Friday, 30 Oct 2026 | 09:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा

  • सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे।
  • दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

आज के मैच का असर

हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय

गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे

दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं।

भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं।

———————————————————

IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार; दिल्ली 3 विकेट से जीती

IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरलम मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव: केरलम का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? कांग्रेस को अभी भी वीडी सतीसन, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला के बीच फैसला करना है

May 12, 2026/
8:14 am

केरलम मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव अपडेट: केरल के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सस्पेंस बढ़ने के बीच, केरल प्रदेश कांग्रेस...

जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़:उदघाटन करने पहुंचे एक्टर को देखने उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने की लाठीचार्ज

March 9, 2026/
11:49 am

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हा लही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे। एक्टर को देखने के लिए फैंस...

अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

March 8, 2026/
9:18 am

न्यूजीलैंड विमेंस की कप्तान अमीलिया कर ने रविवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 25, 2026/
12:36 pm

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 12:36 IST यह कदम तब उठाया गया है जब कैबिनेट पुनर्गठन और सरकार के भीतर आंतरिक...

'बरखास्त करो, नहीं दी छुट्टी', जिद पर अदीं ममता नई मिसाल से बोलीं- वस्त्रो काले कपड़े

May 6, 2026/
6:52 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रस्ताव पर ऐतराज की पेशकश की गई पेशकश प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार कहा कि...

IDBI Bank Specialist Officer Recruitment

March 27, 2026/
8:00 pm

8 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी...

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

February 28, 2026/
8:15 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर...

राजनीति

Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा

  • सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे।
  • दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

आज के मैच का असर

हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय

गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे

दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं।

भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं।

———————————————————

IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार; दिल्ली 3 विकेट से जीती

IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket