England vs Sri Lanka; Emma Kingston to Perform at Opening Ceremony

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup 2026: England Vs Sri Lanka; Emma Kingston To Perform At Opening Ceremony बर्मिंघम9 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी-20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति। —————————————— विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; खिताब की टॉप-4 दावेदार जानिए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England vs Sri Lanka; Emma Kingston to Perform at Opening Ceremony

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup 2026: England Vs Sri Lanka; Emma Kingston To Perform At Opening Ceremony बर्मिंघम46 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी-20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति। —————————————— विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; खिताब की टॉप-4 दावेदार जानिए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट शून्य पर गिरे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने मैथ्यू शॉर्ट को शून्य पर आउट किया। अगले ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कॉनोली और मैट रेनशॉ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। टीम ने 22वें ओवर में 81 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट के बीच 7वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 184 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया का 7वां और फिर 8वां विकेट गिरा। डकवर्थ लुइस से बांग्लादेश को टारगेट मिला 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/8 था, तभी बारिश आ गई। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रन का टारगेट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन बनाए। बार्टलेट 52 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए मुस्तफिजुर और तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए। तन्वीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश ने भी शून्य पर पहला विकेट गंवाया रनचेज में बांग्लादेश ने दूसरी गेंद पर ही तंजीद हसन तमीम का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो (41) और सौम्य सरकार (42) के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद टीम ने 144 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तौहीद ह्रदोय और मेहदी हसन मिराज ने 51 की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। ह्रदोय ने 40* और मेहदी ने 22 रन बनाए। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2027 वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक:54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में होंगे; अगले महीने ICC ऐलान करेगी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित तारीखें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में हुई अहमदाबाद ICC बोर्ड की बैठक में तारीखों पर सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे। 30 साल के निखिल को ट्रैविस हेड की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हेड को आराम दिया गया है। पंजाब के लिए भारत का डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। फिर ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। बांग्लादेश दौरे पर निखिल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 जून से हो रही है। निखिल बिग बैश जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे निखिल ने 2024-25 बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में अपना पहला शतक लगाया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। निखिल लंबे समय से संभावितों में थे: डोडेमाइड ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि निखिल लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। चयनकर्ताओं को उनके बिग बैश और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन ने प्रभावित किया है। निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन आईसीसी के निवास संबंधी नियमों को पूरा करने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं। चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लॉकडाउन में वहीं फंसे निखिल 2020 में अपने चाचा से मिलने क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) गए थे। तभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर बंद कर दिए। ऐसे में चौधरी वहीं रुक गए और बाद में उन्हें स्थायी निवास मिल गया। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की पात्रता मिल गई, हालांकि वे अभी तक वहां के नागरिक नहीं बने हैं। ब्रिस्बेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय तत्कालीन हरिकेंस गेंदबाजी कोच और मौजूदा सिडनी सिक्सर्स कोच जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने हरिकेंस के लिए BBL में लगातार तीन शानदार सीज़न खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वॉड मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रैनशॉ और एडम जैम्पा।
भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे। 30 साल के निखिल को ट्रैविस हेड की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हेड को आराम दिया गया है। पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। वहां उन्होंने ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करके पहचान बनाई। बांग्लादेश दौरे पर उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका है। टी-20 सीरीज 17 जून से शुरू होगी। निखिल ने होबार्ट हरिकेन्स को BBL जिताया निखिल ने 2024-25 बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में पहला शतक लगाया। साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट भी लिए। निखिल लंबे समय से पॉसिबल में थे: डोडेमाइड ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि निखिल लंबे समय से नेशनल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में थे। सिलेक्टर्स उनके बिग बैश और घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं है, लेकिन ICC के निवास संबंधी नियम पूरे करने के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं। चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लॉकडाउन में वहीं फंसे निखिल 2020 में अपने चाचा से मिलने क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) गए थे। तभी कोविड महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर सील कर दिए थे। ऐसे में चौधरी वहीं रुक गए और बाद में उन्हें स्थायी निवास मिल गया। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की पात्रता मिल गई, हालांकि वे अभी तक वहां के नागरिक नहीं बने हैं। ब्रिस्बेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय तत्कालीन हरिकेंस गेंदबाजी कोच और मौजूदा सिडनी सिक्सर्स कोच जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने हरिकेंस के लिए BBL में लगातार तीन शानदार सीजन खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वॉड मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रैनशॉ और एडम जैम्पा।
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे रिकॉर्ड बनाने:आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, AFG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

आज वैभव सूर्यवंशी इंडियन जर्सी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में बनाने के लिए उतरेंगे। श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। हालांकि, पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया। वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। इसके बाद मोहम्मद शिराज ने ही उनका विकेट लिया था। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लिस्ट-A में अब तक वैभव ने 8 मैच खेले वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। इंडियन क्रिकेट टीम में सेलेक्टेड सबसे युवा खिलाड़ी वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।
India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया 6 ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम ने 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत इस बार ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका जैसी टीमें हैं। भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान से होगा। स्टोरी में टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ जानिए … टूर्नामेंट की शुरुआत कब और कैसे हुई? 2009 में पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था। टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल थीं। मेजबान इंग्लैंड ही पहली चैंपियन बनी थी। शुरुआती 3 वर्ल्ड कप तक 8 टीमें खेलती थीं। 2014 से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हुई। 2026 में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड 17 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा ? 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। भारत का अभियान कब शुरू होगा? भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ग्रुप-A को इस बार ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। स्क्वॉड में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसे खिलाड़ी हैं। पहली बार क्या हो रहा है? पहली बार 12 टीमें: यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन होगा। जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 10 टीमें खेली थीं। नीदरलैंड्स का डेब्यू: नीदरलैंड्स पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा। टीम ने ग्लोबल क्वालिफायर में चौथा स्थान हासिल कर टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारत ने अब तक सभी 9 वर्ल्डकप खेले हैं। टीम 2020 में पहली और इकलौती बार फाइनल में पहुंची थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। भारत 4 बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचा है। भारत ने टूर्नामेंट में 40 मैच खेले हैं। इसमें 22 जीते और 18 हारे हैं। उसका जीत प्रतिशत 55% रहा है। किन मैदानों पर होंगे मुकाबले? टूर्नामेंट के सभी 33 मैच इंग्लैंड के 7 मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल लॉर्ड्स में और दोनों सेमीफाइनल द ओवल में खेले जाएंगे। मैच कितने बजे शुरू होंगे? टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे और रात 11 बजे खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। खिताब का सबसे बड़ा दावेदार कौन? 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मजबूत दावेदार मानी जा रही है। भारत, साउथ अफ्रीका और मेजबान इंग्लैंड भी खिताब की दौड़ में हैं। भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीता है। टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वहीं, साउथ अफ्रीका पिछले तीन ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के फाइनल खेल चुकी है। प्राइज मनी कितनी? ICC ने इस बार रिकॉर्ड 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 83.74 करोड़ रुपए) की कुल प्राइज मनी घोषित की है। 2009 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप विनर को 2.34 मिलियन डॉलर (लगभग ₹22.36 करोड़ रुपए) मिले थे। विमेंस वर्ल्ड कप के टॉप रिकॉर्ड्स कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। पूरा शेड्यूल ———————————————– विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय टीम वार्म-अप मैच हारी, इंग्लैंड ने 5 रन से हराया ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
रूट 4 साल बाद इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे:नाइटक्लब केस के चलते स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से बाहर; आर्चर की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट करेंगे। वे 4 साल बाद टीम की कमान संभालेंगे। नाइटक्लब केस के चलते नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया है। दूसरा टेस्ट 17 जून से शुरू होगा। लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और एटकिंसन एक क्लब में गए थे, जहां विवाद हुआ था। हालांकि पूरा मामला अब तक सामने नहीं आया है। इंग्लिश बोर्ड पूरे विवाद की जांच कर रही है। पहले टेस्ट में 7 जून को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया था। जीत के कुछ ही घंटों बाद हुआ विवाद रविवार को पहले टेस्ट के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे। जीत का जश्न मनाने के लिए ही खिलाड़ी रात में बाहर गए थे, जहां रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई। ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ के नियमों का उल्लंघन भारी पड़ा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का व्यवहार पिछले कुछ समय से ECB के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों के देर रात तक पार्टी करने और शराब से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भारी आलोचना हुई थी। इसके बाद ECB ने टीम के लिए ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ (आधी रात के बाद बाहर न रहने का नियम) दोबारा लागू किया था। स्टोक्स और एटकिंसन की ओर से इस प्रोटोकॉल को तोड़ना गलत माना गया है। आर्चर और जॉर्डन कॉक्स की वापसी स्टोक्स और एटकिंसन की जगह जॉर्डन कॉक्स और जोफ्रा आर्चर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। आर्चर IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ व्यस्त रहने के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को एक बार फिर इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिली है। चोट के कारण वह दो बार टेस्ट डेब्यू से चूक चुके हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर के बाद कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला था। रूट ने 64 मैचों में कप्तानी की रूट ने 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने 2022 से कप्तानी संभाली थी। हालांकि टीम के उपकप्तान हैरी ब्रूक है। उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड में एक नाइटक्लब घटना के बाद जुर्माना और चेतावनी दी जा चुकी है। जिसकी वजह से उन्हें कप्तानी नहीं दी गई। इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।