'वैभव सूर्यवंशी उकसाने पर श्रीलंका के खिलाड़ियों से भिड़े':कोच बोले- गिल, रोहित से लीडरशिप सीख रहे, इकाना में कल इंडिया का मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को इकाना स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही टीमों ने जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस सेशन के बाद दोनों टीमों ने बारी-बारी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय बॉलिंग कोच साईं राज ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच इंडिया ए के मैच के विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बोले- वैभव बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और उन्हें किस तरह उकसाया गया, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। हां, उनके साथ मौजूद टीम के वरिष्ठ कोच उन्हें सही मार्गदर्शन देंगे। साईं राज ने कहा कि वैभव अभी युवा हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में वह इस घटना से सीखेंगे। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी खेल भावना और व्यवहार के प्रति जागरूक किए जाने की जरूरत है। दूसरे वनडे मुकाबले से पहले कोच ने अपनी रणनीति के संकेत दिए, लेकिन प्लेइंग-11 के पत्ते नहीं खोले। वहीं, अफगानिस्तान की ओर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने कहा- यहां का मौसम हमारे लिए काफी मुफीद, इकाना हमारे लिए होम ग्राउंड जैसा है। हम यहां पहले भी प्रैक्टिस करते रहे हैं। प्लेइंग-11 पर दोनों टीमों ने बनाए रखा सस्पेंस दूसरे वनडे के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर भारतीय कोच ने कहा कि अंतिम फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा। कुलदीप यादव को खिलाने के सवाल पर साईं राज ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए गेंदबाजी लाइनअप तय किया जाएगा। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अभी सब कुछ बता दिया तो कल मैच खेलने का मजा ही क्या रहेगा। रणनीति जाननी है तो बाद में अकेले में आइए। रोहित शर्मा की लीडरशिप से सीख रहे शुभमन गिल रोहित शर्मा की भूमिका पर साईं राज ने कहा कि वह सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि टीम के लिए प्रेरणा और अनुभव का बड़ा स्रोत हैं। उनकी कप्तानी और अनुभव से शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा मिल रहा है। उन्होंने केएल राहुल को टीम का अहम खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खुद को ढाल सकते हैं और आगामी विश्व कप की योजनाओं में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। लखनऊ की पिच और परिस्थितियों से अफगानिस्तान वाकिफ अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि इकाना स्टेडियम उनके लिए नया नहीं है। यहां अफगान टीम पहले भी वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2023 विश्व कप के दौरान खेल चुकी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की पिच धीमी रहती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि भारतीय टीम ने यहां उनसे ज्यादा मैच खेले हैं, लेकिन अफगानिस्तान को भी परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है और उसी के अनुसार रणनीति बनाई जाएगी। पहले वनडे में लगातार विकेट गंवाना पड़ा भारी पहले वनडे में हार पर शाहिदी ने कहा कि टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से नुकसान हुआ। रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार पारी के बावजूद मिडिल ऑर्डर बड़ी साझेदारी नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि टीम ने अपनी गलतियों पर चर्चा की है और दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों के बीच बेहतर साझेदारियां देखने को मिलेंगी। लखनऊ की गर्मी पर बोले- मौसम नहीं, प्रदर्शन पर है पूरा ध्यान धर्मशाला की ठंड के बाद लखनऊ की गर्मी को लेकर भारतीय कोच साईं राज ने कहा कि प्रोफेशनल खिलाड़ियों को हर तरह के मौसम में खेलने की आदत होती है। उनका पूरा ध्यान प्रदर्शन पर है। वहीं शाहिदी ने कहा कि क्रिकेट गर्मी का खेल है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौसम को बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का जलालाबाद भी लखनऊ की तरह गर्म रहता है और खिलाड़ी हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। जडेजा-अश्विन की बराबरी आसान नहीं भारतीय कोच ने कहा कि रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों की जगह लेना आसान नहीं है। हालांकि मानव सुथार, सारांश जैन और शिवांग जैसे युवा स्पिनरों के लिए यह संक्रमण का दौर है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर दिए जाएंगे। वहीं अफगान कप्तान ने ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी रिस्ट पोजिशन और स्विंग शानदार है। इसी वजह से वह नई गेंद और डेथ ओवरों में टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। शाहिदी बोले- मुश्किल समय में पूरा देश उनके साथ शाहिदी ने बताया कि पहले वनडे से पहले दरविश रसूली के पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण वह स्वदेश लौट गए थे। अब वह वापस टीम से जुड़ चुके हैं और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है। अफगान कप्तान ने कहा कि यह उनके लिए बेहद कठिन समय है, लेकिन पूरी टीम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। …………….. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में दिखा मोहर्रम का चांद:26 जून को मनाया जाएगा आशूरा; जुलूस मार्ग से हटाए गए रूमी गेट के स्टोन पिलर लखनऊ में मोहर्रम का चांद नजर आ गया है। शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि बुधवार, 17 जून से पहला मोहर्रम होगा। 26 जून को दस मोहर्रम होगी। इसी दिन आशूरा मनाया जाएगा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए जुलूस मार्ग से रुमी गेट से स्टोन पिलर हटाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका-ए के साथ खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। आज सभी को वैभव सूर्यवंशी की बड़ी पारी का इंतजार है। वैभव ने इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। दूसरे ओवर में उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। इसी ओवर में मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली थी 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लिस्ट-A (50 ओवर) क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।
भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर भारत-A और श्रीलंका-A के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। टीम ने पहला मैच भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश बड़ी भूमिका निभा सकती है। मैच के दिन दांबुला में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की 50 से 58 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग ढाई घंटे बारिश हो सकती है, जिससे मैच प्रभावित होने और ओवरों में कटौती की आशंका है। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।
Vaibhav Suryas Big Innings Hope

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक वनडे ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दांबुला में मैच के दिन लगभग ढाई घंटे बारिश की आशंका है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां 50 से 58 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा। ————————————— ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sri Lanka Levels Series 1-1 vs West Indies; Mishara & Shanaka Score Fifties

11 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 37 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। किंग्स्टन में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा ने नाबाद 61 रन और दासुन शनाका ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में 195 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 157 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए। 43 रन पर गिर गए थे 3 विकेट, मिशारा और कामिंदु ने संभाली पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 40 रन के स्कोर पर ओपनर पथुम निसांका (7) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होते ही श्रीलंका ने जल्दी-जल्दी दो और विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर एक समय 43 रन पर 3 विकेट हो गया था। इस मुश्किल परिस्थिति में कामिल मिशारा और कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 45 रन की पार्टनरशिप हुई। कामिंदु 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया था। शनाका की विस्फोटक बैटिंग, मिशारा के साथ की 103 रन की पार्टनरशिप कामिंदु के आउट होने के बाद कामिल मिशारा को कप्तान दासुन शनाका का साथ मिला। दोनों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और पांचवें विकेट के लिए महज 41 गेंदों में 103 रन की तूफानी साझेदारी कर टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचाया। मिशारा ने 40 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जो उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। दूसरी ओर, कप्तान शनाका ने 241.67 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। शनाका ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। यह उनके करियर की 9वीं और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली फिफ्टी है। वेस्टइंडीज के समर जोसेफ ने झटके 3 विकेट वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज समर जोसेफ सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मैथ्यू फोर्ड ने भी किफायती गेंदबाजी करने की कोशिश की और 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, वे श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से नहीं रोक सके। 195 रन के जवाब में बिखरी वेस्टइंडीज की बैटिंग लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने ब्रैंडन किंग (2) और शाई होप (6) के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर (36) और कप्तान रोवमैन पॉवेल (43) ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन रन रेट का दबाव बढ़ने के कारण दोनों बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इन दोनों के जाने के बाद वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। चमीरा और हसरंगा की फिरकी में उलझे विंडीज बल्लेबाज श्रीलंका की जीत में गेंदबाजों का रोल सबसे अहम रहा। तेज गेंदबाज दुष्मंथा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 3 विकेट झटके। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने अपने 4 ओवरों में 38 रन खर्च किए, लेकिन वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इन दोनों की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने सीरीज में खुद को जिंदा रखा है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक होगा। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया:अमेलिया केर ने 100वां मैच खेला; ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड भी जीते वेस्टइंडीज ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर करियर का 100वां टी-20 भी खेला। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sri Lanka Levels Series 1-1 vs West Indies; Mishara & Shanaka Score Fifties

किंग्स्टन15 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था। किंग्स्टन में रविवार को श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। कामिल मिशारा ने नाबाद 61 रन और दासुन शनाका ने 58 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 195 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए। 43 रन पर गिर गए थे 3 विकेट, मिशारा-कामिंदु ने पारी संभाली टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 40 रन के स्कोर पर ओपनर पथुम निसांका (7) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर श्रीलंका ने जल्दी-जल्दी दो और विकेट गंवाए। एक समय टीम का स्कोर 43/3 था। यहां से कामिल मिशारा और कामिंदु मेंडिस ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 45 रन की पार्टनरशिप की। कामिंदु 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया था। शनाका की विस्फोटक बैटिंग, मिशारा के साथ की 103 रन की पार्टनरशिप कामिंदु के आउट होने के बाद कामिल मिशारा को कप्तान दासुन शनाका का साथ मिला। दोनों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और पांचवें विकेट के लिए महज 41 गेंदों में 103 रन की तूफानी साझेदारी कर टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचाया। मिशारा ने 40 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जो उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्धशतक है। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान शनाका ने 241.67 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 58 रन बनाए। शनाका ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। यह उनके करियर की 9वीं और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली फिफ्टी है। वेस्टइंडीज के समर जोसेफ ने झटके 3 विकेट वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज समर जोसेफ सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मैथ्यू फोर्ड ने भी किफायती गेंदबाजी करने की कोशिश की और 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, वे श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से नहीं रोक सके। 195 रन के जवाब में बिखरी वेस्टइंडीज की बैटिंग लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने ब्रैंडन किंग (2) और शाई होप (6) के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर (36) और कप्तान रोवमैन पॉवेल (43) ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन रन रेट का दबाव बढ़ने के कारण दोनों बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इन दोनों के जाने के बाद वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। चमीरा और हसरंगा की फिरकी में उलझे विंडीज बल्लेबाज श्रीलंका की जीत में गेंदबाजों का रोल सबसे अहम रहा। तेज गेंदबाज दुष्मंथा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 3 विकेट झटके। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने अपने 4 ओवरों में 38 रन खर्च किए। वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इन दोनों की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने सीरीज में खुद को जिंदा रखा है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक होगा। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया:अमेलिया केर ने 100वां मैच खेला; ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड भी जीते वेस्टइंडीज ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर करियर का 100वां टी-20 भी खेला। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma 16000 ODI Runs

धर्मशाला35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की पारी खेली। वे वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। शनिवार को मैच में कई मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स देखने को मिले। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया था। भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में वनडे खेला रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 39 साल और 44 दिन की उम्र में मैच खेला। रोहित से पहले पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था। वह उनका आखिरी वनडे था। रोहित शर्मा 283 वनडे खेल चुके हैं। 2. रोहित ने बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए रोहित ने 16 रन की पारी के दौरान छठवां रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 16 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 19,298 रन बनाए हैं। 3. गिल ने 62 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए गिल ने वनडे में 3,000 रन पूरे किए। वे सबसे कम पारियों में इस आंकडे़ तक पहुंचने वाले पहले भारत और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। गिल ने महज 62 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. गुरबाज ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत के खिलाफ गुरबाज ने 48 गेंद में शतक जड़ा। वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 2005 में कानपुर में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद में शतक लगाया था। 5. गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाया गुरबाज ने भारत के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी अफगानिस्तानी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था। गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 गेंद में शतक जड़ा था। गुरबाज ने वनडे में अपना नौवां शतक जड़ा। वे 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इब्राहिम जादरान और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के नाम 6-6 वनडे शतक दर्ज हैं। 6. गुरबाज फिफ्टी को शतक में बदलने के मामले में सबसे आगे गुरबाज वनडे में सबसे बेहतरीन कन्वर्जन रेट (56.25%) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड हैं, जिन्होंने 43.48% कन्वर्जन रेट से 10 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में कम से कम 7 शतक लगाए हैं। 7. गुरनूर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। यह डेब्यू वनडे में किसी भारतीय का चौथा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले स्थान पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-4 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से 4 घंटे देरी से मैच शुरु हुआ धर्मशाला में टॉस से पहले जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से खेल 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। 2. बरार ने पहले ही ओवर में मेडेन इंटरनेशनल विकेट लिया डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार ने अपनी पांचवी बॉल पर ही विकेट लिया। पारी के दूसरे ओवर में बरार ने लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिड-ऑफ पर कप्तान गिल के हाथों में चली गई। पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद गुरनूर बरार। 3. गिल ने स्लीप में एक हाथ से कैच लपका अफगानिस्तान की पारी के 22वें ओवर में गिल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद हर्ष दुबे ने धीमी डाली। शून्य पर खेल रहे अल्लाह गजनफर ने शॉट खेला। बॉल स्लीप में गई। यहां शुभमन गिल ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। गिल ने स्लीप में गजनफर का बेहतरीन कैच लपका। 4. रोहित रनआउट हुए रनचेज के छठवें ओवर में रोहित गलतफहमी की वजह से रनआउट हुए। गजनफर के ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने मिड-विकेट की तरफ खेला। वे शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल गेंदबाज के फॉलोथ्रू में आने की वजह से रन स्टार्ट नहीं कर पाए। गिल ने रोहित को नो-नो का कॉल भी दिया, लेकिन रोहित नहीं सुन सके। आधे क्रीज तक आने के बाद रोहित वापस क्रीज में पहुंचने के लिए मुड़े, लेकिन उससे पहले राशिद खान के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी। रोहित ने 16 गेंद में 16 रन बनाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kane Williamson retirement, New Zealand cricket, Lords Test, International cricket, Cricket news, Blackcaps, Cricket farewell, Sports news

Hindi News Sports Cricket Kane Williamson Retirement, New Zealand Cricket, Lords Test, International Cricket, Cricket News, Blackcaps, Cricket Farewell, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक केन विलियमसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन ने करीब 16 साल लंबे अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 मैच खेले। उनके संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच में आया है, जहां लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। इंग्लैंड दौरे के बीच में लिया संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। विलियमसन ने इस सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले कुछ दिनों में लिया फैसला- विलियमसन अपने संन्यास को लेकर केन विलियमसन ने कहा, मैं इसके बारे में पिछले कुछ समय से सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है। मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जज्बा और भूख महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 103 अर्धशतक शामिल हैं। वह 9,515 रनों और 33 शतकों के साथ न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। 8 साल की न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच कीवी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तान में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान शाई होप ने अहम भूमिका निभाई और 53 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 36 रन बनाकर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 43 रन पर लसित क्रूसपुले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम का तीसरा विकेट 49 रन पर गिरा, जबकि कुसल मेंडिस 65 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए। कांमिंदु और दासुन के बीच 59 रन की साझेदारी इसके बाद कामिंदु मेंडिस और दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी संभाली। कामिंदु ने 51 और शनाका ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद श्रीलंका कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन ही बना सका। होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को 1 विकेट मिला। लसिथ क्रूसपुले को मिला मौका श्रीलंका ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। नए हेड कोच गैरी कस्टर्न के आने के बाद मैच से पहले टीम का एलान करने का ट्रेंड बढ़ा है। टीम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी। इसमें तीन तेज गेंदबाज और दो फ्रंट-लाइन स्पिनर्स शामिल थे। युवा खिलाड़ी लसिथ क्रूसपुले को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच है। ब्रैंडन किंग और शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए ब्रैंडन किंग और कैप्टन शाई होप ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैंडन किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ से शाई होप ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक बैटिंग करके 54 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (9 गेंदों पर 17 रन), रोस्टन चेज (26 गेंदों पर 16 रन) और रोवमैन पॉवेल (06 गेंदों पर नाबाद 10 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ वानिंदु हसरंगा (4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) और ईशान मलिंगा (4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट) ही अपनी गेंदबाज़ी से सफलता हासिल कर पाए। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने गुडाकेश मोती को ड्रॉप किया, 4 तेज गेंदबाजों को खिलाया दूसरी ओर, मेजबान वेस्टइंडीज ने पिच की कंडीशन को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया। टीम 4 तेज गेंदबाजों के अटैक के साथ मैदान पर उतरी। इस रणनीति के कारण स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुले, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका। वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ।
पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान शाई होप ने अहम भूमिका निभाई और 53 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 36 रन बनाकर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 43 रन पर लसित क्रूसपुले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम का तीसरा विकेट 49 रन पर गिरा, जबकि कुसल मेंडिस 65 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए। कांमिंदु और दासुन के बीच 59 रन की साझेदारी इसके बाद कामिंदु मेंडिस और दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी संभाली। कामिंदु ने 51 और शनाका ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद श्रीलंका कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन ही बना सका। होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को 1 विकेट मिला। लसिथ क्रूसपुले को मिला मौका श्रीलंका ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। नए हेड कोच गैरी कस्टर्न के आने के बाद मैच से पहले टीम का एलान करने का ट्रेंड बढ़ा है। टीम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी। इसमें तीन तेज गेंदबाज और दो फ्रंट-लाइन स्पिनर्स शामिल थे। युवा खिलाड़ी लसिथ क्रूसपुले को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच है। ब्रैंडन किंग और शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए ब्रैंडन किंग और कैप्टन शाई होप ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैंडन किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ से शाई होप ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक बैटिंग करके 54 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (9 गेंदों पर 17 रन), रोस्टन चेज (26 गेंदों पर 16 रन) और रोवमैन पॉवेल (06 गेंदों पर नाबाद 10 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ वानिंदु हसरंगा (4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) और ईशान मलिंगा (4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट) ही अपनी गेंदबाज़ी से सफलता हासिल कर पाए। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने गुडाकेश मोती को ड्रॉप किया, 4 तेज गेंदबाजों को खिलाया दूसरी ओर, मेजबान वेस्टइंडीज ने पिच की कंडीशन को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया। टीम 4 तेज गेंदबाजों के अटैक के साथ मैदान पर उतरी। इस रणनीति के कारण स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुले, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका। वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ।









