रूट 4 साल बाद इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे:नाइटक्लब केस के चलते स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से बाहर; आर्चर की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट करेंगे। वे 4 साल बाद टीम की कमान संभालेंगे। नाइटक्लब केस के चलते नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया है। दूसरा टेस्ट 17 जून से शुरू होगा। लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और एटकिंसन एक क्लब में गए थे, जहां विवाद हुआ था। हालांकि पूरा मामला अब तक सामने नहीं आया है। इंग्लिश बोर्ड पूरे विवाद की जांच कर रही है। पहले टेस्ट में 7 जून को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया था। जीत के कुछ ही घंटों बाद हुआ विवाद रविवार को पहले टेस्ट के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे। जीत का जश्न मनाने के लिए ही खिलाड़ी रात में बाहर गए थे, जहां रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई। ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ के नियमों का उल्लंघन भारी पड़ा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का व्यवहार पिछले कुछ समय से ECB के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों के देर रात तक पार्टी करने और शराब से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भारी आलोचना हुई थी। इसके बाद ECB ने टीम के लिए ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ (आधी रात के बाद बाहर न रहने का नियम) दोबारा लागू किया था। स्टोक्स और एटकिंसन की ओर से इस प्रोटोकॉल को तोड़ना गलत माना गया है। आर्चर और जॉर्डन कॉक्स की वापसी स्टोक्स और एटकिंसन की जगह जॉर्डन कॉक्स और जोफ्रा आर्चर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। आर्चर IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ व्यस्त रहने के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को एक बार फिर इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिली है। चोट के कारण वह दो बार टेस्ट डेब्यू से चूक चुके हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर के बाद कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला था। रूट ने 64 मैचों में कप्तानी की रूट ने 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने 2022 से कप्तानी संभाली थी। हालांकि टीम के उपकप्तान हैरी ब्रूक है। उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड में एक नाइटक्लब घटना के बाद जुर्माना और चेतावनी दी जा चुकी है। जिसकी वजह से उन्हें कप्तानी नहीं दी गई। इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।
England Women Win 5 Runs vs India

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक ऋचा घोष ने मैच में 36 गेंद पर 68 रन बनाए। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ब्रंट और एमी जोन्स ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की। 27 रन पर डेनी वाट के रुप में पहला विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट सिवर ब्रंट के बीच 70 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स ने 64 रन और ब्रंट ने 57 रन बनाए। 64 रन की पारी के दौरान शॉट लगाती नेट सीवर ब्रंट। 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन था, जो 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 152 रन हो गया। अंतिम ओवरों में डेनियल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। स्मृति और कप्तान हरमन फेल, ऋचा ने एक छोर संभाले रखा रनचेज में भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) सस्ते में आउट हो गईं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने 36 गेंद पर 68 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में भारत को 38 रन बनाने थे। 19वें ओवर में वॉन्ग के ओवर से ऋचा ने 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। ऋचा ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गई और फिर रेणुका के पहली गेंद पर आउट होते ही भारत ऑलरआउट हो गई। ऋचा के अलावा भारत की कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंची। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए लिन्से स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा चारलोट डीन, टीली कॉर्टिन कोलमैन और डेनियल गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा:15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी सीरीज भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England Women Win 5 Runs vs India

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऋचा घोष ने मैच में 36 गेंद पर 68 रन बनाए। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ब्रंट और एमी जोन्स ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की। 27 रन पर डेनी वाट के रुप में पहला विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट सिवर ब्रंट के बीच 70 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स ने 64 रन और ब्रंट ने 57 रन बनाए। 64 रन की पारी के दौरान शॉट लगाती नेट सीवर ब्रंट। 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन था, जो 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 152 रन हो गया। अंतिम ओवरों में डेनियल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। स्मृति और कप्तान हरमन फेल, ऋचा ने एक छोर संभाले रखा रनचेज में भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) सस्ते में आउट हो गईं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने 36 गेंद पर 68 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में भारत को 38 रन बनाने थे। 19वें ओवर में वॉन्ग के ओवर से ऋचा ने 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। ऋचा ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गई और फिर रेणुका के पहली गेंद पर आउट होते ही भारत ऑलरआउट हो गई। ऋचा के अलावा भारत की कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंची। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए लिन्से स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा चारलोट डीन, टीली कॉर्टिन कोलमैन और डेनियल गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा:15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी सीरीज भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला ODI मैच:रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मैदान में पहुंचे, कल हिमाचल के लिए होंगे रवाना

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूरे उत्साह में नजर आ रही है। अब टीम की तैयारी 13 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले अगले मुकाबले को जीतने की स्ट्रेटजी से जुट गई है। इसके लिए भारतीय और अफगानिस्तान की टीमें मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। दोनों टीमें वीरवार को धर्मशाला के लिए रवाना होंगी। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और लगातार नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। हालांकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम को झटका लगा है। मैच जल्दी खत्म होने से मिला समय भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को शुरू हुआ था, जो 10 जून तक चलना था। लेकिन भारत के शानदार प्रदर्शन के चलते मैच 8 जून 2026 को ही समाप्त हो गया। भारत ने यह मुकाबला एक पारी और 300 रन से जीता था। टेस्ट और वनडे टीम के खिलाड़ी अलग-अलग हैं। ऐसे में पहले तय किया गया था कि सभी खिलाड़ी 10 जून को चंडीगढ़ में एकत्रित होंगे। इसके बाद 11 जून को दोनों टीमें चार्टर्ड विमान से धर्मशाला रवाना होंगी। वहां पहुंचने के बाद टीम मैच की तैयारियों में जुटेगी। टेस्ट मैच समय से पहले समाप्त होने के कारण खिलाड़ियों को एक अतिरिक्त दिन का समय मिल गया। भारतीय टीम मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम पहुंच गई है। मैदान में रोहित शर्मा शुभमन गिल समेत सभी स्टार प्लेयर मौजूद थे। हालांकि यह प्रेक्टिस सभी के लिए जरूरी नहीं है। हालांकि टीम चंडीगढ़ के होटल में ठहराई गई है। टेस्ट मैच में भारत की टीमें ने 5 रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं , जो इस प्रकार – 1. भारत की सबसे बड़ी जीत: भारत ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से मात दी है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ (एक पारी और 272 रन, 2018) थी। 2. अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर: भारत ने पहली पारी में 564/8 (घोषित) का स्कोर बनाया, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उनका अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। 3. मानव सुथार का ऐतिहासिक डेब्यू : युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट झटके। वह भारत के लिए डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 4.शुभमन गिल की कप्तानी में रिकॉर्ड: बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक (126 रन) जड़ा और कप्तान के रूप में रनों के लिहाज से भारत को अपनी सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत दिलाई। 5. केएल राहुल का कमबैक शतक: केएल राहुल ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना एक और शानदार शतक (100 रन) पूरा किया
दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट) का ऐलान भी कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह डेवलपमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रनों की जीत के तुरंत बाद सोमवार तड़के हुए एक नाइटक्लब विवाद के बाद सामने आया है। इस विवाद में कप्तान बेन स्टोक्स के साथ टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शामिल थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड की कार्रवाई का इंतजार नहीं करेंगे स्टोक्स, खुद ले सकते हैं फैसला क्रिकेट वेबसाइट ‘द क्रिकेटर’ के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट जॉर्ज डोबेल ने टॉकस्पोर्ट से बातचीत में बताया कि स्टोक्स अनुशासन समिति के फैसले का इंतजार करने के बजाय खुद ही पीछे हटने का मन बना रहे हैं। डोबेल ने कहा, ‘मुझे जो भी जानकारियां मिल रही हैं, उससे डर है कि स्टोक्स ECB की कार्रवाई से पहले ही खुद कदम उठाएंगे। बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं सुन रहा हूं कि वे कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं और संभवतः क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे दोनों खिलाड़ी विवाद के बाद ECB ने एक बयान जारी कर कहा,’बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। हम मामले से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।’ 17 जून से द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा में देरी हो रही है। बोर्ड फिलहाल बेन स्टोक्स के फैसले का इंतजार कर रहा है। हालांकि, यह साफ हो चुका है कि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बचे हुए मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के कुछ ही घंटों बाद हुआ विवाद यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रविवार को ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 115 रनों से हराया था। मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे और जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, वहीं स्टोक्स को भी एक विकेट मिला था। इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए ही खिलाड़ी रात में बाहर गए थे, जहां रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई। ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ के नियमों का उल्लंघन भारी पड़ा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का व्यवहार पिछले कुछ समय से ECB के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों के देर रात तक पार्टी करने और शराब से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भारी आलोचना हुई थी। इसके बाद ECB ने टीम के लिए ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ (आधी रात के बाद बाहर न रहने का नियम) दोबारा लागू किया था। स्टोक्स और एटकिंसन की ओर से इस कड़े प्रोटोकॉल को तोड़ना बोर्ड को नागवार गुजरा है।
दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट) का ऐलान भी कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह डेवलपमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रनों की जीत के तुरंत बाद सोमवार तड़के हुए एक नाइटक्लब विवाद के बाद सामने आया है। इस विवाद में कप्तान बेन स्टोक्स के साथ टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शामिल थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड की कार्रवाई का इंतजार नहीं करेंगे स्टोक्स, खुद ले सकते हैं फैसला क्रिकेट वेबसाइट ‘द क्रिकेटर’ के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट जॉर्ज डोबेल ने टॉकस्पोर्ट से बातचीत में बताया कि स्टोक्स अनुशासन समिति के फैसले का इंतजार करने के बजाय खुद ही पीछे हटने का मन बना रहे हैं। डोबेल ने कहा, ‘मुझे जो भी जानकारियां मिल रही हैं, उससे डर है कि स्टोक्स ECB की कार्रवाई से पहले ही खुद कदम उठाएंगे। बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं सुन रहा हूं कि वे कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं और संभवतः क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे दोनों खिलाड़ी विवाद के बाद ECB ने एक बयान जारी कर कहा,’बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। हम मामले से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।’ 17 जून से द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा में देरी हो रही है। बोर्ड फिलहाल बेन स्टोक्स के फैसले का इंतजार कर रहा है। हालांकि, यह साफ हो चुका है कि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बचे हुए मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के कुछ ही घंटों बाद हुआ विवाद यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रविवार को ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 115 रनों से हराया था। मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे और जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, वहीं स्टोक्स को भी एक विकेट मिला था। इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए ही खिलाड़ी रात में बाहर गए थे, जहां रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई। ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ के नियमों का उल्लंघन भारी पड़ा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का व्यवहार पिछले कुछ समय से ECB के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों के देर रात तक पार्टी करने और शराब से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भारी आलोचना हुई थी। इसके बाद ECB ने टीम के लिए ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ (आधी रात के बाद बाहर न रहने का नियम) दोबारा लागू किया था। स्टोक्स और एटकिंसन की ओर से इस कड़े प्रोटोकॉल को तोड़ना बोर्ड को नागवार गुजरा है।
पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन हराया:21 साल बाद कंगारू टीम पर मिली दूसरी जीत; नालेद राणा ने झटके 4 विकेट

बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 86 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में यह केवल दूसरी जीत है। इससे पहले साल 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी वनडे मैच में मात दी थी। इस मुकाबले में करीब चार साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे मोसाद्देक हुसैन ने पहले बल्लेबाजी में नाबाद 86 रनों की पारी खेली और बाद में गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए। वहीं, नावेद राणा ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले हफ्ते पाकिस्तान से वनडे सीरीज 2-1 से हारने के बाद यहां पहुंची है, जहां उसे पहले ही मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। खराब रोशनी और बारिश के कारण रुका मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 284 रन बनाए थे। जवाब में 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना सकी थी कि तभी मैदान पर तेज बिजली कड़कने और बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू न होने की स्थिति में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। मोसाद्देक हुसैन की शानदार वापसी, शांतो और तंजीद के भी अर्धशतक चार साल बाद टीम में लौटे मोसाद्देक हुसैन बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने महज 70 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन कूट डाले। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने उन्हें तीन जीवनदान भी दिए। कूपर कॉनोली, ओलिवर पीक और एडम जम्पा ने उनके कैच छोड़े, जिसका मोसाद्देक ने पूरा फायदा उठाया। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 67 और ओपनर तंजीद हसन ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। खिलाड़ियों की कसी फील्डिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर मैथ्यू शॉट को तस्कीन अहमद ने बोल्ड कर दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन भी सिर्फ 1 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में 0, 5 और 19 रन बनाने वाले लाबुशेन का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा। मिडिल ऑर्डर में कूपर कॉनोली (35) ने कप्तान जोश इंग्लिस (19) और एलेक्स कैरी (47) के साथ छोटी साझेदारियां कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे टीम को संकट से नहीं निकाल सके। नाहिद राणा की 140 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए राणा ने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में तीन विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। मोसाद्देक हुसैन ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 37 रन देकर 2 जरूरी विकेट निकाले। 15 साल बाद दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 15 साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच भी मीरपुर के इसी मैदान पर गुरुवार और रविवार को खेले जाएंगे।
Rohit Sharma & Hardik Pandya Pass Fitness Test for Afghanistan ODI Series

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। दोनों जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। IPL 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वे अगले 5 मैच नहीं खेले। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने क्लियरेंस दी रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद ट्रीटमेंट लेते कोहली। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तीन वनडे मैच खेले जाएंगे अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma & Hardik Pandya Pass Fitness Test for Afghanistan ODI Series

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। दोनों जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। IPL 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वे अगले 5 मैच नहीं खेले। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने क्लियरेंस दी रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद ट्रीटमेंट लेते कोहली। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तीन वनडे मैच खेले जाएंगे अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli, Anushka Sharma Fan Visit & Special Note

36 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फैन के लिए लिखा थैंक्यू नोट आशी नाम की एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उसने कपल से मिले हाथ से लिखे नोट की फोटो भी पोस्ट की। इस नोट में लिखा है, ‘आशी, सभी तरह की मदद के लिए थैंक्यू। हमारी तरफ से आपको शुभकामनाएं।’ फैन के लिए अनुष्का शर्मा का स्पेशल नोट। आशी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि विराट और अनुष्का की सर्विस करना और उनसे मिलना हमेशा याद रहने वाला पल है। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी (मेहमाननवाजी) के इस अनुभव के लिए स्टार कपल का आभार जताया। फैन के लिए विराट कोहली का स्पेशल नोट। अहमदाबाद मैच के बाद पहुंचे वृंदावन आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की अहमदाबाद में हुई जीत के बाद की है। मैच के कुछ घंटों बाद ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली का दौरा भी किया और फिर वे लंदन के लिए रवाना हो गए। 2024 में लंदन शिफ्ट हो चुका है कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 9 साल हो चुके हैं। दोनों साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे हैं। साल 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था और साल 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। साल 2024 में ही विराट और अनुष्का आधिकारिक तौर पर लंदन शिफ्ट हो गए थे और अब वे वहीं स्थायी रूप से रहते हैं। 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं अनुष्का अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, वे पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म का पहला लुक कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔






