Friday, 09 Oct 2026 | 05:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

7 मिनट पहले कॉपी लिंक लालबागचा राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंचीं गायिका और बिहार की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के लग्जरी कार इस्तेमाल करने पर शुरू हुआ विवाद गहरा गया है। करीब 13 करोड़ रुपए कीमत वाली ब्लू रोल्स रॉयस कुलिनन कार में पहुंचने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस मामले में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट मैथिली के बचाव में उतर आई हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ट्रोल्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है। कंगना का जवाब- क्या हमारा अपना करियर नहीं? कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। उन्होंने लिखा कि हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। कंगना ने आगे लिखा कि हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें। मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। रोल्स रॉयस कार को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। राजनीतिक करियर शुरू होने के एक साल के भीतर इतनी महंगी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। कई यूजर्स ने लिखा कि एक साल की राजनीति में इतना बदलाव कैसे आ गया। वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक हैं मैथिली ठाकुर मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे युवा विधायक हैं। वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बनीं। मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं, जिनसे और अपने दादाजी से मैथिली ने बचपन में शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी। मैथिली को सिंगिंग शो से मिली पहचान राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी। मैथिली मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी बोल चुकी हैं कंगना मैथिली ठाकुर से पहले कंगना रनोट हाल ही में साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी अपनी बात रख चुकी हैं। तमिलनाडु में जब त्रिशा को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और उन्हें ट्रोल किया गया था, तब कंगना ने महिलाओं को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जब भी कोई विवाद होता है या कैरेक्टर लिंचिंग की बात आती है, तो हमेशा महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’:बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं, बोलीं- मेरा चरित्र आपसे बेहतर है एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

32 मिनट पहले कॉपी लिंक लालबागचा राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंचीं गायिका और बिहार की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के लग्जरी कार इस्तेमाल करने पर शुरू हुआ विवाद गहरा गया है। करीब 13 करोड़ रुपए कीमत वाली ब्लू रोल्स रॉयस कुलिनन कार में पहुंचने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस मामले में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट मैथिली के बचाव में उतर आई हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ट्रोल्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है। कंगना का जवाब- क्या हमारा अपना करियर नहीं? कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। उन्होंने लिखा कि हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। कंगना ने आगे लिखा कि हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें। मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। रोल्स रॉयस कार को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। राजनीतिक करियर शुरू होने के एक साल के भीतर इतनी महंगी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। कई यूजर्स ने लिखा कि एक साल की राजनीति में इतना बदलाव कैसे आ गया। वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक हैं मैथिली ठाकुर मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे युवा विधायक हैं। वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बनीं। मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं, जिनसे और अपने दादाजी से मैथिली ने बचपन में शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी। मैथिली को सिंगिंग शो से मिली पहचान राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी। मैथिली मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी बोल चुकी हैं कंगना मैथिली ठाकुर से पहले कंगना रनोट हाल ही में साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी अपनी बात रख चुकी हैं। तमिलनाडु में जब त्रिशा को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और उन्हें ट्रोल किया गया था, तब कंगना ने महिलाओं को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जब भी कोई विवाद होता है या कैरेक्टर लिंचिंग की बात आती है, तो हमेशा महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’:बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं, बोलीं- मेरा चरित्र आपसे बेहतर है एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया

कटरीना हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं, जहां उनके बढ़े हुए वजन का मुद्दा बना दिया गया। पोस्ट प्रेग्नेंसी बढ़े हुए वजन के बीच हो रही ट्रोलिंग पर अब पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्ट्रेस का बचाव किया और ट्रोलर्स की आलोचना की। प्रियंका चतुर्वेदी ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, ‘प्रिय महिलाओं, आपका वजन बढ़ा है या घटा है, आपकी उम्र कितनी है, आप कैसी दिखती हैं, आपका शरीर कैसा है या आपकी स्किन कैसी है, इनमें से किसी भी चीज का हिसाब आपको उन लोगों को देने की जरूरत नहीं है, जिनके पास दूसरों की जिंदगी पर कमेंट करने के अलावा कोई काम नहीं है।’ एक्ट्रेस-भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी किया बचाव भारतीय जनता पार्टी की नेता और साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कटरीना का बचाव करते हुए लिखा है, ‘आखिर किसी महिला की उम्र को हमेशा सार्वजनिक चर्चा का विषय क्यों बना दिया जाता है? जैसे ही कोई महिला एक उम्र के पड़ाव को पार करती है, समाज उसे तरह-तरह से आंकना शुरू कर देता है, “क्या वह अभी भी अपने चरम पर है?”, “क्या उसने खुद को मेंटेन रखा है?”, “अब वह पहले से अलग क्यों दिख रही है?”, “क्या वह बूढ़ी हो गई है?”’ ‘लेकिन पुरुषों के मामले में यही सवाल क्यों नहीं पूछे जाते? किसी पुरुष के बाल उड़ जाएं तो उसे ‘सम्मानित और प्रभावशाली’ कहा जाता है। पेट निकल आए तो कोई नहीं पूछता कि उसका ‘प्राइम’ कहां गया। बाल सफेद हो जाएं तो वह अचानक ‘सॉल्ट एंड पेपर हैंडसम’, ‘मैच्योर’ और ‘चार्मिंग’ हो जाता है। पुरुष की उम्र बढ़ती है तो उसके अनुभव के साथ उसकी खूबसूरती भी बढ़ती हुई मानी जाती है। लेकिन महिला की उम्र बढ़ते ही उसकी हर झुर्री, हर बढ़ता वजन, हर सफेद बाल और शरीर में आया हर बदलाव लोगों की बहस का मुद्दा बन जाता है।’ मेरा भी मजाक बनाया गया था- खुशबू सुंदर लंबी-चोड़ी पोस्ट के आखिर में खुशबू सुंदर ने अपने साथ हुआ मिलता-जुलता अनुभव बताते हुए लिखा, ‘जब मेरा वजन ज्यादा था, तब मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि मुझे उन महिलाओं का उदाहरण बनाकर पेश किया गया, जिन्हें समाज ‘मोटी और बदसूरत’ मानता था।’ ‘आज जब मैंने अपना वजन कम किया है, तो लोग कह रहे हैं कि मैंने इंजेक्शन लेकर वजन कम किया है। बल्कि समाज ने तो जैसे यह फैसला ही सुना दिया है कि मैं इंजेक्शन ले रही हूं। कटरीना, आपने हमेशा अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी है, गरिमा, आत्मसम्मान और शालीनता के साथ। आगे भी बिल्कुल वैसे ही जिएं। महिला की कोई ‘प्राइम उम्र’ नहीं होती। उसकी एक जिंदगी होती है और उस जिंदगी का हर पड़ाव सिर्फ उसका है।’ ऋतिक रोशन ने आड़ में किया कटरीना का सपोर्ट, ट्रोलिंग हुई कटरीना की ट्रोलिंग के बीच उनके साथ फिल्म बैंग-बैंग में नजर आ चुके ऋतिक रोशन ने नाराजगी जताई है। ऋतिक ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक ऐसी पोस्ट लाइक की है, जिसमें लिखा गया था कि कटरीना बचपन से लोगों का क्रश रही हैं और कई लोग उनकी फिल्में और पोस्टर रखते हैं। लेकिन अब सिर्फ वजन बढ़ने पर कहा जा रहा है कि उनका करियर खत्म हो गया है। ऋतिक द्वारा पोस्ट लाइक किए जाने के बाद कई लोग ये कहते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि कटरीना का बचाव करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनसे बेहतर हैं। जिन्होंने खुलकर मुद्दे पर एक्ट्रेस का पक्ष लिया और इसकी कड़ी निंदा की। क्या था कटरीना की ट्रोलिंग पर पाक एक्टर का बयान? कटरीना के साथ फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने एक वीडियो जारी कर कहा, हम मर्दों के साथ क्या दिक्कत है। हाल ही में मुझे मेरी को-स्टार के बारे में कुछ पोस्ट, रील देखने मिलीं। बहुत ज्यादा कहा जा रहा है कि पहले वो कैसी दिखती थीं अब कैसी दिखती हैं। हम सबको अपने अंदर झांकना चाहिए, खासतौर पर मैं आदमियों की बात कर रहा हूं। हमें खुद में सुधार करने की बहुत जरूरत है। हम सब अपनी जिंदगी में परफेक्ट नहीं होते, लेकिन उसे समझने और सुधारने की जरुरत है। आगे अली जफर ने कहा, आदमियों ने जो औरतों के शरीर के जो पैरामीटर बनाए हैं अगर औरत उस पैरामीटर पर खरी नहीं उतरती तो उसे गलत समझा जाता है। ये गलत है। ये ठीक नहीं है, अच्छा नहीं लगता। हर इंसान अपने स्ट्रगल से गुजर रहा होता है, हमें नहीं पता कौन किस चीज से गुजर रहा है। हमें हर इंसान के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए। ब्यूटी का कॉन्सेप्ट लेकर पहले की सोच अलग थी। पहले की पेंटिंग में शरीर की बनावट अलग थी, लेकिन अब इसे पतला कर दिया गया। आदमियों से भी सिक्स पैक की उम्मीद होती है, जो रियलिस्टिक नहीं है। पोस्ट प्रेग्नेंसी बदलाव पर कटरीना का बयान वायरल कटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में हुए बदलाव पर द हॉलीवुड रिपोर्टर से कहा था, “जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती को लेकर लोगों की सोच काफी अलग थी। खूबसूरत दिखने के कुछ तय पैमाने थे। लेकिन अब मेरे लिए अच्छा दिखने का मतलब है कि मैं अंदर से अच्छा और स्वस्थ महसूस करूं। इसके लिए मैं खुद का पूरी तरह ख्याल रखती हूं। इसका असर मेरे पूरे शरीर के साथ-साथ मेरी स्किन पर भी पड़ता है। मेरा मानना है कि जब आप अंदर से स्वस्थ और खुश महसूस करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास अपने आप आपके चेहरे और व्यक्तित्व में नजर आने लगता है।” कैसे शुरू हुई ट्रोलिंग? कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले प्रोड्यूसर कुक्कू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। सफेद सूट पहने, काला चश्मा लगाए हुए कटरीना के कुछ वीडियोज वायरल हो गए। कटरीना मां बनने के बाद कम ही मौकों पर सार्वजनिक तौर पर स्पॉट हो रही थीं। एक दो मौकों पर वह पैपराजी से बचती भी दिखी थीं। अब हाल ही में कटरीना कैफ, विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं। एक्ट्रेस का बढ़ा वजन देख उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। नवंबर 2025 में दिया बेटे को जन्म कटरीना कैफ

Kaithal Controversy | Punjabi Singer R Nait Team Notice For Arms Display

Kaithal Controversy | Punjabi Singer R Nait Team Notice For Arms Display

हरियाणा के कैथल में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान पंजाबी सिंगर आर नेट और उनकी टीम ने वेपन का प्रदर्शन किया। ‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैथल जिले के गांव कमालपुर में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन करने पर यह नोटिस जारी किया गया है। . कैथल डीएसपी बीर भान का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की एक्टिविटी प्रदेश में जायज नहीं हैं। पुलिस ने वेपन के प्रदर्शन को गलत बताते हुए ही यह नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम को इस बारे में जल्द से जल्द जवाब देने की बात कही है। वहीं, अभी सॉन्ग का नाम औ रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले सिंगर आरनेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। करियर की शुरुआत साल 2015 में ‘लांसर 2’ गाने से की थी। उन्होंने सिद्धू मूसवाला के साथ ‘पॉइजन’ और सपना चौधरी के साथ ‘लुटेरा’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है। पंजाबी सिंगर आर नेत की शूटिंग के PHOTO इसलिए जारी हुआ पंजाबी सिंगर को नोटिस…. तीन दिन पहले गांव कमालपुर में की थी सॉन्ग की शूटिंग: आर नेट तीन दिन पहले गांव कमालपुर में एक सॉन्ग की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उनके साथ हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी भी थीं। गाने की शटिंग में बड़े-बड़े वेपन का प्रयोग करते हुए दिखाया गया था। टीम के सदस्य अपने-अपने हाथों में वेपन लेकर उसे लहराते हुए देखे गए। वीडियो से पुलिस के संज्ञान में आया मामला: डीएसपी बीर भान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कैथल पुलिस के संज्ञान में आया है कि पंजाबी गायक आर नेत की म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में फिल्म डायरेक्टर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी बोले- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें: डीएसपी बीर भान ने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें। हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है। इस तरह की गैर कानूनी गतिविधियां नोटिस में आती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के बारे में बताते कैथल डीएसपी बीर भान। CM मान के कैंपेन में शामिल हो चुका गाना पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं – तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं। पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े 4 विवाद, पढ़िए… म्यूजिक कंपनी के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद: अगस्त 2020 में मोहाली की होमलैंड हाइट्स सोसाइटी में आर नैतऔर उनके साथियों पर म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर्स ने हमला किया था। यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन और एक गाने की वीडियो रिलीज को लेकर हुआ था। इस मारपीट के दौरान सिंगर के एक सिख दोस्त की पगड़ी उतर गई थी, जिसके बाद मोहाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 1 करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी: सितंबर 2024 में आर नैत के मैनेजर ने मोहाली पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि सिंगर को विदेशी नंबरों से कुख्यात गैंगस्टरों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनसे 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई। पुलिस जांच और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी पुष्टि हुई थी कि धमकी देने वाले कॉलर ने आर नैत को डराने के लिए उन्हीं के हिट गाने की मशहूर लाइन का इस्तेमाल किया था। गानों में गन-कल्चर और हथियारों के प्रदर्शन को बढ़ावा: आर नैत समेत पंजाब के कई बड़े गायकों पर गानों में गन-कल्चर, हथियारों के प्रदर्शन और आक्रामक रवैये के जरिए युवाओं को गुमराह करने के आरोप लगते रहे हैं। विशेष रूप से गुरलेज अख्तर के साथ आए उनके फेमस गाने ‘315’ (तीन सौ पंद्रह) को लेकर बंदूकों के प्रचार के आरोप लगे थे। पंजाब सरकार और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के गानों में हथियारों और हिंसा के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाने और सख्ती बरतने के बाद आर नैत के कुछ पुराने गानों और वीडियो क्लिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। पुलिस की तरफ से भी सिंगर्स को ऐसा कंटेंट हटाने की चेतावनी दी गई थी। करीब तीन माह पहले सिंगर आर नेत के गाने ‘रील’ के इसी सीन पर हिंदू संगठनों को एतराज था। तीन माह पहले नए सॉन्ग ‘रील’ पर हुई थी कंट्रोवर्सी तीन माह पहले ही सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन ‘शिवसेना पंजाब’ ने कड़ा ऐतराज जताया था। संगठन का आरोप था कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर शिवसेना ने थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। इस पर SHO अमरजीत सिंह ने कहा था कि जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग

Donald Trump Bans CNN From White House Over Fake News Controversy

Donald Trump Bans CNN From White House Over Fake News Controversy

1 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। वॉशिंगटन में 18 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने CNN, MSNOW और पोलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि इन संस्थानों की लगातार फेक न्यूज कवरेज के कारण यह रोक लगाई गई है। उन्होंने आगे और मीडिया संस्थानों पर ऐसी पाबंदी लगाने की धमकी दी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि यह रोक तुरंत प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने इन संस्थानों की रिपोर्टिंग को “FAKE NEWS” बताया। इससे पहले ट्रम्प ने फरवरी 2025 में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकारों पर भी ऐसी ही रोक लगाई थी। तब ट्रम्प ने AP के पत्रकारों को ओवल ऑफिस, एयर फोर्स वन और अन्य कार्यक्रमों में जाने से रोक दिया था। यह कार्रवाई AP के गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलने के उनके फैसले का समर्थन नहीं करने के बाद की थी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी। AP ने दायर किया मुकदमा AP ने इस मामले में मुकदमा किया था। यह मामला अभी जारी है। ट्रम्प लंबे समय से उस मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताते रहे हैं, जिसे वह अपने खिलाफ मानते हैं। उनका मीडिया संस्थानों पर मुकदमे करने और पत्रकारों पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने का पुराना रिकॉर्ड है। वह पत्रकारों पर आमने-सामने या सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साधते रहे हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल, BBC और अन्य मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। खबर अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Donald Trump Bans CNN From White House Over Fake News Controversy

Donald Trump Bans CNN From White House Over Fake News Controversy

वॉशिंगटन डीसी6 घंटे पहले कॉपी लिंक ट्रम्प ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। वॉशिंगटन में 18 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने CNN, MSNOW और पोलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि इन संस्थानों की लगातार फेक न्यूज कवरेज के कारण यह रोक लगाई गई है। उन्होंने आगे और मीडिया संस्थानों पर ऐसी पाबंदी लगाने की धमकी दी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि यह रोक तुरंत प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने इन संस्थानों की रिपोर्टिंग को “FAKE NEWS” बताया। इससे पहले ट्रम्प ने फरवरी 2025 में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकारों पर भी ऐसी ही रोक लगाई थी। तब ट्रम्प ने AP के पत्रकारों को ओवल ऑफिस, एयर फोर्स वन और अन्य कार्यक्रमों में जाने से रोक दिया था। यह कार्रवाई AP के गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलने के उनके फैसले का समर्थन नहीं करने के बाद की थी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी। तीनों संस्थान ट्रम्प के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं CNN- 24 घंटे चलने वाला टीवी न्यूज चैनल और डिजिटल वेबसाइट। अमेरिकी राजनीति की बड़ी खबरें और फैक्ट-चेकिंग करता है। ट्रम्प के बयानों और नीतियों पर लगातार तीखे सवाल उठाता रहा है। MS NOW- केबल टीवी न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया। लेफ्ट-ऑफ-सेंटर राजनीतिक डिबेट्स और ओपिनियन शोज पर फोकस करता है। ट्रम्प प्रशासन और उनकी नीतियों का सबसे मुखर आलोचक चैनल माना जाता है। पॉलिटिको- प्रमुख डिजिटल न्यूज वेबसाइट और राजनीतिक अखबार। व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद की अंदरूनी खबरों और नीतियों की रिपोर्टिंग करता है। ट्रम्प प्रशासन के अंदरूनी फैसलों, विवादों और रणनीतियों का बारीक विश्लेषण करता रहा है। ट्रम्प पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं साल 2016 से ही ट्रम्प CNN की खबरों को लगातार “फेक न्यूज” कहते रहे हैं और उनके कार्यकाल में पहले भी इस चैनल के पत्रकारों के व्हाइट हाउस पास रोके जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ जैसे बड़े और प्रतिष्ठित अखबारों पर भी अपने खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया और उन पर मानहानि के मुकदमे तक दर्ज कराए। ट्रम्प ने इन सभी संस्थानों की रिपोर्टिंग पर खुले तौर पर सवाल उठाए और उन पर जानबूझकर गलत नीयत से खबरें चलाकर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया। AP ने दायर किया मुकदमा AP ने इस मामले में मुकदमा किया था। यह मामला अभी जारी है। ट्रम्प लंबे समय से उस मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताते रहे हैं, जिसे वह अपने खिलाफ मानते हैं। उनका मीडिया संस्थानों पर मुकदमे करने और पत्रकारों पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने का पुराना रिकॉर्ड है। वह पत्रकारों पर आमने-सामने या सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साधते रहे हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल, BBC और अन्य मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। —————————- ये खबर भी पढे़ं… ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी:कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ को गंभीर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

France Smart Glasses Privacy Controversy

France Smart Glasses Privacy Controversy

पेरिस9 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस में स्मार्ट चश्मों से महिलाओं के बिना अनुमति वीडियो बनाने के मामलों की जांच शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग सड़क पर महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर डाल रहे थे। इसी को लेकर यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिली हैं। इन चश्मों में छोटा कैमरा लगा होता है। इन्हें पहनने वाला बिना मोबाइल निकाले वीडियो बना सकता है। यही वजह है कि इनके गलत इस्तेमाल को लेकर दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ रही है। इन स्मार्ट चश्मों में मेटा के चश्मे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। मेटा ने ये चश्मे, चश्मा बनाने वाली कंपनी एस्सिलोरलक्सोटिका के साथ मिलकर बनाए हैं। पिछले साल इनके करीब 70 लाख चश्मे बिके थे। फ्रांस में निजी वीडियो बनाने पर एक साल तक जेल का नियम रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आपराधिक जांच शुरू की गई है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाओं के वीडियो बनाने के लिए किस कंपनी के चश्मे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दो हफ्ते पहले इन चश्मों को खुद इस्तेमाल करके देखा। पुलिस यह पता करना चाहती थी कि इनसे किस तरह के गलत काम किए जा सकते हैं। फ्रांस में किसी व्यक्ति की निजी जगह पर बिना अनुमति उसकी तस्वीर या वीडियो बनाने पर एक साल तक जेल और 45 हजार यूरो तक जुर्माने का प्रावधान है। महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाए जाने की चिंता मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, स्मार्ट चश्मों के गलत इस्तेमाल में महिलाओं को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली इनेस गिरार्द ने कहा कि इसका समाधान यह नहीं हो सकता कि जिस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग हो रही है, उसी से कहा जाए कि वह ज्यादा सावधान रहे। उनका कहना है कि स्मार्ट चश्मे बनाने वाली कंपनियों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी तकनीक का इस्तेमाल लोगों को परेशान करने या उनकी निजता भंग करने के लिए न हो दूसरे देशों में भी स्मार्ट चश्मों पर सवाल जर्मनी: मेटा और स्मार्ट चश्मे से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। अमेरिका: एक व्यक्ति ने हिरासत केंद्र के अंदर लोगों के वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया था। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर चिंता जताई। ब्रिटेन: इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों में मेटा के कैमरा वाले स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर रोक है। कुछ सिनेमाघरों ने भी पाइरेसी के डर से इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। नॉर्वे: छात्रों की प्राइवेसी को लेकर स्कूलों में स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है ऑस्ट्रेलिया: सरकार सरकारी दफ्तरों में कैमरे वाले स्मार्ट चश्मों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। मेटा ला सकता है कैमरे के बिना स्मार्ट चश्मा स्मार्ट चश्मों को लेकर उठ रहे निजता के सवालों के बीच मेटा एक ऐसा नया चश्मा लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कैमरा नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका नाम लूना हो सकता है। इस चश्मे में छह माइक्रोफोन और कान के पास स्पीकर होंगे। इनके जरिए यूजर मेटा के एआई से बात कर सकेगा। यानी एआई इस्तेमाल करने के लिए कैमरे की जरूरत नहीं होगी। चश्मे में AI को चालू करने के लिए एक अलग बटन भी दिया जा सकता है। यह सामान्य चश्मे जैसा ही दिखेगा। मेटा इसे क्लबमास्टर और बरबैंक नाम के नए डिजाइन में ला सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा 23 सितंबर से होने वाले अपने डेवलपर कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर सकता है। इसकी बिक्री इस साल के आखिर में शुरू होने की बात कही गई है। —————————– ये खबर भी पढ़ें…. सिंगापुर सरकार किताब पढ़ने के बदले पैसे देगी: रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ना होगा सिंगापुर सरकार अब लोगों को किताब पढ़ने के लिए पैसे देगी। इसके लिए रोज कम से कम 15 मिनट किताब या लंबे लेख पढ़ने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

France Smart Glasses Privacy Controversy

France Smart Glasses Privacy Controversy

पेरिस25 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस में स्मार्ट चश्मों से महिलाओं के बिना अनुमति वीडियो बनाने के मामलों की जांच शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग सड़क पर महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर डाल रहे थे। इसी को लेकर यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिली हैं। इन चश्मों में छोटा कैमरा लगा होता है। इन्हें पहनने वाला बिना मोबाइल निकाले वीडियो बना सकता है। यही वजह है कि इनके गलत इस्तेमाल को लेकर दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ रही है। इन स्मार्ट चश्मों में मेटा के चश्मे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। मेटा ने ये चश्मे, चश्मा बनाने वाली कंपनी एस्सिलोरलक्सोटिका के साथ मिलकर बनाए हैं। पिछले साल इनके करीब 70 लाख चश्मे बिके थे। यह फोटो मेटा के रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस की है। इसे 4 मई 2022 को कैलिफोर्निया के बर्लिंगेम में मेटा के नए स्टोर में मीडिया प्रीव्यू के दौरान लिया गया था। फ्रांस में निजी वीडियो बनाने पर एक साल तक जेल का नियम रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आपराधिक जांच शुरू की गई है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाओं के वीडियो बनाने के लिए किस कंपनी के चश्मे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दो हफ्ते पहले इन चश्मों को खुद इस्तेमाल करके देखा। पुलिस यह पता करना चाहती थी कि इनसे किस तरह के गलत काम किए जा सकते हैं। फ्रांस में किसी व्यक्ति की निजी जगह पर बिना अनुमति उसकी तस्वीर या वीडियो बनाने पर एक साल तक जेल और 45 हजार यूरो तक जुर्माने का प्रावधान है। महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाए जाने की चिंता मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, स्मार्ट चश्मों के गलत इस्तेमाल में महिलाओं को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली इनेस गिरार्द ने कहा कि इसका समाधान यह नहीं हो सकता कि जिस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग हो रही है, उसी से कहा जाए कि वह ज्यादा सावधान रहे। उनका कहना है कि स्मार्ट चश्मे बनाने वाली कंपनियों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी तकनीक का इस्तेमाल लोगों को परेशान करने या उनकी निजता भंग करने के लिए न हो। दूसरे देशों में भी स्मार्ट चश्मों पर सवाल जर्मनी: मेटा और स्मार्ट चश्मे से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। अमेरिका: एक व्यक्ति ने हिरासत केंद्र के अंदर लोगों के वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया था। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर चिंता जताई। ब्रिटेन: इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों में मेटा के कैमरा वाले स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर रोक है। कुछ सिनेमाघरों ने भी पाइरेसी के डर से इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। नॉर्वे: छात्रों की प्राइवेसी को लेकर स्कूलों में स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है ऑस्ट्रेलिया: सरकार सरकारी दफ्तरों में कैमरे वाले स्मार्ट चश्मों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। अमेजन डिलीवरी में भी इस्तेमाल कर रही स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल सिर्फ वीडियो बनाने के लिए नहीं हो रहा है। अमेजन डिलीवरी के काम में भी ऐसे चश्मों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ऐसे चश्मे बना रही है, जिनसे डिलीवरी कर्मचारी बिना मोबाइल निकाले पैकेज स्कैन कर सकेंगे, रास्ता देख सकेंगे और सामान पहुंचाने के बाद उसकी तस्वीर ले सकेंगे। रास्ते में कुत्ता या कोई दूसरी रुकावट होने पर चश्मा अलर्ट भी दे सकता है। अमेजन ने इन चश्मों को डिलीवरी कर्मचारियों के साथ टेस्ट किया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अमेजन का डिलीवरी ड्राइवर स्मार्ट चश्मा पहने हुए। यह तस्वीर 22 अक्टूबर 2025 को अमेजन के एक कार्यक्रम के दौरान ली गई। चश्मे में डिलीवरी ड्राइवर की आंखों के सामने रास्ते और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे रही है। मेटा बिना कैमरे वाला स्मार्ट चश्मा ला सकता है स्मार्ट चश्मों को लेकर उठ रहे निजता के सवालों के बीच मेटा एक ऐसा नया चश्मा लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कैमरा नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका नाम लूना हो सकता है। इस चश्मे में छह माइक्रोफोन और कान के पास स्पीकर होंगे। इनके जरिए यूजर मेटा के एआई से बात कर सकेगा। यानी एआई इस्तेमाल करने के लिए कैमरे की जरूरत नहीं होगी। चश्मे में AI को चालू करने के लिए एक अलग बटन भी दिया जा सकता है। यह सामान्य चश्मे जैसा ही दिखेगा। मेटा इसे क्लबमास्टर और बरबैंक नाम के नए डिजाइन में ला सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा 23 सितंबर से होने वाले अपने डेवलपर कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर सकता है। इसकी बिक्री इस साल के आखिर में शुरू होने की बात कही गई है। —————————– ये खबर भी पढ़ें…. सिंगापुर सरकार किताब पढ़ने के बदले पैसे देगी: रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ना होगा सिंगापुर सरकार अब लोगों को किताब पढ़ने के लिए पैसे देगी। इसके लिए रोज कम से कम 15 मिनट किताब या लंबे लेख पढ़ने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Big Boss Tamil Controversy | Vijay Sethupathi Statement CM Vijay Tange

Big Boss Tamil Controversy | Vijay Sethupathi Statement CM Vijay Tange

13 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर विजय सेतुपति के रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 10 में दिए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। शो में होस्टिंग के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पॉलिटिकल लीडरशिप और वादों पर बात की थी। इसे दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तमिलनाडु के सीएम और टीवीके प्रमुख विजय जोसेफ से जोड़कर देखा। टीवीके समर्थकों के विरोध के बाद शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सफाई दी कि इस बात का बाहरी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। विजय सेतुपति ने बिग बॉस तमिल 10 में लीडरशिप पर बयान दिया है। लीडरशिप पर विजय सेतुपति का तंज हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में होस्ट विजय सेतुपति ने कंटेस्टेंट शाथिगा से बात की। उन्होंने शो के नए डेमोक्रेसी रूम फॉर्मेट और लीडर की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। विजय ने कहा कि बिना सोचे-समझे वादे करना और फिर दिक्कत आने पर विपक्ष पर आरोप लगाकर पीछे हट जाना लीडरशिप नहीं, बल्कि लोगों के साथ धोखा है। सेतुपति ने किसी भी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके पार्टी प्रमुख विजय पर तंज मान लिया। विजय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीवी शो के मंच का इस्तेमाल राजनीतिक कमेंट्री के लिए किया जा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी की सफाई बवाल बढ़ने पर चैनल और शो के मेकर्स ने एक्स (X) पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक एंटरटेनमेंट शो है। शो में होने वाली बातचीत और स्थितियां गेम के फॉर्मेट का हिस्सा हैं और उन्हें उसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए। मेकर्स ने कहा कि शो में कही गई किसी भी बात का मकसद बाहरी व्यक्ति, संगठन, संस्था या राजनीतिक विचारधारा पर टिप्पणी करना या उसका समर्थन करना नहीं है। सेतुपति की ‘महाराजा’ का बनेगा हॉलीवुड रीमेक दूसरी ओर, तमिल सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का ऑफिशियल हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है। विजय सेतुपति की 2024 में आई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ को अब हॉलीवुड में नए सिरे से बनाया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एक हॉलीवुड एजेंसी ने रीमेक राइट्स के लिए संपर्क किया था। फिल्म ने चीन में लगभग 91.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इस रीमेक के लिए ऑस्कर विजेता एक्टर मैथ्यू मैकोनाहे से बात चलने की चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति ने नाई का किरदार निभाया है। नाई और गायब डस्टबिन की कहानी है ‘महाराजा’ निथिलन स्वामीनाथन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘महाराजा’ एक नाई की कहानी है, जो अपने घर से चोरी हुए डस्टबिन की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचता है। साधारण सी लगने वाली यह शिकायत आगे चलकर एक गहरे और सस्पेंस भरे बदले की कहानी में बदल जाती है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप ने मुख्य विलेन का रोल निभाया था। वहीं, सेतुपति की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचना नामीदास को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना करते हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की हालिया साथ मौजूदगी फिर चर्चा में है। दोनों ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में नजर आए। विजय ने इस इवेंट को फ्लैग ऑफ किया। रेस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें तृषा, विजय के साथ बालकनी में नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Vijay-Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement

Vijay-Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement

16 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की हालिया साथ मौजूदगी फिर चर्चा में है। दोनों ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में नजर आए। विजय ने इस इवेंट को फ्लैग ऑफ किया। रेस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें तृषा, विजय के साथ बालकनी में नजर आईं। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री अंबिका ने तृषा को विजय के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिखने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। अंबिका ने साउथ की न्यूड वेबसाइट रेडपिक्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “तृषा को शायद लगता होगा कि वो और विजय सिर्फ दोस्त हैं, तो उन्हें आलोचना से फर्क नहीं पड़ता। लेकिन विजय एक बड़े पद पर हैं और साथ नजर आने से उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है या इसका बुरा असर पड़ता है, तो मैं अगर तृषा की जगह होती तो ऐसा नहीं करती। मैं पीछे हट जाती और विजय के लिए मुश्किल खड़ी नहीं करती।” अंबिका ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए दोस्ती खत्म नहीं की जा सकती, क्योंकि दोनों में से एक व्यक्ति बड़े पद पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “जब दो लोग दोस्त होते हैं और उनमें से एक जिंदगी में ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाता है, तो हम उस दोस्ती को नकार नहीं सकते। हमें उसे कोई दूसरा रंग नहीं देना चाहिए।” अंबिका साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी खास जगह पर दोस्त के साथ उनकी मौजूदगी से बेवजह आलोचना हो सकती है, तो वह वहां जाना पसंद नहीं करेंगी। रेस में साथ पहुंचने से फिर चर्चा में आया अफेयर रूमर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय ने शनिवार को सिल्वरस्टोन में मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की हरी झंडी दिखाकर ओपनिंग की। साउथ स्टार अजीत कुमार इस रेस में शामिल थे, जिन्होंने 38वां स्थान हासिल किया है। हालांकि इस रेस के दौरान थलापति विजय के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर रेस से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ में विजय, तृषा के साथ रेस एंजॉय करते दिखे, कुछ में एक्टर अजीत से रेस से पहले मुलाकात करते तो कभी रेस को हरी झंडी दिखाते। देखिए रेसिंग से विजय की तस्वीरें- विजय-तृषा के अफेयर की चर्चा के बीच पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली थलापति विजय और तृषा कृष्णन लंबे समय से अफेयर रूमर्स के बीच चर्चा में हैं। इसी बीच विजय की पत्नी ने फरवरी 2023 में विजय से तलाक की मांग करते हुए केस दर्ज करवाया था। PTI के मुताबिक, संगीता ने याचिका में कहा था कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। उन्हें इस बारे में अप्रैल 2021 में पता चला। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया था कि विजय ने उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी। उपेक्षित किया और छोड़ दिया। जरूरत पड़ने पर वह उस अभिनेत्री को भी मामले में दूसरा पक्षकार बनाएंगी। संगीता का कहना था कि उनका रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी थीं कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ रहा था। इसलिए स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक दिया जाए। तमिलनाडू चुनाव के समय चुनाव लड़ रहे विजय के निजी मामले को जमकर उछाला गया था। इसी समय उनकी और तृषा की मौजूदगी ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। विजय ने तृषा के जन्मदिन के दिन तमिलनाडू चुनाव जीता, जिसके ठीक बाद तृषा उनके नीलांकरई स्थित घर पहुंचीं। इसी दिन तृषा ने विजय के साथ देर रात बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर भी पोस्ट की। आगे 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। तृषा 15 अगस्त को भी विजय के परिवार के साथ उनके कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिससे उनका रिश्ता ऑफिशियल माना जा रहा था, हालांकि तभी विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद ये पहली बार है जब विजय-तृषा फिर साथ नजर आए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔