फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल उस मेसैज को पूरी तरह फेक बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को खारिज किया। जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना के लिए उनके नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने X पर लिखा, “मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैला यह झूठा मेसैज कि मैंने CJP की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है। यह पूरी तरह से फेक है। मुझे आश्चर्य है कि दीपके और CJP का विरोध करने वालों को मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये हालत हो गई है? दुखद है।” बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक मैसेज में जावेद अख्तर ने अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना की थी। इसमें दीपके को अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बताया गया था। जावेद अख्तर और कंचन गुप्ता में सोशल मीडिया पर भिड़ंत सोमवार को जावेद अख्तर और सूचना प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर भिड़ गए। दरअसल, मौलाना साजिद रशीदी ने आबादी बढ़ाने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम परिवारों में पांच से ज्यादा बच्चे होना सामान्य है और छह बच्चों की संख्या उनके लिए लास्ट है। उन्होंने हिंदू परिवारों के कम बच्चे पैदा करने पर भी सवाल उठाए। रशीदी ने कहा था, “हमारे यहां तो पांच से ऊपर होते हैं सबके। छह तो बिल्कुल लास्ट आंकड़ा है। कम से कम नहीं तो छह, आठ, दस और ग्यारह-बारह भी होते हैं।” उन्होंने हिंदुओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “कम से कम दस पर तो आओ।” कंचन गुप्ता ने जावेद अख्तर पर साधा निशाना कंचन गुप्ता ने रशीदी के बयान की खबर शेयर करते हुए जावेद अख्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर किसी हिंदू ने कहा होता कि मुसलमानों के 11-12 बच्चे होते हैं तो नसीरुद्दीन शाह भड़क जाते, जावेद अख्तर को बहुत बुरा लगता और LeLi गैंग सड़कों पर ‘सर तन से जुदा…’ के नारे लगाते हुए मार्च निकालता। उन्होंने कहा कि यह बात मौलाना रशीदी ने कही है। कंचन गुप्ता ने आगे लिखा कि उन्होंने जावेद अख्तर को बताया कि उनके सहधर्मी मौलाना साजिद रशीदी किस बात का गर्व से प्रदर्शन करते हैं। उनके मुताबिक, इतना ही उन्हें सांप्रदायिक और कट्टरपंथी करार देने के लिए काफी था। जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता को दिया जवाब जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता के आरोपों पर कहा कि एक कट्टर सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने ऐसे मौलाना के बयान पर भरोसा किया, जो उनकी तरह सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाला लगता है। उन्होंने कहा कि दोनों एक ही तरह के लोग हैं। अख्तर ने सुझाव दिया कि दूसरे समुदाय के अपने हम-ख्याल व्यक्ति पर भरोसा करने के बजाय सरकारी जनगणना के आंकड़ों पर भरोसा किया जाए। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने की कोशिशों के लिए शायद ये आंकड़े काम के न हों। हिंदू धर्म को लेकर भी हुई बहस कंचन गुप्ता के आरोपों के जवाब में जावेद अख्तर ने लिखा, “आप हिंदू धर्म की सफेद चादर पर एक बदसूरत दाग की तरह हैं।” उन्होंने विवेकानंद, गांधी और राधाकृष्णन को पढ़ने की बात कही और कहा कि उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। इस पर कंचन गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म कोई “सफेद चादर” यानी कफन नहीं है। उन्होंने इसे जीवंत, बहुरंगी और जीवन को ऊर्जा देने वाला धर्म बताया। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर की उपमाएं और मिसालें बहुत कुछ जाहिर करती हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि मौलाना उनके धर्म के नहीं हैं, क्योंकि वह किसी भी धर्म को नहीं मानते। उन्होंने कंचन गुप्ता से कहा, “मिस्टर कंचन गुप्ता, आपने गलत आदमी से पंगा लिया है। मैं आपको अपने झूठ के साथ बचकर नहीं निकलने दूंगा। आजमाकर देख लीजिए।” कंचन गुप्ता ने जवाब में इसे “सुविधा के अनुसार किनारा करना” बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर जावेद अख्तर की सोच की तुलना हिंदू धर्म, जो उनका धर्म है, के प्रति उनके नजरिए से नहीं की जानी चाहिए। इसके बाद जावेद अख्तर ने रिप्लाई देते हुए लिखा, “तुम हिंदू धर्म की सफेद चादर पर लगे एक बदसूरत दाग हो। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और डॉ. राधाकृष्णन को पढ़ो, तब समझोगे कि तुम जैसे संकीर्ण सोच वाले लोग जिस धर्म को बदनाम कर रहे हो, वह वास्तव में क्या है। अपनी पूरी कोशिश कर लो, लेकिन तुम मुझे मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ जोड़ नहीं सकते। मुंबई पुलिस ने खुद तीन बार कट्टरपंथी मुल्लाओं से मेरी सुरक्षा के लिए मुझे सुरक्षा दी है। मुझे नहीं लगता कि तुम यह बात समझ पाओगे। तुम इतने छोटी सोच वाले हो कि सच कहूं तो मुझे तुम्हारे लिए अफसोस होता है।” …..… यह खबर भी पढ़ें… CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह: पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन हुआ था। नसीरुद्दीन शाह इसमें शामिल हुए थे। अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में पहुंचे थे। नसीरुद्दीन ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया था। विशाल भारद्वाज और शर्लिन चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल उस मेसैज को पूरी तरह फेक बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को खारिज किया। जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना के लिए उनके नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने X पर लिखा, “मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैला यह झूठा मेसैज कि मैंने CJP की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है। यह पूरी तरह से फेक है। मुझे आश्चर्य है कि दीपके और CJP का विरोध करने वालों को मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये हालत हो गई है? दुखद है।” बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक मैसेज में जावेद अख्तर ने अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना की थी। इसमें दीपके को अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बताया गया था। जावेद अख्तर और कंचन गुप्ता में सोशल मीडिया पर भिड़ंत सोमवार को जावेद अख्तर और सूचना प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर भिड़ गए। दरअसल, मौलाना साजिद रशीदी ने आबादी बढ़ाने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम परिवारों में पांच से ज्यादा बच्चे होना सामान्य है और छह बच्चों की संख्या उनके लिए लास्ट है। उन्होंने हिंदू परिवारों के कम बच्चे पैदा करने पर भी सवाल उठाए। रशीदी ने कहा था, “हमारे यहां तो पांच से ऊपर होते हैं सबके। छह तो बिल्कुल लास्ट आंकड़ा है। कम से कम नहीं तो छह, आठ, दस और ग्यारह-बारह भी होते हैं।” उन्होंने हिंदुओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “कम से कम दस पर तो आओ।” कंचन गुप्ता ने जावेद अख्तर पर साधा निशाना कंचन गुप्ता ने रशीदी के बयान की खबर शेयर करते हुए जावेद अख्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर किसी हिंदू ने कहा होता कि मुसलमानों के 11-12 बच्चे होते हैं तो नसीरुद्दीन शाह भड़क जाते, जावेद अख्तर को बहुत बुरा लगता और LeLi गैंग सड़कों पर ‘सर तन से जुदा…’ के नारे लगाते हुए मार्च निकालता। उन्होंने कहा कि यह बात मौलाना रशीदी ने कही है। कंचन गुप्ता ने आगे लिखा कि उन्होंने जावेद अख्तर को बताया कि उनके सहधर्मी मौलाना साजिद रशीदी किस बात का गर्व से प्रदर्शन करते हैं। उनके मुताबिक, इतना ही उन्हें सांप्रदायिक और कट्टरपंथी करार देने के लिए काफी था। जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता को दिया जवाब जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता के आरोपों पर कहा कि एक कट्टर सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने ऐसे मौलाना के बयान पर भरोसा किया, जो उनकी तरह सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाला लगता है। उन्होंने कहा कि दोनों एक ही तरह के लोग हैं। अख्तर ने सुझाव दिया कि दूसरे समुदाय के अपने हम-ख्याल व्यक्ति पर भरोसा करने के बजाय सरकारी जनगणना के आंकड़ों पर भरोसा किया जाए। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने की कोशिशों के लिए शायद ये आंकड़े काम के न हों। हिंदू धर्म को लेकर भी हुई बहस कंचन गुप्ता के आरोपों के जवाब में जावेद अख्तर ने लिखा, “आप हिंदू धर्म की सफेद चादर पर एक बदसूरत दाग की तरह हैं।” उन्होंने विवेकानंद, गांधी और राधाकृष्णन को पढ़ने की बात कही और कहा कि उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। इस पर कंचन गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म कोई “सफेद चादर” यानी कफन नहीं है। उन्होंने इसे जीवंत, बहुरंगी और जीवन को ऊर्जा देने वाला धर्म बताया। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर की उपमाएं और मिसालें बहुत कुछ जाहिर करती हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि मौलाना उनके धर्म के नहीं हैं, क्योंकि वह किसी भी धर्म को नहीं मानते। उन्होंने कंचन गुप्ता से कहा, “मिस्टर कंचन गुप्ता, आपने गलत आदमी से पंगा लिया है। मैं आपको अपने झूठ के साथ बचकर नहीं निकलने दूंगा। आजमाकर देख लीजिए।” कंचन गुप्ता ने जवाब में इसे “सुविधा के अनुसार किनारा करना” बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर जावेद अख्तर की सोच की तुलना हिंदू धर्म, जो उनका धर्म है, के प्रति उनके नजरिए से नहीं की जानी चाहिए। इसके बाद जावेद अख्तर ने रिप्लाई देते हुए लिखा, “तुम हिंदू धर्म की सफेद चादर पर लगे एक बदसूरत दाग हो। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और डॉ. राधाकृष्णन को पढ़ो, तब समझोगे कि तुम जैसे संकीर्ण सोच वाले लोग जिस धर्म को बदनाम कर रहे हो, वह वास्तव में क्या है। अपनी पूरी कोशिश कर लो, लेकिन तुम मुझे मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ जोड़ नहीं सकते। मुंबई पुलिस ने खुद तीन बार कट्टरपंथी मुल्लाओं से मेरी सुरक्षा के लिए मुझे सुरक्षा दी है। मुझे नहीं लगता कि तुम यह बात समझ पाओगे। तुम इतने छोटी सोच वाले हो कि सच कहूं तो मुझे तुम्हारे लिए अफसोस होता है।” …..… यह खबर भी पढ़ें… CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह: पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन हुआ था। नसीरुद्दीन शाह इसमें शामिल हुए थे। अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में पहुंचे थे। नसीरुद्दीन ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया था। विशाल भारद्वाज और शर्लिन चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

10 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की अभिजीत दिपके से मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के अन्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर बयान देने की मांग की। पीयूष मिश्रा ने देश के अन्य मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब नसीर साहब के हर बयान का वे खुद जवाब देंगे। ‘फ्लाइट हादसे में जान बचाने वाले की तारीफ करें’ पीयूष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में नसीरुद्दीन शाह से कहा कि वे पुराने जानकार हैं। पीयूष ने हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में टले हादसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार नाम के व्यक्ति ने बहादुरी दिखाकर 170 लोगों की जान बचाई है। नसीर साहब को उस घटना पर भी कमेंट करना चाहिए और उस जांबाज को बधाइयां देनी चाहिए। एलपीयू घटना पर संवेदना जताने की मांग पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। पीयूष ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है। पीयूष ने पूछा कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए, नसीर साहब को इस पर भी मैसेज भेजकर अपनी संवेदना जतानी चाहिए। ‘झारखंड में नज्म नहीं, आटा-दाल-रोटी चाहिए थी’ वीडियो में पीयूष मिश्रा ने झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान मांगी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीर साहब से मदद मांगी थी, तो उन्होंने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी। पीयूष ने कहा कि वहां के लोगों को किसी शायरा की नज्म नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था। पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को साफ शब्दों में कहा कि अब वे जब भी कोई सार्वजनिक बयान देंगे, तो उन्हें पीयूष मिश्रा की तरफ से जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने खुद को नसीर साहब का पुराना जानकार बताते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ अपनी बात खत्म की। दोनों एक्टर्स के बीच जुबानी जंग का बैकग्राउंड नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में हुए नीट (NEET) प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में पीयूष मिश्रा ने झारखंड के छात्र आंदोलन में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह को घेरा था और वहां सपोर्ट न करने का कारण पूछा था। अब मुंबई में इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में नसीर शाह के शामिल होने पर पीयूष ने नया वीडियो जारी कर फिर तीखे सवाल दागे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

26 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की अभिजीत दिपके से मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के अन्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर बयान देने की मांग की। पीयूष ने देश के अन्य मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब नसीर साहब के हर बयान का वे खुद जवाब देंगे। पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नसीरुद्दीन शाह से सवाल पूछे हैं। ‘फ्लाइट हादसे में जान बचाने वाले की तारीफ करें’ पीयूष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में नसीरुद्दीन शाह से कहा कि वे पुराने जानकार हैं। पीयूष ने हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में टले हादसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार नाम के व्यक्ति ने बहादुरी दिखाकर 170 लोगों की जान बचाई है। नसीर साहब को उस घटना पर भी कमेंट करना चाहिए और उस जांबाज को बधाइयां देनी चाहिए। मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह। एलपीयू घटना पर संवेदना जताने की मांग पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। पीयूष ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है। पीयूष ने पूछा कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए, नसीर साहब को इस पर भी मैसेज भेजकर अपनी संवेदना जतानी चाहिए। पीयूष मिश्रा झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हुए थे। ‘झारखंड में नज्म नहीं, आटा-दाल-रोटी चाहिए थी’ वीडियो में पीयूष मिश्रा ने झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान मांगी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीर साहब से मदद मांगी थी, तो उन्होंने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी। पीयूष ने कहा कि वहां के लोगों को किसी शायरा की नज्म नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था। पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को साफ शब्दों में कहा कि अब वे जब भी कोई सार्वजनिक बयान देंगे, तो उन्हें पीयूष मिश्रा की तरफ से जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने खुद को नसीर साहब का पुराना जानकार बताते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ अपनी बात खत्म की। जंतर-मंत्र छात्र आंदोलन में भी भिड़े दोनों एक्टर्स नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में हुए नीट (NEET) प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर नाराजगी जाहिर कर उन पर कटाक्ष किया था। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और अन्य सेलेब्स की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। झारखंड प्रोटेस्ट में शामिल हुए पीयूष मिश्रा ने कहा था, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।’ नसीरुद्दीन शाह का पूरा बयान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से कहा था, सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Yami Gautam Statement on AI Deepfake Controversy

10 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की है। रविवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में यामी ने लिखा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल न किया जाए। उनका यह बयान सेलेब्रिटीज के AI जनरेटेड डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर बढ़ते विवादों के बीच आया है। इससे पहले समांथा रुथ प्रभु और जान्हवी कपूर से जुड़े डीपफेक मामलों पर हाईकोर्ट और फिल्मी सितारों की सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। यामी गौतम का बयान यामी ने लिखा “मीडिया से एक विनम्र अनुरोध। कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को AI के जरिए बदलने या बेहतर बनाने से बचें। कृपया तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें। किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद!” समांथा के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश अभिनेत्रियों की तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल का मुद्दा लगातार बड़ा होता जा रहा है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वे एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाएं। इसमें AI से बने डीपफेक और बिना इजाजत उनका नाम और चेहरा इस्तेमाल करके बनाए गए विज्ञापन शामिल थे। कोर्ट ने माना कि बिना अनुमति किसी सेलेब्रिटी की पहचान का व्यापारिक इस्तेमाल सही नहीं है। जान्हवी कपूर के गाने पर बना आपत्तिजनक डीपफेक हाल ही में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टमल्ले’ का एक एडिटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जान्हवी कपूर के चेहरे को AI से बदलकर आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया था। जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मामले के तूल पकड़ने पर उस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। जूनियर NTR की पोस्ट। विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर नाराजगी जताई विजय देवरकोंडा ने ‘चुट्टामल्ले’ के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं। विजय ने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की नौकरी जाने की चिंता के बीच इस तरह की बकवास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के डीपफेक को डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर बताया और कहा कि कानून को ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। विजय देवरकोंडा की पोस्ट। चिरंजीवी बोले- आज किसी और के साथ हुआ, कल हमारे साथ होगा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी AI के गलत इस्तेमाल की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है। चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी। उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की। चिरंजीवी की पोस्ट। कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।” रुक्मिणी वसंत की पोस्ट। मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया। माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं। नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ प्रमोशनल वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं और उन्होंने मुश्किल समय में दिलजीत का साथ भी दिया। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” हानिया आमिर की वजह से ‘सरदार जी 3’ साल 2025 में विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म को भारतीय निर्माताओं ने बनाया था। यह फिल्म साल 2025 में भारत-पाकिस्तान संबंध खराब होने से पहले बन चुकी थी। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने दिलजीत से अपनी निजी पहचान भी याद की। उन्होंने कहा कि दिलजीत अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ ने अब तक एक साथ मिलकर किसी भी गाने में अपनी आवाज नहीं दी है। सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” गौरतलब है कि हानिया आमिर की वजह से पिछले साल फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले लेवल पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने कहा कि दिलजीत करियर के अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी। मीका ने कहा, “कई बार उसकी मैनेजर सोनाली फोन करके
Jr NTR Slams AI Morphed Video of Chuttamalle Song

6 मिनट पहले कॉपी लिंक X पर वायरल हो रहे वीडियो में जूनियर NTR की को-स्टार जान्हवी कपूर को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिस पर अभिनेता ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साउथ एक्टर जूनियर NTR ने उनकी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के AI से बनाए गए मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर भड़क गए। यह गाना जान्हवी कपूर के साथ फिल्माया गया था। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह बेहद घिनौना, शर्मनाक और निंदनीय है। जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है और ‘मातृदेवो भव’ हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग AI का इस्तेमाल कर एक महिला का इस तरह अपमान कर रहे हैं।” मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को चेतावनी जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। अभिनेता ने लोगों से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।” जूनियर NTR की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। ‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का रोमांटिक गाना है। इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर नजर आए थे। यह गाना अपनी धुन और दोनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए लोकप्रिय हुआ था। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी 1980 के दशक के एक तटीय गांव पर आधारित है। फिल्म में एक ताकतवर समुद्री योद्धा अवैध समुद्री तस्करी के खिलाफ खड़ा होता है। उसे पता चलता है कि इसकी वजह से निर्दोष लोगों को नुकसान हो रहा है। जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाईं। प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी फिल्म का हिस्सा थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर NTR अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन ‘KGF’ और ‘सालार’ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होने वाली है। कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।” रुक्मिणी वसंत की पोस्ट। मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया। माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं। नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। जनवरी 2024 में नोरा फतेही का भी एक फेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके फर्जी होने की पुष्टि की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Karnataka Schools Controversy | Teachers On SIR Duty, Students Face Exams

Hindi News Career Karnataka Schools Controversy | Teachers On SIR Duty, Students Face Exams 4 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टूडेंट्स को बिना किसी टाइम टेबल के SA-1 यानी मिड-टर्म परीक्षा देनी पड़ी, क्योंकि उनके शिक्षक पिछले तीन महीनों से SIR ड्यूटी पर थे और कोई क्लास नहीं हुई थी। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, मिड-टर्म परीक्षाएं 30 सितंबर को खत्म हुईं हैं और स्कूल दशहरा की छुट्टियों के लिए 3 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। SIR का काम कर रहे टीचर्स ने अचानक स्कूल में परीक्षा को अन्याय बताया है। टीचर- स्टूडेंट्स कह रहे हैं पढ़ाने आ जाओ इस परीक्षा को लेकर SIR में ड्यूटी दे रहे एक एक स्कूल टीचर का कहना है ‘कम से कम हाई स्कूल के टीचर्स को SIR से छूट मिलनी चाहिए थी, क्योंकि 10वीं बोर्ड एक बहुत जरूरी क्लास है।’ टाइम टेबल घोषित होने के बाद मेरे कुछ स्टूडेंट्स ने मुझसे स्कूल लौटने की गुजारिश भी की थी लेकिन हम मजबूर हैं हमारी ड्यूटी लगा दी गई है। क्लासेज ही नहीं लगीं, कैसे समझें क्वेश्चन पेपर इस परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स भी परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि जब उन्हें क्वेश्चन पेपर मिले तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया, क्योंकि उन्हें पढ़ाने वाले टीचर ही नहीं हैं। एक स्टूडेंट का कहना था, ‘अंग्रेजी और गणित की परीक्षाओं में मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था क्योंकि कोई क्लास नहीं हुई थी।’ वहीं एक दूसरे स्टूडेंट का कहना था, ‘मैं कुछ सवालों के जवाब दे पाया, क्योंकि वे पिछले साल के सिलेबस से जुड़े थे। बाकी ज्यादातर सवालों के जवाब मैंने नहीं दिए क्योंकि अभी तक हमें वो सब पढ़ाया ही नहीं गया है।’ स्टूडेंट्स यूट्यूब से पढ़ने को मजबूर हैं एक सरकारी सहायता प्राप्त हाई स्कूल की स्टूडेंट ने बताया कि उसने यूट्यूब पर फ्री क्लासेज से पढ़ाई की है। इससे मुझे परीक्षा में थोड़ी मदद मिली। पिछले तीन महीनों से हम सिर्फ हाजिरी लगवाने के लिए स्कूल जा रहे हैं। वहां कोई टीचर नहीं है। पेरेंट्स- प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाना मजबूरी कुछ स्कूल में स्टूडेंट्स असेसमेंट में शामिल भी नहीं हुए। एक पेरेंट्स ने कहा, ‘पिछले एक हफ्ते से परीक्षाएं हो रही थीं, लेकिन मेरी बेटी उनमें शामिल नहीं हुई क्योंकि स्कूल में कोई क्लास नहीं हुई थी। हालांकि उनका कहना है कि ‘बेटी 10वीं क्लास में है, इसलिए मैंने उससे छुट्टियों में प्राइवेट ट्यूशन लेने के लिए कहा। ट्यूशन फीस देना मुश्किल है, लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है क्योंकि उसकी आगे की पढ़ाई के लिए ये जरूरी है।’ स्टूडेंट्स ने कहा- टीचर जब लौटें तब दोबारा परीक्षा करवाई जाए वहीं स्टूडेंट्स ने अपने-अपने स्कूल से रिक्वेस्ट की है कि जब उनके टीचर वापस आ जाएं, तब दिसंबर में असेसमेंट दोबारा कराया जाए और दिसंबर की परीक्षा के अंकों पर विचार किया जाए। हालांकि कुछ स्कूलों ने क्लास लेने के लिए गेस्ट टीचर भी रखे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बता दें कि कर्नाटक में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन (SIR) 30 जून 2026 से शुरू हुआ था और इसकी पूरी प्रक्रिया फाइनल वोटर लिस्ट के साथ 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। ————————– ये खबर भी पढ़ें.. NCERT की 9वीं की किताब से रूसी, फ्रांसीसी क्रांति गायब:7वीं सदी का भारत, रानी अब्बक्का जुड़े; जानें नई किताब से क्या हटा, क्या जुड़ा NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ मंगलवार को जारी की। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जयपुर में अपने डांस के कारण चर्चा में हैं। जयपुर में उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कुछ यूजर्स ने ट्रोल (मजाक उड़ाना) लिया था। इस पर ममता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कड़ा जवाब दिया है। . ममता ने अपनी पोस्ट में लिखा- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे। ये उनको भी दिखाते और कहते कि ये कैसा भगवान जो नाचता है। उस रास में महादेव भी पहुंचे थे, दाढ़ी और मूंछो के साथ। यहां देखिए डांस से जुड़े फोटोज एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महारानी कॉलेज की स्टूडेंट्स के साथ जयपुर में डांस किया था। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के मंच पर उन्होंने अपने हिट गानों पर डांस किया था। फेस्टिवल में ममता को लाइफटाइम अचीवमेंट दिया गया था। ममता के डांस वीडियो पूरे देश में वायरल है। जयपुर में अपने ही हिट गानों पर थिरकी थीं ममता राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का 14वां संस्करण 26 सितम्बर को जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था। समारोह में ममता कुलकर्णी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दौरान जब उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने बजाए गए तो ममता ने कुछ स्टेप पर डांस भी किया। वहीं एक दिन पहले भी उन्होंन इसी फेस्टिवल में स्टूडेंट्स के साथ डांस परफॉर्म किया था। उनकी प्रस्तुति में ‘घातक’ के ‘कोई जाए तो ले आए’, ‘करण अर्जुन’ के ‘एक मुंडा मेरी उम्र का’, ‘भंगड़ा पाले’, सबसे बड़ा खिलाड़ी फिल्म का ‘भोली भाली लड़की’ जैसे गीत शामिल रहे। ममता ने विद्यार्थियों के साथ इन गानों पर डांस किया। प्रस्तुति के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। डांस के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा ममता की इस प्रस्तुति की एक वजह यह भी रही कि पिछले कुछ समय से उनकी सार्वजनिक पहचान उनके फिल्मी दौर के बजाय आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी रही हैं। ऐसे में जब वह अचानक अपने 90 के दशक के गानों पर उसी अंदाज में डांस करती नजर आईं तो सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी अवतार की चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके डांस को उनके मौजूदा आध्यात्मिक जीवन से जोड़कर प्रतिक्रिया दी। इसी माहौल के बीच ममता की इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई। पोस्ट में उन्होंने सीधे किसी व्यक्ति या टिप्पणी का नाम नहीं लिया, बल्कि श्रीकृष्ण के गोपियों के साथ रास का उदाहरण देते हुए यह सवाल उठाया कि अगर उस समय सोशल मीडिया का दौर होता तो उस प्रसंग को भी लोग अपनी-अपनी नजर से देखते और सवाल उठाते। ये भी पढ़ें… जयपुर- फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है





