NTA Exam Calendar 2027 Released

Hindi News Career NTA Exam Calendar 2027 Released | UGC NET JEE Mains Sainik School Dates 4 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में UGC NET, JEE मेंस 2027 सेशन-1, NIFT, सैनिक स्कूल, CUETसमेत कई परीक्षाओं की प्रपोज डेट जारी की है। UGC NET 14-19 दिसंबर तक UGC-NET का दिसंबर 2026 वाला राउंड 14 से 19 दिसंबर के बीच कराने का प्रस्ताव है। साथ ही NTA ने परीक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट्स के तौर पर रखा है। जॉइंट CSIR-UGC NET का दिसंबर वाला राउंड 20 और 21 दिसंबर को होगा। बता दें कि ये परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए एलिजिबिलिटी तय करती है। NTA दिसंबर 2018 से UGC-NET परीक्षा आयोजित कर रहा है। JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी से शुरू इसी तरह JEE मेन्स और JEE एडवांस्ड की तारीखें भी जारी की गई हैं। 4 जनवरी को आर्मी कैडेट्स कॉलेज परीक्षा के साथ होगी, जबकि JEE मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22-24, 28 और 30 जनवरी में होगी। ये एग्जाम IIT में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए दिया जाता जाता है। साथ ही ये JEE अडवांस्ड के लिए एलिजिबिलिटी एग्जाम के तौर पर भी काम करता है। सैनिक स्कूल की परीक्षा 13 दिसंबर से शुरू NTA के जारी किये कैलेंडर में सैनिक स्कूलों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स की परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को होगी और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 जनवरी को होगा। ।NIFT एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी 2027 को कराने का प्रस्ताव है। SHRESHTA (NETS) परीक्षा भी 10 जनवरी को होनी तय है। हालांकि NTA ने अपने नोटिफिकेशन में ये साफ किया है कि कैलेंडर में परीक्षा की सभी तारीखें टेंटेटिव हैं। परीक्षा के डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bihar BPSC Recruitment Lathicharge | 46K Jobs Missing; 2026 Exam Calendar Empty

Hindi News Career Bihar BPSC Recruitment Lathicharge | 46K Jobs Missing; 2026 Exam Calendar Empty 29 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना में BPSC TRE-4 भर्ती के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तस्वीरों में दिख रहा है कि कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर भी फटे गए। एक महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से भी कुचला। #WATCH | Patna, Bihar | Police resort to lathicharge to disperse the aspirants of the Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 demanding the release of the examination notification for the Bihar Public Service Commission. pic.twitter.com/SqLDAX9kd5— ANI (@ANI) May 8, 2026 कैंडिडेट्स आज सुबह पटना कॉलेज से निकल BPSC दफ्तर तक मार्च करने वाले थे। पुलिस ने बीच में ही उन्हें रोका और जमकर लाठियां बरसाईं। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ये छात्रों पर पहला लाठीचार्ज है। इससे पहले BPSC TRE-4 भर्ती के ही कैंडिडेट्स कई बार लाठीचार्ज का शिकार हो चुके हैं। 46 हजार भर्तियों के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स राज्य में शिक्षक के रिक्त पदों के लिए 2024 में आखिरी TRE-3 भर्ती आयोजित हुई थी। इससे बाद से कैंडिडेट्स नए नोटिफिकेशन की मांग करने लगे। हालांकि, आयोग ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस परीक्षा की मदद से राज्य में 27 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा था- इसी साल मिलेगा नोटिफिकेशन पिछले शिक्षामंत्री सुनील कुमार ने सितंबर 2025 में कहा था- TRE-4 में 26 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। अगले 4 से 5 दिन के भीतर रिक्तियां BPSC को भेज दी जाएंगी। फिर दिसंबर 2025 में उन्होंने कहा- हम अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हैं कि जनवरी के बाद TRE की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। राज्य में नई सरकार का भी गठन हो गया। नए शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है- हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा। एग्जाम कैंलेंडर से TRE-4 गायब, भड़के कैंडिडेट्स आयोग ने 2 फरवरी को BPSC की 2026 में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। इसमें TRE-4 का जिक्र तक नहीं है। इससे कैंडिडेट्स भड़क गए और प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया। बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा, ‘अभी BPSC के पास बिहार सरकार की ओर से रिकमेंडेशन नहीं आई है। यही वजह है कि BPSC-2026 के कैलेंडर में इस परीक्षा की चर्चा नहीं की गई है। सरकार नोटिफिकेशन भेजती है तो इसे आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।’ पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति TRE-4 में पहली बार व्यवस्था होगी कि बिहार के युवाओं के लिए लगभग 85 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। 15 फीसदी सीटों पर दूसरे राज्य के निवासी और बिहार के वैसे लोग जिनकी मैट्रिक और इंटर की डिग्री दूसरे राज्यों की है, की भर्ती होगी। डोमिसाइल लागू होने पर बिहार के अधिक युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिल सकेगा। पहले की नियुक्तियों पर आरोप लगता रहा है कि बिहार से बाहर के युवाओं ने काफी सीटें ले लीं। —————- ये खबरें भी पढ़ें… ‘जॉनी-जॉनी, यस पापा’ बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है: कानपुर में बोले यूपी के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय; कहा- ‘पुरानी हिंदी कविताओं में गहरे मूल्य’ उत्तर प्रदेश के हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय पॉपुलर इंग्लिश राइम्स पर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने 5 मई को कानपुर में एक समारोह में कहा कि बच्चों की इंग्लिश राइम ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ भारतीय मूल्य और संस्कार नहीं सिखाती, बल्कि झूठ बोलना सिखाती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 16 मिनट पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 6 घंटे पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL

Hindi News National April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL 25 मिनट पहले कॉपी लिंक अप्रैल शुरू हो चुका है। आज वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन है। इस महीने हनुमान जयंती भी है। IPL का 19वां सीजन पूरे महीने एंटरटेन करेगा। साथ ही अक्षय तृतीया के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसी महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन, वोटिंग जैसे काम भी होंगे। अप्रैल में और क्या हैं आपके काम की तारीखें, ग्राफिक्स में देखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔






