Wednesday, 21 Oct 2026 | 06:21 AM

Trending :

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

शमशीदा ने बताया कि बच्चों को अवैध हथियार के मामले में फंसाने से लेकर बाद में दबाव बनाकर मुंबई के एक्टर पर हमला करवाने का मास्टमांइड अमन ही है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के र

.

शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है।

इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। इसके बाद राजस्थान के कोटा से हरियाणा के शूटर रेहान, नाबालिग आरोपी सहित तीन की गिरफ्तारी हुई थी।

सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अमन को कॉल मिलाने के बाद उसका मोबाइल के बंद होने की जानकारी देते हुए शमशीदा।

रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं….

  • प्लानिंग के तहत फंसाया और जमानत का दबाव बनाया : रेहान की मां शमशीदा का आरोप है कि उसके बेटे, समीर और बोनी उर्फ रौनक को बरोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में पकड़ा था। इसके बाद अंजान अमन ने 10-12 बार फोन कर रेहान की जमानत कराने का दबाव बनाया और बातों-बातों में परिवार के आर्थिक व सामाजिक हालात टटोले। शमशीदा का आरोप है कि अमन कमजोर बैकग्राउंड के लड़कों को प्रभाव में लेने के लिए ऐसी साजिश रचता है।
  • जमानत के नाम पर ऑनलाइन लिए 3 हजार : अमन ने जमानत में मदद का झांसा देकर शमशीदा से ऑनलाइन ₹3,000 ऐंठ लिए और उसे सीआईए (CIA) दफ्तर जाने से रोकता रहा। हालांकि, वकील का पूरा खर्च परिवार ने ही उठाया। पैसे वापस मांगने पर अमन भड़क गया और रेहान की जमानत होते ही उसने अपना फोन बंद कर लिया।
  • जमानत के बाद रेहान गायब, अमन ले गया मोबाइल : जमानत पर बाहर आने के बाद से रेहान गायब है। शमशीदा के मुताबिक, जब रेहान सीआईए दफ्तर अपना मोबाइल लेने गया तो पता चला कि अमन पहले ही उसका फोन ले जा चुका है। अमन कभी परिवार के सामने नहीं आया और केवल फोन पर ही बात करता रहा।
  • अमन ही हथियारों और साजिश का मास्टरमाइंड : शमशीदा ने दावा किया कि लड़कों को अवैध हथियार अमन ने ही समीर के जरिए मुहैया कराए थे। उसका आरोप है कि अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाकर बड़ी वारदातों के लिए इस्तेमाल करने वाला मास्टरमाइंड है।
  • बेटे को मुंबई और हथियारों की जानकारी नहीं थी: शमशीदा का दावा है कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर रेहान के पास मुंबई जाने या गाड़ी का इंतजाम करने के पैसे नहीं थे। उसे न तो हथियार चलाना आता था और न ही मुंबई के रास्तों की जानकारी थी। शमशीदा ने आशंका जताई कि किसी ने उसे रास्ते और संसाधन मुहैया कराए होंगे तथा मना करने पर डराया-धमकाया गया होगा।
  • दिल्ली मर्डर केस और विदेश में बैठे भाई का जिक्र : शमशीदा के अनुसार, अमन ने खुद बताया था कि दिल्ली में दो महीने पहले हुए मर्डर में उसके दोस्तों का हाथ था और उसमें उसका नाम भी आ सकता है। अमन ने अपने भाई के विदेश में होने और अवैध हथियार सप्लाई करने की बात भी कही थी। मां का आरोप है कि अमन की टीम कम उम्र के लड़कों को निशाना बनाती है और उसके तार अनिल पंडित से भी जुड़े हैं।
  • पढ़ाई के लिए दिलाया था ₹3 हजार का फोन : शमशीदा ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए रेहान को ₹3,000 का पुराना फोन दिलाया था, लेकिन बाद में उसके पास एक और ₹5,000 का फोन आ गया, जिसका उसने सही जवाब नहीं दिया। रेहान अक्सर गाड़ियों में अंजान लोगों के साथ चला जाता था। जब वह पूछती कि कहां जा रहा है तो वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहता था। अब उसे लगता है कि बेटे की गतिविधियों के बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं थी।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के दो शूटर्स में से एक नाबालिग है। उसके पिता ने बताया कि एक माह पहले वह झगड़कर घर से चला गया था।

परिवार के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने से वह घर छोड़कर गोहाना के रहने वाले युवक अमन के साथ रहने लगा था।

नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे

  • डांट के बाद घर छोड़ा, अमन के पास पहुंचा बेटा : पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बहन से हुए विवाद के बाद डांटने पर उनका इकलौता बेटा बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बेटे ने फोन कर बताया कि वह गोहाना में अमन के पास रहकर टाइल-पत्थर का काम सीख रहा है। पिता को अब मलाल है कि उन्होंने बेटे को वहां जाने से क्यों नहीं रोका, जिससे उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया।
  • फायरिंग की घटना के बाद से अमन का मकान बंद : पिता ने बताया कि अमन ने उनके गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था और वह गोहाना में गौशाला के पास रहता था। घटना के बाद से उसके मकान पर ताला लगा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि अमन कम उम्र के बच्चों को फुसलाकर उनका गलत इस्तेमाल करता है, इसलिए पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अमन पर 5-6 मुकदमे, समीर और बोनी से पूछताछ जारी

रेहान की मां और बरोदा के नाबालिग के पिता के बयानों में अमन पर बच्चों को फंसाने, जमानत करवाने और परिवारों से संपर्क साधने के आरोप सामने आए हैं। सोनीपत-गोहाना के एक वकील के अनुसार, अमन पर अवैध हथियारों से जुड़े 5 से 6 मामले दर्ज हैं।

दूसरी ओर, मामले में समीर और बोनी उर्फ रौनक की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने फायरिंग वाली रात समीर को पूछताछ के लिए उठाया था, जबकि बोनी को 19 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

ग्राफिक्स में जानिए कौन है रेहान और अनिल पंडित

———————

टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान में 9 मुस्लिम जगहों के नाम नहीं बदलेंगे:हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था, कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला

May 27, 2026/
1:58 pm

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की सड़कों, चौकों और इलाकों के पुराने नाम बहाल करने...

जब इरफान खान डकैत बने, एड़ी में चोट लगी थी:लंगड़ाते हुए 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग करने पहुंचे, एक्शन सुन लगा देते थे दौड़

April 29, 2026/
4:30 am

29 अप्रैल को इरफान खान की 6वीं पुण्यतिथि सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि यादों का सैलाब है- एक ऐसे कलाकार की,...

माखनलाल सरकार, जिनसे मोदी ने आशीर्वाद लिया, फिर गले लगाया:74 साल पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े, कश्मीर में तिरंगा आंदोलन में जेल गए

May 9, 2026/
4:01 pm

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ समारोह में पहुंचे। कोलकाता में हुए कार्यक्रम में...

कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला ने मदद मांगी:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली

September 4, 2026/
2:38 pm

कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। महिला...

Maruti WagonR BioFlex Flex-Fuel Car Launched

June 15, 2026/
5:28 pm

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक मारुति सुजुकी ने आज (15 जून) भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगनआर बायोफ्लेक्स लॉन्च...

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

March 28, 2026/
5:00 am

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

शमशीदा ने बताया कि बच्चों को अवैध हथियार के मामले में फंसाने से लेकर बाद में दबाव बनाकर मुंबई के एक्टर पर हमला करवाने का मास्टमांइड अमन ही है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के र

.

शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है।

इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। इसके बाद राजस्थान के कोटा से हरियाणा के शूटर रेहान, नाबालिग आरोपी सहित तीन की गिरफ्तारी हुई थी।

सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अमन को कॉल मिलाने के बाद उसका मोबाइल के बंद होने की जानकारी देते हुए शमशीदा।

सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अमन को कॉल मिलाने के बाद उसका मोबाइल के बंद होने की जानकारी देते हुए शमशीदा।

रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं….

  • प्लानिंग के तहत फंसाया और जमानत का दबाव बनाया : रेहान की मां शमशीदा का आरोप है कि उसके बेटे, समीर और बोनी उर्फ रौनक को बरोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में पकड़ा था। इसके बाद अंजान अमन ने 10-12 बार फोन कर रेहान की जमानत कराने का दबाव बनाया और बातों-बातों में परिवार के आर्थिक व सामाजिक हालात टटोले। शमशीदा का आरोप है कि अमन कमजोर बैकग्राउंड के लड़कों को प्रभाव में लेने के लिए ऐसी साजिश रचता है।
  • जमानत के नाम पर ऑनलाइन लिए 3 हजार : अमन ने जमानत में मदद का झांसा देकर शमशीदा से ऑनलाइन ₹3,000 ऐंठ लिए और उसे सीआईए (CIA) दफ्तर जाने से रोकता रहा। हालांकि, वकील का पूरा खर्च परिवार ने ही उठाया। पैसे वापस मांगने पर अमन भड़क गया और रेहान की जमानत होते ही उसने अपना फोन बंद कर लिया।
  • जमानत के बाद रेहान गायब, अमन ले गया मोबाइल : जमानत पर बाहर आने के बाद से रेहान गायब है। शमशीदा के मुताबिक, जब रेहान सीआईए दफ्तर अपना मोबाइल लेने गया तो पता चला कि अमन पहले ही उसका फोन ले जा चुका है। अमन कभी परिवार के सामने नहीं आया और केवल फोन पर ही बात करता रहा।
  • अमन ही हथियारों और साजिश का मास्टरमाइंड : शमशीदा ने दावा किया कि लड़कों को अवैध हथियार अमन ने ही समीर के जरिए मुहैया कराए थे। उसका आरोप है कि अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाकर बड़ी वारदातों के लिए इस्तेमाल करने वाला मास्टरमाइंड है।
  • बेटे को मुंबई और हथियारों की जानकारी नहीं थी: शमशीदा का दावा है कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर रेहान के पास मुंबई जाने या गाड़ी का इंतजाम करने के पैसे नहीं थे। उसे न तो हथियार चलाना आता था और न ही मुंबई के रास्तों की जानकारी थी। शमशीदा ने आशंका जताई कि किसी ने उसे रास्ते और संसाधन मुहैया कराए होंगे तथा मना करने पर डराया-धमकाया गया होगा।
  • दिल्ली मर्डर केस और विदेश में बैठे भाई का जिक्र : शमशीदा के अनुसार, अमन ने खुद बताया था कि दिल्ली में दो महीने पहले हुए मर्डर में उसके दोस्तों का हाथ था और उसमें उसका नाम भी आ सकता है। अमन ने अपने भाई के विदेश में होने और अवैध हथियार सप्लाई करने की बात भी कही थी। मां का आरोप है कि अमन की टीम कम उम्र के लड़कों को निशाना बनाती है और उसके तार अनिल पंडित से भी जुड़े हैं।
  • पढ़ाई के लिए दिलाया था ₹3 हजार का फोन : शमशीदा ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए रेहान को ₹3,000 का पुराना फोन दिलाया था, लेकिन बाद में उसके पास एक और ₹5,000 का फोन आ गया, जिसका उसने सही जवाब नहीं दिया। रेहान अक्सर गाड़ियों में अंजान लोगों के साथ चला जाता था। जब वह पूछती कि कहां जा रहा है तो वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहता था। अब उसे लगता है कि बेटे की गतिविधियों के बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं थी।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के दो शूटर्स में से एक नाबालिग है। उसके पिता ने बताया कि एक माह पहले वह झगड़कर घर से चला गया था।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के दो शूटर्स में से एक नाबालिग है। उसके पिता ने बताया कि एक माह पहले वह झगड़कर घर से चला गया था।

परिवार के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने से वह घर छोड़कर गोहाना के रहने वाले युवक अमन के साथ रहने लगा था।

परिवार के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने से वह घर छोड़कर गोहाना के रहने वाले युवक अमन के साथ रहने लगा था।

नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे

  • डांट के बाद घर छोड़ा, अमन के पास पहुंचा बेटा : पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बहन से हुए विवाद के बाद डांटने पर उनका इकलौता बेटा बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बेटे ने फोन कर बताया कि वह गोहाना में अमन के पास रहकर टाइल-पत्थर का काम सीख रहा है। पिता को अब मलाल है कि उन्होंने बेटे को वहां जाने से क्यों नहीं रोका, जिससे उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया।
  • फायरिंग की घटना के बाद से अमन का मकान बंद : पिता ने बताया कि अमन ने उनके गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था और वह गोहाना में गौशाला के पास रहता था। घटना के बाद से उसके मकान पर ताला लगा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि अमन कम उम्र के बच्चों को फुसलाकर उनका गलत इस्तेमाल करता है, इसलिए पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अमन पर 5-6 मुकदमे, समीर और बोनी से पूछताछ जारी

रेहान की मां और बरोदा के नाबालिग के पिता के बयानों में अमन पर बच्चों को फंसाने, जमानत करवाने और परिवारों से संपर्क साधने के आरोप सामने आए हैं। सोनीपत-गोहाना के एक वकील के अनुसार, अमन पर अवैध हथियारों से जुड़े 5 से 6 मामले दर्ज हैं।

दूसरी ओर, मामले में समीर और बोनी उर्फ रौनक की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने फायरिंग वाली रात समीर को पूछताछ के लिए उठाया था, जबकि बोनी को 19 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

ग्राफिक्स में जानिए कौन है रेहान और अनिल पंडित

———————

टाइगर श्रॉफ केस से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket