Gold Silver Prices Down | India Iran Israel Tension; Dry Fruits Paracetamol Expensive in Delhi

Hindi News Business Gold Silver Prices Down | India Iran Israel Tension; Dry Fruits Paracetamol Expensive In Delhi नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में 18 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,433 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स 50% और पैरासिटामोल 47% महंगी: ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई ठप; गैस की किल्लत से 1.20 लाख लोगों ने PNG कनेक्शन लिए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है। वहीं, गैस की किल्लत के कारण पिछले दो हफ्तों में 1.20 लाख नए PNG कनेक्शन बढ़ें हैं। इसके अलावा, अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रेडी-टू-ईट मील और पैक्ड फूड की डिमांड में 15% से ज्यादा बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X भारत सहित दुनियाभर में डाउन: अमेरिका में सबसे ज्यादा 14,000 से शिकायतें; एक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, यूजर्स न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक लोड हो रहे हैं। यहां तक कि टाइमलाइन भी रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी तीन दिन में ₹18,138 सस्ती, ₹2.50 लाख पर आई: सोना ₹4,778 गिरकर ₹1.55 लाख पर आया, ईरान जंग का असर सोने-चांदी की कीमतों में 18 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,433 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 789 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 17 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10g था। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना तीन दिन में 4,218 और चांदी 16,793 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च के पहले हफ्ते में LPG की खपत 17% घटी: पेट्रोल 13%-डीजल 8% ज्यादा बिका; कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से 57% रेस्टोरेंट्स ने दाम बढ़ाए देश भर में मार्च के पहले हफ्ते में लिक्विफाइट पेट्रोलियम गैस(LPG) की खपत 17% घटी है। ये असर वेस्ट एशिया में बने जंग के हालातों की वजह से हुआ है। 90% मार्केट शेयर वाली 3 सरकारी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में LPG की खपत कम हुई है। मार्च की इस अवधि में LPG की खपत 1.147 मिलियन टन रही, जबकि पिछले साल इसी समय में ये 1.387 मिलियन टन थी। फरवरी के पहले पखवाड़े की तुलना में मार्च में 26.3% कम खपत रही। दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी। पेट्रोल की बिक्री 13.2% बढ़कर 1.5 मिलियन टन और डीजल की बिक्री 8.2% बढ़कर 3.384 मिलियन टन रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. जियो ने IPO के लिए 17 ग्लोबल बैंकर्स नियुक्त किए: ₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए 17 ग्लोबल और घरेलू इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। ईटी नाऊ की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। जियो ने इस इश्यू को मैनेज करने के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन जैसी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों को ऑनबोर्ड किया हैं। इनके अलावा कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल जैसे घरेलू बैंक भी इस टीम का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… बुधवार के शेयर मार्केट और सोना चांदी के हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Iran-Israel War Fuels Delhi Price Hike; 1.2 Lakh PNG Connections Amid Gas Shortage

Hindi News Business Iran Israel War Fuels Delhi Price Hike; 1.2 Lakh PNG Connections Amid Gas Shortage नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है। वहीं, गैस की किल्लत के कारण पिछले दो हफ्तों में 1.20 लाख नए PNG कनेक्शन बढ़ें हैं। इसके अलावा, अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रेडी-टू-ईट मील और पैक्ड फूड की डिमांड में 15% से ज्यादा बढ़ गई है। 1. LPG की किल्लत: 1.20 लाख लोगों ने नए पाइप गैस कनेक्शन लिए मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के कारण भारत में LPG की किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। खपत में गिरावट: मार्च के पहले 15 दिनों में एलपीजी की खपत 17.7% गिरकर 1.14 मिलियन टन रह गई है। 15,000+ सिलेंडर जब्त : रसोई गैस के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों से पैनिक बाइंग (घबराहट में बुकिंग) न करने की अपील की है। वहीं, पिछले दो हफ्तों में रिकॉर्ड 1.20 लाख नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन जोड़े गए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने देशभर में अब तक 12 हजार से ज्यादा छापे मारे गए। 15 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं। होटलों पर मार: सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल गैस देने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन सप्लाई इतनी कम है कि उनके लिए अपना काम चलाना मुश्किल हो गया है। LPG की किल्लत के कारण देशभर में गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। 2. ड्राई फ्रूट्स महंगे: बादाम, पिस्ता और खजूर की सप्लाई रुकी एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स और जड़ी-बूटियों की कीमतों में 20% से 50% तक का उछाल आया है। व्यापारियों का कहना है कि काजू को छोड़कर ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स मिडल-ईस्ट से आते हैं, जिनकी सप्लाई अभी ठप है। कीमतों का गणित: ईरान से आने वाले पिस्ता, आलूबुखारा, अंजीर और ममरा बादाम के दाम 30-40% बढ़ गए हैं। त्योहारों पर असर: ईद करीब है और बाजार में खजूर की मांग बढ़ गई है, लेकिन स्टॉक सीमित होने से कीमतें बढ़ रही हैं। दवाइयां भी महंगी: खारी बावली के व्यापारियों के मुताबिक, दवाओं में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों की सप्लाई भी रुक गई है। वहीं, पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत 47% तक बढ़ गई है। 3. बदला ट्रेंड: रेडी-टू-ईट और पैकेट बंद खाने की डिमांड 15% बढ़ी घरों में कुकिंग गैस की कमी के चलते लोग अब ऐसा खाना पसंद कर रहे हैं, जिसे पकाने में कम समय लगे या जो तुरंत खाया जा सके। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर इंस्टेंट नूडल्स, पैकेट बंद मील और स्नैक्स जैसे रेडी-टू-ईट या अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की डिमांड 15% से ज्यादा हो गई है। छोटे शहरों में भी मांग: यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोनीपत और पणजी जैसे टियर-2 शहरों में भी लोग रेडी-टू-ईट फूड ऑर्डर कर रहे हैं। क्विक कॉमर्स: अमेजन नाउ (Amazon Now) जैसे प्लेटफॉर्म पर रेडी-टू-ईट फूड की सेल मंथ-ऑन-मंथ 20% बढ़ी है। स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर खतरा: दिल्ली के करीब 50,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स में से 20-30% वेंडर्स गैस की कमी और बढ़ती लागत के कारण बंद होने की कगार पर हैं। क्यों बने ऐसे हालात? ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी 2026 को हमला कर दिया था । दोनों देशों ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों, परमाणु सुविधाओं और नेतृत्व पर सैकड़ों हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनी समेत कई उच्च अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 60% से ज्यादा LPG बाहर से आती है। इसी के कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने लेकिन भारत सरकार ने लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है। नंदा देवी और शिवालिक जहाज LPG लेकर भारत पहुंचे भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार को गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। भारत पहुंचे नंदा देवी में 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई। रिफाइनरीज को उत्पादन बढ़ाने के आदेश पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा, ‘स्थिति चिंताजनक है, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह सप्लाई देने की कोशिश कर रहे हैं।” सरकार ने घरेलू रिफाइनरीज को निर्देश दिया है कि वे अपना उत्पादन बढ़ाएं और उसे सीधे घरेलू रसोई के लिए रिजर्व रखें। होटलों और रेस्टोरेंट्स जैसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सप्लाई में कटौती की गई थी, जिसे अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। PNG नेटवर्क तेज करने वाले राज्यों को मिलेगी ज्यादा गैस केंद्र सरकार ने बुधवार को वादा किया कि जो राज्य अपने यहां पाइप नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क बिछाने के काम में तेजी लाएंगे, उन्हें कमर्शियल LPG की सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी। इसका मकसद रसोई गैस के पारंपरिक सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना है, ताकि भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय संकटों का असर सीधे भारतीय किचन पर न पड़े। —————- ये खबर भी पढ़ें… राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा: सरकार ने माना- LPG किल्लत जारी; मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के बीच 2 घंटे चली बैठक ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बुधवार
देश में डेढ़ लाख झोलाछाप डर्मेटोलॉजिस्ट, हेयर ट्रांसप्लांट या स्किन के लिए किसी भी डॉक्टर की चेक करें ये डिग्री

X हेयर ट्रांसप्लांट या स्किन के लिए किसी भी डॉक्टर की चेक करें ये डिग्री सोशल मीडिया पर झोलाछाप डॉक्टरों का खतरा बढ़ रहा है! लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर देश में हैं, जबकि रजिस्टर्ड डर्मेटोलॉजिस्ट सिर्फ 18000 हैं. ये झोलाछाप डॉक्टर सस्ते में हेयर ट्रांसप्लांट, प्लास्टिक सर्जरी और त्वचा उपचार का झांसा देते हैं, जिससे लोगों के चेहरे बिगड़ रहे हैं और मौतें हो रही हैं. IADVL और APSI ने लोगों से अपील की है कि वे असली और फर्जी डॉक्टर की पहचान करें और रजिस्टर्ड डर्मेटोलॉजिस्ट से ही उपचार कराएं. इसके लिए उन्हें इन बातों का ध्यान रखना होगा.
Family Court Judges, Lawyers No Uniform? Kids Scared

नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि फ़ैमिली कोर्ट बच्चों के मन से मनोवैज्ञानिक डर को खत्म करें, और इसके लिए कोर्ट के पारंपरिक कामकाज में कुछ बदलाव किए जाएं। उन्होंने पूछा कि क्या फ़ैमिली कोर्ट में ये काले चोगे होने चाहिए? CJI ने कहा कि जब हम फ़ैमिली कोर्ट के लिए एक नई सोच और अवधारणा बना रहे हैं, तो क्या इससे बच्चे के मन में कोई मनोवैज्ञानिक डर पैदा नहीं होगा? उन्होंने सुझाव दिया कि फैमिली कोर्ट में पीठासीन जज और वकील यूनिफॉर्म में नहीं आने चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने ये बातें दिल्ली के रोहिणी में एक फैमिली कोर्ट की आधारशिला रखने जाने के कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि फैमिली कोर्ट में आप सभी के लिए, हमारे पीठासीन अधिकारी कोर्ट की पोशाक में नहीं बैठेंगे। बार के सदस्य भी काले और सफेद चोगे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी भी पुलिस की वर्दी में नहीं आएंगे, क्योंकि यह पूरा माहौल बच्चों के मन में डर पैदा करता है, खासकर तब जब वे किसी भी व्यवस्था के सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने ये भी कहा… हर कोई कोर्ट आना नहीं चाहता। जब हम सुधारों की बात करते हैं और जब हम फैमिली कोर्ट की अवधारणा को विवादों को सुलझाने के एक मंच के रूप में देखते हैं, तो यह सिविल संपत्ति विवादों जैसा नहीं है। इसका मकसद मानवीय रिश्तों को सुधारना, उन पर विचार करना और उन्हें ठीक करना है। क्या हम इन्हें ‘पारिवारिक समाधान केंद्र’ नहीं कह सकते? फैमिली कोर्ट में अन्य कोर्ट के मुकाबले ज्यादार मुकदमों और विवादों के विपरीत, ये दूर के पक्षों या बेजान संस्थाओं के बीच नहीं होते हैं। ये मामले परिवारों के भीतर से ही उठते हैं। ऐसे व्यक्तियों के बीच, जो कभी एक साझा जीवन में साथी थे, वे माता-पिता, देखभाल करने वालों या एक ही घर के सदस्यों के रूप में आपसी जिम्मेदारियों को साझा करना जारी रख सकते हैं। इसलिए, परिवार न्यायालय के समक्ष आने वाले विवादों के भारी भावनात्मक, सामाजिक और वित्तीय परिणाम होते हैं, जो तात्कालिक कानूनी विवाद से कहीं आगे तक जाते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली सीएम, सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी शामिल इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मनमोहन ने कहा कि दिल्ली में, जिला न्यायपालिका को जिन निरंतर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वे तीन प्रकार की हैं। पहली है बजट, दूसरी है कर्मचारी और तीसरी है जगह। उन्होंने कहा कि जगह का अर्थ है अदालत के कमरे, साथ ही रहने की व्यवस्था (आवासीय आवास) भी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार रखे। ———– ये खबर भी पढ़ें… पीरियड्स में पेड लीव की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज:CJI बोले– कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा सुप्रीम कोर्ट में 13 मार्च को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनजाने में महिलाओं के बारे में बनी रूढ़ियों को और मजबूत कर सकती हैं। यह कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kanye West Delhi Concert Postponed to May 2026

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का दिल्ली में होने वाला मेगा कॉन्सर्ट टल गया है। यह शो पहले 29 मार्च को होना था, लेकिन अब इसे 23 मई, 2026 के लिए रिशेड्यूल किया गया है। रैपर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बदलाव की जानकारी देते हुए फैंस के साथ अपडेट शेयर किया। सुरक्षा कारणों से टला कॉन्सर्ट कान्ये वेस्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय स्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रैपर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके लिए फैंस, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शो की तारीख को आगे बढ़ाना जरूरी था। पुराने टिकट ही रहेंगे वैलिड शो के टलने से उन फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है जिन्होंने पहले ही टिकट बुक कर लिए थे। रैपर ने साफ किया कि 29 मार्च के शो के लिए खरीदे गए सभी टिकट 23 मई को होने वाले रिशेड्यूल शो के लिए मान्य रहेंगे। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, आपकी समझ और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद। हम सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। कान्ये वेस्ट 24 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ा तनाव इस कॉन्सर्ट के टलने के पीछे ग्लोबल लेवल पर चल रहा युद्ध मुख्य कारण है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है, जिसका असर अब इंटरनेशनल इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स पर भी दिखने लगा है। पहली बार भारत आने वाले थे कान्ये कान्ये वेस्ट का भारत में यह पहला बड़ा शो होने वाला था, जिसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। दिल्ली का यह इवेंट लंबे समय से सुर्खियों में है। कान्ये वेस्ट 24 बार के ग्रैमी विजेता हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Kevin Pietersen Exits Delhi Capitals; IPL 2026 Commentary Confirmed

3 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 से पहले केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेंटरशिप छोड़ दी है। पूर्व इंग्लिश कप्तान पीटरसन ने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘इस जिम्मेदारी के लिए जितना समय चाहिए, वह नहीं दे पाएंगे।’ हालांकि, 45 साल के इस पूर्व बैटर ने दिल्ली की टीम और खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह IPL के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में जरूर नजर आएंगे और भारतीय लीग का हिस्सा बने रहेंगे। IPL 2025 से पहले DC मेंटर बने थे पीटरसन पीटरसन को IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। पिछले सीजन में दिल्ली की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम ने 14 में से 7 मैच जीतकर 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन, प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। पीटरसन बतौर प्लेयर भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। तब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। उन्होंने दिल्ली की ओर से 19 मैचों में 599 रन बनाए हैं। उनकी टीम 2012 के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन टाइटल नहीं जीत सकी। 2014 में दिल्ली लीग स्टेज से बाहर हो गई। 5 सीजन खेले, 3 टीमों का हिस्सा रहे पीटरसन IPL में पांच सीजन खेल चुके हैं और तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह कुल 17 मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। 2009 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी, जबकि 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभाली थी। 28 मार्च से होगी IPL-2026 की शुरुआत IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेलेगी, जबकि टीम का पहला होम मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi Woman Found Dead in Hotel Room After Bike Ride Threat

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के मुताबिक आरोपी उबर राइडर की तलाश का जा रही है। File दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 12 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi Woman Found Dead in Hotel Room After Bike Ride Threat

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के मुताबिक आरोपी उबर राइडर की तलाश का जा रही है। File दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 12 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Warns LPG Hoarders; Strict Action on Black Marketing

नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT समिट में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि LPG को लेकर कुछ लोग जानबूझकर डर फैला रहे हैं और इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं, लेकिन संकट के समय इस तरह का माहौल देश के लिए नुकसानदायक होता है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रधानमंत्री गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT समिट में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण हैं और युद्ध की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा- ऐसे समय में देश को शांति और धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करना होगा। संकट के समय हर किसी की जिम्मेदारी होती है। इसमें चाहे वह राजनीतिक दल हों, मीडिया हो, सामाजिक संस्थाएं हों या फिर गांव और शहर के लोग। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर काम करता है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने एक और चुनौती है और इसे भी हमें मिलकर ही पार करना होगा। पीएम की स्पीच की 6 बड़ी बातें… किसी भी संकट से शांति और धैर्य के साथ निपटना चाहिए। इसमें सरकार, राजनीतिक दल, मीडिया, सामाजिक संस्थाएं, गांव और शहर सभी की भूमिका होती है। भारत ऊर्जा के अलग-अलग स्रोतों को बढ़ावा दे रहा है। सरकार ने दो स्तर पर काम किया, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाना। 2014 में देश में करीब 14 करोड़ LPG कनेक्शन थे। अब यह बढ़कर करीब 33 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। पिछले 11 साल में गैस बॉटलिंग क्षमता दोगुनी हुई। 2014 में 4 LNG टर्मिनल थे, अब इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। पहले 25-26 लाख घरों में पाइप गैस थी, अब 1.25 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंच गई है। सरकार ने रेलवे का तेजी से विद्युतीकरण किया। 2014 तक केवल 20% रेलवे लाइनें ही बिजली से चलती थीं। अब लगभग 100% लाइनें विद्युतीकृत हो चुकी हैं। 2024-25 में रेलवे ने 180 करोड़ लीटर ईंधन की बचत की है। पहले कई इलाके माओवादी हिंसा से प्रभावित थे। अब ऐसे जिलों की संख्या घटकर सिंगल डिजिट में आ गई है। 2100 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। करीब 300 को मार गिराया गया। समिट में दुनियाभर के पॉलिटिकल लीडर्स शामिल हो रहे NXT समिट 2026 एक तीन दिन का लीडरशिप फोरम है, जिसमें दुनिया भर के राजनीतिक नेता, राजनयिक, वैज्ञानिक और बिजनेस से जुड़े बड़े लोग शामिल हो रहे हैं। यह समिट ITV नेटवर्क की NXT पहल के तहत संडे गार्डियन फाउंडेशन और न्यूज-एक्स के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। समिट में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इनमें पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं। इसके अलावा देश के कई राजनीतिक नेता भी चर्चा में भाग लेंगे। इनमें नायब सिंह सैनी, विवेक तन्खा, निशिकांत दुबे, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल हैं। वहीं विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी हिस्सा लेंगे। ————– ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें विकास नहीं दिखेगा; तमिलनाडु में कहा-वेस्ट एशिया मामले ने सबपर असर डाला, पैनिक होने की जरूरत नहीं PM नरेंद्र मोदी बुधवार को केरलम (केरल) दौरे पर थे। प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि केरल के युवाओं ने ड्रोन विकसित करने के लिए स्टार्टअप शुरू किए हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा। वेस्ट एशिया पर कहा- हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6 चीजों पर होगी रिसर्च aiims delhi and isro mou on space medicine news

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026, 11:36 IST AIIMS नई दिल्ली और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एचएसएफ सेंटर ने स्पेस मेडिसिन पर ऐतिहासिक एमओयू साइन किया है. अब एम्स के डॉक्टर और इसरो के वैज्ञानिक मिलकर मानव शरीर, हृदय, नर्वस सिस्टम, माइक्रोग्रैविटी, माइक्रोबायोम, जीन और मानसिक स्वास्थ्य पर रिसर्च करेंगे . एम्स और इसरो मिलकर स्पेस मेडिसिन पर रिसर्च करेंगे. भारत अब स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में बहुत कुछ बड़ा करने जा रहा है. इसके लिए देश के दो लीडिंग संस्थानों ने आपस में हाथ मिलाया है. मेडिकल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली और अंतरिक्ष मामलों के टॉप संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एचएसएफसी ने पहली बार ऐतिहासिक एमओयू साइन किया है. इसके तहत अब स्पेस और मेडिकल संबंधी 6 प्रमुख विषयों पर गहन रिसर्च किया जाएगा. एम्स और इसरो का ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर अब भारत में स्पेस मेडिसिन रिसर्च को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इस दौरान इसरो के वैज्ञानिक और एम्स के डॉक्टर मिलकर यह अध्ययन करेंगे कि अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है. इससे न केवल आने वाले समय में अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य को लेकर बड़ी सफलताएं मिल सकेंगी बल्कि ह्यूमन स्पेश मिशन को भी बड़ा लाभ मिलेगा. इन 6 चीजों पर होगा रिसर्च का फोकस . मानव शरीर की कार्यप्रणाली (Human Physiology) . हृदय और नर्वस सिस्टम का नियंत्रण . माइक्रोग्रैविटी में हड्डियों और मांसपेशियों का स्वास्थ्य . माइक्रोबायोम और इम्यून सिस्टम . जीन और बायोमार्कर . मानसिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य समझौता साइन करते हुए एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है. ‘यह समझौता हमें स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ने की गति देगा. AIIMS और ISRO के बीच सहयोग से मरीजों, देश और पूरी मानवता को लाभ मिलेगा. जैसे-जैसे भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, हमें उम्मीद है कि हम स्पेस मेडिसिन में भी विश्वगुरु बनेंगे.’ वहीं इस मौके पर इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने याद करते हुए कहा कि शुरुआत में रॉकेट और उपकरण साइकिल और बैलगाड़ियों से ले जाए जाते थे, लेकिन आज भारत अंतरिक्ष तकनीक में दुनिया की एक प्रमुख शक्ति बन चुका है. AIIMS जैसे प्रमुख मेडिकल और रिसर्च संस्थानों के साथ साझेदारी भविष्य में भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को और मजबूत करेगी. वहीं ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत की चिकित्सा और अंतरिक्ष तकनीक की ताकत को एक साथ जोड़ने में मदद करेगी. इससे मानव अंतरिक्ष उड़ान से जुड़ी बायोमेडिकल रिसर्च में नई प्रगति का रास्ता खुलेगा. इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन और सोसायटी ऑफ यंग साइंटिस्ट शामिल हुए. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीनियर हेल्थ रिपोर्टर काम कर रही हैं. इन्हें पिछले 14 साल से फील्ड में रिर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है. इससे पहले ये हिंदुस्तान दिल्ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 11:36 IST








