Char Dham Yatra Begins; Yamunotri-Gangotri Gates Open April 19

3 घंटे पहले कॉपी लिंक उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शनिवार से शुरू हो जाएगी। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। ये यात्री 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश (शहडोल) के 100 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ये सभी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। चार धाम से जुड़े पांच नियम बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन धर्म के लोग दर्शन कर पाएंगे। हालांकि अन्य धर्म के लोगों को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर मंदिर समिति ने स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किए हैं। केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालु गंगाजल, फूल नहीं चढ़ा सकेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया, विशेष पूजा दोपहर में नहीं होगी। रात 11 से सुबह 4 के बीच कराई जाएगी। यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह 4 से रात 10 बजे तक चल सकेंगे। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोका जाएगा। यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में बांटकर 54 हजार गाड़ियों के लिए 118 पार्किंग बनाए। केदारनाथ में पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग व बीपी मरीज गौरीकुंड में जांच करवा सकेंगे। 48 हाल्टिंग पॉइंट बनाए। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यहां 1.18 लाख लोग रुक सकते हैं। भूस्खलन की आशंका वाले 80 पॉइंट चिह्नित। यहां इमरजेंसी टीमें तैनात हैं। ————————————————– ये खबर भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी:28 अगस्त को खत्म होगी; 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Chhattisgarh Schools Early Summer Vacation; Maharashtra Heat Till April 19

Hindi News National Heatwave Alert: Chhattisgarh Schools Early Summer Vacation; Maharashtra Heat Till April 19 नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ19 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान 40 से 44°C के बीच रह सकता है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 4 शहरों में गुरुवार को तापमान 42°C के पार दर्ज किया गया। MP में नर्मदापुरम 43°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान का बाड़मेर 42.9°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान 43°C तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 11 दिन पहले, 1 मई की जगह 20 अप्रैल से ही घोषित कर दीं। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। IMD के अनुसार, राज्य के विदर्भ, मध्य और कोंकण क्षेत्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी। इस दौरान लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने और गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में भी बिजली के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Chhattisgarh Schools Early Summer Vacation; Maharashtra Heat Till April 19

Hindi News National Heatwave Alert: Chhattisgarh Schools Early Summer Vacation; Maharashtra Heat Till April 19 नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ57 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान 40 से 44°C के बीच रह सकता है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 4 शहरों में गुरुवार को तापमान 42°C के पार दर्ज किया गया। MP में नर्मदापुरम 43°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान का बाड़मेर 42.9°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान 43°C तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 11 दिन पहले, 1 मई की जगह 20 अप्रैल से ही घोषित कर दीं। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। IMD के अनुसार, राज्य के विदर्भ, मध्य और कोंकण क्षेत्र में 19 अप्रैल तक लू चलेगी। इस दौरान लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने और गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में भी बिजली के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Census Self-Enumeration Starts April 16; Enumerators Visit May 1

एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले जनगणना आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार से स्वगणना का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इस दौरान जनगणना के कार्य से जुड़े अधिकारी मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य प्रमुख नेताओं से स्वगणना की कार्यवाही शुरू करा सकत . 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाली स्वगणना में कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने मकान से संबंधित 33 सवालों के जवाब दे सकेंगे। इसके बाद एक मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन लोगों द्वारा ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी जाएगी, उनकी जानकारी लेकर जनगणना साॅफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे। बताया जाता है कि सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in 15 दिन तक रोज सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। सही लोकेशन के लिए डिजिटल मैप पर घर मार्क करना होगा, जिसमें लैपटॉप या डेस्कटॉप बेहतर रहेगा, हालांकि मोबाइल से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। स्व-गणना के लिए एरिया पिनकोड जरूरी होगा। स्व-गणना से जुड़े सवाल-जवाब सवाल- स्व-गणना क्या है? इससे क्या लाभ है? जवाब- यह ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति खुद अपने भवन और परिवार की जानकारी दे सकेगा। प्रगणक आने पर सिर्फ आईडी दिखाकर सत्यापन किया जा सकेगा। सवाल- स्व-गणना कहां और कैसे कर सकते हैं? जवाब- https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें 15-20 मिनट लगेंगे। सवाल- किन जानकारियों की आवश्यकता होगी? जवाब- मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। पंजीकरण के बाद नाम और भाषा नहीं बदल सकते। एक नंबर से एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा। सवाल- घर की लोकेशन कैसे मार्क करेंगे? जवाब- जिला और पिनकोड डालने के बाद क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद मैप खुलेगा, लाल मार्कर को खींचकर अपने घर पर सेट कर सकेंगे। यही लोकेशन प्रगणक के लिए पहचान बनेगी। सवाल- प्रश्नावली में कितने सवाल पूछे जाएंगे? जवाब- मकान और परिवार से जुड़े 33 सवाल होंगे। इसमें घर की दीवार, छत, फर्श, पानी, बिजली, शौचालय, गैस; टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से संबंधित जानकारी होगी। सवाल- जानकारी भरने के बाद क्या होगा? जवाब- डेटा भरने के बाद प्निव्यू फाइल बनेगी। जांच के बाद सबमिट करने पर 11 अंकों की सेल्फ एनुमरेशन आईडी मिलेगी। इसे नोट कर या स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। एसएमएस और ईमेल पर भी जानकारी आएगी। सवाल- क्या फाइनल सबमिट के बाद जानकारी सुधार सकते हैं? जवाब- खुद सुधार नहीं कर सकते। जरूरत होने पर प्रगणक के आने पर सुधार करवा सकते हैं। सवाल- प्रगणक के घर आने पर क्या करना होगा? जवाब- सेल्फ एनुमरेशन आईडी दिखानी होगी। मिलान होने पर डेटा स्वीकार होगा, नहीं मिलने पर प्रगणक दोबारा जानकारी लेगा। स्वगणना की प्रक्रिया ऐसे अपनाई जा सकेगी स्वगणना के लिए रजिस्ट्रेशन काने पोर्टल पर मप्र चुनें, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें, मोबाइल पर आए ओटीपी से खुद को वेरिफाई करें। साथ ही लोकेशन सेट करें और इसके लिए जिला और एरिया का पिनकोड डालें। पिनकोड डालते ही मैप खुलेगा। लाल मार्कर खींचकर अपने घर पर सेट करें। इसके बाद 33 सवालों के जवाब भरने होंगे। फिर डेटा जांचकर सबमिट करें, 11 अंकों की आईडी मिलेगी। इसे सेव कर सकेंगे या स्क्रीनशॉट रख सकते हैं। यह खबर भी पढ़ें… जनगणना में गलत जानकारी देने पर 3 साल की जेल मध्य प्रदेश में जनगणना के लिए काउंट डाउन शुरू होने वाला है। MP गृह विभाग को स्टेट नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगा। गृह विभाग ने जनगणना कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
RPSC Vet Officer & Engineer Exam Admit Card April 19, 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को होगा। इसके एडमिट कार्ड कल (16 अप्रैल) वेबसाइड पर अपलोड होंगे। . परीक्षा यपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। चेकिंग कर सेंटर पर एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री। (फाइल फोटो) एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, सूचना दें आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। …………. यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान को मिलेंगे 1096 नए अधिकारी, जानिए- कब आएगा RAS-2024 का फाइनल रिजल्ट, कहां तक पहुंची RPSC की तैयारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा ‘RAS-2024’ का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 17 अप्रैल को इंटरव्यू का आखिरी दौर है और आयोग की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम या फिर अगले दिन 18 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)
Heatwave Alert From April 15

Hindi News National Heatwave Alert From April 15 | Sikkim, Arunachal Heavy Rain; MP, Chhattisgarh Over 40°C नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के उत्तर, मध्य और पश्चिम झेत्र में तापमान बढ़ने लगा है। IMD के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, जिससे बारिश की संभावना कम है और गर्मी और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट है। सोमवार को रायपुर में तापमान 41°C तक पहुंच गया। राज्य में अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश के 5 शहरों में रविवार को तापमान 40°C के पार रहा। राजस्थान के 12 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अगले 4-5 दिन में तापमान में 3-4°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, यूपी में आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच सकता है। इधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम की दो तस्वीरें… जम्मू और कश्मीर के कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार होने के बाद डल झील पर पर्यटक नजर आए। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की सुबह धूप खिली रही। अगले दो दिन के मौसम का हाल 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है। 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11

Hindi News Career JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11 30 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 11 अप्रैल को JEE मेन्स 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज करेगा। इससे पहले NTA ने 9 अप्रैल को क्वेश्चन पेपर रिलीज किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है। क्वेश्चन पेपर और प्रोविजनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड: NTA JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। क्वेश्चन पेपर या आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी डालकर वेबसाइट पर लॉग इन करें। आंसर की और क्वेश्चचन पेपर चेक और डाउनलोड करें। 11 अप्रैल को पेपर 1 के लिए प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट जारी करेगा। इसके जारी होने के बाद तय समय सीमा के भीतर कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। हर एक क्वेश्चन के लिए नॉर्म्स के मुताबिक 200 रुपए की फीस लगेगी। आंसर की को चैलेंज करने की लास्ट डेट फिलहाल नहीं बताई गई है। आंसर की को ऐसे करें चैलेंज: JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। ‘आंसर की चैलेंज’ लिंक पर क्लिक करें। क्वेश्चन आईडी सिलेक्ट करें। सही आंसर का वैलिड प्रूफ अपलोड करें। हर क्वेश्चन के लिए 200 रुपए पे करें। रिस्पॉन्स सब्मिट कर रसीद सेव करें। चैलेंज विंडो बंद होने के बाद NTA JEE मेन्स की फाइनल आंसर की रिलीज करेगा। इसके बाद JEE मेन 2026 के रिजल्ट और कट-ऑफ जारी होंगे। रिजल्ट में JEE एडवांस के लिए कट-ऑफ, ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स और स्टेट टॉपर्स जैसी जानकारी भी शामिल होगी। रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है। 2 से 8 अप्रैल के बीच 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए NTA के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, JEE मेन्स 2026 सेशन 2 में लगभग 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। NTA ने 2 से 8 अप्रैल के बीच देश के 304 शहरों और देश के बाहर की 14 शहरों में लगभग 566 एग्जामिनेशन सेंटर पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम हुए थे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक —————————– ये खबर भी पढ़ें… छठी क्लास में इसी सेशन से 3 भाषाएं पढ़ाई जाएंगी:अभी किताबें उपलब्ध नहीं; CBSE ने फिर भी कहा- निर्देश 7 दिन में लागू करें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छठी क्लास में तीसरी भाषा लागू करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 9 अप्रैल को जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों को 7 दिन के अंदर इसे लागू करने का निर्देश दिया है। इसे urgent & mandatory बताते हुए तुरंत पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Andhra Pradesh Storm Alert | Shimla Coldest April Night in 46 Yrs

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून47 मिनट पहले कॉपी लिंक देशभर में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान 37.5°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन में दिन का तापमान 40°C के पार जा सकता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान 42°C से ज्यादा जा सकता है। यहां हीटवेव की स्थिति बन सकती है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1°C से 5.4°C तक बढ़ोतरी हुई। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4°C की बढ़ोतरी हुई। हालांकि हीटवेव का अलर्ट नहीं है। इधर, आंध्र प्रदेश में 5 दिन समुद्री तूफान का अलर्ट है। क्योंकि उत्तर से दक्षिण की ओर बनी ट्रफ लाइन बनी रही, जो ओडिशा से गल्फ ऑफ मन्नार तक फैली हुई है। इसका असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना पर भी रहेगा अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। बिहार में 5-7°C और छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 1°C से 5.4°C तक दिन का तापमान बढ़ा, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर पर ज्यादा असर मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1°C से 5.4°C तक की बढ़ोतरी हुई। इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में भी पारा चढ़ा, जबकि भोपाल, रतलाम में भी तापमान बढ़ गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4°C डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में बादल छा सकते हैं, दिन में 3°C तापमान बढ़ा राजस्थान के कुछ शहरों में आज बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना कम है। अगले सप्ताह तक कुछ शहरों में दिन का तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 3°C तक चढ़ गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज बारिश का अलर्ट है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक कोई भी ‘स्ट्रॉन्ग सिस्टम’ सक्रिय नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य के 5 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, 15 से बारिश के आसार, 24 घंटे में 3.2°C बढ़ा टेंपरेचर हिमाचल प्रदेश आज से दोबारा मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू समेत 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 13 और 14 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इन दो दिनों के दौरान अच्छी धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MP Weather Alert | 7 Districts Under Alert; Heatwave Starts April 10

एमपी में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल की माने तो दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जरूर कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर रह सकता है। . मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल, जबलपुर, रायसेन, शिवपुरी, रतलाम, छतरपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, धार समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। यह सिस्टम एक्टिव रहे बुधवार को एमपी के उत्तर, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव रहे। इस वजह से बारिश का दौर रहा। भोपाल में भी हल्की बारिश के साथ तेज आंधी चली। आज ऐसा रहेगा मौसम 11 अप्रैल को नया सिस्टम मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। हालांकि, एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा। तेज आंधी भी चलेगी मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम का मिजाज दोपहर बाद ही बदलेगा। देखिए बुधवार को एमपी के मौसम की तस्वीरें… रायसेन में बुधवार सुबह बारिश हुई। अचानक बदले हुए मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। खेत खलिहान में कटी राखी गेहूं की फसल गीली हो गई। छतरपुर में भी तेज बारिश का दौर रहा। उज्जैन में बारिश का नजारा। शिवपुरी में तेज बारिश का दौर रहा। भोपाल के कोलार और एम्स इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। इस बार मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। मार्च के आखिरी में टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार ऐसा मौसम नहीं रहा। आखिरी 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पारे में गिरावट आई। इसी तरह अप्रैल के पहले पखवाड़े में बारिश, ओले और आंधी का दौर चल रहा है। पिछले 8 दिन से प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश हो रही है। फरवरी-मार्च में 4-4 बार बदला मौसम इस साल जनवरी में बारिश नहीं हुई, लेकिन फरवरी और मार्च में 4-4 बार मौसम बदला। ठंड के मौसम में ही फरवरी में मौसम का मिजाज बदल गया। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा। मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। दूसरे पखवाड़े में बारिश शुरू हो गई। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई है। तीसरा दौर 26-27 मार्च को रहा। 27 मार्च को सतना, रीवा, दतिया और भिंड में बारिश हुई। सतना के चित्रकूट में आंधी चलने और बारिश होने की वजह से दीप सज्जा के कार्यक्रम पर असर पड़ा था। चौथी बार मौसम ने 29-30 मार्च को फिर से करवट बदली है। 30 मार्च को एमपी के आधे हिस्से में कहीं बारिश-आंधी तो कहीं ओले भी गिरें। MP के 5 बड़े शहरों में अप्रैल में मौसम का ऐसा ट्रेंड… एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डाटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में इसने 44 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भोपाल में 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ साल से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है। 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। इंदौर में पिछले साल गिरा था 22.3 मिमी पानी इंदौर में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। गर्मी के साथ बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। हर साल बारिश का दौर भी बनता है। जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड जबलपुर की बात करें तो यहां अप्रैल में एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल 1970 को दिन का तापमान 45.4 डिग्री रहा था। अप्रैल में यहां भी बारिश होने की संभावना रहती है। रिकॉर्ड के अनुसार, जबलपुर में 3 अप्रैल 1935 को 24 घंटे के भीतर 50.3 मिमी बारिश हुई थी। 2023 में 20.2 मिमी पानी गिरा था। इस साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। ग्वालियर में पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर में अप्रैल की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। बीते 10 साल में यहां पारा एक बार 45 डिग्री और 3 बार 44 डिग्री
Gold Silver Price Hike | US Iran Truce Boosts Prices April 8 2026

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद सोने और चांदी में आज यानी 8 अप्रैल को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 7 अप्रैल को इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2.31 लाख रुपए प्रति किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,52,068 22 ₹1,39,254 18 ₹1,14,051 14 ₹88,960 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,53,970 मुंबई ₹1,53,820 कोलकाता ₹1,53,820 चेन्नई ₹1,54,910 जयपुर ₹1,53,970 भोपाल ₹1,53,870 पटना ₹1,53,870 लखनऊ ₹1,53,970 रायपुर ₹1,53,820 अहमदाबाद ₹1,53,870 सोर्स: goodreturns 8 अप्रैल, 2026 सोना इस साल 19 हजार और चांदी 14 हजार महंगी सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 14 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 8 अप्रैल 2026 ₹1,52,068 ₹2,44,443 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







