Sunday, 20 Sep 2026 | 06:05 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL का गणित-गुजरात प्लेऑफ से एक जीत दूर:हैदराबाद तीसरे नंबर पर आया; आज बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका

IPL का गणित-गुजरात प्लेऑफ से एक जीत दूर:हैदराबाद तीसरे नंबर पर आया; आज बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका

गुजरात टाइटंस IPL सीजन के प्लेऑफ के बेहद करीब है। एक और जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने मंगलवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के बड़े अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 169 रन चेज कर रही हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे उसके नेट रन रेट को धक्का लगा है। फिलहाल, गुजरात, बेंगलुरु, हैदराबाद और पंजाब टॉप-4 पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन गुजरात लगातार 5वां मैच जीती, सनराइजर्स सीजन में 5वां मैच हारे गुजरात को सीजन में लगातार 5वीं जीत मिली है। इससे टीम तीसरे स्थान से पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद इस सीजन में 5वां मैच हारी है। इससे पहले दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आज के मैच का असर IPL में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बेंगलुरु के पास नंबर-1 पर वापसी का मौका रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम के पास 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं। जो कि टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के बराबर है। ऐसे में आज की जीत बेंगलुरु को 16 अंक तक पहुंचा सकती है। साथ ही बेहतर नेट रन रेट टीम को नंबर-1 पोजिशन भी दिला सकता है। मैच हारने की स्थिति में बेंगलुरु को अपने आगे के दोनों मैच जीतने ही होंगे। प्लेऑफ के लिए कोलकाता का हर मैच जीतना जरूरी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता को यहां से प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए हर मैच जीतना होगा। अगर टीम एक मैच भी गंवाती है तो प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों पर निर्भर हो जाएगी। अभी की स्थिति में नाइट राइडर्स 17 अंक तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह दिला सकते हैं। फिलहाल, कोलकाता 11 मैच में 4 जीत के सहारे 9 अंक ही हासिल कर सकी है। उसका एक मैच बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स साई सुदर्शन नंबर-2 पर आए ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इससे उनके 501 रन हो गए हैं। हैदराबाद के हेनरिक क्लासन (508 रन) पहले और अभिषेक शर्मा (481 रन) तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप रेस में रबाडा दूसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने मैच में 3 विकेट झटके। उनके पास 12 मैच में 21 विकेट हो गए हैं। रबाडा पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार पांचवीं जीत, टेबल टॉपर बनी; हैदराबाद को 82 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Vaibhav Surya MasterChef | IPL 2026 Roti Making VIDEO; User Backlash

Vaibhav Surya MasterChef | IPL 2026 Roti Making VIDEO; User Backlash

वैभव सूर्यवंशी, ये अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ ब्रांड बन चुके हैं। IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ गेंदबाजों की नींद उड़ा रहे, बल्कि मास्टरशेफ बनकर किचन में रोटियां भी उछाल रहे। . दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव मास्टरशेफ बनकर रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखा भी रहे हैं। वह अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते हुए कहते हैं, “ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है..।” उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज को देखकर नेटिजन्स उन्हें ‘ऑलराउंडर’ बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ये वीडियो देखकर भड़क गए। एक ने लिखा, “प्रैक्टिस पर ध्यान दो”, तो दूसरे ने लिखा,”भाई मैच तो जीतो।” वहीं एक यूजर तो बुरी तरह भड़का नजर आया और उसने फ्रेंचाइजी को ही घेर लिया। काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी। रोटी को हवा में उछाला… वीडियो की शुरुआत में वैभव बोलते हैं- “मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी।” इसके बाद वे बताते हैं कि किचन में वो किस तरह कंट्रिब्यूशन देंगे। वैभव कहते हैं, “रोटी बना सकता हूं, उससे ज्यादा कुछ नहीं बना सकता।” फिर वे एक रोटी बेलकर कैमरे के सामने दिखाते हैं और कहते हैं- “ये पांडा का दो कान निकाला है मैंने।” इस दौरान वे काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश भी करते हैं। उन्होंने एक पेशेवर शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही उन्होंने रोटी उछाली, वह सीधे नीचे गिर गई। रोटी गिरते ही वैभव के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक था। रोटी बनाते समय वे खुद की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बाकियों से बहुत अच्छा चल रहा है।” इसके बाद वैभव तीसरी रोटी बेलते हैं और बोलते हैं- “रोटी नंबर 3 रेडी।” इसी बीच जब कोई उनसे रोटी ले लेता है तो वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘ही इज टेकिंग आवर रोटी’ रोटी को हवा में उछालते हुए वैभव सूर्यवंशी। यूजर्स बोले- खेलने पर ध्यान दो राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मुकाबले हार चुकी है। कई मौकों पर टीम को वैभव पर काफी ज्यादा निर्भर भी देखा गया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, “खेलने पर ध्यान दो।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई, मैच तो जीतो।” एक अन्य यूजर ने फ्रेंचाइजी को घेरते हुए लिखा, “15 साल के लड़के की कमाई पर पलने वाली तुम्हारी फ्रेंचाइजी, शर्म करो थोड़ी बहुत। कितना बेचोगे इस बच्चे को? पूरी टीम इस एक बच्चे पर निर्भर है, शर्म नहीं आती उससे ऐसी वीडियोज बनवाते हुए?” वैभव ने थामा कैमरा, हेलमेट उतारकर कहा- अपने हीरो को देख लो IPL 2026 के शुरुआती मैच के दौरान वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आए थे। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 3 तस्वीरें देखिए… प्रैक्टिस करने के दौरान उन्होंने कैमरा थाम लिया। कहा- कुछ टाइम पास कर लिया जाए। थोड़ी देर बाद वैभव हेलमेट उतार देते हैं और कहते हैं देख लो अपने हीरो को। कैमरा हाथ में आते ही वैभव अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं वैभव ने 11 मैचों में बनाए 440 रन वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। इस सीजन में उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दिखाता है। वैभव ने अभी तक 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को और भी खास बनाता है। क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस जानिए वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे।

धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम:प्रशंसकों से बिना मिले निकले रोहित शर्मा, तिलक वर्मा ने दिए ऑटाग्राफ, कल पंजाब किंग्स होगा मुकाबला

धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम:प्रशंसकों से बिना मिले निकले रोहित शर्मा, तिलक वर्मा ने दिए ऑटाग्राफ, कल पंजाब किंग्स होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले के लिए टीम चंडीगढ़ से एलायंस एयर के विशेष विमान से कांगड़ा पहुंची। इस सीजन में प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के बावजूद, पहाड़ों की वादियों में हिटमैन रोहित शर्मा के प्रति प्रशंसकों का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जैसे ही रोहित शर्मा बाहर आए, पूरा परिसर मुंबई-मुंबई के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा कारणों से रोहित सीधे अपनी लग्जरी बस में सवार होकर होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गए। प्रशंसकों से बात नहीं कर पाए रोहित शर्मा रोहित शर्मा भले ही प्रशंसकों से सीधे बातचीत नहीं कर पाए, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों ने उनका दिल जीता। तिलक वर्मा ने प्रशंसकों के बीच जाकर ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। नमनधीर ने स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट पर चर्चा की। चोट के बाद वापसी कर रहे दीपक चाहर ने भी फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। टीम के साथ सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, टिम डेविड और कप्तान हार्दिक पांड्या भी धर्मशाला पहुंचे हैं। कल शाम पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 14 मई को शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई के लिए अब खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वे पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़कर सीजन का अंत सम्मानजनक स्थिति में करना चाहेंगे। धर्मशाला की तेज पिच पर मुंबई के जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी पंजाब के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि दबाव मुक्त होकर खेल रहे रोहित शर्मा 14 मई को धर्मशाला की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर छक्कों की बरसात कर सकते हैं। मैच के लिए टिकटों की मांग इतनी अधिक है कि स्टैंड्स के अभी से ‘हाउसफुल’ होने के संकेत हैं। यहां देखें फोटो… अक्षर की कप्तानी में लौटी दिल्ली, राहुल ने बटोरी सुर्खियां मुंबई के आने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम धर्मशाला से रवाना हुई। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे अक्षर पटेल के साथ पूरी टीम दिल्ली लौट गई। विशेष बात यह रही कि केएल राहुल ने एयरपोर्ट पर काफी समय बिताया और नन्हे प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बना दिया।

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। कमेटी का आरोप है कि कुमावत ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड से वकीलों को अनुचित भुगतान किया। यह राशि जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) सवाई माधोपुर से जुड़े मामलों में वकीलों को दी गई है। RCA बोला- संस्था पर कानूनी खर्च उठाने की कोई जिम्मेदारी नहीं 11 मई 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि RCA के खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान यह भुगतान सामने आया। एडहॉक कमेटी ने मामले की जांच के बाद DCA से जुड़े विवाद या मुकदमेबाजी में कानूनी खर्च उठाने की RCA की कोई बाध्यता या जिम्मेदारी नहीं बनती। राशि व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय नोटिस में लिखा गया है- कमेटी ने 24 लाख रुपए दीनदयाल कुमावत से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय लिया है। दीनदयाल ने कन्वीनर पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड का गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल किया है। RCA एक खेल संस्था है और उसके फंड का उपयोग केवल क्रिकेट गतिविधियों के संचालन, विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। 7 दिन में जमा करने को कहा, कार्रवाई की चेतावनी RCA ने नोटिस के जरिए दीनदयाल कुमावत को 7 दिन के भीतर 24 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में भुगतान नहीं किया तो कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जून 2025 को बनाया था कन्वीनर RCA की कार्यकारिणी को भंग कर सरकार ने 28 मार्च 2024 को एडहॉक कमेटी का गठन किया था। तब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को कन्वीनर बनाया गया था। सरकार ने 28 जून 2025 को एडहॉक कमेटी में बदलाव किया था। बिहाणी को हटाकर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया था। अब दीनदयाल कुमावत को हटाकर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।

Rajasthan Royals Players Royal Dinner at City Palace, Jaipur

Rajasthan Royals Players Royal Dinner at City Palace, Jaipur

जयपुर37 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार (11 मई) को जयपुर के पूर्व राजपरिवार की मेहमान थी। टीम के लिए सिटी पैलेस में मौजूद ‘द सर्वतो’ रेस्टोरेंट में रॉयल डिनर का आयोजन किया गया था। क्रिकेटर्स का राजसी परंपराओं के साथ रॉयल फैमिली के मेंबर्स दीया कुमारी, पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने वेलकम किया। टीम के सिटी पैलेस में एंट्री लेते ही फूल बरसाए गए। राजस्थान म्यूजिक पर वेलकम डांस करते आर्टिस्ट और शहनाई की धुन के बीच खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सजे-संवरे हाथी भी थे। करीब 2 घंटे तक टीम रेस्टोरेंट में मौजूद रही। सिटी पैलेस से निकलने के दौरान टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से भी मिले। सबसे पहले देखिए- रॉयल्स के रॉयल डिनर की PHOTOS… सिटी पैलेस में एंट्री के बाद बाद राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग और ओपनर वैभव सूर्यवंशी ग्रैंड वेलकम को लेकर काफी खुश नजर आए। सजे-धजे हाथियों को भी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए लाया गया था। कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए ये चौंकाने वाला एक्सपीरियंस था। टीम के कोच संगाकारा और सभी खिलाड़ियों पर फूल भी बरसाए गए थे। वेलकम सेरेमनी में हाथियों के साथ, घोड़े, कालबेलिया डांसर्स भी थे। खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। रॉयल डिनर के बाद बाहर निकले खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गइ थी। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से हाथ मिलाने के लिए पहुंचे। राजस्थान रॉयल्स की टीम रात करीब 8 सिटी पैलेस पहुंचे थे। वे रात करीब 10 सिटी पैलेस निकले। द सर्वतो रेस्टोरेंट से देखा आमेर सिटी पैलेस में मौजूद इस आलीशान रेस्टोरेंट से जयपुर के कई बेहद खूबसूरत लैंडमार्क नजर आते हैं। इनमें एक है आमेर फोर्ट। राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी रेस्टोरेंट से आमेर के व्यू को भी एंजॉय करते नजर आए। खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस, आमेर, जयपुर के हेरिटेज से जुड़े दूसरे लैंडमार्क को लेकर भी स्टाफ से बातचीत की। जयपुर का द सर्वतो रेस्टोरेंट। जयपुर में इस सीजन का अखिरी मैच 19 मई को राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में जयपुर में अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलेगी। आरआर फ्रेंचाइजी हाल ही में अपने नए मालिक को लेकर भी चर्चा में रही है। स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल ने फ्रेंचाइजी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा में खरीदा है। …. राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… SMS स्टेडियम पहुंचे उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल:बेटे संग देखा RR का प्रैक्टिस सेशन; 15 हजार करोड़ रुपए में खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल तीन दिन पहले जयपुर में टीम की प्रैक्टिस देखने पहुंचे थे। उनके साथ उनके बेटे भी थे। आईपीएल के नए सीजन में टीम मैनेजमेंट की कमान उनके हाथ में होगी। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

ढाका20 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तमीम ने कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला, वह सही नहीं था। 37 साल के पूर्व ओपनर इकबाल ने कहा कि BCCI और भारत के साथ अब उनके कोई मतभेद नहीं हैं और वे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास को अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने मिथुन के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। IPL में हम एक ही टीम में थे और वे ढाका लीग खेलने कई बार बांग्लादेश आए हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है।’ कहा- वर्ल्ड कप से नाम वापस लेना गलत तमीम ने वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हमने 1996-97 में वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने के लिए कितना संघर्ष किया था, मुझे आज भी याद है। बिना किसी ठोस बातचीत के वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से नाम वापस लेना गलत था। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी होंगे जो शायद अब दोबारा कभी वर्ल्ड कप न खेल पाएं। सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा नहीं था, भारत में हमारे खिलाड़ियों का हमेशा स्वागत होता है।” तमीम की 5 बड़ी बातें BCCI से रिश्ते: जय शाह और मिथुन मन्हास के बारे में केवल अच्छी बातें सुनी हैं, ICC एक परिवार की तरह है। पैसा विकास में खर्च होगा: BCB के पास बैंक में 1,300 करोड़ रुपए हैं। तमीम इसे इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खर्च करना चाहते हैं। चुनाव की तैयारी: तमीम को चुनाव कराने के लिए 90 दिन मिले थे, लेकिन वे इसे 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं। पिछली बोर्ड की विफलता: पिछली बोर्ड की कार्यप्रणाली के कारण ढाका की कई स्थानीय टीमों ने खेलने से मना कर दिया था और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं हो रहा था। व्यावसायिक नजरिया: बोर्ड चलाने के लिए केवल क्रिकेट का ज्ञान काफी नहीं, बल्कि मार्केटिंग, फाइनेंस और ब्रांडिंग के विशेषज्ञों की भी जरूरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की मांग की तमीम इकबाल ने खेल में भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी (Betting) को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा- ‘मैंने खेल मंत्री और गृह मंत्री से बात की है। मैं चाहता हूं कि खेल में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए 10 साल की जेल का कानून बने। खिलाड़ियों और बच्चों को यह समझ आना चाहिए कि अगर वे सट्टेबाजी या फिक्सिंग में शामिल होते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। केवल बैन लगना काफी नहीं है।’ ———————————– तमीम इकबाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहने पर विवाद; बांग्लादेशी क्रिकेटर्स अपने ही बोर्ड पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फाइनेंस डायरेक्टर के तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहने पर विवाद हो गया है। कप्तान नजमुल हसन शांतो, तस्कीन अहमद, पूर्व कप्तान मोमिनुल हक और स्पिनर ताइजुल इस्लाम जैसे कई क्रिकेटर्स ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

ढाका2 घंटे पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तमीम ने कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला, वह सही नहीं था। 37 साल के पूर्व ओपनर इकबाल ने कहा कि BCCI और भारत के साथ अब उनके कोई मतभेद नहीं हैं और वे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास को अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने मिथुन के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। IPL में हम एक ही टीम में थे और वे ढाका लीग खेलने कई बार बांग्लादेश आए हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है।’ कहा- वर्ल्ड कप से नाम वापस लेना गलत तमीम ने वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हमने 1996-97 में वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने के लिए कितना संघर्ष किया था, मुझे आज भी याद है। बिना किसी ठोस बातचीत के वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से नाम वापस लेना गलत था। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी होंगे जो शायद अब दोबारा कभी वर्ल्ड कप न खेल पाएं। सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा नहीं था, भारत में हमारे खिलाड़ियों का हमेशा स्वागत होता है।” तमीम की 5 बड़ी बातें BCCI से रिश्ते: जय शाह और मिथुन मन्हास के बारे में केवल अच्छी बातें सुनी हैं, ICC एक परिवार की तरह है। पैसा विकास में खर्च होगा: BCB के पास बैंक में 1,300 करोड़ रुपए हैं। तमीम इसे इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खर्च करना चाहते हैं। चुनाव की तैयारी: तमीम को चुनाव कराने के लिए 90 दिन मिले थे, लेकिन वे इसे 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं। पिछली बोर्ड की विफलता: पिछली बोर्ड की कार्यप्रणाली के कारण ढाका की कई स्थानीय टीमों ने खेलने से मना कर दिया था और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं हो रहा था। व्यावसायिक नजरिया: बोर्ड चलाने के लिए केवल क्रिकेट का ज्ञान काफी नहीं, बल्कि मार्केटिंग, फाइनेंस और ब्रांडिंग के विशेषज्ञों की भी जरूरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की मांग की तमीम इकबाल ने खेल में भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी (Betting) को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा- ‘मैंने खेल मंत्री और गृह मंत्री से बात की है। मैं चाहता हूं कि खेल में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए 10 साल की जेल का कानून बने। खिलाड़ियों और बच्चों को यह समझ आना चाहिए कि अगर वे सट्टेबाजी या फिक्सिंग में शामिल होते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। केवल बैन लगना काफी नहीं है।’ ———————————– तमीम इकबाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहने पर विवाद; बांग्लादेशी क्रिकेटर्स अपने ही बोर्ड पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फाइनेंस डायरेक्टर के तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहने पर विवाद हो गया है। कप्तान नजमुल हसन शांतो, तस्कीन अहमद, पूर्व कप्तान मोमिनुल हक और स्पिनर ताइजुल इस्लाम जैसे कई क्रिकेटर्स ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL का गणित- दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें कायम:पंजाब को बचे 3 में से 2 मैच जीतने होंगे; गुजरात-हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका

IPL का गणित- दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें कायम:पंजाब को बचे 3 में से 2 मैच जीतने होंगे; गुजरात-हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे। दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। आज के मैच का असर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी। गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी। चेन्नई-राजस्थान की स्थिति मजबूत चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12-12 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों ने 11 मैचों में 6-6 जीत हासिल की हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों को बचे 3 मैचों में कम से कम 2 जीत दर्ज करनी होंगी। 2 टीमें प्लेऑफ से बाहर मुंबई और लखनऊ की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। दोनों के 11 मैचों में 6-6 पॉइंट्स हैं और वे अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकते हैं। मौजूदा स्थिति में 12 पॉइंट्स प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं।

Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे। दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। आज के मैच का असर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी। गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं। ——————————————————— IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार; दिल्ली 3 विकेट से जीती IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Axar Patel Priyansh Arya; DC Vs PBKS Match Records Photos

Axar Patel Priyansh Arya; DC Vs PBKS Match Records Photos

धर्मशाला5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। मैच में तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर डाले। यह IPL इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। दिल्ली-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. पंजाब 9वीं बार 200+ टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई पंजाब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए हारने वाली टीम बन गई है। दिल्ली के खिलाफ हार के साथ टीम ने 9वीं बार 200+ टारगेट बचाने में नाकामी झेली। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 हार के साथ दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने IPL 2026 में सातवीं बार विरोधी टीम को 200+ रन बनाने दिए। टीम अब एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर देने वाली टीमों की सूची में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में हैदराबाद, राजस्थान और लखनऊ भी 7-7 बार 200+ स्कोर दे चुकी हैं। 2. दिल्ली ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया दिल्ली ने IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज पूरा किया। इससे पहले टीम ने इसी सीजन जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 226 रन का टारगेट चेज किया था। दिल्ली ने धर्मशाला में 211 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। IPL में धर्मशाला के मैदान पर पहली बार किसी टीम ने 200+ रन का सफल पीछा किया। इससे पहले यहां सबसे बड़ा सफल रनचेज चेन्नई ने 2010 में पंजाब के खिलाफ 193 रन का किया था। 3. मैच में पेसर्स ने फेंके 39 ओवर पंजाब और दिल्ली के बीच तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके। यह IPL इतिहास में किसी मैच में पेसर्स द्वारा डाले गए दूसरे सबसे ज्यादा ओवर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर 2008 में बेंगलुरु में खेले गए RCB और CSK का मैच है, जहां तेज गेंदबाजों ने 39.4 ओवर डाले थे। 4. पंजाब ने इस सीजन 7वीं बार 200+ स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में सातवीं बार 200+ स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार कर इस सीजन सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात और पंजाब के नाम है। दोनों टीमों ने 2025 में 8-8 बार यह कारनामा किया था। वहीं हैदराबाद ने इसी सीजन 8 बार 200+ स्कोर बनाए हैं। 5. पंजाब ने अपनी किसी IPL इनिंग के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब ने पहले ओवर में 22 रन बनाए। यह IPL इतिहास में टीम का किसी पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने इसी सीजन वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे। वहीं दिल्ली ने पारी के पहले ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च किए। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 23 रन दिए थे। प्रियांश आर्या ने मैच के पहले ओवर में दो सिक्स लगाए। 6. प्रियांश ने दूसरी बार IPL मैच की पहली बॉल पर सिक्स लगाया पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर सिक्स जड़ दिया। वे IPL इतिहास में दूसरी बार मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने 2025 में मुल्लांपुर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खलील अहमद की पहली गेंद पर सिक्स लगाया था। IPL में मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नमन ओझा, विराट कोहली, फिल सॉल्ट और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार सिक्स लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या 3 बार पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं। वे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. प्रियांश ने पावरप्ले में तीसरी बार 50+ रन बनाए प्रियांश ने IPL में तीसरी बार पावरप्ले में 50+ रन बनाए। वे ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 बार के साथ टॉप पर हैं। वहीं केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा और यशस्वी जायसवाल ने 2-2 बार पावरप्ले में 50+ रन बनाए हैं। टॉप-8 मोमेंट्स पढिए… 1. नबी के डाइविंग कैच से प्रभसिमरन आउट 7वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए। मुकेश कुमार ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर फंसाया। प्रभसिमरन पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। यहां आकिब नबी ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। प्रभसिमरन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकीब नबी ने आगे की तरफ डाइव लगाकर कैच लपका। 2. माधव तिवारी को पहला IPL विकेट दिल्ली के माधव तिवारी ने IPL में अपना पहला विकेट हासिल किया। 9वें ओवर में उन्होंने प्रियांश को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर प्रियांश बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप पॉइंट पर चली गई। वहां साहिल परख ने आसान कैच पकड़ा। प्रियांश 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। माधव तिवारी ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। 3. श्रेयस ने सिक्स लगाकर पूरी की फिफ्टी 18वें ओवर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। माधव तिवारी की शॉर्ट और वाइड गेंद पर उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर सिक्स जड़ा। इसके साथ ही श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीसरी 50+ पारी खेली। वे IPL में दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भी 3-3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। श्रेयस ने नाबाद 59 रन बनाए। 4. शेडगे ने स्टार्क की हैट्रिक बॉल