Anurag Dobhal & Ritika Chauhan Controversy

ये फोटो अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) और रितिका चौहान की शादी के दिन की है। देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है। . वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि अभिषेक और रितिका के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे विवाद खड़ा हो सकता है। इस वीडियो में अनुराग, अभिषेक के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अभिषेक ने कई बड़े दावे किए हैं। अभिषेक ने दावा किया कि रितिका की मां ने उनसे एबॉर्शन कराने की बात कही थी और रितिका ने अनुराग के बारे में उनसे झूठ बोला था। वीडियो में अभिषेक ने यह भी दावा किया कि अनुराग ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसी वजह से परिवार ने उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया था। इसके अलावा, अभिषेक ने दावा किया कि अनुराग के भाई कलम (अतुल) भी अनुराग की बढ़ती लोकप्रियता से असहज हो गए थे और घर में वीडियो बनाने के खिलाफ थे। अनुराग डोभाल ने अभिषेक के साथ वीडियो शेयर कर रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 6 पॉइंट में पूरी वीडियो में क्या… 1. अनुराग के परिवार से विवाद और गाड़ियों के दावे- अनुराग ने दावा किया कि वीडियो में अभिषेक यह बता रहा था कि रितिका से मर्जी के खिलाफ शादी करने पर परिवार ने अनुराग को घर से बेदखल कर दिया था। अनुराग के फेमस होने के बाद लोग उनके भाई (कलम) को भी अनुराग के नाम से पहचानने लगे थे। विवाद बढ़ने पर मां के कहने के बाद परिवार ने अनुराग का सामान घर से बाहर फेंक दिया था। अभिषेक के मुताबिक अनुराग के पास करोड़ों की गाड़ियां थीं, जिनमें से केवल एक लेम्बॉर्गिनी और बाइक बची है। थार बेच दी गई, फॉर्च्यूनर खराब हो गई और मां के नाम खरीदे प्लॉट को लेकर विवाद भी हुआ था। 2. रितिका के परिवार कराना चाहता था एबॉर्शन- रितिका के घरवालों (मां) ने सलाह दी थी कि जब तक रिश्ता ठीक नहीं होता, तब तक बच्चा न रखें, क्योंकि कम उम्र में बच्चा होने पर बाद में संभालना मुश्किल होगा। अभिषेक का दावा है कि रितिका की मां ने कहा था कि रिश्ता न चलने पर तलाक ले लो या दूसरी शादी कर लो; बच्चा होने पर कोई अपनाएगा नहीं। साथ ही भाई की शादी में भी दिक्कत आएगी। रितिका को अमृतसर माथा टेकने ले जाया गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3. अभिषेक और रितिका की दोस्ती में आई गलतफहमियां- 2 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड किए वीडियो में अभिषेक ने स्वीकार किया कि रितिका की बातों में आकर उसने अनुराग को गलत समझा, क्योंकि उसने अनुराग से कभी सीधे बात नहीं की थी। रितिका ने कमरे में बंद होने का दावा कर अभिषेक से कैब मांगी थी। बाद में पता चला कि अनुराग उस समय मनाली में थे और उन्होंने ही रितिका की कैब कराई थी, लेकिन रितिका उसमें गई ही नहीं। रितिका का दावा था कि अनुराग उसे पैसे नहीं देते, जबकि बाद में सबूतों से साफ हुआ कि सारे पैसे अनुराग ही देते थे। 4. प्रेग्नेंट रितिका का अभिषेक के फ्लैट पर आना- अनुराग के पूछने पर अभिषेक ने बताया कि रितिका अपने भाई रोहित, एरिक और बाउंसर नीटू मोटला के साथ उसके फ्लैट पर आई थी। रितिका आईडी खुलवाने की जिद लेकर करीब डेढ़ हफ्ते तक अभिषेक के फ्लैट पर रुकी रही। अभिषेक को रितिका ने अनुराग के बजाय उनके मैनेजर का नंबर दिया था, जबकि अनुराग का नंबर ब्लॉक लिस्ट में था। 5. चैट, फोटो/वीडियो और निजी रिश्ते पर शक- अनुराग ने सवाल उठाया कि अभिषेक के फोन में ऐसी तस्वीरें और वॉट्सएप पर ‘तू मेरी बंदी है’ जैसे मैसेज थे, जो सही नहीं थे। अभिषेक ने कहा कि उसकी तरफ से कोई गलत नीयत नहीं थी; वे सिर्फ दोस्त थे। उसने माना कि रितिका ने सिर्फ अपना पक्ष बताया था और अब वह रितिका व उसके परिवार से कभी बात नहीं करेगा। अनुराग का कहना है कि उनके पास सुसाइड से पहले के सभी सबूत, रितिका के घर की कॉल रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। वीडियो के लास्ट में अभिषेक ने कहा कि वह अब अनुराग और रितिका दोनों में से किसी से कोई संबंध नहीं रखेगा। अनुराग ने कहा कि अभिषेक को अपनी गलती की सजा भुगतनी होगी, जिस पर अभिषेक ने माना कि उससे गलती हुई है। ये फोटो अनुराग और रितिका की शादी का है, जिसे 30 अप्रैल 2025 को रितिका ने शेयर किया था। दो दिन पहले क्या बोला था… अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। अनुराग ने रितिका और उनकी मां पर बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रितिका के परिवार को उन्होंने अपने बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपए दिए हैं और अब रितिका का परिवार भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांग रहा है। अनुराग ने कहा, “यह सब झेलना सबसे मुश्किल है, लेकिन अपने बेटे के लिए मैं यह भी करना चुनूंगा।” अनुराग ने वीडियो में आगे लिखा, “मैंने अपने बेटे अनुरित की खातिर सब कुछ छिपाने और सभी को माफ करने का फैसला किया था। भाई कलम को सब सच पता था, लेकिन उसने अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए दुनिया के सामने मुझे गलत बना दिया।” “रितिका ने भी इस चीज का फायदा उठाया, क्योंकि मेरे पास मेरे मां-बाप नहीं थे, मेरी फैमिली नहीं थी। सब लोगों ने मिलकर मुझे बहुत परेशान किया और आज भी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से, कानूनी रूप से और मानसिक रूप से। लेकिन अब और नहीं।” “मेरी गलती बस इतनी थी कि मैं इन सब लोगों से प्यार करता था और इनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन मुझे लगता है कि वे इस प्यार और वफादारी के हकदार नहीं हैं।” अनुराग ने 26
PM Modi Facebook Video Ban Controversy; Meta Glitch

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने 23 जुलाई को पोस्ट किए वीडियो में पेपर लीक को गंभीर विषय बताया था। मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। इससे पहले कुछ समय के लिए फेसबुक पर यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इस पर सवाल उठे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। इधर, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है। वीडियो में लिखा आ रहा था कि ये वीडियो भारत में उपलब्ध नहीं है। 23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया… उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। PM ने 2 और वीडियो मैसेज पोस्ट किए थे 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल (गुरुवार) देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। 26 जुलाईः मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद 26 जुलाई को पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा- स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। पुलिस ने PM पर आपत्तिजनक कमेंट वाले पोस्ट हटाने को कहा था दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… भास्कर नॉलेज सवालः Meta वीडियो कैसे हटाता है? जवाबः Meta पहले AI की मदद से संदिग्ध वीडियो की पहचान करता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर मॉडरेटर उसकी जांच करते हैं। अगर वीडियो कंपनी के कम्युनिटी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे हटा दिया जाता है। वहीं, अगर वीडियो गलती से हट जाता है तो समीक्षा के बाद उसे दोबारा रीस्टोर कर दिया जाता है। —————– ये खबर भी पढ़ें… CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी। CJP प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने सोमवार रात एक बजे वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। सौरव ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि (दिल्ली पुलिस के अफसर) मिलने आए थे। हमने उन्हें बताया कि आशंका है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग की प्रेस रिलीज दिखाई। इसमें लिखा है कि सभी प्रोटेस्टर्स की FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

18 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। बंगाल की भाजपा नेता केया घोष ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। एक्ट्रेस श्रीलेखा पर आरोप हैं कि शुक्रवार को वो कोलकाता में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। उसी दिन उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहुदा पोस्टर पकड़ी हुई थीं। ये आपत्तिजनक पोस्टर की अधूरी तस्वीर है, इसे पूरा नहीं दिखाया जा सकता। शिकायत दर्ज करवाने के बाद भाजपा नेता केया घोष ने कहा, ‘एक्ट्रेस श्रीलेखा ने छात्र आंदोलन के नाम पर जो घटिया पोस्टर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए दिखाए, उसी के खिलाफ मैंने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। हमने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। ये जो छात्र आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी हुई, पत्रकारों के ऊपर आक्रमण की घटना घटी है। महिला पत्रकार को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें मोलेस्ट किया गया। यहां पर ये जो वामपंथी एक्ट्रेस है, प्रधानमंत्री के खिलाफ इतना घटिया इतना गंदा पोस्टर दिखा रही है, जो मैं यहां दिखा भी नहीं सकती। शिकायत की कॉपी दिखाती हुईं भाजपा नेता केया घोष। एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- चश्मा नहीं पहना था शिकायतें दर्ज होने के बाद रविवार को एक्ट्रेस ने सफाई दी है। टेलीग्राफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ कई शिकायतें हुई हैं। मैं साफ करना चाहती हूं कि प्रोटेस्ट में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इतनी कि मैं ध्यान से पोस्टर भी नहीं देख सकी। ज्यादातर महिलाएं किसी पुरुष के शरीर के निचले हिस्से पर ध्यान ही नहीं देतीं। मैंने मोदी जी का एक कैरिकेचर देखा, जिसमें उन्होंने अपने हाथ फैलाए हुए थे। मुझे वह मजेदार लगा। इसके अलावा मैंने कुछ और नोटिस नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वे पोस्टर किसी और ने बनाए थे। मैंने तो बस उनमें से एक पोस्टर देखा और उसके साथ फोटो खिंचवा ली। अगर वे इसके लिए मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। चाहें तो मुझे फांसी पर भी चढ़ा दें। और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे पूरा भरोसा है कि इसके खिलाफ एक और बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। सरकार को उसके लिए तैयार रहना चाहिए।’ आनंदपुर के अलावा श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ बिदाननगर की साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुई है। आनंदपुर थाना में आनंदपुर पीएस केस संख्या 302, दिनांक 26.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(2) और 356(3) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। मलयाली फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज करवाई थी हैरेसमेंट की शिकायत इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा, मलयाली डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने पर सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने हेमा रिपोर्ट आने के बाद शिकायत में दावा किया कि 2009 में रंजीत ने फिल्म देने के नाम पर घर में बुलाया और हैरेस किया। कौन हैं श्रीलेखा मित्रा श्रीलेखा मित्रा बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेबाक स्वभाव, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने और फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। श्रीलेखा ने 1990 के दशक में बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की। वे कई लोकप्रिय बंगाली टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। श्रीलेखा कांतातर रेनकोट, अश्चर्य प्रदीप, बोंग कनेक्शन, निर्बासित, रेनबो जेली, वन्स अपॉन ए टाइम इन कोलकाता जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। बंगाल की भाजपा नेता केया घोष ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। एक्ट्रेस श्रीलेखा पर आरोप हैं कि शुक्रवार को वो कोलकाता में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। उसी दिन उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहुदा पोस्टर पकड़ी हुई थीं। ये आपत्तिजनक पोस्टर की अधूरी तस्वीर है, इसे पूरा नहीं दिखाया जा सकता। शिकायत दर्ज करवाने के बाद भाजपा नेता केया घोष ने कहा, ‘एक्ट्रेस श्रीलेखा ने छात्र आंदोलन के नाम पर जो घटिया पोस्टर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए दिखाए, उसी के खिलाफ मैंने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। हमने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। ये जो छात्र आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी हुई, पत्रकारों के ऊपर आक्रमण की घटना घटी है। महिला पत्रकार को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें मोलेस्ट किया गया। यहां पर ये जो वामपंथी एक्ट्रेस है, प्रधानमंत्री के खिलाफ इतना घटिया इतना गंदा पोस्टर दिखा रही है, जो मैं यहां दिखा भी नहीं सकती। शिकायत की कॉपी दिखाती हुईं भाजपा नेता केया घोष। एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- चश्मा नहीं पहना था शिकायतें दर्ज होने के बाद रविवार को एक्ट्रेस ने सफाई दी है। टेलीग्राफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ कई शिकायतें हुई हैं। मैं साफ करना चाहती हूं कि प्रोटेस्ट में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इतनी कि मैं ध्यान से पोस्टर भी नहीं देख सकी। ज्यादातर महिलाएं किसी पुरुष के शरीर के निचले हिस्से पर ध्यान ही नहीं देतीं। मैंने मोदी जी का एक कैरिकेचर देखा, जिसमें उन्होंने अपने हाथ फैलाए हुए थे। मुझे वह मजेदार लगा। इसके अलावा मैंने कुछ और नोटिस नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वे पोस्टर किसी और ने बनाए थे। मैंने तो बस उनमें से एक पोस्टर देखा और उसके साथ फोटो खिंचवा ली। अगर वे इसके लिए मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। चाहें तो मुझे फांसी पर भी चढ़ा दें। और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे पूरा भरोसा है कि इसके खिलाफ एक और बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। सरकार को उसके लिए तैयार रहना चाहिए।’ आनंदपुर के अलावा श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ बिदाननगर की साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुई है। आनंदपुर थाना में आनंदपुर पीएस केस संख्या 302, दिनांक 26.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(2) और 356(3) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। मलयाली फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज करवाई थी हैरेसमेंट की शिकायत इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा, मलयाली डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने पर सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने हेमा रिपोर्ट आने के बाद शिकायत में दावा किया कि 2009 में रंजीत ने फिल्म देने के नाम पर घर में बुलाया और हैरेस किया। कौन हैं श्रीलेखा मित्रा श्रीलेखा मित्रा बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेबाक स्वभाव, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने और फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। श्रीलेखा ने 1990 के दशक में बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की। वे कई लोकप्रिय बंगाली टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। श्रीलेखा कांतातर रेनकोट, अश्चर्य प्रदीप, बोंग कनेक्शन, निर्बासित, रेनबो जेली, वन्स अपॉन ए टाइम इन कोलकाता जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Aamir Khan Third Marriage Controversy

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से हुई तीसरी शादी पर बात की और कहा कि इसे इस्लाम में ठीक नहीं माना जाता। हिना के अलावा इस चर्चा में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, उनके पति अभिनव शुक्ला भी शामिल हुए, जिन्होंने इस टॉपिक पर लंबी बात की है। द फोर पीओवी पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक ने सवाल उठाए कि जब तक सेलेब्स से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं होती, उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर उनके पिता अभिनव ने कहा कि पॉजिटिव खबरें नहीं बिकतीं। अगर कोई एक्टर गांव में खाना बांटे तो खबर नहीं आएगी, लेकिन नेगेटिव होने पर जल्दी खबर बनती है। इस पर रुबीना ने कहा कि आमिर खान से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं है, तो क्या उनकी फिल्में नहीं चलतीं। इस पर हिना ने टोकते हुए कहा, ‘ये क्या कम बड़ी कंट्रोवर्सी है। एक आम आदमी तो यही सोचेगा न कि फिर से शादी कर रहा है, इसको भी छोड़ दिया।’ इस पर रुबीना दिलैक ने आमिर का बचाव कर कहा कि कोई भी इंसान किसी भी उम्र में शादी कर सकता है। आमिर खान ने बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उस बारे में कोई बात नहीं करता, क्योंकि वो कंट्रोवर्सी में नहीं रहे। हम उनकी शादी पर उन्हें जज क्यों कर रहे हैं। इस पर हिना ने कहा, ‘हम जज नहीं कर रहे। मैं तो कह रही हूं, उनकी मर्जी, वो जितनी बार चाहें शादी करें। उनकी लाइफ।’ इस पर हिना के पार्टनर विक्की जयसवाल ने कहा, ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है।’ आगे हिना खान ने तल्ख मिजाज में कहा, ‘हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है रुबीना। शादी पर शादी पर शादी। तलाक भी अच्छा नहीं माना जाता। अब जाकर ये कॉमन हो चुका है, लेकिन आज भी कई जगहों पर इसे अच्छा नहीं माना जाता।’ आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… लव जिहाद के आरोप पर आमिर ने सफाई दी थी तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर आमिर ने कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’ आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’ आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82
Sapna Choudhary Controversy | Dharmendra Hooda Accuses Dancer of Drug Use

रोहतक4 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र हुड्डा सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर बोलते हुए। जाट आंदोलन दंगों का भगोड़ा धर्मेंद्र हुड्डा ने नया वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी पर फिर अटैक किया। हुड्डा ने कहा- सपना नशेड़ी है। वो सुखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा। धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा- सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते है, कुछ नहीं होते। लेकिन सपना की जिंदगी में भी कई मर्द है, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल है। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। लेकिन वह सुखा नशा करके कुछ भी बोल रही है। इससे पहले रविवार को पति वीर साहू सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे। उन्होंने अश्लील कंटेंट को लेकर महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद कहा- “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।” सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए धर्मेंद्र हुड्डा। अब पढ़िए धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में क्या कहा… पंचायत में सभी कलाकारों ने माफी मांगी, सपना ने क्यों नहींः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि 25 जुलाई को हुई खाप पंचायत में हरियाणा के अधिकांश कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों ने पीछे जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी। लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी। क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सुखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता। सपना चौधरी के लिए जो शब्द बोले, उन्हीं के लायकः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि सपना चौधरी जैसी महिलाओं के लिए जो शब्द बोलता हूं, ये वही सुनने के लायक है। अब हरियाणा में कोई स्टेज कार्यक्रम करके दिखाए ना। गांजा पीकर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा। खापों को कोई चुनौती देगा तो उसका इलाज करेंगेः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने व नंगा नाच करने का प्रयास करेगा तो वो हरियाणा को चुनौती देगा। इसके बाद वह भी हद पार करने से पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने ने भी गलती मान ली है। पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप नहीं हुई शामिल ः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप शामिल नहीं हुई। इसका कारण यह रहा कि अगर वह खाप पंचायत में जाती तो लोग उनसे पूछते कि मुम्हारे घर में जो नाश हो रखा है, उसके बारे में भी बताओ। इसी कारण वह पंचायत में शामिल नहीं हुए। महिला कलाकारों को प्यार की भाषा समझ नहीं आई ः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि महिला कलाकारों को कई बार प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है। दो-तीन महिला कलाकारों ने सफाई दी कि हमें बच्चे पालने है, इसलिए स्टेप करने पड़ते है। कुछ महिला कलाकारों ने कहा कि हमें धमकाया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। जिसके घर परिवार की इज्जत उतर जाती है, वो कुछ भी बोल सकती है। सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए। अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। ————— यह भी पढ़ें- अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही गई बातें सुन मन व्यथित हुआ

स्टूडेंट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा की जमकर आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में मर्यादा न रखे जाने पर निंदा की और कहा कि हर वर्ग के इंसान ने शब्दों की मर्यादा तोड़ दी। अनुपम खेर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, ‘लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारी आवाज है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती हमारी भाषा है। असहमति जरूरी है। सवाल पूछना भी जरूरी है। सरकारों को जवाबदेह बनाना भी जरूरी है। लेकिन अगर हम अपनी भाषा की मर्यादा खो देंगे, तो हमारी बात की ताकत भी कम हो जाएगी। यह वीडियो किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। यह उस संस्कृति के पक्ष में है जहां विचारों का संघर्ष हो सकता है, लेकिन शब्दों का पतन नहीं। मतभेद रखें, लेकिन मर्यादा भी रखें। क्योंकि एक सभ्य समाज की पहचान केवल उसके विचारों से नहीं, बल्कि उन्हें व्यक्त करने के तरीके से भी होती है। जय हिन्द। वंदे मातरम।’ वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आंदोलन खत्म हो गया, बहुत सी बातें स्पष्ट हो गईं। ये भी साबित हो गया कि छात्र अपनी बात ईमानदारी से रखता है, तो लोकतंत्र उसे सुनता है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘इस पूरे आंदोलन में एक घटना ने हम सबको भीतर तक दुखी किया है। कैमरों के सामने मंचों के सामने जिस तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर मन व्यथित हुआ। ये किसी एक व्यक्ति का नहीं उस संस्कृति का प्रश्न है जिसे हम आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़कर जाना चाहते हैं।’ आगे एक्टर ने कहा, ‘हम किसी भी नेता से असहमत हो सकते हैं, उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, उनसे सवाल पूछ सकते हैं, यही लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन जब तर्क समाप्त हो जाते हैं और गालियां शुरू हो जाती हैं, तो बहस नहीं बचती, सिर्फ शोर बचता है। श्री नरेंद्र मोदी पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं, देश की जनता ने उन्हें बार-बार अपना विश्वास दिया है। हम उनके हर निर्णय से सहमत हों, ये आवश्यक नहीं है, लेकिन किसी भी निर्वाचित मंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करना हम सबका दायित्व है।’ आगे अनुपम खेर कहते हैं, ‘दुख ये नहीं कि उनका विरोध हुआ। दुख इस बात का है कि विरोध की भाषा इतनी छोटी हो गई। ये केवल युवाओं तक सीमित नहीं था। हर वर्ग के लोग इस गिरती हुई भाषा का हिस्सा बने। जब बड़े ही मर्यादा भूल जाएं, तो आने वाली पीढ़ि से इसकी अपेक्षा कैसे कर सकते हैं। लोकतंत्र से सवाल अवश्य पूछे, लेकिन शब्दों को इतना गरीब न होने दें कि वो बात से पहले हमारा चरित्र बता दें, क्योंकि देश की पहचान लोगों और उनकी भाषा से होती है।’ कई सेलेब्स ने किया स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन सलमान खान, प्रीति जिंटा, दीया मिर्जा समेत कई बड़े कलाकारों ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया, वहीं प्रकाश राज, शबाना आजमी, आएशा खान, इमरान खान, मुनव्वर फारूकी समेत कई सेलेब्स प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बने। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा। आलिया भट्ट, शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, तिलोत्तमा शोम, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, ईशान खट्टर, अभिषेक बनर्जी, वीर दास, समय रैना, विजय वर्मा, रीमा कागती और जोया अख्तर समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को बधाई दी। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे साथियों, आपको बहुत-बहुत बधाई। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। आपने साबित कर दिया कि सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है।” वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश लिखते हुए कहा, “आपने उस छोटी-सी बात को फिर से जीवित कर दिया, जिसे हम स्कूल की किताबों में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी है। अब जाइए और इस जीत का जश्न मनाइए।” कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों के समर्थन में संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों को और ताकत मिले।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी बोले- एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए लिखा, “मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई पीढ़ी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही एक बात हमेशा याद रखिए- अगर हम एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, बंट जाएंगे तो हार जाएंगे।” प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को बताया जीत का हकदार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर खुशी जताई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नई पीढ़ी की तारीफ की। प्रियंका ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “देशभर में 30 दिन तक चले छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की 26 दिन की कठिन भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।” इस पोस्ट पर उन्होंने ताली बजाने वाला, भावुक चेहरा, काला चश्मा और लाल दिल वाला इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद प्रियंका ने इंडिया कल्चरल हब की एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था, “यह जीत नई पीढ़ी की है।” प्रियंका ने इसके बाद सोनम वांगचुक की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा। आलिया बोलीं- Gen Z ने इतिहास रच दिया आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जेन-जी सामने आई, बाकी इतिहास बन गया।” रीमा कागती और जोया अख्तर ने की छात्रों की तारीफ फिल्ममेकर रीमा कागती ने छात्रों की सराहना करते हुए लिखा, “जेन-जी, तुम उम्मीद की सुनामी हो।” वहीं जोया अख्तर ने लिखा, “लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था है, जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है।” भूमि, हुमा और ईशान ने बताया लोकतंत्र की जीत भूमि पेडनेकर ने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य संस्थानों में भी व्यापक
हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही गई बातें सुन मन व्यथित हुआ

स्टूडेंट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा की जमकर आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में मर्यादा न रखे जाने पर निंदा की और कहा कि हर वर्ग के इंसान ने शब्दों की मर्यादा तोड़ दी। अनुपम खेर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, ‘लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारी आवाज है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती हमारी भाषा है। असहमति जरूरी है। सवाल पूछना भी जरूरी है। सरकारों को जवाबदेह बनाना भी जरूरी है। लेकिन अगर हम अपनी भाषा की मर्यादा खो देंगे, तो हमारी बात की ताकत भी कम हो जाएगी। यह वीडियो किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। यह उस संस्कृति के पक्ष में है जहां विचारों का संघर्ष हो सकता है, लेकिन शब्दों का पतन नहीं। मतभेद रखें, लेकिन मर्यादा भी रखें। क्योंकि एक सभ्य समाज की पहचान केवल उसके विचारों से नहीं, बल्कि उन्हें व्यक्त करने के तरीके से भी होती है। जय हिन्द। वंदे मातरम।’ वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आंदोलन खत्म हो गया, बहुत सी बातें स्पष्ट हो गईं। ये भी साबित हो गया कि छात्र अपनी बात ईमानदारी से रखता है, तो लोकतंत्र उसे सुनता है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘इस पूरे आंदोलन में एक घटना ने हम सबको भीतर तक दुखी किया है। कैमरों के सामने मंचों के सामने जिस तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर मन व्यथित हुआ। ये किसी एक व्यक्ति का नहीं उस संस्कृति का प्रश्न है जिसे हम आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़कर जाना चाहते हैं।’ आगे एक्टर ने कहा, ‘हम किसी भी नेता से असहमत हो सकते हैं, उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, उनसे सवाल पूछ सकते हैं, यही लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन जब तर्क समाप्त हो जाते हैं और गालियां शुरू हो जाती हैं, तो बहस नहीं बचती, सिर्फ शोर बचता है। श्री नरेंद्र मोदी पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं, देश की जनता ने उन्हें बार-बार अपना विश्वास दिया है। हम उनके हर निर्णय से सहमत हों, ये आवश्यक नहीं है, लेकिन किसी भी निर्वाचित मंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करना हम सबका दायित्व है।’ आगे अनुपम खेर कहते हैं, ‘दुख ये नहीं कि उनका विरोध हुआ। दुख इस बात का है कि विरोध की भाषा इतनी छोटी हो गई। ये केवल युवाओं तक सीमित नहीं था। हर वर्ग के लोग इस गिरती हुई भाषा का हिस्सा बने। जब बड़े ही मर्यादा भूल जाएं, तो आने वाली पीढ़ि से इसकी अपेक्षा कैसे कर सकते हैं। लोकतंत्र से सवाल अवश्य पूछे, लेकिन शब्दों को इतना गरीब न होने दें कि वो बात से पहले हमारा चरित्र बता दें, क्योंकि देश की पहचान लोगों और उनकी भाषा से होती है।’ कई सेलेब्स ने किया स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन सलमान खान, प्रीति जिंटा, दीया मिर्जा समेत कई बड़े कलाकारों ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया, वहीं प्रकाश राज, शबाना आजमी, आएशा खान, इमरान खान, मुनव्वर फारूकी समेत कई सेलेब्स प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बने। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा। आलिया भट्ट, शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, तिलोत्तमा शोम, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, ईशान खट्टर, अभिषेक बनर्जी, वीर दास, समय रैना, विजय वर्मा, रीमा कागती और जोया अख्तर समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को बधाई दी। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे साथियों, आपको बहुत-बहुत बधाई। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। आपने साबित कर दिया कि सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है।” वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश लिखते हुए कहा, “आपने उस छोटी-सी बात को फिर से जीवित कर दिया, जिसे हम स्कूल की किताबों में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी है। अब जाइए और इस जीत का जश्न मनाइए।” कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों के समर्थन में संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों को और ताकत मिले।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी बोले- एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए लिखा, “मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई पीढ़ी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही एक बात हमेशा याद रखिए- अगर हम एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, बंट जाएंगे तो हार जाएंगे।” प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को बताया जीत का हकदार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर खुशी जताई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नई पीढ़ी की तारीफ की। प्रियंका ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “देशभर में 30 दिन तक चले छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की 26 दिन की कठिन भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।” इस पोस्ट पर उन्होंने ताली बजाने वाला, भावुक चेहरा, काला चश्मा और लाल दिल वाला इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद प्रियंका ने इंडिया कल्चरल हब की एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था, “यह जीत नई पीढ़ी की है।” प्रियंका ने इसके बाद सोनम वांगचुक की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा। आलिया बोलीं- Gen Z ने इतिहास रच दिया आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जेन-जी सामने आई, बाकी इतिहास बन गया।” रीमा कागती और जोया अख्तर ने की छात्रों की तारीफ फिल्ममेकर रीमा कागती ने छात्रों की सराहना करते हुए लिखा, “जेन-जी, तुम उम्मीद की सुनामी हो।” वहीं जोया अख्तर ने लिखा, “लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था है, जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है।” भूमि, हुमा और ईशान ने बताया लोकतंत्र की जीत भूमि पेडनेकर ने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य संस्थानों में भी व्यापक
Anurag Dobhal Controversy | Dehradun YouTuber Accuses Wife Ritika

अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान की फाइल फोटो। देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। . अनुराग ने रितिका और उनकी मां पर बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि रितिका के परिवार को उन्होंने अपने बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपए दिए हैं और अब रितिका का परिवार भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांग रहा है। अनुराग ने कहा, “यह सब झेलना सबसे मुश्किल है, लेकिन अपने बेटे के लिए मैं यह भी करना चुनूंगा।” अनुराग ने वीडियो में आगे लिखा, “मैंने अपने बेटे अनुरित की खातिर सब कुछ छिपाने और सभी को माफ करने का फैसला किया था। भाई कलम को सब सच पता था, लेकिन उसने अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए दुनिया के सामने मुझे गलत बना दिया।” “रितिका ने भी इस चीज का फायदा उठाया, क्योंकि मेरे पास मेरे मां-बाप नहीं थे, मेरी फैमिली नहीं थी। सब लोगों ने मिलकर मुझे बहुत परेशान किया और आज भी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से, कानूनी रूप से और मानसिक रूप से। लेकिन अब और नहीं।” “मेरी गलती बस इतनी थी कि मैं इन सब लोगों से प्यार करता था और इनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन मुझे लगता है कि वे इस प्यार और वफादारी के हकदार नहीं हैं।” तस्वीरें देखिए- अनुराग ने रितिका पर दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर धोखा देने का आरोप लगाया है। अनुराग डोभाल की बेटे अनुरित के साथ फाइल फोटो। अनुराग ने रितिका और उसके दोस्त का ऑडियो वारयल की अनुराग ने एक ऑडियो भी शेयर किया, जिसमें रितिका पर दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि रितिका कह रही है, “अनुराग मेरे लिए मर चुका है। मेरे पास इसका बच्चा है, यह मेरे लिए पाप है।” इसके बाद अनुराग ने अभिषेक का एक ऑडियो बताकर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अभिषेक कह रहा है, “रितिका ने मुझसे कहा था कि मैं बच्चे को मार दूंगी। वह एबॉर्शन कराने के लिए कह रही थी, लेकिन मैंने मना कर दिया था।” रितिका की दोस्त अभिषेक के साथ फाइल फोटो, जो अनुराग ने जारी की है। दो महीने पहले रितिका को पहनाया मंगलसूत्र अनुराग ने 12 मई को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने रितिका और उनकी मां को महंगे गिफ्ट दिए थे। गिफ्ट में उन्होंने रितिका की मां को एक रिंग दी थी और इसी दौरान रितिका को मंगलसूत्र भी पहनाया था। अनुराग ने तब बताया था कि मदर्स डे के मौके पर उन्होंने यह सरप्राइज प्लान किया था। इसके लिए वह रितिका के घर गए थे और पूरे सरप्राइज का वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया था। सरप्राइज की दो तस्वीरें अनुराग रितिका की मां को रिंग गिफ्ट करते हुए। अनुराग रितिका को मंगलसूत्र पहनाते हुए। 4 महीने पहले बने थे पिता अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान चार महीने पहले अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। रितिका ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म पर अनुराग ने भावुक होते हुए कहा था कि “अब मेरा दूसरा जन्म अपने बेटे के लिए है।” रितिका ने बेटे के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की थी, जहां उन्होंने नवजात के नन्हे पैरों की तस्वीर पोस्ट की थी। 27 मार्च 2026 को राम नवमी के दिन बच्चे को जन्म दिया था। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था- मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक नीजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। 7 मार्च को कार को तेज रफ्तार में दौड़ाते अनुराग, इस दौरान अचानक उन्होंने स्टेयरिंग घुमा दी। इनसेट में अनुराग। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब
Armaan Malik vs Tanishk Bagchi Controversy

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अमाल मलिक ने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए नया बयान जारी किया। साथ ही उन्होंने तनिष्क को चेतावनी भी दी। अमाल मलिक ने X पर लिखा, मैं ये ट्वीट सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूं ताकि अपनी टाइमलाइन का कचरा साफ कर सकूं। यह फैसला मैंने पूरी समझ के साथ लिया है। जो कहना था, मैं कह चुका हूं और इस इंसान को उसकी औकात भी दिखा चुका हूं। इससे पहले कि कोई पोर्टल क्लिकबेट हेडलाइन चलाए कि ‘अमाल मलिक ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए’, मैं साफ करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मैंने जो भी कहा, उस हर बात पर आज भी कायम हूं। मैं अपने किसी बयान से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं सिर्फ इन पोस्ट्स को यहां से हटा रहा हूं। अमाल ने आगे लिखा, करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था। तनिष्क बागची का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, आज मैंने एक बहुत बुरे इंसान की सच्चाई सबके सामने रख दी है। कर्म हर किसी का हिसाब रखता है। उन लोगों का भी, जो इतने सालों से उसकी गलत और अमानवीय हरकतों का साथ दे रहे हैं। अब सजा ऊपरवाला देगा और उसके घर में देर है, अंधेर नहीं। एक आखिरी बात बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना। यह मैं तुम्हें जिंदगीभर की चेतावनी दे रहा हूं और अगर अब से तुमने किसी के साथ भी कुछ गड़बड़ की, तो याद रखना, मैं फिर लौटूंगा तेरी बैंड बजाने। – अमाल मलिक अमाल मलिक का बयान। इससे पहले अमाल ने तनिष्क पर दूसरों का म्यूजिक कॉपी करने, क्रेडिट लेने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने दावा किया था कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया था कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं। अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा था, तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी। आगे अमाल ने लिखा था, और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे इनडायरेक्ट धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर? सॉन्ग की ₹8 लाख रॉयल्टी नहीं मिली: तनिष्क फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए अभी तक 8 लाख रुपए की रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा था कि सभी पेमेंट कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी थी। तनिष्क बागची की पोस्ट। फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया था। तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं। इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा। अमाल ने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। कौन हैं तनिष्क बागची? तनिष्क बागची बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। बॉलीवुड में उन्हें बड़ी पहचान ‘बोलना’ (फिल्म कपूर एंड संस, 2016) से मिली। आगे उन्होंने माही वे, जुग जुग जियो, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और सैयारा जैसे गाने कंपोज किए। तनिष्क बागची को “रीमिक्स किंग” भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई पुराने लोकप्रिय गानों को नए अंदाज में पेश किया। इनमें शामिल हैं, हम्मा हम्मा, तम्मा तम्मा अगेन, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, दिलबर, आंख मारे, मेरे रश्क-ए-कमर, मनिके। विवादों में रहे हैं अमाल मलिक अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की फिल्म जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया। अमाल मलिक के पॉपुलर गाने सोच न सके (एयरलिफ्ट) कर गई चुल (कपूर एंड संस) सलामत (सरबजीत) कौन तुझे यूं प्यार करेगा (एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी) रोके न रुकें नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) ये आइना (कबीर सिंह) चले आना (दे दे प्यार दे) कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था। अमाल मलिक म्यूजिशियन डब्बू मलिक के बेटे और सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






