Adar Poonawalla Partners Rajasthan Royals; IPL Historys Biggest Deal

जयपुर8 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स को उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने खरीद लिया है। अदार पूनावाला के साथ पार्टनरशिप में फ्रेंचाइजी को खरीदने का समझौता किया है। इस डील की अनुमानित एंटरप्राइज वैल्यू करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,660 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। जो इसे आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी निवेश डील्स में शामिल करती है। डील पूरी होने के बाद मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की लगभग 75% हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18% हिस्सेदारी के साथ साझेदार बने रहेंगे। वहीं, बाकी 7% हिस्सेदारी मनोज बडाले और अन्य मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी। मनोज बडाले फ्रेंचाइजी से जुड़े रहेंगे और अपने अनुभव के जरिए टीम को मार्गदर्शन देते रहेंगे, जिससे पुराने और नए मैनेजमेंट के बीच संतुलन बना रहेगा। सौदा सितंबर 2026 तक पूरा होगा राजस्थान रॉयल्स अब केवल आईपीएल टीम तक सीमित नहीं रही है, बल्कि एक ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन चुकी है। इस सौदे में केवल IPL टीम ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दक्षिण अफ्रीका की ‘पार्ल रॉयल्स’ और कैरेबियन लीग की ‘बारबाडोस रॉयल्स’ भी शामिल हैं। हालांकि यह डील अभी नियामक मंजूरियों पर निर्भर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित संस्थाओं की स्वीकृति के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अनुमान है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह सौदा सितंबर 2026 तक पूरा हो सकता है। नए मालिकाना स्ट्रक्चर में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले बोर्ड में शामिल होंगे। इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। उसे एक्सक्लूसिविटी मिल भी गई थी, लेकिन बाद में यह सौदा नहीं हो सका। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा मित्तल परिवार का राजस्थान से गहरा जुड़ाव भी इस डील को खास बनाता है, क्योंकि लक्ष्मी मित्तल का जन्म चूरू जिले के सादुलपुर गांव में हुआ था। लक्ष्मी मित्तल ने कहा- क्रिकेट के प्रति लगाव बचपन से रहा है और राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना गर्व का विषय है। उन्होंने टीम की विरासत को आगे बढ़ाने और फैंस के साथ इस सफर का हिस्सा बनने की बात कही। 2008 में चैंपियन बनी थी राजस्थान शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने IPL का पहला सीजन 2008 में जीता था। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन नीचे जाने लगा। उसके बाद से टीम सिर्फ एक बार 2022 में फाइनल में पहुंची है। तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उसे हार मिली। दो साल के लिए बैन हुई थी RR राजस्थान रॉयल्स को 2015 में सामने आए स्पॉट-फिक्सिंग मामले की वजह से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। जांच के बाद लोढ़ा समिति ने टीम के सह-मालिक राज कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी पाया था। इसके कारण राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों को 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन से बाहर कर दिया गया। बाद में 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से आईपीएल में वापसी की। ये खबर भी पढ़ें राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। (पूरी खबर पढे़ं) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।
घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।
CSK के कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई:सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लूक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। 2023 से पिछले 7 मुकाबलों में 6 मैच चेन्नई, जबकि सिर्फ 1 मैच मुंबई जीती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने IPL का अपना पहला अधर्शतक लगाया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन का कैच स्लीप में छूटा और उसी ओवर में संजू विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। मुंबई के रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद नूर अहमद ने नो-लूक सेलिब्रेशन किया। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने टॉप-8 मोमेंट्स… 1. डेब्यू पर रामकृष्ण घोष ने शानदार कैच पकड़ा मैच के दूसरे ही ओवर में IPL में डेब्यू कर रहे चेन्नई के रामकृष्ण घोष ने जबरदस्त कैच पकड़ा। अंशुल कंबोज के ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई। आगे दौड़ते हुए घोष ने डाइव लगाकर जमीन से महज कुछ इंच ऊपर गेंद को दोनों हाथों से लपका। 2. कंबोज थ्रो से चूके, रिकेल्टन रन-आउट से बचे पारी के चौथे ओवर में रायन रिकेल्टन को एक बड़ा जीवनदान मिला। गेंदबाज अंशुल कंबोज की सटीक यॉर्कर को रिकेल्टन ने डिफेंड किया और क्रीज से काफी बाहर निकल आए। कंबोज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और कीपर छोर पर निशाना साधा, लेकिन थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। रिकेल्टन ने क्रीज तक पहुंचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। थ्रो न लगने पर कंबोज ने हताशा में सिर पकड़ लिया। 3. IPL में प्रशांत के पहले ओवर में 3 छक्के लगे चेन्नई के प्रशांत वीर का IPL में उनका पहला ओवर किसी बुरे सपने की तरह रहा। मैच का 5वां ओवर फेंकने आए प्रशांत को रायन रिकेल्टन ने 3 छक्के जड़ दिए। रिकलटन ने तीसरी गेंद पर 76 मीटर का स्लॉग-स्वीप लगाया। फिर अंतिम दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिए। 4. दुबे ने नमन धीर का डॉली कैच छोड़ा मुंबई की पारी के सातवें ओवर में शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद नूर अहमद ने 95 किमी के रफ्तार से डाली। नमन धीर ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दुबे के हाथ में गई, लेकिन दुबे कैच नहीं पकड़ सके। नमन इस समय 19 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. नूर अहमद का ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन नूर अहमद ने मुंबई के बैटर रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। नूर ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन को फंसाया। स्लॉग स्वीप खेलने गए रिकेल्टन गेंद को सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े उर्विल पटेल के हाथों में मार बैठे। विकेट लेने के बाद नूर अहमद ने अपनी आंखों पर हाथ रखकर ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन किया। आमतौर पर बैटर्स नो-लुक शॉट्स खेलते हैं। 6. कम्बोज की थ्रो बल्लेबाज के पीठ पर लगी पहली पारी की आखिरी गेंद के बाद अंशुल कंबोज ने बल्लेबाज को सॉरी कहा। दरअसल, कंबोज ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे मुंबई के बल्लेबाज कृष भगत खेल नहीं पाए। बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े, इस बीच विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद कंबोज की ओर थ्रो की। कंबोज ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट करने के लिए निशाना साधा, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे दौड़ रहे कृष भगत की पीठ पर जा लगी। हालांकि कंबोज ने तुरंत कृष को सॉरी कहा। 7. सैमसन कैच ड्रॉप के बाद उसी ओवर में आउट हुए चेन्नई की पारी का दूसरा ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद संजू सैमसन के बैट का किनारा लेकर स्लीप में गई, लेकिन विल जैक्स ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद बाहर की ओर स्विंग कराई। सैमसन ने कट किया, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों में चली गई। सैमसन कैच छूटने के बाद सिर्फ 5 रन और जोड़ सके। 8. कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शनिवार को IPL की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रनचेज के 18वें ओवर में कृष्ण भगत की पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचास पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिलाई।
Kyle Jamieson on Vaibhav Surya Wicket | BCCI Action

“मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा होऊंगा, लेकिन हां, हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला।” . इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने ये बातें कहीं। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान जेमिसन ने ताली बजाते हुए वैभव को आंखें भी दिखाईं। काइल जेमिसन के इस व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी कार्रवाई की है। सूर्यवंशी का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन। सोशल मीडिया पर जेमिसन पर भड़के क्रिकेट फैन्स वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम के टॉप दो बल्लेबाज कितने खतरनाक हैं, यह सभी को पता है। एक को मिचेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।” सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने काइल जेमिसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। IPL की टीम ने सोशल मीडिया X पर जेमिसन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे वैभव को देखकर डर गए थे। BCCI ने जेमिसन पर की कार्रवाई वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को महंगा पड़ गया। जेमिसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। IPL के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा इशारा, भाषा या गलत व्यवहार करता है, जिससे सामने वाले खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या झगड़ा भड़क सकता हो, तो उस पर कार्रवाई होती है। जेमिसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक जश्न के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आज हैदराबाद और कोलकात के बीच मुकाबला IPLका 45वां मुकाबला आज सनराइज हैदराबाद (SRH) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। हैदराबाद 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता का परफॉर्मेंस इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। पिछले मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। कोलकाता के खिलाफ एक बार उनके ऊपर नजर रहेगी।
IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

IPL 2026 में रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान से हार मिली थी, जबकि गुजरात को लगातार दो जीत मिली है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने 9 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। पंजाब और गुजरात के बीच कांटे का मुकाबला IPL में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था। प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाई है। प्रभसिमरन ने 8 मैच में 179.27 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए इस सीजन टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 3/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हालांकि उन्होंने 10.96 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने 350+ रन बनाए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 8 मैचों में 373 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस सीजन उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 155.41 के शानदार स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट स्पेल 3/25 रहा है। हालांकि उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। अहमदाबाद की पिच पर रन बरस रहे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां लक्ष्य चेज करना आसान रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। बारिश की संभावना नहीं मैच के दिन 3 मई को अहमदाबाद तापमान 32 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। शाम के वक्त ओस मैच में अहम रोल निभाएगा। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम मुश्किल में पड़ सकती है, इसलिए पहले बल्लेबाजी आने पर टीमें एक्स्ट्रा रन बनाने पर जोर देंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
Vaibhavs Playground Retaliation & Celebration; Kyle Gets BCCI Demerit

कल के आईपीएल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को महंगा पड़ गया। BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। उनपर यह कार्रवाई आचार संहिता के तहत की गई, जिसमें खिलाड़ियों के अनुचित व्यवहार पर सख्ती बरती जाती है। . दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट करके एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया और उन्हें आंख भी दिखाई। काइल जैमीसन के इस आक्रामक व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कड़ी कार्रवाई की है। वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल। खिलाड़ियों के लिए बनी है आचार संहिता IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता बनी है। जिसके लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए काइल को डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और चेतावनी भी मिली है। जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी को नीचा दिखाती हों या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों। सोशल मीडिया पर फैला विवाद यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। क्रिकेट प्रेमियों ने जैमीसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक सेलिब्रेशन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर तेज प्रतिक्रिया देते नजर आए। यह व्यवहार खेल की मर्यादा के खिलाफ माना गया, क्योंकि इससे दूसरे खिलाड़ी को उकसाने की आशंका थी।
Vaibhavs Playground Retaliation & Celebration; Kyle Gets BCCI Demerit

पटना50 मिनट पहले कॉपी लिंक कल के आईपीएल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को महंगा पड़ गया। BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। उनपर यह कार्रवाई आचार संहिता के तहत की गई, जिसमें खिलाड़ियों के अनुचित व्यवहार पर सख्ती बरती जाती है। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट करके एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया और उन्हें आंख भी दिखाई। काइल जैमीसन के इस आक्रामक व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कड़ी कार्रवाई की है। वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाते काइल। खिलाड़ियों के लिए बनी है आचार संहिता IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता बनी है। जिसके लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए काइल को डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और चेतावनी भी मिली है। जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी को नीचा दिखाती हों या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों। सोशल मीडिया पर फैला विवाद यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। क्रिकेट प्रेमियों ने जैमीसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक सेलिब्रेशन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर तेज प्रतिक्रिया देते नजर आए। यह व्यवहार खेल की मर्यादा के खिलाफ माना गया, क्योंकि इससे दूसरे खिलाड़ी को उकसाने की आशंका थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 में हर 100 में से 20 कैच छूटे:पांच शतकवीरों ने जीवनदान के बाद जमाई सेंचुरी

क्रिकेट में एक पुरानी कहावत है- ‘कैच पकड़ो, मैच जीतो’। लेकिन आईपीएल 2026 में ‘कैच छोड़ो, मैच हारो’ का नया चलन हावी हो गया है। टीमों की कैच टपकाने की गलती उन्हें सीधे हार की ओर धकेल रही है क्योंकि जीवनदान मिलने के बाद बल्लेबाज विपक्षी टीमों को बुरी तरह धो रहे हैं। सीजन में अब तक लगे 9 शतकों में से 5 शतक ऐसे बल्लेबाजों ने जड़े हैं, जिन्हें फील्डिंग टीम ने कम से कम एक बार कैच छोड़कर ‘जीवनदान’ दिया था। शुरुआती 41 मैचों तक सीजन में टीमों की कैचिंग एफिशिएंसी 80.25 प्रतिशत है। इसका मतलब फील्डर्स ने कैचिंग के हर 100 में से लगभग 20 मौके गंवाए हैं। यह 2018 से अब तक एक आईपीएल सीजन में पांचवां सबसे खराब फील्डिंग प्रदर्शन है। इस मामले में टॉप पर पिछला सीजन है, जहां 41 मैचों के फेज तक टीमों की कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 75.89% थी। जीवनदान के बाद बैटर के 40+ रन; 78 प्रतिशत मैच हारी टीमें कैच टपकाने का खामियाजा टीमों को हार के रूप में चुकाना पड़ रहा है। मौजूदा सीजन में 18 पारियां ऐसी रही हैं, जहां जीवनदान पाने वाले बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए। इनमें से 14 मैचों में (लगभग 78%) फील्डिंग करने वाली टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। यह आंकड़ा पिछले नौ आईपीएल सीजनों में सबसे खराब है। कैच छूटने के बाद बैटर्स औसतन 17 रन जोड़ रहे हैं, जो 2018 के बाद से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। दिल्ली को 5 में से 3 हार तब मिलीं, जब उन्होंने किसी का कैच छोड़ा और उसने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इसमें सैमसन (115*), अभिषेक (135*) के शतक हैं। इन 3 मौकों पर कैच छोड़ना पड़ा टीमों पर भारी एक ही दिन में रिकॉर्ड 16 कैच छूटे, इससे रिकॉर्ड 986 रन बन गए 25 अप्रैल को सीजन के सातवें डबल हेडर के दो मैचों में रिकॉर्ड 16 कैच छोड़े गए थे। इसका आलम यह रहा कि दोनों मुकाबले मिलाकर कुल 986 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक हैं। इस दौरान पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 265 रन का लीग इतिहास का सर्वोच्च और हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 229 रन का जयपुर वेन्यू का सर्वोच्च रन चेज किया।
IPL 2026 में हर 100 में से 20 कैच छूटे:पांच शतकवीरों ने जीवनदान के बाद जमाई सेंचुरी

क्रिकेट में एक पुरानी कहावत है- ‘कैच पकड़ो, मैच जीतो’। लेकिन आईपीएल 2026 में ‘कैच छोड़ो, मैच हारो’ का नया चलन हावी हो गया है। टीमों की कैच टपकाने की गलती उन्हें सीधे हार की ओर धकेल रही है क्योंकि जीवनदान मिलने के बाद बल्लेबाज विपक्षी टीमों को बुरी तरह धो रहे हैं। सीजन में अब तक लगे 9 शतकों में से 5 शतक ऐसे बल्लेबाजों ने जड़े हैं, जिन्हें फील्डिंग टीम ने कम से कम एक बार कैच छोड़कर ‘जीवनदान’ दिया था। शुरुआती 41 मैचों तक सीजन में टीमों की कैचिंग एफिशिएंसी 80.25 प्रतिशत है। इसका मतलब फील्डर्स ने कैचिंग के हर 100 में से लगभग 20 मौके गंवाए हैं। यह 2018 से अब तक एक आईपीएल सीजन में पांचवां सबसे खराब फील्डिंग प्रदर्शन है। इस मामले में टॉप पर पिछला सीजन है, जहां 41 मैचों के फेज तक टीमों की कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 75.89% थी। जीवनदान के बाद बैटर के 40+ रन; 78 प्रतिशत मैच हारी टीमें कैच टपकाने का खामियाजा टीमों को हार के रूप में चुकाना पड़ रहा है। मौजूदा सीजन में 18 पारियां ऐसी रही हैं, जहां जीवनदान पाने वाले बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए। इनमें से 14 मैचों में (लगभग 78%) फील्डिंग करने वाली टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। यह आंकड़ा पिछले नौ आईपीएल सीजनों में सबसे खराब है। कैच छूटने के बाद बैटर्स औसतन 17 रन जोड़ रहे हैं, जो 2018 के बाद से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। दिल्ली को 5 में से 3 हार तब मिलीं, जब उन्होंने किसी का कैच छोड़ा और उसने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इसमें सैमसन (115*), अभिषेक (135*) के शतक हैं। इन 3 मौकों पर कैच छोड़ना पड़ा टीमों पर भारी एक ही दिन में रिकॉर्ड 16 कैच छूटे, इससे रिकॉर्ड 986 रन बन गए 25 अप्रैल को सीजन के सातवें डबल हेडर के दो मैचों में रिकॉर्ड 16 कैच छोड़े गए थे। इसका आलम यह रहा कि दोनों मुकाबले मिलाकर कुल 986 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक हैं। इस दौरान पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 265 रन का लीग इतिहास का सर्वोच्च और हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 229 रन का जयपुर वेन्यू का सर्वोच्च रन चेज किया।









