ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराया:नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; शादाब खान की 71 रन की पारी बेकार

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। नाथन एलिस ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 231 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44 ओवरों में 190 रन पर सिमट गई। शादाब खान ने 104 गेंदों में 71 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन की फिफ्टी 51 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद जोश इंग्लिस (51 रन) और कैमरन ग्रीन (50 रन) ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद मैट रेनशॉ ने 43 और ओलिवर पीक ने 32 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को 231 रन तक पहुंचाया। विकेटकीपर गाजी गोरी को 7 ओवर के लिए ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा लाहौर की भीषण गर्मी का असर खिलाड़ियों पर दिखा। विकेटकीपर गाजी गोरी गर्मी और उमस के कारण 7 ओवर के लिए मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रोहेल नजीर ने विकेटकीपिंग की। लौटने के बाद भी गोरी संघर्ष करते दिखे और कई गेंदें बाई के रूप में बाउंड्री पार गईं। 58 रन पर गिर गए थे पाकिस्तान के 5 विकेट 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। नाथन एलिस और मैट कुहनेमैन ने पहले दो ओवरों में दोनों ओपनर्स को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर के अंदर 58 रन पर पाकिस्तान के 5 विकेट गिरा दिए थे। बाबर आजम और माज सदाकत फ्लॉप रहे। शादाब खान और अराफात मिन्हास के बीच 59 रन की साझेदारी एक समय पाकिस्तान की हार तय लग रही थी, लेकिन शादाब खान और अराफात मिन्हास ने छठे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। पैर में जकड़न के बावजूद शादाब क्रीज पर डटे रहे। हारिस रऊफ के साथ 21 रन की साझेदारी में सभी रन शादाब ने बनाए। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। नाथन एलिस ने रऊफ को बोल्ड कर पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद खत्म कर दी। शादाब खान 71 रन बनाकर तनवीर संघा की गेंद पर स्टंप आउट हुए। अब 5 जून को लाहौर में खेला जाएगा सीरीज का फाइनल मैच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। सीरीज 1-1 से बराबर है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार, 5 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क46 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BCCI Appoints Sairaj Bahutule New Spin Bowling Coach

Hindi News Sports BCCI Appoints Sairaj Bahutule New Spin Bowling Coach | India Cricket स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक बहुतुले भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे खेल चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष सीनियर टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘बहुतुले घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों को तैयार करने और निखारने के लिए जाने जाते हैं। उनका अनुभव भारतीय टीम को फायदा पहुंचाएगा।’ बोर्ड के अनाउंसमेंट के बाद 53 वर्षीय बहुतुले ने खुशी जताते हुए कहा- ‘भारतीय पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।’ 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। कौन हैं साईराज बहुतुले? साईराज बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं। उनका प्रथम श्रेणी करियर करीब दो दशक तक चला। 188 फर्स्ट क्लास में उन्होंने 630 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने 6176 रन भी बनाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई, महाराष्ट्र और विदर्भ से खेलते हुए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। बहुतुले महाराष्ट, मुंबई और विदर्भ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं। कोचिंग में भी लंबा अनुभव खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म होने के बाद बहुतुले ने कोचिंग की शुरुआत की। उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल की टीमों के मुख्य कोच के रूप में काम किया है। वहीं, IPL में वह राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके काम को काफी अहम माना जाता है। बहुतुले IPL में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच रहे हैं। अंडर-19 टीम और NCA के साथ रहे बहुतुले 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। वह 2024 अंडर-19 विश्व कप में भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने भारत ए और सीनियर पुरुष टीम के साथ भी कई दौरों पर कोच के तौर पर काम किया है। वह 2021 से 2024 तक BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी, जिसे अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाता है, के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे। ————————————– स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आकिब नबी बतौर नेट बॉलर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़े:पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट झटके; 6 जून से अफगानिस्तान से मैच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BCCI Appoints Sairaj Bahutule New Spin Bowling Coach

Hindi News Sports BCCI Appoints Sairaj Bahutule New Spin Bowling Coach | India Cricket स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक बहुतुले भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे खेल चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष सीनियर टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘बहुतुले घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों को तैयार करने और निखारने के लिए जाने जाते हैं। उनका अनुभव भारतीय टीम को फायदा पहुंचाएगा।’ बोर्ड के अनाउंसमेंट के बाद 53 वर्षीय बहुतुले ने खुशी जताते हुए कहा- ‘भारतीय पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।’ 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। कौन हैं साईराज बहुतुले? साईराज बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं। उनका प्रथम श्रेणी करियर करीब दो दशक तक चला। 188 फर्स्ट क्लास में उन्होंने 630 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने 6176 रन भी बनाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई, महाराष्ट्र और विदर्भ से खेलते हुए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। बहुतुले महाराष्ट, मुंबई और विदर्भ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं। कोचिंग में भी लंबा अनुभव खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म होने के बाद बहुतुले ने कोचिंग की शुरुआत की। उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल की टीमों के मुख्य कोच के रूप में काम किया है। वहीं, IPL में वह राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके काम को काफी अहम माना जाता है। बहुतुले IPL में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच रहे हैं। अंडर-19 टीम और NCA के साथ रहे बहुतुले 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। वह 2024 अंडर-19 विश्व कप में भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने भारत ए और सीनियर पुरुष टीम के साथ भी कई दौरों पर कोच के तौर पर काम किया है। वह 2021 से 2024 तक BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी, जिसे अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाता है, के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे। ————————————– स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आकिब नबी बतौर नेट बॉलर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़े:पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट झटके; 6 जून से अफगानिस्तान से मैच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। 29 साल के नबी 19 मई को जारी टेस्ट और वनडे टीम में नहीं चुने गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें भारतीय टीम के माहौल में घुलने-मिलने के लिए बुलाया है। कुछ दिन पहले प्रिंस यादव को भी टीम से जोड़ा गया था। नबी ने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट लिए नबी पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 17 पारियों में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाया था। उन्होंने इससे पहले वाले सीजन में 44 विकेट झटके थे। इस तरह दो सीजन में उनके खाते में 104 विकेट दर्ज हैं। रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी। नबी न्यूजीलैंड दौरे के लिए संभावित विकल्प नबी को भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए संभावित विकल्प माना जा रहा है। अक्टूबर में होने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं। वहां की सीम और स्विंग के लिए मददगार परिस्थितियां उनके पक्ष में जा सकती हैं। लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर लेते हैं नबी आकिब नबी बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 969 रन हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने एक शतक सहित 572 रन बनाए हैं। हालांकि, IPL 2026 में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पांच मुकाबलों में वे कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी इकोनॉमी 11.46 रही। आखिर में अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल पढ़िए… ———————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खराब रोशनी से टेस्ट मैच नहीं रुकेगा, ICC ने गुलाबी गेंद के ट्रायल की मंजूरी दी टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने की समस्या जल्द ही खत्म हो सकती है। दिन में होने वाले टेस्ट मैच में लाल गेंद से खेल होता है। अगर खराब रोशनी से खेल रुकता है तो दोनों की कप्तानों की सहमति से गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो सकेगा। गुलाबी गेंद फ्लड लाइट्स में देखी जा सकती है। लाल गेंद से फ्लड लाइट्स में खेल नहीं हो पाता है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। 29 साल के नबी 19 मई को जारी टेस्ट और वनडे टीम में नहीं चुने गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें भारतीय टीम के माहौल में घुलने-मिलने के लिए बुलाया है। कुछ दिन पहले प्रिंस यादव को भी टीम से जोड़ा गया था। नबी ने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट लिए नबी पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 17 पारियों में 60 विकेट झटके। उन्होंने पिछले सीजन में 17 पारियों में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाया था। इस तरह दो सीजन में उनके खाते में 104 विकेट दर्ज हैं। नबी न्यूजीलैंड दौरे के लिए संभावित विकल्प नबी को भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए संभावित विकल्प माना जा रहा है। अक्टूबर में होने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं। वहां की सीम और स्विंग के लिए मददगार परिस्थितियां उनके पक्ष में जा सकती हैं। लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर लेते हैं नबी आकिब नबी बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 969 रन हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने एक शतक सहित 572 रन बनाए हैं। हालांकि, IPL 2026 में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पांच मुकाबलों में वे कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी इकोनॉमी 11.46 रही। आखिर में अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल पढ़िए… ———————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खराब रोशनी से टेस्ट मैच नहीं रुकेगा, ICC ने गुलाबी गेंद के ट्रायल की मंजूरी दी टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने की समस्या जल्द ही खत्म हो सकती है। दिन में होने वाले टेस्ट मैच में लाल गेंद से खेल होता है। अगर खराब रोशनी से खेल रुकता है तो दोनों की कप्तानों की सहमति से गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो सकेगा। गुलाबी गेंद फ्लड लाइट्स में देखी जा सकती है। लाल गेंद से फ्लड लाइट्स में खेल नहीं हो पाता है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tim David IPL 2027 Match Ban & 50% Fee Cut

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के टिम डेविड को इस सीजन तीन बार डिमेरिट पॉइंट मिले। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। अंपायर नितिन के ऊपर आइस बैग फेंका डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आक्रामक तरीके से एक आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया। 5 डिमेरिट पॉइंट हुए डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए। नियमों के अनुसार, पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच में निलंबित किया जाता है। इससे पहले भी डेविड दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। उन्होंने मैच नंबर 20 में पहला उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद मैच नंबर 54 में दूसरा उल्लंघन हुआ, जिसमें उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे। डेविड ने इस IPL में एक फिफ्टी भी लगाई। अनुच्छेद 2.9 के तहत सजा IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह उल्लंघन दर्ज किया गया। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण जैसी किसी वस्तु को फेंकने से जुड़ा है। इसी वजह से डेविड IPL 2027 में RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर वह अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होते हैं, तो उस टीम के लिए उनका पहला मैच निलंबन के तहत छूट जाएगा। डेविड ने सीजन में 305 रन बनाए बेंगलुरु के फिनिशर टिम डेविड ने IPL 2026 में 16 मैचों में 305 रन बनाए। उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी बेस्ट पारी रही। सीजन में डेविड ने 22 चौके और 23 छक्के जड़े। डेविड ने अब तक 66 IPL मैचों में 1151 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.89 और स्ट्राइक रेट 177.08 है। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। डेविड के नाम IPL में 76 चौके, 83 छक्के और 32 कैच दर्ज हैं। बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया। टीम ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। डेविड को अरशद खान ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ICC Approves Pink Ball Tests; Head Coaches Allowed During Drinks Break

Hindi News Sports ICC Approves Pink Ball Tests; Head Coaches Allowed During Drinks Break स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल टेस्ट मैचों में पहली बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया था। टेस्ट क्रिकेट में अब खराब रोशनी की वजह से खेल नहीं रुकेगा। ICC ने पिंक बॉल के इस्तेमाल के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। खराब रोशनी के दौरान, जब लाल गेंद फ्लडलाइट्स में ठीक से दिखाई नहीं देती, तब खेल को जारी रखने के लिए गुलाबी गेंद का उपयोग किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति जरूरी होगी। यह नियम केवल दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों और फ्लडलाइट्स वाले मैदानों पर लागू होगा। इसके अलावा, नए नियम के तहत अब हेड कोच वनडे मैचों में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बातचीत कर सकेगा। ये फैसले 1 जून को अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड बैठक में लिए गए। टेस्ट मैचों में बैड लाइट की वजह से कई बार दिन में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता है हॉक-आई का इस्तेमाल भी किया जाएगा बोर्ड ने अंपायर को अवैध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट पर विचार करते समय हॉक-आई डेटा देखने की अनुमति भी दी है। साथ ही, खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की समस्या कम करने के लिए ICC और मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (MCC) मिलकर नई लाइटिंग तकनीक पर रिसर्च और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करेंगे। क्या होता है हॉक-आई हॉक-आई एक कैमरा-आधारित ट्रैकिंग तकनीक है, जो कई हाई-स्पीड कैमरों की मदद से गेंद की गति और उसके रास्ते का 3D मॉडल तैयार करती है। क्रिकेट में इसका सबसे ज्यादा उपयोग DRS के तहत LBW फैसलों में होता है, जहां यह अनुमान लगाया जाता है कि बल्लेबाज के पैड से टकराने के बाद गेंद स्टंप्स को लगती या नहीं। इससे अंपायरों को अधिक सटीक निर्णय लेने में मदद मिलती है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर काफी चर्चा हुई थी। सभी नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे ICC ने खेल की शर्तों में कई बदलाव भी मंजूर किए हैं। अब हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान टीम से बात कर सकेंगे। टी-20 इंटरनेशनल में मैचों में 15 मिनट का इंटरवेल अनिवार्य होगा और खेल दोबारा शुरू होने पर बल्लेबाजों को तैयार रहना होगा। लेगसाइड वाइड्स ट्रायल को भी अपनाया गया है। MCC के बाकी सभी लॉ बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। वनडे में अभी सिर्फ सब्सिट्यूट खिलाड़ी ही ड्रिंक्स ब्रेक्स के दौरान मैदान पर जा पाते हैं। महिला क्रिकेट के लिए नए टूर्नामेंट और क्वालिफिकेशन सिस्टम ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की विंडो बदल दी गई है। यह टूर्नामेंट अब जून-जुलाई की जगह 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा। ICC ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 को शुरू करने की मंजूरी दी है। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पांच फुल मेंबर और पांच एसोसिएट मेंबर देश होंगे। टीमों का चयन रैंकिंग और पिछले टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के आधार पर होगा। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के क्वालिफिकेशन सिस्टम को भी मंजूरी मिल गई है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होगा, जबकि भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में 10 टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी। इनमें महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टॉप-8 टीमें, मेजबान और 6 जुलाई 2026 की रैंकिंग के आधार पर अगली टीमें शामिल होंगी। बाकी दो स्थान 10 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफायर से तय होंगे। बांग्लादेश, श्रीलंका और फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर चर्चा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनावी प्रक्रिया समेत वहां की स्थिति पर चर्चा के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजे और जिम्बाब्वे क्रिकेट के तावेंगा मुकुहलानी बांग्लादेश जाएंगे और विभिन्न पक्षों से बात करेंगे। वहीं, बोर्ड ने दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीगों पर चिंता जताई है। ICC ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों के बीच संतुलन बनाने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। यह समिति मौजूदा ढांचे के भीतर तालमेल की संभावनाओं का आकलन करेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RCB No Victory Parade Bengaluru After IPL Win; Fans Celebrate Indoors

अहमदाबाद10 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने के बावजूद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है। RCB के एक सूत्र ने बताया कि शहर में सार्वजनिक समारोहों को लेकर पहले से लागू दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बेंगलुरु में किसी बड़े समारोह की संभावना नहीं है। बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। टीम ने लगातार दूसरे साल IPL खिताब जीता है। बेंगलुरु ने दूसरा खिताब जीता है। विक्ट्री परेड नहीं होने के 2 कारण पहला: पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर की भगदड़ 4 जून 2025 को पहला IPL खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने जल्दबाजी में विक्ट्री परेड की थी। इस दौरान 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 2 पुलिसकर्मी बेहोश बच्चे को हॉस्पिटल ले जाते हुए। दूसरा: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी उसी दिन होना है। यह कार्यक्रम लोक भवन में शाम 4:10 बजे आयोजित होगा। 2 दिन पहले डीके शिवकुमार का नाम CM के रूप में अनाउंस हुआ था। पुलिस ने कहा- अव्यवस्था न फैलाएं बेंगलुरु पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि RCB की जीत की स्थिति में सड़क पर जश्न, पटाखेबाजी, हुड़दंग या किसी तरह की अव्यवस्था न फैलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर विजय उत्सव की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोग चाहें तो घरों या निजी स्थानों पर जश्न मना सकते हैं। कई प्लेयर्स नेशनल टीम से जुड़ने वाले हैं RCB के कई प्लेयर्स को नेशनल टीमों से जुड़ना है। देवदत्त पडिक्कल को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ना है, जबकि जोश हेजलवुड, टिम डेविड, जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड भी अपनी-अपनी नेशनल टीम से जुड़ेंगे। ————————————————————– IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








