Sunday, 11 Oct 2026 | 04:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

एक्टर प्रकाश राज रामायण और भगवान को लेकर दिए बयान को लेकर विवादों में घिर गए और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का केरल लिटरेचर फेस्टिवल (KLF) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बच्चों द्वारा लिखी एक काल्पनिक रामायण की कहानी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज ने कहा कि भगवान राम, लक्ष्मण और सीता दक्षिण की ओर जा रहे थे। रास्ते में जंगल देखकर लक्ष्मण ने खुशी जताई। इस पर राम ने कहा कि यह किसी का खेत है। लक्ष्मण ने पूछा कि वहां लगे फल खाए जा सकते हैं या नहीं। राम ने जवाब दिया कि भूख लगने पर फल खा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब वे फल खाने लगे, तब शूर्पणखा और रावण वहां पहुंचे। शूर्पणखा ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन रावण ने कहा कि वे भूखे हैं, उन्हें खाने दिया जाए और बाद में बात की जाएगी। प्रकाश राज के मुताबिक, फल खाने के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा कि कुछ आदिवासी आए हैं। इस पर रावण ने जवाब दिया कि वो मालिक हैं। इसके बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। कहानी में GST और छूट का जिक्र प्रकाश राज ने अपनी कहानी में GST का संदर्भ भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि राम ने फल खाने के बाद पैसे देने की बात कही। इस पर शूर्पणखा ने हिसाब लगाकर 2000 डॉलर GST सहित बताए। राम और लक्ष्मण ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद रावण ने 20% छूट देने की बात कही, लेकिन तब भी उनके पास पैसे नहीं थे। इस पर रावण ने कहा कि अगर पैसे नहीं दे सकते तो काम करके इसकी भरपाई करें। उनसे कहा गया कि जो फल खाए हैं, उनके बीज लगाएं, पेड़ तैयार करें और फिर लौटें। वीडियो में प्रकाश राज ने आगे कहा कि रावण ने पूछा, ‘आपका नाम क्या है?’ इस पर जवाब मिला, ‘मैं नॉर्थ से राम हूं, और रावण ने कहा, ’मैं साउथ से रावण हूं, आपसे मिलकर अच्छा लगा।’ हिंदी भाषा और खान-पान पर टिप्पणी वीडियो प्रकाश राज ने नॉर्थ-साउथ मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत से आने वाले लोग दक्षिण भारत में हिंदी थोपने की कोशिश न करें। साथ ही उन्होंने खान-पान को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि किसी को यह नहीं बताना चाहिए कि क्या खाना है। वकील ने दर्ज कराई शिकायत प्रकाश राज के इस बयान पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। वकील अमिता सचदेवा ने दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल में एक्टर के खिलाफ बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई। सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302, 196, 352 और 353 के तहत आईटी एक्ट के साथ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रकाश राज ने भगवान श्रीराम और पवित्र रामायण का मजाक उड़ाया है। सचदेवा ने अपने पोस्ट में कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाएंगी और ऐसे मामलों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक भावनाओं के अपमान की एक सीमा होती है और इसे समझना जरूरी है।

दावा- विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए

दावा- विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए

क्रिकेटर विराट कोहली जर्मन मॉडल लिजलाज की एक फोटो को लाइक करने को लेकर चर्चा में आ गए। लिजलाज को क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया है। बता दें कि लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे “समोसा समोसा” वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है। गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था, जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

दावा- विराट ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए; क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो भी लाइक की थी

दावा- विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए

क्रिकेटर विराट कोहली जर्मन मॉडल लिजलाज की एक फोटो को लाइक करने को लेकर चर्चा में आ गए। लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया है। अद्वैत ने कैप्शन में लिखा, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’ कौन हैं लिजलाज? बता दें कि लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे “समोसा समोसा” वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है। विराट ने अवनीत की फोटो लाइक की थी गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy

Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy

Hindi News Business Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर चांदी और IT कंपनी विप्रो से जुड़ी रही। एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ये दो दिन में 14,311 रुपए महंगी हुई है। विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने की दे दी है। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1. चांदी आज 2 हजार बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना ₹241 महंगा होकर ₹1.53 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 153,106 रुपए पर पहुंच गया है। बीते दो दिन में सोना 3,095 और चांदी 14,311 रुपए महंगी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% गिरा:चौथी तिमाही में ₹3502 करोड़ रहा, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का मुनाफा 1.87% गिरकर 3,502 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,569 करोड़ रुपए था। विप्रो 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद:निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को राहत नहीं:SC ने कहा- फ्रॉड घोषित हो सकता है बैंक अकाउंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी की उस याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जो बैंकों को उनके लोन अकाउंट को ‘फ्रॉड’ (धोखाधड़ी) घोषित करने की अनुमति देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे ‘शॉर्ट्स’:टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी यूट्यूब ने ‘टाइम मैनेजमेंट’ का नया फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब आप एप पर शॉर्ट्स देखने की समय सीमा को ‘जीरो’ पर सेट कर सकते हैं। इससे शॉर्ट्स फीड पूरी तरह से हट जाएगी। इसका मकसद स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है। यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट्स के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें न्यूनतम समय सीमा 15 मिनट थी। जनवरी में इस फीचर का विस्तार करते हुए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल देने के लिए ‘जीरो मिनट’ का विकल्प लाने की घोषणा की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy

Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy

Hindi News Business Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy नई दिल्ली55 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर चांदी और IT कंपनी विप्रो से जुड़ी रही। एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ये दो दिन में 14,311 रुपए महंगी हुई है। विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने की दे दी है। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1. चांदी आज 2 हजार बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना ₹241 महंगा होकर ₹1.53 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 153,106 रुपए पर पहुंच गया है। बीते दो दिन में सोना 3,095 और चांदी 14,311 रुपए महंगी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% गिरा:चौथी तिमाही में ₹3502 करोड़ रहा, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का मुनाफा 1.87% गिरकर 3,502 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,569 करोड़ रुपए था। विप्रो 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद:निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को राहत नहीं:SC ने कहा- फ्रॉड घोषित हो सकता है बैंक अकाउंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी की उस याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जो बैंकों को उनके लोन अकाउंट को ‘फ्रॉड’ (धोखाधड़ी) घोषित करने की अनुमति देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे ‘शॉर्ट्स’:टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी यूट्यूब ने ‘टाइम मैनेजमेंट’ का नया फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब आप एप पर शॉर्ट्स देखने की समय सीमा को ‘जीरो’ पर सेट कर सकते हैं। इससे शॉर्ट्स फीड पूरी तरह से हट जाएगी। इसका मकसद स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है। यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट्स के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें न्यूनतम समय सीमा 15 मिनट थी। जनवरी में इस फीचर का विस्तार करते हुए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल देने के लिए ‘जीरो मिनट’ का विकल्प लाने की घोषणा की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Amit Shah; Delimitation Lok Sabha Seats Controversy

amit Shah Explains hou 850-Seat Lok Sabha Number After Opposition Criticism on delimitation

Hindi News National Amit Shah; Delimitation Lok Sabha Seats Controversy | Tamil Nadu UP Maharashtra नई दिल्ली13 घंटे पहले कॉपी लिंक गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा में परिसीमन और लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बारे में बताया। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिलों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह समझाया कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा की सीटें 543 से 850 कैसे होंगी। दरअसल, चर्चा के दौरान विपक्ष आरोप लगा रहा था कि परिसीमन से उत्तरी राज्यों को फायदा होगा, जबकि दशकों से जनसंख्या वृद्धि में अंतर की वजह से दक्षिणी राज्य पीछे रह जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि ये बिल महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि यह चोर दरवाजे से परिसीमन के लिए हैं। शाह ने बताया- 850 का आंकड़ा कहां से आया शाह ने कहा, ‘मैं समझाता हूं। मान लीजिए 100 सीटें हैं और 33% महिलाओं के लिए आरक्षण देना है। यदि कुल सीटों में 50% वृद्धि कर दी जाए, तो यह 150 हो जाती हैं। और जब 150 का 33% आरक्षण लागू होता है, तो यह लगभग 100 सीटों के बराबर हो जाता है।’ ‘अभी लोकसभा में 543 सदस्य हैं। परिसीमन के बाद सीटों में 50% वृद्धि की जाएगी और कुल संख्या 816 हो जाएगी। इसमें से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। 850 एक राउंड फिगर है, वास्तविक संख्या 816 होगी।’ तमिलनाडु की सीटें 39 से 59 हो जाएंगी दक्षिण के पांच राज्यों की कुल लोकसभा सीटें 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी। उनका प्रतिशत 23.76 से बढ़कर 23.87 हो जाएगा। इस तरह प्रस्तावित 50% सीट वृद्धि से दक्षिण भारत के हर राज्य को अधिक सीटें मिलेंगी। तमिलनाडु को 20, केरल को 10, तेलंगाना को 9 और आंध्र प्रदेश को 13 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा में दूसरे सबसे अधिक सांसदों वाला राज्य महाराष्ट्र है, जिसे 24 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। शाह बोले- परिसीमन कानून में कोई बदलाव नहीं शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कानून पूरी तरह मौजूदा कानून पर है। इसमें कोई बदलाव नहीं है। इसका चल रहे चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परिसीमन विधेयक के अनुसार: कुल सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर फिर से तय की जाएंगी। इन विधेयकों के जरिए संविधान के 7 अनुच्छेदों- 55, 81, 82, 170, 330, 332 और 334 (ए) में संशोधन किया जाएगा। संसद में 4 विपक्षी नेताओं के बयान प्रियंका गांधी: 543 में से महिलाओं को 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे। अगर पद खोने का डर नहीं तो कुछ लोग इसमें अपना पद खो दें, ताकि महिलाएं और ओबीसी वर्ग आ सके। ये आज ही कर दें, शुभ काम हो जाएगा काला टीका भी काम आ जाएगा। असदुद्दीन ओवैसी: जिन राज्यों की आबादी ज्यादा है, उन्हें ज्यादा सीटें मिलेंगी और कम आबादी वाले राज्यों की सीटें घटेंगी। दक्षिणी राज्य देश की GDP का करीब 30% हिस्सा देते हैं और कुल टैक्स राजस्व का 21% वहीं से आता है, लेकिन उन्हें उनके अच्छे शासन के लिए ‘सजा’ दी जा रही है। अखिलेश यादव: ये लोग पिछड़े वर्ग की 33% महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते हैं। जब परिसीमन की बारी आई तो इन लोगों ने पूरी रणनीति बनाई, कि कैसे क्षेत्र बनाए जाएं कि इसका फायदा इन लोगों को ही मिले। टी आर बालू (डीएमके सांसद): तीनों परिसीमन संशोधन बिल ही सैंडविच बिल हैं, हम इनका विरोध करते हैं। हमने काले झंडे दिखाए। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार:प्रियंका का जवाब- महिलाएं बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को पहचान लेती हैं, सावधान हो जाएं पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है और वादा है। विपक्ष इसका क्रेडिट ले सकता है। मैं क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन

लेंसकार्ट अपने ऑफिस और स्टोर्स के ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब यूजर लेखिका और एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर स्क्रीनशॉट साझा किया और आरोप लगाया कि कंपनी की नीति धार्मिक प्रतीकों के साथ असमान व्यवहार करती है। लेखक शेफाली वैद्य ने पीयूष बंसल से पूछा सवाल लेखिका और एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने इस विवादित पॉलिसी को लेकर पीयूष बंसल को टैग किया। उन्होंने X पर लिखा, “पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं?” इस पोस्ट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई मामला बढ़ने पर लेंसकार्ट के को-फाउंडर और CEO पीयूष बंसल ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वायरल हो रहा डॉक्यूमेंट पुराना और गलत है। यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन को नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा भारत भर में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं जो हर दिन हमारे स्टोर्स पर अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ पहनते हैं। ” वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस ‘ग्रूमिंग गाइड’ के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, हाथ में पहने जाने वाले धार्मिक धागे (कलावा) या रिस्ट बैंड को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इसी डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि वह कंपनी का लोगो न छुपाए। हालांकि, बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है। IPO की तैयारी में है कंपनी, वैल्यूएशन 50 हजार करोड़ यह विवाद ऐसे समय में आया है जब लेंसकार्ट शेयर बाजार में लिस्ट होने (IPO) की तैयारी कर रही है। 2019 में यूनिकॉर्न बनने वाली इस कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन करीब 50 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। हाल ही में कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखी गई थी।

CSK RCB Controversy; IPL 2026 Chinnaswamy Stadium Dosa Idli Song

CSK RCB Controversy; IPL 2026 Chinnaswamy Stadium Dosa Idli Song

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक विवाद सामने आया है। CSK ने BCCI से RCB के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामला 5 अप्रैल का है, जिस दिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु मैच का मैच खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में एक गाना बजाया गया, जिसमें डोसा, इडली, सांभर, चटनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। CSK का आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम पर तंज या मजाक के तौर पर बजाया गया। 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। BCCI को पत्र लिखा CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस विवाद पर कहा, आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास टिप्पणियां की गईं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने BCCI को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। RCB-CSK मैच को सदर्न डर्बी कहा जाता है पिछले कुछ सालों में CSK और RCB के बीच राइवलरी देखने को मिली है, जिस वजह से IPL में उन्हें सदर्न डर्बी का नाम दिया गया। हेड टु हेड में CSK का RCB पर पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन में बेंगलुरु ने चेन्नई पर अपना दबदबा बनाया है। RCB ने CSK को 43 रन से हराया 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी थी। RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भुवी ने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Lenskart Style Guide Controversy: Ashok Pandit Appeals Boycott

Lenskart Style Guide Controversy: Ashok Pandit Appeals Boycott

24 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्ममेकर अशोक पंडित लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए जारी स्टाइल गाइड को लेकर भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कंपनी के बायकॉट करने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर कर लिखा, “पीयूष बंसल अपने कर्मचारियों से कहते हैं कि हिजाब ठीक है, लेकिन बिंदी/तिलक/कलावा नहीं। लेंसकार्ट एक ऐसी कंपनी है जो हिंदू बहुल भारत में काम करती है, जहां अधिकतर कर्मचारी और उपभोक्ता हिंदू हैं। आप इस पर क्या कहेंगे? यह लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए स्टाइल गाइड का पेज 11 है। इसका लिंक यहां देख सकते हैं: scribd.com/document/90118…” अशोक पंडित की पोस्ट। पगड़ी और हिजाब केवल काले रंग में मंजूर बता दें कि अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर की। उसके मुताबिक, हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन उसका रंग काला होना चाहिए और वह कंपनी के लोगो को कवर नहीं करना चाहिए। पगड़ी भी केवल काले रंग में ही पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, धार्मिक टीका, तिलक, बिंदी या स्टिकर लगाने की अनुमति नहीं है और मेहंदी लगाने पर भी रोक लगाई गई है। अशोक पंडित ने यह फोटो शेयर की। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की टोपी या हैट पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, स्टोर में ब्लू टॉर्च और स्प्रे बोतल रखना, बाल अस्त-व्यस्त होने पर हेयर नेट का उपयोग करना और टैटू छिपाने के लिए काली फिटेड टी-शर्ट पहनना अनिवार्य बताया गया है। बता दें कि अशोक पंडित एक फिल्ममेकर हैं, साथ ही वो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में नुक्कड़, सर्कस और ये जो है जिंदगी जैसे फेमस शो में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। अशोक पंडित की पहली निर्देशित फिल्म शीन थी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी चक्कर जैसे शो का डायरेक्शन किया और कोलगेट टॉप 10 व तेरे मेरे सपने जैसे शो भी बनाए। साथ ही उन्होंने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और 72 हूरें जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Lenskart Style Guide Controversy: Ashok Pandit Appeals Boycott

Lenskart Style Guide Controversy: Ashok Pandit Appeals Boycott

30 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्ममेकर अशोक पंडित लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए जारी स्टाइल गाइड को लेकर भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कंपनी के बायकॉट करने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर कर लिखा, “पीयूष बंसल अपने कर्मचारियों से कहते हैं कि हिजाब ठीक है, लेकिन बिंदी/तिलक/कलावा नहीं। लेंसकार्ट एक ऐसी कंपनी है जो हिंदू बहुल भारत में काम करती है, जहां अधिकतर कर्मचारी और उपभोक्ता हिंदू हैं। आप इस पर क्या कहेंगे? यह लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए स्टाइल गाइड का पेज 11 है। इसका लिंक यहां देख सकते हैं: scribd.com/document/90118…” अशोक पंडित की पोस्ट। पगड़ी और हिजाब केवल काले रंग में मंजूर बता दें कि अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर की। उसके मुताबिक, हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन उसका रंग काला होना चाहिए और वह कंपनी के लोगो को कवर नहीं करना चाहिए। पगड़ी भी केवल काले रंग में ही पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, धार्मिक टीका, तिलक, बिंदी या स्टिकर लगाने की अनुमति नहीं है और मेहंदी लगाने पर भी रोक लगाई गई है। अशोक पंडित ने यह फोटो शेयर की। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की टोपी या हैट पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, स्टोर में ब्लू टॉर्च और स्प्रे बोतल रखना, बाल अस्त-व्यस्त होने पर हेयर नेट का उपयोग करना और टैटू छिपाने के लिए काली फिटेड टी-शर्ट पहनना अनिवार्य बताया गया है। बता दें कि अशोक पंडित एक फिल्ममेकर हैं, साथ ही वो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में नुक्कड़, सर्कस और ये जो है जिंदगी जैसे फेमस शो में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। अशोक पंडित की पहली निर्देशित फिल्म शीन थी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी चक्कर जैसे शो का डायरेक्शन किया और कोलगेट टॉप 10 व तेरे मेरे सपने जैसे शो भी बनाए। साथ ही उन्होंने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और 72 हूरें जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…