Sreesanth Challenges Bhajji to Boxing Ring Fight Over IPL Slapgate

मोहाली में खेले गए मैच में हारने के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। – फाइल फोटो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ फिर सुर्खियों में है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने उस पुराने विवाद पर अफसोस जताते हुए इसे अपने जीवन के सबसे खराब फैसलों में से एक करार दिया है। . 21 जून को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने इस पूरे विवाद पर गहरा दुख व्यक्त किया। भज्जी का मानना है कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें अतीत की किसी एक गलती को सुधारने का मौका मिले, तो वह इसी घटना को चुनेंगे। हरभजन ने कहा- वह केवल 5 सेकेंड का गुस्सा था। उस जरा से गुस्से ने इतनी सारी परेशानी, नेगेटिव एनर्जी और टकराव पैदा कर दिया। उस एक पल की वजह से मेरी इमेज बहुत खराब हुई। जब भी मैं उस बारे में सोचता हूं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बुरा फैसला था। इससे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को खुलेआम बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले की चुनौती दी। श्रीसंत हाल ही में जारी एक विज्ञापन से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसे वह 2008 के चर्चित थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानी। – फाइल फोटो श्रीसंत की खुली चुनौती- हिम्मत है तो रिंग में आओ एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एस श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा। 18 जून से वायरल हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने हरभजन सिंह पर इस विवाद का इस्तेमाल कर लगातार फायदा उठाने और पैसे कमाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें? उन्होंने कहा- क्या भज्जी में मेरे साथ रिंग में आने का दम है? यह एक्टिंग नहीं होगी। मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं। भज्जी, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी ही दिक्कत है, तो आइए विज्ञापन छोड़ें और सचमुच रिंग में उतरें। मैं इंतजार कर रहा हूं। श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। – फाइल फोटो 2 पॉइंट्स में जानिए, क्या था साल 2008 का थप्पड़कांड…. मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए दिखे श्रीसंत: यह पूरा विवाद साल 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए एक मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हार के बाद श्रीसंत पर भड़के थे हरभजन: 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में पंजाब के हाथों मुंबई इंडियंस की 66 रनों से हार के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं। बाद में पता चला कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन उस करारी हार के बाद श्रीसंत के हंसने और टिप्पणी करने से भड़क गए थे। श्रीसंत ने कहा था, ‘हार्ड लक’। इस घटना के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी भारी आलोचना हुई थी। नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। – फाइल फोटो ललित मोदी के बयान से दोबारा मामले ने तूल पकड़ा… सिक्योरिटी कैमरे में घटना कैद हुई: माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा था, ‘मैं तुम्हें बताता हूं कि क्या हुआ था। मैं तुम्हें वीडियो दूंगा। मैंने उसे संभाल कर रखा है। मैच खत्म हो चुका था, कैमरे बंद कर दिए गए थे, लेकिन मेरे एक सिक्योरिटी कैमरे ने घटना को कैद कर लिया था। उसमें साफ दिख रहा है कि भज्जी ने श्रीसंत को बैक-हैंड यानी थप्पड़ मारा।’ हरभजन ने कहा- इधर आओ और उल्टा थप्पड़ जड़ दिया: मोदी ने आगे कहा- भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। यह मैदान पर हुआ था और मैं वहां था। जैसे ही टीमों ने खेलना बंद किया, खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे और हाई-फाइव कर रहे थे। जब बात श्रीसंत और भज्जी की आई तो हरभजन ने उनसे कहा, ‘इधर आओ’ और उन्हें एक उल्टा थप्पड़ जड़ा। आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहते थे अधिकारी: ललित मोदी ने कहा- मैंने हरभजन को आजीवन प्रतिबंध से बचाया। अधिकारियों का एक वर्ग यह भी चाहता था कि अनुभवी ऑफ स्पिनर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए। मैंने उन दोनों को बैठाया और मीटिंग में ही भज्जी को सजा देनी पड़ी। मैंने उसे 8 मैचों के लिए सजा दी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… थप्पड़ कांड के वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी:बोलीं- ललित मोदी-क्लार्क को शर्म आनी चाहिए, दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर सुर्खियों में है। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारते का वीडियो जारी किया। इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर भड़की हैं। पढ़ें पूरी खबर…
भारत के खिलाफ इंग्लैंड और आयरलैंड टी-20 टीम का ऐलान:टकर नए आयरिश कप्तान, इंग्लैंड में कोल्स को पहली बार मौका, ब्रूक कप्तानी करेंगे

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज लॉरकन टकर को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। इंग्लैंड ने 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है। 29 साल के टकर इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने वाले पॉल स्टर्लिंग की जगह लेंगे। उनका पहला असाइनमेंट 26 और 28 जून को बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट मैदान पर भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज होगी। स्टर्लिंग चोट के कारण टीम से बाहर हैं। टकर इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। आयरलैंड के 5 बॉलर चोटिल भारत सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम चोटों से जूझ रही है। टीम के पांच प्रमुख तेज गेंदबाज जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडेयर (एब्डॉमिनल इंजरी), कर्टिस कैंफर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (लिगमेंट इंजरी) और जॉर्डन नील (कंधा व पैर) चोटिल होकर बाहर हैं। छह नए चेहरे, युवा खिलाड़ियों को मौका आयरलैंड ने 14 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में रूबेन विल्सन, जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड को पहली बार मौका मिला है। विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड आयरलैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में पहला मैच खेल सकते हैं। लियाम मैकार्थी भी सिर्फ अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे। इसके अलावा लेग स्पिन ऑलराउंडर गेविन होए को भी पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है। उन्हें बेन व्हाइट की जगह मौका मिला है। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग यंग को बाहर रखा गया है। टॉप ऑर्डर के बैटर स्टीफन डोहेनी को सैम टॉपिंग की जगह टीम में शामील किया गया है। इंग्लैंड ने जेम्स कोल्स को पहली बार बुलाया इंग्लैंड ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है। कप्तानी हैरी ब्रुक करेंगे। ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार मौका मिला है। कोल्स हाल में ससेक्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। इंग्लैंड की डोमेस्टिक लीग द हंड्रेड ऑक्शन में लंदन स्पिरिट ने कोल्स को 3.90 लाख पाउंड (करीब 4.88 करोड़ रुपए) में खरीदा था। वे टूर्नामेंट के सबसे महंगे प्लेयर हैं। बटलर बरकरार, ओवरटन और कार्स बाहर इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली टीम के खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। जोस बटलर और 36 साल के स्पिनर लियाम डॉसन को फिर मौका मिला है। वहीं जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। जेमी ओवरटन (जांघ की चोट) और ब्रायडन कार्स (हाथ की चोट) चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बेन डकेट को टीम से बाहर रखा गया है। उनके अलावा रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स और जोश टंग को चुना गया है। भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी-20 टीम लॉरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड। टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता:सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रनों से हरा दिया। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले के पांचवें दिन 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 209 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हार के साथ इंग्लैंड के लिए ICC की तरफ से भी बुरी खबर आई। स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में उसके 12 अंक काट लिए गए। पांचवें दिन महज एक घंटे में सिमटी इंग्लैंड की पारी, जो रूट 77 रन बनाकर आउट इंग्लैंड को जीत के लिए पांचवें दिन 281 रन की जरूरत थी, जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। चौथे दिन का खेल 5 विकेट पर 182 रन के स्कोर पर समाप्त हुआ था। अंतिम दिन इंग्लैंड की पारी महज एक घंटे के भीतर सिमट गई। इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद अंतरिम कप्तान जो रूट थे, जो चौथे दिन 75 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। खेल शुरू होने के केवल आठ मिनट बाद मैट हेनरी की अंदर आती गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू हो गए। रूट अपने स्कोर में सिर्फ दो रन और जोड़ सके और 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड का निचला क्रम पूरी तरह बिखर गया। जोफ्रा आर्चर, मैट फिशर और जोश टंग खाता खोले बिना मैट हेनरी का शिकार बने। पदार्पण कर रहे जॉर्डन कॉक्स ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और वे हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की सातवीं जीत केन विलियमसन के अचानक संन्यास लेने के ठीक बाद मिली यह जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड की सरजमीं पर यह अब तक की केवल सातवीं टेस्ट जीत है और इस सदी में तीसरी। पूरे मैच में न्यूजीलैंड ने खेल के हर विभाग में दबदबा बनाए रखा। मैट हेनरी ने पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार स्पेल (6.1-3-4-5) डालते हुए मैच में पहली बार 10 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उनके ज्यादातर विकेट विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को स्टंप के नजदीक खड़ा रखकर मिले। अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की होगी वापसी, दर्शकों को मिलेगा 50% रिफंड इंग्लैंड की इस करारी शिकस्त के बाद मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अगले हफ्ते ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद ‘नाइट आउट’ विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों की जांच चल रही थी, जिसके कारण उन्हें इस मैच से बाहर रखा गया था। पांचवें दिन मैच के इतनी जल्दी खत्म हो जाने के कारण सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम आए सभी टिकट धारकों को 50% पैसे वापस (रिफंड) करने का फैसला किया। यह निराश दर्शकों के लिए थोड़ी राहत की बात रही। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट क्रिकेट में रूट के 14,000 रन पूरे:तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी; इंग्लैंड को पांचवें दिन चाहिए 281 रन, न्यूजीलैंड को 5 विकेट लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे। पूरी खबर

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली इंडियन भी बनीं; अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। रविवार को भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर का 200 टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। बतौर कप्तान यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच भी था। पढिए INDW vs SAW मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. हरमन ने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हरमनप्रीत ने 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वह मेंस और विमेंस में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मेंस में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। 2. हरमन के बतौर कप्तान 200 मैच पूरे हरमन ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। वे इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा टोटल चेज साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज है। यह उसका टूर्नामेंट में सबसे बड़ा रनचेज भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। टीम ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. श्री चरणी ने पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की श्री चरणी ने भारत के लिए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की। चरणी ने अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। वे इस टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल कर चुकी हैं। पूनम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में इतने ही विकेट चटकाए थे। 5. भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए भारत ने इस मैच में पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. शेफाली वर्मा ने मैच में ओपनिंग बैटिंग-बॉलिंग की शेफाली विमेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में भारत के लिए ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई। इस मामले भारत की अमिता शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. शबनीम इस्माइल के हाथ में चोट लगी भारतीय पारी के 15वें ओवर में अफ्रीकी पेसर शबनीम इस्माइल चोटिल हो गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर ऋचा घोष ने सीधे शॉट खेला। इस्माइल ने फॉलोथ्रू में गेंद रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। गेंद लगते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। 2. श्री चरणी ने डबल विकेट मेडेन ओवर फेंका चरणी ने छठे ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (20) का कैच पकड़ा। फिर चौथी गेंद पर अनेरी डर्कसेन (0) को बोल्ड कर दिया। 3. कैप का 9 रन पर कैच छूटा अफ्रीकी पारी के 10वें ओवर में मारिजान कैप आउट होने से बाल-बाल बची। प्रेमा रावत ने ओवर की दूसरी गेंद फुल डिलीवरी डाली। कैप ने स्वीप शॉट खेला। गेंद, बैट का टॉप-एज लेकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई। वहां बाउंड्री पर खड़ी नंदनी ने अपने दाहिनी ओर दौड़ते हुए एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनकी हाथ से लगकर बाउंड्री बाहर गिर गई। कैप को 6 रन मिल गए।
हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय भी बनीं; साउथ अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला12 मिनट पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’ वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’ वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई। ‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’ वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’ वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया। वैभव ने 94 रन की पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाएं। वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज? वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा- ‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’ कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’ हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा, ‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली। तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला। फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’ वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’ तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत। श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे। सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’ देखिए पूरा मैच… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’ वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’ ‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’ वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’ वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया। वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई। वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज? वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा- ‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’ कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’ हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा, ‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली। तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला। फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’ वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’ तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत। श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे। सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’ देखिए पूरा मैच… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

चट्टोग्राम6 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में मेजबान बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। चट्टोग्राम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 60 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 11 रन पर टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दूसरे ओवर में ही टीम ने दोनों ओपनर्स तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन के विकेट गंवा दिए। 11 रन के स्कोर पर परवेज हुसैन तमीम भी पवेलियन लौट गए। स्पेंसर जॉनसन ने सैफ हसन का विकेट लिया। बांग्लादेश ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान हृदोय 51 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हृदोय और रिशाद (16) के बीच 26 रन की रही। सिर्फ यहीं दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। हृदोय 61 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई रनचेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 5 ओवर में ही 52 रन बना दिए। नसुम अहमद ने जोश इंग्लिस (17) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। दूसरे छोर से मार्श रन बनाते रहे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। मार्श ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और कूपर कॉनोली (15) के रुप में दो और विकेट गंवाए। हालांकि तब तक मैच लगभग खत्म हो चुका था। 11वें ओवर में टिम डेविड ने 2 छक्के लगाकर मैच खत्म किया। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…