Rajnath Singh Germany Visit | India-US Trade Talks April Current Affairs

Hindi News Career Rajnath Singh Germany Visit | India US Trade Talks April Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जर्मनी पहुंचेंगे 21 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन की जर्मनी यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए है। रक्षा मंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान, जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता इस बैठक में मिलिट्री इंगेजमेंट बढ़ाने, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ इस यात्रा के दौरान जर्मन डिफेंस इंडस्ट्री के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। बैठक में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत को-प्रोडक्शन और को-डेवलपमेंट पर बात होगी। इस यात्रा के दौरान सबमरीन सौदे पर भी बातचीत हो सकती है, प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत लगभग 10 अरब डॉलर की सबमरीन डील एक प्रमुख एजेंडा हो सकता है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रक्षामंत्री इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन और यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग ऑपरेशन्स ट्रेनिंग में सहयोग के लिए एक MoU भी साइन कर सकते हैं। भारत और जर्मनी एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदार हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर गई थीं। 2023 में जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस भारत आए थे। 2. भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू हुई 20 अप्रैल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण में ट्रेड वार्ता शुरू करेंगे। ट्रेड वार्ता में इंडियन डेलीगेशन को कॉमर्स मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी दर्पण जैन लीड करेंगे। इस ट्रेड वार्ता में कस्टम और एकस्टर्नल अफेयर्स ऑफिसर भी इसमें शामिल होंगे। इस 3 दिवसीय वार्ता का उद्देश्य अमेरिका के लगाए ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर पर एक बार दोबारा बात करना है। इस वार्ता में टैरिफ दरें घटाने, मार्केट तक बेहतर पहुंच बनाने, सप्लाई चैन बढ़ाने और इंवेस्टमेंट को बेहतर करने पर बात हो सकती है। ये वार्ता अमेरिकी टैरिफ के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देश टैरिफ में बदलाव के बाद प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के तहत 150 दिनों के लिए सभी देशों से आयात पर अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। फरवरी 2026 में भारत-अमेरिका के बीच इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट का स्ट्रक्चर पहले ही जारी कर दिया गया था। भारत और अमेरिका 2025 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें कई वार्ता पहले ही दौर में पूरी हो चुकी हैं। भारत अमेरिकी सोयाबीन तेल, ड्राई फ्रूट्स, और वाइन पर टैरिफ में कटौती या समाप्ति पर भी चर्चा कर सकता है। अमेरिका भारत के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर में से एक है। नेशनल (NATIONAL) 3. टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने हैंडलूम ‘विश्व सूत्र’ इनिशिएटिव लॉन्च किया 19 अप्रैल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने ‘विश्व सूत्र – विश्व के लिए भारत की बुनाई’ नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया। विश्व सूत्र इनिशिएटिव में डिजाइनर हैंडलूम कलेक्शन है। इस इनिशिएटिव को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया में लॉन्च किया गया। ये इनिशिएटिव नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग और डेवलपमेंट कमीशनर (हैंडलूम) ऑफिस के ने डेवलप किया है। विश्व सूत्र इनिशिएटिव का उद्देश्य इंडियन हैंडलूम डिजाइन को ग्लोबली प्रेजेंट करना है। इस इनिशिएटिव के तहत, देश भर से 30 से ज्यादा अलग-अलग हैंडलूम डिजाइन को एक साथ लाया जाएगा। ये सभी अलग-अलग राज्यों को रिप्रेजेंट करेंगे। ये इनिशिएटिव सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव पीएम मोदी के 5Fस्ट्रक्चर- फार्म से, फाइबर से, फैक्ट्री से, फैशन से, फॉरेन तक का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, स्थायी रोजगार देने और भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री मे हैंडलूम को बढ़ावा देना है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल UAE पहुंचे 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। डोभाल रियाद पहुंचे। रियाद भारत के राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सऊद अल-सती ने उनका स्वागत किया। डोभाल ने इस यात्रा के दौरान UAE के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबन और सीनियर नेताओं से हाईलेवल वार्ता की। इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी हित समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 17 अप्रैल को, डोभाल ने यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव के साथ व्यापक बातचीत की। ये यात्रा वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भारत की सीरीज है। Hon’ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.Later, he had meetings with Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026 6. भारत-रूस के बीच RELOS समझौता लागू 18 अप्रैल को रूस ने भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू होने की जानकारी दी। RELOS के तहत दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिक तक तैनात कर सकेंगे। RELOS के साथ ही 5 युद्धपोत और 10 सैन्य विमानों की तैनाती की भी अनुमति दी गई है। समझौते के तहत देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, एयरबेस और बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे लंबे समय तक सैन्य तैनाती और ऑपरेशन आसान होंगे। इस डील में लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है। इसके तहत ईंधन, पानी, मरम्मत, तकनीकी संसाधन और अन्य जरूरी सप्लाई उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विमानों के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट से जुड़ी सेवाएं भी मिलेंगी। ये समझौता फरवरी 2025 में साइन हुआ था और दिसंबर 2025 में इसे रूस ने भी मंजूरी दी। ये 5 साल के लिए लागू रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, ये समझौता युद्ध के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल शांति के समय ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यास और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए
India GDP Ranking Drops to 6th; Gautam Adani Asias Richest

Hindi News Career India GDP Ranking Drops To 6th; Gautam Adani Asias Richest | Current Affairs 2026 16 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लागू 16 अप्रैल को देर रात महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया गया है। महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के मुताबिक महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये कानून 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। ये विधेयक सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया था। महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। ये आरक्षण 2026-27 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक परिसीमन होने के बाद 2034 से ही लागू होगा। हालांकि, इसे 2029 के चुनाव से ही लागू करने के लिए तीन कानूनों में संशोधन जरूरी है। 8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी गई थी। यदि ये संशोधन बिल लागू होता है तो लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी। इन सीटों में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए होंगी। इसमें 33% रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होगा। इस 33% में वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) महिलाओं के लिए रिजर्वेशन दिया जाएगा। महिला आरक्षण एक्ट 2023 (128वां संवैधानिक संशोधन) ऑफिशियली नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। ये विधेयक पास होने के बाद पहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के बाद इसको प्रभावी किया जाएगा। संसद से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून 31 मार्च 2029 से लागू होगा। किसी भी आरक्षण कानून के लागू होने के 70 साल बाद उसकी समीक्षा का अधिकार है लेकिन इसमें 15 सालों की टाइम लिमिट रखी गई है। 1998 से 2003 तक सराकर ने 4 विधेयक पेश किए लेकिन सरकार असफल रही। 2009 में सरकर ने विरोध प्रदर्शनों के बीच विधेयक पेश किया था। 2010 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा में इसे पारित किया। 1996 ससंद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। निधन (Death) 2. भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन 16 अप्रैल को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन हो गया। वे 77 साल के थे। रामचंद्रन 2014 से 2017 तक भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रहे। 2008 से 2016 तक रामचंद्रन स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रहे। उन्होंने चेन्नई को देश में स्क्वैश सेंटर बनाया। रामचंद्रन ने साल 2000 में चेन्नई में इंडिया स्क्वैश एकेडमी की स्थापना की, जिसने जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल जैसे शीर्ष एथलीटों को तैयार किया। रामचंद्रन एशियन स्क्वैश फेडरेशन के संरक्षक रहे और उन्होंने भारतीय ट्रायथलॉन फेडरेशन के CEO के तौर पर भी काम किया। रामचंद्रन को 2011 में ‘उत्कृष्ट खेल अकादमियों की स्थापना और प्रबंधन’ श्रेणी में भारत सरकार से ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। अगस्त 2016 में, ओलिंपिक आंदोलन में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें रियो डी जनेरियो में अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा ओलिंपिक ऑर्डर सिल्वर मिला। रामचंद्रन वर्ल्ड ट्रायथलॉन कमेटी के ऑडिट डिपार्टमेंट का हिस्सा भी रहे। इंटरनेशनल (International) 3. अर्थव्यवस्था में भारत 6वें नंबर पर खिसका 17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउट्लुक (WEO) की रिपोर्ट जारी की। WEO की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 5th से खिसककर 6th नंबर पर आ गया है। इससे पहले 2024 में भारत 5th स्थान पर था। उस समय भारत की GDP करीब 3.76 ट्रिलियन डॉलर की थी। 2025 में भारत की GDP लगभग 3.92 ट्रिलियन डॉलर रही, लेकिन ब्रिटेन की GDP करीब 4 ट्रिलियन डॉलर है। इस वजह से ब्रिटेन, भारत से आगे निकल गया है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका है, जिसकी वैल्यू लगभग 30.8 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद चीन (19.6 ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (4.7 ट्रिलियन डॉलर) हैं। जापान चौथे और यूनाइटेड किंगडम पांचवे नंबर पर है। 2025-26 के लिए भारत की GDP 357 ट्रिलियन से घटकर 345 ट्रिलियन रुपए हो गई। पिछले साल के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इंडियन करेंसी तेजी से गिरी है। साथ ही एक्सचेंज रेट में भी गिरावट आई है। वहीं, डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन की कीमत बढ़ी है। WEO में IMF साल में दो बार वर्ल्ड इकोनॉमिक आउट्लुक की रिपोर्ट जारी करता है। इसमें ग्लोबल ग्रोथ, महंगाई, अर्थव्यवस्था और उससे जुड़े फैक्ट्स होते हैं। IMF में 191 देश शामिल हैं। इसका हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना 27 दिसंबर 1945 में हुई थी। 4. गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने 17 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इससे पहले तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी थे। अब उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर यानी करीब 8.42 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ब्लूमवर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ को ट्रैक करने वाला एक डेली इंडेक्स है। इसमें न्यूयॉर्क में हर दिन आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। नेटवर्थ की काउंटिंग कंपनियों के स्टॉक की कीमत और अन्य सार्वजनिक होल्डिंग्स के आधार पर की जाती है। ये बाजार पर आधारित होता है इसलिए शेयरों के दाम गिरते ही रैंकिंग में बदलाव आ जाता है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर MoU साइन किया 16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर एक MoU साइन किया। इसके साथ ही मिलिट्री मेटर्स, काउंटर टेरेरिज्म को लेकर एक लेटर ऑफ इंटेन्ट (LOI) एक्सचेंज किया। जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया बेसिक स्ट्रक्चर, इनोवेशन में भागीदार
India Hosts BRICS Foreign Ministers

Hindi News Career India Hosts BRICS Foreign Ministers | April 16 Current Affairs; India Sends TB Vaccine Afghanistan 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा भारत मई में ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस बैठक के जरिए क्षेत्रीय तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। ब्रिक्स मंच पर सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। ब्रिक्स समिट से पहले अध्यक्षता करने वाले देश को ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठकें करना होती हैं। ब्रिक्स की मंत्री स्तरीय बैठक में ग्लोबल कनफ्लिक्ट, (खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव) कलाइमेट फाइनेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर बातचीत हो सकती है। ब्रिक्स की ये बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2026) की रूपरेखा के लिए की जाएगी। 13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता संभाली थी। इस साल ब्रिक्स की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रिजिलेन्स, इनोवेशन कॉर्पोरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है। 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं। 2009 में ब्रिक्स की पहली समिट रूस में हुई थी। ब्रिक्स नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है। वहीं मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में ब्रिक्स फोरम के पूर्ण सदस्य बने। भारत मई के आखिरी हफ्ते में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भी करेगा क्वाड बैठक में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे। क्वाड: क्वाडिलेटरल सिक्युरिटी डायलॉग (QUAD) एक इनफॉर्मल फोरम है। क्वाड मेंबर में भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की भी मई में भारत में बैठक हो सकती है। 13 जनवरी को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 की थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया था। 2. ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर स्टॉकर भारत की यात्रा पर आए 15 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर युवा मामले और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। स्टॉकर का ये भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। एयरपोर्ट पर युवा मामले और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। स्टॉकर इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिजनेस, इंवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और जरूरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। दोनों पक्षों से एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इनोवेशन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्र में सहयोग को लेकर बात होने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्टाकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जय शंकर से भी मुलाकात करेंगे। 2024 में पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर गए थे। इससे पहले 1983 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की ये पहली भारत यात्रा है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। वे जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बातचीत करेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रमुखों के बीच सबमरीन सौदे पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री जर्मन रक्षा प्रमुख थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से भी मुलाकात कर सकते हैं। सिंह टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और इंवेस्टमेंट के लिए डिफेंस इंवेस्टमेंट समिट में भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत लगभग 10 अरब डॉलर की सबमरीन डील एक प्रमुख एजेंडा हो सकता है। भारत प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत 6 सबमरीन चाहता है, ये लंबे समय तक पानी में रह सकती हैं। जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप ने मझगांव शिपयार्ड लिमिटेड के साथ मिलकर इसे बनाने की बोली लगाई है। भारत इस यात्रा के दौरान जर्मनी को इनवाइट करेगा कि जर्मन कंपनियां भारत के साथ मिलकर सबमनरीन, नौसेना जे सिस्टम, ड्रोन और एयरोस्पेस पार्ट्स बनाएं। जून 2023 में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने भारत का दौरा किया था। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. सरकार जल्द ही जॉइंट थिएटर कमांड लाएगी सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की जॉइंट थिएटर कमांड के तौर पर काम करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान की अगुवाई में एक ब्लूब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने पिछले सैन्य संघर्षों के आधार पर ब्लूप्रिंट तैयार किए हैं। जॉइंट थिएटर कमांड का ब्लूप्रिंट ही अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजा जाएगा। फिर इस पर कैबिनेट कमेटी मंजूरी देगी। CDS जनरल चौहान का विस्तारित कार्यकाल मई के आखिर में पूरा हो रहा है। जनरल चौहान के रिटायर होने के बाद CDS के साथ-साथ वाइस CDS का पद भी बनाया जाएगा। नए ब्लूप्रिन्ट के तहत रक्षा बलों का भी विस्तार होगा। इसके अलावा, स्पेस और साइबर कमांड भी भी बनाई जाएगी। पाकिस्तान से निपटने के लिए वेस्टर्न और चीन से मुकाबले के लिए नार्दर्न थिएटर कमान होगी और हिंद महासागर के बड़े समुद्री क्षेत्र की रखवाली के लिए मैरीटाइम कमान बनाई जाएगी। जॉइंट थिएटर कमांड विषम परस्थितियों जैसे लॉजिसटिक ऑपरेशन और युद्ध की तैयारी के समय फैसला लेने के काम आएगी। जॉइंट थिएटर कमांड का उद्देश्य एक थिएटर में सभी बलों के लिए सिंगल कमांडर लाना है। 5. भारत ने अफगानिस्तान को TB वैक्सीन भेजीं 14 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान के TB वैक्सीन प्रोग्राम में मदद के लिए 13 टन BCG (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन और इससे जुड़े सामानों की खेप भेजी। ये खेप अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए लगाई जाने वाले वैक्सीन कार्यक्रमों को ये बढ़ाना है। ये वैक्सीन एक फ्रीज-ड्राइड (लायोफिलाइज्ड) सफेद पाउडर के तौर पर आती है, जो उपयोग से पहले तरल (डिलुएंट) के साथ मिलाई जाती है। ये शिपमेंट बाढ़, भूकंप और संघर्ष जैसे संकटों के बीच अफगानिस्तान को भारत की चल रही मानवीय सहायता का हिस्सा है। भारत ने इससे पहले 5 अप्रैल को अफगानिस्तान में बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए भी मदद भेजी थी। इससे पहले मार्च में भारत सरकार ने अफगानिस्तान को 2.5 टन आपातकालीन दवाएं,
Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai

Hindi News Career Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai | April 15 Current Affairs 2026 10 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे। आज लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। सम्राट का जन्म 1968 में बिहार के मुंगेर जिले की लखनपुर में हुआ था। सम्राट 1990 में अपने पिता के प्रभाव में आकर पहली बार पॉलिटिक्स में आए, उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे। सम्राट राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही विवादों से घिरे रहे हैं। 1999 में कम उम्र होने की वजह से उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। सम्राट 2000 में परबत्ता निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 2014 में सम्राट जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री रहे। 2014 में सम्राट बीजेपी में शामिल हुए और 2018 में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए। सम्राट 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रमुख प्रचारक बने। सम्राट को 2021 में नीतीश कुमार सरकार (भाजपा कोटे) में पंचायती राज मंत्री बनाया गया। 2024 में सम्राट बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता नियुक्त हुए। 2025 में सम्राट ने बिहार के उपमुख्यमंत्री बने और ग्रहमंत्री भी रहे। नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था। पहली बार नीतीश 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे और 20 नवंबर 2025 को शपथ ली थी। सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 2. पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। ये दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन का है। ये एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके साथ ही पीएम ने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। कॉरिडोर ये इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास और साउंड बैरियर लगाए गए हैं। इस कोरिडोर से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मौजूदा राजमार्गों पर भीड़ कम होगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। एशिया का सबसे ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरीडोर है, जिसका 12 किमी रास्ता राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ा है। 3.पिरोजशा गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन होंगे 14 अप्रैल को गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकारी का औपचारिक ऐलान किया। पिरोजशा गोदरेज के नए उत्तराधिकारी होंगे। पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। गोदरेज समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज हैं और वे अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे। नादिर की जगह उनके भतीजे (बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे) पिरोजशा गोदरेज समूह की कमान संभालेंगे। नादिर गोदरेज से रिटायरमेंट के बाद गोदरेज ग्रुप में ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका निभाएंगे। पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के तौर पर काम कर रहे हैं। पिरोजशा ने साल 2004 में गोदरेज ग्रुप जॉइन किया था और 2012 में पिरोजशा गोदरेज प्रॉपर्टीज के CEO बने। पिरोजशा एनवायरमेंट फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट के लिए जाने जाते हैं। फोर्ब्स 2023 की ए लिस्ट डेवलपर्स लिस्ट में पिरोजशा सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें नंबर पर थे। पिरोजशा ने करियर गोदरेज ग्रुप जॉइन करने से पहले हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क सीनेट ऑफिस में इंटर्नशिप की। गोदरेज ग्रुप अर्देशिर गोदरेज और उनके भाई पिरोजशाह गोदरेज ने 1897 में गोदरेज की स्थापना की थी कंपनी ने शुरुआत स्वदेशी आंदोलन के दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। गोदरेज कंपनी शुरू में सिर्फ ताले बनाती थी, फिर धीरे-धीरे तिजोरी बनाना शुरू किया।गोदरेज ने 1985 में 3 दशकों तक ISRO के के साथ मिलकर एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए काम किया। गोदरेज ग्रुप की टोटल वैल्यू 2.34 लाख करोड़ रुपए है। पिरोजशा ने दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया। स्पोर्ट्स (Sports) 4. विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन में भारत के 4 क्रिकेटर शामिल 15 अप्रैल को पब्लिश होने वाली मैगजीन ‘विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक’ ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग मेंस क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग वुमन क्रिकेटर’ चुना है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इन पांच खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। पांचवे प्लेयर हसीब हमीद हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। साथ ही शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है। विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस मैगजीन है। इसे विजडन नाम से भी जाना जाता है। विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन को क्रिकेट की बाइबल भी कहा जाता है। विजडन ब्रिटेन की एक मशहूर मैगजीन है, जो 1864 से हर साल पब्लिश होती है। इसकी शुरुआत जॉन विजडन ने की थी। इसकी स्थापना का मकसद था दुनियाभर में क्रिकेट का सही कवरेज करना। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं। 5. ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान किया 14 अप्रैल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया। ये प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ रुपए कर दी गई है। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट की टोटल प्राइज मनी बढ़ाकर 82
Australias First Woman Army Chief in 125 Years

Hindi News Career Australias First Woman Army Chief In 125 Years | 2026 Current Affairs 9 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 नई दिल्ली में शुरू हुई 14 अप्रैल को इंडियन नेवी नई दिल्ली के नौसेना भवन में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के पहले एडिशन की मेजबानी करेगी। ये 17 अप्रैल तक चलेगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी समेत ऑपरेशनल कमांडर और सीनियर नेवी ऑफिसर भी इसमें हिस्सा लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन संबोधित करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य नेशनल सिक्योरिटी पर बातचीत, मैरीटाइम इंटरेस्ट, उसके डेवलपमेंट और स्ट्रैटजी को लेकर बातचीत करना और एक मंच देना है। इस कॉन्फ्रेंस में नौसेना के ऑपरेशन्स की समीक्षा की जाएगी, डेवलपमेंट के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य तीनों सेनाओं और अन्य नागरिक एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर करना है। कॉन्फ्रेंस में ब्लू-वॉटर क्षमताओं के विस्तार, हाईटेक ट्रेनिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और युद्ध की तैयारियों और टेम्परेरी मेंटेनेंस की विस्तार से चर्चा होगी। AI बेस्ड मशीनों को नौसेना के संचालन में शामिल करने की दिशा में की गई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस नौसैनिक सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड रिजल्ट और डेटा-ड्रिवन तकनीकों पर फोकस किया जाएगा। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ये तीन दिवसीय कार्यक्रम है, जो लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। महाकुंभ में मल्लखंभ, कलारीपयट्टू और योग जैसे पारंपरिक खेल भी खेले जाएंगे। इस खेल महाकुंभ में लगभग 2400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस महाकुंभ का उद्देश्य स्पोर्ट्स कल्चर को प्रमोट करना है। महाकुंभ के जरिए युवाओं को खेल से जोड़ना और स्पोर्ट्स टैलेंट को पहचानना उद्देश्य है। जूनियर कैटेगरी में क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। वहीं सीनियर कैटेगरी में कॉलेज/ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। ये प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लखनऊ की पांच विधानसभा सीटों यानी लखनऊ मध्य, पूर्व, उत्तर, पश्चिम और कैंट में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। महाकुंभ के दूसरे चरण में इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी 13 से 15 अप्रैल तक मुख्य महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला प्रमुख सेना संभालेंगी 13 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से ये जिम्मेदारी संभालेंगी। कॉयल लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह लेंगी। 125 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को सेना प्रमुख बनाया जाएगा। 55 साल की कॉयल 1987 में सेना में शामिल हुई थीं। कॉयल ने इसके बाद ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स अकादमी से साइंस की डिग्री ली। 1992 में कॉयल रॉयल मिलिट्री कॉलेज से पास होकर रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में शामिल हुईं। कॉयल जुलाई 2024 से ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स के स्पेस और साइबर डोमेन का हिस्सा हैं और नेशनल सपोर्ट फॉर डिफेंस को लीड कर रही हैं। कॉयल जॉइंट टास्क फोर्स 633 में रहीं हैं और अफगानिस्तान, मिडल ईस्ट जैसे ऑपरेशन का हिस्सा रहीं। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में फिलहाल महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 21% है और 2030 तक इसे 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। सुसान कॉयल 5 मार्च को भारत यात्रा पर आईं थीं और इस दौरान नई दिल्ली में वॉर मेमोरियल भी गईं। सुसान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के संयुक्त क्षमताओं के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की थी। दोनों प्रमुखों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और दोनों सेनाओं के बीच संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाने पर चर्चा की। 4. अमेरिका ने स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज मूर्ति लगाई 11 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल शहर के वेस्टलेक स्क्वायर पार्क में स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज (विशाल) मूर्ति लगाई गई। सिएटल लाइफ साइज मूर्ति स्थापित करने वाला पहला शहर बन गया है, जहां किसी सरकार ने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति लगाई है। मेयर केटी विल्सन और सिएटल में भारत के कौसल जनरल (महावाणिज्य दूत) ने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति का अनावरण किया। ये मूर्ति भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द के सम्मान मे लगाई गई है। यह प्रतिमा इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (ICCR) की ओर से एक गिफ्ट थी, जो भारत के सांस्कृतिक प्रयासों का हिस्सा है। 1893 में विवेकानन्द ने विश्व धर्म संसद में हिस्सा लेने के लिए शिकागो गए थे और भाषण दिया था। ये मूर्ति सिएटल शहर के प्रतिष्ठित वेस्टलेक स्क्वायर पर लगाई गई है। ये मूर्ति स्फीयर्स (अमेजन मुख्यालय), सिएटल कन्वेंशन सेंटर और सिएटल सेंटर मोनोरेल से नजदीक है। सिएटल शहर में प्रतिदिन 4 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘शिकागो 1893 से सिएटल 2026 तक!’ सिएटल के में एक नया भारतीय प्रतीक है। ये मूर्ति भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंध का प्रतीक है और स्वामी विवेकानन्द के भाईचारा और धार्मिक संस्कृति के भाषण प्रमोट करने के लिए है। 5. रेलवे ने 1.53 लाख करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी 12 अप्रैल को इंडियन रेलवे ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान को बढ़ाने की मंजूरी दी। इसमें 1.53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगा। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत 6 हजार किमी से ज्यादा रेलवे नेटवर्क को कवर किया जाएगा। इसके तहत 2025-26 में नई लाइनों, दोहरीकरण, मल्टीट्रैकिंग जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी कुल 100 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पीएम गति शक्ति में डेवलपमेंट, राष्ट्रीय एकीकरण और लास्ट-मील कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान बढ़ाने का उद्देशय यात्री और माल ढुलाई डिमांड को मैनेज करने के लिए है। दूर और कम सर्विस वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए इसका विस्तार किया गया है। पीएम गति शक्ति से बिजी रूटस और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर ट्रेफिक कम होगा।
John Nolan Death | Badminton Asia Championship India Silver

Hindi News Career John Nolan Death | Badminton Asia Championship India Silver | April 13 Current Affairs 3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्री गडकरी उन्नत कृषि महोत्सव का समापन करेंगे 13 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन करेंगे। कृषि महोत्सव 11 अप्रैल को शुरू हुआ था, इसमें ड्रोन, पंप और सिंचाई सहित एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को लाइव दिखाया गया। महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के डायरेक्टर जनरल डॉ. मांगी लाल जाट समेत देशभर के कृषि वैज्ञानिक भी शामिल हुए। कृषि महोत्सव का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरक की जानकारी देना, सिंचाई और बागवानी की बारीकियां बताना है। कृषि महोत्सव में किसानों को बिजनेस मार्केट और क्रेडिट सिस्टम की जानकारी भी दी गई। कृषि महोत्सव में चार सेमिनार हॉल में 20 विषयों पर किसानों से सीधे बातचीत की गई, जिसमें कृषि में AI के उपयोग से लेकर एकीकृत खेती तक के विषय शामिल थे। 11 अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया था। कृषि महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। कृषि महोत्सव में एप और प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया सॉइल (मृदा) मोबाइल एप : कृषि महोत्सव में सॉइल (मृदा) मोबाइल एप लॉन्च किया, जिससे सॉइल टेस्टिंग की जा सके। ई- फॉर्म्स प्लेटफॉर्म: कृषि महोत्सव में ई- फॉर्म्स प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया, ताकी इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों तक योजना और बाजार की जानकारी पहुंच सके। कृषि महोत्सव में 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए और इसमें 20 हजार से ज्यादा किसानों ने हिस्सा लिया। निधन (DEATH) 2. सिंगर आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया। आशा भोसले 92 साल की थीं और उन्हें लंग्स (फेफड़े) इंफेक्शन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आशा ने 14 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए। वे पॉप, गजल, शास्त्रीय संगीत जैसी शैली में गाने के लिए मशहूर थीं। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। 1943 में 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए पहला गाना गाया था। आशा ने 1948 में पहला हिंदी गाना फिल्म ‘चुनरिया’ का ‘सावन आया’ गाया था। आशा ने 1960-70 के दशक में हिंदी सिनेमा में ‘कैबरे’ और ‘डिस्को’ गानों को एक नई ऊंचाई दी। आशा 1997 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय सिंगर बनीं। आशा को साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। आशा को 2008 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2011 में आशा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। आशा के गाए मशहूर गानों की फेहरिस्त बहुत लंबी है, जिसमें पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, उड़े जब-जब जुल्फें जैसे गाने शामिल हैं। आशा महशूर थियेटर एक्टर और सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। आशा भोसले ने 50 से 90 के दशक के बीच ओपी नैयर, आरडी बर्मन, खय्याम और बप्पी लहरी जैसे कई संगीतकारों के साथ काम किया। आशा भोसले का आखिरी गाना ‘सैंया बिना’ है। इस गाने में उन्होंने परफॉर्म भी किया है। निधन (DEATH) 3. एक्टर जॉन नोलन का निधन 11 अप्रैल को मशहूर ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। जॉन 2005 में आई बैटमैन बिगिन्स और पर्सन ऑफ इंटरेस्ट जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे। नोलन प्रशंसित फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन के अंकल थे और उनकी कई फिल्मों में दिखाई भी दिए। नोलन की सबसे मशहूर फिल्मों में 2012 में द डार्क नाइट राइजेस हैं। नोलन लंदन के प्रतिष्ठित ड्रामा सेंटर से ग्रेजुएट थे और इसमें हिस्सा लेने वाले पहले स्टूडेंट थे। नोलन ने शुरुआती करियर में रिचमंड थिएटर में रोमियो का किरदार निभाया था। नोलन ने रॉयल शेक्सपियर कंपनी थियेटर के साथ भी काम किया। नोलन के स्टेज पेरफॉर्मेस में बीक्वेस्ट टू द नेशन, टेरर और द वर्ल्ड इज फुल ऑफ मैरिड मेन शामिल हैं। इसके साथ-साथ टीवी सीरीज जनरल हॉस्पिटल और एनिमी एट द डोर थियेटर में भी नोलन नजर आए। ‘द डार्क नाइट राइजेज’ नोलन की सबसे चर्चित फिल्म थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर जीता 13 अप्रैल को भारत के आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 मेंस सिंगल में सिल्वर जीता। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के निंगबो में खेले गए फाइनल में आयुष वर्ल्ड चैंपियन चीनी प्लेयर शी युकी से हारे। आयुष मेंस सिंगल में सिल्वर जीतने वाले भारत के पहले और 61 साल में मेडल जीतने वाले दूसरे प्लेयर हैं। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में आयुष से पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में गोल्ड जीता था। दिनेश खन्ना बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। आयुष ने 8 साल की उम्र में बेडमिंटन की ट्रेनिंग लेना शुरू की थी। आयुष ने 2023 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज जीता था। आयुष ने 2025 में BWF वर्ल्ड टूर टाइटल में US ओपन सुपर 300 जीता। 2025 में आयुष वर्ल्ड रैंकिंग टॉप 30 में शामिल हुए। 20 साल के आयुष बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें नंबर पर हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. विदेश सचिव विक्रम मिस्री पेरिस और बर्लिन की यात्रा पर 12 अप्रैल को विदेश सचिव विक्रम मिस्री पेरिस और बर्लिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये यात्रा 2 दिन की होगी। विक्रम मिस्री, फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ भारत-फ्रांस फॉरेंन ऑफिस कंसल्टेशन की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों देशों के प्रमुख इसमें फॉरेन अफेयर्स, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस सायबर एंड डिजिटल सिक्युरिटी, आर्टिफिशियल इनोवेशन पर बात करेंगे। दोनों देशों के प्रमुख इस बैठक में ग्लोबल और रीजनल डेवलपमेंट पर भी बात करेंगे। बर्लिन में विक्रम, जर्मन फॉरेन ऑफिस के स्टेट सेक्रेटरी डॉ गेजा एंड्रियास वॉन गेयर के साथ भारत-जर्मनी फॉरेंन ऑफिस कंसल्टेशन की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों देशों के प्रमुख बिजनेस और इंवेस्टमेंट, डिफेंस एंड सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और एजुकेशन पर बात
Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India

Hindi News Career Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India | April 9 Current Affairs 42 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… निधन (DEATH) 1. पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन 8 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन हो गया। मोहसिना 93 साल की थीं और मेरठ से 2 बार सांसद रहीं थीं। मोहसिना साल 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सांसद चुनी गईं थीं। मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं। मोहसिना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। 1984 से 86 तक मोहसिना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शहरी विकास मंत्री रहीं। मोहसिना 1986 में पर्यटन मंत्री बनीं और 1989 में परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री रहीं। मोहसिना 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं। 2. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर 8 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के साथ मुलाकात की। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। रहमान की इस यात्रा को ‘सद्भावना यात्रा’ नाम दिया गया है, हालांकि इसमें द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात होगी। यात्रा के दौरान रहमान ट्रेड और कनेक्टिविटी, बॉर्डर के पार इलैक्ट्रिसिटी ट्रेड और मेडिकल टूरिज्म पर भी बातचीत कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच गंगा वाटर ट्रीटी पर भी बातचीत हो सकती है, जो जल्द ही एक्सपायर होने वाली है। रहमान ने अपनी इस यात्रा के दौरान 7 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। ढाका में नए पीएम तारिक रहमान के सत्ता संभालने के बाद ये किसी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। Pleased to host FM Khalilur Rahman of Bangladesh and his delegation this afternoon.We discussed strengthening our bilateral relationship in its various facets. Also exchanged views on regional and global developments.Agreed to remain in close touch.@BDMOFA 🇮🇳 🇧🇩 pic.twitter.com/qAf87w2cvr— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 8, 2026 3. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत ने 2 गोल्ड जीते 7 अप्रैल को ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश की जोड़ी ने 10मी एयर पिस्टल में गोल्ड जीता। भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी कियानसुन याओ और काई हू ने को हराया। पलक ने 2023 में 18 सालों में पहली बार एशियाई गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था। 2024 में पलक ने पेरिस ओलिंपिक टीम में भी क्वालीफाई किया था। वहीं, 2024 में मुकेश ने 25 मीटर पिस्टल में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। मुकेश ने 2026 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में गोल्ड जीता था। ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 4 से 13 अप्रैल तक स्पेन के ग्रेनाडा के लास गैबियास शूटिंग सेंटर में हो रहा है। ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) करता है। 4. भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा 7 अप्रैल को भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी। ये खाद्यान्न विदेश मंत्रालय ने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। सेशेल्स को फूड सिक्योरिटी सपोर्ट के तहत ये पहली खेप भेजी गई है और आने वाले समय में और भी अनाज भेजा जाएगा। भारत द्वारा घोषित 175 मिलियन डॉलर के स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की सहायता शामिल है। ये मदद मैरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग, इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी जाएगी। सेशेल्स आयात पर निर्भर रहने वाला एक छोटा सा द्वीप है। भारत-सेशेल्स के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन 1976 से हैं। विशेष आर्थिक पैकेज भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का हिस्सा है। 5. TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2026 का ड्राफ्ट जारी किया 7 अप्रैल को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 के लिए ड्राफ्ट जारी किया। TRAI ने इससे पहले 2024 में कंज्यूमर प्रोटेक्शन (12वां संशोधन) रेगुलेशन 2024 जारी किया था। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को वॉयस और एसएमएस के लिए कम से कम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर देना होगा। ट्राई ने कहा, ‘कई ऐसे सुझाव आए हैं कि कंज्यूमर को कम ड्यूरेशन के वॉयस और एसएमएस के पैक की जरूरत है।’ कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में संशोधन का उद्देश्य खासतौर पर बुजुर्ग और कम डेटा यूज करने वाले यूजर्स को डेटा सर्विस के खर्च से बचाना है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में अब कम समय और लंबे समय, सभी तरह के पैक होंगे। ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर ड्राफ्ट डाल दिया है। इस पर 28 अप्रैल तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। 20 फरवरी 1997 को एक अधिनियम के तहत TRAI की स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी हैं। 6. भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना 7 अप्रैल को तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) का 500 मेगावाट का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) कमर्शियल प्रोडक्शन लिए तैयार हो गया है। रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाया। परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये जितना ईंधन (यूरेनियम) इस्तेमाल करता है, उससे कहीं ज्यादा प्रोड्यूस करता है, इसीलिए इसे ‘ब्रीडर’ कहा जाता है। ये पूरी तरह स्वदेशी इंजीनियरिंग से तैयार किया गया है। इसे बनाने में 200 से ज्यादा भारतीय MSME और निजी कंपनियों ने कलपुर्जे बनाए हैं। यह रिएक्टर भारत के ‘तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिससे भविष्य में थोरियम के इस्तेमाल का रास्ता खुलेगा। भारत में लगभग 9.63 लाख टन थोरियम का भंडार है। एक बार जब तीसरा चरण पूरा हो
Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights

Hindi News Career Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights 30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट सस्पेंड की 5 अप्रैल को एयर इंडिया ने नई दिल्ली से तेल अवीव यानी इजराइल रूट पर चलने वाली सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। वेस्ट एशिया में चल रहे वार के चलते ये फैसला लिया गया है। तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी उड़ानें बंद कर चुकी हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे। अब तेल अवीव से भारत आने के लिए जॉर्डन या मिस्र के रास्ते गुजरना पड़ेगा। भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने इजराइल में भारतीय मजदूरों और छात्रों के साथ वर्चुअल बातचीत की। नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से ऑपरेट की जा रही थीं। तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने रेगुलर कॉन्टेक्ट बनाए रखने के लिए 24×7 हेल्प लाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। 2. नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे 5 अप्रैल को नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे। वे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। नेविस कैरेबियन सागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। डेंजिल की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। डेंजिल इस यात्रा के दौरान भारत में सेंट किट्स और नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी करेंगे। अपनी इस भारत यात्रा के दौरान डगलस, विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के प्रमुख इस मुलाकात में व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, साझेदारी और कैरेबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। डेंजिल 1995 से 2015 तक सीनियर कैरेबियाई नेता और नेविस के पूर्व पीएम भी रहे। डेंजिल 2022 से विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। 2024 में डेंजिल डगलस पहली बार भारत आए थे। निधन (DEATH) 3. ब्रह्मोस मिसाइल के साइंटिस्ट अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन 5 अप्रैल को ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया। लियोनोव 74 साल के थे। वे रूस के प्रमुख मिसाइल डिजाइनरों में शामिल थे। लियोनोव NPO माशिनोस्ट्रोएनिया (NPOMASH) के CEO और चीफ डिजाइनर थे। NPO माशिनोस्ट्रोएनिया रूस की एक प्रमुख एयरोस्पेस और मिसाइल डिजाइन कंपनी है। NPO माशिनोस्ट्रोएनिया भारत-रूस की ब्रह्मोस एयरोस्पेस की प्रमुख साझेदार कंपनी है। लियोनोव ने जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया। लियोनोव ने इसके अलावा ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के डेवलपमेंट में भी भूमिका निभाई। लियोनोव को रूस की जिरकोन मिसाइल को डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है। ये एक जहाज-आधारित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 3K22 मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है। ब्रह्मोस : ब्रह्मोस भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज चलने वाली क्रूज मिसाइलों में से एक है। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भी ब्रह्मोस का उपयोग किया गया था। ब्रह्मोस को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया ने मिलकर विकसित किया है। लियोनोव हीरो ऑफ लेबर के गोल्डन स्टार से सम्मानित हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का अनावरण हुआ। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर इस अनावरण में शामिल रहे। KSCA ने 14 फरवरी को राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड के नाम रखने की घोषणा की थी। द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,177 रन बनाए हैं और कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 956 विकेट लिए हैं। अब BEML एंड का नाम ‘राहुल द्रविड़ एंड’ होगा और पवेलियन एंड का नाम अनिल कुंबले एंड होगा। भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर भी चिन्नास्वामी में स्टैंड होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का नाम रखा गया। 5. भारत ने अफगानिस्तान बाढ़, भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता भेजी 5 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान में आई बाढ़ और भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए अफगानिस्तान में राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है। इस राहत सामग्री में भारत ने किचन सेट, हाईजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग जैसे सामान भेजे। 3 अप्रैल को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद काबुल के बाहरी इलाके में कम से कम 77 लोग मारे जा चुके हैं। इससे पहले मार्च में पाकिस्तानी हमलों के बाद घायलों के इलाज के लिए भी 2.5 टन इमरजेंसी मेडिकल सहायता भेजी गई थी। 3 अप्रैल को दिल्ली NCR के कई हिस्सों में भी भूकंप आया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। इस खेप को ह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HDAR) नाम दिया गया। 6. दिव्या सिंह एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंची 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं। दिव्या सिंह ने 14 दिनों में काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल चलाई। बर्फीली हवाओं, कम होते ऑक्सीजन के स्तर और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों के बीच उन्होंने रास्ता तय किया। काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक की दूरी 17,560 फीट (5,364 मीटर) थी, जिसे उन्होंने तय किया। दिव्या ने -12°C टेम्परेचर में रोज लगभग 10-12 घंटे तक साइकिल चलाई। ऐसे रास्ते जहां ट्रैक बहुत ज्यादा मुश्किल था, वहां दिव्या ने अपनी साइकिल कंधों पर ले ली थी। 28 साल की दिव्या ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला बन गई हैं। आज का इतिहास 7 अप्रैल 1827 में जॉन वॉकर ने पहली माचिस का आविष्कार किया। 1920
Indian-Origin Mangla US Labor Dept Head

Hindi News Career Indian Origin Mangla US Labor Dept Head | Malvan Submarine Launch 2 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO बने 31 मार्च को विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO अपॉइंट हुए। विलियम मैथ्यू ने 1979 में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। विलियम 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने। विलियम अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी IATA के प्रमुख हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा। विलियम 3 अगस्त 2026 को इंडिगो के CEO का पदभार ग्रहण करेंगे। विलियम वॉल्श वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। वे ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। 10 मार्च को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से रिजाइन किया था। पीटर के रिजाइन के बाद विलियम इस पद को संभालेंगे। विलियम वॉल्श विली नाम से भी जाने जाते हैं। वॉल्श को ‘विली द स्लैशर’ यानी खर्चों में बेरहमी से कटौती करने वाला CEO कहा जाता है। 2. वीर विक्रम यादव DGCA के डायरेक्टर जनरल बने 31 मार्च को वीर विक्रम यादव डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के डायरेक्टर जनरल अपॉइंट हुए। वीर विक्रम उड़ीसा कैडर के 1996 बैच के IAS हैं। वीर विक्रम फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे। किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। किदवई जनवरी 2025 में DGCA के डायरेक्टर जनरल बने थे। DGCA भारत में नागरिक उड्डयन को रेगुलेट करने वाला सर्वोच्च वैधानिक निकाय है। पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। मोना के. खंडार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वीर विक्रम इससे पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर काम कर रहे थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 3. NASA ने आर्टेमिस II लॉन्च किया 1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया। ये लॉन्च शाम 6:24 पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। ये मिशन 10 दिनों तक चलेगा। आर्टेमिस II मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन (मिशन कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन स्पेशलिस्ट) और जेरेमी हैनसेन (मिशन स्पेशलिस्ट) चंद्रमा की बाहरी कक्षा की यात्रा करेंगे। 50 सालों के इतिहास में पहली बार मानव पृथ्वी की कक्षा छोड़ेंगे और चंद्रमा के सुदूर हिस्से से कई किलोमीटर आगे तक जाएंगे। आर्टेमिस II मिशन इस पूरी यात्रा के दौरान 11,02,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। आर्टेमिस II मिशन स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट है, जो ओरियन शटल यान लेकर जाएगा। ओरियन को चंद्रमा तक ले जाने और चारों और घुमाने और वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये मिशन चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना को तलाशने और वैज्ञानिक रिसर्च के लिए है। मिशन में ओरियन के उड़ान भरने के तरीके पर रिसर्च की जाएगी। साथ ही रिसर्च के लिए चंद्रमा के दूर के हिस्सों की तस्वीर भी ली जाएगी। 2022 में नासा ने पहला आर्टेमिस मिशन लॉन्च किया था जो कि मानवरहित मिशन था। 1972 में अपोलो मिशन के बाद ये चंद्रमा का दूसरा मानव मिशन होगा। मिशन पर जाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट चंद्रमा की सतह के दूर के कुछ हिस्सों को देखने वाले पहले मानव बन सकते हैं। 4. इंडियन नेवी को शैलो वाटर क्राफ्ट मालवान मिला 31 मार्च को पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट ‘मालवान’ इंडियन नेवी को मिला। कोच्चि में स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने इसे भारतीय नौसेना के लिए डिजाइन किया है। मालवान पानी के नीचे निगरानी रख सकता है और एंटी सबमरीन वॉरफेयर (ASW) में सक्षम है। मालवान टॉरपीडो, रॉकेट, आधुनिक रडार और सोनार सहित उन्नत प्रणालियों से लैस है। मालवान ऐसी जगह काम आता है, जहां पनडुब्बियों को ढूंढना मुश्किल होता है। मालवान जहाज में तीन इंजन लगे हैं और ये वाटरजेट सिस्टम से चलता है। ये जहाज कम तेजी से मुड़ सकता है और कम आवाज करता है। मालवान समुद्र में माइन्स बिछा सकता है और समुद्र में बिछे माइन्स को डिस्ट्रॉय भी कर सकता है। मालवान एक स्वदेशी वॉटर क्राफ्ट है और ये 8-शिप प्रोजेक्ट का हिस्सा है। मालवान मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य भारत की तटीय रक्षा और पानी के नीचे युद्ध क्षमताओं को मजबूत करना है। ये वाटर क्राफ्ट INS मालवान का हिस्सा है। INS मालवान 2003 तक नौसेना में शामिल था। मालवान उसी की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए है। मालवान शैलो वाटर क्राफ्ट का नाम महाराष्ट्र के ‘मालवान’ शहर के नाम पर रखा गया है। 5. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल लोकसभा से पास 1 अप्रैल को लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 पास हुआ। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 के तहत अमरावती आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी होगी। 28 मार्च को आंध्र प्रदेश विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद लोकसभा में ये बिल लाया गया। पारित प्रस्ताव में अमरावती को आंध्र की राजधानी के रूप में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन की मांग की गई थी। संशोधित बिल में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल के 5वें सेक्शन को बदलने की मांग उठाई गई थी, जिसमें 10 साल के लिए हैदराबाद को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी घोषित किया गया था। 2024 तक हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी थी। अब हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की आधिकारिक राजधानी होगी। 2014 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल के तहत, तेलंगाना आंध्र से अलग होकर देश का नया राज्य बना था। ये बिल अब राज्यसथा में पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये कानून बनेगा। 2019 में आंध्र की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने पूरी राजधानी बदलने में होने
मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्तीफा:देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कैबिनेट ने UDAN 2.0 को मंजूरी दी 25 मार्च को केंद्र सरकार ने मोडिफाइड रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना UDAN 2.0 को मंजूरी दी। INTERNATIONAL (इंटरनेशनल) 2. डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने हार के बाद इस्तीफा दिया 26 मार्च को डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने आम चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। निधन (DEATH) 3. मलयाली एक्टर ई. ए. राजेंद्रन का निधन 26 मार्च को मलयाली थिएटर एक्टर ई.ए. राजेंद्रन का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. शनि ग्रह पर 11 नए चंद्रमा मिले ताइवान के एस्ट्रोनॉमर्स ने शनि ग्रह (Saturn) की परिक्रमा करते हुए 11 नए चंद्रमाओं की खोज की है। 5. इंग्लैंड चर्च की पहली महिला आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी बनीं साराह मुल्लाली 25 मार्च को साराह मुल्लाली ने इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद संभाला। आज का इतिहास 27 मार्च ——————– ये खबरें भी पढ़ें… बच्चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्ड रैंकिंग में IIT दिल्ली 6 लिस्ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…









