डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल नाथन एलिस की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया गया है। एलिस पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। DC ने 2 करोड़ में खरीदा था, पथुम निसांका से मिल रही थी चुनौती दिसंबर में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। डकेट पहली बार IPL खेलने वाले थे, लेकिन टीम में विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए उन्हें श्रीलंका के पथुम निसांका से कड़ी टक्कर मिल रही थी। प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की न होने और फॉर्म के संकट को देखते हुए उन्होंने भारत आने के बजाय नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने का फैसला किया है। डकेट बोले- दिल्ली से माफी मांगता हूं, यह करियर के लिए जरूरी था 31 साल के डकेट ने ‘द टेलीग्राफ’ से बातचीत में कहा,’यह बहुत कठिन फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। जब मुझे ऑक्शन में चुना गया था, तब मैं बहुत उत्साहित था। IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, लेकिन मैंने अपने करियर के बारे में बहुत सोचा और मुझे लगा कि अभी यही सही फैसला है। शायद 31 की उम्र में मुझे दोबारा मौका मिलना मुश्किल हो, पर मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा।’ जॉनसन ने PSL से नाम वापस लिया, अब CSK से नई शुरुआत स्पेंसर जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़ना उनके करियर की नई शुरुआत माना जा रहा है। जॉनसन के लिए पिछला साल रहा था मुश्किल जॉनसन 1.5 करोड़ रुपये में CSK से जुड़े हैं। 30 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अब तक 5 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 71 टी20 मुकाबलों का अनुभव भी रखते हैं। जॉनसन पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2024 में गुजरात टाइटंस और 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। 2024 सीजन में उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट लिए थे, जबकि 2025 में 4 मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। हालांकि, पिछले IPL के बाद उन्हें बैक इंजरी हो गई थी, जिसके कारण वह बिग बैश लीग और 2026 टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे। वहीं, पिछले साल IPL के मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। नाथन एलिस को घरेलू मैच के दौरान लगी थी एलिस को चोट नाथन एलिस को 11 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वन-डे कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी दोबारा गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। एलिस को CSK ने पिछले ऑक्शन से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, हालांकि 2025 के सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। रसेल 2014 से 2025 तक टीम का हिस्सा रहे, सिर्फ 2017 सीजन को छोड़कर। पिछले साल नवंबर में उन्होंने IPL से संन्यास लिया और अब टीम के पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पूरी खबर
IPL की प्रैक्टिस छोड़, वैभव सूर्यवंशी ने थामा कैमरा:हेलमेट उतारकर कहा-अपने हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग की, फिर बोले- क्रिकेट ही ठीक है

IPL 2026 की तैयारियों को लेकर राजस्थान रॉयल्स टीम की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग सेशल के दौरान का वैभव सूर्यवंशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 4 तस्वीरें देखिए… कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं- वैभव अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया X पर राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वैभव IPL में 2 से 3 हजार बनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल रिपोर्टर ने वैभव से पूछा- IPL 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, आप कितने रन बनाना चाहते हैं और क्या ऑरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इस पर वैभव ने हंसते हुए कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इसके बाद वैभव ने कहा, “मैंने कोई खास लक्ष्य तय नहीं किया है। प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मेरा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।” इससे पहले BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा, ‘यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।’ जब संजू ने वैभव की मिमिक्री की BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। सूर्यवंशी की नजर गेल के रिकॉर्ड पर BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट मूवी है धुरंधर वैभव ने अपने फेवरेट मूवी के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ फिल्म काफी पसंद है। वहीं, एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से जब उनके फर्स्ट वीडियो गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया कि, वह वीडियो गेम खेलते ही नहीं है। इस पर हर्षा भोगले ने बोला, ‘आपका तो क्रिकेट ही वीडियो गेम की तरह है।’ जब हर्षा भोगले ने वैभव से उनकी पहली गाड़ी के बारे में पूछा। इसके जवाब में वैभव ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने सर अभी तक गाड़ी नहीं ली है।’ IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे पिछले सीजन में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi News Sports Cricket Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interference स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि टीम के भीतर लगातार दखलअंदाजी और खराब माहौल के कारण काम करना बेहद मुश्किल हो गया था। कर्स्टन ने छह महीने में ही पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कर्स्टन ने कहा, PCB में बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा था, जिससे टीम के फैसलों और प्रदर्शन पर निगेटिव असर पड़ता था। उन्होंने कहा, ऐसे टॉक्सिक माहौल में किसी भी कोच के लिए सफल होना लगभग असंभव है। गैरी कर्स्टन ने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट से बताया, मेरे लिए सबसे हैरान करने वाली चीज लगातार होने वाला बाहरी हस्तक्षेप था। इस वजह से कोच के तौर पर टीम के साथ सही तरीके से काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कर्स्टन ने आगे कहा, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता था। पाकिस्तान क्रिकेट में खराब प्रदर्शन का ठीकरा सबसे पहले कोच के सिर फोड़ा जाता है। पाकिस्तानी कोच का पद बीच में छोड़ा कर्स्टन अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम के व्हाइट बॉल कोच बने थे, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने 6 महीने में ही पद छोड़ दिया था। श्रीलंका के नए हेड कोच बने फिलहाल, पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बन गए हैं। 9 मार्च को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक साथ रहेंगे श्रीलंका के साथ उनके दो साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टीम की कोशिश उस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की होगी। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था कोचिंग में कर्स्टन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और रैंकिंग में नंबर-1 बना था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक साउथ अफ्रीका की टीम को भी कोचिंग दी। 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गैरी कर्स्टन को कंधे पर उठाकर विक्ट्री लैप लगाई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ireland Cricket: Paul Stirling Quits T20 Captaincy

डबलिन11 मिनट पहले कॉपी लिंक आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने T20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह फैसला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिया है। 35 साल के स्टर्लिंग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वे सभी फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा- ‘इस फैसले से मैं खुद को बेहतर करने और मैदान पर ज्यादा योगदान देने पर फोकस कर सकूंगा। आयरलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, स्टर्लिंग खुद भी घुटने की चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। स्टर्लिंग ने कहा- नए कप्तान को पूरा सपोर्ट दूंगा स्टर्लिंग ने कहा- ‘यह टीम के लिए नई शुरुआत करने का सही समय है। नए कप्तान को मेरा पूरा सपोर्ट रहेगा।’ उन्होंने कहा- ‘टी-20 में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। इस पर मुझे बेहद गर्व है।’ स्टर्लिंग ने कहा- ‘देश की कप्तानी करना मेरा सौभाग्य है। इस रोल में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे जो सपोर्ट मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ स्टर्लिंग ने 2023 में एंडी बालबर्नी के बाद टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने 48 T20 मैचों में कप्तानी की। उन्होंने कहा- वे ODI टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। वे 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन पर ध्यान देंगे। नए कप्तान का ऐलान नहीं, लोर्कन-हैरी दावेदार क्रिकेट आयरलैंड ने अभी तक नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर और हैरी टेक्टर को संभावित विकल्प माना जा रहा है। वर्ल्ड कप में स्टर्लिंग के चोटिल होने के बाद लोर्कन टकर टीम की कप्तानी की थी। पॉल स्टर्लिंग 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। जून में भारत से टी-20 सीरीज खेलेगा आयरलैंड आयरलैंड जून 2026 में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में आयरलैंड नई कप्तानी के साथ उतरेगा। हालांकि, अभी तरीखों का ऐलान नहीं हुआ है। आयरलैंड के आगामी घरेलू सीजन में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज प्रस्तावित हैं, जिनकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। ——————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने; तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Cricket | PCB Medical Panel: Babar, Fakhar Unfit For T20 WC Selection

कराची10 मिनट पहले कॉपी लिंक बाबर आजम (दाहिने) और फखर जमान दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में शामिल थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। पैनल के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे, इसके बावजूद उनका चयन किया गया। इस मामले को लेकर सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए थे और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की थी। बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में 91 रन ही बना पाए थे। वर्ल्ड कप की बाद के जांच में सामने आया PCB से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ जावेद मुगल ने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच के बाद यह चिंता जताई। वे जनवरी से पाकिस्तान टीम के साथ हैं। बाबर ने डोमेस्टिक टी-20 लीग खेलने से मना किया मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद हैमस्ट्रिंग में परेशानी बताकर नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया। वहीं फखर जमान भी लंबे समय से इसी तरह की दिक्कत से जूझ रहे थे। सूत्र ने बताया कि जांच में बाबर की चोट शुरुआती आकलन से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से परेशान हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं। हमने पहले ही क्लियरेंस ली थी- सिलेक्शन पैनल सिलेक्शन कमेटी ने मेडिकल पैनल को साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से पहले टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी। हालांकि डीकन पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से करीबी रिश्तों के कारण हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दी। बाबर अभी रिहैब कर रहे फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनके पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। फखर वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं थे फखर जमान हाल ही में नेशनल टी-20 कप के एक मैच में खेले। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वे पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। फखर जमान टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच ही खेले थे। बांग्लादेश दौरे में दोनों प्लेयर्स नहीं खेले दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक, चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ता वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर को बाहर करने का फैसला कर चुके थे। —————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Cricket | PCB Medical Panel: Babar, Fakhar Unfit For T20 WC Selection

कराची2 घंटे पहले कॉपी लिंक बाबर आजम (दाहिने) और फखर जमान दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में शामिल थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। पैनल के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे, इसके बावजूद उनका चयन किया गया। इस मामले को लेकर सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए थे और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की थी। बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में 91 रन ही बना पाए थे। वर्ल्ड कप की बाद के जांच में सामने आया PCB से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ जावेद मुगल ने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच के बाद यह चिंता जताई। वे जनवरी से पाकिस्तान टीम के साथ हैं। बाबर ने डोमेस्टिक टी-20 लीग खेलने से मना किया मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद हैमस्ट्रिंग में परेशानी बताकर नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया। वहीं फखर जमान भी लंबे समय से इसी तरह की दिक्कत से जूझ रहे थे। सूत्र ने बताया कि जांच में बाबर की चोट शुरुआती आकलन से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से परेशान हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं। हमने पहले ही क्लियरेंस ली थी- सिलेक्शन पैनल सिलेक्शन कमेटी ने मेडिकल पैनल को साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से पहले टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी। हालांकि डीकन पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से करीबी रिश्तों के कारण हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दी। बाबर अभी रिहैब कर रहे फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनके पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। फखर वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं थे फखर जमान हाल ही में नेशनल टी-20 कप के एक मैच में खेले। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वे पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। फखर जमान टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच ही खेले थे। बांग्लादेश दौरे में दोनों प्लेयर्स नहीं खेले दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक, चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ता वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर को बाहर करने का फैसला कर चुके थे। —————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत

ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, तो भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ‘त्योहार’ की शुरुआत होगी। IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य और लंबे अवतार में हमारे सामने आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से अलग है। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच होते थे। 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग वेन्यू पर 64 दिन चौके-छक्के का रोमांच नजर आएगा। नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर कई प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर भी रख रही हैं। लखनऊ के पेसर्स ने अफ्रीका में ट्रेनिंग की; अबु धाबी में था पंजाब का कैंप चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धाेनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। गुजरात के 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे। टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया। टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने अपने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा था। अब मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है। ‘बिग-3’ का मिशन: अंतिम बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं धोनी, रोहित, कोहली आईपीएल के 19 साल के सफर में तीन चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बनाया। ये हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ खेलते नजर आएं। धोनी का ‘इम्पैक्ट’ रोल चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन, उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं। रोहित की दमदार प्रैक्टिस मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप से जुड़ गए हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की प्रैक्टिस की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लीग से पहले 11 किलो वजन कम किया है। एक्सपर्ट्स में इस बात पर बहस है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैटर के तौर पर खेलना चाहिए। कोहली पर विजेता का दबाव RCB ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर ‘किस्मत’ बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं है बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। इसके अलावा विराट कोहली के सामने पहली बार खिताब को बचाने की चुनौती है। भारत आने से पहले ही नए सीजन के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कोहली भारत आ चुके हैं और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं। 3 टीमों के डबल वेन्यू: रॉयल्स गुवाहाटी, किंग्स धर्मशाला और चैलेंजर्स रायपुर में भी खेलेंगे इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस बार 13 शहरों को मेजबानी सौंपी है। नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट का क्रेज भुनाने के लिए राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। असम के रियान पराग की कप्तानी ने इस बार वहां के प्रशंसकों में नया जोश भर दिया है। वहीं, पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में भी होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ के रूप में चुना है। केकेआर के हर्षित हो सकते हैं बाहर; आरसीबी-हैदराबाद को भी झटका केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित को यह चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले द. अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस के भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों पेसर चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन को कप्तानी मिल सकती है। चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी, फिर से डबल राउंड रॉबिन मुकाबले पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट अपने ‘ओरिजिनल’ और सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है। इसका मतलब है कि हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी। आईपीएल में चार साल बाद इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपनी ताकत साबित करनी होगी। इस बार एआई ब्रॉडकास्टिंग: स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा बोर्ड ब्रॉडकास्टिंग में एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। फैंस ‘हाइपर-पर्सनलाइज्ड’ कैमरा एंगल चुन सकेंगे। वे चाहें तो पूरे मैच के दौरान सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स व पिच का इस्तेमाल हो सकता है। कूकाबुरा ने स्मार्ट बॉल का परीक्षण पहले ही किया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चर्चा है कि बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा है। इसमें पिच की सतह के नीचे सेंसर होते हैं जो नमी और बाउंस का डेटा ब्रॉडकास्टर को भेजते हैं। एमिरेट्स बोर्ड ने कुछ समय पहले इसका ट्रायल किया था।
ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है।
Ishan Kishan to Captain SRH? Pat Cummins Out With Back Injury

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… KKR के हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर:पथिराना भी चोटिल, टीम दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी; रहमान की जगह मुजरबानी को चुना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वे एक दिन पहले 15 मार्च को दिल्ली में BCCI के नमन अवॉर्ड में छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक सरफराज अहमद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था। सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था। भारत के खिलाफ डेब्यू किया कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं। 100 मैचों में कप्तानी की सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था। उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला। सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ। प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे। रिजवान के आने के बाद जगह गई मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं। ———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







