में मदद मिलती है. पेट के अल्सर में राहतअगर किसी को पेट में अल्सर या घाव की समस्या है, तो आयुर्वेद में इसकी जड़ के उपयोग का जिक्र मिलता है. माना जाता है कि इससे पेट की परेशानी में आराम मिल सकता है. बुखार में भी काम आ सकता हैपुराने या मियादी बुखार में सफेद चंपा की जड़ का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है. जोड़ों के दर्द में आरामअगर किसी को जोड़ों का दर्द या सूजन परेशान कर रही है, तो इसकी छाल को पीसकर लेप लगाने से राहत मिल सकती है. कई जगह इसे गठिया के घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता है. अनिद्रा में भी मिल सकती है राहतसफेद चंपा के फूलों से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है. कुछ लोग मानते हैं कि नाभि में इस तेल की कुछ बूंदें लगाने से नींद बेहतर आ सकती है. खून साफ करने में सहायकसफेद चंपा के फूलों को आयुर्वेद में रक्त शोधन के लिए भी उपयोगी बताया गया है. माना जाता है कि इसके फूलों का सीमित मात्रा में सेवन करने से खून साफ करने में मदद मिल सकती है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं. जरूरी सलाहहालांकि यह सभी उपाय आयुर्वेदिक परंपराओं में बताए गए हैं, लेकिन किसी भी बीमारी में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी होता है. NOTE: लोकल18 इस बात की पुष्टी नहीं करता, या किसी भी तरह से इसे इस्तेमाल करने की सलाह नहींं देता. बिना डॉक्टर की सलाह के इसे इस्तेमाल न करें. 

IPL क्रिकेटर की मॉडल पत्नी बोलीं- पति के कई अफेयर:शराब पीकर पीटा, बीमारी में जबरन संबंध बनाए; VIDEO में देखिए फुल स्टोरी

IPL क्रिकेटर की मॉडल पत्नी बोलीं- पति के कई अफेयर:शराब पीकर पीटा, बीमारी में जबरन संबंध बनाए; VIDEO में देखिए फुल स्टोरी

IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने कानपुर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। गरिमा तिवारी ने कहा- अमित ने दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि कई बार मुझे भूखा भी रखा। VIDEO में देखिए विवाद की पूरी कहानी…

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

सड़क पर मिले एक टिकट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। वहीं कुएं में फंसे एक कुत्ते को लोगों ने तीन साल तक खाना खिलाकर जिंदा रहा। उधर चीनी न्यू ईयर के दौरान लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को गाड़ी से लटकाकर कार चलाते दिखे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीआई ने विजय को 11 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने 11 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने जांच संभाली थी। एजेंसी जनवरी में भी विजय से पूछताछ कर चुकी है।

गैस सिलेंडर का उपयोग करने के टिप्स: रसोई में कितने दिन की छूटती है गैस? इन आसान तरीकों से पढ़ सकते हैं दाखिला

गैस सिलेंडर का उपयोग करने के टिप्स: रसोई में कितने दिन की छूटती है गैस? इन आसान तरीकों से पढ़ सकते हैं दाखिला

गैस सिलेंडर का उपयोग युक्तियाँ: आज के समय में लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। ये हमारी दोस्ती की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसके बिना लोग खाना बनाना सोच भी नहीं सकते। लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किचन में खाना पकाने के दौरान अचानक गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर कितने दिन का बचा है और आप उसी खाते का इस्तेमाल कर सकते हैं या पहले से ही इसे बना सकते हैं। दरअसल, कई लोगों के यहां गैस अचानक खत्म हो गई है, जबकि उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं है। लेकिन, इसके कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप अब घर बैठे ही बिना किसी मशीन के माप के पता लगा सकते हैं कि आपकी रसोई में इस्तेमाल हो रहे सामान में कितनी गैस है। 1. नकली कपड़े से जांचें घर में यूज हो रहे गैस का पता लगाने के लिए बस एक साफ कपड़ा पानी में भिगोना है और उसे नोजल के ऊपरी हिस्से से नीचे तक लपेटना है। करीब 1-2 मिनट रुकें और फिर कपड़े हटा दें। अब एंजली की सतह को ध्यान से देखें। जहां तक ​​दवा जल्दी मिलती है। वह भाग आम तौर पर खाली होता है। वहीं, जिन हिस्सों में गैस भरी होती है, वहां ठंडक बनी रहती है और पानी देर से सूखता है। मतलब जहां गंधक पीना और ठंडक ज्यादा देर तक टिके समझिए वहां तक ​​गैस मौजूद है। 2. वजन से माप अनुपात अगर घर में वेट मशीन है, तो आप गैस कर्मचारियों का वजन निकाल सकते हैं, और माप लगा सकते हैं कि कितने दिन की गैस बच सकती है। असल में, हर इंजेक्शन में उसका खाली वजन लिखा होता है, जिसे टियर वेट ने कहा है। सामान्य घरेलू जेनेमल में करीब 14.2 किलो गैस भरी होती है। इस आधार पर आप गुणवत्ता लगा सकते हैं। 3. फ्लेम के बारे में पता करें कई बार गैस खत्म होने वाली होती है, उससे पहले चूल्हे की लौ कम होती है। यानि कि खाना खाने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है या बीच-बीच में फ्लेम ड्राई पड़ रही है, तो यह गैस कम होने का संकेत हो सकता है। हालाँकि यह विधि पूरी तरह से वैज्ञानिक नहीं है। बेहतर यही है कि इस तरह का संकेत मिले ही नई बिज़नस बुक कर लें, जिससे अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।

गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी:7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल; कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी:7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल; कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। मिट्‌टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए हैं, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। STP का काम चल रहा था जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का काम चल रहा था। रात 8 बजे अचानक बेसमेंट में मिट्‌टी की दीवार गिर गई। इसमें 10 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मिट्टी और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को भिवाड़ी जिला अस्पताल ले गए एम्बुलेंस की मदद से उन्हें राजस्थान के भिवाड़ी स्थित जिला अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परमेश्वर, मंगल, मिलन, भागीरथ, सतीश, शिव शंकर, छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। शिवकांत, दीन दयाल, इंद्रजीत की हालत गंभीर है। इनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी बिलासपुर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही राहत-बचाव कर रही टीमें मिट्टी में और मजदूरों की भी तलाश कर रही हैं।