Monday, 01 Jun 2026 | 11:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Tim David IPL 2027 Match Ban & 50% Fee Cut

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के टिम डेविड को इस सीजन तीन बार डिमेरिट पॉइंट मिले।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है।

अंपायर नितिन के ऊपर आइस बैग फेंका

डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आक्रामक तरीके से एक आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया।

5 डिमेरिट पॉइंट हुए

डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए। नियमों के अनुसार, पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच में निलंबित किया जाता है।

इससे पहले भी डेविड दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। उन्होंने मैच नंबर 20 में पहला उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद मैच नंबर 54 में दूसरा उल्लंघन हुआ, जिसमें उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे।

डेविड ने इस IPL में एक फिफ्टी भी लगाई।

डेविड ने इस IPL में एक फिफ्टी भी लगाई।

अनुच्छेद 2.9 के तहत सजा

IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह उल्लंघन दर्ज किया गया। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण जैसी किसी वस्तु को फेंकने से जुड़ा है।

इसी वजह से डेविड IPL 2027 में RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर वह अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होते हैं, तो उस टीम के लिए उनका पहला मैच निलंबन के तहत छूट जाएगा।

डेविड ने सीजन में 305 रन बनाए

बेंगलुरु के फिनिशर टिम डेविड ने IPL 2026 में 16 मैचों में 305 रन बनाए। उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी बेस्ट पारी रही। सीजन में डेविड ने 22 चौके और 23 छक्के जड़े।

डेविड ने अब तक 66 IPL मैचों में 1151 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.89 और स्ट्राइक रेट 177.08 है। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

डेविड के नाम IPL में 76 चौके, 83 छक्के और 32 कैच दर्ज हैं।

बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया। टीम ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। डेविड को अरशद खान ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया।

फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम।

फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तान्या मित्तल को अमीर पति नहीं चाहिए:बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं

May 31, 2026/
9:50 am

इन्फ्लुएंसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने कहा कि वह अमीर पार्टनर नहीं चाहतीं। वह खुद इतनी आर्थिक...

Delhi IRS Officer Daughter Murder

April 22, 2026/
1:45 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली...

पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा:पटना DM चोर, डिप्टी CM गो बैक के नारे लगे; छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूछा- हमें क्यों नहीं बुलाया

March 30, 2026/
11:55 am

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने...

पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी ने चुनावी झटके के बाद पार्टी नेतृत्व की आलोचना की | न्यूज18

May 28, 2026/
5:49 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार...

रेडमी का बजट स्मार्टफोन A7 प्रो भारत में लॉन्च:जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स, 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ शुरुआती कीमत ₹12,499

April 13, 2026/
5:29 pm

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने सोमवार को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो लॉन्च किया है। बजट...

एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री:पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार; बेटे ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

April 3, 2026/
5:00 am

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने भी अपनी पहली फिल्म में दादी का किरदार निभाया है। रणदीप...

राजनीति

Tim David IPL 2027 Match Ban & 50% Fee Cut

Tim David IPL 2027 Match Ban & 50% Fee Cut

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के टिम डेविड को इस सीजन तीन बार डिमेरिट पॉइंट मिले।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है।

अंपायर नितिन के ऊपर आइस बैग फेंका

डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आक्रामक तरीके से एक आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया।

5 डिमेरिट पॉइंट हुए

डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए। नियमों के अनुसार, पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच में निलंबित किया जाता है।

इससे पहले भी डेविड दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। उन्होंने मैच नंबर 20 में पहला उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद मैच नंबर 54 में दूसरा उल्लंघन हुआ, जिसमें उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे।

डेविड ने इस IPL में एक फिफ्टी भी लगाई।

डेविड ने इस IPL में एक फिफ्टी भी लगाई।

अनुच्छेद 2.9 के तहत सजा

IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह उल्लंघन दर्ज किया गया। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण जैसी किसी वस्तु को फेंकने से जुड़ा है।

इसी वजह से डेविड IPL 2027 में RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर वह अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होते हैं, तो उस टीम के लिए उनका पहला मैच निलंबन के तहत छूट जाएगा।

डेविड ने सीजन में 305 रन बनाए

बेंगलुरु के फिनिशर टिम डेविड ने IPL 2026 में 16 मैचों में 305 रन बनाए। उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी बेस्ट पारी रही। सीजन में डेविड ने 22 चौके और 23 छक्के जड़े।

डेविड ने अब तक 66 IPL मैचों में 1151 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.89 और स्ट्राइक रेट 177.08 है। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

डेविड के नाम IPL में 76 चौके, 83 छक्के और 32 कैच दर्ज हैं।

डेविड के नाम IPL में 76 चौके, 83 छक्के और 32 कैच दर्ज हैं।

बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया। टीम ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। डेविड को अरशद खान ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया।

फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम।

फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket