Friday, 05 Jun 2026 | 04:14 AM

Trending :

पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार:भारत महान देश, रूस को उसपर भरोसा है, US से उसकी नजदीकी पर हमें दिक्कत नहीं द्रमुक अलग हो गई, टीएमसी टूट गई, आप बाहर हो गई: कैसे कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय गुट ने अस्तित्व पर संकट डाला | भारत समाचार पेट फूलना, एसिडिटी के उपाय: पेट फूलना जैसा फूल? गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय वेजिटेबल अप्पे रेसिपी: मिनट में 1 मिनट में 10 मिनट के लिए नाश्ते वाले टेस्टी अप्पे बनाना, बनाना भी है आसान; नोट करें रेसिपी Shreyas Iyer, Tilak Varma, T20 captain, BCCI, Indian cricket team, Cricket news, Cricket updates, Iyer captaincy कांग्रेस की राज्यसभा सूची जारी: पवन खेड़ा, प्रवीण चक्रवर्ती समेत 7 उम्मीदवार | भारत समाचार
EXCLUSIVE

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MATRIX Hits 559+ From 200; Historic Jump!

April 2, 2026/
1:57 pm

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज मेडिकल फील्ड में करियर बनाना लाखों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का सबसे बड़ा ड्रीम...

Oil Supply Disrupted; IOCL Profit Soars 81%

May 19, 2026/
9:55 pm

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉर्मुज रूट बंद होने से अब भी दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित...

Prakash Raj Responds to Funeral Questions

April 2, 2026/
3:10 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्टर प्रकाश राज ने उनकी मां सुवर्णलता राज के निधन के बाद अंतिम संस्कार करने...

विनेश फोगाट की ट्रायल प्रक्रिया आज:दिल्ली के स्टेडियम पहुंचीं; मैट से VIDEO आई सामने, छावनी में तब्दील किया क्षेत्र

May 30, 2026/
9:31 am

देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट आज शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स...

सतना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला

March 20, 2026/
12:49 pm

सतना जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध...

महाराष्ट्र जिला परिषद रिजल्ट लाइव: महाराष्ट्र में जिला परिषद के ऐसे चल रहे नतीजे, जानें कहां मिलेगी जीत का परचम?

February 9, 2026/
7:20 am

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव परिणाम लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषद (जिला परिषद चुनाव 2026) और 125 पंचायत समिति...

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

May 1, 2026/
7:42 am

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित...

धोनी IPL के बीच NSG हब पहुंचे, सबमशीन गन चलाई:पिस्टल से निशाना भी लगाया, कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न

May 18, 2026/
10:18 am

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब...

राजनीति

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket