Thursday, 30 Jul 2026 | 12:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 24 April Delhi Rajasthan Mp Cg Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 24 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं। कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं। विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी। विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 24 April Delhi Rajasthan Mp Cg Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 7 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीनगर में एक होटल की लिफ्ट गिरने से शुक्रवार को छह पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शहर के हैदरपोरा इलाके में बने एक नए होटल में हुआ। घायल पर्यटकों को बारजुल्ला स्थित बोन एंड जॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल चुनाव के लिए EC की नई गाइडलाइंस, कैमरों के SD कार्ड तुरंत नहीं हटेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते। सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं। कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं। विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी। विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold Silver Rates Fall | India Bullion Prices April 24 2026

Gold Silver Rates Fall | India Bullion Prices April 24 2026

नई दिल्ली35 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज यानी 22 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 105 रुपए गिरकर 1,52,250 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 21 अप्रैल को इसकी कीमत 1,52,355 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 836 रुपए गिरकर 2,49,677 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2,50,513 रुपए प्रति किलो थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोना इस साल 19 हजार और चांदी 20 हजार रुपए महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 20 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Neemuch Power Cut | 11kV Line Maintenance April 22

Neemuch Power Cut | 11kV Line Maintenance April 22

नीमच शहर के बघाना फीडर पर बुधवार, 22 अप्रैल को बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसकी वजह से इलाके में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक, यानी कुल चार घंटे बिजली बंद रहेगी। इस कटौती से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। . बिजली कंपनी सहायक यंत्री महेश ठाकुर ने बताया कि 11 केवी लाइन पर जरूरी काम किया जाना है। इस शटडाउन के कारण बघाना क्षेत्र के अलावा नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना और किलेश्वर मंदिर जैसे इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। बदल सकता है समय कंपनी के मुताबिक, काम समय पर शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अगर काम ज्यादा निकला या कोई तकनीकी समस्या आई, तो बिजली कटौती का यह समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम बिजली कटौती से पहले या बाद के लिए तय कर लें।

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 22 April Mp Rajasthan Cg Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 34 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 22 April Mp Rajasthan Cg Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 4 घंटे पहले कॉपी लिंक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। फर्जी वीडियो केस में लेखिका मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने थमाया नोटिस चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर लेखिका मधु किश्वर को थाने में पेश होने का नोटिस दिया। यह नो​टिस सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो शेयर करने को लेकर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप है। एक ट्रैवल ब्लॉगर के वीडियो में अश्लील टेक्स्ट जोड़कर उसे गलत पहचान के साथ वायरल किया गया था, जिसे किश्वर ने रिट्वीट किया। किश्वर ने कहा कि पुलिस टीम देर रात आई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL Tickets Rs 500 | Rajasthan Students Get 1800 Wala Deal; Sale April 24

IPL Tickets Rs 500 | Rajasthan Students Get 1800 Wala Deal; Sale April 24

जयपुर31 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच और भी खास होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों को 1800 से 2500 रुपए तक की टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है। सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन रहेगी और टिकट मैच से दो दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को आईडी कार्ड दिखाना होगा जयपुर में 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का पहला मैच है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि 23 अप्रैल से पहले आओ पहले पाओ के अनुसार स्टूडेंट्स को 500 रुपए में टिकट मिलेगी। छात्र सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से अपना टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए छात्र को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा। छात्रों को 500 रुपए में मिलेगा टिकट सूत्रों के अनुसार, ये टिकट ईस्ट स्टैंड के लिए होंगे, जहां से दर्शक मैदान का शानदार व्यू ले सकेंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। यह स्टैंड आमतौर पर 1800 रुपए में उपलब्ध होता है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अब तक यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे थे, लेकिन छात्रों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं। ऐसे में छात्रों के लिए 500 रुपए में टिकट उपलब्ध होना बड़ी राहत माना जा रहा है। …. ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में IPL के चार मैच होंगे:गिल, पंत, अभिषेक और अक्षर को खेलते देख पाएंगे फैंस; जानें- राजस्थान रॉयल्स के कब होंगे मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चार मैच जयपुर में होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी किया। चार मैच उसके होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। (पढ़िए पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rajnath Singh Germany Visit | India-US Trade Talks April Current Affairs

Rajnath Singh Germany Visit | India-US Trade Talks April Current Affairs

Hindi News Career Rajnath Singh Germany Visit | India US Trade Talks April Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जर्मनी पहुंचेंगे 21 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन की जर्मनी यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए है। रक्षा मंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान, जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता इस बैठक में मिलिट्री इंगेजमेंट बढ़ाने, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ इस यात्रा के दौरान जर्मन डिफेंस इंडस्ट्री के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। बैठक में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत को-प्रोडक्शन और को-डेवलपमेंट पर बात होगी। इस यात्रा के दौरान सबमरीन सौदे पर भी बातचीत हो सकती है, प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत लगभग 10 अरब डॉलर की सबमरीन डील एक प्रमुख एजेंडा हो सकता है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रक्षामंत्री इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन और यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग ऑपरेशन्स ट्रेनिंग में सहयोग के लिए एक MoU भी साइन कर सकते हैं। भारत और जर्मनी एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदार हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर गई थीं। 2023 में जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस भारत आए थे। 2. भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू हुई 20 अप्रैल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण में ट्रेड वार्ता शुरू करेंगे। ट्रेड वार्ता में इंडियन डेलीगेशन को कॉमर्स मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी दर्पण जैन लीड करेंगे। इस ट्रेड वार्ता में कस्टम और एकस्टर्नल अफेयर्स ऑफिसर भी इसमें शामिल होंगे। इस 3 दिवसीय वार्ता का उद्देश्य अमेरिका के लगाए ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर पर एक बार दोबारा बात करना है। इस वार्ता में टैरिफ दरें घटाने, मार्केट तक बेहतर पहुंच बनाने, सप्लाई चैन बढ़ाने और इंवेस्टमेंट को बेहतर करने पर बात हो सकती है। ये वार्ता अमेरिकी टैरिफ के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देश टैरिफ में बदलाव के बाद प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के तहत 150 दिनों के लिए सभी देशों से आयात पर अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। फरवरी 2026 में भारत-अमेरिका के बीच इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट का स्ट्रक्चर पहले ही जारी कर दिया गया था। भारत और अमेरिका 2025 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें कई वार्ता पहले ही दौर में पूरी हो चुकी हैं। भारत अमेरिकी सोयाबीन तेल, ड्राई फ्रूट्स, और वाइन पर टैरिफ में कटौती या समाप्ति पर भी चर्चा कर सकता है। अमेरिका भारत के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर में से एक है। नेशनल (NATIONAL) 3. टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने हैंडलूम ‘विश्व सूत्र’ इनिशिएटिव लॉन्च किया 19 अप्रैल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने ‘विश्व सूत्र – विश्व के लिए भारत की बुनाई’ नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया। विश्व सूत्र इनिशिएटिव में डिजाइनर हैंडलूम कलेक्शन है। इस इनिशिएटिव को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया में लॉन्च किया गया। ये इनिशिएटिव नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग और डेवलपमेंट कमीशनर (हैंडलूम) ऑफिस के ने डेवलप किया है। विश्व सूत्र इनिशिएटिव का उद्देश्य इंडियन हैंडलूम डिजाइन को ग्लोबली प्रेजेंट करना है। इस इनिशिएटिव के तहत, देश भर से 30 से ज्यादा अलग-अलग हैंडलूम डिजाइन को एक साथ लाया जाएगा। ये सभी अलग-अलग राज्यों को रिप्रेजेंट करेंगे। ये इनिशिएटिव सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव पीएम मोदी के 5Fस्ट्रक्चर- फार्म से, फाइबर से, फैक्ट्री से, फैशन से, फॉरेन तक का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, स्थायी रोजगार देने और भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री मे हैंडलूम को बढ़ावा देना है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल UAE पहुंचे 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। डोभाल रियाद पहुंचे। रियाद भारत के राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सऊद अल-सती ने उनका स्वागत किया। डोभाल ने इस यात्रा के दौरान UAE के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबन और सीनियर नेताओं से हाईलेवल वार्ता की। इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी हित समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 17 अप्रैल को, डोभाल ने यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव के साथ व्यापक बातचीत की। ये यात्रा वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भारत की सीरीज है। Hon’ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.Later, he had meetings with Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026 6. भारत-रूस के बीच RELOS समझौता लागू 18 अप्रैल को रूस ने भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू होने की जानकारी दी। RELOS के तहत दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिक तक तैनात कर सकेंगे। RELOS के साथ ही 5 युद्धपोत और 10 सैन्य विमानों की तैनाती की भी अनुमति दी गई है। समझौते के तहत देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, एयरबेस और बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे लंबे समय तक सैन्य तैनाती और ऑपरेशन आसान होंगे। इस डील में लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है। इसके तहत ईंधन, पानी, मरम्मत, तकनीकी संसाधन और अन्य जरूरी सप्लाई उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विमानों के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट से जुड़ी सेवाएं भी मिलेंगी। ये समझौता फरवरी 2025 में साइन हुआ था और दिसंबर 2025 में इसे रूस ने भी मंजूरी दी। ये 5 साल के लिए लागू रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, ये समझौता युद्ध के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल शांति के समय ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यास और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए

Auto industry approves CAFE III; new rules to come into effect on April 1, 2027, will increase car prices

Auto industry approves CAFE III; new rules to come into effect on April 1, 2027, will increase car prices

Hindi News Business Auto Industry Approves CAFE III; New Rules To Come Into Effect On April 1, 2027, Will Increase Car Prices नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कड़े मानकों के अनुपालन और नई तकनीक अपनाने से उत्पादन लागत बढ़ेगी। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, हाइब्रिड और ईवी टेक्नोलॉजी अपनानी पड़ेगी। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने आगामी ईंधन दक्षता नियमों, ‘कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी’ (कैफे III), के प्रस्तावों पर आधिकारिक सहमति दे दी है। इससे कारों के दाम बढ़ना लगभग तय है। ऑटो इंडस्ट्री ने ईंधन दक्षता नियमों, ‘कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी’ (कैफे-III), के प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। ये नए मानदंड अगले साल 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी होंगे, जिनका उद्देश्य यात्री वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना और ईंधन खपत में सुधार करना है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’ (सियाम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने इन दिशानिर्देशों का समर्थन किया है। हालांकि इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक कैफे-III मानक एंट्री-लेवल कारों की लागत में 17% तक की वृद्धि कर सकते हैं। कंपनियों को क्रेडिट खरीदना होगा, वित्तीय बोझ बढ़ना तय यदि कंपनियां उत्सर्जन लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहती हैं, तो उन्हें बीईई (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) से क्रेडिट खरीदना होगा। इसकी कीमत 2,500 रुपए प्रति ग्राम कार्बन (वित्त वर्ष 2028 में) से लेकर 4,500 रुपए (वित्त वर्ष 2032 तक) तक हो सकती है, जो कंपनियों के लिए एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ होगा। लक्ष्य 2032: 19% तक इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड मिक्स का दबाव, इससे दाम बढ़ेंगे कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक कैफे III के कड़े मानक पूरे करने के लिए हैचबैक सेगमेंट में 2032 तक कम से कम 19% बीईवी मिक्स की जरूरत होगी। इस बदलाव से दाम बढ़ेंगे। बजट कारों की अफोर्डेबिलिटी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से 7 से 17% तक बढ़ सकती है लागत एक रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी अपग्रेड से जीएसटी और अन्य खर्चों को जोड़कर कारों की कीमतें करीब ₹25,000 (लगभग 7%) बढ़ जाएंगी। यदि कंपनियां फ्लेक्स-फ्यूल या कार्बन-न्यूट्रल ईंधन का विकल्प चुनती हैं, तो यह बोझ ₹65,000 प्रति वाहन तक जा सकता है, जो एंट्री-लेवल कारों के लिए 17% की भारी वृद्धि होगी। साथ ही, कंपनियां ईवी की तरफ तेजी से शिफ्ट होंगी। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक कैफे-III के कड़े मानक पूरे करने के लिए हैचबैक सेगमेंट में 2032 तक कम से कम 19% बीईवी मिक्स की जरूरत होगी। इस बदलाव से बजट कारों की अफोर्डेबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इलेक्ट्रिफिकेशन की जरूरत अब 10% तक, अभी 5% ही वित्त वर्ष 2028 तक नियमों के पालन के लिए इंडस्ट्री को 9-10% इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड मिक्स की जरूरत होगी, जो वर्तमान में करीब 5% है। हालांकि, 2031-32 तक यह जरूरत बढ़कर 17-19% तक पहुंच जाएगी। केंद्र ने ईवी के लिए 3.0x का मल्टीप्लायर बरकरार रखा है, लेकिन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए इसे 2.0x से घटाकर 1.6x कर दिया है। नए नियमों से किन कंपनियों को फायदा मिल सकता है नए नियमों से टाटा मोटर्स सबसे मजबूत स्थिति में है क्योंकि उसके पास पहले से 15% इलेक्ट्रिक व्हीकल मिक्स है। मारुति सुजुकी को हल्के बेड़े के कारण लाभ मिलेगा। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए लक्ष्य थोड़े कड़े हैं, जबकि हुंडई के लिए मौजूदा पाइपलाइन के कारण लक्ष्यों को पाना सबसे चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आगे की राह, अंतिम अधिसूचना जल्द जारी कर सकता है केंद्र सरकार जल्द कैफे III की अंतिम अधिसूचना जारी कर सकती है। नए ड्राफ्ट में एक ‘पासबुक क्रेडिट सिस्टम’ भी पेश किया गया है, जो कंपनियों को घाटे या मुनाफे को अगले ब्लॉक में ले जाने की सुविधा देगा। इसके अलावा, उत्सर्जन मापने के लिए एमआईडीसी के बजाय अधिक सख्त डब्ल्यूएलटीपी परीक्षण पद्धति अपनाई जा सकती है, जिससे आने वाले समय में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। विवाद खत्म, छोटी कारों के लिए अलग श्रेणी की जरूरत नहीं कुछ वाहन कंपनियों ने छोटी कारों के लिए अलग श्रेणी की मांग की थी। लेकिन ड्राफ्ट में किए गए बदलावों के बाद इसकी जरूरत महसूस नहीं की गई। नए नियमों के तहत उत्सर्जन मानकों के कर्व को इस तरह बदला गया है कि हल्की और छोटी कारों को राहत मिली है, जबकि 1,600 किलो से अधिक वजन वाले भारी वाहनों के लिए मानक अधिक कड़े कर दिए गए हैं। 8 अप्रैल के ड्राफ्ट में छोटी कारों को 13 ग्राम CO2/किमी की बड़ी राहत दी गई है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार, कैफे III नियमों का असर अलग-अलग कंपनियों पर अलग होगा। इन कड़े मानकों के अनुपालन और नई तकनीक अपनाने से उत्पादन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर कारों की कीमतों पर पड़ेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (18 April 2026)

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (18 April 2026)

Hindi News Business Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (18 April 2026) | Bhopal Jaipur Gold Rate Today नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल, शुक्रवार को 1.50 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.40 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,006 रुपए बढ़ी है। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 20 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,460 रुपए और चांदी 19,520 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…