Wednesday, 24 Jun 2026 | 04:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

PM Modi West Bengal Election Rally Coochbehar 2026

PM Modi West Bengal Election Rally Coochbehar 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई44 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। PM मोदी ने 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कूचबिहार में रैली के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर में रास मेला मैदान में आयोजित ‘बिजॉय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। रैली में मोदी ‘विकसित बंगाल’ का विजन पेश करेंगे और शासन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर TMC सरकार को घेर सकते हैं। यह विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली चुनावी रैली होगी। मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को राज्य का दौरा किया था, जहां उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। इधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक चुनावी रैली के दौरान शनिवार को NDA को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में हिम्मत है तो वह चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में 3-भाषा नीति लागू करने की घोषणा करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया। चुनाव से जुड़े अपडेट्स TMC सांसद महुआ मोइत्रा के गुजराती समुदाय पर दिए बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी इस तरह के विचारों का समर्थन नहीं करती। दरअसल, मोइत्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- बंगालियों ने आजादी की लड़ाई में नेतृत्व किया। गुजराती कौन थे? क्या आप एक भी गुजराती का नाम बता सकते हैं, सिवाय वीर सावरकर के, जो माफी पत्र लिखना चाहते थे?” उनके इस बयान पर भवानीपुर में तीखी प्रतिक्रिया हुई, जहां गुजराती मतदाता कुल वोटरों का 30% से अधिक हैं। ममता यहां से चुनाव लड़ रही हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि तीन सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर के भतीजे सौरव सिकदर को दमदम उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। ADR की रिपोर्ट में सामने आया है कि केरल में 38 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 39 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। 863 उम्मीदवारों में से 324 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें 201 पर गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस के 85 में से 72, BJP के 93 में से 59 और CPI(M) के 77 में से 51 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं। पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 08:03 PM4 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक शशि थरूर से अभद्रता, काफिला रोकने के मामले में 2 गिरफ्तार केरल के वंडूर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ अभद्रता और रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेल्लिथोडु इलाके में करीब पांच युवकों ने थरूर के काफिले को रोका और उनके साथ गाली-गलौज की। इस मामले में थरूर के गनमैन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। थरूर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया, लेकिन कहा कि इससे उनके प्रचार अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे। घटना के समय थरूर UDF उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll

Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll

Hindi News National Assembly Election 2026 West Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam Poll नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई4 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ममता ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके। मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया। इधर, तमिलनाडु में भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है। गुरुवार को बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और तमिलनाडु में TVK के विजय व DMK के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव से जुड़े अपडेट्स पीएम मोदी दोपहर 3 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। यहां से पुडुचेरी रवाना होंगे। यहां वे अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसके बाद जनसभा होगी। गृह मंत्री अमित शाह की आज असम में तीन सभाएं हैं। जेपी नड्डा केरलम के दौरे पर हैं। यहां वे पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद एक रोड शो में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी। DMK नेता कनिमोझी ने कहा कि AIADMK और भाजपा में AIADMK चीफ एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। लोकतंत्र के लिए AIADMK राज्य में विपक्ष में तो रहे। पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक शाह बोले- असम में UCC लाएंगे गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपारा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूसीसी लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। यूसीसी में कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी यूसीसी लगेगी लेकिन आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। यूसीसी किसके लिए लगाना है हमें मालूम है। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 9 अप्रैल को कमल खिलेगा, फिर BJP की सरकार बनेगी असम के नॉर्थ कामरूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग कमल को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। 59 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- अन्नामलाई के नाम पर हाईकमान का फैसला तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अन्नामलाई का नाम सूची में नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है। 09:17 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: योगी आदित्यनाथ बोले- NDA ने विकास और सुरक्षा दी, कांग्रेस ने अराजकता और घुसपैठ बढ़ाई असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 10 साल में असम के विकास के लिए काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई। 09:00 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत से गोलकगंज रैली में नहीं पहुंच सके अमित शाह असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली शुक्रवार को रद्द हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके। 08:53 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: असमिया भाषा को शास्त्रीय दर्जा मिला, हजारों एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुई असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है। राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हजारों एकड़ जमीन खाली कराई है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार से ज्यादा आदिवासी कलाकारों की पारंपरिक चाय जनजाति नृत्य प्रस्तुतियां भी देखी हैं। 08:47 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक विजय के चुनावी हलफनामों में गड़बड़ी, पेरंबूर और तिरुची ईस्ट में अलग-अलग जानकारी दी तमिल ऐक्टर और TVK प्रमुख विजय के चुनावी हलफनामों में अंतर सामने आया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक सवाल खड़े हो सकते हैं। पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीटों के लिए दाखिल दो हलफनामों में जानकारी अलग-अलग पाई गई है। इससे विधानसभा चुनाव से पहले मामले पर कानूनी और राजनीतिक जांच की संभावना जताई जा रही है। 08:42 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: कांग्रेस ने राज्य को घुसपैठियों का हब बनाया, क्षेत्र को अशांत रखा असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र को अशांत बनाए रखा और असम के युवाओं की मौत का राजनीतिक लाभ उठाया। असम को घुसपैठियों का हब बना दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए आदिवासी इलाकों तक पहुंच जाएंगे। 08:37 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: अमित शाह बोले- सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली है, एक-एक को हटाएंगे असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

कोलकाता4 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस कॉपी लिंक यह विजुअल मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम के भाषण देने का है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लोग भड़क गए और बीडीओ ऑफिस का घेराव कर लिया। पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था। इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को SIR में नाम कटने के विरोध प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया। इससे लोग भड़क गए और हजारों लोगों ने कलियाचक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे ऑफिस के अंदर बंधक रहे। देर रात 1 बजे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षाबल की मौजूदगी में अफसरों को बाहर निकाला गया था। उधर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इलेक्शन कमीशन ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। एक टीम मालदा पहुंच चुकी है। मालदा में जांंच करने पहुंचे NIA के अधिकारियों की तस्वीर। आरोपियों की गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोफक्करुल इस्लाम (ब्लैक जैकेट) और उसके साथी एकरामुल बागनी को अरेस्ट किया है। गुरुवार को मालदा घटना से जुड़ी करीब 18 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अब तक कुल 35 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मालदा मामले के 4 बड़े अपडेट्स मालदा बंधक मामले की जांच NIA की डीआईजी सोनिया सिंह कर रही हैं। वह सुबह करीब 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद सीधे मालदा के लिए रवाना हो गईं। वह कलियाचक थाने भी जा सकती हैं और घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। वहां से सैंपल इकट्ठा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 7 न्यायिक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। प्रारंभिक जांच के बाद ही NIA इस मामले में केस दर्ज करेगी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को NIA अपनी हिरासत में ले सकती है। EC ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) की 500 कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया। मालदा हिंसा, 2 दिन का घटनाक्रम… 1 अप्रैल: दोपहर में प्रदर्शन, शाम को अधिकारी बंधक बनाए गए एक अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया था। जब उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला तो रास्ता रोकने की कोशिश की गई। मालदा में विरोध प्रदर्शन दिन में पहले कालियाचक 2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर शुरू हुआ था। जो देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुरू में न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की थी। अंदर जाने की परमिशन न मिलने पर, उन्होंने शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर का घेराव कर लिया। अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक चुनावी उम्मीदवार भी शामिल है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और 16 लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 2 अप्रैल: कई जिलों में विरोध, सड़कें जाम कीं, आगजनी हुई 2 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 जाम किया। टायरों में आग लगा दी। कलियाचक की घटना के बाद मालदा में 2 अप्रैल को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को नारायणपुर में BSF कैंप के सामने भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया। सड़क पर टायरों में आग लगा दी गई। मालदा, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और पुरबा बर्धमान में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और मौन जुलूस निकाले; इन जगहों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, CJI बोले- हमें पता है उपद्रवी कौन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया और घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने का एक ‘दुस्साहसी और जानबूझकर किया गया प्रयास’ बताया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने इस बात पर चिंता जताई कि पहले से पता होने के बावजूद, राज्य के अधिकारी समय पर सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहे, जिसके कारण अधिकारियों को घंटों तक बिना खाना-पानी के रहना पड़ा। यह घटना सोची-समझी और भड़काऊ लगती है। हमें पता है उपद्रवी कौन हैं, इनका मकसद न्यायिक अधिकारियों का मनोबल गिराना और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना है। पूरी खबर पढ़ें… —————- ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा: ममता को घर में हराना है, TMC को खाड़ी में फेंक दो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो किया। उन्होंने कहा- मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूं। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भवानीपुर के मुख्यमंत्री पर दांव: फुट सोल्जर्स के नारे ने ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी के बंगाल रीमैच को फिर से परिभाषित किया | चुनाव समाचार

Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals IPL 2026 Live (AP Photo)

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 22:15 IST अधिकारी की राजनीतिक स्थिति पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में बनर्जी पर उनकी जीत से बनी है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दाएं) दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (बाएं) से भिड़ेंगी। (फ़ाइल छवि: पीटीआई) भबनीपुर में घर-घर अभियान के दौरान उठाए गए एक नारे ने पश्चिम बंगाल निर्वाचन क्षेत्र के आसपास के राजनीतिक संदेश की ओर ध्यान आकर्षित किया है। बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह को यह नारा लगाते हुए सुना गया, “जो भबनीपुर जीतेगा वह बंगाल का मुख्यमंत्री बनेगा।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबले को देखते हुए यह नारा महत्वपूर्ण हो गया है। टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने इसके महत्व को कम करते हुए कहा कि इस तरह के नारे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा “भावना में” लगाए गए होंगे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी आलाकमान पर निर्भर है और दोहराया कि तात्कालिक उद्देश्य मौजूदा मुख्यमंत्री को हराना है। अधिकारी की राजनीतिक स्थिति पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में बनर्जी पर उनकी जीत से बनी है। इस जीत को व्यापक रूप से उनके राजनीतिक करियर में एक निर्णायक क्षण माना जाता है और इससे उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया। विपक्ष के नेता का पद संसदीय लोकतंत्र में संस्थागत महत्व रखता है, जिसे अक्सर सत्तारूढ़ सरकार के लिए एक प्रमुख प्रतिकार के रूप में देखा जाता है। वर्तमान में, अधिकारी LoP के पद पर बने हुए हैं। भाजपा ने उन्हें दो निर्वाचन क्षेत्रों-नंदीग्राम और भवानीपुर से मैदान में उतारा है, जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीटों पर रणनीतिक तैनाती का संकेत देता है। यह अधिकारी और बनर्जी के बीच दूसरा सीधा चुनावी मुकाबला है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों और पार्टी के भीतर के वर्गों से संकेत मिलता है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य में अधिकारी की भूमिका पर काफी जोर दे रहा है। यह नामांकन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और अपेक्षित भागीदारी से परिलक्षित होता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भवानीपुर में अधिकारी के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नंदीग्राम में उनके नामांकन के दौरान मौजूद थे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व अधिकारी को पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रणनीति में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में देखता है। बनर्जी पर उनकी पिछली जीत ने उन्हें एक केंद्रीय चुनौती के रूप में स्थापित किया है, और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री के खिलाफ मैदान में उतारने का निर्णय – इस बार उनके राजनीतिक गढ़ में – प्रतियोगिता से जुड़े महत्व को रेखांकित करता है। भबनीपुर के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रहने की संभावना है, क्योंकि दोनों पार्टियां अपने अभियान के प्रयासों को तेज कर रही हैं, जो राज्य में सबसे करीबी चुनावी लड़ाइयों में से एक के रूप में उभर रहा है। पहले प्रकाशित: 01 अप्रैल, 2026, 22:14 IST समाचार चुनाव भवानीपुर के मुख्यमंत्री पर दांव: फुट सोल्जर्स के नारे ने ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी के बंगाल रीमैच को फिर से परिभाषित किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)टीएमसी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)बंगाल

Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Hindi News National Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal - BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम के अभिषेक बनर्जी की सभा के बाद आग लगी। अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal - BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं। पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 12 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए। 53 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 55 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 56 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

West Bengal Supplementary Voter List Released

West Bengal Supplementary Voter List Released

Hindi News National West Bengal Supplementary Voter List Released | Election Commission Update 9 घंटे पहले कॉपी लिंक अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में शनिवार को एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा किबिथू सर्कल में याकुंग गांव और बारा कुंदन के बीच हुआ। मरने वालों में 5 साल का बच्चा भी शामिल है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस रेमंड ग्रुप के पूर्व एमडी विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत सिंघानिया अपने आखिरी सालों में अपने बेटे गौतम सिंघानिया के साथ विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। यह मामला परिवार और संपत्ति से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति और कंपनी अपने बेटे को सौंप दी, लेकिन बाद में उन्हें ही अपने घर से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने ही बेटे की वजह से मुश्किल हालात में रहना पड़ा। सीजेआई सूर्यकांत ने लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया सीजेआई सूर्यकांत ने शनिवार को लद्दाख के लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान लद्दाख लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (LLSA) की नई बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि यह नया इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में लेह के लोगों के लिए न्याय तक पहुंच को आसान बनाएगा। करगिल में भी इसी तरह के कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण करीब ₹54.85 करोड़ की लागत से हुआ है, जबकि LLSA भवन पर लगभग ₹5.70 करोड़ खर्च किए गए हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 2 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें और हथियार बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये हथियार दिल्ली में सप्लाई किए जा रहे थे और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में केंद्र से अमरावती को राजधानी की कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव पास आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती को राजधानी बनाने के लिए केंद्र से कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। इसमें कहा गया कि नई ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में अमरावती का विकास जरूरी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया था। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत राज्य दो हिस्सों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बंट गया था। उस समय तय किया गया था कि हैदराबाद 10 साल तक दोनों राज्यों की साझा राजधानी रहेगा और इस दौरान आंध्र प्रदेश को अपनी नई राजधानी विकसित करनी होगी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ASI ने ऐतिहासिक स्थलों की रिपोर्ट देने में देरी की, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया सुप्रीम कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के महानिदेशक को अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने दिल्ली के 173 ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की रिपोर्ट मांगी थी लेकिन ASI समय पर जवाब नहीं दे पाया। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। अरुणाचल प्रदेश में 7 महिलाएं रेस्क्यू, मानव तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक्शन लेते हुए 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाहरलागुन क्षेत्र में रेड मारी थी। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गईं सभी महिलाएं असम की हैं। सभी गरीब परिवारों से हैं, जिन्हें पैसे के लालच में देह व्यापार में धकेला गया है। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की मौत, कार्डियक अरेस्ट का शक जम्मू-कश्मीर को शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद CRPF की 14वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार सुबह वे डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL) स्थित कैंप में मौजूद थे, यहीं पर बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट का शक जताया है। मामले में FIR भी दर्ज कराई गई है। गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट 2 घंटे लेट, खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर लगाती रही गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता पहुंचने वाली फ्लाइट शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण करीब 2 घंटे लेट हो गई। उनका विमान तय समय 11:46 बजे की बजाय शनिवार तड़के 1:46 बजे उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण विमान को नादिया और नॉर्थ 24 परगना के ऊपर काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। शाह रात 10:46 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और लैंडिंग के बाद 2 बजे होटल पहुंचे। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट भी इसी तरह मौसम की वजह से करीब एक घंटे तक लैंड नहीं कर सकी थी। शनिवार दोपहर शाह न्यू टाउन में टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे। बंगाल में SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े या कटे नहीं बताया पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट

लहर नहीं, फुसफुसाहट: इस बार बंगाल के मुस्लिम मतदाता वास्तव में क्या कह रहे हैं | चुनाव समाचार

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:24 IST वर्षों से यह वोट मोटे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के पास रहा है। लेकिन ज़मीनी स्तर पर अब थकान के सूक्ष्म लक्षण दिख रहे हैं ज़मीनी स्तर पर ‘बाबरी मस्जिद’ बंगाल में कोई निर्णायक चुनावी मुद्दा नहीं दिखता. छवि/न्यूज़18 मैं पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी वाले जिलों – मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर और बीरभूम – में यात्रा कर रहा हूं और सभी क्षेत्रों के लोगों से बात कर रहा हूं। छोटे व्यापारियों और मदरसा शिक्षकों से लेकर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और स्थानीय आवाज़ों तक, एक सवाल उठता रहा: क्या बंगाल में मुसलमानों के बीच राजनीतिक मूड में कुछ चुपचाप बदल रहा है? बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं के बारे में मैंने यही सीखा है।’ वर्षों से यह वोट मोटे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के पास रहा है। लेकिन ज़मीनी स्तर पर अब थकान के सूक्ष्म लक्षण दिख रहे हैं। यह क्रोध या पूर्ण अस्वीकृति नहीं है—अभी तक नहीं। यह एक धीमी, स्तरित मोहभंग की तरह महसूस होता है। लोग सीमित आर्थिक प्रगति, स्थानीय भ्रष्टाचार और बढ़ती समझ के बारे में बात करते हैं कि राजनीतिक जुड़ाव वास्तविक परिवर्तन की तुलना में लेनदेन के बारे में अधिक हो गया है। मालदा के कालियाचक में मेरी मुलाकात एक फर्नीचर दुकान के मालिक से हुई जो स्थानीय टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार से निराश है। लेकिन उनका अब भी मानना ​​है कि ममता बनर्जी खुद भ्रष्ट नहीं हैं और समुदाय के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। साथ ही, हुमायूं कबीर जैसे नेताओं को लेकर कुछ हद तक उत्सुकता और कुछ लोगों में सतर्क दिलचस्पी भी है। उनका तेज़, पहचान-केंद्रित संदेश मुर्शिदाबाद और आस-पास के इलाकों तक पहुंच गया है। लेकिन इसका असर असमान है. मैं शक्तिपुर के माणिक्यहर गांव में अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक चाय की दुकान पर एक व्यक्ति से मिला, जिसने उसे सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया। “उनकी दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। यह कोई आसान काम नहीं होगा,” उन्होंने मुझसे चाय की दुकान में लोगों से भरी हुई बात कही, जिसमें हुमायूं कबीर की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति भी शामिल था, जिसने कोई आपत्ति नहीं जताई। कुछ युवा मतदाता और पादरी वर्ग ध्यान दे रहे हैं, लेकिन कई अन्य लोग इस बारे में अनिश्चित हैं कि वह कितनी दूर तक जा सकते हैं या क्या वह गति बरकरार रख सकते हैं। फिर बेलडांगा में बहुचर्चित “बाबरी मस्जिद” मुद्दा भी है। सतही तौर पर, यह भावनात्मक रूप से प्रभावशाली, यहां तक ​​कि राजनीतिक रूप से भी शक्तिशाली लगता है। लेकिन ज़मीनी स्तर पर यह कोई निर्णायक चुनावी मुद्दा नहीं दिखता. इन जिलों में, अधिकांश लोग नौकरियों, शिक्षा और रोजमर्रा के शासन पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। बाबरी की यादें अभी भी भावनात्मक बोझ रखती हैं, लेकिन आज बंगाल में इसे मतदान व्यवहार में बदलना इतना आसान नहीं है। पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ के लिए ईंटें रखी गईं। छवि/न्यूज़18 एक दीवार पर हुमायूं कबीर का नाम. छवि/न्यूज़18 मुर्शिदाबाद में एक इस्लामी स्थल जहां दिवंगत अली खामेनेई की तस्वीरें हैं। तस्वीर/न्यूज18 एक शांत लेकिन अधिक गंभीर चिंता भी उभर रही है। कई मुस्लिम मतदाताओं का कहना है कि मतदाता सूची में उनके नाम “न्यायाधीन” के रूप में चिह्नित हैं। वह नौकरशाही टैग अनिश्चितता की भावना पैदा करता है – लगभग राजनीतिक रूप से अदृश्य होने जैसा। 28 फरवरी के बाद, मालदा में, जबकि 18,000 मतदाताओं को मसौदा सूची से हटा दिया गया था, 8 लाख से अधिक नाम न्यायिक समीक्षा के अधीन थे। मुर्शिदाबाद में 11 लाख से अधिक की बड़ी संख्या जांच के दायरे में थी। ऐसे राज्य में जहां मुसलमानों की आबादी लगभग 27% है, यहां तक ​​कि आंशिक बहिष्कार के भी वास्तविक परिणाम हो सकते हैं, न केवल संख्या में बल्कि लोग सिस्टम में अपनी जगह के बारे में कैसा महसूस करते हैं। जिन कई लोगों से मैंने बात की, उन्होंने कहा कि राजनीतिक एजेंसी की उनकी भावना नाजुक, यहां तक ​​कि सशर्त भी लगती है। एक बार शक्तिशाली “मुस्लिम वोट बैंक” शायद शक्तिहीन हो गया है, एसआईआर के लिए धन्यवाद। हालाँकि, जो महत्वपूर्ण हो सकता है, वह वोटों में विभाजन की संभावना है। चूंकि अब कई खिलाड़ी मैदान में हैं – टीएमसी, आईएसएफ और अन्य जो पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं – विभाजित मुस्लिम वोट के विचार पर पहले की तुलना में अधिक गंभीरता से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा, इसे विराम कहना जल्दबाजी होगी। टीएमसी के पास अभी भी एक मजबूत संगठनात्मक आधार और कई मतदाताओं के बीच विश्वास का स्तर है। लेकिन जो चीज़ बदलती दिख रही है वह उस समर्थन की निश्चितता है। लोग और भी सवाल पूछ रहे हैं. विकल्प कम स्वचालित लगते हैं। लंबे समय में पहली बार, बंगाल के मुस्लिम मतदाता एक एकल, समान गुट की तरह महसूस नहीं करते हैं। लेकिन सावधानी बरतने की बात है- यह अभी भी पार्टी से ज्यादा ममता बनर्जी हैं, जो मुस्लिम मतदाताओं के बीच बेजोड़ प्रभाव रखती हैं। मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में, मैं एक मस्जिद के पास रुका और युवाओं के एक समूह से बात की। उनमें से एक ने इसे स्पष्ट रूप से संक्षेप में कहा: “पिछले 10 वर्षों से हमारे टीएमसी विधायक अमीरुल इस्लाम ने कुछ नहीं किया। हमें खुशी है कि दीदी ने सीट बदल दी है। अब हमारे पास एक नया उम्मीदवार है, नूर आलम। हम उसे जिताएंगे।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : मुर्शिदाबाद, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 27, 2026, 16:22 IST समाचार चुनाव लहर नहीं, फुसफुसाहट: इस बार बंगाल के मुस्लिम मतदाता वास्तव में क्या कह रहे हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)ममता बनर्जी(टी)एसआईआर(टी)बंगाल(टी)टीएमसी(टी)चुनाव आयोग(टी)सैफ्रॉन स्कूप

Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents

Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents

Hindi News National Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents कोलकाता/दिल्ली/गुवाहाटी/पुडुचेरी/तिरुवनंतपुरम8 मिनट पहले कॉपी लिंक असम CM ने गुरुवार को दरांग में रोड शो के दौरान कार के सनरूफ पर बैठकर मीडिया से बात की। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है। बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है। बंगाल CM ममता बनर्जी की फ्लाइट खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस में कौन जाना चाहता है? कांग्रेस भारत में कभी सरकार नहीं बना सकती। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में। केरल CM पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई। पहले विजयन ने पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें सतीशन RSS के एक कार्यक्रम में दिखे। बाद में सतीशन ने वामपंथी नेताओं की आडवाणी जैसे BJP नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने एकदूसरे पर RSS के समर्थन के आरोप लगाए। तमिलनाडु में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि अन्नामलाई को चुनाव लड़ना चाहिए। अन्नामलाई बीजेपी के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं, 2021 के विधानसभा चुनाव में अरावकुरिची सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔