चांदी ₹3,863 चढ़कर ₹2.25 लाख किलो हुई:सोना ₹1,748 बढ़कर ₹1.43 लाख का हुआ; एक महीने में सोना 13 हजार, चांदी 34 हजार सस्ती

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,748 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, 1 किलो चांदी 3,863 रुपए चढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले बीते महीने यानी जून में सोना-चांदी में गिरावट रही थी। बीते महीने सोना 13 हजार और चांदी 34 हजार रुपए सस्ती हुई थी। नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण:फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करना पड़ा जद्दोजहद

एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। पवन को देखते ही फैंस की भीड़ लग गई, जिस समय उनकी सिक्योरिटी टीम को भी एक्टर की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। जैसे ही पवन मंच पर आए, भारी भीड़ जमा होने से रिसेप्शन में पहुंचे गेस्ट के साथ ही धक्का-मुक्की हो गई, जिससे कुछ मेहमान परेशान दिखे। पवन के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई और लोग भी इस शादी में पहुंचे हैं। पवन कल्याण पत्नी पूर्व रशियन मॉडल पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। उनकी एंट्री के साथ ही वहां मौजूद सभी कैमरामैन उनकी तस्वीरें क्लिक करने आगे बढ़े। इस दौरान पवन कल्याण ने इशारा करते हुए तस्वीरें न लेने के लिए टोका। इसके बाद वो मंच पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। मंच पर पवन और उनकी पत्नी ने फिल्ममेकर की बेटी को तोहफे दिए। पवन कल्याण को मंच से उतरता देख कई लोग तस्वीर क्लिक करवाने और करने के लिए उतावले हो गए, जिस समय मंच पर मौजूद मेहमान ही धक्का-मुक्की का शिकार हो गए। ये सेलेब्स भी हुए रिसेप्शन में शामिल-
स्पोर्ट्स अपडेट- न्यूजीलैंड के बेन सीयर्स विंडीज दौरे से बाहर:टखने में चोट है, स्वदेश लौटेंगे; स्पेन के लामिन यमाल पूरी तरह फिट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए न्यूजीलैंड वापस भेजने का फैसला किया है। उनकी जगह ऑकलैंड एसेस के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार बेन सीयर्स को मई में आयरलैंड के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट के बाद से टखने में लगातार दर्द था। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन यह परेशानी फिर बढ़ गई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और आगे के इलाज के लिए स्वदेश भेजने का फैसला किया। बेन लिस्टर अगले कुछ दिनों में गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने 2023 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। 5 मैचों की वनडे सीरीज 12 जुलाई (न्यूजीलैंड समयानुसार) से गुयाना में शुरू होगी। स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़िए… स्पेन के कोच बोले- लामिन यामाल पूरे मैच के लिए फिट स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है कि 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल अब पूरी तरह फिट हैं। वे जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पूरे 90 मिनट खेल सकते हैं। उनकी रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है। AP के अनुसार फुएंते ने इंगलवुड के सोफी स्टेडियम में कहा- ‘लामिन जितना समय हम उनसे खेलने को कहेंगे, उतना खेल सकते हैं। हमने उनकी रिकवरी को लेकर सावधानी बरती है। अब वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह खुद भी खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ बार्सिलोना के विंगर यामाल ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में सिर्फ 141 मिनट खेलते हुए एक गोल किया था। अप्रैल में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद स्पेन ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उनके खेलने का समय सीमित रखा था।

जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री

लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए विंबलडन के एक मुकाबले में 39 साल के नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। जोकोविच ने यह मुकाबला महज 98 मिनट में 6-3, 6-4, 6-2 से अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर ने भी मुश्किल मुकाबले में नूनो बोर्गेस को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार नौवीं जीत दर्ज की। मैच के बाद जोकोविच बोले- उम्र सिर्फ एक नंबर है जीत के बाद जोकोविच ने फैंस से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ‘विंटेज’ शब्द पसंद है, यह सुनना अच्छा लगता है क्योंकि यह पुराने बेहतरीन दिनों की याद दिलाता है। जब आप कोर्ट पर इस तरह का खेल दिखाते हैं, तो आपको बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है।’ उन्होंने आगे कहा,’मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब मैं विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलता हूं, तो इन पलों को हल्के में नहीं लेता। यह मेरे बचपन के सपनों का टूर्नामेंट था। 30 साल से ज्यादा की उम्र में भी इस कोर्ट पर कदम रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और यह बात बिल्कुल सच है।’ बॉल किड के साथ प्रैंक और रोरी मैक्लरॉय को चैलेंज मैच के दौरान जोकोविच काफी रिलैक्स मूड में दिखे। तीसरे सेट से पहले ब्रेक के दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट से धागा काट रही एक बॉल किड के साथ मजाक किया, जैसे कि उसने उन्हें चोट पहुंचा दी हो। इसके बाद मैच जीतकर उन्होंने रॉयल बॉक्स में बैठे गोल्फर रोरी मैक्लरॉय को मजाकिया अंदाज में टेनिस मैच खेलने का चैलेंज भी दे दिया। जोकोविच ने कहा कि जो भी यह मैच जीतेगा, उसे वह ‘मास्टर्स ग्रीन ब्लेजर’ मिलेगा जिसे पहनकर मैक्लरॉय मैच देखने आए थे। डिफेंडिंग चैंपियन सिनर को बोर्गेस ने दी टक्कर टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस के खिलाफ कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे 32 मिनट तक चले इस मुकाबले को सिनर ने 7-6 (7-4), 7-6 (7-2), 6-4 से जीता। वर्ल्ड रैंकिंग में 48वें नंबर पर काबिज बोर्गेस ने कई मौकों पर सिनर से बेहतर खेल दिखाया और दूसरे सेट में एक समय वे सेट पॉइंट तक पहुंच गए थे, लेकिन सिनर ने दबाव के क्षणों में अपना अनुभव दिखाया और वापसी की। अब अगले दौर में इनसे होगा मुकाबला टूर्नामेंट के अगले यानी तीसरे दौर में नोवाक जोकोविच का मुकाबला फ्रांस के 25वें सीड आर्थर रिंडरनेच से होगा। वहीं, जैनिक सिनर अगले दौर में अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी से भिड़ेंगे जो वर्ल्ड रैंकिंग में 81वें नंबर पर हैं। सिनर के लिए यह जीत इसलिए अहम है क्योंकि फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में मिली हार के बाद उन्होंने ग्रास कोर्ट पर अभ्यास के लिए किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था, जिससे उनकी मैच फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे।

अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अश्नूर कौर के लग्जरी घर में मुंबई की बारिश का बुरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई की बारिश का असर सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंह छिपाकर मेट्रो में ट्रेवल किया है। वहीं तमन्ना भाटिया बारिश के मजे उठाती दिखी हैं। अश्नूर कौर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य और हाउसहेल्प मिलकर घर से पानी निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ अश्नूर ने लिखा है, “मुझे एक इवेंट के लिए निकलना था, और तभी घर पर ये हो गया। मेरे ऊपर लगी हर नजर खुशियों, सफलता और तरक्की में बदल जाए।” एक्टर रणदीप हुड्डा ने मेट्रो में किया सफर मुंबई मेट्रो से रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्क से चेहरा छिपाए हुए मेट्रो में सफर करते दिखे हैं। उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी शामिल थे। मास्क की वजह से एक्टर आम लोगों की तरह दिख रहे थे। आसपास के लोग भी उन्हें पहचान नहीं सके। तमन्ना भाटिया बारिश में कंपकंपाती दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो घर की बालकनी में बारिश में भीगती दिखीं। एक्ट्रेस थोड़ी देर में ही कंपकंपाने लगीं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा- मुंबई में शिवरिंग सिर्फ ऐसे ही हो सकती है। वीडियो के साथ कैप्शन में तमन्ना लिखती हैं, मुझे अभी भी ठंड लग रही है। तमन्ना की पोस्ट पर रवीना टंडन की बेटी और उनकी करीबी दोस्त राशा ने लिखा है, तुमने ये मेरे बिना क्यों किया। सिंगर नेहा कक्कड़ को भी मुंबई की बारिश में लंच डेट पर पति रोहनप्रीत के साथ स्पॉट किया गया है। रोहनप्रीत नेहा के लिए छाता पकड़े दिखे हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी मानसून की शुरुआत में ही मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर चुका है। कई जगह ट्रैफिक व्यवस्ता पर असर पड़ा है। वहीं नवी मुंबई में सड़क में भरे पानी में करंट तक फैल गया है।

सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,907 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 1 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही। ये 24,005 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। इंफोसिस और HCL टेक के शेयर में 4% की तेजी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,907 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 1 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही। ये 24,005 के स्तर पर बंद हुआ।