Friday, 30 Oct 2026 | 01:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Pakistan Cricket | PCB Medical Panel: Babar, Fakhar Unfit For T20 WC Selection

कराची10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाबर आजम (दाहिने) और फखर जमान दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में शामिल थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी।

पैनल के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे, इसके बावजूद उनका चयन किया गया। इस मामले को लेकर सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए थे और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की थी।

बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में 91 रन ही बना पाए थे।

वर्ल्ड कप की बाद के जांच में सामने आया

PCB से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ जावेद मुगल ने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच के बाद यह चिंता जताई। वे जनवरी से पाकिस्तान टीम के साथ हैं।

बाबर ने डोमेस्टिक टी-20 लीग खेलने से मना किया

मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद हैमस्ट्रिंग में परेशानी बताकर नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया। वहीं फखर जमान भी लंबे समय से इसी तरह की दिक्कत से जूझ रहे थे।

सूत्र ने बताया कि जांच में बाबर की चोट शुरुआती आकलन से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से परेशान हैं।

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं।

हमने पहले ही क्लियरेंस ली थी- सिलेक्शन पैनल

सिलेक्शन कमेटी ने मेडिकल पैनल को साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से पहले टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी। हालांकि डीकन पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से करीबी रिश्तों के कारण हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दी।

बाबर अभी रिहैब कर रहे

फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनके पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है।

फखर वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं थे

फखर जमान हाल ही में नेशनल टी-20 कप के एक मैच में खेले। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वे पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।

फखर जमान टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच ही खेले थे।

बांग्लादेश दौरे में दोनों प्लेयर्स नहीं खेले

दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक, चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ता वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर को बाहर करने का फैसला कर चुके थे।

—————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

June 22, 2026/
11:06 am

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल...

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

June 24, 2026/
9:44 am

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को...

US H-1B & Green Card Rules Tightened

May 23, 2026/
9:44 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

May 9, 2026/
1:01 am

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के...

People cross a road under umbrellas during heavy rainfall, in Mumbai, Tuesday, June 23, 2026. The city received rain showers as monsoon activity continued across parts of Maharashtra. (PTI)

June 24, 2026/
7:48 pm

आखरी अपडेट:24 जून, 2026, 19:48 IST लोकसभा में किसी पार्टी की ताकत यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण कारक है कि...

PSEB 5th 8th Result 2026 Live Updates: PSEB 5th, 8th exams were held in February-March. (Representative/File Photo)

April 2, 2026/
8:39 am

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 08:39 IST हिमाचल सरकार ने दलबदल पर लगाम लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया है....

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

September 13, 2026/
4:43 am

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो...

राजनीति

Pakistan Cricket | PCB Medical Panel: Babar, Fakhar Unfit For T20 WC Selection

Pakistan Cricket | PCB Medical Panel: Babar, Fakhar Unfit For T20 WC Selection

कराची10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाबर आजम (दाहिने) और फखर जमान दोनों टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में शामिल थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी।

पैनल के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे, इसके बावजूद उनका चयन किया गया। इस मामले को लेकर सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए थे और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की थी।

बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में 91 रन ही बना पाए थे।

बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैचों में 91 रन ही बना पाए थे।

वर्ल्ड कप की बाद के जांच में सामने आया

PCB से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ जावेद मुगल ने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच के बाद यह चिंता जताई। वे जनवरी से पाकिस्तान टीम के साथ हैं।

बाबर ने डोमेस्टिक टी-20 लीग खेलने से मना किया

मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद हैमस्ट्रिंग में परेशानी बताकर नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया। वहीं फखर जमान भी लंबे समय से इसी तरह की दिक्कत से जूझ रहे थे।

सूत्र ने बताया कि जांच में बाबर की चोट शुरुआती आकलन से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से परेशान हैं।

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं।

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं।

हमने पहले ही क्लियरेंस ली थी- सिलेक्शन पैनल

सिलेक्शन कमेटी ने मेडिकल पैनल को साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से पहले टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी। हालांकि डीकन पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से करीबी रिश्तों के कारण हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दी।

बाबर अभी रिहैब कर रहे

फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनके पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है।

फखर वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं थे

फखर जमान हाल ही में नेशनल टी-20 कप के एक मैच में खेले। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वे पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।

फखर जमान टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच ही खेले थे।

फखर जमान टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच ही खेले थे।

बांग्लादेश दौरे में दोनों प्लेयर्स नहीं खेले

दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक, चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ता वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर को बाहर करने का फैसला कर चुके थे।

—————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket