Saturday, 17 Oct 2026 | 01:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए।
हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव
ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल
पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी
ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती
पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिल्ली बॉर्डर से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार:शब्बीर अहमद लोन ISI के इशार पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाद रहा था

March 30, 2026/
10:51 am

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार...

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

April 11, 2026/
7:25 pm

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो...

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

May 1, 2026/
7:25 am

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे...

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026/
10:49 am

कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। सेरेमनी मंगलवार को गुजरात...

BSF ने बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े:गाड़ी लेकर भारत में घुसने की कोशिश करते दबोचा; सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी

May 22, 2026/
9:46 am

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) जवानों ने अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए 2 पाकिस्तानी...

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

June 10, 2026/
5:37 pm

स्पोर्ट्स डेस्क51 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका 2021-22 में भारतीय दौरा पर आई थी। भारत ने 3 टेस्ट मैच 3-0...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए।
हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव
ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल
पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी
ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती
पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket