Harsha Richaria Controversy | Shankaracharya Avimukteshwaranand Statement

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरी ने वीडियो जारी कर शंकराचार्य और संतों को तथाकथित संत, समाज का ठेकेदार और दोगला बताया। वीडियो में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, महाराज अलीनानंद, निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी आनंद . हर्षा ने वीडियो जारी कर कहा-जिन संतों ने उनके हर कदम पर अपमान किया। मेरे मंच संचालन और एंकरिंग पर सवाल उठाए। उन्हें सनातन धर्म को बदनाम करने वाला बताया। मुझे ‘नचनिया’ और ‘पाखंडी’ तक कहा। वही संत अब अंजलि अरोड़ा के मां सीता की भूमिका निभाने पर चुप हैं। यह दोगलापन नहीं है तो क्या है?। हर्षा बोलीं- मेरे लिए अलग कसौटी क्यों? हर्षा ने अंजलि अरोड़ा के पुराने डांस वीडियो और सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि संतों की आपत्ति उनके मंच संचालन को लेकर थी या किसी और वजह से। शायद कुछ संत खुद लाइमलाइट में रहना चाहते थे, इसलिए उन्हें मंच पर काम करने से आपत्ति थी। हर्षा ने कहा- जवाब मांगने की हकदार हूं वीडियो में हर्षा ने कहा- उन्होंने किसी के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई शुरू नहीं की है, लेकिन जिस तरह उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। उसके बाद सवाल पूछना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, क्या मैं जान सकती हूं कि यह दोगलापन उस लड़की के साथ ही क्यों, जिसका ऐसा कोई अतीत ही नहीं था? इसका जवाब कोई मांगे न मांगे, लेकिन मैं पूरी तरह मांगने की हकदार हूं। अंजलि आरोड़ा ने ट्रोलिंग पर क्या कहा था अंजलि अरोड़ा ने फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभाई है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई। अंजलि अरोड़ा की सीता की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठे थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने कहा था कि उन्हें ट्रोलिंग से दुख नहीं हुआ। लोगों को किसी कलाकार को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। दर्शकों को फिल्म देखते समय उनके निजी जीवन और पर्दे पर निभाए गए किरदार को अलग रखना चाहिए। अंजलि ने अपने पुराने डांस वीडियो को लेकर कहा था कि डांस करना कोई ऐसी बात नहीं है जिस पर उन्हें शर्म हो। उन्होंने कहा कि वह डांस को अपना शौक मानती हैं। हर कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है। ………………………………… यह खबरें भी पढ़ें… 1. साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत “जिन संतों को मैंने देखा है, वे पार्लर खुद आश्रम में बुला लेते हैं। मैनिक्योर-पेडिक्योर करा रहे हैं। मैं वो सब नहीं कराती हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम जहां पर लक्ष्मी जी को पूजते हैं, कृष्ण जी को, नारायण को पूजते हैं, जो इतने सुंदर तरीके से रहते हैं तो उनकी पूजा करने वाला या उनको मानने वाला, वो क्यों नहीं सुंदर रहने का अधिकारी है?” पढ़ें पूरी खबर… 2. हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी आश्रम या संत समाज पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना था। पढें पूरी खबर…
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

उर्वशी रौतेला की टीम ने मंगलवार, 29 सितंबर को एक लॉस एंजिलिस स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। टीम का आरोप है कि कंपनी ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम, तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल किए। टीम ने बताया कि इस मामले में ₹7,000 करोड़ के हर्जाने का दावा किया जा रहा है। बॉलीवुड.AI के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इस दावे को हास्यास्पद बताया। क्या है पूरा मामला? दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लॉस एंजिलिस स्थित कंपनी बॉलीवुड.AI ने उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था, “बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आपके क्या विचार हैं?” उर्वशी ने इसका जवाब देते हुए कहा, “बॉलीवुड? मुझे लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कुछ ऐसा है जिससे बॉलीवुड जूझ रहा है और बॉलीवुड कुछ ऐसा है जिसे मैं प्यार करती हूं। इसलिए मैं बॉलीवुड से प्यार करती हूं।” इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद, मंगलवार को टीम उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर लॉस एंजिलिस की इस AI कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। बयान में कहा गया, “हम उचित कानूनी उपाय अपना रहे हैं। इसमें लॉस एंजिलिस स्थित कंपनी से फिलहाल ₹7,000 करोड़ के हर्जाने की मांग शामिल है।” टीम ने आगे कहा, “अपनी AI कंपनी बनाइए। अपना ब्रांड बनाइए। लेकिन अनुमति के बिना उर्वशी का नाम अपने कारोबार में शामिल न करें। टीम उर्वशी।” शीराज हसन ने दावे पर जवाब दिया एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बॉलीवुड.AI और हॉलीवुड.AI के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इन दावों पर प्रतिक्रिया दी। पोस्ट के कैप्शन में इसे हास्यास्पद बताया गया। शीराज हसन ने कहा, “उर्वशी, हमने आपके मुंह में ये शब्द नहीं डाले थे। मेरा सुझाव है कि आप जवाब देने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बॉलीवुड के मनोरंजन कारोबार के भविष्य के बारे में खुद को शिक्षित करें।” उन्होंने आगे कहा, “बॉलीवुड.AI और हॉलीवुड.AI मनोरंजन का भविष्य हैं। AI फिल्में, वर्टिकल ड्रामा और ऐसे डिजिटल सितारे, जो कभी बूढ़े नहीं होते, कई भाषाएं बोलते हैं, 24 घंटे काम करते हैं और जिनका कोई अहंकार नहीं होता।” उन्होंने कहा, “आप अपने जवाब से लड़ सकती हैं, लेकिन आने वाले बदलाव से नहीं लड़ सकतीं। इसे अपनाइए। बॉलीवुड में मनोरंजन उद्योग का विकास हो रहा है।”
Madras High Court Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy

9 मिनट पहले कॉपी लिंक अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। मद्रास हाईकोर्ट में मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने मेसर्स वाइड एंगल क्रिएशंस के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कंपनी का आरोप है कि उनकी मंजूरी के बिना फिल्म का हिंदी वर्जन बनाना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। कोर्ट में मामला पेंडिंग होने के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम है। कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, कोर्ट ने सुनवाई टाली मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के. कुमारेश बाबू की बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। दृश्यम 3 के खिलाफ याचिका में कहा गया है कि जब तक कॉपीराइट से जुड़ा मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) का मामला नहीं सुलझ जाता, तब तक फिल्म को दुनियाभर में प्रदर्शित न किया जाए। कंपनी का दावा है कि उनके पास फिल्म के एडेप्टेशन राइट्स और कॉपीराइट अधिकार हैं, जिनका उल्लंघन करके यह हिंदी रीमेक बनाया गया है। 18 करोड़ रुपए पार पहुंची एडवांस बुकिंग कानूनी विवाद के बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 18.48 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीट्स को हटा दें तो यह आंकड़ा 12.21 करोड़ रुपए है। अब तक 21,281 शो के लिए करीब 4.77 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के 24 शो पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक देश के प्रमुख बाजारों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी मजबूत हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म भारत में पहले दिन 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है। ‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज एक वकील के किरदार में हैं। स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे। अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे। आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। ‘दृश्यम’ की कहानी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। कहानी गोवा में रहने वाले विजय सालगांवकर के परिवार की है। विजय चौथी कक्षा तक पढ़ा है और केबल ऑपरेटर का काम करता है। उसे फिल्में देखने का बहुत शौक है। वह फिल्मों से कई चीजें सीखता भी है।विजय की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी बड़ी बेटी अंजू के साथ एक गंभीर घटना होती है। पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख का बेटा सैम अंजू को परेशान और ब्लैकमेल करता है। इसी दौरान एक हादसे में अंजू के हाथों सैम की मौत हो जाती है। फिल्म करीब ₹38 करोड़ से ₹62 करोड़ के बजट में बनी थी और दुनिया भर में ₹110 करोड़ से ज्यादा कमाकर सफल रही। अपने परिवार को जेल जाने से बचाने के लिए विजय एक बड़ी योजना बनाता है। वह परिवार के साथ मिलकर ऐसी कहानी तैयार करता है, जिससे पुलिस को लगे कि वे 2 और 3 अक्टूबर को गोवा से बाहर थे। विजय होटल की बुकिंग, फिल्म देखने के टिकट और दूसरे सबूतों के जरिए अपनी कहानी को मजबूत करता है। मीरा देशमुख को पूरा शक विजय के परिवार पर होता है। पुलिस बार-बार पूछताछ करती है और परिवार पर दबाव बनाती है। लेकिन विजय हर सवाल का जवाब अपनी बनाई कहानी के हिसाब से देता है। फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या पुलिस विजय के परिवार तक पहुंच पाएगी? आखिर में विजय अपने परिवार को बचाने में कामयाब होता है। ‘दृश्यम 2’ की कहानी ‘दृश्यम 2’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था। फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है। विजय सालगांवकर अब पहले से ज्यादा अमीर हो चुका है। उसका अपना सिनेमाघर है और वह फिल्म बनाने का सपना देख रहा है। हालांकि, उसके परिवार के लिए सैम की मौत का राज अभी भी डर बना हुआ है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब पुलिस को एक नया गवाह मिलता है। वह दावा करता है कि उसने घटना वाली रात विजय को पुलिस स्टेशन के पास देखा था। इसके बाद सैम की मौत का केस दोबारा खुल जाता है। करीब ₹50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दृश्यम 2 ने दुनियाभर में करीब ₹342 करोड़ कमाए थे। इस बार जांच की जिम्मेदारी आईजी तरुण अहलावत के पास आती है। अक्षय खन्ना का किरदार निभा रहे तरुण बेहद चालाक पुलिस अफसर हैं। वह विजय और उसके परिवार को फंसाने के लिए एक पक्का प्लान बनाता है। पुलिस विजय के घर के आंगन से सैम का कंकाल भी बरामद कर लेती है।
Madras High Court Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy

1 घंटे पहले कॉपी लिंक अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। मद्रास हाईकोर्ट में मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने मेसर्स वाइड एंगल क्रिएशंस के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कंपनी का आरोप है कि उनकी मंजूरी के बिना फिल्म का हिंदी वर्जन बनाना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। कोर्ट में मामला पेंडिंग होने के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम है। कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, कोर्ट ने सुनवाई टाली मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के. कुमारेश बाबू की बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। दृश्यम 3 के खिलाफ याचिका में कहा गया है कि जब तक कॉपीराइट से जुड़ा मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) का मामला नहीं सुलझ जाता, तब तक फिल्म को दुनियाभर में प्रदर्शित न किया जाए। कंपनी का दावा है कि उनके पास फिल्म के एडेप्टेशन राइट्स और कॉपीराइट अधिकार हैं, जिनका उल्लंघन करके यह हिंदी रीमेक बनाया गया है। 18 करोड़ रुपए पार पहुंची एडवांस बुकिंग कानूनी विवाद के बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 18.48 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीट्स को हटा दें तो यह आंकड़ा 12.21 करोड़ रुपए है। अब तक 21,281 शो के लिए करीब 4.77 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के 24 शो पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक देश के प्रमुख बाजारों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी मजबूत हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म भारत में पहले दिन 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है। ‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज एक वकील के किरदार में हैं। स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे। अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे। आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। ‘दृश्यम’ की कहानी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। कहानी गोवा में रहने वाले विजय सालगांवकर के परिवार की है। विजय चौथी कक्षा तक पढ़ा है और केबल ऑपरेटर का काम करता है। उसे फिल्में देखने का बहुत शौक है। वह फिल्मों से कई चीजें सीखता भी है।विजय की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी बड़ी बेटी अंजू के साथ एक गंभीर घटना होती है। पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख का बेटा सैम अंजू को परेशान और ब्लैकमेल करता है। इसी दौरान एक हादसे में अंजू के हाथों सैम की मौत हो जाती है। फिल्म करीब ₹38 करोड़ से ₹62 करोड़ के बजट में बनी थी और दुनिया भर में ₹110 करोड़ से ज्यादा कमाकर सफल रही। अपने परिवार को जेल जाने से बचाने के लिए विजय एक बड़ी योजना बनाता है। वह परिवार के साथ मिलकर ऐसी कहानी तैयार करता है, जिससे पुलिस को लगे कि वे 2 और 3 अक्टूबर को गोवा से बाहर थे। विजय होटल की बुकिंग, फिल्म देखने के टिकट और दूसरे सबूतों के जरिए अपनी कहानी को मजबूत करता है। मीरा देशमुख को पूरा शक विजय के परिवार पर होता है। पुलिस बार-बार पूछताछ करती है और परिवार पर दबाव बनाती है। लेकिन विजय हर सवाल का जवाब अपनी बनाई कहानी के हिसाब से देता है। फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या पुलिस विजय के परिवार तक पहुंच पाएगी? आखिर में विजय अपने परिवार को बचाने में कामयाब होता है। ‘दृश्यम 2’ की कहानी ‘दृश्यम 2’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था। फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है। विजय सालगांवकर अब पहले से ज्यादा अमीर हो चुका है। उसका अपना सिनेमाघर है और वह फिल्म बनाने का सपना देख रहा है। हालांकि, उसके परिवार के लिए सैम की मौत का राज अभी भी डर बना हुआ है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब पुलिस को एक नया गवाह मिलता है। वह दावा करता है कि उसने घटना वाली रात विजय को पुलिस स्टेशन के पास देखा था। इसके बाद सैम की मौत का केस दोबारा खुल जाता है। करीब ₹50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दृश्यम 2 ने दुनियाभर में करीब ₹342 करोड़ कमाए थे। इस बार जांच की जिम्मेदारी आईजी तरुण अहलावत के पास आती है। अक्षय खन्ना का किरदार निभा रहे तरुण बेहद चालाक पुलिस अफसर हैं। वह विजय और उसके परिवार को फंसाने के लिए एक पक्का प्लान बनाता है। पुलिस विजय के घर के आंगन से सैम का कंकाल भी बरामद कर लेती है।
MPSC Exam Postponed Controversy | Maharashtra Civil Service Exam Update

Hindi News Career MPSC Exam Postponed Controversy | Maharashtra Civil Service Exam Update 9 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में MPSC यानी सिविल सर्विस परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 अक्टूबर से होने वाली परीक्षा टाल दी है। साथ ही 2025 की एग्जाम कॉपियां भी दोबारा जांची जाएंगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मेन्स एग्जाम 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-B (नॉन गजेटेड) मेन्स एग्जाम को भी आगे बढ़ाया गया है। आयोग इन परीक्षाओं की अगली तारीख जल्द ही जारी करेगी। आयोग ने कहा परीक्षा टालने की मांग की गई थी आयोग ने ये फैसला ऐसे समय आया है, जब MPSC की परीक्षा व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध जारी है और ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के कथित पेपर लीक और आयोग की ओर से कराई जा रही परीक्षाओं के कैंडिडेट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। MPSC ने बताया कि कई स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, स्टूडेंट्स यूनियन स्टेट सर्विस मेन्स एग्जामिनेशन 2026 को स्थगित करने की मांग की है। इससे पहले MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द हुई महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही रद्द कर दी है। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पहले इंटरव्यू हुए, फिर टॉपर गिरफ्तार मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन के अनुसार, जांच के दौरान पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कमीशन ने इन पोस्ट के लिए स्क्रीनिंग एग्जाम 22 मार्च को महाराष्ट्र के छह डिविजनल हेडक्वार्टर पर आयोजित किया था। 12 जून को रिजल्ट घोषित हुए थे, जिसमें 506 कैंडिडेट्स इंटरव्यू स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए थे। इनमें से 488 कैंडिडेट्स के इंटरव्यू 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुए। इंटरव्यू के बाद, कमीशन ने 485 एलिजिबल कैंडिडेट्स और 488 नॉट एलिजिबल कैंडिडेट्स की प्रोविजनल जनरल मेरिट लिस्ट जारी की थी। टॉपर 7 भी इस एग्जाम लीक में शामिल पाई गई थी उसे भी गिरफ्तार किया गया था। आदित्य ठाकरे ने परीक्षा स्थगित राज्यपाल से मांग की थी शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी और इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल MPSC के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगेंगे। बता दें कि एमपीएससी की परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सितंबर में परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। ————————— ये खबर भी पढ़ें.. गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ तो किया पेपर लीक का खुलासा:इंटरव्यू रिजल्ट के बाद कैंसिल हुआ MPSC ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi University Colleges Controversy | LSR Security & Protest Update

Hindi News Career Delhi University Colleges Controversy | LSR Security & Protest Update 14 मिनट पहले कॉपी लिंक लेडी श्रीराम कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर दूर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। यह घटना 22 सितंबर 2026 की है। पुलिस ने कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप मामले में उस आरोपी को पकड़ा था। आरोपी ने गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं में बैक गेट और आसपास के इलाके की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। कॉलेज ने 22 सितंबर दोपहर से कक्षाएं स्थगित कीं और अगले दिन ऑनलाइन क्लास कराई। 24 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं फिर शुरू कर दी गईं। सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं छात्राओं ने आरोप लगाया है कि बैक गेट के आसपास पर्याप्त पुलिस की निगरानी नहीं है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और CCTV जैसी सुरक्षा व्यवस्था न रहने की बात भी कही। अक्सर वहां छेड़छाड़ की घटनाओं की भी शिकायतें रही है। इसी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे ही प्रदर्शन मिरांडा हाउस, गार्गी कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज की छात्राओं ने भी किया। छात्राओं की सुरक्षा एक दशक पुरानी समस्या लेडी श्रीराम कॉलेज के आसपास छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा कम से कम एक दशक से सामने आता रहा है। सितंबर 2016 में कॉलेज की छात्राओं ने बैक गेट के आसपास पुरुषों द्वारा अश्लील हरकतें और पीछा करने की शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली कुछ गलियां अंधेरी और सुनसान रहती हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कॉलेज कैंपस के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी। पहले भी लग चुके हैं छेड़छाड़ के आरोप अप्रैल 2017 में LSR की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति करीब दो महीने से उसका पीछा कर रहा था। आरोपी ने कॉलेज के सामने छात्रा को पकड़कर खींचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। हिंदू कॉलेज में प्रिंसिपल को हटाने की मांग हिंदू कॉलेज में गुरुवार को हुई HCSA की आपात बैठक में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.अंजू श्रीवास्तव और वाइस प्रिंसिपल प्रो.रीना जैन को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। अब आगे की कार्रवाई को लेकर हिंदू कॉलेज शिक्षक संगठन फैसला करेगा। 2026-27 सत्र में स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा कुरिकुलर एक्टिविटीज कोटे के एडमिशन को लेकर हुई। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) ने आरोप लगाया कि कुछ सिलेबस में स्पोर्ट्स/ECA की सीटों का अलॉटमेंट डीयू द्वारा तय किए गए नियमों के मुताबिक नहीं हुआ। एसोसिएशन के अनुसार 48 स्पोर्ट्स/ECA सीटों में से 17 सीटें बीकॉम (ऑनर्स) और 15 पॉलिटिकल साइंस विभाग में चली गईं। यूनिवर्सिटी ने इसे एडमिशन एलगोरिदम में हुई गड़बड़ी बताया। साथ ही ये भी कहा कि उम्मीदवारों का चयन उनके स्पोर्ट्स/ECA स्कोर के आधार पर हुआ था। तीन प्रोफेसर को नोटिस जारी स्टाफ एसोसिएशन ने 18 अगस्त को प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया और 14 सितंबर से धरना शुरू किया। बाद में विवाद एडमिशन से आगे बढ़कर कॉलेज प्रशासन के कामकाज और अन्य मुद्दों तक पहुंच गया। इसके बाद कॉलेज के तीन प्रोफेसर डॉ. रतन लाल, डॉ. शंकर कुमार और डॉ. पी.के. विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किए। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच टकराव जारी है। 5 सितंबर को छात्राओं को कार में खींचने की कोशिश की थी हिंदू कॉलेज से संबंधित दूसरा मुद्दा छात्राओं की छेड़छाड़ से जुड़ा था। 5 सितंबर को हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं ने आरोप लगाया कि मुखर्जी नगर में कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया और उन्हें कार में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने FIR दर्ज की और बाद में दो DU छात्रों को गिरफ्तार किया गया। DUSU चुनाव के बीच मोतीलाल नेहरू कॉलेज में विवाद 16 सितंबर 2026 को DUSU चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मोतीलाल नेहरू कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद हुआ। चुनाव प्रचार कर रहे एक छात्र को रोकने के दौरान एक शिक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई। शिक्षक को चोट लगने की बात भी सामने आई। इसके बाद कॉलेज के प्रोफेसर ने विरोध शुरू किया और चुनाव ड्यूटी न करने की चेतावनी दी। विवाद में शिक्षकों से कथित बदसलूकी, कॉलेज परिसर में घुसने, हंगामा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। ——————————————————————- ये खबरें भी पढ़ें IIT बॉम्बे में एंटी सुसाइडल रूल्स लागू हुए:हर कमरे में ट्विन शेयरिंग; सीलिंग फैन हटाए, वाल माउंटेड पंखे लगना शुरू IIT बॉम्बे में स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में ट्विन-शेयरिंग मॉडल लागू करने और काउंसलिंग के घंटे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Taapsee Pannu Controversy | Bollywood Actress Replaced By Hero Wife

25 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभवों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि उन्हें एक बार फिल्म की शूटिंग की तारीखें पक्की होने के बाद भी सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि फिल्म के हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थीं। तापसी के मुताबिक, जब उन्होंने फिल्म से बाहर किए जाने की वजह पूछी तो मेकर्स ने उन्हें यही कारण बताया। उन्होंने किसी एक्टर या फिल्म का नाम लिए बिना कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें बिना वजह रिप्लेस करने का सामना करना पड़ा था। तापसी ने हसते हुए हीरो की पत्नी वाला किस्सा सुनाया। ‘हीरो की पत्नी को मैं पसंद नहीं थी’ बातचीत में तापसी ने फिल्म से निकाले जाने का वाकया शेयर किया। तापसी ने कहा, मुझसे कहा गया कि फिल्म के हीरो ने मुझे रिप्लेस कर दिया है। भगवान ही वजह जानता है। मैं वजहों का अंदाजा लगाती रहती हूं। शायद उसमें असुरक्षा की भावना थी या वह किसी ऐसे इंसान को फिल्म में चाहता था जो उसके ज्यादा करीब हो। मुझे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। जब मैं बार-बार बाहर किए जाने का कारण पूछती रही, तो मुझे सिर्फ इतना कहा गया कि हीरो मुझे फिल्म में नहीं चाहता। तापसी ने आगे बताया, मुझे रिप्लेस करने की सबसे घटिया वजह यह दी गई कि ‘हीरो की पत्नी तुम्हें पसंद नहीं करती।’ मुझे आज तक नहीं पता कि वह मुझे पसंद क्यों नहीं करती थी। सीन्स को हाइपर-सेक्सुअलाइज किया जाता था तापसी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सीन्स के शूटिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, “जब आप नए होते हैं, तो आपको नहीं पता होता कि पर्दे पर किसी सीन को हाइपर-सेक्सुअलाइज किया जा रहा है। शूटिंग के वक्त यह समझ नहीं आता कि सीन किस तरफ जा रहा है। मुझे लगता था कि यह सीन बहुत एस्थेटिक होगा, लेकिन जब स्क्रीन पर देखा तो लगा कि इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं थी।” उन्होंने कहा कि आसपास के लोग कहते थे कि यह नॉर्मल है और सब ऐसा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें लगा कि यह काम का हिस्सा है। बाद में समझ आया कि ग्लैमरस दिखे बिना भी काम किया जा सकता है और ग्लैमर के लिए हाइपर-सेक्सुअलाइजेशन जरूरी नहीं है। ‘बचने के लिए फिल्मों को खुद रिजेक्ट कर रही हूं’ इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में तापसी ने फिल्मों के चयन और एक ही तरह के रोल्स मिलने पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में ग्लैमरस और गंभीर मुद्दों वाली फिल्मों के लिए अलग-अलग 5-5 एक्ट्रेसेस का सेट तय कर दिया गया है। तापसी ने कहा, “मैंने इसी वजह से फिल्में रिजेक्ट करना शुरू कर दिया है। मैं मेकर्स से साफ कह देती हूं कि दर्शक फिल्म का अंत आसानी से भांप लेंगे, इसलिए मुझे इस फिल्म में कास्ट न करें। मैं खुद मेकर्स को मना कर देती हूं ताकि एक ही तरह के रोल में न बंध जाऊं।” डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से तापसी ने बॉलीवूड में डेब्यू किया था। ‘गांधारी’ फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में ‘पिंक’, ‘थप्पड़’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘शाबाश मिठू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वे फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आई हैं। ये खबर भी पढ़ें नेटफ्लिक्स पर कहानी चोरी का आरोप:राइटर बोले- चोरी कर बनाई गई तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’; कंपनी को भेजा लीगल नोटिस तापसी पन्नू स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Taapsee Pannu Controversy | Bollywood Actress Replaced By Hero Wife

57 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभवों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि उन्हें एक बार फिल्म की शूटिंग की तारीखें पक्की होने के बाद भी सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि फिल्म के हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थीं। तापसी के मुताबिक, जब उन्होंने फिल्म से बाहर किए जाने की वजह पूछी तो मेकर्स ने उन्हें यही कारण बताया। उन्होंने किसी एक्टर या फिल्म का नाम लिए बिना कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें बिना वजह रिप्लेस करने का सामना करना पड़ा था। तापसी ने हसते हुए हीरो की पत्नी वाला किस्सा सुनाया। ‘हीरो की पत्नी को मैं पसंद नहीं थी’ बातचीत में तापसी ने फिल्म से निकाले जाने का वाकया शेयर किया। तापसी ने कहा, मुझसे कहा गया कि फिल्म के हीरो ने मुझे रिप्लेस कर दिया है। भगवान ही वजह जानता है। मैं वजहों का अंदाजा लगाती रहती हूं। शायद उसमें असुरक्षा की भावना थी या वह किसी ऐसे इंसान को फिल्म में चाहता था जो उसके ज्यादा करीब हो। मुझे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। जब मैं बार-बार बाहर किए जाने का कारण पूछती रही, तो मुझे सिर्फ इतना कहा गया कि हीरो मुझे फिल्म में नहीं चाहता। तापसी ने आगे बताया, मुझे रिप्लेस करने की सबसे घटिया वजह यह दी गई कि ‘हीरो की पत्नी तुम्हें पसंद नहीं करती।’ मुझे आज तक नहीं पता कि वह मुझे पसंद क्यों नहीं करती थी। सीन्स को हाइपर-सेक्सुअलाइज किया जाता था तापसी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सीन्स के शूटिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, “जब आप नए होते हैं, तो आपको नहीं पता होता कि पर्दे पर किसी सीन को हाइपर-सेक्सुअलाइज किया जा रहा है। शूटिंग के वक्त यह समझ नहीं आता कि सीन किस तरफ जा रहा है। मुझे लगता था कि यह सीन बहुत एस्थेटिक होगा, लेकिन जब स्क्रीन पर देखा तो लगा कि इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं थी।” उन्होंने कहा कि आसपास के लोग कहते थे कि यह नॉर्मल है और सब ऐसा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें लगा कि यह काम का हिस्सा है। बाद में समझ आया कि ग्लैमरस दिखे बिना भी काम किया जा सकता है और ग्लैमर के लिए हाइपर-सेक्सुअलाइजेशन जरूरी नहीं है। ‘बचने के लिए फिल्मों को खुद रिजेक्ट कर रही हूं’ इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में तापसी ने फिल्मों के चयन और एक ही तरह के रोल्स मिलने पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में ग्लैमरस और गंभीर मुद्दों वाली फिल्मों के लिए अलग-अलग 5-5 एक्ट्रेसेस का सेट तय कर दिया गया है। तापसी ने कहा, “मैंने इसी वजह से फिल्में रिजेक्ट करना शुरू कर दिया है। मैं मेकर्स से साफ कह देती हूं कि दर्शक फिल्म का अंत आसानी से भांप लेंगे, इसलिए मुझे इस फिल्म में कास्ट न करें। मैं खुद मेकर्स को मना कर देती हूं ताकि एक ही तरह के रोल में न बंध जाऊं।” डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से तापसी ने बॉलीवूड में डेब्यू किया था। ‘गांधारी’ फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में ‘पिंक’, ‘थप्पड़’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘शाबाश मिठू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वे फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आई हैं। ये खबर भी पढ़ें नेटफ्लिक्स पर कहानी चोरी का आरोप:राइटर बोले- चोरी कर बनाई गई तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’; कंपनी को भेजा लीगल नोटिस तापसी पन्नू स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy

Hindi News Career IIT Bombay Professor Suryanarayana Dulla Controversy | Student Death News 2 घंटे पहले कॉपी लिंक IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। वे एक दशक से भी ज्यादा समय से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं। उनकी छात्र प्रशासन से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका रही है। वे JEE एडवांस्ड, UCEED और CEED जैसी परीक्षाओं के आयोजन में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। IIT बॉम्बे से पहले बेंगलुरु में की जॉब प्रोफेसर दूल्ला ने IIT बॉम्बे में नौकरी करने से पहले बेंगलुरु में पावर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में ‘मशीन 2 मशीन’ के साथ काम किया। बाद में उन्हें IIT बॉम्बे में बतौर प्रोफेसर नौकरी मिली। कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को 2021 में प्रो. एस.पी. सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, 2017 में IIT बॉम्बे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दुल्ला संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने हुए हैं। उन्हें केवल डीन के पद से अस्थायी रूप से हटाया गया है। सुसाइड केस से कैसे जुड़ा प्रोफेसर का नाम मिड सेमेस्टर एग्जाम के दौरान छात्र साहिल वाकोड़े को मोबाइल फोन में AI का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उस पर आरोप था कि वो चैट जीपीटी से नकल करके एग्जाम दे रहा था। इस दौरान कोर्स इंस्ट्रक्टर और इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को पकड़ा। इसकी जानकारी संस्थान के बाकी अधिकारियों को भी दी। इसके बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर दुल्ला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी, एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्र के परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। फैकल्टी ने किया सस्पेंशन का विरोध फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने उनके सस्पेंशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने वही किया जो एक इनविजिलेटर का काम होता है। कई संस्थानों ने उनके समर्थन में रैली भी निकाली है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, सबसे ज्यादा IIT खड़गपुर में मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia One Forest Trailer Music Controversy

17 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपनी रिलीज से ठीक पहले कानूनी विवाद में फंस गई है। गायक और वोकलिस्ट सरगम वैश ने फिल्म के मेकर्स पर बिना अनुमति के ट्रेलर में उनका ओरिजिनल गाना ‘ऐगिरी नंदिनी’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सरगम वैश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके फिल्म की टीम से ट्रेलर से अपना म्यूजिक तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर उनकी लीगल टीम कानूनी रास्ता अपनाएगी। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गायक और वोकलिस्ट सरगम वैश ने बिना अनुमति के गाना ‘ऐगिरी नंदिनी’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बिना सहमति गाना इस्तेमाल करने का आरोप सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स से सीधे सवाल किए हैं। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने ‘वन’ का ट्रेलर देखा, तो पता चला कि उनका ओरिजिनल गाना बिना उनकी सहमति या अनुमति के इसमें इस्तेमाल किया गया है। सरगम का कहना है कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर या प्रमोशन के लिए अपने गाने के इस्तेमाल की कोई मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के काम का सम्मान होना चाहिए और बिना इजाजत किसी का कंटेंट इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। म्यूजिक लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट प्रभावित होने का दावा गायक ने बताया कि यह मामला उनके लिए बेहद अहम है क्योंकि वे इस गाने के लिए पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर में बिना परमिशन गाने का इस्तेमाल होने से उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है। सरगम ने फिल्म की पूरी टीम और मेकर्स से सीधे संपर्क करने और वैध लाइसेंस होने का सबूत देने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से इस पोस्ट को शेयर करने की अपील की ताकि बात सही लोगों तक पहुंच सके। ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के ट्रेलर में ‘ऐगिरी नंदिनी’ गाने का इस्तेमाल किया गया है। मांग न मानने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी वीडियो में सरगम वैश ने साफ किया कि अगर फिल्म की टीम उनके गाने को ट्रेलर और प्रोमोशनल मटेरियल से नहीं हटाती है, तो वे अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लीगल टीम मामले को देख रही है और मांग न माने जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। हालांकि, इस पूरे विवाद और आरोपों पर अभी तक ‘वन’ के मेकर्स, निर्देशकों या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘वन’ दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ मध्य भारत के जंगलों, भारतीय लोक कथाओं, रहस्य और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। ‘मिर्जापुर’ पर भी लगा था गाना चुराने का ऐसा ही आरोप फिल्मों और सीरीज के ट्रेलर में गानों का बिना इजाजत इस्तेमाल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मेकर्स पर भी ऐसा ही आरोप लगा था। सिंगर रापेरिया बालम ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने उनकी सहमति के बिना उनका गाना ‘शूरवीर’ इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को लीगल नोटिस भेजकर गाना हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बदले एक स्कूल बनवाने की मांग की थी। ये खबर भी पढ़ें सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘वन’ का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में दिखाई गई खौफनाक जंगल की दुनिया; भूतों से मुकाबला करते नजर आए सिद्धार्थ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म ‘वन’ (Vvan) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 44 सेकंड का यह ट्रेलर एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल की कहानी दिखाता है, जहां आस्था और लोककथाओं का मिलन होता है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔





