Tuesday, 28 Jul 2026 | 09:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

बेलफास्टकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। प्रीव्यू रिपोर्ट पढ़िए… मैच में खास वैभव के पास सबसे कम उम्र में डेब्यू का मौका वैभव के पास सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू का मौका है। डेब्यू कैप मिलने पर वैभव महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। श्रेयस भारतीय टी-20 टीम के 15वें कप्तान श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वे टी-20 में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले धोनी, रोहित, कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल 2023 में खेला था। वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा। भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है। वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प? अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है। आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं। दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था। ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के दिन 84% बारिश के आसार बेलफास्ट में होने वाले इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइड एक्यूवेदर के अनुसार बेलफास्ट में मैच के दिन 84% बारिश के आसार हैं। इस मैदान 33 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि, 19 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 127 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए। —————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

इंडिया-ए के ओपनर साई सुदर्शन ने गॉल में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने 19 चौके की मदद से 175 गेंद पर 132 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक है। साई के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए। इस समय पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। साई सुदर्शन के फर्स्ट क्लास में 2500 से ज्यादा रन इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतकों लगाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 213 रन रहा है। ध्रुव जुरेल ने चुनी बल्लेबाजी इंडिया-ए के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान उन्होंने कहा कि हम बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए पर दबाव बनाना चाहते हैं। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

इंग्लैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बुधवार देर रात खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के 186 रनों के जवाब में विंडीज टीम 148 रन ही बना सकी। हालांकि, इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। ऑन-फील्ड अंपायर ने पहले उन्हें नॉट आउट दिया, लेकिन इंग्लैंड के DRS लेने पर थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज में स्पाइक के आधार पर फैसला पलट दिया। हालांकि, रीप्ले में गेंद और बल्ले के बीच साफ गैप दिखाई देने के बावजूद आउट दिए जाने से फैसले पर सवाल उठने लगे। रिव्यू में बदला फैसला, रीप्ले और अल्ट्राएज के संकेत नहीं मिले एक जैसे यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में हुई। लिंसे स्मिथ की गेंद पर हेली मैथ्यूज कट शॉट खेलने से चूकीं और गेंद विकेटकीपर एमी जोन्स के दस्तानों में चली गई। इंग्लैंड की अपील पर ऑन-फील्ड अंपायर एन जनानी ने उन्हें नॉट आउट दिया, जिसके बाद कप्तानी कर रहीं चार्ली डीन ने DRS लिया। थर्ड अंपायर निमाली परेरा ने रीप्ले में देखा कि गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन कोई साफ गेंद के बल्ले से टकराने का संकेत नहीं दिखा। इसके बाद अल्ट्राएज में आवाज का संकेत दिखाई दिया, जबकि उसी फ्रेम के फ्रंट-ऑन रीप्ले में बल्ले और गेंद के बीच साफ गैप नजर आया। परेरा ने इस गैप को स्वीकार भी किया, लेकिन अल्ट्राएज के आधार पर संपर्क मानते हुए ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया और हेली मैथ्यूज को आउट करार दिया। मैथ्यूज ने फैसले पर नाराजगी जताई, कोच और रिजर्व अंपायर से की चर्चा आउट दिए जाने के बाद हेली मैथ्यूज हैरान और नाराज दिखीं। मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायरों से अपनी असहमति जताई। डगआउट में पहुंचने के बाद उन्होंने हेड कोच शेन डिट्ज के साथ घटना का वीडियो रीप्ले देखा और फिर बाउंड्री पर मौजूद रिजर्व अंपायर केरिन क्लास्टे से भी इस फैसले पर लंबी चर्चा की। वहीं, कमेंट्री के दौरान ब्रॉडकास्टर एबोनी रैनफोर्ड-ब्रेंट ने कहा कि स्टंप माइक्रोफोन में उन्हें गेंद के बल्ले से लगने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। व्याट-हॉज और नाइट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। एमी जोन्स 1 और सोफिया डंकली 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज ने 42 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली और एलिस कैपसी (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। कप्तान हीथर नाइट ने 43 रन बनाकर टीम को 7 विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया। इस पारी के साथ व्याट-हॉज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। हेनरी की फिफ्टी भी वेस्टइंडीज को हार से बचा नहीं सकी 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डिएंड्रा डॉटिन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन चार्ली डीन ने उन्हें बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच करा दिया। इसके बाद डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में रखा। हालांकि, चिनेल हेनरी और जहजारा क्लैक्सटन ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। हेनरी ने नाबाद 51 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और 38 रन से मैच हार गई। मैथ्यूज बोलीं- मैंने अंपायर को बताया था कि गेंद बल्ले से दूर थी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेली मैथ्यूज ने कहा,’कट शॉट खेलते समय मुझे एक आवाज सुनाई दी थी, लेकिन मुझे लगा कि वह बैट के हैंडल या किसी और चीज की थी। मैंने उसी समय ऑन-फील्ड अंपायर को बता दिया था कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी।’ उन्होंने कहा कि रीप्ले में बल्ले और गेंद के बीच साफ गैप दिख रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर को उपलब्ध तकनीक के आधार पर फैसला लेना होता है। ‘अल्ट्राएज में उन्हें आवाज का संकेत मिला, इसलिए आखिरकार मुझे उनके फैसले का सम्मान करना पड़ा।’ फॉर्म पर बोलीं- रन बनाने हैं, लेकिन अब टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 48 रन बनाने के बाद मैथ्यूज लगातार बड़ी पारी नहीं खेल सकी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि स्कॉटलैंड और श्रीलंका के खिलाफ क्रमश: 14 और 17 रन ही बना सकीं। अपनी फॉर्म पर उन्होंने कहा, ‘मुझे रन बनाने की जरूरत है। डिएंड्रा डॉटिन भी शायद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम मैच जीत रही है और कड़ी टक्कर दे रही है। यह अच्छी बात है कि अब हमारी टीम किसी एक या दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं है।’ सेमीफाइनल का समीकरण: आयरलैंड को हराते ही मिलेगी अंतिम-4 की टिकट हार के बावजूद वेस्टइंडीज 4 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, मेजबान इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वेस्टइंडीज का आखिरी ग्रुप मैच शनिवार को आयरलैंड से है। जीत मिलने पर टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, हार की स्थिति में न्यूजीलैंड और श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा रहेंगी और सेमीफाइनल की दौड़ नेट रन रेट (NRR) तक पहुंच सकती है।

भारत को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश नहीं हरा पाया:आज टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे; सेमीफाइनल के लिए इंडिया का जीतना जरूरी

भारत को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश नहीं हरा पाया:आज टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे; सेमीफाइनल के लिए इंडिया का जीतना जरूरी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मैच शाम 7 बजे से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत को बांग्लादेश अब तक नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के हुए 3 मुकाबले भारत ने जीते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच होगा। सेमीफाइनल के लिए भारत और साउथ अफ्रीका को हर हाल में अपने-अपने मैच जीतने होंगे। ग्रुप-A में शामिल दोनों टीमें के 3 मैचों में 4-4 अंक हैं। पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी टी-20 में दोनों टीमें अब तक 23 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें भारत ने 20 मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश सिर्फ 3 ही जीत सकी हैं। इस वर्ल्डकप में बांग्लादेश ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं। वह 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए भी यह मैच जीतना जरूरी है। स्मृति और श्री चरणी टॉप परफॉर्मर भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने इस वर्ल्डकप में 3 मैचों में 154.36 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 74 रन रहा है। गेंदबाजी में श्री चरणी टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी सिर्फ 5.33 रही है। पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट है। इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स पर भी नजर रहेगी। वह अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ 32 रन बना सकी है। वह बांग्लादेश के स्पिनर्स के खिलाफ अहम साबित हो सकती हैं। 2025 से स्पिनर्स के खिलाफ टी-20 में उनका औसत 40.85 और स्ट्राइक रेट 143.71 रहा है। भारत प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। प्रेमा रावत की जगह राधा यादव इस मैच में खेल सकती हैं। जुआरिया और संजीदा की बांग्लादेश पर नजर बांग्लादेश के लिए जुआरिया फिरदौस ने इस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 65 रन बनाए हैं। 50 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाजी में संजीदा अख्तर मेघला टीम की मुख्य ताकत हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.25 रही है। मैनचेस्टर में स्पिनर्स का दबदबा मैनचेस्टर में इस वर्ल्डकप के दौरान स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां स्पिनर्स ने 22 विकेट लिए हैं, जबकि पेसर्स को 19 विकेट मिले हैं। स्पिनर्स की इकोनॉमी भी बेहतर रही है। दोनों टीमें एक्स्ट्रा स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शूर्णा अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला। नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर साउथ अफ्रीका की नजर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 2010 में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 115 रन से जीत दर्ज की थी।नीदरलैंड अपने तीनों मुकाबले हारकर ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है। मारिजन और शबनिम इस्माइल पर नजर साउथ अफ्रीका के लिए मारिजन ने बल्ले और गेंद से शानदर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 103 रन बनाए हैं और 6 विकेट भी लिए हैं। तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने भी 3 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। वहीं कप्तान लौरा वोल्वार्ट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बबेट डी लीडे नीदरलैंड की सबसे बड़ी उम्मीद नीदरलैंड की कप्तान बबेट डी लीडे टीम की टॉप स्कोरर रही हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 50, 28 और नाबाद 56 रन की पारियां खेलते हुए 134 रन बनाए हैं। टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में कैरोलीन डी लांगे ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 8.16 रहा है। ब्रिस्टल में चेज करने वाली टीमों का दबदबा ब्रिस्टल में इस वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले गए हैं। तीनों मुकाबलें रनचेज करने वाली टीम जीती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नीदरलैंड: हीथर सीजर्स, फीबे मोल्केनबोएर, बेबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेर कैलिस, रोबाइन रीके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्वीलिंग, मिर्ते वैन डेन राड, कैरोलीन डी लांगे, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वैन डेर वोनिंग। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, मारिजन काप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन, डेन वैन नीकर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा।

Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India

Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India

टोंक के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे। . 28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है। उनकी मां ने कहा- बेटे ने उनका सपना सच किया है। जय के भाई भी स्वीडन की टीम के लिए खेलते हैं। जय की इस उपलब्धि पर भास्कर एप रिपोर्टर ने उनके परिवार से बातचीत की। पढ़िए यह रिपोर्ट… तस्वीर आयरलैंड की है, नेशनल टीम में उनके सिलेक्शन के बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर जश्न मनाया। मां बोलीं- बेटे ने पिता का सपना पूरा कर दिया फैमिली बिजनेस संभालने वाली जय की मां विद्या ने कहा- जय के पिता गिरिराज मूंदड़ा का निधन हो चुका है। अब बेटा आयरलैंड की क्रिकेट टीम में खेल रहा है। देश में उसकी चर्चा हो रही है, यह हमारे लिए गर्व का पल है। जय के पापा का सपना था कि वह बड़ा क्रिकेटर बने। आज उनका सपना पूरा हो गया है। अगर वे आज हमारे बीच होते तो अपने बेटे की सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते। भारत की जगह आयरलैंड से खेल रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि उसकी मेहनत को पहचान मिली और उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। टोंक शहर में जैन नसियां में परिवार की पुश्तैनी इंजन पार्ट्स की दुकान है, जिसे पिता के देहांत के बाद जय की मां और बहन संभालती हैं। बहन बोली- बचपन में खूब करते थे शरारत छोटी बहन मानसी ने बताया- आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में भाई के सिलेक्शन की खबर पर हम सब खुशी से झूम उठे। भैया बचपन में बहुत शरारती थे। कई बार मुझे डांट देते थे तो मैं रोने लगती थी और फिर पापा उन्हें डांटते थे। हम दोनों ने बचपन में खूब मस्ती की है। अब वे विदेश में रहते हैं तो उनकी बहुत याद आती है। भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम से खेलता है जय के ताऊ कन्हैयालाल मूंदड़ा ने बताया- परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं है। भतीजे जय और मेरे बेटे अजय मूंदड़ा को बचपन से क्रिकेट का जुनून था। परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया। जय ने कोरोना काल से पहले बेंगलुरु में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। कन्हैयालाल ने बताया कि जय आयरलैंड की तरफ से खेल रहा है, वहीं उनका बेटा अजय स्वीडन क्रिकेट टीम की ओर से खेलता है। माता-पिता, बहन के साथ जय मूंदड़ा। (फाइल फोटो) चाचा बोले- जुनूनू ने इंटरनेशनल स्टार बना दिया चाचा अशोक कुमार का कहना है- जय पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ क्रिकेट के भी दीवाना है। घर और गली में घंटों क्रिकेट खेलता था। कई बार उसकी गेंद से घर के लोगों को भी चोट लग जाती थी, जिसके बाद उसको डांट पड़ती थी। आज उसी जुनून ने उसे इंटरनेशनल क्रिकेट के मंच तक पहुंचा दिया है। आज वह इंटरनेशनल स्टार है। पढ़ाई के लिए क्रिकेट से बनाई दूरी, फिर लौटे मैदान पर जय मूंदड़ा बताते हैं- एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पढ़ाई को फोकस करने के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों में केवल शौक के तौर पर क्रिकेट खेलता था। टेनिस बॉल से मध्यम गति की गेंदबाजी करते-करते लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया, फिर धीरे-धीरे गेंदबाजी में रफ्तार बढ़ती गई। अब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं। 2019 में कॉलेज पूरा होने के बाद लगा कि यदि कॉर्पोरेट नौकरी कर ली तो क्रिकेट का सपना अधूरा रह जाएगा। इसके कारण आयरलैंड में इंटेल कंपनी में लगी जॉब छोड़कर पूरा फोकस क्रिकेट पर किया। जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे की इस उपलब्धि की जानकारी के बाद दूर-दूर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वे काफी गर्व महसूस कर रही हैं। पहले लोकल क्रिकेट क्लब से जुड़े थे। जय ने बताया आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। यह अनुभव जिंदगी की सबसे यादगार उपलब्धि रही। जय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा मेरा सपना रहा है। आयरलैंड की तरफ से मुझे यह मौका मिला। भारत के खिलाफ खेलना अलग ही अनुभव रहेगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए बेहद खास रहेगा। राजस्थान की टीम का भी रह चुके हैं हिस्सा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। …. राजस्थान के क्रिकेटर्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान के मानव डेब्यू-टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने:पिता बोले- नाम रोशन कर दिया; मां ने कहा- भगवान से दुआ, बेटा वर्ल्ड कप खेले हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच श्रीगंगानगर के मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। मानव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। पूरी खबर पढ़िए…

Womens T20 World Cup 2026

Womens T20 World Cup 2026

लंदन43 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens T20 World Cup 2026

Womens T20 World Cup 2026

लंदन2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:विमेंस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:विमेंस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

21 साल की भारतीय स्पिनर श्री चरणी विमेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। 21 साल की चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ को पीछे छोड़कर पहली बार यह कारनामा किया। चरणी को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। वे फिलहाल टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने लीड्स में नीदरलैंड्स के खिलाफ करियर का दूसरा 4 विकेट लेने के बाद मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट भी झटके। बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में बनीं हुईं हैं। उन्होंने इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। एक साल पहले किया था डेब्यू बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने पिछले साल 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अब तक 23 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। बेस्ट 12 रन देकर 4 विकेट हैं। इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 3 मैचों में 5 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लिंसी स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। इंग्लैंड की ही स्टार स्पिनर सोफी एकलस्टन चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज 9 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ 25 स्थान की छलांग लगाकर 20वें और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना10 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बैटर्स रैंकिंग में 3 भारतीय भारत की तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। उपकप्तान स्मृति मंधाना 749 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ओपनर शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वॉल 829 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 62 रन बनाए हैं। उनकी हमवतन बेथ मूनी एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट तीसरे स्थान पर हैं। दीप्ति चौथे नंबर पर बरकरार भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 364 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। वह ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की अमिलिया कर दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू तीसरे, आयरलैंड की ऑर्ला प्रेंडरगास्ट पांचवें और पाकिस्तान की फातिमा सना छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारीजान कैप भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 81 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए थे। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ सीरीज में ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी पहली बार शामिल किया गया है। पूरी खबर…