बालाघाट में कल 5 घंटे लाइट बंद रहेगी:दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा, कई इलाके प्रभावित

बालाघाट में 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। 132 केवी सबस्टेशन में मरम्मत और रखरखाव का काम होना है, जिसकी वजह से बिजली कंपनी ने 4 घंटे का कट लगाने का फैसला किया है। बिजली कंपनी के मुताबिक, इस काम की वजह से शहर के सरेखा-1 और सरेखा-2 बिजली केंद्रों से जुड़े सभी इलाकों की बत्ती गुल रहेगी। सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि लालबर्रा, वरासिवनी, बैहर और लांजी जैसे ग्रामीण इलाकों की सप्लाई भी बंद रखी जाएगी। इससे घर, दुकान और बड़े कारखानों, सभी का काम प्रभावित होगा। इन खास इलाकों में कटेगी बिजली मरम्मत के दौरान गर्रा, कनकी, लोहरा और सालेटका जैसे उपकेंद्रों से जुड़ी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसका असर 36वीं बटालियन कनकी, कोसमी के पोहा उद्योग और मानेगांव की राइस मिलों पर भी पड़ेगा। साथ ही, भटेरा और बुढ़ी स्थित जल निगम की मशीनों को भी बिजली नहीं मिल पाएगी। जरूरी काम पहले ही निपटा लें कंपनी ने साफ किया है कि गर्रा, भमोडी, नवेगांव और छिंदगांव जैसे क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी भरने या मोबाइल चार्ज करने जैसे जरूरी काम दोपहर 1 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद होने पर कोई बड़ी परेशानी न हो।
नर्मदापुरम में 4.22 करोड़ की मूंग हेराफेरी में FIR:वेयरहाउस संचालिका, रिश्तेदार और चौकीदार बने आरोपी, ताला बदलकर गायब की 9899 बोरी मूंग

नर्मदापुरम जिले के माखननगर के एकलव्य वेयरहाउस से गायब 9899 बोरी सरकारी मूंग मामले में आखिरकार शुक्रवार को एफआईआर हो गई। शाम 6 बजे माखननगर थाने में एकलव्य वेयरहाउस की संचालिका आरती पति नरेंद्र तोमर निवासी इंदौर, उसके रिश्तेदार अमित तोमर निवासी नर्मदापुरम और चौकीदार अमर कौल के खिलाफ अमानत में ख़यानत का केस दर्ज किया। मूंग की कीमत 4 करोड़ 22 लाख 21 हजार रुपए है। पांच दिन पहले वेयरहाउस से 8-9 हजार मूंग चोरी होने का मामला उजागर हुआ था। जिससे मामला गर्मा गया। मप्र वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ब्रांच मैनेजर हेमंत चंदेल ने मूंग चोरी के शक में शिकायत की थी। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे, जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे, नायब तहसीलदार अंकित मौर्य ने 16 फरवरी को वेयरहाउस का ताला तुड़वाकर मूंग देखी थी। जहां बड़ी मात्रा में मूंग से भरी बोरियां गायब मिली और स्टैक में रखी मूंग में मिट्टी, कचरे की मिलावट मिली थी। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया वेयरहाउस से सरकारी मूंग गायब मामले में संचालिका आरती नरेंद्र तोमर, उसके सहयोगी अमित तोमर और चौकीदार अमर कौल के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसकी जाँच कर रहे है। 9899 बोरी गायब, स्टॉक में मिलावट की टीम द्वारा वेयरहाउस में रखे मूंग का स्टॉक 18 फरवरी 19 फरवरी को चेक किया। अंतिम जांच प्रतिवेदन में एकलव्य वेयरहाउस ऑनलाइन WHR अनुसार कुल 62694 बोरी वजन 21345 कि. जमा होना दर्शित है जबकि गोदाम का रिस्टेकिंग के बाद भौतिक सत्यापन करने पर 52795 बोरी पाई गई है। 9899 बोरी कम पाई गई है। जिसकी कीमत WHR मूल्य 4 करोड़ 22 लाख 21 हजार 710 रुपए है। गोदाम संचालिका आरती नरेंद्र तोमर, उसके रिश्तेदार अमित तोमर और चौकीदार अमर कौल द्वारा गोदाम में रखी सरकारी मूंग की हेरा-फेरी अमानत में बयानत किया। सरकारी ताला तोड़कर उसी कंपनी का लगाया ताला वेयरहाउस में आरोपियों द्वारा एक शटल में लगा सरकारी एक ताला तोड़कर उसी कंपनी का दूसरा ताला भी लगाया गया। जांच में पाया गया कि गोदाम में लगे 11 तालों में से 10 ताले सही पाएं गए। एक ताला क्रमांक XG 49702 मौके पर नहीं मिला, गोदरेज नवताल उसके स्थान पर ताला क्रमांक ZB 35742 पाया गया। जो कि MPWLC का नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि गोदाम संचालक द्वारा MPWLC का ताला तोड़कर उसी कंपनी का हू-बहू ताला मुख्य शटर (बड़ी शटर) पर लगाया गया। वेयरहाउस संचालिका आरती नरेंद्र तोमर ने वेयरहाउस से मूंग गायब होने के मामले में थाने में लिखित शिकायत 14 फरवरी को की। उसके बाद से अबतक संचालिका, उसके रिश्तेदार अमित तोमर मामला उजागर होने के बाद पांच दिन बाद भी सामने नहीं आएं। वेयरहाउस द्वारा उन्हें बुलाया भी गया। लेकिन अब तक सामने नहीं आ पाएं।
रीवा में 30 हजार लेते चौकी प्रभारी का ड्राइवर पकड़ाया:लोकायुक्त की कार्रवाई; समझौता कराने की एवज में की थी 1 लाख की डिमांड

रीवा जिले के लोकायुक्त संभाग ने शुक्रवार को चौकी चचाई में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामपाल दाहिया के कहने पर उनके वाहन चालक अंकुर कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम चचाई निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार कोल ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बहू मालती कोल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी मामले में चौकी प्रभारी ने उनके बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ शिकायत में समझौता कराने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की। शिकायत की जांच में रिश्वत मांगना सही पाए जाने पर 20 फरवरी को ट्रैप टीम गठित की गई। तय योजना के अनुसार चौकी प्रभारी के कहने पर उनका चालक अंकुर कुमार रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए लेने पहुंचा। चचाई मोड़ स्थित एक घर के चौगान में जैसे ही उसने रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक उपेंद्र दुबे सहित 12 सदस्य और दो स्वतंत्र गवाह शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मोबाइल नंबर 9893607619 पर शिकायत करें। लोकायुक्त ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
20 मिनट में हेल्थ की पूरी जांच, रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार भी नहीं

Last Updated:February 20, 2026, 21:20 IST इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में क्लिनिक्स ऑन क्लाउड का हेल्थ एटीएम पेश हुआ, जो 20 मिनट में स्वास्थ्य जांच करता है. 150 शहरों में 3000 से ज्यादा मशीनें लग चुकी हैं. 80 रुपए में ज्यादातर जरूरी जांच कराई जा सकती हैं. नई दिल्ली. अब एटीएम का मतलब सिर्फ पैसे निकालना नहीं रहा. यहां पर स्वास्थ्य की जांच भी कराई जा सकती है. दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक ऐसा ‘हेल्थ एटीएम’ पेश किया गया है, जो चंद मिनटों में आपका पूरा स्वास्थ्य जांच लेता है. क्लिनिक्स ऑन क्लाउड कंपनी द्वारा विकसित यह मशीन ‘हेल्थ फॉर ऑल’ मिशन को मजबूती दे रही है और दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बना रही है. कंपनी के फाउंडर और सीईओ अभय अग्रवाल ने बताया कि यह हेल्थ एटीएम पोर्टेबल है और कहीं भी लगाया जा सकता है. इसमें सिर्फ 20 मिनट लगते हैं, जिसमें पूरे शरीर की जांच हो जाती है. जांच के बाद रिपोर्ट कुछ ही सेकेंड में आपके व्हाट्सएप नंबर पर पहुंच जाती है. इस मशीन से जनरल हेल्थ चेकअप के साथ-साथ हृदय, कान, आंख, फेफड़े, किडनी, डायबिटीज, त्वचा रोग, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी की जा सकती है. यह एआई आधारित मशीन गांवों और छोटे कस्बों के लिए वरदान है, जहां डॉक्टर और अस्पताल कम हैं. जांच बहुत सस्ती है और रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है. कंपनी ने ‘बॉक्स क्लिनिक’ भी लॉन्च किया है, जो एक पोर्टेबल हेल्थ यूनिट है. इसे डोर-टू-डोर मेडिकल सर्विस, हेल्थ कैंप और आशा वर्कर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा ‘हेल्थ लाउंज’ स्कूल, फिटनेस सेंटर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल और विश्वविद्यालयों जैसी जगहों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. अभी तक देश के 150 शहरों में तीन हजार से ज्यादा हेल्थ एटीएम लग चुके हैं. इनके जरिए आठ मिलियन (80 लाख) से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांच हो चुका है. यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में मदद कर रही है. समिट में आने वाले लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करा रहे हैं, उन्हें यह मशीन बहुत ही उपयोगी लग रही है. यह मशीन दूर दराज इलाकों के लिए वरदान साबित हो सकती है. Location : New Delhi,New Delhi,Delhi First Published : February 20, 2026, 21:20 IST
क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से तलाक लिया:बोले- कम उम्र में शादी की, इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी

क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। राहुल ने लिखा कि कम उम्र में शादी होने से वह खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते। उन्होंने लिखा, सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, लेकिन इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। राहुल उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में 9 मार्च, 2022 को ईशानी के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अब शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, तलाक को लेकर अब तक ईशानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल ने लिखा- मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं राहुल चाहर ने ‘X’ पर लिखा- मैंने कम उम्र में शादी की थी। उस समय मैं खुद को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद मेरे जीवन में ऐसे साल आए, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पिछले 15 महीने मैं अदालत के चक्कर लगाता रहा। इस दौरान मैंने धैर्य रखना, सहन करना और सच से मिलने वाली ताकत को समझना सीखा। आज मेरे जीवन का वह अध्याय कानूनी तौर पर खत्म हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि साफ सोच के साथ बंद कर रहा हूं। मैंने सीखा है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। अब मैं पहले से ज्यादा समझदार और आत्म-जागरूक हूं। मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं, उस भविष्य की ओर, जिसे पाने का मुझे विश्वास है कि मैं हकदार हूं। 2022 में दोनों की शादी हुई थी राहुल चाहर और ईशानी की मुलाकात शादी से 4 साल पहले कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया। फिर 9 मार्च, 2022 को गोवा में राहुल चाहर ने बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशानी से शादी की। इस शादी में कई क्रिकेटर, सेलिब्रिटी और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। क्रिकेटर राहुल और दीपक चाहर चचेरे भाई राहुल चाहर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे और ममेरे भाई हैं। राहुल और दीपक की उम्र में 7 साल का अंतर है। दीपक बड़े हैं। दीपक चाहर के चाचा और उनकी मौसी ने आपस में शादी की है। इसके चलते उनकी मौसी ही उनकी चाची भी बन गईं। इसी वजह से राहुल उनके मौसी और चाचा के बेटे भी लगते हैं। राजस्थान में राहुल चाहर का जन्म हुआ था राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं। राहुल ने 16 साल की उम्र में 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली। राहुल ने भारत अंडर-19 और इंडिया ए टीम में जगह बनाई। घरेलू लिस्ट ए और टी20 टूर्नामेंट में वह लगातार राजस्थान के प्रमुख विकेट लेने वालों में शामिल रहे। साल 2025 में उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में 8/51 का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जो किसी भी गेंदबाज का 166 साल में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रिकॉर्ड था। राहुल ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट से IPL डेब्यू किया राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें खास पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की। आईपीएल में वह करीब 80 मैचों में 75 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी लगभग 7.7 रही है। CSK ने इस साल राहुल चाहर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने राहुल को 5.20 करोड़ रूपए में खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर राहुल ने 2019 में टी20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3/54 का प्रदर्शन किया। अब तक उन्होंने एक वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। अभी वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ———- ये खबर भी पढ़ें ‘हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते’:संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील फरवरी के अंत तक फाइनल होगी:मार्च में हस्ताक्षर होंगे; 1 अप्रैल से लागू होने की उम्मीद

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के साथ ‘अंतरिम व्यापार समझौता’ फरवरी के अंत तक फाइनल हो जाएगा। मार्च में इस पर हस्ताक्षर होंगे, वहीं अप्रैल से ये समझौता पूरी तरह लागू हो जाएगा। इसके साथ ही भारत आने वाले कुछ महीनों में दुनिया के बड़े देशों साथ व्यापारिक समझौतों पर अंतिम मुहर लगाएगा। अप्रैल में ब्रिटेन और ओमान के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट शुरू होने की उम्मीद है। 23 फरवरी को फाइनल होगा कानूनी ड्राफ्ट 23 फरवरी से भारत और अमेरिका के अधिकारी अमेरिका में तीन दिनों की अहम बैठक करेंगे। इस बैठक का मकसद 7 फरवरी को जारी ‘जॉइंट स्टेटमेंट’ के आधार पर कानूनी ड्राफ्ट तैयार करना है।वाणिज्य मंत्रालय के चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन भारतीय डेलिगेशन का नेतृत्व करेंगे। उम्मीद है कि टैक्स में 25% से 18% की कमी का आधिकारिक आदेश इसी हफ्ते या अगले हफ्ते तक आ जाएगा। इससे भारत के कपड़ा, चमड़ा और जेम्स-ज्वैलरी जैसे सेक्टर को सीधा फायदा होगा। 7 फरवरी को ट्रेड डील का ऐलान हुआ था कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने 7 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के साथ ट्रेड डील की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। पीयूष गोयल ने साफ किया कि इस समझौते में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा- यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 27.18 लाख करोड़ रुपए) के बाजार को खोलेगा। इसके अलावा भारत ने अगले 5 साल में अमेरिका से 50 हजार करोड़ डॉलर (45 लाख 30 हजार करोड़ रुपए) के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है। भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (ITA ) का फ्रेमवर्क जारी किया है। इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50% घटाकर 18% कर दिया गया है। रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है। नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करेंगे दोनों देश पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देशों ने फैसला किया है कि वे इसके कुछ नियम तय करेंगे, ताकि इस समझौते का लाभ मुख्य रूप से अमेरिका और भारत को ही मिले, न कि किसी तीसरे देश को। भारत और अमेरिका का इस व्यापार समझौते में नॉन-टैरिफ बैरियर्स को दूर करने पर खास फोकस है। ये बाधाएं टैरिफ नहीं होतीं, लेकिन व्यापार को मुश्किल बनाती हैं। अमेरिकी मेडिकल डिवाइसेस कंपनियों को भारत में कीमत तय करने के नियम, रजिस्ट्रेशन में देरी जैसी रुकावटों का सामना करना पड़ा रहा था। अप्रैल में ब्रिटेन और ओमान के साथ हुई डील लागू होगी
‘द्रमुक सत्ता में आएगी’: ईपीएस द्वारा अन्नाद्रमुक में दोबारा प्रवेश के लिए दरवाजे बंद करने के कुछ दिनों बाद ओपीएस ने स्टालिन से मुलाकात की | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:20 फरवरी, 2026, 19:13 IST यह टिप्पणी ओपीएस द्वारा सार्वजनिक रूप से अन्नाद्रमुक में लौटने की इच्छा व्यक्त करने के कुछ ही दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि तमिलनाडु के कल्याण के लिए पार्टी की एकता आवश्यक है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को सीएम एमके स्टालिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएमके “सरकार के सुशासन” के कारण सत्ता में लौटेगी। स्टालिन से मुलाकात के बाद चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए, पन्नीरसेल्वम ने कहा, “डीएमके अपने सुशासन के कारण सत्ता में आएगी,” एआईएडीएमके के साथ पुनर्मिलन पर उनके हालिया बयानों ने राजनीतिक ध्यान आकर्षित किया है। यह बैठक और टिप्पणियाँ ओपीएस द्वारा सार्वजनिक रूप से अन्नाद्रमुक में लौटने की इच्छा व्यक्त करने के कुछ ही दिनों बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि तमिलनाडु के कल्याण के लिए पार्टी की एकता आवश्यक है। उन्होंने कहा था कि वह महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) के तहत पार्टी में फिर से शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है। ओपीएस ने कहा था, ”मैं ईपीएस के तहत अन्नाद्रमुक में शामिल होने के लिए तैयार हूं। सवाल यह है कि क्या वे मुझे स्वीकार करेंगे,” उन्होंने दोहराया था कि उनका इरादा पार्टी को मजबूत करना है। हालाँकि, ओपीएस द्वारा अपील करने के कुछ घंटों बाद, पलानीस्वामी ने अपनी वापसी की किसी भी संभावना से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। सलेम जिले के ओमलुर में पत्रकारों से बात करते हुए ईपीएस ने कहा कि ओपीएस को निष्कासित करने का निर्णय अन्नाद्रमुक जनरल काउंसिल द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया और अंतिम था। उन्होंने कहा, “निष्कासन मेरा व्यक्तिगत निर्णय नहीं था। यह सामान्य परिषद के सदस्यों का सर्वसम्मत निर्णय था।” उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संकल्पों के अनुरूप सख्ती से काम करेगी। ओपीएस और ईपीएस के बीच दरार पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मृत्यु के बाद सत्ता संघर्ष से शुरू हुई, जिसने अंततः पार्टी को विभाजित कर दिया। ईपीएस के नेतृत्व को चुनौती देने वाला अभियान शुरू करने के बाद ओपीएस को 2022 में अन्नाद्रमुक से निष्कासित कर दिया गया था। जबकि ओपीएस ने बार-बार एकता बहाल करने और जिसे उन्होंने ‘अम्मा का शासन’ कहा था, उसे पुनर्जीवित करने के प्रयास के रूप में अपनी पुन: वापसी की वकालत की है, ईपीएस के नेतृत्व वाला नेतृत्व निष्कासित नेताओं की वापसी के खिलाफ दृढ़ रहा है। पलानीस्वामी ने कहा है कि अन्नाद्रमुक अपनी ताकत के दम पर अगली सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा कि कुछ दलों के साथ चर्चा चल रही है, हालांकि डीएमडीके के साथ अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : तमिलनाडु, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 20 फरवरी, 2026, 19:08 IST समाचार राजनीति ‘द्रमुक सत्ता में आएगी’: ईपीएस द्वारा अन्नाद्रमुक में दोबारा प्रवेश के लिए दरवाजे बंद करने के कुछ दिनों बाद ओपीएस ने स्टालिन से मुलाकात की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ईपीएस(टी)ओपीएस(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु(टी)एआईएडीएमके
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी कानूनी राहत:150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली बेल, स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में न्यायिक जमानत मिल गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने कुंद्रा को 150 करोड़ रुपए के कथित क्रिप्टो पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल दे दी। यह मामला पिछले साल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज किए गए चार्जशीट के आधार पर शुरू हुआ था, जिसमें बताया गया कि राज कुंद्रा के पास 285 बिटकॉइन थे, जिनकी मूल्यवृद्धि आज के हिसाब से लगभग 150.47 करोड़ रुपए बताई गई। यह बिटकॉइन कथित तौर पर स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज की ओर से प्राप्त हुआ था। ईडी का तर्क है कि यह क्रिप्टो संपत्ति अपराध की कमाई है, जिसे कुंद्रा ने बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर यूक्रेन में एक प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हो पाया। इसके बावजूद, आरोपियों में शामिल राज कुंद्रा ने इन बिटकॉइन को अपने पास रखा और उनका इस्तेमाल किया। ईडी की चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया कि कुंद्रा ने बिटकॉइन लेन-देने में खुद को केवल मध्यस्थ बताने की कोशिश की, लेकिन उसे समर्थन देने के लिए कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सके। चार्जशीट के अनुसार, एक टर्म शीट नामक समझौता असल में उनके और अमित भारद्वाज के बीच हुआ था, जिससे यह साबित होता है कि वह मध्यस्थ नहीं बल्कि लाभार्थी थे। जमानत के दौरान कोर्ट ने कहा कि कुंद्रा ने जांच एजेंसी के साथ सहयोग किया है और चूंकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, इसलिए अब उन्हें कस्टडी में रखने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें यह शामिल है कि उन्हें अगली सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय राज कुंद्रा को मीडिया के कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए भी देखा गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब मामला आगे की सुनवाई के लिए ड्राफ्ट किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई और सबूतों की समीक्षा होगी।
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एआर रहमान झुके:‘वीरा राजा वीरा’ में जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देंगे; कॉपीराइट विवाद पर सुनवाई जारी

मशहूर संगीतकार एआर. रहमान ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने एक अहम फैसले के बाद सहमति जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ के गीत ‘वीरा राजा वीरा’ में डागर परंपरा के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ जूनियर डागर ब्रदर्स का नाम जोड़ा जाएगा। अब गाने की आधिकारिक क्रेडिट सूची में उनका नाम और योगदान शामिल किया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसका नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने किया। उन्होंने रहमान और फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया है कि वे इस नए क्रेडिट को पांच सप्ताह के भीतर सभी सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्ज कराएं। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस सहमति का अर्थ यह नहीं है कि मुख्य कॉपीराइट मुकदमे के अन्य पहलुओं पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा। वह मामला अब भी अपनी प्रक्रिया के तहत जारी रहेगा। रहमान के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंहवी ने बोर्ड को बताया कि यह सहमति बिना पूर्वाग्रह के रूप में दी गई है और इसका अधिकारिक मुकदमें में रहमान के पक्ष को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। अदालत ने माना कि भारत की शास्त्रीय संगीत धरोहर की मान्यता और सम्मान देना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि डागर परंपरा, जिसे डागरवानी ध्रुपद कहा जाता है, भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक अनमोल धारा रही है और इसका योगदान अद्वितीय है। यही वजह है कि अदालत ने क्रेडिट को संशोधित करने की सलाह दी। बता दें कि यह विवाद साल 2023 से चला आ रहा है, जब उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि ‘वीरा राजा वीरा’ गीत में उनके परिवार की पुरानी ध्रुपद रचना ‘शिवा स्तुति’ का अनुमति के बिना उपयोग किया गया है। डागर ने आरोप लगाया कि गीत की ताल, लय और भाव मूल धुन से मेल खाती है, जो उनके पिता उस्ताद नसीर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा उस्ताद नसीर जहीरुद्दीन डागर द्वारा पहले रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि रहमान और निर्माताओं का कहना है कि उनकी रचना एक मूल और स्वतंत्र संगीत संरचना है, सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उठाया है ताकि पारंपरिक संगीत जगत को उचित मान्यता और सम्मान मिल सके। यह फैसला संगीत जगत में कॉपीराइट और सांस्कृतिक परंपरा की पहचान के मामले में एक महत्वपूर्ण मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- मुनीर मेरे बॉस नहीं:सेना अब सरकार नहीं चलाती, इतिहास में दखल था, अब सिस्टम अलग है

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बॉस प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। 18 फरवरी को फ्रांस 24 इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि क्या आसिम मुनीर ही पाकिस्तान की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने माना कि अतीत में सेना ने सीधे शासन संभाला था। आसिफ ने कहा, पाकिस्तान का एक सिस्टम है। हमारे इतिहास में ऐसे दौर रहे हैं, जब सेना का सरकार पर नियंत्रण रहा। एक समय ऐसा भी था जब सेना ने दखल देकर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान अफगानिस्तान से खतरे, आतंकवाद, भारत के साथ तनाव और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे हालात में पाकिस्तानी सेना सरकार का समर्थन कर रही है। पहले कहा था- सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान में सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल से चलाया जा रहा है। आसिफ पहले भी कई बार हाइब्रिड मॉडल की तारीफ कर चुके हैं। अरब न्यूज को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का पॉलिटिकल सिस्टम आदर्श लोकतंत्र नहीं, लेकिन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि यह मॉडल पाकिस्तान की आर्थिक और शासन की समस्याओं को हल करने में ‘कमाल’ कर रहा है। भारत-अफगानिस्तान पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगाया ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और काबुल की सोच एक जैसी है। आसिफ ने कहा जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में दोबारा कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान की ओर से शांति की कोई ठोस गारंटी नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान वहां नए हमले करने से पीछे नहीं हटेगा। आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है। आतंकी हमलों के लिए काबुल को जिम्मेदार ठहराया इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हाल ही में हुए बम धमाके का जिक्र करते हुए आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में लगभग सभी बड़े आतंकी संगठनों की मौजूदगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवाद रोकने में काबुल सरकार गंभीर नहीं है। उनके मुताबिक इसे सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मिलीभगत कहना ज्यादा सही होगा। 6 फरवरी को नमाज के दौरान हुए इस आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। ‘इजराइल से रिश्ते सामान्य करने का सवाल ही नहीं’ आसिफ ने कहा है कि फिलिस्तीनियों को उनका हक मिले बिना इजराइल से रिश्ते सामान्य करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान अभी इस विकल्प पर विचार भी नहीं कर रहा है। गाजा में संभावित अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उनसे सवाल किया गया। इस पर आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि उस शांति बल के लिए किस तरह की शर्तें तय की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में काम करने का लंबा अनुभव है। अगर हालात और शर्तें ठीक रहीं, तो गाजा में शामिल होना दो-राष्ट्र समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का एक अच्छा मौका हो सकता है। आसिम मुनीर पाकिस्तान में सबसे ताकतवर आसिम मुनीर पाकिस्तान में सबसे ताकतवर शख्स बन गए हैं। उन्हें सरकार ने 4 दिसंबर 2025 को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त किया था। दोनों पदों पर उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। मुनीर पाकिस्तान के पहले सैन्य अधिकारी हैं जो एकसाथ CDF और COAS दोनों पद संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नियुक्ति की सिफारिश करते हुए राष्ट्रपति को समरी भेजी थी। मुनीर को इसी साल फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। पाकिस्तानी संसद ने 12 नवंबर को सेना की ताकत बढ़ाने वाला 27वां संवैधानिक संशोधन पास किया था। इसके तहत मुनीर को CDF बनाया गया। इस पद के मिलते ही उन्हें पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की कमान भी मिल गई यानी वे देश के सबसे ताकतवर शख्स बन गए हैं। दरअसल 29 नवंबर 2022 को जनरल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनका मूल कार्यकाल तीन साल का था, यानी 28 नवंबर 2025 को खत्म हो गया। ————————– ख्वाजा आसिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया:मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका; साथ देने की कीमत आज भी चुका रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले हफ्ते संसद में कहा कि अमेरिका ने अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और काम निकलने के बाद उसे टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…








