Amitabh Bachchan Retirement Rumors | Actor Statement On Blog Controversy

12 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम से रिटायरमेंट लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखी एक बात का मीडिया में गलत मतलब निकाले जाने पर अमिताभ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ किया कि ब्लॉग में लिखे अंग्रेजी वाक्य ‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब देर रात सोने जाना था, न कि एक्टिंग से संन्यास लेना। अमिताभ ने मीडिया में सबसे पहले खबर देने की होड़ और बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की प्रवृत्ति पर भी तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘टाइम टू रिटायर’ का मतलब सोने जाना था, काम छोड़ना नहीं अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद मीडिया में उनके काम से दूरी बनाने और रिटायरमेंट लेने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।” उन्होंने बताया कि ब्लॉग के अंत में उन्होंने देर रात होने के कारण सोने जाने के संदर्भ में लिखा था कि अब सोने का समय हो गया है। लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और काम से संन्यास की खबरें चला दीं। ‘अटेंशन पाने के लिए बात का गलत मतलब निकाला जाता है’ अमिताभ ने खबरों में सबसे पहले बनने की होड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि ध्यान और पैसा पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को अनदेखा कर दिया जाता है। उन्होंने लिखा, “लोग सबसे पहले आने की बेचैनी में बात का गलत मतलब निकालते हैं, भले ही खबर देने वालों को भाषा की सही समझ न हो। इसे सच दिखाने के लिए फालतू बातें जोड़ दी जाती हैं। जब कंटेंट खरीदा हुआ होता है, तो उसकी लागत वसूलनी ही पड़ती है। यह बिजनेस है और सच्चाई को किनारे कर दिया जाता है।” लिखा- जो नहीं बोला था वो भी छप गया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस विषय में दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो बोला था छप गया, जो नहीं बोला था वो भी छप गया! बोलो?” वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते और अपनी मनगढ़ंत समझ को छापकर समझाने लगते हैं।” अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में मजाकिया लहजे में लिखा कि वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके इस ब्लॉग को तोड़-मरोड़कर क्या बनाया जाएगा। पोस्ट के बाद आईं रिटायरमेंट की खबरें दरअसल अमिताभ ने अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि अब उनके लिए टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है। उनके एक पोस्ट के बाद से ही उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने जीवन के बेहद दुखद और गंभीर व्यक्तिगत किस्से सुनाते हैं। अमिताभ के मुताबिक, एक होस्ट के रूप में उन गहरी भावनाओं को संभालते हुए शो को आगे जारी रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ये खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sooraj Pancholi Statement | Disha Salian Death Controversy Mumbai

5 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान या शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से न तो सीधे मिले हैं और न ही अप्रत्यक्ष रूप से। सूरज ने अपना नाम इस केस में घसीटे जाने को गलत बताते हुए कहा कि 4-5 साल पहले सीबीआई और पुलिस उनका बयान दर्ज कर चुकी है। फिर भी अगर जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाहें तो वे पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं। इन्स्टाग्राम पोस्ट में सूरज ने जताई नाराजगी सूरज पंचोली ने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ सालों से कई मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में लगातार उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि वे हर रिपोर्ट का जवाब नहीं देना चाहते थे, लेकिन बार-बार एक ही बात होने पर बोलना जरूरी हो गया था। सूरज ने कहा कि बिना किसी सबूत या तथ्यों के उनका नाम इस मामले में घसीटना बहुत परेशान करने वाला और गलत है। उन्होंने अपील की कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी की मौत को जरिया बनाकर दूसरे इंसान की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए। ‘हेडलाइन और टीवी डिबेट सबूत नहीं’ सूरज पंचोली ने लोगों और मीडिया से अपील की कि वे अफवाहों के आधार पर राय न बनाएं। उन्होंने लिखा, “न्यूज या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिख रहा है, उस पर तुरंत भरोसा मत करिए। टीवी पर हेडलाइन, डिबेट या किसी का बयान सबूत नहीं होता।” सूरज ने कहा कि टीवी पर चर्चा में आने वाले हर नाम के पीछे एक असली इंसान और उसका परिवार होता है। वे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच का समर्थन करते हैं और उन्हें देश के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने मौत को सुसाइड बताया था। वहीं दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। इसमें भी आत्महत्या की बात कही गई थी। पिता की शिकायत पर CBI ने दर्ज की FIR इस मामले में हाल ही में तब नया मोड़ आया जब सीबीआई ने दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत और उनके दर्ज कराए बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक, एफआईआर और शिकायत में आदित्य ठाकरे, रोहन राय, रिया चक्रवर्ती और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम शामिल है। इसी नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर सूरज पंचोली का नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं:मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, तो मैं इन आरोपों पर जवाब क्यों दूं।” पूरी खबर पढ़ें… ‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’, एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Bola Film Title Controversy

10 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म हनुमान अंश डायरेक्ट करने वाले डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगली फिल्म राम बोला की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी, लेकिन इसी दिन, इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई, जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ राम बोला अनाउंस की। इसी समय डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी फिल्म राम बोला की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे, जबकि मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी इसे प्रोड्यूस करेंगी। हनुमान अंश डायरेक्टर की फिल्म राम बोला का पोस्टर। फिल्ममेकर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा जारी किया गया फिल्म राम बोला का पोस्टर। एक ही टाइटल और एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस होने पर विवाद हो गया। इस विवाद पर महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि फिल्म राम बोला का टाइटल डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर है। वह कुछ समय पहले महावीर जैन के पास इस फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म की घोषणा करने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने महावीर जैन से इस फिल्म पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद इस फिल्म पर अधिकार जताते हुए इसकी घोषणा कर दी, जबकि राइट्स उनके पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और 8 मिनट का एक वीडियो भी भेजा था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अब इस विवाद का फैसला राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश पहले हफ्ते डिजास्टर घोषित होने वाली फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 38 दिनों बाद भी बंपर कमाई कर रही है। इसने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को 8 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279 करोड़ हो चुका है। 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश इस कलेक्शन के साथ ये 2026 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में इसने मिर्जापुर, आवारापन 2, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और बंटवारा 1947 जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Bola Film Title Controversy

27 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म हनुमान अंश डायरेक्ट करने वाले डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगली फिल्म राम बोला की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी, लेकिन इसी दिन, इसी टाइटल पर दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गई, जिससे दो मेकर्स के बीच टाइटल का विवाद शुरू हो गया है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन के साथ राम बोला अनाउंस की। इसी समय डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी फिल्म राम बोला की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे, जबकि मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी इसे प्रोड्यूस करेंगी। हनुमान अंश डायरेक्टर की फिल्म राम बोला का पोस्टर। फिल्ममेकर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा जारी किया गया फिल्म राम बोला का पोस्टर। एक ही टाइटल और एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस होने पर विवाद हो गया। इस विवाद पर महावीर जैन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि फिल्म राम बोला का टाइटल डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के नाम पर रजिस्टर है। वह कुछ समय पहले महावीर जैन के पास इस फिल्म का आइडिया लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू हुआ। फिल्म बनाने के राइट्स विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन प्रोडक्शन के पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म की घोषणा करने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस फिल्म के टाइटल के राइट्स उनके पास हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने महावीर जैन से इस फिल्म पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद इस फिल्म पर अधिकार जताते हुए इसकी घोषणा कर दी, जबकि राइट्स उनके पास हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से महावीर जैन से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने महावीर जैन को एक मेल और 8 मिनट का एक वीडियो भी भेजा था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अब इस विवाद का फैसला राइटर एसोसिएशन और अदालत में होगा। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश पहले हफ्ते डिजास्टर घोषित होने वाली फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 38 दिनों बाद भी बंपर कमाई कर रही है। इसने 39वें दिन यानी छठे सोमवार को 8 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279 करोड़ हो चुका है। 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश इस कलेक्शन के साथ ये 2026 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई के मामले में इसने मिर्जापुर, आवारापन 2, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और बंटवारा 1947 जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी:राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनोट, नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर जमकर लगाई फटकार

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट, राखी सावंत के बयान पर भड़क गई हैं। राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक कमेंट किया, जिस पर कंगना ने उन्हें फटकारते हुए कहा है कि ऐसे बयान देने वालों को कोई स्वीपर की नौकरी तक नहीं देगा। कंगना रनोट ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, “सिर्फ यही (राखी) नहीं, बल्कि ज्यादातर नाकाम और जलने वाले लोग किसी कामयाब महिला के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालकर अपनी जलन, ईर्ष्या, नाकामी और घटिया सोच को सही ठहराने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। ऐसी बार-बार और जानबूझकर की जाने वाली चरित्र हत्या और पब्लिक में बदनाम करने की कोशिशों को सहना बंद करना होगा। खुद को बेवजह अपमानित और आहत महसूस करना बंद करो और हर बात पर सफाई देना भी बंद करो।” आगे कंगना ने लिखा, “सफलता के लिए तुम भले ही अपना सबकुछ दांव पर लगा दो, लेकिन असली मजेदार बात तो ये है कि किसी को तुमसे कुछ चाहिए ही नहीं। तुम्हारे किए हुए सारे एहसान और सिफारिशें जोड़ लो, फिर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी क्योंकि उस नौकरी में भी थोड़ी काबिलियत और टैलेंट की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा खुशफहमी में मत रहो। एहसान करो या एहसान मत करो, तुम कहीं नहीं पहुंचने वालीं। अब चुपचाप बैठो, मेरी रील्स देखो और रोते रहो।” क्या था नरेंद्र मोदी पर राखी का बयान राखी सावंत ने हाल ही में कहा था कि वो प्रधानमंत्री के लिए वो कर सकती हैं, जो राखी सावंत और स्मृति ईरानी करती हैं। राखी सावंत ने हाल ही में मोहसिन खान के पॉडकास्ट एम.के.टॉक्स में कहा, “मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से उन्हें हड्डियों के अलावा और क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो भी उन्होंने आपको दिया है, मैं भी आपको दे सकती हूं।” कंगना-राखी का पहले भी हुआ विवाद राखी सावंत और कंगना रनौत के बीच विवाद काफी पुराना है। दोनों के बीच पहली बार तब तकरार देखने को मिली थी, जब कंगना ने एक पुराने बयान में खुद की तुलना राखी सावंत से करने से इनकार किया था। दरअसल, उस समय कंगना से मीका सिंह के साथ किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था। कंगना ने कथित तौर पर कहा था कि वह राखी सावंत नहीं हैं, जो इस तरह का सीन करेंगी। कंगना का यह बयान राखी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद राखी ने कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि अगर कंगना को इतनी ही पब्लिसिटी चाहिए थी, तो वह मीका को किस कर लेतीं, लेकिन उनका नाम लेकर पब्लिसिटी लेने की जरूरत नहीं थी। साल 2020 में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के दौरान भी राखी सावंत ने कंगना पर निशाना साधा था। इसके बाद भी दोनों के बीच समय-समय पर बयानबाजी होती रही। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के समय भी राखी ने कंगना के बयानों की आलोचना की थी।
Dhaka University Controversy | Jinnah Photo Removed, Ghulam Azam Image Put

10 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरों को लेकर विवाद हो गया है। यूनिवर्सिटी के सेंट्रल स्टूडेंट्स यूनियन (DUCSU) के नए आर्काइव में जिन्ना की तीन तस्वीरें लगाई गई थीं। इसका छात्रों ने विरोध किया और जिन्ना की एक तस्वीर फाड़ दी। इसके जवाब में छात्र संगठन के नेता ने उसी जगह जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख गुलाम आजम की तस्वीर लगा दी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। मामला बढ़ने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने DUCSU के कुछ हालिया फैसलों को नियमों के खिलाफ बताया और कार्रवाई की चेतावनी दी। छात्र संघ बोला- सम्मान नहीं, इतिहास दिखाना मकसद DUCSU के नए सिरे से तैयार किए गए आर्काइव का उद्घाटन रविवार को हुआ था। यहां 1905 से 1971 तक ढाका यूनिवर्सिटी के इतिहास से जुड़ी सामग्री रखी गई है। आर्काइव में जिन्ना से जुड़ी तीन तस्वीरें शामिल थीं। इनमें एक 1948 की तस्वीर थी। इसमें जिन्ना ढाका के तत्कालीन रेसकोर्स ग्राउंड में उर्दू को पाकिस्तान की एकमात्र राज्य भाषा बनाने की बात कह रहे थे। दूसरी तस्वीर 1940 में ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन की थी। तीसरी 1970 के चुनाव से जुड़ी ‘डॉन’ अखबार की कटिंग थी। DUCSU सचिव फातिमा तसनीम जुमा ने कहा कि ये तस्वीरें जिन्ना के सम्मान में नहीं लगाई गई थीं। उनका कहना था कि आर्काइव का मकसद यूनिवर्सिटी का इतिहास दिखाना है। इसलिए उस दौर की महत्वपूर्ण घटनाओं और उनसे जुड़े लोगों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। DUCSU के जीएस एसएम फरहाद ने भी कहा कि जिन्ना की उर्दू वाली तस्वीर उनके समर्थन में नहीं थी। इसे इसलिए रखा गया था ताकि लोगों को पता चले कि भाषा के मुद्दे पर जिन्ना का क्या रुख था और उसका विरोध क्यों हुआ। छात्र बोले- मुजीबुर रहमान की फोटो क्यों नहीं तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ छात्र संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ढाका यूनिवर्सिटी का इतिहास भाषा आंदोलन और 1971 की आजादी की लड़ाई से जुड़ा है। ऐसे में जिन्ना की तस्वीरों को आर्काइव में जगह देना सही नहीं है। छात्रों ने यह भी सवाल उठाया कि आर्काइव में जिन्ना की तीन तस्वीरें हैं, लेकिन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की कोई अकेली और प्रमुख तस्वीर नहीं है। सोमवार को यह विरोध और बढ़ गया। खबर अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Dhaka University Controversy | Jinnah Photo Removed, Ghulam Azam Image Put

ढाका42 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें लगाने को लेकर विवाद हो गया है। यूनिवर्सिटी के सेंट्रल स्टूडेंट्स यूनियन (DUCSU) के नए आर्काइव में जिन्ना की तीन तस्वीरें लगाई गई थीं। छात्रों ने इसका विरोध किया और एक तस्वीर फाड़ दी। इसके जवाब में छात्र फेडरेशन के एक नेता ने उसी जगह जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख गुलाम आजम की तस्वीर लगा दी। इसके बाद मामला और बढ़ गया। छात्र संघ बोला- इतिहास दिखाना मकसद DUCSU के नए सिरे से तैयार किए गए आर्काइव का उद्घाटन रविवार को हुआ था। यहां 1905 से 1971 तक ढाका यूनिवर्सिटी के इतिहास से जुड़ी सामग्री रखी गई है। आर्काइव में जिन्ना से जुड़ी तीन तस्वीरें थीं। इनमें 1948 की एक तस्वीर भी शामिल थी। इसमें जिन्ना ढाका के तत्कालीन रेसकोर्स ग्राउंड में उर्दू को पाकिस्तान की एकमात्र राज्य भाषा बनाने की बात कह रहे थे। दूसरी तस्वीर 1940 में ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन की थी। तीसरी 1970 के चुनाव से जुड़ी ‘डॉन’ अखबार की कटिंग थी। DUCSU सचिव फातिमा तसनीम जुमा ने कहा कि तस्वीरें जिन्ना के सम्मान में नहीं लगाई गई थीं। उनका कहना था कि आर्काइव में उस दौर की प्रमुख घटनाओं और उनसे जुड़े लोगों को दिखाया गया है। DUCSU के जीएस एसएम फरहाद ने कहा कि जिन्ना की उर्दू वाली तस्वीर भी उनके समर्थन में नहीं थी। इसे इसलिए रखा गया था ताकि लोगों को उनके भाषा संबंधी रुख और उसके विरोध के बारे में पता चले। छात्रों ने पूछा- मुजीबुर रहमान की तस्वीर क्यों नहीं? तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ढाका यूनिवर्सिटी का इतिहास भाषा आंदोलन और 1971 की आजादी की लड़ाई से जुड़ा है। ऐसे में जिन्ना की तस्वीरों को आर्काइव में जगह देना सही नहीं है। छात्रों ने यह भी सवाल उठाया कि आर्काइव में जिन्ना की तीन तस्वीरें हैं, लेकिन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की कोई अकेली और प्रमुख तस्वीर नहीं है। सोमवार को यह विरोध और बढ़ गया। छात्र ने जिन्ना की फोटो फाड़ी सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ढाका यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग के छात्र मोहम्मद अबू तैयब आर्काइव पहुंचे। वह पिछले DUCSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी थे। तैयब ने वहां लगी जिन्ना की एक तस्वीर फ्रेम से निकालकर फाड़ दी। उन्होंने सवाल उठाया कि भाषा आंदोलन और 1971 की आजादी की लड़ाई से जुड़े विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर क्यों लगाई गई है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या DUCSU के घोषणापत्र में जिन्ना को हीरो बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद छात्र फेडरेशन की DU इकाई ने जिन्ना से जुड़ी ‘डॉन’ अखबार की एक कटिंग भी तैयब को दी। तैयब ने उस कटिंग को भी फाड़ दिया। छात्र फेडरेशन के नेता अरको बरुआ ने तैयब की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर DUCSU सचिव अपनी मर्जी से जिन्ना की तस्वीर लगा सकती हैं, तो छात्र भी उसका विरोध कर सकते हैं। जवाब में गुलाम आजम की तस्वीर लगाई इसके कुछ देर बाद बरुआ ने विरोध के तौर पर उसी आर्काइव में गुलाम आजम की तस्वीर लगा दी। गुलाम आजम जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख थे। 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान समर्थक लड़ाकों का नेतृत्व करने का उन पर आरोप था। 2013 में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी ठहराया गया और 90 साल की सजा सुनाई गई। 23 अक्टूबर 2014 को जेल में उनकी मौत हो गई। बरुआ ने गुलाम आजम की तस्वीर के साथ 1 जनवरी 1981 की एक घटना का कैप्शन भी लगाया। इसमें बताया गया था कि बैतुल मुकर्रम के बाहर एक भीड़ ने गुलाम आजम की पिटाई की थी। बरुआ ने कहा कि उन्होंने यह तस्वीर जानबूझकर लगाई है। उनका तर्क था कि अगर DUCSU सचिव अपनी पसंद से जिन्ना की तस्वीर लगा सकती हैं, तो विरोध में वे भी अपनी पसंद की तस्वीर लगा सकते हैं। गुलाम आजम को 90 साल की सजा सुनाई गई थी। विवाद के पीछे बदली छात्र राजनीति इस विवाद को समझने के लिए ढाका यूनिवर्सिटी की हाल की छात्र राजनीति भी अहम है। सितंबर 2025 में हुए DUCSU चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर ने बड़ी जीत दर्ज की थी। शिबिर समर्थित उम्मीदवार VP, GS और AGS जैसे प्रमुख पदों पर जीते थे। यह अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद DUCSU का पहला चुनाव था। हसीना की अवामी लीग की छात्र इकाई छात्र लीग ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद DUCSU में शिबिर समर्थित नेताओं के आने से यूनिवर्सिटी के इतिहास और कैंपस की राजनीतिक पहचान को लेकर बहस तेज हुई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, मौजूदा DUCSU कमेटी में ज्यादातर सदस्य शिबिर से जुड़े हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने DUCSU को चेताया जिन्ना की तस्वीरों के विवाद के बीच ढाका यूनिवर्सिटी प्रशासन ने DUCSU के कुछ हालिया फैसलों पर भी आपत्ति जताई। यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस ने कहा कि DUCSU ने कुछ मामलों में यूनिवर्सिटी के कानून और नियमों का पालन नहीं किया है। वाइस चांसलर डॉ. एबीएम ओबैदुल इस्लाम ने कहा, “DUCSU ने यूनिवर्सिटी के कानून के खिलाफ काम किया।” यूनिवर्सिटी ने चेतावनी दी कि DUCSU प्रशासन को दरकिनार कर कोई समानांतर व्यवस्था बनाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अमाल मलिक ने क्रेडिट विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा था, जिसके बाद लोग ये कहते हुए उनकी आलोचना करने लगे कि वह फिल्मों में ब्रेक देने वाले सलमान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अब अमाल ने कहा है कि उनका निशाना, सलमान नहीं बल्कि उनके प्रोडक्शन की टीम है। अमाल ने कहा कि मेहनत को कमतर दिखाने का हक किसी को नहीं है। सलमान खान को लेकर दी सफाई अमाल ने सलमान के खिलाफ बोलने के दावों पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यह सलमान खान सर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस, पेज और सलमान खान फिल्म्स की PR और डिजिटल टीमों के लिए है और यह कलाकारों को गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए एक वैधानिक चेतावनी है।’ आगे अमाल ने सलमान के लिए ग्रेटफुल होते हुए लिखा, ‘हमें फिल्मों में ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला था। अरमान और मैंने एक दशक तक इसे पूरे ग्रेटीट्यूट और प्यार के साथ स्वीकार किया है। यह लड़ाई क्रिएटर्स के सम्मान के लिए है, यह सीन के लिए है। मुझे बार-बार उन बेवकूफों के खिलाफ बोलना पड़ता है, जो मेरे इरादों पर सवाल उठाते हैं, मेरे और मेरे परिवार के प्रति अनादर दिखाते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम कथित तौर पर खाने के लिए खाना और पहनने के लिए कपड़े देने के लिए मिस्टर सलमान खान के आभारी नहीं हैं? सच में?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था। क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।” उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए। अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा। इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है। सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था। बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक इस क्रेडिट विवाद पर अमाल मलिक को भाई अरमान का भी सपोर्ट मिला। उन्होंने एक ट्रोलर के जवाब में लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।” उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।” भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था। अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।” दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mary Kom Controversy | Big Boss 20 Saina Nehwal Sania Mirza Comparison

18 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं मैरी कॉम के बिग बॉस 20 में दिए गए एक कमेंट पर विवाद हो गया। शो के हालिया एपिसोड में मैरी कॉम ने सानिया मिर्जा और सानिया नेहवाल जैसी पॉपुलर स्पोर्ट्स पर्सन से तुलना की और कहा कि उन जितना किसी महिला ने कभी देश के लिए नहीं किया। विवाद बढ़ा तो अब मैरी कॉम की टीम ने माफी मांगी है। दरअसल, एक एपिसोड में मैरी कॉम, को कंटेस्टेंट काजी तौकीर से बात करती दिखी। काजी ने उनसे पूछा कि वह जितनी बड़ी प्लेयर हैं क्या कोई दूसरी भी प्लेयर है। काजी ने सानिया नेहवाल, सानिया मिर्जा, पी.टी.ऊषा का भी जिक्र किया, लेकिन तब मैरी कॉम लगातार खुद की बढ़ाई करती रहीं। कुछ देर बाद उन्होंने कहा, लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया। इस पर काजी ने उनके साथ मस्ती की और उन्हें खड़े होकर सैल्यूट किया। एपिसोड ऑनएयर होने के बाद मैरी कॉम के बयान की जमकर आलोचना होने लगी। किसी ने उन्हें डैल्यूजनल कहा, तो कोई उन्हें स्वाभिमानी कह रहा है। विवाद बढ़ने पर उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगा और लिखा- ‘अगर मैरी के शब्दों को गलत समझा गया हो तो हम माफी मांगते हैं। किसी अन्य एथलीट की यात्रा को कमतर आंकने या उससे तुलना करने का हमारा कभी कोई इरादा नहीं था। मैरी उन सभी एथलीट्स का बेहद सम्मान करती हैं, जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना पूरा दिल और मेहनत लगाते हैं। हर किसी का सफर अलग होता है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर पदक भारत को गौरवान्वित करता है।’ सलमान ने कास्टिंग पर कहा- कभी कभी चूक हो जाती है बिग बॉस 20 में आए कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। इस पर हालिया एपिसोड में सलमान ने कहा, “हमने सोचा था कि हम कंटेस्टेंट्स को बहुत सोच-समझकर चुनेंगे, लेकिन कभी-कभी हमारे चयन में भी चूक हो जाती है। जो लोग शो में नजर नहीं आते, उनका बचाव यही होता है कि वे गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि आप जो भी कह या कर रहे हैं, वह प्रसारित करने लायक नहीं है। और जब आप कहते हैं कि आपमें कोई कमी नहीं है, तो हमें लगता है कि घर में एक-दो ‘कमीने’ लोग भी होने चाहिए, है ना?” बिग बॉस 20 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स ईशा रिखी- बादशाह से अलगाव ईशा रिखी ने फरवरी में सिंगर और रैपर बादशाह से सीक्रेट शादी की थी। कुछ हफ्तों बाद ईशा और उनके परिवार ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी की कन्फर्मेशन दी, जबकि बादशाह ने इसका कन्फर्मेशन नहीं किया था। जल्द ही ईशा क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर करने लगीं, जिससे अनबन की खबरें रहीं। विवादों के चलते इसी हफ्ते बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट की है। उनका कहना है कि तलाक आपसी सहमति से हुआ है। तलाक अनाउंस करने के महज चंद दिनों बाद ही ईशा शो में पहुंच गई हैं। माही विज- जय भानुशाली से अलगाव माही और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे, हालांकि 2026 में दोनों ने तलाक ले लिया है। माही कई बार व्लॉग के जरिए शादी और पर्सनल विवाद पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों इस साल काफी चर्चा और विवादों में रहे हैं। आम्रपाली- निरहुआ से रिश्ते की अफवाह आम्रपाली का नाम लंबे समय से निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ रिश्ते की अफवाहों से जोड़ा जाता रहा है। इसके अलावा उनके हिजाब वाले वीडियो को लेकर उनके धर्म परिवर्तन की अफवाह भी चली थी, जिसे फिल्म से जुड़ा बताया गया। मैरी कॉम- निजी जिंदगी का विवाद ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर कोम ने दिसंबर 2023 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। शुरुआत में दोनों ने तलाक की वजह नहीं बताई, हालांकि जनवरी 2026 में PTI को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें अपने पति की तरफ से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओनलर ने उनके नाम पर लोन लिए, उनकी संपत्तियों को अपने नाम ट्रांसफर किया और उनकी कमाई से जुड़े पैसों का गलत इस्तेमाल किया। अर्शिफा खान- दानिश जेहन डेथ पर विवाद दिसंबर 2018 में 21 वर्षीय दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह MTV ऐस ऑफ स्पेस का हिस्सा थे। उनकी मौत के बाद अर्शिफा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और खुद को उनका करीबी दोस्त बताया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अर्शिफा की मां ने इस दावे को खारिज कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया, जब दानिश के भाई गुफरान ने अर्शिफा पर उनके भाई की मौत को लेकर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया। अर्शिफा ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। अर्शिफा विवादित और बोल्ड बयानों से भी चर्चा में रहती हैं, जिससे बिग बॉस 20 को भी फायदा मिल सकता है। गुल्लू- स्प्लिट्सविला विवाद रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 जीतने के बाद गुल्लू पहले से जाना-पहचाना चेहरा हैं। स्प्लिट्सविला में प्रीत सिंह के साथ उनके पुराने लगाव ने काफी चर्चा बटोरी थी। वह इन शोज में झगड़ों से भी सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस 20 की टीआरपी के लिए बड़ा बदलाव पिछले सभी सीजन में देखा गया है कि शो में वोट आउट होने के डर से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की गुड बुक्स में रहते हैं और झगड़े मोल नहीं लेते। लेकिन इस साल इस रीत को बदलने के लिए फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस साल शो की थीम तथास्तु रखी गई है, यानी हर कंटेस्टेंट को 2 लाइफ मिलेंगी। शो के प्रीमियर के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि अगर एलिमिनेट होने का खतरा कम है, तो वो फ्रंट फुट पर खेलें यानी जमकर पर्सनैलिटी दिखाएं और झगड़े करें। रिया अहीर को शो से जोड़ना पब्लिसिटी स्टंट कॉकरोच जनता
Mary Kom Controversy | Big Boss 20 Saina Nehwal Sania Mirza Comparison

53 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं मैरी कॉम के बिग बॉस 20 में दिए गए एक कमेंट पर विवाद हो गया। शो के हालिया एपिसोड में मैरी कॉम ने सानिया मिर्जा और सानिया नेहवाल जैसी पॉपुलर स्पोर्ट्स पर्सन से तुलना की और कहा कि उन जितना किसी महिला ने कभी देश के लिए नहीं किया। विवाद बढ़ा तो अब मैरी कॉम की टीम ने माफी मांगी है। दरअसल, एक एपिसोड में मैरी कॉम, को कंटेस्टेंट काजी तौकीर से बात करती दिखी। काजी ने उनसे पूछा कि वह जितनी बड़ी प्लेयर हैं क्या कोई दूसरी भी प्लेयर है। काजी ने सानिया नेहवाल, सानिया मिर्जा, पी.टी.ऊषा का भी जिक्र किया, लेकिन तब मैरी कॉम लगातार खुद की बढ़ाई करती रहीं। कुछ देर बाद उन्होंने कहा, लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया। इस पर काजी ने उनके साथ मस्ती की और उन्हें खड़े होकर सैल्यूट किया। एपिसोड ऑनएयर होने के बाद मैरी कॉम के बयान की जमकर आलोचना होने लगी। किसी ने उन्हें डैल्यूजनल कहा, तो कोई उन्हें स्वाभिमानी कह रहा है। विवाद बढ़ने पर उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगा और लिखा- ‘अगर मैरी के शब्दों को गलत समझा गया हो तो हम माफी मांगते हैं। किसी अन्य एथलीट की यात्रा को कमतर आंकने या उससे तुलना करने का हमारा कभी कोई इरादा नहीं था। मैरी उन सभी एथलीट्स का बेहद सम्मान करती हैं, जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना पूरा दिल और मेहनत लगाते हैं। हर किसी का सफर अलग होता है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर पदक भारत को गौरवान्वित करता है।’ सलमान ने कास्टिंग पर कहा- कभी कभी चूक हो जाती है बिग बॉस 20 में आए कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। इस पर हालिया एपिसोड में सलमान ने कहा, “हमने सोचा था कि हम कंटेस्टेंट्स को बहुत सोच-समझकर चुनेंगे, लेकिन कभी-कभी हमारे चयन में भी चूक हो जाती है। जो लोग शो में नजर नहीं आते, उनका बचाव यही होता है कि वे गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि आप जो भी कह या कर रहे हैं, वह प्रसारित करने लायक नहीं है। और जब आप कहते हैं कि आपमें कोई कमी नहीं है, तो हमें लगता है कि घर में एक-दो ‘कमीने’ लोग भी होने चाहिए, है ना?” बिग बॉस 20 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स ईशा रिखी- बादशाह से अलगाव ईशा रिखी ने फरवरी में सिंगर और रैपर बादशाह से सीक्रेट शादी की थी। कुछ हफ्तों बाद ईशा और उनके परिवार ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी की कन्फर्मेशन दी, जबकि बादशाह ने इसका कन्फर्मेशन नहीं किया था। जल्द ही ईशा क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर करने लगीं, जिससे अनबन की खबरें रहीं। विवादों के चलते इसी हफ्ते बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट की है। उनका कहना है कि तलाक आपसी सहमति से हुआ है। तलाक अनाउंस करने के महज चंद दिनों बाद ही ईशा शो में पहुंच गई हैं। माही विज- जय भानुशाली से अलगाव माही और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे, हालांकि 2026 में दोनों ने तलाक ले लिया है। माही कई बार व्लॉग के जरिए शादी और पर्सनल विवाद पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों इस साल काफी चर्चा और विवादों में रहे हैं। आम्रपाली- निरहुआ से रिश्ते की अफवाह आम्रपाली का नाम लंबे समय से निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ रिश्ते की अफवाहों से जोड़ा जाता रहा है। इसके अलावा उनके हिजाब वाले वीडियो को लेकर उनके धर्म परिवर्तन की अफवाह भी चली थी, जिसे फिल्म से जुड़ा बताया गया। मैरी कॉम- निजी जिंदगी का विवाद ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर कोम ने दिसंबर 2023 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। शुरुआत में दोनों ने तलाक की वजह नहीं बताई, हालांकि जनवरी 2026 में PTI को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें अपने पति की तरफ से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओनलर ने उनके नाम पर लोन लिए, उनकी संपत्तियों को अपने नाम ट्रांसफर किया और उनकी कमाई से जुड़े पैसों का गलत इस्तेमाल किया। अर्शिफा खान- दानिश जेहन डेथ पर विवाद दिसंबर 2018 में 21 वर्षीय दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह MTV ऐस ऑफ स्पेस का हिस्सा थे। उनकी मौत के बाद अर्शिफा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और खुद को उनका करीबी दोस्त बताया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अर्शिफा की मां ने इस दावे को खारिज कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया, जब दानिश के भाई गुफरान ने अर्शिफा पर उनके भाई की मौत को लेकर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया। अर्शिफा ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। अर्शिफा विवादित और बोल्ड बयानों से भी चर्चा में रहती हैं, जिससे बिग बॉस 20 को भी फायदा मिल सकता है। गुल्लू- स्प्लिट्सविला विवाद रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 जीतने के बाद गुल्लू पहले से जाना-पहचाना चेहरा हैं। स्प्लिट्सविला में प्रीत सिंह के साथ उनके पुराने लगाव ने काफी चर्चा बटोरी थी। वह इन शोज में झगड़ों से भी सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस 20 की टीआरपी के लिए बड़ा बदलाव पिछले सभी सीजन में देखा गया है कि शो में वोट आउट होने के डर से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की गुड बुक्स में रहते हैं और झगड़े मोल नहीं लेते। लेकिन इस साल इस रीत को बदलने के लिए फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस साल शो की थीम तथास्तु रखी गई है, यानी हर कंटेस्टेंट को 2 लाइफ मिलेंगी। शो के प्रीमियर के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि अगर एलिमिनेट होने का खतरा कम है, तो वो फ्रंट फुट पर खेलें यानी जमकर पर्सनैलिटी दिखाएं और झगड़े करें। रिया अहीर को शो से जोड़ना पब्लिसिटी स्टंट कॉकरोच जनता





