Wednesday, 02 Sep 2026 | 06:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

Google Preferred Source CTA

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी नजर आएंगी। बता दें कि सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।” खुशाली ने किरदार को करियर का सबसे मजेदार बताया एक्ट्रेस खुशाली कुमार ने कहा, “यह मेरे करियर के सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है। वह कॉन्फिडेंट है, अनप्रिडिक्टेबल है और हर पल सबको सरप्राइज करती रहती है। ट्रेलर में फिल्म की एनर्जी और मस्ती भरे नेचर को खूबसूरती से दिखाया गया है। अब मैं ऑडियंस को उसकी पूरी कहानी बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।” महेश मांजरेकर ने फिल्म के बारे में कहा, “‘दुल्हनिया ले आएगी’ की सबसे खास बात इसकी सादगी और ईमानदारी है। यह ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि आप खुद-ब-खुद इसकी दुनिया में खो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। मेरा किरदार अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा चाहता है और यही इमोशनल पक्ष इसकी कॉमेडी को और भी दमदार बनाता है। ट्रेलर सिर्फ उस मजे की एक झलक है, जो फिल्म में देखने को मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हर पीढ़ी के दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।” लारिसा बोन्सी ने ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया वहीं, फिल्म को लेकर एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “साल की सबसे धमाकेदार शादी का जश्न देखने के लिए तारीख याद रखिए। यह आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ऑफिशियल ट्रेलर है। शादी की मस्ती, फैमिली ड्रामा और भरपूर मनोरंजन का शानदार मेल। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा के अलावा फिल्म में ओंकार कपूर के साथ लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स अगू स्टेनली चिएदोजी और बी.सी. आंटी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के ह्यूमर को और भी खास बनाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया:डरबन टी-20 में 159 का टारगेट 5 बॉल रहते चेज किया; सीरीज में 1-0 की बढ़त

April 18, 2026/
10:22 am

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है।...

मुशफिकुर रहीम ने संन्यास से वापसी की खबरें खारिज कीं:कहा- टीम अच्छा कर रही, मेरी जरूरत नहीं; पिछले साल रिटायरमेंट लिया था

May 16, 2026/
10:17 am

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट में संन्यास से वापसी की खबरों को सिरे से...

वर्ल्ड अपडेट्स:डोमिनिकन रिपब्लिक के बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आग लगी, 1 की मौत; 1700 लोग सुरक्षित निकाले गए

June 20, 2026/
7:51 am

कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक के पर्यटन स्थल बायाहीबे स्थित एक बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आग लग गई। हादसे में इटली की...

authorimg

April 1, 2026/
11:04 am

चंदौलीः आज के इस दौर में जहां टूथब्रश और टूथपेस्ट ने हमारी दिनचर्या में स्थायी जगह बना ली है. वहीं,...

जामुन के फायदे

July 1, 2026/
7:53 pm

1 जुलाई 2026 को 19:53 IST पर अपडेट किया गया जामुन खाने के फायदे: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला...

एक दिन में शूट हुआ अक्षय के साथ सॉन्ग:भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से फिल्म के इंट्रो सॉन्ग को लेकर खास बातचीत

May 26, 2026/
5:01 pm

हिंदी और साउथ के मेनस्ट्रीम मेकर्स भोजपुरी एक्टर्स और सिंगर्स के साथ लगातार कोलैब कर रहें हैं। अब ‘वेलकम टू...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

Google Preferred Source CTA

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी नजर आएंगी। बता दें कि सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।” खुशाली ने किरदार को करियर का सबसे मजेदार बताया एक्ट्रेस खुशाली कुमार ने कहा, “यह मेरे करियर के सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है। वह कॉन्फिडेंट है, अनप्रिडिक्टेबल है और हर पल सबको सरप्राइज करती रहती है। ट्रेलर में फिल्म की एनर्जी और मस्ती भरे नेचर को खूबसूरती से दिखाया गया है। अब मैं ऑडियंस को उसकी पूरी कहानी बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।” महेश मांजरेकर ने फिल्म के बारे में कहा, “‘दुल्हनिया ले आएगी’ की सबसे खास बात इसकी सादगी और ईमानदारी है। यह ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि आप खुद-ब-खुद इसकी दुनिया में खो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। मेरा किरदार अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा चाहता है और यही इमोशनल पक्ष इसकी कॉमेडी को और भी दमदार बनाता है। ट्रेलर सिर्फ उस मजे की एक झलक है, जो फिल्म में देखने को मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हर पीढ़ी के दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।” लारिसा बोन्सी ने ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया वहीं, फिल्म को लेकर एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “साल की सबसे धमाकेदार शादी का जश्न देखने के लिए तारीख याद रखिए। यह आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ऑफिशियल ट्रेलर है। शादी की मस्ती, फैमिली ड्रामा और भरपूर मनोरंजन का शानदार मेल। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा के अलावा फिल्म में ओंकार कपूर के साथ लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स अगू स्टेनली चिएदोजी और बी.सी. आंटी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के ह्यूमर को और भी खास बनाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket