Saturday, 06 Jun 2026 | 05:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India-Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens

India-Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens

Hindi News Career India Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens | March 2026 Current Affairs 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत-तिब्बत के बीच ट्रेड के लिए शिपकी ला रूट दोबारा शुरू 22 मार्च को भारत सरकार ने भारत-तिब्बत ट्रेड रूट शिपकी ला पास (दर्रा) को दोबारा खोलने की मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसकी जानकारी दी। शिपकी ला पास किन्नौर में हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर है, जिसे 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। शिपकी ला पास को जून-सितंबर सेशन के लिए खोला जाएगा, इससे 6 साल से ठप्प पड़ा पारंपरिक व्यापार एक बार फिर शुरू होगा। भारत-तिब्बत के बीच अब तक ट्रेड पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग से बार्टर सिस्टम के जरिए व्यापार होता था। कोई लीगल कॉन्ट्रैक्ट व्यापार अब तक नहीं होता था। भारत-तिब्बत ट्रेड का लंबा इतिहास है।1697 में तिब्बत (गांदेन फोड्रंग) और बुशहार के राजा केहरी सिंह के बीच एक सुरक्षित व्यापार मार्ग को लेकर औपचारिक संधि हुई थी। तिब्बती ट्रेडर्स हाई क्वालिटी ऊन, भेड़, नमक, याक की पूंछ और कच्चा रेशम भारत से आयात करते हैं, जबकि इंडियन ट्रेडर्स तांबे के बर्तन, चावल, कपड़े, चाय और कृषि उपकरण जैसी वस्तुओं का निर्यात करते हैं। 1962 में पहली बार भारत-चीन युद्ध के दौरान व्यापार बंद हुआ था, जो 1994 में वापस शुरू हुआ। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 डिजिटल मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में डिजिटल और मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस ने मिलकर ये इनिशिएटिव लॉन्च किया। इनिशिएटिव में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनिशिएटिव में सरकार ने 10 लाख युवाओं को AI स्किल सिखाने का लक्ष्य तय किया है। इनिशिएटिव का उद्देश्य इनोवेशन बढ़ाना, रोजगार के लिए युवाओं को स्किलड बनाना और डिजिटल इकोनॉमी को मजबूत करना है। साथ ही इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना है। मीडिया-टेक इनिशिएटिव में सरकार ने 3 प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं 1. माई वेव्स प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रियेटर्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म देना। AVGC-XR एनीमेशन, विजुअल इफैक्ट, गेमिंग, कॉमिक के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इंडियन कल्चर को प्रमोट करना, स्टोरीटेलर के जरिए इकोनॉमी को बढ़ाना। 2. बिल्ट-इन टीवी ट्यूनर सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत को खत्म करना। डीडी फ्री डिश को प्रमोट करना। एडवांस EPG चैनल नेविगेशन और कंटेंट डिस्कवरी को बेहतर बनाना। इनिशिएटिव में भारतीय संस्कृति, टूरिज्म, हैंडलूम और क्षेत्रीय कहानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। निधन (DEATH) 3. सीनियर लीडर दत्ता मेघे का निधन 22 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद रहे और 2014 में बीजेपी जॉइन किया। मेघे ने नागपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और शुरुआती करियर में LIC में काम किया। मेघे ने 1978 में अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था और 1978 में मेघे महाराष्ट्र विधान परिषद में शामिल हुए। मेघे 1991 में संसद में शामिल हुए। जब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 3.28 लाख से ज्यादा वोटों के साथ नागपुर लोकसभा सीट जीती। 1996 में रामटेक से और 1998 में वर्धा से फिर से चुने गए, जिससे उन्हें लगातार तीन लोकसभा कार्यकाल मिले। 1999 में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठन हुआ तो वे शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद चुने गए और 2002 से 2008 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे और उसी साल वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए। अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान, मेघे एक अलग विदर्भ राज्य के मुखर समर्थक रहे। मेघे 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पाकिस्तान सुपर लीग में दर्शकों की एंट्री पर बैन 22 मार्च को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की एंट्री बैन कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग का ये 11वां सीजन है, इसमें 8 टीमों के बीच 44 मैचे खेले जाएंगे। PCB ने दर्शकों की एंट्री बैन करने के साथ ही 26 मार्च से शुरू होने वाले PSL की लाहौर में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी है। 26 मार्च से 3 मई तक होने वाले टूर्नामेंट पहले 6 अलग-अलग वेन्यू पर होना तय था लेकिन अब सारे मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। इसके साथ ही PCB ने दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का जिम्मा भी लिया है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर्स ने भी फैसले का समर्थन किया है। इससे पहले भी 2015 में USA के बाल्टीमोर में सीविल अनरेस्ट की वजह से मेजर लीग बेसबॉल बिना दर्शकों के खेला गया था। 2009 में H1N1 महामारी के दौरान, मैक्सिकन फुटबॉल लीग बिना दर्शकों के खेली गई। पाकिस्तान ने ईरान जंग की वजह से एशिया में तेल संकट के चलते खर्च में कटौती करने के लिए ये फैसला लिया है। 5. फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने रिटायरमेंट का ऐलान 22 मार्च को फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। जून में अर्जेंटीना के नॉर्थ अमेरिका टूर में वो आखिरी बार खेलेंगे। निकोलस अर्जेंटीना के इतिहास में एक सफल और अनुभवी डिफेंडर रहे हैं, उन्होंने 2010 में महज 22 साल की उम्र में डिएगो माराडोना के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलना शुरू किया। निकोलस , अर्जेंटीना वेलेज सार्सफील्ड के लिए खेले। फिर एफसी पोर्टो , मैनचेस्टर सिटी और एसएल बेनफिका जैसे टॉप क्लबों के लिए खेलकर अपनी पहचान बनाई। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 और कोपा अमेरिका 2021 जीता। निकोलस और लियोनल मेसी लगभग 16 साल तक साथ खेले हैं। इस ऐलान के बाद मेसी 2014 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सरकार ने 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स-एप्स ब्लॉक किए 20 मार्च को सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। 2. ISRO ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के साथ MoU साइन किया 19 मार्च को हेडक्वाटर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) और स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ISRO ने एक MoU साइन किया। 3. लियोनेल मेसी 900 गोल क्लब में शामिल हुए 18 मार्च को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। 4. भारत वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा 20 मार्च को भारत को वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी मिली। 5. हांगकांग फिल्ममार्ट 2026 में इंडियन पवेलियन शुरू हुआ 19 मार्च को भारत ने हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म और टीवी मार्केट – फिल्ममार्ट 2026 में एक इंडियन पवेलियन की शुरुआत की। 5. ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मलावी की ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात की 19 मार्च को नई दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 हुई। इस समिट में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर अफ्रीकी देश मलावी की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा ने द्विपक्षीय बैठक की। 6. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी 18 मार्च को यूनाइटेड नेशन ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की। आज का इतिहास 21 मार्च ————————— ये खबरें भी पढ़ें… उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा: अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs

Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs

Hindi News Career Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs 45 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विक्रम दोराइस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत बने 19 मार्च को विक्रम दोराइस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। विक्रम 2022 से यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर हैं। विक्रम इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) 1992 बैच के ऑफिसर हैं। विक्रम USA एम्बेसी में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। 2020-22 तक विक्रम बांग्लादेश में हाई कमिश्नर रहे और बांग्लादेश जल संधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विक्रम की नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों के बीच की गई है। विक्रम दोराइस्वामी प्रदीप कुमार रावत की जगह लेंगे। 2014 से 2018 तक विक्रम साउथ कोरिया में भारत के राजदूत रहे। 2. HDFC फर्स्ट बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दिया 18 मार्च को HDFC फर्स्ट बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अतनु ने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसे अनैतिक काम हो रहे हैं, जो मेरे पर्सनल वैल्यू और एथिक्स के खिलाफ हैं, इसीलिए अब अलग होने का समय आ गया है।’ अतनु मई 2021 में HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। अतनु गुजरात कैडर, 1985 बैच से रिटायर्ड IAS हैं। अतनु ने 2002 से लेकर साल 2007 तक वित्त मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी। वे पहले डायरेक्टर और बाद में जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे। अतनु के कार्यकाल में सबसे बड़ा HDFC लि. और HDFC बैंक का 40 बिलियन का मर्जर हुआ था। 2019-20 में अतनु मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस सेक्रेटरी में इकोनॉमिक अफेयर के सेक्रेटरी रहे। अतनु के इस्तीफे के बाद केके मिस्त्री को 3 महीने के लिए इंटरिम पार्ट टाइम चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। HDFC का पूरा नाम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन है। HDFC की स्थापना 1994 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर मुंबई, महाराष्ट्र में है। मई 2024 में अतनु के कार्यकाल को 2027 तक के लिए बढ़ाया गया था। 3. केंद्र सरकार ने 33,660 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 18 मार्च को केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में ‘BHAVYA’ यानी भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। ये प्रोजेक्ट्स 33,660 करोड़ रुपए के हैं। देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 2,585 करोड़ रुपए की स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई है। स्मॉल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स से 1,500 मेगावाट क्षमता की छोटी जल विद्युत परियोजनाएं भी विकसित की जाएंगी। ये परियोजनाएं रन-ऑफ-द-रिवर मॉडल पर विकसित होंगी, जिससे बड़े बांध बनाने की जरूरत न पड़े और लोगों का विस्थापन रोका जा सके। अभी देशभर के 1,196 जगहों पर 5,100 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। सरकार के मुताबिक, देश में 7,133 जगहों पर छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं, जिनकी कुल कैपेसिटी 21,000 मेगावाट है। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। नेशनल हाईवे-927 परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। BHAVYA का उद्देश्य भारत में औद्योगिक विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र-राज्य-प्राइवेट सेक्टर मिलकर काम करेंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. अर्जेंटीना ऑफिशियली WHO से हटा 17 मार्च को अर्जेंटीना ने ऑफिशियली वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से अपना नाम वापस ले लिया। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो ने इसकी जानकारी दी। अर्जेंटीना ने 17 मार्च 2025 को यूनाइटेड नेशन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस को लेटर भेजकर अपना नाम वापिस लेने की अपील की थी। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइलि ने हेल्थ मिनिस्टर जेरार्डो वर्टहाइन को WHO से नाम वापस लेने को कहा था। स्वास्थ्य मंत्री वर्टहाइन ने कहा था कि WHO ने कोविड-19 के दौरान भेदभाव भरी नीतियां अपनाई थीं। अर्जेंटीना अब किसी भी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन को अपने स्वास्थ्य मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देगा और WHO को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं देगा। अर्जेंटीना 1948 से WHO का सदस्य है। उसी साल WHO की स्थापना हुई थी। WHO में 194 सदस्य देश शामिल हैं। WHO के नियमों को मानने वालों के लिए WHO की मेंबरशिप खुली हुई है। अर्जेंटीना PAHO (पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) का हिस्सा है। 5. भारत ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी के साथ समझौता किया नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी (ASQA) के साथ नई दिल्ली में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य बिजनेस एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड स्किल (VETS) सेक्टर्स में कोलैबोरेट करना और नॉलेज एक्सचेंज करना था। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के मुताबिक, VETS की बैठक में इकोसिस्टम के भीतर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और ऑपरेशन्स में आने वाले चैलेंजेस को लेकर एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया। दोनों देश मिलकर स्टूडेंट्स और वर्कर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन जॉब्स एंड एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी और जॉइंट वोकेशनल प्रोग्राम सिखाएंगे। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्ट्रक्चर और क्वालिटी एजुकेशन को लेकर बातचीत की। 6. सरकार ने राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया 18 मार्च को सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नियमों को मजबूत करने के लिए राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया है। ये नियम टोल ऑपरेशन में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और कानूनी तौर पर सुरक्षा देने के लिए होगा। नए संशोधन नियम के मुताबिक, अगर व्हीकल के फास्टैग रिकॉर्ड में टोल दर्ज है,लेकिन किसी वजह से टोल फी पे नहीं हुई है तो उसे ‘अनपेड यूजर फी’ माना जाएगा। नए संशोधन नियम में पे नहीं करने वाले चालकों को SMS/ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। यदि चालक 72 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देता है तो उसे दोगुना टोल देना होगा। नए संशोधन नियम में व्हीकल टोल नोटिस के बाद 15 दिन या उससे ज्यादा समय तक टोल नहीं चुकाने की स्थिति में व्हीकल पोर्टल पर गाड़ी की फिटनेस,NOC और परमिट जैसी सर्विस को रोका जा सकेगा। सभी टोल प्लाजा को कैशलेस बनाने और फास्टैग के यूज को बढ़ाने के लिए ये नियम

Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Retirement

Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Retirement

Hindi News Career Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Retirement | Champions Trophy 2026 Win 20 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. लॉस एंजिल्स में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई 16 मार्च को लॉस एंजिल्स, अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वन बैटल आफ्टर अनदर ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए। माइकल बी.जॉर्डन को फिल्म सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म सिनर्स के लिए ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड जीता, वो इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला हैं। पॉल थॉमस एंडरसन को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। शॉन पेन को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। वेपंस के लिए एमी मैडिगन बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए और के पॉप डीमन हंटर्स को बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए अवॉर्ड मिला। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। प्रियंका 2 बार ऑस्कर प्रेजेंटर बनने वाली इकलौती भारतीय हैं। 2. विदेश मंत्री जयशंकर ने साइप्रस विदेश मंत्री से मुलाकात की 16 मार्च को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रुसेल्स के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की। मीटिंग में दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों के प्रमुखों ने ईस्ट एशिया में स्थिरता और तनाव कम करने को लेकर भी बातचीत की। ये बैठक बिजनेस, कनेक्टिविटी, इन्वेस्टमेंट और व्यापार पर केंद्रित थी। साइप्रस यूरोपीय यूनियन काउंसिल का अध्यक्ष है और साइप्रस भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच चल रही वार्ता का सपोर्ट करता है। विदेश मंत्री जयशंकर यूरोपीय यूनियन की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने बेल्जियम पहुंचे हैं। ये बैठक 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होगी। एस जयशंकर का ये दौरा EU के वाइस प्रेसिडेंट काजा कल्लास के इनविटेशन पर है। अवार्ड्स (AWARDS) 3. लेखिका ममता कालिया को साहित्य आकादमी मिलेगा 16 मार्च को हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 देने का ऐलान किया गया है। हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 31 मार्च को ये सम्मान दिया जाएगा। ममता कालिया की ये किताब इलाहाबाद के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़ी है। वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘हिन्दी’ की एडिटर हैं। इससे पहले उन्हें ‘दुक्खम सुक्खम’ उपन्यास के लिए 2017 में व्यास सम्मान दिया गया था। साहित्य अकादमी पुरुस्कार में ममता को 1 लाख रुपए, तांबे का चिन्ह दिया जाएगा। ममता कालिया समकालीन हिन्दी साहित्य की प्रमुख कहानीकार, उपन्यासकार और कवयित्री हैं। ममता की मशहूर कृतियों में बेघर, नरक दर नरक, प्रेम कहानी, लड़कियां शामिल हैं। ममता का जन्म यूपी के वृंदावन में हुआ था और उनकी शिक्षा दिल्ली, इंदौर से हुई। ममता ने कई सालों तक इलाहाबाद (प्रयागराज) के महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य के रूप में भी कार्य किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला एनुअल साहित्यिक सम्मान है। ये पुरस्कार, भारत की भाषाओं में साहित्यिक कार्यों और अनुवादों के लिए दिया जाता है। ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है। साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा, साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कार भी देता है। साहित्य अकादमी की स्थापना 1954 में हुई थी। ममता के लेखन में मुख्य रूप से मध्यवर्गीय जीवन, महिलाओं की स्थिति, सामाजिक सच और व्यंग मिलते हैं। 4. TIME ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 में भारत की 4 जगह शामिल 16 मार्च को ‘टाइम’ मैग्जीन ने 100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारत की 4 जगहों को शामिल किया गया है। ये लिस्ट अंतरराष्ट्रीय लेखकों और संवाददाताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें नए और रोमांचक अनुभव देने वाले होटल और संग्रहालयों को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में शामिल जगह –1. जोधपुर का ‘म्हारो खेत’ म्हारो खेत 40 एकड़ के रीजेनरेटिव फार्म पर बना है। इस परिसर में 10 लग्जरी सुइट्स हैं, जो मेहमानों को प्रकृति और खेती के करीब लाते हैं। यहां का मुख्य आकर्षण खेत की ताजी उपज और स्ट्रॉबेरी-अनार के बागान हैं। म्हारो खेत में मेहमान खुद सब्जियां चुनने के साथ कुकिंग लेसन और फार्म वॉक का आनंद ले सकते हैं।2. शक्ति प्राण लॉज उत्तराखंड के कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित ‘शक्ति प्राण लॉज’ को भी टाइम्स ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है। 7,000 फीट की ऊंचाई पर बने इस रिट्रीट तक केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। शक्ति प्राण लॉज में सौर ऊर्जा से चलने वाले सिर्फ 7 सुइट्स हैं, जहां से नंदा देवी और पंचाचूली चोटियों के अद्भुत दृश्य दिखते हैं। शक्ति प्राण लॉज प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह है, जहां बर्फीली चोटियों के बीच लकड़ी के फायरप्लेस और सुकून भरा वातावरण है।3. द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस मध्य प्रदेश की मणियागढ़ पहाड़ियों में ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ स्थित है। ये बुंदेला वंश के 350 साल पुराने निवास को रीस्टोर कर बनाया गया भव्य रिसॉर्ट है। झील के किनारे बसा ये रिसॉर्ट पन्ना नेशनल पार्क के नजदीक है। द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस में रुकने वाले सैलानी बाघ और तेंदुए देख सकते हैं।4. AABBCC बार दिल्ली के वसंत विहार में स्थित ‘एएबीबीसीसी’ बार ड्रिंक्स का एक मॉर्डन म्यूजियम है। AABBCC की शुरुआत एक लैब से हुई थी, जहां जड़ी-बूटियों और शहद जैसे अनोखे प्रोडक्टस से ड्रिंक्स को नया स्वाद दिया जाता है। इसमें बैंगन भरते जैसे अनूठे कॉकटेल भी परोसे जाते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया 16 मार्च को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सरफराज ने 100 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की। इनमें 50 वनडे, 37 T-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं।

Iran Women Athletes Granted Asylum in Australia

Iran Women Athletes Granted Asylum in Australia

Hindi News Career Iran Women Athletes Granted Asylum In Australia | IndiGo CEO Resigns 27 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा 9 मार्च को इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए भारत के साथ एग्रीमेंट किया। इंडोनेशिया डिफेंस मिनिस्ट्री ने एग्रीमेंट की जानकारी दी। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस की को-ओनरशिप वाली कंपनी रॉयटर्स बनाती है। इंडोनेशिया के साथ हुई ये डील $200 मिलियन से $350 मिलियन यानी लगभग 1600 से 2900 करोड़ रुपए की हो सकती है। ये इंडोनेशिया-भारत समझौता रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण का हिस्सा है। भारत ने इससे पहले 19 अप्रैल 2024 को फिलीपींस को भी ब्रह्मोस मिसाइल भेजी थीं। इस डील का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया रक्षा साझेदारी को मजबूत करना है। ब्रह्मोस मिसाइल इंडोनेशिया को उसके विशाल समुद्री क्षेत्र और समुद्री मार्गों के आसपास सुरक्षा में सुधार करने में मदद करेगा। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस से ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 375 मिलियन डॉलर (3130 करोड़ रुपए) की डील की थी। ब्रह्मोस के हर एक सिस्टम में 2 मिसाइल लॉन्चर, एक रडार और एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होता है। भारत फिलीपींस को मिसाइल ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी देगा। 2. इंडिगो CEO पीटर एलबर्स ने इस्तीफा दिया 10 मार्च को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के रेसिग्नेशन के बाद कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम CEO होंगे और एयरलाइन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीटर ने सितंबर 2022 में इंडिगो के CEO का पद संभाला था। इंडिगो जॉइन करने से पहले 2014-2022 तक पीटर केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस में CEO थे। पीटर के इस्तीफे के बाद एयरलाइन बोर्ड सिलेक्शन प्रोसेस के बाद एक नए CEO को अपॉइंट करेगी। 3 महीने पहले इंडिगो को फ्लाइट ऑपरेशंस में अचानक कई सारी फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंस गए थे। फ्लाइट में हुई देरी के बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। इंडिगो का पूरा नाम इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड है। इसे 2006 में शुरू किया गया था। इंडिगो के संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल हैं। इसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा है।इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। पीटर एल्बर्स एक डच नागरिक हैं। इंटरनेशनल (NATIONAL) 3. ऑस्ट्रेलिया ने 5 ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दी 10 मार्च को ईरान की महिला फुटबॉल टीम की 5 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दी। पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरान की टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। राष्ट्रगान नहीं गाने पर ईरान में कुछ लोगों ने टीम की आलोचना की थी और उन्हें सख्त सजा देने की मांग की थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन फिलहाल सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। मानवीय वीजा असाधारण परस्थितियों जैसे गंभीर बीमारी, युद्ध, मानवाधिकारों का उल्लंघन, या उत्पीड़न जैसी स्थिति में दिया जाता है। मानवीय वीजा के तहत ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में रह सकती हैं, काम कर सकती हैं और पढ़ाई भी कर सकती हैं। निधन (DEATH) 4. इतिहासकार के.एन. पणिक्कर का निधन 9 मार्च को इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का निधन हो गया। उनका पूरा नाम कंडियूर नारायण पणिक्कर था। वे 89 साल के थे। पणिक्कर राजस्थान यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में प्रोफेसर रहे। 1972 में पणिक्कर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में इतिहास के प्रोफेसर रहे और बाद में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट बने। पणिक्कर ने केरल राज्य उच्च शिक्षा परिषद के पहले उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2008 में पणिक्कर को भारतीय इतिहास कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। वह केरल इतिहास कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। पणिक्कर की मशहूर किताबों में अगेंस्ट लॉर्ड एंड स्टेट: रिलिजन एंड पीजेंट अपराइजिंग्स इन मालाबार (1836-1921) शामिल है। इस किताब में जमींदारी प्रथा और औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ किसान विद्रोह की कहानी है। पणिक्कर की चर्चित किताबें-आधुनिक भारत में संस्कृति और चेतनाकल्चर एंड कॉन्शियसनेस इन मॉडर्न इंडियाकम्युनलिज्म इन इंडिया: हिस्ट्री, पॉलिटिक्स एंड कल्चरकॉलोनियलिज्म, कल्चर, एंड रेजिस्टेंसब्रिटिश डिप्लोमेसी इन नॉर्थ इंडिया के. एन. पणिक्कर कई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में विजिटिंग प्रोफेसर और फेलो भी रहे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BCCI भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपए देगा 10 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया। ये अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। BCCI ने 2024 में टीम को 125 करोड़ रुपए दिए थे। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर T20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता। भारत टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाला और 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिली। रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपए) दिए गए। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. नई दिल्ली में SCOVA की 35वीं बैठक हुई 10 मार्च को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में स्टैन्डिंग कमेटी ऑफ वॉलेंटरी एजेंसी (SCOVA) की 35वीं बैठक की अध्यक्षता की। SCOVA एक एड्वाइजरी प्लेटफॉर्म है, जहां पेंशनभोगी संघ सीधे सरकारी विभागों और मंत्रालयों के साथ मुद्दे उठाते हैं। SCOVA बैठक में दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, असम, झारखंड, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात राज्यों के पेंशनभोगी कल्याण संघ ने हिस्सा लिया। SCOVA में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रेलवे, वित्तीय सेवा विभाग, राजस्व विभाग और दूरसंचार विभाग जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। SCOVA की स्थापना 1986 में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने की थी। समिति में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ पेंशनभोगी संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले 15 गैर-आधिकारिक सदस्य शामिल हैं। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि बैठक से

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Hindi News Career Iran Ship Rescue Sri Lanka | 32 Sailors Saved; March 5 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 16वीं सदी की कांस्‍य प्रतिमा भारत को लौटाई 4 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्‍यूजियम ने संत थिरुमनकाई अलवर की तांबे की मूर्ति भारत को लौटा दी। संत थिरुमनकाई अलवर की कांस्य प्रतिमा 16वीं शताब्दी की है। ये प्रतिमा तमिलनाडु के थाडिकोम्बु स्थित श्री सौंदराजा पेरुमल मंदिर को वापस कर दी जाएगी। ये मूर्ति उन चार पवित्र कलाकृतियों में से एक थी जो 1957 और 1967 के बीच मंदिर से चोरी हो गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मूर्ति की कीमत करोड़ों में है। इन मूर्तियों को तस्करों ने अवैध रूप से बेचा था और विदेशों में तस्करी की थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्‍यूजियम ने मूर्ति की उत्‍पत्ति की जांच की, जिसके बाद इसे भारत को लौटाने पर सहमति दी। म्‍यूजियम ने 1967 में सोथबी (Sotheby’s) की नीलामी में इस कांस्य प्रतिमा को प्राप्त किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. Open AI ने ChatGPT 5.3 Instant पेश किया 4 मार्च को Open AI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT का नया वर्जन 5.3 Instant लॉन्‍च किया। Open AI का दावा है कि नया वर्जन पहले से ज्यादा सटीक, कम ड्रामेटिक और ज्यादा नेचुरल बातचीत करने में सक्षम है। OpenAI के अनुसार, नए मॉडल में बेवजह के डिस्क्लेमर और ओवर-ड्रामेटिक भाषा को कम किया गया है ताकि बातचीत ज्यादा इंसानी और सहज लगे। OpenAI का दावा है कि नए वर्जन में हैलुसिनेशन यानी गलत जानकारी देने में 26.8 प्रतिशत तक कमी आई है। नया मॉडल अब Stop, Take a breath जैसे अनावश्यक वाक्यों का इस्तेमाल कम करेगा। OpenAI का GPT-5.3 Instant अब ChatGPT में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकारी एजेंसियों को OpenAI की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Anthropic के Claude के इस्तेमाल को बंद करने का आदेश दिया है। Anthropic ने कंपनी की हथियारों और मास सर्विलांस के लिए AI के उपयोग से संबंधित अपनी पॉलिसी बदलने से इनकार कर दिया था।सैम ऑल्‍टमैन OpenAI के CEO हैं। 3. श्रीलंका ने डूबते ईरानी जहाज से 32 सेलर्स रेस्‍क्‍यू किए 4 मार्च को श्रीलंका नेवी ने ईरानी नेवल शिप ISIS देना से 32 सेलर्स को रेस्‍क्‍यू किया। इजराइल का ‘ISIS देना’ बुधवार को डूब गया। इस जहाज से गंभीर रूप से घायल 32 सेलर्स को बचाया जा सका। ‘ISIS देना’ श्रीलंका के टेरिटोरियल वार्टस के ठीक बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद उसने मदद का संदेश भेजा था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने सेलर्स को बचाने की जानकारी दी। विदेश मंत्री हेराथ के अनुसार, अभी जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस जहाज पर 180 लोगों का क्रू था। इनमें से 32 की जान बचाई जा सकी है। रेस्‍क्‍यू के लिए 2 श्रीलंकन जहाज और एक एयरक्राफ्ट भेजा गया था। श्रीलंका की नेवी या एयरफोर्स ने रेस्‍क्‍यू के फुटेज जारी नहीं किए हैं, क्‍योंकि इसमें एक दूसरी मिलेट्री शामिल है। निधन (DEATH) 4. एक्‍टर विजय कृष्‍णा का निधन 4 मार्च को एक्‍टर विजय कृष्‍णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। विजय ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म देवदास में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था। विजय ने फिल्‍म गुजारिश, गांधी और Pk में भी रोल निभाए थे। एक्टिंग के अलावा, विजय गोदरेज फैमिली बिजनेस में एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर रहे और 2021 में रिटायर हुए। अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने उनकी मौत पर सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए श्रृद्धांजलि दी है। विजय फिल्‍म देवदास में अपने रोल के लिए मशहूर थे। आज का इतिहास 5 मार्च 1913 में शास्‍त्रीय संगीत गायिका पद्मविभूषण गंगूबाई हंगल का जन्‍म हुआ। 1931 में महात्‍मा गांधी और लॉर्ड इरविन के बीच चर्चित गांधी-इरविन समझौता हुआ। ————————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्‍तान ने क्रिकेट टीम पर खराब खेलने का जुर्माना लगाया: पूर्व केंद्रीय मंत्री उन्‍नीकृष्‍णन का 89 की उम्र में निधन, 4 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Hindi News Career Current Affairs 2 March Hpv Vaccine Campaign For Girls Jammu Kashmir Wins Ranji Trophy 4 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. पीएम मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 1 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। तमिलनाडु में 8 नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। पीएम ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी। पीएम मोदी ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। पीएम ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया था। थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया। इंटरनेशनल 2. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका-इजराइल ने शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। खामेनेई ईरान के रहबर-ए-इंकलाब यानी सुप्रीम लीडर थे, जो देश के प्रमुख कार्यक्रम जैसे विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम तय करते थे। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने 1 मार्च को सभी की मौत की पुष्टि की। खामेनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। खामेनेई की मौत के अगले दिन अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 67 साल के आराफी अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से ईरान की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। 1979 में खामेनेई एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे। 1981 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर बम से हमला हुआ, जिसमें उनका दाहिना हाथ हमेशा के लिए पैरालाइज हो गया था। खामेनेई 1981-1989 तक राष्ट्रपति भी रहे। 1981 में उनके कार्यकाल के दौरन ही ईराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 8 साल तक जंग चली थी। खामेनेई ने 1960 के दशक में ईरान के शाह (राजा) के खिलाफ प्रदर्शन किए और इन प्रदर्शनों के दौरान उन्हें 6 बार अरेस्ट भी किया गया था। स्पोर्ट्स 3. जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती। जम्मू-कश्मीर टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल के इतिहास में ये उसका पहला खिताब है। जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की विजेता टीम कर्नाटक को हराकर जीत हासिल की। शुभम पुंदीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे और आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 41 साल के राइट हैंडड बैट्समैन पारस डोगरा इस टीम के कप्‍तान हैं। रणजी ट्रॉफी देश की सबसे चर्चित डोमेस्टिक फर्स्‍ट-क्‍लास क्रिकेट चैम्पियनशिप है, जो टेस्‍ट फॉर्मेट में खेली जाती है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। 4. वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड होगा 28 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड बनाने का ऐलान हुआ। ये फैसला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा। अब शास्त्री सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। रवि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। शास्त्री के नाम पर स्टैंड रखने की एक खास वजह वानखेड़े का ऐतिहासिक मैच भी है, जिसमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले रवि पहले बल्लेबाज थे। 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में रवि को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। 5. पीएम मोदी ने HPV वैक्सीन कैंपेन शुरू किया 28 फरवरी को पीएम मोदी ने अजमेर से पूरे देश में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन के जरिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन दी जाएगी। ये वैक्सीन पैरेंट्स की मर्जी से नजदीकी सेंटर में फ्री लगाई जाएगी। ये वैक्सीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। भारत में आमतौर पर लड़कियों में HPV टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। ये वैक्सीन इसके साथ ही HPV टाइप 6 और 11 से बचाव के लिए भी काम करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 के बजट में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की घोषणा की थी। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर बना है। इसके लगभग 80,000 नए मामले और 42,000 से अधिक मौतें सालाना दर्ज की जाती हैं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। हालांकि, इसे सही समय पर पहचान कर रोका जा सकता है। आमतौर पर ये ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है। दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के कुल मामलों में से लगभग 20%

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अफ्रीका से 8 चीते भारत आएंगे 28 फरवरी को 8 चीते अफ्रीका से एयरल‍िफ्ट कर भारत लाए जाएंगे। 2. कनाडाई पीएम 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे 27 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया 27 फरवरी को पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का औपचारिक ऐलान किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा 26 फरवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 5. शिक्षा मंत्रालय ने NCERT की नई किताबें वापिस लेने का आदेश दिया 27 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT की कक्षा 8वीं की नई किताबें सर्कुलेशन से वापिस लेने का आदेश दिया। ——————————– ये खबरें भी पढ़ें… राष्‍ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ की उड़ान भरी: गंगा डॉल्‍फिन, हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए भारत-नेपाल में MoU; 27 फरवरी करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

current affairs 26 february Ott platforms with soft porn content banned

current affairs 26 february Ott platforms with soft porn content banned

Hindi News Career Current Affairs 26 February Ott Platforms With Soft Porn Content Banned 1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रॉब जेटन नीदरलैंड के पीएम बने 24 फरवरी को रॉब जेटन ने नीदरलैंड के पीएम के तौर पर पदभार ग्रहण किया। 38 वर्षीय जेटन नीदरलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र के पीएम बने हैं। वे देश के पहले गे पीएम भी हैं। जेटन ने पूर्व पीएम मार्क रुटे के कार्यकाल के दौरान डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के तौर पर भी कार्य किया है और वे जलवायु और ऊर्जा नीति मंत्री भी रह चुके हैं। जेटन ने क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अलायंस यानी CDA और पीपुल्स पार्टी ऑफ फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी यानी VVD के साथ मिलकर अलायंस बनाया था। 117 दिनों की बातचीत के बाद, जेटन ने अपने D66, CDA और VVD के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है। जेटन की गठबंधन की 150 सीटों में से सिर्फ 66 सीटें हैं। जेटन को कानून पारित करने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जरूरत होगी। रॉब जेटन ने अक्टूबर 2025 में हुए आकस्मिक चुनावों में डेमोक्रेट्स 66 यानी D66 पार्टी को जीत दिलाई थी। 2. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत यात्रा पर आएंगे 26 फरवरी को कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आएंगे। वे 7 मार्च तक भारत में रहेंगे। पीएम मार्क कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। कार्नी 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। भारत यात्रा के दौरान दोनों नेता क्लीन एनर्जी, डिफेंस एंड टेक्नोलॉजी में नई साझेदारी पर बात करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी। 2024 में भारत, कनाडा का 7वां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस पार्टनर था। दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था। पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की थी। 3. स्प्लिट्सविला फेम मयंक पवार का निधन 24 फरवरी को फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार का निधन हो गया। मयंक रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 7 में से मशहूर हुए थे। शो के दौरान उनके व्यवहार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी। 1 जनवरी को ही पवार ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। मयंक मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे। मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी थे। 4. एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन 24 फरवरी को हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। रॉबर्ट कैराडाइन द लॉन्ग राइडर्स, रिवेंज ऑफ द नर्ड्स (1984) और टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। कैराडाइन ने 1972 में फिल्म ‘द काउबॉयज’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1984 की फिल्म रिवेंज ऑफ द नर्ड्स में सोशल मिसफिट के आदर्शवादी नेता लुईस स्कोलनिक के किरदार से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। अपने करियर में लंबे ब्रेक के बाद कैराडाइन ने 2001 से 2004 के बीच मशहूर डिज्नी टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में काम किया था। कैराडाइन पहली बार 1971 में वेस्टर्न सीरीज बोनान्जा में टेलीविजन पर दिखाई दिए थे। 5. पोखरण में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास हुआ 24 फरवरी को इंडियन आर्मी की दक्षिणी कमान ने राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास किया। अग्नि वर्षा सेना का एक कंबाइंड आर्म्स यानी अलग-अलग युद्ध इकाइयों का एक साथ तेज और सटीक कार्रवाई का अभ्यास है। अग्नि वर्षा अभ्यास के दौरान सेना ने रेगिस्तानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और संयुक्त युद्ध क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया। इस हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज का उद्देश्य सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और इंटीग्रेटेड कॉम्बैट कैपेबिलिटी को प्रदर्शित करना था। इस अभ्यास में राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमानों ने सटीक बमबारी की, जबकि आकाश मिसाइलों ने हवा में लक्ष्यों को ध्वस्त किया। इस युद्धाभ्यास में T-90 मुख्य युद्धक टैंक, पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, K-9 वज्र स्व-चालित हॉवित्जर, शारंग और बोफोर्स तोपखाने, रॉकेट प्लेटफॉर्म, स्वदेशी HAL ध्रुव हथियार, एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, निगरानी और हमलावर ड्रोन शामिल हुए। इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए दुनिया के 25 देशों के डिफेंस जर्नलिस्ट और एक्सपर्ट मौजूद रहे। 6. भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुआ 24 फरवरी को भारत-अमेरिका की 16वीं जॉइंट स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुई। ये जॉइंट एक्सरसाइज 16 मार्च तक चलेगी। ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज स्कूल में शुरू हुआ है। ‘वज्र प्रहार’ में भारतीय सेना के विशेष बलों के 45 जवान और अमेरिकी सेना के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान एक साथ शामिल होते हैं। यह एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने और सिक्योरिटी चैलेंजेस से लड़ने के लिए है। जॉइंट एक्सरसाइज का उद्देश्य ऑपरेशनल कैपिबलिटी को बढ़ाना और युद्ध की तैयारी करना है। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन करना और इंटर ऑपरेबिलिटी, स्पेशल ऑपरेशन्स पॉलिसी को एक्सचेंज करना है। ये एक्सरसाइज आम तौर पर भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से होती है, जिससे दोनों देशों को अलग-अलग इलाकों और ऑपरेशनल चैलेंजेस का अनुभव मिलता है। साल 2024 में ये जॉइंट एक्सरसाइज अमेरिका के इडाहो में ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई थी। इसका पहला सेशन 2010 में आयोजित किया गया था। इसके साथ ही 7वां भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ उत्तराखंड में शुरू हुआ है। जॉइंट एक्सरसाइज से दोनों देशों को जॉइंट मिशन प्लानिंग, टेक्टिकल ड्रिल और स्पेशल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी। 7. केंद्र सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए 24 फरवरी को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को बैन कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था। इन 5 OTT प्‍लेटफॉर्म्स का कंटेंट IT एक्ट 2000, IT एक्ट 2021, और BNP की धारा 294 का उल्‍लंघन पाया गया। जुलाई 2025 में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT ऐप अप्रैल

Current Affairs 25 Feb Kerala renamed keralam dolphin hunter submarine to be commitioned in Navy

Current Affairs 25 Feb Kerala renamed keralam dolphin hunter submarine to be commitioned in Navy

Hindi News Career Current Affairs 25 Feb Kerala Renamed Keralam Dolphin Hunter Submarine To Be Commitioned In Navy 23 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा पर आज 25 फरवरी को पीएम मोदी इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इजराइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली संसद (सेनेट) के पूरे सेशन को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी और साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। 2. अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हुए 23 फरवरी को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हो गए। अभिनव बिंद्रा 2018 में इस कमेटी का हिस्सा बने थे। 2026 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। 48 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर शूटिंग में भारत को पहला व्यक्तिगत गोल्ड दिलाया था। अभिनव को साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और 2002 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार मिला। अभिनव को 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। साल 2024 में ओलिंपिक मूवमेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2018 में इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन ने अभिनव को ISSE ब्लू क्रॉस अवॉर्ड दिया। 3. शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल होगा 27 फरवरी को थर्ड एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगा। वॉटर क्राफ्ट अंजदीप चेन्नई बंदरगाह पर कमीशन किया जाएगा। ये दिसंबर 2025 में नौसेना को सौंपा गया था। कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे। अंजदीप तटीय और उथले पानी में भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को बढ़ाएगा। अंजदीप दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, उन्‍हें ट्रैक करने और डी-एक्टटिवेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंजदीप युद्धपोत को ‘डॉल्फिन हंटर’ उपनाम दिया गया है। अंजदीप एक स्वदेशी पनडुब्बी है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता ने बनाया है। अंजदीप युद्धपोत की लंबाई लगभग 77 मीटर है। ये हाई स्पीड वॉटर जेट, सोनार, हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस है। अंजदीप कोस्टल सर्विलांस, सर्च एंड रेस्क्यू और कम इंटेंसिटी वाले समुद्री अभियानों में हिस्सा ले सकता है। अंजदीप अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो और स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ASW रॉकेट से लैस है। इसमें हुल माउंटेड सोनार (सेंसर) ‘अभय’ भी लगा है। कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर वॉटर क्राफ्ट अंजदीप नाम रखा गया है। 4. केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम केरलम करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी। केरल विधानसभा से 24 जून 2024 को नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस प्रस्ताव के मुताबिक, केरल का मलयाली भाषा में नाम केरलम है। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब ‘केरल बिल, 2026’ संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा में भेजा जाएगा। विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी। संसद से पास होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम हो जाएगा। 2010 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओड़‍िशा किया गया था। 2007 में उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया था। केरल नाम बदलने का उद्देश्य केरल राज्य की पहचान, भाषा, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है। 5. ECI और स्टेट इलेक्शन कमीशन का गोलमेज सम्मेलन हुआ 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इलेक्शन कमीशन (ECI) और स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन किया। ये गोलमेज सम्मेलन 27 सालों के बाद आयोजित किया गया। इस तरह का आखिरी सम्मेलन साल 1999 में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्‍तों ने अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय चुनाव आयोग और राज्य-स्तरीय चुनाव निकायों के बीच उनके कानूनी ढांचे के भीतर को-ऑपरेशन को मजबूत करना है। सम्मेलन में शामिल सदस्‍यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और उसमें ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की। हाल ही में आयोग ने ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। सम्मेलन में इलेक्शन सर्विस और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू (बाएं) और डॉ. विवेक जोशी (दाएं) की मौजूदगी में सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (बीच में) ने की। 6. राष्ट्रपति मुर्मू 4 राज्यों के दौरे पर 24 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने पहले दिन की यात्रा में मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाने और स्वस्थ भारत का निर्माण’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा शेगांव, बुलढाणा में आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में जाएंगी। बुधवार को नागपुर में ब्रह्माकुमारीयों के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी और ‘एकता और विश्वास के जरिए से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ के राज्य स्तरीय लॉन्च में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में एक्स वायुशक्ति का निरीक्षण करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू जगन्‍नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। 7. शिक्षा मंत्रालय ने टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया 24 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से AI द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया। टीचर ऐप 2.0 के जरिए शिक्षकों का डिजिटल प्रोफाइल मैनेजमेंट किया जाएगा। स्कूलों